Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तितावी पुलिस ने गौकशी करते दो आरोपियो को दबौचा

तितावी। पुलिस ने गौकशी करते दो आरोपियो को 2 जिन्दा बछडे व अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम मे तहत क्षेत्र मे गश्त के दौरान थाना तितावी पुलिस ने क्षेत्र के गांव छतेला के जंगल मे गौकशी करते 02 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे से दो रास बछडे, एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक खोखा दो जिंदा कारतूस 315 बोर तथा गौकशी करे के लिए छुरी, कुल्हाडी, दाव आदि बरामद किया।

थाना प्रभारी राजेन्द्र गिरी ने बताया कि पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम दिलशाद पुत्र रफीक व मुनीश पुत्र इस्लाम निवासीगण गांव छतेला बताया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − nineteen =