Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहे बाजार, प्रशासन सख्त

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शहर के अधिकाशं बाजार लगभग बंद रहे इक्का दुक्का दुकानों ने गुपचुप तरीको से दुकानों को खोला। देखा जाये तो कोरोना ने एक बार फिर से पांव पसारने शुरू कर दिये है

इसी के चलते विभिन्न राज्यों में अपने अपने हिसाब से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है वहीं उत्तर प्रदेश में भी सीएम के आदेश पर रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है इसी के साथ-साथ साप्ताहिंद अवकाश पर भी प्रशासन सख्त हो गया है और सख्ती के चलते अब अधिकशं बाजार लगभग पूरी तरह से बंद दिखाई रदे है

हालांकि कुछ व्यापारियों का तो पहले से ही यही कहना है कि सप्ताह में एक दिन की छुट्टी तो होनी भी चाहिए क्योंकि एक दिन व्यापारी को अवकाश का भी चाहिए साथ ही व्यापारियों का कहना है कि बाजार कोरोना के कारण बंद करना पड़े इससे तो अच्छा है कि सप्ताह में एक ही दिन का अवकाश हो

कम से कम बाकी दिन तो कार्य सामान्य रहे। हालांकि शहर में अभी भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे है मास्क का प्रयोग प्रत्येक व्यक्ति के करना चाहिए क्योंकि बचाव ही कोरेना को हराने का सबसे बड़ा उपाय है।

समस्याओं से कराया अवगतNews
मुजफ्फरनगर। प्राईवेट कम्पनीयो द्वारा निवेश के नाम पर गरीबों का पैसा हडपने का आरोप लगाते हुए एवं कई अन्य जन समस्याओ को लेकर कांग्रेसियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियो ने विभिन्न प्राईवेट कम्पनियो द्वारा निवेश के नाम पर मध्यमवर्गीय लोगो से करोडो रूपया एकत्रित कर हडपने का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन मे आरक्षण दिलाए जाने की मांग भी की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा का कहना है कि प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर आज प्रदेशभर मे जिला मुख्यालय पर जन समस्याओ को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौपा गया।

इस दौरान पुरकाजी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नसीम मिया, गुफरान काजमी,निवेश राणा,श्यामपाल चेयरमैन,पंडित विनोद शर्मा, पंडित प्रहलाद शर्मा,जमील अहमद,वरिष्ठ नेत्री श्रीमति बिलकिस चौधरी,रेहाना बेगम आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 4 =