News
खबरें अब तक...

समाचार

शाहपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने गुनाहों से कर ली तौबा, पुलिस ने सुधरने का दिया मौका12 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। अपराधियों में पुलिस का खौफ जारी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनपद में पुलिस का खौफ खाकर बदमाश गुनाहों से तौबा कर आत्मसमर्पण कर रहे है। इसी क्रम में रविरार को शाहपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर बदमाश महबूब भी पहुंचा और पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर अपराध से तौबा कर ली। इसके साथ ही खुद को सुधारने के लिए पुलिस से एक मौका भी मांगा।
बुढ़ाना सीओ विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को सुधारने का एक मौका देते हुए ईमानदारी से काम करने तथा जुर्म की दुनिया से दूर रहने की सीख दी। पुलिस के अनुसार अपराध से तौबा करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश महबूब पर शाहपुर थाना क्षेत्र के साथ-साथ ओर भी कई थानों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज थे, लेकिन पिछले कुछ समय से महबूब ने अपराध से दूरी बना ली और कस्बे में ही फल बेचने का काम कर राह था, जिसने आज पुलिस के सामने अपराध की दुनिया से तौबा करते हुए सुधरने का प्रण लिया है।

 

मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग जगहों पर महिलाओं ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना व ककरोली इलाके में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली घटना बुढाना क्षेत्र के बसी खुर्द निवासी रामकिशन की पत्नी सुमन उर्फ बबली ने फांसी लगा ली,जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के मौहल्ला सिविल लाइन निवासी सुमन उर्फ बबली का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि पति-पत्नी के कलह चल रहा था।
इस बीच सुमन के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सुमन के पति रामकिशन,सास ओमो व ससुर राजेन्द्र आदि के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच पडताल की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दूसरी घटना ककरौली इलाके की है जहां साजिद की पत्नी शाईस्ता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,जिससे उसकी मौत हो गई। महिला भोपा क्षेत्र के नया गांव की रहने वाली थी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस छानबीन कर रही है।

 

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त नसीम पुत्र नजीब हाल नि0 नाज कालोनी थाना को0नगर मु0नगर मूल नि0 नबावगंज चर्च के पास थाना सरधना मेरठ को नाज कालोनी से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त अंकित पुत्र मुकेश नि0 अलीपुर थाना परीक्षितगढ मेरठ को मोण्टी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वार अभियुक्त अनिल पुत्र रतन सिंह, प्रवीण पुत्र फेरू नि0गण ग्राम तेवडा थाना ककरौली मु0नगर को बेडाहेडी करहेडा मार्ग रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मो0सा0 बजाज प्लेटिना नं0 यूपी 15 एएक्स 1387 को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त उस्मान पुत्र शेर मौहम्मद नि0 कसौली थाना भोपा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त सौरभ पुत्र रामवीर नि0 बिटावदा थाना बुढाना मु0नगर को बिटावदा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त काला पुत्र वीरसैन, मीनू पुत्र वीरसैन, वीरसैन पुत्र भगवाना नि0गण ग्राम काकडा थाना शाहपुर मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र पंवार द्वारा वॉछित अभियुक्त काला उर्फ विकास पुत्र मनवीर ठाकुर नि0 ग्राम व थाना रतनपुरी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तारिक वसीम द्वारां वॉछित अभियुक्त विपिन पुत्र सुरेश नि0 मौ0 रामपुरी थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

चोरी की इनोवा कार सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 धर्मजीत सिंह द्वारा अभियुक्त सुमित पुत्र इश्कलाल नि0 ग्राम कौनाली कुतुबसेर थाना कुतुबशेर सहारनपुर, सोनी पुत्र मिठठनलाल नि0 सीकरी कालोनी कासनपुर रोड थाना यमुनानगर हरियाणा, गौरव पुत्र अशोक नि0 मौ0 दुर्गा गार्डन जगादरी थाना यमुनानगर हरियाणा को शाहपुर मन्सूरपुर रोड शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की इनोवा गाडी नं0 यूपी 15 बीसी 1546 व 01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।

 

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुढाना। विवाहिता ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस हादसे से परिवारजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बसी खुर्द निवासी पत्नि सुमन उर्फ बबली पत्नी रामकिशन ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस हादसे पर पडौसियो सहित अनेक दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर के मौहल्ला सिविल लाइन निवासी सुमन उर्फ बब्ली का विवाह कुछ वर्ष पूर्व गांव बसी खुर्द निवासी रामकिशन के साथ हुआ था। बताया जाता है कि बीते कुछ दिनो से सुमन और उसके पति रामकिशन के बीच गृह कलह चल रही थी। कि इसी बीच बीती देर रात सुमन ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के परिवारजनो ने अपनी बेटी की दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपित ससुराल वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बताया जाता है कि मृतका सुमन उर्फ बब्ली के परिवारजनो ने उसके पति रामकिशन,सास ओमो व ससुर राजेन्द्र आदि के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस सूत्रो का कहना है पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

सपा नेता कार्यकर्ताओं को सम्मान देंः प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति निहित है। हम सभी को पार्टी व संगठन हित मे एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए। सपा प्रमुख की नीतियों व सिद्धान्तो मे विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।
महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उक्त उदगार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल की सफलता उस दल के कार्यकर्ताओ की मेहनत व लग्नशीलता पर निर्भर करती है। जिलाध्यक्ष ने बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियो से अपील की कि वे कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दें तथा टीम वर्क मे काम करें। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,वरिष्ठ नेता गौरव जैन,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,किसान नेता राजीव बालियान, शलभ गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

विवाहिता जहरीले पदार्थ का सेवन किया
ककरौली। विवाहिता ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिवारजनो ने आनन-फाननन मे पडौसियो की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी शाईस्ता का विवाह कुछ वर्ष पूर्व गांव ककरौली निवासी साजिद के साथ हुआ था। बीती देर शाम विवाहिता शाईस्ता ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई तथा उसके मुंह से झाग निकलने लगे। इस हादसे से बुरी तरह घबराए ससुरालियो ने पडौसियो की मदद से उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। जहां उसकी उसकी आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिजनो मे शोक छा गया। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव परिजनो को सौप दिया।

 

वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया
मुजफ्फरनगर। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगरपालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने प्रेमपुरी स्थित गांधी पार्क में तीन पेड लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया। पार्क में व्याप्त गंदगी को देखकर चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने चेयरमैन से कहा कि गांधी पार्क का विकास कराया जाये। यहां पर चार दिवारी और टाईल्स लगवाकर बैठने के लिए सीटे लगवायी जाये। अनेक लोगों ने कहा कि ईदगाह तिराहे पर पुलिस चौकी के सामने पुलिया पिछले डेढ वर्ष से खराब पडी हुई है जिस पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने चेयरमैन से मांग की कि अविलम्ब इस पुलिया का पुर्ननिर्माण कराया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक पाल बाबू, स्टेनो गोपाल त्यागी, वाटर वर्क्स पम्प आपरेटर गोपाल शर्मा के अलावा क्षेत्रीय सभासद प्रवीन पीटर व अन्य सभासद मौजूद रहे।

 

बैंक अधिकारी बताकर महिला के खाते से लाखों की शॉपिंग की
मुजफ्फरनगर। बैंक अधिकारी बताकर अज्ञात व्यक्ति ने महिला के खाते से ३.३८ लाख रुपये की शॉपिंग कर ली।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी सोनिया ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कई दिन पूर्व उसके पास एक युवक का फोन आया। युवक ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी कर ली। आरोप है कि उसने धोखाधडी करते हुए क्रेडिट कार्ड से ३.३८ लाख की शॉपिंग कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

 

आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे सैंकड़ों युवाओं ने केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा1 Min 3 |
मुज़फ्फरनगर। आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे सैंकड़ों युवाओं ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर आर्मी भर्ती जनपद में कराये जाने की मांग को लेकर किया जोर दार प्रदर्शन सैंकड़ों युवाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान को अपनी मांगो को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र, डॉक्टर संजीव बालियान ने मोके पर ही ऐ डी एम प्रशासन सहित आर्मी के अधिकारीयों से फोन पर की बात,आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं को दिया आश्वासन सितम्बर माह में जनपद में ही होगी आर्मी भर्ती, युवाओं ने संजीव बालियान जिन्दा बाद, भारतीय सेना जिन्दा बाद के लगाये नारे और ख़ुशी ख़ुशी अपने घर लौटे। शहर के भोपा रोड पर स्थित एक डिग्री कॉलेज पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं का जमघट लग गया और सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लिए ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल ,आदि वाहनों पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास की ओर कूच किया।
जहां ए टू जेड कॉलोनी में डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर सैकड़ों युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जाहिर किया, यहां युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था युवा अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, युवा एकता जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, आदि के नारे लगा रहे थे कुछ देर बाद ही उनके बीच केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी पहुंचे और उनसे उनकी समस्या के बारे में विस्तार से बातचीत की। यहां युवाओं ने डॉक्टर संजीव बालियान को मुजफ्फरनगर में भर्ती कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जनपद में आर्मी भर्ती कराये जाने की मांग की जिसके बाद डॉक्टर संजीव बालियान ने उनके बीच ऐ डी एम प्रशासन और आर्मी के अधिकारीयों से फोन पर बात की जिसके कुछ देर बाद ही उन्होंने युवाओं को मु० नगर में सितम्बर में आर्मी भर्ती कराये जाने का आश्वासन दिया । जिसे सुन युवाओं में जोश भर आया और उन्होंने संजीव बालियान जिन्दा बाद , भारत माता की जय, इन्डियन आर्मी जिन्दा बाद के जय कारे लगाये और हंशी ख़ुशी अपने अपने घरों को लौट गए।।

सैनिटाइजेशन अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी आवास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवास, जिला परिषद मार्केट, तहसील सदर परिसर, क्षेत्राधिकारी बुढाना कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय बुढ़ाना, सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय बुढ़ाना, बार एसोसिएशन बुढ़ाना, उप जिलाधिकारी कार्यालय बुढाना, ग्राम टिकोला, ग्राम इब्राहिमपुर, भारतीय स्टेट बैंक रामराज, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रामराज, भारतीय स्टेट बैंक मीरापुर उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

 

2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगेः इलम सिंह गुर्जर3 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौ. जगवीर िंसह गुर्जर एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी हाजी इसरार सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से बताया कि मिशन 2022 के अंतर्गत वे मंडल की समीक्षा के तहत आज जनपद में आये है और कार्यकर्ताओं की बैठक में उनके विचारो ंको जानेंगे। रामपुरम स्थित इलम सिंह गुर्जर के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दोनों नेताओं ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आ गये है हर हाल में हमे भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए समीक्षा बैठके की जा रही है और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। अगले दो दिनों में उन्होंने सहारनपुर व शामली जनपद का दौरा करने की भी चर्चा की। दोनो नेताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जहां किसानों का हित टूट गया है वहीं पर छोटे छोटे काम धंधों के ठप्प होने से आम आदमी परेशान हो चुका है। थानों पर सुनवाई न होना, महिलाओं पर अत्याचार बढाने भाजपा शासन की ही उपलब्धी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने उत्तर दिया कि भाजपा के सत्ता से बाहर करने के लिए वे समान विचारधारा वाले अन्य घटक दलों से भी तालमेल बनाने में कोई गुरेज नहीं करेंगे और बसपा की सुप्रीमो मायावती भी यदि सेक्युलर फ्रंट पर आना चाहे तो उनका स्वागत है लेकिन उन्हे नहीं लगता कि मायावती उनके साथ आ जायेगी। दोनों नेताओं ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए अब निरंतर बैठके आयोजित की जायेगी। इसी क्रम में आज की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। इस अवसर पर इलम सिंह गुर्जर के अलावा ठा. ओमवीर सिंह, योगेश गुप्ता, रविकांत त्यागी, अभिजीत पाराशर आदि मौजूद रहे।

 

पुलिस ने किया लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार
खतौली। थाना खतौली क्षेत्र से मोबाईल फ़ोन को लूटने वाले ०१ शातिर लूटेरे अभियुक्त को थाना खतौली पुलिस ने दौराने पुलिस कार्यवाही के सफेदा रोड खतौली से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के कब्जे से लूटा हुआ ०१ मोबाईल फ़ोन, ०१ मो० सा० व अवैध शस्त्र बरामद किये गए है पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने सचिन पुत्र श्यामलाल नि० मौ० देवीदास पिलकिन वाली गली थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ मोबाइल फ़ोन सैमसंग, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोका कारतूस ३१५ वोर, ०१ मो०सा० बरामद की।

 

चैयरमेन अंजु अग्रवाल ने डा. संजीव बालियान को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास जाकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर राज्य मंत्री द्वारा इस सीट को जिताने में की गई मेहनत के लिए उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।
आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा स्थित मंत्री संजीव बालियान के आवास जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और नगर विकास के कई मुद्दों पर अहम चर्चा की। मंत्री द्वारा पालिका अध्यक्ष को आश्वासन दिया गया की वह तीन-चार दिन में जब दोबारा शहर में आएंगे तो उन्हें अपने साथ ले जाकर कई जगह का भ्रमण करेंगे इसके अलावा भी अनेक मुद्दों पर दोनों जनप्रतिनिधियों में वार्ता हुई। इस अवसर पर सभासद पवन चौधरी, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार किया
चरथावल। वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े शातिर अपराधी को सब इंस्पेक्टर संजय राणा ने किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से लोडिड तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद। मुखबिर की सूचना पर दधेडू चौकी प्रभारी संजय राणा ने राशिद पुत्र यूसुफ निवासी नियाजीपुरा को सिंगलपुर मोड़ से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहवान पर प्रदेश मे हरियाली बढाने और कोरोना को रोकने को चल रहे दुनिया के सब से बडे महाअभियाना को बढावा देते हुए वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर जनपदवासियो से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान मे पौधारोपण कर वृक्षारोपण का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम कुकड़ा स्थित जूनियर हाई स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया पौधा रोपण करते समय गांव के गरीब लोगों की समस्याओं को भी सुनकर तत्काल निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पूरे प्रदेश में ३० करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है इसी लक्ष्य को पूरा करने हेतु आज स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कुकड़ा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल कुकड़ा के पूर्व प्रधान संजीव कुमार, प्रधान पद के प्रत्याशी रहे प्रमोद राठी, ग्राम प्रधान मेहरदीनं, युवा मोर्चा के पदाधिकारी नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति गौतम, लोकेश बंसल, कुकड़ा मंडल मीडिया प्रभारी अमित कुमार गौतम , निरंजन यादव,एवं खंड विकास अधिकारी सदर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी हरीश चंद्र के साथ संयुक्त रुप से वृक्षारोपण किया।

 

वृक्षारोपण अभियान का नुमाइश कैंप से शुभारंभ किया8 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने २५००००० वृक्षारोपण अभियान का नुमाइश कैंप से शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज जनपद में २५००००० वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ वन महोत्सव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले नुमाइश कैंप स्थित मैदान में पीपल का पेड़ लगाया और अपने हाथों से मिट्टी और पानी देकर उस पेड़ को जनता को समर्पित किया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इनसे ऑक्सीजन मिलती है और मेरी जनता से अपील है कि वह लोग एक पेड़ जरूर लगाएं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए उस पेड़ को बच्चों समर्पित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश अनुसार करोड़ों पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनपद मुजफ्फरनगरमें भी २५००००० पेड़ लगाने का टारगेट है और यह हम अपना टारगेट पूरा कर लेंगे वृक्षारोपण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ सीडीओ आलोक यादव,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,डीएफओ सूरज कुमार,फॉरेस्ट रेंजर कुलदीप सिंह व ईओ नगरपालिका हेमराज सिंह मौजूद रहे।

 

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चिन्हित बच्चों के घर-घर जाकर उनके लिए डाइट चार्ट तैयार करें9 Min |
मुजफ्फरनगर। जनपद में संभव-पोषण संवर्धन की ओर एक कदम् अभियान का आगाज हो चुका है। एक जुलाई से अभियान के तहत जिले के जानसठ, मोरना, शाहपुर, बुढ़ाना, पुरकाजी, बघरा, चरथावल, खतौली, सदर ब्लॉक में प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर एक जुलाई से अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य चिन्हित गंभीर अति कुपोषित (सैम) व अति कुपोषित (मैम) बच्चों के साथ ही उनकी माताओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर देना है। तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान का संचालन तीन थीम पर किया जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने इसका खाका तैयार किया है जिसके अनुरूप तीन महीनों तक चलने वाले इस अभियान पर काम किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया अभियान को शुरू करने से पहले कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए एक से पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों का बेसलाइन सर्वे कराया गया। इसमें उनका वजन कराया गया, जिसके आधार पर उनको सैम व मैम बच्चों के तौर पर चिन्हित किया गया है। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक प्रारूप उपलब्ध कराया गया था। इसी प्रारूप पर चिन्हित बच्चों का विवरण दर्ज कर निदेशालय को उपलब्ध कराया गया।
तीन थीम के आधार पर चलेगा अभियान
तीन महीनों तक चलने वाले इस अभियान में तीन थीम तैयार की गई हैं। पहले महीने मातृ पोषण, दूसरे महीने बाल पोषण और तीसरे महीने की प्रथम हजार दिवस थीम होगी। हालांकि थीम के अलावा पोषण प्रबंधन से संबंधित अन्य गतिविधियां भी जारी रहेंगी। यानि इस थीम के दौरान कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को एक हजार दिन तक पोषाहार रेसिपी, वजन की निगरानी, चौरंगी भोजन और अनुपूरक पोषाहार आदि के सेवन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अभियान की गतिविधियां
१. सैम व मैम से प्रभावित बच्चों के अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर एकत्र करके पोषण के बारे में जानकारी देना।
२. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चिन्हित बच्चों के घर-घर जाकर उनके लिए डाइट चार्ट तैयार करेंगी और पोषण का प्रबंध सुनिश्चित करेंगी।
३. स्वास्थ्य विभाग की मदद से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच व चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना।
४. बच्चों का समय से टीकाकरण कराना तथा अभिभावकों को जागरूक करना।
५. डाइट चार्ट के मुताबिक घर पर बच्चों और माताओं को भोजन कराने का सुझाव देना।
६. पौष्टिकता बढ़ाने के लिए भोजन में तेल, घी, मूंगफली का चूरा, सोयाबीन बड़ी व मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करने की जानकारी देना।
अभियान का उद्देश्य
पोषण संवर्धन की ओर एक कदम के नाम चलाए जाने वाले इस अभियान में चिन्हित सैम व मैम बच्चों के साथ ही उनकी माताओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर देना होगा। तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान को संचालन तीन थीम पर किया जाएगा।

 

पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के भूराहेड़ी गांव में पर्यावरण शुद्धि को लेकर प्रधानपति व सरकारी कर्मचारियों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। पेड़ों से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। प्रधानपति मोनू पंवार ने कहा कि यदि दुनिया में पेड़-पौधे न रहे तो धरती पर जीवन की धड़कन ही बंद हो जायेगी। कहा कि वन का विनाश होने पर सभ्यताओं का भी विनाश हो जाता है। मनुष्य को प्रकृति के बारे में समझना ही होगा, नहीं तो आने वाली पीढ़ियों को दूषित पर्यावरण के चलते कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पंवार ने ग्रामीणों से घर-घेर, खेत, बगीचा आदि कहीं भी पेड़ लगाने को कहा। कहा कि पेड़ों से शुद्ध होने वाली हवाओं से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। इस दौरान एडीओ हरेंद्र सिंह, सचिव नवीन शर्मा, सतपाल सिंह, ओमपाल सिंह व रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

 

ग्राम पंचायतों को बड़े पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य दिया
मुजफ्फरनगर। खतौली खंड विकास कार्यालय और ग्राम पंचायतों को बड़े पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा की है, जिसमें ग्राम पंचायत के हिसाब से पौधारोपण की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि पंचायतों के भवनों, विद्यालयों के अलावा मुख्य सड़कों पर अधिक पौधारोपण किया जाए।
बीडीओ पवन कुमार विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर पौधारोपण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छायादार और फलदार के साथ इस वर्ष औषधि पौधे भी लगाए जाने हैं। एक से सात जुलाई तक पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जाना है। अभियान की तैयारियों के अनुरूप व्यवस्था रखी जाए। काली नदी के किनारे पौधारोपण अहम है। अभी तक ४० फीसद पौधे रोपित किए जा चुके हैं। ग्राम पंचायत सचिव गांवों में अपील के साथ पौधों की देखरेख का संकल्प भी दिलाएं। खंड विकास विभाग को दो लाख से अधिक पौधे लगाने है, जिनमें जामुन, सागौन, शीशम, पीपल, बरगद, अमरूद, आम, यूकेलिप्टस के अलावा औषधि में नीम आदि शामिल है।

 

टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. सोनू कश्यप ने बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। डा. सोनू कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार और शनिवार को बच्चों का टीकाकरण होता है, जिससे बच्चों को हम बीमारियों से बचा सकते हैं। उन्होंने रजिस्टर में उपस्थिति आदि देखते हुए एएनएम को टीकाकारण कार्य शत-प्रतिशत रखने के आदेश दिए।

 

चेयरपर्सन का लक्ष्य, शहर में लगेंगे 5296 वृक्ष11 Min 3 |
मुज़फ्फरनगर। आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। प्रदेश सरकार के द्वारा वृक्षारोपण कार्य हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुसार १ जुलाई से ७ जुलाई तक वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा हुआ है इसके तहत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का ५२९६ वृक्षों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित है इस कड़ी में १ जुलाई से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर पालिका द्वारा वृक्ष लगाने का कार्य चल रहा है आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा गांधी वाटिका प्रेमपुरी में क्षेत्रीय सभासद प्रवीण पीटर एवं हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी, डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, राजेंद्र योगी वाटिका सुपरवाइजर, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, कार्यालय अधीक्षक पुरन चंद एवं एसके बिट्टू के साथ वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है और ऑक्सीजन से ही जीवन चलता है द्यइसलिए हम सभी को वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभागी होना चाहिए तथा वृक्षों का संरक्षण करना हम सब का परम कर्तव्य होना चाहिए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + nineteen =