समाचार
जिला पंचायत वार्ड 41 के विवाद पर विराम, प्रशासन ने जरीन को मतदाता माना
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत वार्ड 41 के चल रहे विवाद पर उस समय विराम लग गया जब चुनाव आयोग की अंतिम सूची में विजयी प्रत्याशी जरीन का नाम वोटर के तौर पर अंकित पाया गया।
जहां एक और लगातार प्रचारित किया गया था कि जरीन का जाति प्रमाण पत्र रदद् हो गया है और वोट रदद् कर दी गयी है। आज जब जिलाधिकारी के आफिस के बाहर अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गयी तब यह बात स्पष्ट हो गयी है, कि वार्ड 41 से अभी जरीन ही सदस्य है और जिला पंचायत चुनाव में मतदान कर सकेंगी।
पंद्रह दिन से लापता था मृतक युवक, सुजडू के जंगल से कंकाल बरामद
मुजफ्फरनगर। दोस्ती में गद्दारी की मिसाल मुजफ्फरनगर में मिली है, जहां दो दोस्तो ने पैसे के लेनदेन को लेकर अपने ही साथी कपड़ा विक्रेता को मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद लाश को जमीन में खुद ही दफन भी कर दिया। बताते है कि दोनों आरोपियों ने उसे कपड़े के बकाया पैसे देने के नाम पर उसे बुलाया और जंगल मे ले जाकर वहशियाना तरीके से मौत के घाट उतार दिया था। 11 जून को ही कत्ल कर दिया गया था। मगर अब दो लोग गिरफ्तार हुए तो लाश बरामद हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर से लापता चल रहे कपड़ा कारोबारी युवक चांद की एक पखवाड़े पूर्व ही हत्या कर दी गई थी । परिवार के लोग लगातार कोशिश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अब शक के आधार पर पुलिस ने उसके ही एक नजदीकी साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की,तो पूरा मामला खुल गय। हत्यारोपी के बताए गए स्थान पर युवक की लाश मिली। शव कंकाल बन चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह मुखबिरी व स्मैक के लिए पैसे का विवाद बताया गया है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के नबी करीम मस्जिद के निकट किदवई नगर में रहने वाला चांद पुत्र नूरहसन 15 दिन पहले लापता हो गया था। तब बताया गया था कि चांद तालाब की तरफ गया था,लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लगा। पहले तो पुलिस तालाब के इर्द गिर्द ही तलाश करती रही । परिवार के लोगो ने उसके दो साथियों पर हत्या का शक जताया। आसिफ व खन्ना नाम के दो युवको को दस दिन पहले पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। मगर अब पुख्ता सबूत मिला तो पुलिस ने आसिफ से सख्ती के साथ पूछताछ की। तो वह खुल गया। आसिफ ने कहा कि चांद मुखबिरी करता था इसलिए उसे मारना पड़ गया। जिसके बाद सुजडू स्थित एक डेयरी के पीछे से चांद का शव बरामद करा दिया। शव मिलने के बाद मृतक चांद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में सूजडू निवासी आसिफ व खन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है। शक है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते है। चाँद के भाई शौकीन ने बताया कि उनका भाई अविवाहित था और आसिफ व खन्ना पर बहुत विश्वास करता था, किसी को भी विश्वास नही हुआ कि दोस्त ही ऐसा कर सकते है। जब कातिलो ने जमीन से उसके भाई की लाश का कंकाल बरामद कराया तो पता चला कि दोस्त ही कातिल निकले।
स्मैक सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा 02 अभियुक्तों मौहम्मद सलीम पुत्र नसीरूद्ीन, फिरोज पुत्र ईसाक निवासीगण ग्राम पिनना थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को पिनना बाईपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 10-10 ग्राम स्मैक को बरामद किया गया।
पुलिस ने वांछित दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त गजरा पुत्र ईनाम निवासी मौहल्ला दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को शहीद चौक खालापार से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा 01 चोर अभियुक्त प्रवेश पुत्र मजनू निवासी ग्राम कसौली थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कसौली पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया 01 मोबाईल फोन वीवो कम्पनी का बरामद किया गया।
तमंचा व अवैध शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा अभियुक्त आजाद पुत्र हबीब निवासी राद्येश्याम कॉलोनी कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को रिलाइन्स पेट्रोल पम्प जी0टी0 रोड खतौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा अभियुक्त जमील पुत्र बुद्दन निवासी ग्राम तिस्सा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम खेकनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी कच्ची अवैध शराब को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा अभियुक्त जमील पुत्र बुद्दन निवासी ग्राम तिस्सा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम खेकनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी कच्ची अवैध शराब को बरामद किया गया।
महिला का सुरिक्षत परिजनों को सौंपा
मुजफ्फरनगर। 22/23 की रात्रि को थाना खतौली पुलिस को सूचना मिली थी एक लडकी मण्डी में मौजूद है जो बीमार लग रही है तथा सर पर पट्टी बंधी है। थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा महिला आरक्षी की मद्द से उक्त महिला को सीएचसी खतौली तथा बाद में जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर ले जाया गया। महिला के नाम पते की जानकारी की गयी तो उसने जिला अमरोहा बताया।
अस्पताल से व स्वयं व परिवार द्वारा बताया गया की उक्त महिला के साथ गैंगरेप या अन्य कोई अपराध नही हुआ है। महिला को उसके परिवारजन के सुपुर्द कर दिया गया है। बिना पुष्ट जानकारी के भ्रामक सूचना प्रेषित करने व वायरल करने के संबंध में जानकारी की जा रही है व सबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
हादसो मे कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वासू पुत्र सुनील बाईक द्वारा चरथावल रोड शनिधाम मंदिर से लौटते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। गांधी कालोनी लाल बाग निवासी सुमित पुत्र विष्णु प्रसाद सरवट रोड पर सडक हादसे मे घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मेरठ के शास्त्री नगर निवासी नितिन पुत्र सुखवीर प्रताप बाईक द्वारा मेरठ से पुरकाजी रिश्तेदारी मे जाते वक्त मेरठ रोड पर प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
खतौली। अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के मौहल्ला सैनीनगर निवासी गुलशेर नामक युवक ने घर पर हुई कहासुनी के बीच जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराएा परिजनो ने पडौसियो की मदद से उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।
हादसे में बाईक सवार दम्पत्ति नहर में गरे, महिला की मौत
रतनपुरी। बाईक सवार दम्पत्ति हादसे के तहत गंग नहर मे डूब गए। इस दौरान महिला की मौत हो गई तथा उसके पति ने तैरकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी गौरव त्यागी बीते दिन पुर्णिमा के अवसर पर अपनी पत्नि के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया हुआ था। बताया जाता है कि बीती देर शाम ये दोनो पति-पत्नि गंगा स्नान कर बाईक द्वारा अपने घर गाजियाबाद के लिए वापिस लौट रहे थे कि बीती रात करीब साढे ग्यारह बजे जब ये लोग थाना रतनपुरी क्षेत्र की सठेडी गंगनहर पटरी पर पहुंचे कि इसी बीच सामने की और से तेजगति से आ रही कार से बचने के चक्कर मे उनकी बाईक गंगनहर मे डूब गई। इस हादसे मे गौरव त्यागी ने किसी प्रकार तैरकर अपनी जान बचाई। जबकि उसकी पत्नि शालू की गंगनहर मे डूब जाने से मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ लोगे ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मामले की जाननकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी प्रकार नगर से महिला के शव को बाहर निकलवाया। इस दुखद हादसे से मृतका के परिजनो मे कोहराम मच गया।
भाजपा सरकार में महंगाई गरीब जनता की कमर तोड रहीः बच्ची सैनी
मुजफ्फरनगर। मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी विधानसभा खतौली की एक विशाल बैठक बुढ़ाना रोड़ काज़ी कालोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल में आयोजित हुई जिसमे मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख विशेष अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, चेयरमैन पुत्र काज़ी नबील बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा व संचालन काज़ी फसीह अख्तर व पंकज सैनी ने किया कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष इरशाद जाट की देख रेख में हुआ। बैठक में समाजवादी पार्टी के नेताओ, पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं को विनयपाल प्रमुख द्वारा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाने को कहां गया और सभी सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, बीएलए को नई वोट बनवानी, गलत वोट को सही करवानी और फर्जी वोट को कटवानी के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करने की बात कही
श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहां भाजपा सरकार में महंगाई गरीब जनता की कमर तोड रही है पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हे लाखो युवा बेरोजगार हो गए है, किसान बॉर्डर पर संघर्ष कर रहा है उनका गेहूं को सरकार खरीद नही रही जनता भाजपा से त्रस्त है आज उत्तर प्रदेश परिवर्तन चाहता है २०२२ में विधानसभा में निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। संजय प्रधान, अर्पित गुप्ता, जगन मावी, मोहित सोम ने समाजवादी विचारधारा और विकास कार्यों से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में हाजी यूसुफ, अमरनाथ पाल, दर्शनपाल, राहुल वर्मा, अरशद मुल्तानी, टीटू वालिया, ब्लाक प्रमुख इकराम प्रधान, हाजी इक़बाल, अभिषेक गोयल, पंकज सैनी, दिमाग सिंह एडवोकेट, विभू शर्मा, तासीर भाई, आफाक खान, आदेश राणा, इकराम अंसारी, कैस काज़ी, फईम सैफी, कुलदीप, सौरभ वर्मा, शाजेब इकबाल, नईम मलिक, सरताज सलमानी आदि उपस्थित रहे।
निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाया
मुजफ्फरनगर। गिरधालाल जैन मेमोरियल सीनियर विंग प्रेमपुरी निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप जिला अस्पताल के साथ लगाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जिला अध्य्क्ष भाजपा रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत विकाश विराट शाखा हमेशा समाज के पुनीत कार्या में सबसे आगे रहती है और अपने ये भी कहा कि हमें वेक्सीन से नही डरना चाहिये, हमे कोई भी वेकशीन की दो डोज अपनी बापर हर वर्ग के लोगो को निश्नकोच लगवानी चाहिये जिससे हम, हमाव हमारे परिवार की सुरक्षा निश्चित हो सके। इस अवसर पर योगेश मित्तल पूर्व सभासद नगरपालिका का टीकाकरण में विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम के सयोंजक राधेश्याम गर्ग सी०ए०, सजंय संगल सी०ए०, विपिन कुछल सी०ए० व पवन कुमार गोयल ने सभी का आभार जताया । पवन कुमार गोयल ने बताया कि ३५० वयक्तियो को डोज लगाई गई । इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मनोज गर्ग, सचिव लोकेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष आकाश बंसल ने पूरे दिन की व्यवश्ता संभाली । महिला सयोजिका श्रीमती रानी गोयल भी उपस्थित रही व अस्पताल से आये स्टाफ के साथ कार्या में हाथ बटाया ।इस कैम्प को सफल बनाने में गिरधालाल जैन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका जैन व प्रबंधक गंधर्व जी तथा पूरे विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा । विराट शाखा के इस नेक कार्य को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए रामकुमार तायल, जय प्रकाश गर्ग, नवीन सिंघल, पवन कुमार गोयल, श्रीमति उजाला बंसल आदि विराट शाखा के सदस्य उपस्थित रहे ।अस्पताल से ड़ा गीतांजलि वर्मा व ड़ा संजीव की देखरेख में कैम्प का संचालन हुआ ।
करंट लगने से भैंसे की मौत
मुजफरनगर। मोरना में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से खेतों में करंट दौडने के कारण इसकी चपेट में आने से भैंसे की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी किसान कवींद्र पुत्र बलराज आज सुबह खेत मे काम कर रहा था। अचानक जर्जर हो हाईटेंशन लाईन का तार टूट गया, जिससे आसपास के सभी खेतों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से वहीं पर बंध रहे भैंसे की मौत हो गयी। किसानों को भी करंट लगा, लेकिन वे बाल बाल बच गए। उनका कहना है कि जर्जर हो चुके तारों की शिकायत कई बार विद्युत विभाग को की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। खेतों में लगभग १५ मिनट चिंगारी उठती रही और बार बार फोन करने पर भी विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गुहार लगाते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के प्रतिष्ठान पर उपस्थित हुए जिला मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक एवं व्यापारी नेता जयवीर सिंह द्वारा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी को व्यापारिक हितों में अथक प्रयास करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके द्वारा व्यापारियों के लिए किए जा रहे संघर्ष की भी सराहना की गई,इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा व्यापारी नेता जयवीर सिंह का स्वागत किया गया व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि जयवीर सिंह जो कि जिला मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक हैं एवं संघर्षशील व्यापारी नेता है एवं हमारे पुराने साथी हैं,स्वर्गीय व्यापारी नेता नेकी राम गर्ग जी के सानिध्य में हम कई बार साथ- साथ व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं के लिए प्रदेश के अनेकों जिलों में गए हैं।
325 वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया
मुजफ्फरनगर। युवा पंजाबी संगठन रजिस्टर्ड द्वारा गांधी कॉलोनी बरात घर मे तीसरे दिन सीएमओ फौजदार एवं नोडल अधिकाडॉ गीतांजलि चौधरी द्वारा ३२५ वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया था जिसको हमाटीम ने समय रहते पूरा कर लिया। सुबह ९ः०० बजे से ही लोगों की वहां लाइन लगनी शुरू हो गई थी जिसको व्यवस्थित तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को उनके नंबर की पर्ची वितरित की गई एवं हॉल में व्यवस्थित तरीके से बिठाकर उनका वैक्सीनेशन किया गया। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी विजय वर्मा एवं राहुल गोयल ने बताया कि आज युवा छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी लोगों ने युवा पंजाबी संगठन द्वारा लगाए गए कैंप की दिल खोलकर तारीफ की और टीम से अनुरोध किया कि आप इस कैंप को १ हफ्ते के लिए और आयोजित करें जिससे कि गांधी कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों को पूतरह से वैक्सीनेट कर इस इलाके को सुरक्षित किया जाए।
युवा पंजाबी संगठन रजिस्टर्ड के चेयरमैन अजय ग्रोवर, अध्यक्ष नीरज मुंजाल, सचिव रितेश नागपाल, कोषाध्यक्ष अमित खन्ना ने जिला चिकित्सालय से आए सभी अधिकारी, कर्मचाएवं वे सभी लोग जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समय दिया, को प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन अजय ग्रोवर ने सबको धन्यवाद देकर एवं नाश्ता करा कर आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में कुलदीप कपिल, शोभित, श्रवण गुप्ता, संजय काका, नितेश बक्शी, प्रशांत मक्कड़, विमल, नंदकिशोर सहानी विपुल धमीजा,कपिल पाल, संजय, चन्नी बेदी, नवदीप चड्ढा, गगनदीप, भारत धमीजा, भारत अरोरा, बृजमोहन ढींगरा, कपिल, शानू आदि लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय के बराबर में स्थित स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा आज औचक निरीक्षण जनपद मुजफ्फरनगर की कचहरी प्रांगण स्थित एसएसपी कार्यालय के बराबर में स्थित स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा आज औचक निरीक्षण किया गया आपको बता दें स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन रखी गई है जो सील बंद है और शोरूम को पुलिस सुरक्षा में सील किया गया है ओर हर वक्त पुलिस सुरक्षा तैनात रहती है वहीं समय-समय पर जिलाधिकारी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण करती रहती है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देती रहती है इसी क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया और स्ट्रांग रूम में तालो को भी जिलाधिकारी ने हाथ से खींच कर उनकि मजबूती चेक की वही निरीक्षण में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एडीएम प्रसासन अमित कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे ।
नवीन मंडी स्थल पर वैक्सीनेशन कैंप
मुजफ्फरनगर। गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री श्याम सिंह सैनी द्वारा नवीन मंडी स्थल पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि हम सबको कोरोना वैक्सीन समय से लगवा लेनी चाहिए, जिससे इस भयंकर बीमारी से बचाव हो सके। इस अवसर पर गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष व एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे। शिविर में बडी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
रामपाल मांडी के नेतृत्व मे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रामपाल मांडी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे पाथ्ीर् पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमे न्याय समिति की रिर्पोट को जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू कराने के सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन मे अवगत कराया कि पिछडे वर्ग के मौलिक हितों की रक्षा हेतु आरक्षण में वर्गीकरण के उददेश्य से गठित सामाजिक सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रददी की टोकरी मे डालना न सिर्फ पिछडो के साथ धोखा है बल्कि पिछडो के मौलिक अधिकारो का हनन है। ज्ञातव्य है कि विगत 2017 विधानसभा चुनाव मे पिछडो का वोट लेने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार शीर्ष् नेतृत्व द्वारा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने का वादा करे पिछडो का वोट तो ले लिया गया लेकिन जब सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने का समय आया तो सरकार बहानेबाजी पर उतर आयी। समय बढाने के लिए सरकार ने राघवेंद्र सिह कमेटी बनाकर उक्त उपरोक्त गंभीर लक्ष्य को लंबित किया। लेकिन राघवेंद्र सिह कमेटी की रिपोर्ट 30 मई 2018 को आने के बाद सदन मे मुख्यमंत्रीर एवं संसदीय कार्य मंत्री द्वारा जल्द ही रिर्पोट लागू करने का आश्वासन देने के बाद भी आज तक मामला लंबित पडा है।ै और प्रदेश सरकार ने राघवेंद्र सिह की सामाजिक न्याय समिति की रिर्पोट को रददी की टोकरी मे डाल दिया है।
ज्ञातव्य है कि 2001 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ ने काका कालेलकर और मंडल आयोग की सिफारिशो के गहन अवलोकन के बाद पिछडे वर्ग को उनका वास्तविक हक देने की नियत से आरक्षण मे वर्गीकरण के लिए सामाजिक न्याय समिति बनाने का आदेश दिया था। लेकिन दुर्भाग्यवश हिन्ही कारणो से सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागे नही कर पाए। बाद की सरकारो ने उपयुक्त मामले को रददी की टोकरी मे डाल दिया। ज्ञातत्व है कि अब तक 9 राज्यों मे आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, पांडुचेरी,कर्नाटक,हरियाणा,उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, विहार और महाराष्ट्र के साथ ही लगभग 13 प्रांतो मे ओबीसी आरक्षणस में वर्गीकरण करके लाभ दिया जा रहा है। ज्ञापन मे मांग की कि आरक्षण मे वर्गीकरण के आधार पर पिछडे वर्ग वंचित समजा को उनका मौलिक अधिकार दिलवाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के पिछडा विरोधी मानसिकता को संज्ञान मे लेते हुए सामाजिक न्याय समिति के रिपोर्ट को उपरोक्त 13 प्र्रांतो की तर्ज पर उत्तर प्रदेश मे तत्काल प्रभाव से जनहित मे लागू कराई जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी,जिलाध्यध्यक्ष सोमेश गौतम, जिला महिला अध्यक्ष कमला बोध, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन,नगर अध्यक्ष इमरान, जिला उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, जिला उपाध्यक्ष कुलबीर कश्यप, मीडिया प्रभ्भारी सतीश निकुंज आदि मौजूद रहे।
भाजपा के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, 28 जून को सांकेतिक धरना देंगे सभी विपक्षी दल
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जनपद की सभी राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेजी से बढ़ गयी है। जिसके चलते हुए सभी पार्टियां अपने अपने दांव आजमा रही है कि उनका प्रत्याशी जिला पंचायत चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज हो जाये। इसी संदर्भ में महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आज संयुक्त विपक्ष की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकैट ने बताया कि जिला पंचायत के चुनाव में सत्तारूढ भाजपा पार्टी नित नये हथकंडे अपना रही है। कभी सदस्यों को पुलिस से धमकी दिलवाकर उठवाने का प्रयास किया जाता है तो कभी सदस्यो ंको तोड़ने की कार्यवाही की जाती है तो कभी प्रमाणपत्रों को लेकर नये नये मुद्दे उठाये जाते है। उन्होंने वार्ड 41 की सदस्या श्रीमती जरीन का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल ने उन पर दबाव डाला और जब उन्होंने ना नुकर की तो उनकी जांच का मुद्दा उछलवा दिया। तहसीलदार ओर एसडीएम की जांच शुरू हो गयी लेकिन आज तक जिला प्रशासन ने इस संबंध में जांच समिति का गठन नहीं किया। चुनावी प्रक्रिया के चलते हुए सभी 43 जिला पंचायत सदस्यों को एजेंडा भेज दिया गया है लेकिन इस बीच किसी प्राईवेट व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करना किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहींं कहा जा सकता। इस बारे में विपक्ष के लोग जब एसपी सिटी से मिले तो उन्होंने उचित जांच करने का आश्वासन दिया लेकिन इस दिशा में अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाअध्यक्ष चौ. अजित राठी ने कहा कि सत्ताधारी दल बीडीसी मैम्बरों और जिला पंचायत सदस्यां की वोट जबरदस्ती लेना चाहता है लेकिन लोकतंत्र में ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रशासन से भी टकराव नहीं चाहता लेकिन सत्ताधारी भाजपा दल ऐसी परिस्थितियां पैदा कर रहा है कि अनावश्यक रूप से प्रशासन से टकराव हो जाये। उन्होंने 28 जून के धरने का उल्लेख करते हुए कहा कि आगामी 28 जून को संयुक्त विपक्ष का सांकेतिक धरना कचहरी परिसर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें धरने प्रशासन के उपरांत जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग की जायेगी कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निष्पक्षता पूर्ण तरीके से कराया जाये ताकि लोकतंत्र जिंदा रह सके। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि भाजपा चेयरमैनी का चुनाव जीतना चाहती है लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि यद्यपि भाजपा के सदस्य कम जीते है लेकिन जोडतोड कर वे अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी प्रजातंत्र व इंसानियत बचाओ के इस अभियान में खुलकर साथ आ गयी है और इस धरने प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देती है इसी प्रकार आजाद पार्टी की जगदीश पाल और पूर्व मंत्री योगराज ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। पत्रकार वार्ता में सचिन पटाखा, सपा नेता गौरव जैन, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल भाटी, साजिद हसन आदि मौजूद रहे।
4 सूत्रीय मांगों को लेकर बहुजन एकता संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। देश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, निजी करण एवं महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बहुजन एकता संघर्ष समिति के संयोजक उपकार बावरा के नेतृत्व में बहुजन एकता के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा! इस ज्ञापन के माध्यम से बहुजन एकता संघर्ष समिति ने चार सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया है। बहुजन एकता के संस्थापक उपकार बावरा ने बताया कि देश में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, हरियाणा में एक दलित को चाकू से गोदकर सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसने एक १६ साल की बच्ची के साथ हो रहे छेड़छाड़ का विरोध किया था। कही दलितों को घोड़ी पर चढ़ने से रोका जाता है, तो कहीं मूछ रखने से रोका जाता है, आजादी के ७० साल बाद भी जातीय शोषण हो रहा है। हम चाहते हैं जो सरकार इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही, राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और चुनाव दोबारा हो, हमारी दूसरी मांग बेरोजगारी को लेकर है, आज युवा और सभी तबके सड़कों पर हैं, सरकार ने जब से नोटबंदी जैसे नियम नीति लागू की है बेरोजगारी चरम पर है, हमारा तीसरा मुद्दा निजी करण को लेकर है, सरकार दिन प्रतिदिन सरकारी संस्थाओं को पूंजीपतियों के हाथ बेच कर देश के दबे कुचले लोगों का हक अधिकार खत्म करने का काम कर रही है, हमारा चौथा मुद्दा महंगाई को लेकर है, महंगाई भी चरम पर है, खाने-पीने की चीजों से लेकर ओढ़ने पहनने तक की चीजों पर महंगाई बढ़ चुकी है, खाने के तेल, पेट्रोल, सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, इन्हीं मुद्दों को लेकर हमने ज्ञापन दिया है।
करीब 19 किमी०लंबे चरथावल-रोहाना-छपार मार्ग के निर्माण कार्य का हुआ शुभारम्भ
चरथावल। चरथावल-रोहाना-छपार मार्ग का 16.51 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व बुढाना विधायक उमेश मलिक ने चरथावल रोहाना तिराहे पर पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस19 किमी०लम्बी सड़क निर्माण से करीब सैकडो ग्रामो को इसका फायदा होगा।
मुजफ्फरनगर जनपद और बिजनौर लोकसभा से संबद्ध चरथावल एवं पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में करीब 19 किलोमीटर का चरथावल-छपार मार्ग उत्तराखंड को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है।सैकड़ों गांवों का संपर्क मार्ग भी है।करीब ढाई-तीन सालों से इस सड़क की बदहाली से लोग आजिज आ चुके थे।अधिकांश सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी।बड़े बड़े गड्ढों में आए दिन हादसे होते थे वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे थे।काफी दिनों से क्षेत्रवासी इस मार्ग के निर्माण की मांग उठा चुके थे। गन्ने के सीजन शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर मरम्मत कराकर खानापूर्ति की थी। वहीं, प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मार्ग निर्माण के लिए पत्र भेजा था। शुक्रवार कोचरथावल-रोहाना-छपार मार्ग का 16.51 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व बुढाना विधायक उमेश मलिक ने चरथावल रोहाना तिराहे पर पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि इस सड़क का निर्माण होना चरथावल विधायक वह राज्य मंत्री विजय कश्यप की देन है उनके द्वारा ही सड़क को बनवाने के प्रयास किया गया था।यह सड़क उनकी प्राथमिकताओं में सबसे पहले शामिल था। इस सड़क के निर्माण से निश्चित तौर पर सैकड़ों गांव के लोगों को फायदा होगा।इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान,बुढ़ाना विधायक उमेश कुमार,चरथावल मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग,चरथावल ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अक्षय पुंडीर,मोहित गर्ग,राजीव पुंडीर,सुमित त्यागी,मनीष वर्मा,राजू कश्यप,मोहन पाल,विकास आर्य,अजय वर्मा,अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
20 दिन पूर्व मकान में हुई चोरी का खुलासा,एक चोर गिरफ्तार
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम कसौली में 18 दिन पूर्व हुई मकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने चोर के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल क्षेत्र के ग्राम कसौली में 4 जून को अज्ञात चोरों ने राजकुमार के मकान में घुसकर 7 हजार की नगदी व मोबाइल चोरी कर लिया था जिसका राजकुमार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।गुरुवार को कार्यवाहक थानाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह ने कसौली मार्ग से एक चोर प्रवेश पुत्र मजनू निवासी कसौली को गिरफ्तार किया।पूछताछ में प्रवेश ने चोरी की घटना कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया रेडमी मोबाईल बरामद कर लिया।पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान कर जेल भेज दिया।कार्यवाहक थानाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी ने बताया कि कसौली में बीएलओ के मकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है।आरोपी से मकान से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया है।

