News
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाचार

बुढ़ाना के वोटिंग केंद्र पर जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं व विपक्ष के बीच विवाद, पुलिस ने विपक्ष पर भांजी लाठी9 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। सुबह से चल रही तनानतनी के बीच शनिवार को बुढाना ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बीजेपी व विपक्ष में नोकझोंक हो गई। बुढ़ाना के वोटिंग केंद्र पर जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं व विपक्ष के बीच विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते बीजेपी कार्यकर्ताओं व विपक्ष कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरु हो गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे विपक्ष के लोगों पर लाठी भांजी। इस दौरान सत्ताधारी व विपक्ष आमने सामने खड़े होकर कर नारेबाजी करते रहे और हंगामा अभी भी जारी है।

 

 

पुलिस ने कई वांछितो को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अनस पुत्र अकरम नि0 नाज कालोनी मिमलाना रोड थाना को0नगर मु0नगर को सहारनपुर बस अडडे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त जसपाल पुत्र फतेह सिंह नि0 खेडी खुशनान थाना झिंझाना शामली को0 मखियाली चैक पोस्ट से गिरफ्तार किया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयन्त द्वारा वांछित अभियुक्त कपिल पुत्र विनोद नि0 बीबीपुर थाना नई मण्डी मु0नगर को जानसठ अडडे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर पब्लिक द्वारा द्वारा अभियुक्त इस्तकार पुत्र रहीशू नि0 ग्राम चन्दसीना थाना मन्सूरपुर मु0नगर को पकड कर थाने लाया गया।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अनूप सिंह पुत्र मीर सिंह नि0 ग्राम फिरोजपुर थाना बहसुमा मेरठ को चौकी हरसौली के सामने से गिरफ्तार किया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रोहताश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त रामकुमार पुत्र टीकाराम नि0 बुढीना कलां थाना तितावी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया।

 

चोरी की बाईक व तमंचा सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी द्वारा अभियुक्त नईमूददीन उर्फ कल्लू पुत्र निजामूददीन नि0 मौ0 देवीदास ढाकन चौक खतौली मु0नगर को सफेदा रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 09 अदद चोरी की मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेण्डर रंग काला बिना नम्बर, हीरो होण्डा सुपर स्पलेण्डर रंग काला व नीला, बजाज डिसकवर 135 सीसी रंग काला व हल्का पिंक व ग्रे, स्पलेण्डर प्लस हीरो होण्डा रंग काला व नीला, हीरो पैशन प्रो रंग काला व ग्रे बिना नम्बर, हीरो स्पलेण्डर प्रो रंग काला व नीला सफेद पटटी, हीरो सुपर स्पलैण्डर, हीरो स्पलैण्डर रंग काला सफेद व नीली पटटी, हीरो सीडी डिलक्स बिना नम्बर को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त तुषार पुत्र योगेश नि0 ग्राम बिटावदा थाना बुढाना मु0नगर को चौधरी ढाबा मेरठ करनाल हाइवे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

 

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न1 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की एक बैठक गांधी वाटिका गांधी कॉलोनी में नगर अध्यक्ष अजय सिंघल की अध्यक्षता एवं नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा के संचालन में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा कि काफी लंबे समय तक कोरोना काल चला तथा व्यापारियों को खट्टे मीठे सभी प्रकार के अनुभव हुए एवं व्यापारियों ने अपने अपने स्तर से कोरोना काल में अनेक सामाजिक कार्य किए। कंसल ने कहा कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल वीरपाल निर्वाल का स्वागत कार्यक्रम ११ जुलाई २०२१ सायं ४ः०० बजे दर्पण बैंकट हॉल में रखा गया है। इस कार्यक्रम में पूरे जनपद के व्यापारी आमंत्रित रहेंगे। नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि नगर में व्यापार मंडल को सक्रिय करने के लिए लगातार व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्षों से भेंट की जा रही है तथा व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याएं ज्ञापन के माध्यम से एवं पत्र के माध्यम से समय-समय पर उठाता रहता है। बैठक के अंत में वरिष्ठ व्यापारी नेता राजकुमार नरूला की माता एवं तहसील खतौली के महामंत्री दिनेश कुमार जैन की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए २ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की की गई। बैठक को जिला अध्यक्ष अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, प्रदेश मंत्री सुनील तायल, संयुक्त प्रचार मंत्री सुलखन सिंह नामधारी ,जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश बंसल ,विजेंद्र धीमान, ओमप्रकाश धीमान ,वीर राहुल शर्मा, हर्षवर्धन बंसल ,मनोज गुप्ता ,रोशनी पांचाल ,संजय मित्तल ,हरीश गुप्ता ,श्रवण अग्रवाल, धर्मपाल कपूर, अमित मित्तल, पवन छाबड़ा ,संजय मदान ,विक्की चावला ,मोहम्मद नदीम, विजय वर्मा, विकास अग्रवाल ,नितिन जैन ,यश कपूर ,कशिश गोयल, विशाल वर्मा, अंकित गर्ग ,दीपक गोयल, शोभित गुप्ता ,विकास गुप्ता, अजय गुप्ता , मनीष बंसल, गोपाल कुमार ,हरीश अरोरा आदि ने बैठक में भाग लिया।

 

इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की बैठक का आयोजन2 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा समान्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल मुजफ्फरनगर चैप्टर के अध्यक्ष विपुल भटनागर द्वारा राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही सभी आए हुए उद्योगपतियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी उद्योगपतियों अपनी अपनी समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा। इस दौरान बैठक में आईआईए के पूर्व चेयरमैन कुशपुरी, पवन गोयल, अश्वनी खण्डेलवाल, मनीष भाटिया संदीप जैन, जगमोहन गोयल, अंकुर गर्ग ललित अग्रवाल सहित विभिन्न उद्योगपति मौजूद रहे।

 

 

कोरोना वारियर्ससम्मान समारोह का आयोजन3 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद् की समृद्धि एवं मंजरी शाखा द्वारा वृक्षारोपण एवं कोरोना वारियर्ससम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर मुख्य अतिथि सी० एम० ओ० मुजफ्फरनगर डॉ० महावीर सिंह फौजदार, राष्ट्रीय मंत्री अनुराग दुबलिश, क्षेत्रिय मंत्री विनीत सिंघल, प्रान्तीय अध्यक्ष शरद चंद्रा, प्रान्तीय महासचिव डॉ० आर० के० सिंह का स्वागत भारत विकास परिषद च्समृद्धिज् एवं च्मंजरीज् शाखा के अध्यक्ष विनोद संगल, श्रीमती मानसी वर्मा, सचिव अनिल बंसल, श्रीमती स्वीटी बंसल, कोषाध्यक्ष पंकज बंसल, श्रीमती अंजूमित्तल, महिला संयोजिका श्रीमती पूनम वर्मा, प्रतीक्षा माहेश्वएवं विद्यालय के उपाध्यक्ष महेश चंद गर्ग, उपप्रबंधक डॉ० अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, हैडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत गुलदस्ता भेट कर किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर माँशारदे के अवाहन के साथ इस मनोहाकार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कोरोना काल के निराशापूर्ण वातावरण को हर्षोल्लास से भरने के लिए शाखा समृद्धिज्एवं मंजरी ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया और समाज के समक्ष एक नई परिभाषा को प्रस्तुत किया कि च्च्मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। कहे कबीर हरि पाईये मन ही कीपरतीतज्ज् अर्थात जीवन में जय और पराजय केवल मन के द्वारा ही सम्भव है। अतरू मानव को दृढ़ता के साथ विकट परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक मनमोहक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गयाजिसमें बच्चों के द्वारा बनाए गए विभिन्न चित्रों के माध्यम से हम कैसे अपनी पृथ्वी तथा प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखसकते है, इस बात का सन्देशदिया गया।इसी अवसर पर पर्यावरण को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमेंमार्गदर्शन मुख्य वक्ता अरुण खंडेलवाल जी द्वारा कराया गया। ग्रेन चौम्बर पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में टीम च्समृद्धिज् एवं च्मंजरीज् की शाखाद्वारा वृक्षारोपण कराया गया जिसके अंतर्गत लगभग ५०० पौधेलगाने का लक्ष्य हासिल किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने अपनी वक्तव्य में कहा कि जिस प्रकार वृक्ष हर मौसम में शीत, ग्रीष्म, वर्षा तथा सर्दी में डटे रहते है।उसी प्रकार मनुष्य को भी हर जटिलपरिस्थिति का सामना, धैर्य और विश्वास के साथ करना चाहिए। भारत विकास परिषद् च्समृद्धिज् एवं च्मंजरीज् शाखा द्वारामैंगो पार्टी(जिसमें कलमी, दशहरी, चौसा, बादामी, तोतापरी, केसर, हिमसागरप्रजातियों के आमों द्वारा रसास्वादन किया गया। सभा में आए हुए सभी सदस्यों ने इस मैंगोपार्टी का भरपूर आनन्दलिया। अन्त में शाखा के प्रान्तीय संगठन सचिव अनिल प्रकाश एवं नवीन सिंघल जी एवं जिला अध्यक्ष विनोद संगल ने सभा में आए सभी आगंतुओं का आभार व्यक्त किया। इस मनोहाकार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंघल ने किया।

 

ठगी की शिकार महिला ने की शिकायत5 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों पर सख्त बने एसएसपी अभिषेक यादव के साइबर सेल ने ठगी की शिकार अंजुम पत्नी मूसा आलम निवासी मिनाक्षी चौक थाना कोतवाली शहर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फ्लिपकार्ट कस्ट्यूमर केयर अधिकारी बनकर आवेदिका की डेबिट कार्ट की डिटेल्स प्राप्त कर उनके खाते से ५६,००० रूपये की फ्लिपकार्ट शापिंग के माध्यम से धोखाधडी कर ली गयी है। इस पर साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ट से सम्पर्क किया तथा फ्लिपकार्ट से की गयी शॉपिंग को कैन्सिल कराकर सम्पूर्ण धनराशि आवेदिका के खाते में वापस करायी गयी। साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

 

डीएम व एसएसपी ने किया मतदान केन्द्र का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सेल्वा कुमार जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर द्वारा ब्लाक प्रमुख चुनाव के दृष्टिगत बुढाना ब्लाक मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था को जांचा एवं डियूटी में नियुक्त अधि०/कर्मचारीगण को निष्पक्षता के साथ डियूटी करते हुए बेवजह आये लोगो को मतदान केन्द्र से दूर रखने के दिशा निर्देश दिये साथ ही वहां आने वाले मतदाताओं से वार्ता कर समस्या के बारे में जानकारी कर अधि०गण को निर्देशित किया गया।

चुनाव पर्यवेक्षक हीरालाल ने ब्लॉकों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक हीरालाल ने ब्लॉकों का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलापूर्ति निरीक्षक बीके शुक्ला,कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया, एसडीएम अशोक कुमार एसडीएम बुढ़ाना सहित भारी पुलिस फोर्स चुनावी स्थलों का निरीक्षण करते हुए

 

2022 के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस पार्टी मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी की बैठक स्वरूप प्लाजा स्थित मिर्च मसाला रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई जिसमें प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनिंदर सूद बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ और राजीव गांधी पंचायती राज प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी द्वारा मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी सदस्यों और ब्लाक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिलें की सभी विधानसभाओं के प्रभार व संगठन विस्तार के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने और संचालन प्रदीप राणा ने किया। सभा को प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की नींव उसका कार्यकर्ता होता है।जब तक किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूत नहीं होता तब तक पार्टी मजबूत नहीं होती है संगठन को कार्यकर्ता ही मजबूत बनाता है। वहीं प्रदेश सचिव मनिंदर सूद बाल्मीकि ने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार कार्यकर्ता होता है यदि कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा तब तक हम कोई भी चुनाव नहीं जीत सकते यदि हमें आदरणीय प्रियंका गांधी जी को और कांग्रेस को मजबूत करना है तो हमें बूथ स्तर तक अपनी टीम को मजबूत करना होगा और आज हमें यह संकल्प लेना होगा कि जो जिम्मेदारियां हमें आदरणीय प्रियंका गांधी जी, अजय कुमार लल्लू जी और प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हम प्रदेश की सत्ता पर काबिज होंगे। जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने जिलें के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और ब्लाक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यह दृढ़ संकल्प लेना होगा कि पार्टी की नीतियों को हम जन-जन तक पहुंचाएं हमें हर गली मौहल्लों हर चौपाल चौराहे पर कांग्रेस पार्टी की चर्चा करनी होगी। और जिस तरह विभागों का वितरण किया गया है उससे आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे पास बूथ लेवल तक एक ऐसी मजबूत टीम संगठित होगी जिसका लाभ हमें आवश्यक रूप से मिलेगा। वहीं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पूरी मजबूती के साथ संगठित होकर पार्टी की विचारधारा को जनता के सामने रखना होगा और पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचा कर ही रहेंगे हमें यह संकल्प लेना चाहिए और यदि हम ऐसा करने में कामयाब रहे तो पिछले ३२ सालों से जैसा प्रदर्शन रहा है मुझे विश्वास है हम उससे कई गुना ज्यादा मजबूत स्थिति में होंगे।आज प्रदीप त्यागी,अकील राणा, ब्रजभूषण शर्मा,हकिम जफर महमूद,मेहराज राना, धीरज महेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, अकील राना,अनिल दत्त शर्मा,युगल किशोर भारती,कमल मित्तल, दिनेश पाल, नवीन गर्ग, मांगेराम कश्यप,नरेश नंदन बाल्मीकि, धीरज भारद्वाज,सगीर मलिक, आकाश त्यागी सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्षो सहित फ्रंटल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

सुन्दर काण्ड का पाठ किया
मुजफ्फरनगर । चरथावल मोड़ स्थित शनिधाम मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या के मोके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया सवेरे प्रेम प्रकाश अरोरा एवम उनके साथियों ने सुन्दर काण्ड का पाठ किया । दोपहर में शनि देव अनिषेक कर उन्हें ५६ भोग लगाया गाया कुल २१ यजमानो में मंत्री कपिल देव आग्रवाल और नेता राकेश शर्मा भी, शामिल रहे । बाद में विशाल बण्डारा व महा आरती आयोजित की गई । समस्त पूजा पाठ कार्य पंडित केशव नंद सिद्ध पीठ वाले गुरुजी पंडित संजय कुमार संतोष मिश्रा शिव पांडे ने संपन्न कराए। गुरुजी संजय कुमार ने शनि उपासना व शनि को प्रसन्न करने के उपाय भगतो को बताए। सरधकपुर ने शनिचरी अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्य कर्म में ललित मोहन शर्मा सरदकपुर मुकेश चौहान नरेंद्र पवार डॉ० संजय अग्रवाल देवेंद्र चौहान सेवक सतीश कला व आशीष आदि उपस्थित रहे ।

 

बेटियों के नाम से होगी तालाबों की पहचान
मुजफ्फरनगर। गिरते भूजल स्तर को बचाने और तालाबों को जीवित रखने के लिए चल रहे प्रयास में अब तालाबों को बालिकाओं का नाम देने के प्रयास जनपद में शुरू हो गए हैं। जल्द ही गांव की प्रतिभावान बालिकाओं के नाम से उनके गांव में तालाबों की पहचान होने लगेगी। जिला प्रशासन ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को परवान चढ़ाने के लिए सक्षम पोर्टल के तहत जिला प्रोबेशन विभाग से प्रारूप तैयार कराया है, जो सभी एसडीएम को भेजा गया है।
जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों की सही देखभाल और ताबालों को संरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों में जोश पैदा करने के प्रयास में जुट गया है। जनपद के सभी तालाबों का नामकरण करने की तैयारी की जा रही है। नामकरण प्रतिभावान बालिकाओं के नाम से किए जाने के लिए कार्य भी शुरू हो गए हैं। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जनपद के सभी तालाबों का डाटा और प्रतिभावान बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी तहसीलों से डाटा जुटाने के लिए प्रारूप तैयार किया है, जो तहसीलों में एसडीएम को भेजा गया है, जिसमें प्रतिभावान बालिकाओं का नाम और विवरण फोटो सहित, तालाबों का नाम, गांव का नाम, तहसील का नाम मांगा गया है। जल्द ही बालिकाओं के नाम से तालाबों का नामकरण कर बालिकाओं के सम्मान के साथ तालाबों को जिदा किया जाएगा।

जानलेवा साबित हो रहा हेलमेट से परहेजRoad Accident Without Helmet |
मुजफ्फरनगर। पुलिस और यातायात पुलिस के तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद भी वाहन चालक सुधरने को तैयार नहीं है। वाहन चालकों के लिए हैलमेट से परहेज करना जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे तमाम मामले हैं जिनमें वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहना था और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।
जनपद में आए दिन कहीं न कहीं होने वाले हादसों में लोगों की जान जा रही है। पिछले एक पखवाड़े की बात की जाए तो आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने हादसे में दम तोड़ा है। हाल ही में पुरकाजी, तितावी, नई मंडी, बुढ़ाना, शाहपुर, मंसूरपुर समेत कई स्थानों पर हुए हादसों में आधा दर्जन लोगों की जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक है। मरने वालों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिस कारण हादसे में गंभीर होने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान या जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हाल ही में हुए आधा दर्जन उदाहरण ऐसे हैं जिनमें वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सड़क पर नजर दौड़ाई जाए तो बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के दिखाई देते हैं।
ज्यादातर हादसों में देखा गया है कि बड़े वाहन की चपेट में आने से दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिर जाता है। सड़क पर गिरने के कारण सिर में चोट लगती है। सिर की चोट जानलेवा साबित होती है। चिकित्सकों की मानें तो हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोगों के सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हुई है। अगर वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें तो उनकी जान बच सकती है।
यातायात पुलिस यातायात माह और सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शहर से लेकर देहात तक जागरूकता अभियान चलाती है। शहर में जहां बाइक रैली निकालकर लोगों के हेलमेट पहनने और यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जाती है वहीं स्कूल-कालेजों में गोष्ठी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके लोग सुधरने को तैयार नहीं है।
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए समय समय पर आयोजन कराए जाते हैं। गोष्ठी और रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। चार पहिया वाहन चालक सीट बैल्ट और दोपहिया वाहन चालक हैलमेट का प्रयोग जरूर करें, ताकि खुद को सुरक्षित रखा जा सके। अभिभावक भी अपने बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है।

 

सिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ करने पहुंचे शाहपुर के पूर्व चेयरमैन काजी मोहम्मद आरिफ10 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। कस्बा शाहपुर में सिटी हॉस्पिटल का किया भव्य उद्घाटन समारोह में पहुंचे शाहपुर के पूर्व चेयरमैन काजी मोहम्मद आरिफ जिन्होंने सिटी हॉस्पिटल का फीता काटकर हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया पूर्व चेयरमैन काजी मोहम्मद आरिफ ने कहा कि डॉक्टर एक एसी धील है जिन्होंने पूरे लोक डाउन में अपनी जान की परवाह ना करते हुए हर तरह के मरीजों को देखा है जिन्हें करो ना योद्धा माना जाता है इसी बीच आज जो सिटी हॉस्पिटल शाहपुर में बना है इसमें शाहपुर के डॉक्टर काशिफ ने बताया कि दर्द के लिए स्पेशल और बेहतरीन तरीके से इलाज किया जाता है जैसे जोड़ों का दर्द हो या कमर दर्द कमर कटना इस तरीके से हमारे यहां इलाज किया जाता है मुख्य रूप से काजी मोहम्मद शाहिद नदीम सिद्दीकी मुजम्मिल सिद्दीकी काजी साकिब काजी अजीम कांजी कमरुज्जमा आदि उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =