Muzaffarnagar News: लूट का रतनपुरी पुलिस ने किया खुलासा
रतनपुरी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण किया ०१ लुटेरा अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से लूटी गयी ०१ अंगूठी पीली धातू, ०१ चौन पीली धातू, ०७ हजार रुपये नकद व ०१ नाजायज चाकू बरामद किया।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना हिमांशू गौरव व प्रभारी निरीक्षक पंकज राय थाना रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर लुटेरे अभियुक्त को सठेड़ी अण्डरपास गंग नगर के किनारे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयी ०१ अंगूठी पीली धातू, ०१ चौन पीली धातू, ०७ हजार रुपये नकद व ०१ नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि १५ अगस्त को वादी नवीन पुत्र कैलाशचन्द निवासी गोल बाजार नजफगढ, दिल्ली द्वारा थाना रतनपुरी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिल्ली से हरिद्वार जाते समय केएफसी होटल के पास ०२ अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा तमंचा दिखाकर वादी से सोने की चौन, अंगूठी, कंगन व नगदी लूटने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शाबुद्दीन पुत्र यासीन निवासी मौहल्ला बाड़ा कस्बा लावड़ थाना इंचौली, मेरठ जिसके कब्जे से ०१ अंगूठी पीली धातू, ०१ चैन पीली धातू, ०७ हजार रुपये नगद, ०१ नाजायज चाकू बरामद किया। पकडने वाली पुलिस टीम में व०उ०नि० बालिस्टर त्यागी थाना रतनपुरी, कां. रवि कुमार, मनीष हाणू थाना रतनपुरी शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेराध्चोर प्रवृत्ति का अपराधी है
जनपद मेरठ से अपहरण के अभियोग में आजावीन कारावास की सजा से पैरोल पर बाहर आया हुआ है। उपरोक्त घटना में वांछित एक अन्य अभियुक्त कलीम पुत्र यासीन निवासी सद्दीकनगर कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा १८.अगस्त को थाना खतौली पर पंजीकृत गैंगस्टर अभियोग में माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया जा चुका है।

