News
खबरें अब तक...

समाचार

आरएसएस कार्यकर्ता का निधन
मुजफ्फरनगर। आरएसएस कार्यकर्ता अशोक पाहुजा का बीमारी के चलते निधन हो गया। जिससे उनके परिवारजनो तथा मौहल्लावासियो मे शोक छा गया। भाजपा व आरएसएस से जुडे पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

 

 

भाजपा नेता के भाई का निधन
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी के जानसठ रोड निवासी भाजपा नेता सुनील तायल के बडे भाई अशोक तायल का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। भाजपा व अन्य दलो से जुडे राजनीतिज्ञो ने भाजपा नेता के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

चिकित्सक का बीमारी के चलते निधन
मुजफ्फरनगर। निजी चिकित्सक की बिमारी के चलते मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो व मौहल्लावासियो मे शोक छा गया। थाना सिविल लाइन के कच्ची सडक निवासी निजी चिकित्सक डा.विजय का बिमारी के चलते निधन हो गया। डा.विजय के निधन से उनके परिवारजनो तथा मौहल्लावासियो मे शोक छा गया।

 

गैस आपूर्ति के लिए तीन नोडल अधिकारी बनाए
मुजफ्फरनगर। गैस आपूर्ति के लिए तीन नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, गैस संबंधी कोई भी समस्या हो इन अधिकारियों से बात कर सकते हैं।
डीडीसी 8441000051, अशोक कुमार 7380438436, ड्रग इंस्पैक्टर 9794810969 के नम्बर जारी किये गये है।

 

समाजसेवी मैनपाल बालियान का बीमारी के कारण निधन
मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी समाजसेवी मैनपाल बालियान का बीमारी के कारण निधन हो गया। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही उनके पुत्र हिमांशु बालियान का निधन हो गया था। विदित हो कि हिमांशु बालियान पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास के समीप पूजा स्वीटस के नाम से मिठाई की दुकान करते थे।

 

प्रेस फोटोग्राफर राशिद खान के निधन से मीडियाजगत में शोक
मुजफ्फरनगर। फोटो पत्रकार के रूप मे लगभग 40 वर्षो तक अपनी सेवा देने वाले जिंदादिल इंसान प्रेस फोटोग्राफर राशिद खान का आज सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके असमय निधन से जनपद के पत्रकारों मे शोक छा गया। बताया जाता है कि प्रेस फोटोग्राफर राशिद खान विगत 12 अप्रैल से बीमार चल रहे थे। तथा मेरठ रोड स्थित बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज मे उनका उपचार चल रहा था। जहां से स्वास्थ्य मे सुधार के पश्चात 22 अप्रैल को छुटटी लेकर अपने घर रहकर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। लेकिन बीती रात अचानक उनकी हालत बिगड गई और ऑक्सीजन लगानी पडी थी। तबियत बिगडने के कारण आज करीब पौने ग्यारह बजे राशिद खान का निधन हो गया। उनके निधन की दुखद नगर मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक दलों,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के सदस्यो ने पत्रकार राशिद खान के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की।

 

 

जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रत्याशी की मौत
भोपा। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चोरावाला निवासी पूर्व प्रधान एवं वार्ड नंबर 39 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रत्याशी उम्मीदवार सुंदरपाल का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। पूर्व प्रधान सुंदरपाल के निधन से उनके परिवारजनो तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। पूर्व प्रधान सुंदरपाल के निधन से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

 

मतगणना स्थल पर मतगणना पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया
6 Min 1 |जानसठ। एसडीएम व सीओ तथा थाना प्रभारी ने मतगणना स्थल पर मतगणना पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद के विभिन्न ब्लॉको के अर्न्तगत त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के अर्न्तगत आज जानसठ ब्लॉक के डीएवी इंटर कॉलेज मतगणना स्थल पर पहुंचे एसडीएम जानसठ,सीओ व इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी ने चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थों को सुरक्षा सम्बन्धी तथा कोविड-19 के अनुपालन हेतु निर्देशित किया। पुलिस द्वारा इस दौरान मतगणना स्थल के आसपास भीड एकत्रित करने वालो को मतगणना स्थल के आसपास खडे ना रहने की हिदायत दी।

 

 

पूर्व सभासद का निधन
मुजफ्फरनगर। पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता के निधन से नगर मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद अशोक गर्ग उर्फ पप्पन पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण पूर्व सभासद अशोक गर्ग का निधन हो गया।

 

डीएम व एसएसपी ने कूकडा नवीन मंडी स्थल अधिकारियों ने किया निरीक्षण1 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच कूकडा नवीन मंडी स्थल पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की मतगणना का कार्य आज सुबह करीब सात बजे से प्रारम्भ हुआ। डीएम एसएसपी एवं सीडीओ आदि वरिष्ठ अधिकारियो ने मतगणना स्थल पहुंच कर हो रही मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाओं को देखा एवं मौके पर मौजूद अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे., एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के सम्बन्ध मे जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत आज जनपद के सभी 9 ब्लॉक पर मतगणना हुई। जिला प्रशासन द्वारा वैश्विक आपदा कोविड-10 के मददेनजर जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए मास्क,सैनेटाइज तथा फेस मास्क की अनिवार्यता आदि का विशेष ख्याल रखा गया। मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिग का भी विशेष ख्याल रखा। मतगणना स्थल पर व उसके आसपास पर्याप्त मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा। मतगणना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियो ने मतदाता एजेंट के प्रवेश कार्ड चैक किए तथा उनके वाहनो को भी कूकडा नवीन मन्डी स्थल प्रवेश की इजाजत नही दी गई। जिस कारण उक्त लोगो ने बाबूराम गेट व उसके आसपास ही अपने वाहन खडे किए। सीडीओ आलोक यादव,सीओ सिटी अर्पित विजय वर्गिय, सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह, एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे तथा अधिनस्थो को निर्देशित करते नजर आए। कूकडा मंडी मतगणना स्थल पर जारी मतगणना का निरीक्षण करते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे, व एसएसपी अभिषेक यादव ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना डयूटी मे तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने,सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-19 नियमों का पालन करने व कोविड गाइडलाइंस का पालन करवाने हेतु आवश्यक व सख्त निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पैक्टर नई मन्डी अनिल कप्परवान के निर्देशन मे पुलिसटीम मतगणना स्थल व उसके आसपास अलर्ट रही।

 

मुजफ्फरनगर में दर्जनों गांवों के प्रधान विजयी घोषित, जिला पंचायत के नतीजे देर रात तक आयेंगे
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलो से जुडे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की निगाह आज दिनभर चुनावी नतीजों पर रही। पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत/हार को लेकर पार्टी नेता चुनावी नतीजों पर पैनी निगाह गडाए रहे तथा मोबाईल फोन व अन्य माध्यमो से अपने दलो के समर्थित प्रत्याशियो के विषय मे जानकारी जुटाने मे मश्गूल रहे। इसी संदर्भ मे नई मंडी क्षेत्र के गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मतगणना कंट्रोल रूमे पर मौजूद जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,सुनील दर्शन, विकास अग्रवाल आदि पार्टी समर्थित प्रत्याशियो के चुनावी नतीजों के घटाजोड मे लगे रहे।
वहीं दूसरी ओर विभिन्न ब्लॉक क्षेत्र मे हुई मतगणना के परिणामो स्वरूप ग्राम प्रधान पद के चुनावी परिणाम मे शाहपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत अलावलपुर माजरा ग्राम प्रधान पद के चुनाव मे प्रत्याशी संजीव बालियान को प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गांव अलावलपुर माजरा पूर्व मंत्री योगराज सिह का गांव है। इसके अलावा दोपहर तक बुढाना विकास खण्ड की कुछ पंचायतो के रूझान भी सामने आने लगे। सूत्रो के अनुसार गांव दोपहर तक गांव हुसैनपुर कला मे प्रधान पद के उम्मीदवार सरवर खान आगे अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे थे। वहीं दूसरी और जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड 24 से रालोद समर्थित प्रत्याशी संयम पंवार आगे चल रहे थे। परकाजी ब्लॉक मे धमात गांव से सचिन गुर्जर और गांव भदौलासे हरविंदर के विजयी होने की सूचना है। बुढाना थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सठेडी से ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार शिवकांत त्यागी की 55 वोट से जीत बताई जा रही है।
जानसठ क्षेत्र मे हुई मतगणना व चुनावी परिणामो मे क्षेत्र के गांव अहरोडा से प्रधान पद प्रत्याशी त्रिभुवन विजयी घोषित हुए। जानसठ क्षेत्र के गांव नंगली महसिंह से विपुल नामक प्रत्याशी ग्राम प्रधान के लिए विजयी। बुढाना क्षेत्र के गांव अटाली ग्र्राम पंचायत से प्रत्याशी अनीता ने जीत हासिल की है। डीएम सेल्वा कुमारी जे., व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद के विभिन्न मतगणना स्थल पर मतगणना की गई। आला अधिकारियो ने मतगणना स्थल पहुंच कर व्यवस्थाआें का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थो को निर्देशित किया। मतगणना के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

 

सैनिटाइज अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी को देखते हुए आज समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व नगर कोषाध्यक्ष विकल्प जैन ने नई मंडी क्षेत्र को किया सैनिटाइज प्रतिदिन इसी तरह से नगर के सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जाएगा।

 

नागरिक अभी भी बेपरवाह
मुजफ्फरनगर। कोरोना अपने चरम पर है फिर भी कुछ नागरिक अभी भी बेपरवाह बने हुए है। जिन्हे न तो अपनी जान की परवाह ओर ना ही दूसरे की। सबसे बड़ी बात एक तरफ तो पुलिस मास्क व सोशल डिस्टेंस व घरों में रहने की अपील कर रही हैं तो वही खुले आम पुलिस के सामने धज्जियाँ उड़ाई जा रही है ! मोरना ब्लॉक में मतगणना के लिए प्रत्याशी व एजेंटी की भारी भीड़ रही जहां नेता बनने के चक्कर मे तोड़ रहे कोविड के नियमों की भी कोई परवाह नहीं रही। मुजफ्फरनगर क्षेत्र में पड़ने वाले कस्बा भोपा क्षेत्र के मोरना ब्लॉक के गाँव शुक्र तीर्थ में हो रही मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेन्स की खुलेआम धज्जियां उडाई गयी।

 

लोगों ने घरों में रह कर कर्फ्यू का पालन किया3 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू में दूसरे दिन रविवार को लोगों ने घरों में रह कर कर्फ्यू का पालन किया। शहर में लोगों की आवाजाही बहुत कम होने पर सन्नाटा पसरा रहा। लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नागरिकों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान घरों में रहना ही बेहतर समझा। शहर में मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने बाइकों से आने वाले को घर से बाहर निकलने का कारण पूछा, जरूरी काम होने पर ही उन्हें जाने दिया गया।
महामारी का कारण बने कोराना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने अब शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर मंगलवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। तीन दिन के ८३ घंटे के कोरोना कर्फ्यू में शनिवार को पूर्णतय बंद रहा। रात्रि से ही कोरोना कर्फ्यू पुलिस ने लागू करा दिया था। शनिवार को सुबह दूध की डेयरी खुली, तो लोगों ने दूध लिया। इसके बाद डेयरी भी बंद हो गई। फल-सब्जी मंडी भी बंद रही। लोगों ने नियमों का स्वेच्छा से पालन किया तथा घरों में ही रहे। शहर में लोगों की बहुत कम आवाजाही के चलते पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। शिव चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, नई मंड़ी, पटेल नगर, गांधी नगर, गांधी कालोनी, चौड़ी गली, सदर बाजार समेत सभी बाजार बंद रहे। जिससे पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। मालवीय चौक, प्रकाश चौक, महावीर चौक, शिव मूर्ति चौक आदि स्थानों पर पुलिस बेरिकेडिंग लगाए हुए तैनात रही। इस दौरान बाइकों से आने जाने वालों को पुलिस ने रोक कर घर से बाहर निकलने का कारण पूछा, इसके बाद ही उन्हें जाने दिया।
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर और मंडी के सभी मेडिकल स्टोर खुले रहे। मेडिकल स्टोरों पर दवाई लेने वालों की लाइन लगी रही। जिला परिषद मार्केट में दवा का थोक बाजार बंद रहा। मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू में लोगों के घरों में रहने पर रोडवेज बसों को कम ही यात्री मिले। डिपो के बेडेघ् में से आधी बसों का ही संचालन हो सका। मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बड़ौत मार्ग पर भी यात्री कम रहे। लंबी दूरी की अधिकांश बसे भी यात्रियों के अभाव में नहीं चल सकी।

 

ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना संक्रमित बेहाल
मुजफ्फरनगर। आक्सीजन की कमी के चलते आज कोरोना संक्रमित बेहाल है। हाल यह है कि मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज बेगजरापुर के 200 बैड फुल होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू कराये गये तीन प्राईवेट अस्पताल भी मरीजों से भर चुके है। नगर के उद्यमी आलोक स्वरूप ने एक नई पहल की है जोकि इंडियन स्पाइनल इंजरी सैन्टर नई दिल्ली से जुडे हुए है, उन्होंने विदेश से दस आक्सीजन कंसट्रेटर मंगवाये है जोकि दो-तीन दिन में मुजफ्फरनगर पहुंच जायेंगे। ये कंस्ट्रेटर आक्सीजन लेवल कम होने के बाद मरीज को लगाये जायेंगे इनको लगाने के बाद मरीज की सास लेने की क्षमता धीरे धीरे बढ़ने लगती है। इस कंस्ट्रेटर की विशेषता यह है कि ये स्वंय आक्सीजन का उत्पादन करता है इसका एक पाइंट बिजली के स्विच में लगाने के बाद मास्क को मरीज के मुंह पर लगा दिया जाता है तो आक्सीजन तीव्र गति से संक्रमित व्यक्ति के फेफडों में जाने लगती है और वह धीरे धीरे कुछ ही दिनों में स्वस्थ हो जाता है। नगर के उद्यमी व समाजसेवी कुंवर आलोक स्वरूप ने बताया कि वह जनता की सेवा के लिए आक्सीजन कंस्ट्रेटर मंगवा रहे है जिसकी कीमत लगभग 90 हजार से 1 लाख रूपये के बीच है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डाक्टर की सलाह के बाद ही पीड़ित व्यक्ति को आक्सीजन कंसट्रेटर लगाये जायेंगे।

 

ऑक्सीजन कंसट्रेटर लगाकर दम तोड़ते कोरोना पीड़ितों को बचाया जा सकता है
मुजफ्फरनगर। ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड रहे लोगों को बचाने का सबसे आसान रास्ता ऑक्सीजन कंसट्रेटर बताया जा रहा है जिसकी कीमत कोरोना काल से पहले कुल 60 हजार रूपये थी लेकिन दुनियाभर में इसकी मांग बढ़ने के बाद अब इसकी कीमत 90 हजार से 1 लाख रूपये के बीच हो गयी है। ऐसे में मुजफ्फरनगर के अनेक समाजसेवियां, उद्यमियों व जनप्रतिनिधियों को आगे आकर आक्सीजन कंसट्रेटर अधिक से अधिक संख्या में मुजफ्फरनगर मंगवाने चाहिए ताकि ओर प्राईवेट अस्पताल प्रारम्भ कराये जा सके साथ हीं ऑक्सीजन कंसट्रेटर लगाकर दम तोड़ते कोरोना पीड़ितों को बचाया जा सके। आज सबसे बड़ा संकट आक्सीजन का दिखाई दे रहा है। चारों तरफ परिजन अपने अपने मरीज को लेकर कभी किसी अस्पताल तो कभी किसी अस्पताल चककर काट रहे है तब ऐसे में आक्जीन कंसट्रेटर सबसे आसान तरीका है जिससे कोरोना पीड़ितों को बचाया जा सकता है। मुजफ्फरनगर शहर में अनेकों खरबपति, अरबपति, उद्यमी व रईस मोजूद है उन लोगों को दानवीरता का परिचय देते हुए आगे आकर अधिक से अधिक आक्सकीन कंसट्रेटर मंगाने चाहिए। सत्ता से जुडे हमारे जनप्रतिनिधियों जिनमें सांसद और विधायक मौजूद है उनको भी अपनी विकास निधि की थनराशि स्वास्थ्य विभाग के इस मद में खर्च करनी चाहिए। सांसद को एक वर्ष में छह करोड रूपये और विधायक को डेढ करोड रूपये प्रतिवर्ष विकास निधि के नाम पर धनराशि आवंटित की जाती है यदि सांसद और विधायक अपने अपने कोटे से आक्सीजन कंसट्रेटर मंगाये तो मुजफ्फरनगर की जनता का भला हो सकता है। इस समय वक्त की जरूरत है कि हमारे समाजसेवी, उद्यमी व जनप्रतिनिधि आगे आकर इस कार्य में मदद करे और दानवीर लोगों को भी इस संकट के समय में अपनी दानवीरता का परिचय देना चाहिए।

 

सरवट जिला पंचायत में भगवान,प्रधानी में अभी सतीश आगे
मुजफ्फरनगर। सरवट के वार्ड 10 में अब तक प्रत्याशियों को मिली वोट।
श्री भगवान शर्मा 529
हरेंद्र शर्मा 320
हरेंद्र पाल 377
हर्ष राठी 518
अलीम सिद्दीकी 210
नीलम शर्मा 306
रिजवान 373
शकील 356
शमशेर मलिक 194
रोहन त्यागी 362
ग्राम प्रधान पद के लिए सरवट से अब तक मिली वोट।
सतीश बालियान 984
इंतजार प्रधान 915

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 12 =