समाचार
शहर मे सेनेट्राइजेशन एवं सफाई अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। जनपद में जहां एक तरफ कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है तो वही दूसरी तरफ कोरोना को मात देने के लिए और शहर की जनता तमाम दुकानदारों के सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाली नगर पालिका अध्यक्षा लगातार दिनोंदिन टीम के साथ चिलचिलाती धूप में भी अपना अभियान छेड़े हुए हैं, रोजमर्रा शहर के सेनेट्राइजेशन के बाद आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल शहर के गांधी कॉलोनी में जा पहुंची जहां उन्होंने न केवल गांधी कॉलोनी में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया तो वही मौके पर ही खड़े होकर ही साफ-सफाई कराई और टीम द्वारा किये गए कार्य का भी निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां देश भर के साथ ही अन्य राज्यों और यूपी में भी कोरोना के लगातार केस बढ़ते ही जा रहे है जिससे न जाने कितनी मोते हो चुकी है और न जाने कितने मौत के कगार पर खड़े हुए है लेकिन लोग सरकार के आदेशों/निर्देशों को मानने तक को तैयार नही है और न ही अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक भी हो रहे, तो वहीं दूसरी तरफ जनपद मुज़फ्फरनगर की अगर हम बात करें तो यहां भी आलम कुछ इसी तरह का है। लेकिन यहाँ एक सबसे अच्छी बात यह है की यहाँ जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ शहर भर को सेंट्राइज और साफ सफाई के साथ कोरोना मुक्त करने में जी जान से जुटा हुआ है। शहर में सबसे ज्यादा अभियान इन दिनों नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल छेड़े हुए है जो चिल चिलाती धुप में भी अपनी टीम के साथ शहर भर को सेनेट्राईजेशन कराने में जुटी है। इसी क्रम में आज पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल अपनी टीम के साथ गांधी कालोनी में जा पहुंची जहां सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिले है। इस कालोनी में जहां पालिकाध्यक्ष ने खुद खड़े होकर साफ सफाई अभियान चलवाया तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के घरों,दुकानों, मन्दिरों तक की सेनेट्राइज भी किया। देखें तस्वीरों में पालिकाध्यक्ष किस तरह जी जान से शहर को कोरोना से मुक्त कराने में अपनी सहभागिता निभा रहीं है।
मेडिकल स्टोर संचालक के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। जिला पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा पालिका प्रशासन द्वारा कोविड-19 के असर तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। लेकिन इन सब सतत प्रयासो के बावजूद वैश्विक आपदा-कोविड-19 का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढता नजर आ रहा है। कोरोना की चपेट मे आकर कई लोगो की जान जा चुकी है तथा कई लोग विभिन्न अस्पतालो मे उपचाराधीन हैं। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र की भगतसिह रोड पर सतीश मेडिकल के स्वामी अर्जुन अरोरा का निधन हो गया। जिससे उनके परिजनो मे शोक छा गया।
समाजसेवी के बेटे का निधन
शाहपुर। समाजसेवी के बेटे के निधन से क्षेत्र मे शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी प्रमुख समाजसेवी लाला चरणदास बंसल के पुत्र ब्रजमोहन का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद खबर से कस्बे मे शोक छा गया। कस्बे के गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
4 मई तक चलेगी चीनी मिल
मुजफ्फरनगर। किसानों को चीनी मिल द्वारा बहुत अधिक मात्रा में इन्डेन्ट जारी करने के उपरान्त भी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना बहुत कम मात्रा में मिल रहा है। जिससे मिल में नो केन की स्थिति बनी हुई है। इससे प्रतीत होता है कि 4 मई तक मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना समाप्त हो जायेगा। अतः सभी कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि 4 मई तक वे अपना आपूर्ति योग्य समस्त गन्ना आपूर्ति कर दें। यदि उपरोक्त समय में मिल को पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना नही मिलता है तो ऐसी दशा में मिल का पेराई सत्र 2020-21 दिनांक 4 मई के उपरान्त अन्तिम रुप से बंद कर दिया जायेगा। जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रोहाना कलां स्थित इंडियन पोटाश लि. के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने दी।
प्रत्याशियों/अभिकर्ताओ ने कोरोना जांच कराई
खतौली। सीएचसी पर आमजन के साथ प्रत्याशियों/अभिकर्ताओ ने भी कोरोना जांच कराई। भीड बढती देख मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने व्यवस्थाआें को दुरूस्त कराते हुए अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खतौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज कई लोगो ने कोरोना टेस्ट सैन्टर पर अपना कोरोना टेस्ट करवाया। बताया जाता है कि आज सुबह से ही सीएचसी पर लोगो की भीड बढने लगी। वहीं दूसरी और विभिन्न प्रत्याशियो/अभिकर्ताओ ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम इन्द्रकान्त द्विवेदी व सीओ खतौली तथा इंस्पैक्टर एच.एन.सिह ने सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराया। सीएचसी पर पहुंचे लोगो ने सोशन डिस्टेंसिग का अनुपालन करते हुए मास्क व सैनेटाइज का प्रयोग कर व्यवस्थाओं के बीच कोरोना टेस्ट कराया।
आरएसएस कार्यकर्ताओ ने मास्क बांटे
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के बढते प्रभाव के बीच आरएसएस कार्यकर्ता मदद के लिए आगे आए। आरएसएस कार्यकर्ताओ ने नगर के विभिन्न चौराहो पर प्रत्येक चौराहे पर खडे होकर लोगो को जुर्माने से बचाने के लिए मास्क की सेवा की। आरएसएस कार्यकर्ताओ ने बिना मास्क लगाए बाजारो मे घूमने वाले व्यक्तियो को मास्क की सेवा की।
बिना मास्क घूमने वालो के खिलाफ अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मास्क लगाए बिना बाजार मे घूमने वालो के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई लोगो से जुर्माना वसूला तथा कई लोगो को मास्क का प्रयोग ना करने पर जमकर फटकार लगाई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रो के चौराहां तथा मुख्य बाजारो मे मास्क चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वाले व्यक्तियों की जमकर क्लास ली तथा कई लोगो से जुर्माना भी वसूला। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा ने शिव चौक, शामली बस स्टैण्ड तथा अस्पताल चौराहा आदि कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान वाहन चैकिंग भी की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन में इंस्पैक्टर उम्मेद कुमार ने थाना क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया। सिविल लाइन पुलिस ने मास्क ना लगाने पर कई लोगो के चालान काटे। वही दूसरी और नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने भी बाजार मे भ्रमण के दौरान वाहन चैकिंग की। थाना प्रभारी अनिल कप्परवान के निर्देशन मे यह अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा की गई चैकिंग से वाहन चालको तथा मास्क ना लगाकर बाजार मे घूमने वाले व्यक्तियो मे हडकम्प मचा रहा। इस दौरान खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई बाईक चालक तो चैकिंग होती देख गली मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।
नगर की गलियों को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया
मुजफ्फरनगर/चरथावल। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी बेखौफ होकर कोरोना संक्रमितों की गलियों से रोजाना कूड़ा उठा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने जज्बे के साथ नगर की प्रमुख गलियों को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया है। वहीं, कुछ सफाई कर्मी प्रभावित गलियों में हैंड स्प्रे मशीन से हाथ सैनिटाइज कर संक्रमण को टालने में जुटे हैं। कोरोना के असली हीरो अपनी दिनचर्या में पूरी तन्मयता के साथ काम में लगे हुए हैं।
कस्बे के सफाई कर्मी राकेश वाल्मीकि सुबह रोजाना नगर पंचायत की गाड़ी से कूड़ा उठाते हैं। कोरोना के खतरे से बेपरवाह हैं और मास्क और ग्लब्स पहनकर रोजाना अपने कार्य को पूरी तन्मयता से पूरा करते हैं। उनका कहना है राष्ट्र सेवा में वह अपना फर्ज निभा रहे हैं।
कूड़ा वैन पर चालक सोनू अरसे से तैनात हैं। कहते हैं कि कस्बे में काफी मरीज कोरोना से संक्रमित हुए हैं। प्रभावित मोहल्लो महाब्रह्मणान कानूनगोयान, मुर्दापट्टी, बाजार कलां आदि में वह पहले की तरह गाड़ी ले जाते हैं। संक्रमितों की गलियों से कूड़ा उठाने में कोई परहेज नहीं करते हैं।
चौहट्टा मोहल्ले के मुकेश कुमार हैंड स्प्रे मशीन से रोजाना कोरोना के दौर में संक्रमितों की गलियों को सैनिटाइज करते हैं। उनका कहना है राष्ट्रीय आपदा में ड्यूटी से भागना नहीं, बल्कि पूरे जज्बे के साथ जुटना ही राष्ट्र सेवा है। वह लोगों को सतर्क करते हैं।
सफाई कर्मी रवि कुमार भी रोजाना दिन में दो बार निर्धारित गलियों में सैनिटाइज का दायित्व निभाते हैं। उनका कहना है नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी और ईओ मनोज यादव कई बार खुद उनके साथ सैनिटाइज करने में उनका हौसला बढ़ाते हैं। मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स आदि नगर पंचायत से मुहैया कराए गए हैं।
सडक हादसो मे कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी सुमित शर्मा बाईक द्वारा चरथावल रोड पर जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे नागरिको ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने घायल युवक को नजदीक ही एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी सुरेन्द्र स्कूटी द्वारा बुढाना के गांव विज्ञाना मे जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गउशाला निवासी कृष्णा शर्मा पुत्र स्व.राजीव कुमार भी रामपुर तिराहे के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को इसकी सूचना दी।
व्यापारी की कोरोना से निधन
मुजफ्फरनगर। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच मुजफ्फरनगर में एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और गाँधी कॉलोनी के व्यापारी का भी निधन हो गया। रोडवेज के पास स्थित एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुदीप कुमार गुप्ता ने देर शाम दम तोड़ दिया, बताया जाता है कि पंचायत चुनाव में थाना बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम इटावा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पद पर पर उनकी ड्यूटी लगाई गयी थी। ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि बूथ पर ड्यूटी के दौरान ही उन्हें बुखार हो गया था, रात्रि में सांस लेने में भी दिक्कत हुई थी, वहां से वापस लौटे तो जांच कराई गई जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसके चलते रात उनका दुखद निधन हो गया , सुदीप कुमार राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कमल किशोर के पुत्र थे।
गाँधी कॉलोनी निवासी और भगत सिंह रोड पर रॉयल गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले रेडीमेड व्यापारी अशोक धमीजा का भी निधन हो गया है, उनके कई अन्य परिजन भी पॉजिटिव पाए गए है। गाँधी कॉलोनी निवासी हरबंस लाल मलिक का भी निधन हो गया है। गाँधी कॉलोनी में ही हकीम लावड़ वालों का भी दुखद निधन हो गया है।
मुजफ्फरनगर में आज रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू
मुजफ्फरनगर। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 775/2021-सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3, लखनऊ दिनांक 29 अप्रैल 2021 के अन्तर्गत शुक्रवार दिनांक 30.04.2021 की रात्रि 08.00 बजे से मंगलवार दिनांक 04.05.2021 तक की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाये जाने के निर्देश दिए गए है।
अतः उक्त के अनुपालन में इस कार्यालय के आदेश संख्या 1611/जे0ए0-2021 दिनांक 21.04.2021 के क्रम में दिनांक 30.04.2021 शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से दिनांक 04.05.2021 मंगलवार की प्रातः 07.00 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना कर्फ्यू लागू किया जाता है।
यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.05.2021 को पंचायत चुनाव में मतगणना का कार्य कोविड के निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग उ0प द्वारा जारी शासनादेश संख्या 3247/रा0नि0आ0-3/पं0नि0/2021 दिनांक 29.04.2021 का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
किसी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
2 मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों, मतगणना अभिकर्ता को आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया की 2 मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों/मतगणना अभिकर्ता को आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है।
उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन पल्सऑक्सी मीटर से टेस्ट, थरमामीटर से टेस्ट कराने के उपरांत स्वस्थ्य पाये जाने पर मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमती दी जाएगी।
2 मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों, मतगणना अभिकर्ता को आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया की 2 मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों/मतगणना अभिकर्ता को आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है।
उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन पल्सऑक्सी मीटर से टेस्ट, थरमामीटर से टेस्ट कराने के उपरांत स्वस्थ्य पाये जाने पर मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमती दी जाएगी।
मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला मजिस्ट्रेट ने दिए दिशा-निर्देश
मुजफ्फरनगर। जिला मजिस्ट्रेटने बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।
अतः अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, द्वारा दिए गए निर्देशों का जनपद मुजफ्फरनगर में कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
2. हाल ही के दिनों कोविड-19 के मामलों में उच्च पॉजिटिव दर के साथ एक तीव्र वृद्धि को अवलोकित किया गया है। मामलों में अभूतपूर्व वृद्धिध्लहर को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि लहर प्रभावित क्षेत्रों में कडेघ् कोविड प्रबन्धन एवं नियंत्रण उपायों को लागू किया जाय ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।
3. इस सम्बन्ध में शासन के पत्र संख्या-600/2021-सी0एक्स0-3 दिनांक 26.03.2021 के क्रम में कोविड-19 के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अग्रिम आदेशों तक निम्नलिखित प्रभावी कदम उठाये जाने एवं उनका अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिये गये है-
वायरस संचरण की गति को समझना
वायरस संचरण मानवीय सम्पर्क के माध्यम से फैलता है। वायरस संचरण को रोकने के लिए आवश्यक रणनीतियों में न केवल वायरस के प्रसार को प्रतिबन्धित करना शामिल है बल्कि मानीय सम्पर्क को भी प्रतिबन्धित करना शामिल है।
विस्तृत रूप में रणनीतियां निम्नलिखित है-
1. व्यक्तिगत क्रियाएं जैसे मास्क पहनना, दूसरों से 06 फीट की दूरी बनाये रखना, अपने हाथों को समय-समय पर सेनेटाइज करना और किसी भी भीड-भाड वाले क्षेत्रों में शामिल न होना।
2. वायरस को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित जनस्वास्थ्य उपाय हैः-
ऽ ऐसे व्यक्ति जिनके पॉजिटिव होने का संदेह है तथा सार्स-कोव-टू पॉजिटिव व्यक्ति, ै।त्प् मामलों, फ्लू जैसे लक्षणों को प्रकट करने वाले व्यक्तियों इत्यादि का परीक्षण कर क्वारंटाइन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाये कि वे इकटठे न हो और इस प्रकार वे संक्रमण को फैलाने में सक्षम न हो सके।
ऽ उन समस्त पॉजिटिव व्यक्तियों तथा उनके सम्पर्क में आने वाले अन्य लोगों को क्वारंटाइन, आइसोलेट किये जाय तथा उनका परीक्षण किया जाय।
ऽ ऐसे स्थान जहां एक समूह के रूप में ऐसे मामले पाये जाते है तथा जहां व्यक्तिगत या पारिवारिक रूप से उनकी मदद नहीं की जा सकती। ऐसे मामलों में एक निश्चित सीमा तथा कडे नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कन्टेनमेंन्ट जोन का निर्माण किया जाय ताकि संक्रमण को बाहर फैलने से रोका जा सके। यह समस्त विश्व में पालन किये जाने वाले रणनीतियों के अनुरूप है साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के ैव्च् में भी इस बात का उल्लेख किया गया है अर्थात एक बडे भौगोलिक क्षेत्र जैसे कि शहर या जिला अथवा इस प्रकार के अन्य स्थान जहां ऐसे मामले बहुत अधिक है और लगातार उनमें बढोत्तरी हो रही है, को भौतिक रूप से कन्टेन किये जाय। हालांकि सार्वजनिक परिवहन के संचालन की अनुमति होगी।
3. साक्ष्य आधारित निर्णय बडे कन्टैनमेन्ट जोन का निर्माण कहां और कब किया जाना है, यह निर्णय साक्ष्य और परिस्थितियों के बेहतर विश्लेषण पर आधारित होना चाहिए जैसे कि प्रभावित जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार, अस्पताल अवसंरचना, मानव शक्ति और प्रवर्तित सीमायें आदि।
4. हालांकि इन उददेश्यों को लागू करने के लिए पारदर्शी उददेश्यपूर्ण और महामरी को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लेने के लिए निम्नलिखित व्यापक आधार वाली रूपरेखा प्रदान किये जाय-
1 परीक्षण सकारात्मकता पिछले एक सप्ताह में 10 प्रतिशत अथवा इससे अधिक सकारात्मक मामलों में।
2. बेड उपलब्धता बेड 60 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन समर्थित अथवा आई0सी0यू0 बेड
5. ऐसे विशिष्ट क्षेत्र जहां गहन कार्यवाही तथा स्थानीय नियंत्रण को लागू किया जाना आवश्यक है को भली-भॉति समझा जाय। जैसे कि शहर/कस्बा/कस्बो का हिस्सा/जिला मुख्यालय/अर्द्ध शहरी इलाकेध्नगर पालिका वार्ड पंचायत क्षेत्र इत्यादि।
6. गहन कार्यवाही और स्थानीय नियंत्रण के लिए चिन्हित क्षेत्रों पर हस्तक्षेप के निम्नलिखित रणनीतिक क्षेत्र के तहत मुख्य रूप से ध्यान दिया जायें।

