समाचार
पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा अभियुक्त आतिफ पुत्र ईनाम कुरैशी निवासी 150 मौहल्ला कस्सावान थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को गहराबाग वाल्मीकि बस्ती मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद की गयी। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वारंटी अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी मौहल्ला हरिनगर ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा वारंटी अभियुक्त प्रदीप पुत्र जबर सिंह निवासी मौहलला जनकपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा विद्युत अधि0 मे वारंटी अभियुक्त जान मौहम्मद उर्फ जानू पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम नावला थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा वारंटी अभियुक्त गोविन्दा पुत्र सुन्दर निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर व वॉछित अभियुक्त अकबर पुत्र रशीद निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगणों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा विद्युत अधि0 में वॉछित अभियुक्तों श्याम सिंह पुत्र कुच्छन सिंह, ब्रहमपाल पुत्र भगवानदास निवासीगण ग्राम तिगई थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 वीर सिंह द्वारा अभियुक्तों रामवीर पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम समाना उर्फ रामराज थाना रामराज जनपद मु0नगर, पंकज पुत्र नरेश निवासी ग्राम जडवड थाना ककरौली जनपद मु0नगर को हासमपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया। वहीं इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त धर्मवीर पुत्र बलजोर निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को कस्बा शाहपुर सरकारी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 05 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जसवीर सिंह द्वारा अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ टूल्ली पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम कुटबी थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को ग्राम दुलेरा नहर के किनारे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 05 लीटर कच्ची नाजायज शराब व शराब बनाने के उपकरण को बरामद किया गया।
हादसे में बाईक सवार घायल
चरथावल। तेज रफ्तार टै्रक्टर की चपेट मे आकर बाइक सवार घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। कस्बे के संजीवनी हॉस्पिटल के समीप आज सुबह तेज रफ्तार से आ रहे टै्रक्टर की चपेट मे आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि टै्रक्टर की एक्सल टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो ने तुरंत ही घायल व्यक्ति को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डीएम सैल्वा कुमारी जै० व एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा चुनाव प्रभावित गांवों में फुट पेट्रौलिंग व पोलिंग बूथ के निरीक्षण उपरान्त संभ्रात व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब की बिक्री और अपने पक्ष में वोट देने के लिए डराने/धमकाने/प्रलोभन देने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की जा रही है।
पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकडी, 6 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस को उस समय एक बडी सफलता हाथ लग गई कि जब पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले एवं अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने छापामारी के दौरान आरोपियो के कब्जे से 27 तमंचे, 8 तमन्चा 315 बोर, एक रिवाल्वर,तीन तमन्चा 12 बोर,चार तमन्चा 32 बोर, एक अद्धी रायफल 315 बोर, 54 रिपिट छोटी बडी,12 छोटी पत्ती,तीन हथौडी छोटी/बडी,एक आरी लकडी काटने की,03 आरी लोहा, एक ब्रुश छोटा,16 रैती छोटी-बडी/नयी व पुरानी,02 बडी बिट,एक 12 बोर की बन्दूक अधबनी बरामद ही है।
नई मन्डी कोतवाली पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद मे चुनाव के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले एवं अवैध शस्त्र सप्लाई करने वालो के विरूद्ध चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी के निर्देशन मे थाना नई मन्डी पुलिस द्वारा क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रथेडी से मेघाखेडी नाले के पास से बदमाशो द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाकर अवैध शस्त्र/असलाह तैयार की जा रही है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस सूचना के आधार पर ग्राम रथेडी से मेघाखेडी नाले के पास ईख के खेत में बदमाशो को अवैध शस्त्र बनाते समय घेराबंदी करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे आरोपियो ने अपना नाम सुधीर बालियान उर्फ मकोडा पुत्र जल सिह निवासी किनौनी थाना शाहपुर जिला मु०नगर, निशांत शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी किनौनी थाना शाहपुर जिला मु०नगर, सुनील उर्फ बच्ची पुत्र राजेश कुमार निवासी बरवाला थाना शाहपुर जिला मु०नगर। , जावेद पुत्र शहीद अहमद निवासी मौहल्ला लद्दा वाला थाना कोतवाली नगर जिला मु०नगर। सागर बालियान उर्फ भूरा पुत्र सोहनवीर सिह निवासी किनौनी थाना शांहपुर जिला मु०नगर, विशाल राजपूत पुत्र अशोक कुमार निवासी छज्जू पट्टी रणखंडी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर जिनके कब्जे से 17 बने अवैध शस्त्र-तमंचे,रिवाल्वर व रायफल (विभिन्न बोर के), 10 अधबने तमंचे, 36 नाल (विभिन्न बोर की), 60 खोखा कारतूस (विभिन्न बोर के), 05 जिन्दा कारतूस, 50 ट्रेगर हैमर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण-16 आरी के पत्ते , 47 बिट छोटी बडी, 6 पेचकस, 36 पैकेट वेल्डिंग रॉड, 3 प्लस, 35 इलैक्ट्रानिक ग्राइन्डर बफर व ब्लेड, 10 फर्मा कागज के व १० स्कैच पैन, 15 गुल्ले लोहा, 54 रिपिट छोटी बडी, 1 वैल्डिंग मशीन, 2 ड्रिल मशीन, १६ रैती, 2 ग्राईन्डर इलैक्ट्रानिक, नाल साफ करने का पाउडर व अन्य उपकरण। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे नई मन्डी इंस्पैक्टर अनिल कपरवान, निरीक्षक सुशील सैनी,एसएसआई मनोज शर्मा, सब इंस्पैक्टर सर्वेश कुमार,सब इंस्पैक्टर संजय कुमार त्यागी,सब इंस्पैक्टर तपन जयंत, एच.सी.हरवेन्द्र, एच.सी.सोवेन्द्र,एच.सी.प्रमोद, एच.सी.सुशील, का.तरूण पाल, का.प्रमोद कुमार,का.ललित नागर, का.सचिन कुमार, का.रिंकू शामिल रहे।
शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न
जानसठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो के मद्देनजर थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभ्रांत लोगो के साथ आयोजित बैठक मे शांति की अपील की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मे संभ्रात लोगो की मीटिंग ली। थाना प्रभारी डी.के.त्यागी ने इस दौरान सभी सभ्रांत लोगो के माध्यम से शांति की अपील। थाना प्रभारी डी.के.त्यागी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने मे अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान आसपास के दर्जनो गांवो के ग्रामीण मौजूद रहे।
अधिकारियों ने डिस्टलरी का औचक निरीक्षण किया
रामराज। टिकौला डिस्टलरी पर अचानक पहुंचे अधिकारियो ने डिस्टलरी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज दोपहर के वक्त टिकौला डिस्टलरी का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय तथा जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने औचक निरीक्षण कर गहनता से जांच की। इस दौरान डिस्टलरी के अधिकारी व मिल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
बाईक सवार दो युवक घायल
भोपा। दो बाईको के बीच हुई आमने-सामने की भिडन्त मे बाईक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त मोरना चीनी मिल के सामने दो बाईको मे भिडन्त हो गई। जिसमे दो युवक घायल हो गए। इस हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथ एम्बूलैन्स की मदद से घायलो को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया।
आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। मारपीट,गाली गलौच तथा धमकी देने के मामले मे पीडित पक्ष ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई। कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे मन्सूरपुर क्षेत्र के गांव लच्छेडा निवासी नेपाल पुत्र पूना अपने परिजनो के साथ एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थी के गांव के रवि पुत्र वेदपाल,सोना पुत्र जगदा, मोहन पुत्र लीलू,राजू पुत्र भोवरवान, नितेश पुत्र किरणपाल उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 30 मार्च 2021 की रात्रि 9 बिजेन्द्र, रवि, सोना,मोहन, राजू, नितेश ने एक राय करते हुए उसके घर मे अपने-अपने हाथो मे लाटी डन्डे व धारदार हथियार लेकर घुस आये तथा आते ही गन्दी-गन्दी गाली गलौच करते हुए उक्त विपक्षीगणों ने प्रार्थी की मौजूदगी मे प्रार्थी के लडके अरविन्द व मनीष के साथ मारपीट कर दी। पीडित पक्ष ने इस सम्बन्ल्धमे आरोपियो के खिलाफ जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की।
विवाहिता ने पति की सकुशल बरामदगी की मांग की
मुजफ्फरनगर। विवाहिता ने अपने पति की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी से कार्यवाही की मांग की है। नई मन्डी क्षेत्र के गांधीनगर निवासी सपना अग्रवाल पत्नि सचिन अग्रवाल ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति 23 सितम्बर 2020 को घर से कहीं गायब हो गया था। और प्रार्थीया के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रतनपुरी मे 17 दिसम्बर 2020 को दर्ज हो चुकी है। प्रार्थीया के पति का फोन व एक्टिवा स्कूटर रतनपुरी क्षेत्र मे बरामद की गई। विवाहिता सपना का आरोप है कि इस बरामदगी की सूचना प्रार्थीया के जेठ विशु अग्रवाल व विकास अग्रवाल पुत्र सुभाष अग्रवाल ने फोन करके दी थी। सूचना प्राप्त करने के बाद प्रार्थीया जानकारी करने के लिए थाना रतनपुरी पहुंची जहां पुलिस ने उसके पति का एक्टिवा व फोन थाने मे दे दिया। विवाहिता का आरोप है कि सम्पत्ति के लालच मे उसके पति सचिन अग्रवाल का उसके भाईयो विशु अग्रवाल व विकास अग्रवाल ने कहीं षडयंत्र रचकर अपहरण कराकर हत्या कराने का अंदेशा है। क्योंकि प्रार्थिया के पति व उसके भाईयो मे 23 जनवरी 2020 में आपसी समझौता करके बराबर बराबर हिस्सा बांट लिया था और नोटरी करा दी थी। पीडिता ने इस सम्बन्ध मे पूरे मामले की छानबीन कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
बिना मास्क के घूम रहे लोगों को चालान किया
मुजफ्फरनगर। कोविड 19 के प्रभाव के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की जा रही हैं। इसी संदर्भ मे आला अधिकारियो के निर्देश पर रामपुरी रूडकी रोड पर पुलिस द्वारा मास्क चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान मास्क लगाए बिना बाजार मे घूम रहे लोगो को नसीहत दी तथा कुछ लोगो के चालान भी काटे।
जनता दल यू पूरी ताकत से चुनाव लडेगाः बिजेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश जनता दल यू के महामंत्री बिजेंद्र मलिक ने पत्रकारों को बताया कि जनता दल यू चुनावों में पूरी ताकत से चुनाव लडेगा। इसके लिए यदि कहीं गठबंधन भी होगा तो उसे भी बड़े नेताओं के स्तर पर तय कर लिया जायेगा। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिजेंद्र मलिक ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश जनता दल यू के अध्यक्ष अनुपम सिंह पटैल द्वारा डा. यशपाल सिंह को मुजफ्फरनगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और उनसे कहा गया है कि वे अपनी कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करे। उन्होंने संकेत दिया कि हाल ही में होने जा रहे प्रधानी व जिला पंचायत के चुनावों में वे अन्य पार्टियों को स्थिति के अनुसार सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनका रूझान पूर्वांचल में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ने का है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार में पूर्णतया शराबबंदी लागू करा दी है और समय-समय पर उत्तर प्रदेश में भी इसकी मांग की जाती रही। उनकी पार्टी चाहती है कि बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश भी शराब मुक्त हो। पत्रकार वार्ता में महेश चौहान, संजय धनगर, शोपाल सिंह एडवोकेट, संजय तोमर, हर्ष मदान, ठा. एपी सिंह, अम्बरीश त्यागी, डा. यशपाल सिंहत अन्य लोग मौजूद रहे।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त अहसान राहणे पुत्र उम्मेद निवासी ग्राम खोकनी थाना खतौली जनपद मु0नगर को जगंल ग्राम रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिनदा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त मिन्टू पुत्र हरपाल निवासी ग्राम छछरपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा की जा रही है।वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 श्री अवधेश शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त नवाब अली पुत्र अमीर अली निवासी मौहल्ला जन्नताबाद कस्बा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा अभियुक्त सूर्यकान्त पुत्र परविन्दर निवासी ग्राम मोघपुर थाना सिकरेडा थाना सिखेडा जनपद मु0नगर को ग्राम मोघपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा अभियुक्त अमन पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज जनपद मु0नगर को कस्बा रामराज एस0बी0आई0 बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्तों मुबारिक पुत्र वकील, शहजाद पुत्र गफ्फूर, जारिक पुत्र मगंलू, गफ्फूर पुत्र अब्दुल्ला, नसीम पुत्र उमरदीन निवासीगण मौहल्ला करबला रोड कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगणों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जसवीर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त पप्पू पुत्र बलकू, फरमान पुत्र बलकू निवासीगण ग्राम कसरेवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तो के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र वसीर निवासी मौहल्ला तेली वाला ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मु0नगर को ग्राम जौला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।इसके अअलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा अभियुक्त तस्लीम पुत्र ईनाम निवासी कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मु0नगर को सैदपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। सडक निर्माण कार्य मे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभासद ने नगर मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह को लिखे पत्र मे उचित कार्यवाही की मांग की। नई मन्डी क्षेत्र मे वार्ड 19 के सभासद प्रियांशु जैन ने सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह के नाम भेजे गए पत्र मे आरोपित करते हुए बताया कि नगरपालिका द्वारा 15 वें वित्त मे विश्वकर्मा चौक से जानसठ अडडे तक सडक निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। सभासद प्रियांशु जैन का कहना है कि उन्होने रात्रि मे खुद कई बार निरीक्षण किय गया। परन्तु ठेकेदार मौके पर नही मिला। बिना गडढे मे पेंच लगाए उसके उपर डामर डाला जा रहा है। शहर की मुख्य सडक करीब 5क3 लाख से तैयार हुई है। अतः इस सम्बन्ध मे उचित जांच कराकर ही भुगतान कराया जाए।
पुलिस ने मास्क बांटे
मुज़फ्फरनगर। रुड़की चुंगी पुलिस चौकी कोतवाली नगर पर सतीश शर्मा उप निरीक्षक, कांस्टेबल विकास व रामपुरी गेट वाहन चेकिंग सिविल लाइन थाना उपनिरीक्षक कपिल शर्मा, प्रवेश नागर ,धीरज मावी के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमें वाहन चालकों को जागरूक किया गया वे मास्क लगाकर ही वाहन पर चलें और उन्हें मुफ्त में मास्क दिए गए जिसमें मुख्य रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा केशव मंडल अध्यक्ष अंजेश गुर्जर , केशव मंडल नगर मंत्री नमीष चंदेल, बूथ अध्यक्ष सुनील पाल, बूथ अध्यक्ष मेवारामपाल का विशेष सहयोग रहा सभी दुपहिया चालकों को जागरूक किया गया निशुल्क मास्क वितरण कर जागरूक किया गया।
महामारी के बढ़ते केसों को देखते हुए ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने करोना महामारी के बढ़ते केसों को दृष्टिगत रखते हुए बाजारों में भीड़भाड़ एकत्र होने जैसी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया और मांग की, प्रशासन इस ओर ध्यान देकर सख्त कदम उठायें।
इससे पूर्व गत रात्रि व्यापारी सुरक्षा फोरम की जिला कमेटी की एक बैठक भगत सिंह रोड़ स्थित कार्यालय पर हुई, जिसमें भाजपा हनुमत मंडल के प्रमुख व सभासद रोहित तायल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू ने की तथा संचालन राज कुमार रहेजा ने किया। बैठक में सभी सदस्यों को संगठन के नये परिचय पत्र वितरित किये गये। सर्व सम्मति से त्यागी ब्रेड वालों को कृष्णापुरी क्षेत्र का प्रमृख बनाने की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त नगर में बढतें जा रहे बंदरों के आतंक पर ई0 ओ0 नगरपालिका को ज्ञापन देने व करोना को लेकर व्यापारियों द्वारा स्वयं के प्रतिष्ठानों पर सावधानी बरती जाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वश्री नितिन जैन, अमित, संजय कुमार, मनोज, दीपक आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। बैठक में तय किया गया कि व्यापारी सुरक्षा फोरम नववर्ष संवतसर पर एक धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित हुए।
भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक सम्पन्न
छपार। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय छपार में प्रेस नोट जारी कर बताया की रोहाना टोल पर जो बूथ लगा हुआ है वह अवैध है और टोल रोड की जो 55 किलोमीटर की दूरी है उस पर भी लाइट लगनी चाहिए वहीं भाकियू तोमर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी ने कहा की जब से यह नया मैनेजर आया है यह रोज किसानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है इसे भी टोल प्लाजा से जल्द से जल्द हटाया जाए और जो हमारे किसान गाजीपुर बार्डर पर धरने के लिए जाते हैं उनके साथ भी मैनेजर अभद्र व्यवहार करता है जो टोल प्लाजा के एरिया के लिए पेड़ लगते हैं उसका जो बजट आता है उसको भी टोल वाले खा जाते हैं और जो कोलकी टोल है वह मात्र 40 किलोमीटर दूरी पर लगा हुआ है वहा न तो एंबुलेंस की सेवा है ओर कस्बा देवबंद में ना तो कोई सर्विस रोड है और ना ही वहां पर कोई अंडर पास बनाया गया है और ना ही रोड पर कोई साफ-सफाई है ऐसे ही कई मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने की प्रेस वार्ता और कहां जल्द ही समस्या का समाधान ना हुआ तो भाकियू तोमर रोहाना टोल प्लाजा पर करेगा धरना प्रदर्शन। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अंकित गुज्जर अजय त्यागी ब्लाक अध्यक्ष पुरकाजी राशिद खान मोनू चौधरी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

