समाचार (Muzaffarnagar News)
मुठभेड में किया गिरफ्तार
फुगाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फुगाना पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान पांच शातिरों को गिरफ्तार किया। उक्त शातिर हाईवे किनारे खड़ें वाहनों से स्टपनी व डीजल चोरी करने वाले गैंग के शातिर है जिनके कब्जे से 100 लीटर डीजल, 01 इण्डिका कार, 02 ट्रक, 03 रिम, 06 स्टपनी व अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फुगाना ऋषिका सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फुगाना गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में देर रात्रि थाना फुगाना पुलिस की मेरठ करनाल हाईवे पर निर्माणधीन फ्लाईओवर के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 02 अभियुक्तगण घायल सहित कुल 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए हाईवे किनारे खड़ें वाहनों से स्टपनी व डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 100 लीटर डीजल, 01

इण्डिका कार, 02 ट्रक, 03 रिम, 06 स्टपनी व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । थाना फुगाना पुलिस द्वारा मेरठ करनाल हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून फ्लाईओवर के पास कुछ लोग संदिग्ध वाहन लेकर खड़ें हैं जिनके पास चोरी का सामान है तथा कोई घटना कारित करने की फिराक में हैं । सूचना पर थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी की गयी तो अचानक पुलिस को देखकर मौके पर खड़े व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश घायल हो गए तथा 03 बदमाश जंगल में भाग गए जिन्हे थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस द्वारा पकडे गये शातिरों में राशिद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम कैली थाना सरधना मेरठ, गुलफाम पुत्र अल्ताफ निवासी सिंघावली थाना कंकरखेडा मेरठ (घायल) व सलमान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम सिंघावली थाना कंकरखेडा मेरठ, सलीम पुत्र इसराईल निवासी हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ, इंतजार पुत्र गजफ्फर निवासी घडरा थाना जानी मेरठ को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पकडे गये शातिरों के कब्जे से 01 इण्डिका कार, 2 ट्रक (18 टायरा) । (सभी वाहन संदिग्ध हैं तथा वाहनों के चेसिस नम्बर खुर्द-बुर्द किए हुए हैं), 100 लीटर डीजल, 03 रिम, 06 स्टपनी (चोरी किये हुए), 03 तमंचे मय 06 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 नाजायज चाकू बरामद किया। अभियुक्तगण अपने ट्रक को हाईवे किनारे खड़े दूसरे ट्रक/वाहनों की बगल में लगा कर उसकी आड़ में दूसरे ट्रकध्वाहन की स्टपनी अथवा डीजल चोरी कर लेते थे ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमार नादर, मुनेश कुमार, महेन्द्र सिंह, मुहमममद अली, कोशोन्द्र तोमर, का. अनीश खान, अजय कुमार, कृष्णपाल सिंह, सौरभ कुमार, बबलू कुमार, सुधीर कुमार, श्याम सिंह, कप्तान सिंह, इमरत, मनोज कुमार थाना फुगाना शामिल रहे।
साक्षरता शिविर का आयोजन
जानसठ। क्षेत्र के एंबिएंस एकेडमी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितिश सचदेवा के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पैरालिगल वॉलिंटियर गौरव मलिक ने छात्र एवं छात्राओं को विधिक जानकारी देते हुए उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जागरूक किया।
महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस प्रशासन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सखी वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य हेल्पलाइन 108 के बारे में जागरूक किया। प्रबंधक भावेश गुप्ता ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या मनु गुप्ता ने विधिक टीम से इस प्रकार के कार्यक्रमो द्वारा छात्र एवं छात्राओं को जागरूक करने के लिए विद्यालय में आने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रीति सिंह, चेतन, सोनू, गुलरेज, मेघा , सोनिया , धनीराम उपस्थित रहे।
एसपी सिटी ने सुनी जनसमस्याएं
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना पुरकाजी पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना पुरकाजी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान एसपी देहात द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त एसपी देहात द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
धूमधाम से मनायेगी फाल्गुन महोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति की और से श्री श्याम अखाडा एवं फाल्गुन महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं पूर्ण कराने मे लगे हुए हैं।
जानसठ रोड स्थित दर्पण बैंकट हॉल मे आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष विशाल गोयल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि बाबा का गुणगान विजय जी महाराज पंजाब वालो एवं गौरव पारिख कलकत्ता व मयूर रस्तौगी दिल्ली वालों के द्वारा किया जायेगा।
समिति के सचिव विकास गोयल ने बताया कि श्री श्याम कीर्तन का आयोजन दिव्य व भव्य दरबार लगाया जायेगा। यह कार्यक्रम भक्ति वन्दना के यू-टयूब व फेसबुक पेज पर भी लाइव होगा। प्रेसवार्ता के दौरान कोषाध्यक्ष पुनीत गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं श्री श्याम प्रभु खाटू वाले रहेंगे और श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार, छप्पन भोग, पुष्प वर्षा व श्याम बाबा का श्रृंगार कलकत्ता के फूलो द्वारा किया जायेगा, जो कि अद्वितीय एवं दर्शनीय होगा। प्रेसवार्ता मे समिति के सदस्य व पदाधिकारी विशाल गोयल, विकास गोयल, पुनीत गोयल, तुषार गुप्ता, हिमांशु गोयल, वैभवजैन, अर्पित बंसल, अनुरूप सिंघल पवन अग्रवाल, विनित अग्रवाल, विनय बिंदल, नीरज चौधरी शुभम सिंघल, केशव जैन, हर्षित सिंघल, सुमित गुप्ता, दिव्यांश आदि काफी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। धरा, साधक गोयल, उमंग वशिष्ठ पंर्शित बसल, राधव महेश्वरी, परमित चौधरी (विशाल गोयल) अनुपम जैन (बब्लू) कार्तिक जैन आदि मौजूद रहे।
जच्चा बच्चा की मौत पर किया हंगामा
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनो मे हंगामा हो गया। गुस्साये परिजनो व ग्रामीणो की नाराजगी पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर ंमामला शान्त कराते हुए मामले की जांच-पडताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के डीएवी रोड स्थित ग्रामीण बैंक के नजदीक एक निजी अस्पताल मे जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनो का आरोप था कि डाक्टरों की लापरवाही ये जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। चर्चा रही कि कस्बावासियो मे उक्त अस्पताल के खिलाफ नाराजगी है। हंगामे की सूचना पर राहगीरों सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये लोगों को शान्त कराते हुए परिजनो से उक्त मामले मे पूरी जानकारी ली तथा मां-बच्चे के शव का परिजनो तथा भीड की मदद से पंचनामा भरकर शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोटव व मामले की जांच-पडताल के पश्चात ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। वहीं दूसरी और स्वास्वथ्य विभाग के अधिकारियो ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए इस सम्बन्ध मे विभागीय जांच का आश्वासन दिया है।
े सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण
विकास भवन में अधिकारियो के संग की समीक्षा बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कलेक्ट्रेट पहुंचे सहारनपुर मंडल कमिश्नर अटल कुमार राय ने कलेक्ट्रेट के सभी विभागों का निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे सहारनपुर मंडल कमिश्नर कों गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कंपाउंड में लीची का पौधा लगाया और कलेक्ट्रेट के सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण के दौरान समुचित व्यवस्था पाये जाने पर मंडलायुक्त ने संतोष जाहिर किया। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालय का निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के लाव लश्कर के साथ मेरठ रोड स्थित विकास भवन में पहुंचे मंडलायुक्त ने विकास भवन का निरीक्षण करने के साथ नुमाइश पंडाल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तत्पश्चात मंडलायुक्त ने विकास भवन के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्य योजनाओं तथा प्रस्तावित कार्यो आदि को लेकर समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान मंडलायुक्त अटल कुमार राय के साथ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया(आईएएस), एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसपी सिटी सत्यनारयाण प्रजापत, तहसीलदार सदर, डीडीओ, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री का स्वागत
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली से कार द्वारा हरिद्वार जाते वक्त कैबीनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
आज सुबह के वक्त नई दिल्ली से कार द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मे कैबीनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिसोर्टस एवं संगम होटल पर भाजपा नेताओं माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, सुधीर खटीक, भाजपा वहलना मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता शरद शर्मा, श्रीमोहन तायल आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं के आग्रह पर कुछ समय रूकने के पश्चात हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
पशु रोग नियंत्राण योजना के तहत किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय पॉलीक्लिनिक मुजफ्फरनगर के प्रांगण में पशु रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रचार प्रसार एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। राजकीय पॉलीक्लिनिक मुजफ्फरनगर के प्रांगण में पशु रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रचार प्रसार एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी के मुख्य अतिथि श्री जगदीश पांचाल पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन उत्तर प्रदेश सरकार रहे, गोष्ठी में पशुपालकों को, सामान्यत होने वाली रोगों से बचाव। टीकाकरण का महत्व, कृत्रिम गर्भाधान कृमि नाशक औषधियां विभिन्न योजनाओं का विवरण गोष्ठी में उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारियों ने दिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता जी के द्वारा। मिनी नंदिनी योजना, राष्ट्रीय लाइव स्टॉक योजना, किसान क्रेडिट कार्ड। के बारे में बताया तथा पशुपालकों से अपने गोवंश को न छोड़ने हेतु निर्देशित किया। मुख्य अतिथि श्री जगदीश पांचाल जी ने पशुपालकों को देसी गो संवर्धन के महत्व के बारे में बताया तथा पशुपालकों को की किस प्रकार पशुपालन किया जाए के संबंध में अपने अनुभव विस्तार से बताएं, गोष्ठी में डॉक्टर राजीव कुमार त्यागी डॉक्टर नीरज डॉक्टर अभिनव दीक्षित डॉक्टर ज्योति दुबे रामनाथ धर्म सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।। गोष्ठी में शहर के मुख्य पशुपालक डेरी स्वामी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा खतौली पशु चिकित्सालय परिसर में पशु रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
15 सदस्यीय 8 टीमो पर अंतिम चयन 25 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में आई आई पी एल की तर्ज पर पहली बार हो रही एम पी एल- टी 20केलिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। अब 25 मार्च को 15 सदस्यीय 8 टीमो पर अंतिम चयन ड्रा के माध्यम से होगा।मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर के अनुसार तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा चुने गए खिलाड़ियों में ए ग्रेड में 29 बल्लेबाज और ग्रेड बी में 22 और 7 विकेट कीपर सहित कुल 58 खिलाड़ी शामिल है।इनमें 8 खिलाड़ी रिजर्व रहेंगे। गेंदबाजो की सूची में 7 तेज गेंदबाज ए ग्रेड में 11 गेंदबाज बी प्लस ग्रेड मे, 21 तेज गेंदबाज बी ग्रेड ,और 9 स्पिनर ग्रेड ए मे मिलाकर 48 खिलाड़ी चुने गए है। इन खिलाड़ियों में 38 खिलाडी शामली जनपद से भी है। प्रत्येक टीम को 2 खिलाड़ी बाहर के जनपद से भी यु पी खेल चुके प्लेयर्स को भी चुनने का राइट दिया गया है। वसुंधरा सुपरकिंग्स में विनीत कुमार कप्तान और अंकुर कोच, अम्बा वारियर्स में आकाश लूथरा कप्तान, गौरव अरोरा कोच,एम एम सी टाइटंस में रजत निर्वाल कप्तान,रोहन त्यागी कोच,सिल्वरटन टाइगर्स में नागेंद्र चौधरी कप्तान, अमरदीप कोच,बिंदल्स स्ट्राइकर्स में विकास बालियान कप्तान, अतीक मोहमद कोच, आर पी एल राइडर्स में नलिन कप्तान और मतलूब कोच,जी एन सी सी रॉयल्स में करण कप्तान और तालिब कोच रहेंगे। चेयरमैन भीम कंसल ने बताया कि 25 मार्च को फाइनल प्लेयर्स ड्रा से पहले सभी टीमो की जर्सी का अनावरण और ट्रॉफी लॉंचभी की जाएगी। आज आयोजन बेहतर तरीके से कराने के लिए हुई बैठक में मनोज पुंडीर,संजय शर्मा,ओमदेव सिंह,कुशल पाल सिंह,विकास राठी,रोहित चौधरी, रोहन त्यागी, शिरीष वर्मा,इंदर माथुर,अजय जैन,विनीत, अंकुर ,आदि उपस्थित रहे।
विश्व जल दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डाक्टर सिराज ताजवर के आवास खालापार मुजफ्फरनगर मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन संजीव मलिक मासूम ने किया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पार्टी कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार कहा कि भूगर्भ जल स्तर निरन्तर घटने से पानी का संकट बढता जा रहा है अत हम सबका दायित्व है कि आवश्यकतानुसार जल का प्रयोग करें पानी को बेकार न बहने दें।डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा पानी का अंधाधुंध दोहन व जिस अनुपात मे पेड कट रहे उस हिसाब से वृक्ष लगाए नही जा रहे हैं जिससे पृथ्वी निरन्तर शुष्क होती जा रही है वातावरण असन्तुलन भी पानी की कमी का बडा कारण है।जिस प्रकार ग्लेशियर पिंघल रहे है उससे भी बहुत पानी बेकार बह रहा है।संजीव मलिक मासूम ने कहा कि भूगर्भ जल स्तर बढाने के लिए गांव-गांव तालाब निर्माण कर जल संचयन करना होगा व वाटर हार्वेस्टिंग के द्वारा बेकार बहने वाले जल को पृथ्वी के अन्दर पहुंचाना होगा।गोष्टी को डाक्टर सिराज ताजवर, अनिरूद्ध प्रताप,दीपक कृष्ण गोपाल आदि ने सम्बोधित किया।डाक्टर इमरान राव, किशन, रतन सिंह, मौहम्मद सावेज आदि ने भाग लिया।
घर धैर्य की कमी के कारण टूट रहे हैंः अखिलेश मिश्रा
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में रुक्मणी विवाह प्रसंग में पहुंचे महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि आज पहले तो विवाह होने में ही बड़ी बाधा हो रही है और उसके बाद विवाह होने के बाद संबंध टिक नहीं रहे हैं इसका कारण है कि हमारे अंदर धैर्यता खत्म होती जा रही है, दूर से गुणी दिखने वाले व्यक्ति के अंदर भी कुछ ना कुछ अवगुण होते हैं इन अवगुणों को सहन करना ही ग्रहस्त जीवन का मूल आधार है।कथा व्यास परम पूज्य पंडित अखिलेश मिश्रा जी ने कहा कि मधुसूदन भगवान श्री कृष्ण के किसी न किसी परिस्थिति वश अनेक विवाह प्रसंग प्रचलित है परंतु मूल रूप से रुक्मणी विवाह ही भगवान कृष्ण का विवाह है वैवाहिक जीवन में अनेक संकाऐ होने पर भी हमारे विश्वास नहीं टूटना चाहिए, और भक्ति मार्ग के लोग तो एकमात्र कृष्ण को ही पुरुष मानते हैं अन्य सभी उनकी स्त्रियां हैं, कथा व्यास ने कहा कि सोलह हजार रानियां वाले कृष्ण भी अखंड ब्रह्मचारी थे ,राधे-राधे, घ् नमो भगवते वासुदेवाय कीर्तन व ष्आओ आओ सखियां मुझे मेहंदी लगाओष् भजन पर सारा प्रांगण कृष्ण भक्तिमय हो गया आज कथा में मुख्य रूप से कथा के मुख्य अजमान श्रीमती अनीता व डॉ० पुरुषोत्तम,अनुराग अग्रवाल, शिवा अग्रवाल,आयांश, प्रवीण अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रीना अग्रवाल व टीकाराम एडवोकेट, कीरत पाल सैनी, सुरेंद्र शर्मा व वंदना मिश्रा उपस्थित रहे तथा पं० रामानुज दुबे द्वारा पूजन संपन्न कराया गया।
गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गुर्जर धर्मशाला शुक्रताल में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया !
गोष्ठी की अध्यक्षता रामपाल सिंह एवं संचालन राजेंद्र सिंह ने किया!
गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर, पुष्पेंद्र कुमार, जयकरण सिंह, ओमवीर सिंह पटवारी, रामकुमार जी, बालकराम चौहान, प्रभात प्रधान उपस्थित रहे!!
वन दिवस पर हुआ पौधारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वन और भोजन की थीम के साथ पुस्तकालय में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. राजीव कुमार ने वन का महत्व बताया।
राजकीय पुस्तकालय में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र एवम खाद्य और कृषि संगठन द्वारा वर्ष 2013 से की गई। डा. राजीव कुमार ने बताया कि वन, पौधे, पेड़ हमे शुद्ध वायु,जल, भोजन, फल, फूल, सब्जियां, औषधि, आश्रय, छाया एवम ऊर्जा आदि महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं। इस दौरान राजकीय पुस्तकालय प्रभारी डा. रणवीर सिंह आदि ने परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान कन्हैया पटेल प्रभागीय निदेशक,सामाजिक वानिकी प्रभाग के मार्गदर्शन में फोरेस्टर दीपांजलि एवम रणजीत द्वारा प्रतिभाग किया गया।
गोवर्धन पूजा और बाल कृष्ण की लीलाओं का हुआ वर्णन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर गौशाला,नदी रोड स्थित श्री मदनानंद वानप्रस्थ आश्रम में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के पांचवें दिन की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के भजनों से हुई। श्री वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय महाराज ने पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा श्र(ालुओं को सुनाई। आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया।कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं छप्पन प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, अतरू हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बहुत विवाद के बाद श्री कृष्ण की यह बात मानी गई और व्रज में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। इस दौरान श्र(ालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे। श्रीमद्भागवत कथा में दिनेश बंसल, सुशील शर्मा, दिपेंद्र मलिक, मोहित मलिक का विशेष योगदान रहा।
अवार्ड के लिए चुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मेरठ रोड अम्बा विहार कालोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल में एक फिर से खुशी की दौड गई। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बचपन प्ले स्कूल स्टार काउंसलर अवार्ड के लिए चुना गया है।
यह खुशी निर्देशक मुदस्सिर हुसैन ने बच्चों संग केक काटकर मनाई। इस दौरान सातवें मैस्ट्रो अवार्ड का आयोजन दिल्ली के होटल क्लाउड प्लाजा रोहिनी मे आयोजित किया गया। इसमे अम्बा विहार स्थित बचपन प्ले स्कूल को स्टार काउंसलर अर्वाड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड बचपन ब्रांड एंबेसडर साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाडी द्वारा प्रधानाचार्या हसन जेहरा और कोऑर्डिनेअर रूबी शुमायला को दिया गया।
इस अवसर पर बचपन ग्रुप के संस्थापक अजय गुप्ता और एस.के.गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विजय हासिल की
जलालाबाद। देहात के पशु चरान मैदान में आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बकडौली व बेलड़ी क्रिकेट टीमों के बीच मैच आयोजित किया गया। जिसमें उछाले गए टास को बक़डौली के कप्तान ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 15 ओवर के मैच में बक़डौली टीम के बल्लेबाजों ने सात विकेट पर 121 रन बनाए। इसके पश्चात बेलड़ी के बल्लेबाजों ने बकडौली टीम के लक्ष्य को तीन विकेट पर 124 रन बनाकर हासिल करते हुए, बकडौली टीम को पराजित किया। बेलड़ी टीम के बल्लेबाज कार्तिक ने 36 गेंद पर 52 रन बनाने में सफलता हासिल की। इसी टीम के बल्लेबाज उज्ज्वल ने 28 गेंद पर 49 रन बनाए। उज्जवल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मोहित चौधरी, मोहित मुखिया, शिवम चौधरी, नीतीश चौधरी, प्रयास चौधरी, मुकुल, जतिन, अन्य रहे।
आबकारी दुकानों के आवंटियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला आबकारी अधिकारी द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु आबकारी दुकानों के चयनित आवंटियों के बैठक कर नियमानुसार दुकान संचालन करने के दिशा-निर्देश दिये गये। प्रमुख सचिव आबकारी एवं आबकारी आयुक्त द्वारा दिये गये आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गत दिवस कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी के परिसर जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा समस्त आबकारी निरीक्षकगण के साथ वर्ष 2025-26 हेतु आबकारी दुकानों के आवंटियों के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य आवंटियों को आगामी वर्ष के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों और नियमों के बारे में अवगत कराना था, ताकि वे अपने व्यवसाय को नियमानुसार संचालित कर सकें। जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के समस्त आवंटियों को 01 अप्रैल 2025 से दुकानों से शराब की बिक्रीध्प्राप्ति पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से कराये जाने हेतु ट्रेनिंग दिलाई गयी। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा दुकानों पर लाइसेंस की शर्तों के पालन, दुकानों पर निर्धारित एम०जी०क्यू०/एम०जी०आर० का मासिक/त्रैमासिक उठान कराये जाने, एम०जी०क्यू०/एम०जी०आर० का स्थानांतरण किये जाने, उचित समय पर दुकान खोलने और बंद करने, दुकानों पर सी०सी०टी०वी० कैमरो लगवाने, दुकानों पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा रखने, दुकानों पर नियमानुसार साईन बोर्ड लगाने तथा दुकानों प्रतिभूति धनराशि निर्धारित निर्धारित समयान्तर्गत जमा कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा सभी दुकानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चरित्र सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त सैल्समेनों को ही दुकानों पर रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने आदि के सम्बन्ध में भी दिशा-निर्देश दिये गये। जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा आवंटियों को अवगत कराया गया कि वह अपनी-अपनी दुकान की चौहद्दी निर्धारित प्रारूप पर यथा कार्यालय को उपलब्ध करायेगें, जिसके आधार पर कार्यालय द्वारा वर्तमान में 15 दिवस हेतु अस्थाई अनुज्ञापन निर्गत किये जायेगें, जिससे मदिरा की प्राप्ति ध् निकासी की जा सकें। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा दुकानों के आवंटियों को आदेशित किया गया कि वह शीघ्र ही, दुकानों के फोटो, दुकान की चौहद्दी, अनुज्ञापी को चरित्र प्रमाण-पत्र, विक्रेता का फोटो, विक्रेता का आधार कार्ड, निर्धारित प्रारूप पर शपथपत्र कार्यालय को उपलब्ध करायेगें तथा निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अपनी-अपनी दुकानों अनुज्ञापन हेतु आवेदन प्रस्तुत करेंगें। आबकारी विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी आवंटियों को अपनी दुकानों पर आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होंगे। इसके साथ ही विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की निरीक्षण या जांच के दौरान पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई। इस बैठक में उपस्थिति सभी आवंटियों ने आबकारी अधिकारी के दिशा-निर्देशों का स्वागत किया और 2025-26 के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने का वचन दिया।
युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
खतौली। ट्रेन की चपेट मे आकर युवक की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मे ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई । आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान निकटवर्ती जनपद मेरठ निवासी युवक के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब हादसे की जानकारी दी तो हादसे मे युवक की मौत की खबर से परिजनों मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिवारजन तथा रिश्तेदार कार मे सवार हो तत्काल मुजफ्फरनगर के लिए चल दिए। पुलिस ने परिवारजनों तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
छात्र छात्राओं ने स्थापना दिवस मनाया
सिखेड़ा। क्षेत्र के गोल्डन बैल्स पब्लिक स्कूल का छात्र छात्राओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या रितुगर्ग ने स्कूल की विशेष उपलब्धियों की जानकारी दी। छात्र छात्राओं ने शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिन छात्र छात्राओं की सत्र 2024-25 में अधिकतम उपस्थिति है, उन छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार ने स्कूल के भविष्य से जुड़ी विशेष आगामी योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं के जीवन में बहुमूल्य योगदान
जानसठ। क्षेत्र के गांव तिसंग में स्थित हिमालय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में एसडीएम जयेंद्र सिंह व सरधना विधायक अतुल प्रधान ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा का छात्र-छात्राओं के जीवन में बहुमूल्य योगदान है। सभी प्रकार का ज्ञान भी हमें शिक्षा से ही प्राप्त होता है। शिक्षा के साथ-साथ हमें भारत की प्राचीन काल संस्कृति व रामायण, वैदिक आर्य पद्धती, घरेलू और सामाजिक संस्कार के बारे में भी पढ़ना चाहिए। तभी जाकर छात्र आगे बढ़कर आईपीएस अफसर, इंजीनियर व वैज्ञानिक बन सकेंगे। इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा जरूर ग्रहण करानी चाहिए। तभी जाकर हमारा देश तरक्की कर सकेगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रो कोअतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक धामा ने किया। प्रधानाचार्य अमित कुमार, बाबूराम धामा, दिलावर सिंह पोसवाल, चतरसेन चौधरी, अनुज सैनी, मुकेश चंद आर्य, विनीत बंसल, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, डॉ अतुल भड़ाना, गुंजन तोमर, सविता, प्रतिमा राणा, राधा चौधरी, विशाल चौधरी, मांगेराम पुनीत, विनेश आदि उपस्थित रहे।
जल संरक्षण को घर-घर चलाया हस्ताक्षर अभियान, दिलाई प्रतिज्ञा
भोपा। गांव बरूकी में विश्व जल दिवस पर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने जन जागरण को रैली निकालकर नारों के माध्यम से जल संरक्षण का आह्वान किया। इस दौरान घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाकर जल संरक्षण की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
बीइओ अमरवीर सिंह के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय बरुकी के शिक्षक डा. अनुज कुमार ने जल संरक्षण को लेकर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें महिलाओं से जल के बचाव व जल के शुद्धिकरण और जल बिना आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। महिलाओं को घर में पानी का इस्तेमाल कैसे किया जाए और पानी का संरक्षण कैसे किया जाए के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक शर्मा, शिक्षिका शैली सिंह, आंगनबाड़ी प्रतिभा, अंजू, मुनेश, उर्मिला ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के छात्रा राधा, वीरा, जीविका, परी, आस्था, जिया आदि ने जन जागरण रैली निकालकर जल है तो जीवन है, जल बचाए, जीवन बचाए आदि नारों के माध्यम से जल संरक्षण का आह्वान किया।
पुलिस मे चयनित युवाओं को विधायक ने किया सम्मानित
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गांव युसुफपुर के हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज के सभागार में उडान भरो फाउंडेशन के तत्वाधान में यूपी पुलिस में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मीरापुर विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। युवाओं के द्वारा ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। क्षेत्र के दर्जनों होनहार युवक युवतियों ने पुलिस में भर्ती होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरकार युवाओं को रोजगार देकर सशक्त भारत का निर्माण कर रही है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के अलावा रालोद के प्रदेश महासचिव संजय राठी, किसान प्रकोष्ठ के जिला महासचिव मनोज उर्फ बिन्नू राठी,प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, जाट संगठन नेता सचिन सरोहा, नीरज बालियान, डॉ. विजय शर्मा, संयोजक अक्षित चौधरी डायरेक्टर उडान भरो फाउंडेशन आदि ने यूपी पुलिस में चयनित अमीषा मोरना, पारूल कादीपुर, डोली भोपा, मानवी भोपा, मनीष गादला, अंशुल बेहडा थू्र, अजय भोपा, अभिषेक भोकरहेडी, उदित भोकरहेडी, मोहित बेहडा, अभिषेक भोकरहेडी, अभय भोकरहेडी, सौरभ बसेडा आदि युवाओं को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया।
एस0डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हुआ वार्षिक खेलों का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भोपा रोड स्थित एस0डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 कासमापन आज दिनांक 22.03.2025 को हुआ।
इन खेलों को छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ खेला और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बी0फार्मा प्रथम वर्ष और डी0फार्मा के मध्य हुआ, जिसमे बी0फार्म टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। दुसरी और बैडमिंटन गर्ल्स सिंगल मे बी0फार्मा चतुर्थ वर्ष की मि0श्रुति सिंह ने और ब्यॉज सिंगल में मिस्टर समर अग्रवाल, बैंडमिंटन ब्वॉयज डब्लस में अतुल और समर अग्रवाल ने बाजी मारी,खो-खो गर्ल्स में तनु एण्ड टीम, िऋतिक एण्ड टीम, टग ऑफ वॉर गर्ल्स में बी0फार्म प्रथम वर्ष अनमता एण्ड टीम और ब्वॉयज में िऋतिक एण्ड टीम विजयी रही, लूडोबी0फार्मा प्रथम वर्ष से देवम्, कैरम बोर्ड मे बी0फार्मा प्रथम वर्ष से आर्यन चौधरी और शतरंज मे बी0फार्म चतुर्थ वर्ष के मिस्टर आमिर विजयी घोषित हुए और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे छात्रों में खेल के प्रति रुचि और जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने जीतने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया और सभी विजेताओं को प्रेरित किया तथा उनकी मेहनत व समर्पण की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। खेलों के माध्यम से व्यक्ति में टीम वर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित होते हैं, जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं।
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डा0 वैशाली, डा0 भुवनेन्द्र सिंह, डॉ निशा सिंह, डॉ पोपिन कुमार, डॉ मंयक चितरांश, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, दीपिका, संजीव रतन तिवारी, कुलदीप सैनी, मौ0 जूबैर, मिनाता, नसीम अहमद, ईशान अग्रवाल, पल्लवी, मुबास्सिर, अंशु पंवार, निदा बेबी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, अमन, स्मृति माथूर, आस्था, उत्सव गर्ग, आरिफ चौधरी, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।


