News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित
Muzaffarnagar News राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसपी क्राइम मुजफ्फरनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं प्रतिसार निरीक्षक मौहम्मद नदीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मु०नगर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चे व पुलिस अधि/कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया। इसे एसपी क्राइम मुजफ्फरनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड पुलिस लाइन में मौजूद आदेश कक्ष से प्रारंभ होकर कंट्रोल रूम, अपराध शाखा, नटराज चौराहा, मदन स्वीट, महिला थाना से पुलिस लाइन में समाप्त हुई।

चलाया चैकिंग अभियान, मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। आगामी त्यौहारो के मद्देनजर भौरा कलां पुलिस ने चलाया संघन चेकिंग अभियान पुलिस द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हडकम्प मचा रहा। त्यौहारों के मद्देनजर भौरा कलां पुलिस अलर्ट है भौरा कलां थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने स्वयं संभाली चेकिंग की कमान जहां संदिग्ध वाहनों की गहनता से ली गई तलाशी तथा वाहन स्वामियों से की गई पूछताछ। चलाये गये चेकिंग अभियान से वाहन स्वामी में मचा हड़कंप। भौरा कलां थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहों व लिंक मार्गो पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

 

सरदार पटेल को किया नमन4 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर देश के महान सपूत देश की आजादी के प्रमुख नेताओं में शुमार देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख विनय पाल द्वारा तथा संचालन समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती कार्यक्रम के सपा हाईकमान द्वारा प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी खंड खंड रियासतों के रूप में बटे भारत को एक सूत्र में अखंड भारत की पहचान देने वाले सरदार वल्लभ पटेल जी को समाजवादी पार्टी नमन करते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद व पूर्व मंत्री उमा किरण ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जहां आजादी के बाद बड़ी रियासतों के शिकंजे से जमीनों को निकालकर किसानों को दिया वही आज भाजपा सरकार उन्हीं जमीनों को किसानों से छीनकर आज की रियासत की तरह बड़ी कंपनियों को किसानों की जमीन देने के लिए उनके पक्ष में काले कानून बनाकर सरदार पटेल के विचारों से बगावत करने का काम कर रही है।
पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व मंत्री महेश बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देश की एकता भाईचारे के लिए खतरा मानकर ही सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश का गृहमंत्री रहते हुए उसको प्रतिबंधित करने का काम किया था, लेकिन आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा सरकार में देश की एकता भाईचारे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इससे प्रतीत होता है की आरएसएस व भाजपा देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को बिल्कुल भी नहीं मानती। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अलीम सिद्दीकी ने अपने संबोधन में देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक सौहार्द आपसी भाईचारे को मजबूत करने की पैरोकार रहती है। सपा नेता साजिद हसन सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान,अब्दुल्ला राणा, रामनिवास पाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को अपनाकर उत्तर प्रदेश में आपसी एकता भाईचारे को मजबूत करने का काम केवल समाजवादी पार्टी करके उन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। कार्यक्रम को मुख्य रूप से पटना बिहार से विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गोल्डी अहलावत,दर्शन सिंह धनगर,टीटू पाल रमन,हरेंद्र पाल,विधानसभा अध्यक्ष सतवीर त्यागी,सत्यदेव शर्मा ने सम्बोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,इरशाद जाट,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी,सुमित पँवार बारी,गुफरान तेवड़ा,शाहिद रुड़कली,पंकज सैनी,संजय गुर्जर,फराज अंसारी,सलमान त्यागी,सावन कुमार एडवोकेट, दिलशाद अंसारी,नवेद रँगरेज, हरिओम सैनी,शगुन पाल,नदीम राणा,गौरव कुमार,अविनाश जयंत,मुकुल त्यागी,सुभाष कशयप,भारत कश्यप,हसीब राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रक्त दान शिविर का आयोजनः
मुजफ्फरनगर। रक्तदान शिविर का किया आयोजन लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मु०नगर में दीप जलाकर बल्ड डोनेशन कैंप का शुभारम्भ किया गया। जहां जनपद में नियुक्त पुलिस अधि०/कर्म०गण एवं उनके परिजन के साथ साथ जनपद के लोगों द्वारा बढ चढकर भाग लिया गया।

 

ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज ने दिया ज्ञापन6 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज से जुड़े लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी द्वारा एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा की देश के राज्य त्रिपुरा में गत कई दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा मुसलमानों के मकानों दुकानों में मस्जिदों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं हो रही है जो कि एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा है और राज्य सरकार व प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है ऐसा लगता है कि वह कुंभकरण की नींद में सो रहा है जिसकी वजह से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और हजारों मुसलमानों पलायन को मजबूर हो रहे हैं वहां की खबरें तक नहीं दिखाई नहीं जा रही जबकि जुलुम व सितम का सिलसिला जारी है मुसलमानों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है वहां की सरकार मुसलमानों में उनकी संपत्ति की सुरक्षा करने में नामक साबित हुई है दरअसल जब भी देश में असामाजिक तत्वों को मौका मिलता है वह मुसलमानों पर जुल्म की हदें पार कर जाते हैं क्योंकि बहुसंख्यक वर्ग के सामने अल्पसंख्यक वर्ग को दुश्मन के तौर पर पेश कर जाते हैं क्योंकि बहुसंख्यक वर्ग के सामने अल्पसंख्यक वर्ग को दुश्मन के तौर पर पेश किया जा रहा है और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देने वाली केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी रहती है अतरू महाज महामहिम से मांग करता है कि राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए कि वह फौरी तौर पर तिरूपुरा के हालात पर काबू पाए और जो भी हिंसा के जिम्मेदार हैं उन पर सख्त कार्यवाही की जाए और अल्पसंख्यक वर्ग की जान व माल की रक्षा की जाए हम आपके आभारी रहेंगे। ज्ञापन देने में अध्यक्ष शाहनवाज आफताब महबूब आलम एडवोकेट फैजल खान एडवोकेट हाजी मुनव्वर हसन एडवोकेट हाफिज गुफरान मौलाना गुलजार कासमी अमीर फैसल मुजफ्फर खान रोनक अंसारी सैयद अली मेहंदी अकबर शाह आलम खुर्रम उस्मानी मोहम्मद असद आदि लोग मौजूद रहे।

 

शिविर का हुआ आयोजन7 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। सरदार पटेल की जयंती पर गाँव बरवाला में भारतीय योग संस्थान के नये निःशुल्क योग साधना केंद्र का उद्घाटन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने किया ।
इस अवसर पर योग के नैशनल खिलाड़ी एवं संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि यज्ञ और योग भारतीय संस्कृति के प्राण हैं ।संस्थान योग कें संरक्षण और संवर्धन के लिए सन १९६७ से देश विदेश में योग के निःशुल्क योग साधना केंद्र संचालित कर रहा है । संस्थान अब युवाओं और किशोर बालक एवंबालिकाओं को योग के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है ।योग ही मात्र एक ऐसी विधा है जिससे बालकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है ।समाज में योग के द्वारा ही सकारात्मक परिवर्तन सम्भव है। रामफल कश्यप ने कहा कि योग का अर्थ होता है जोडना ।योग से ही आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है ।
यशपाल बरवाला ने कहा कि योग करने वाले व्यक्ति के दुर्गुण स्वतः नष्ट हो जाते हैं और उसके अंदर सदगुणो का विकास होता है क्षेत्रीय प्रथान राजीव रघुवंशी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य घर घर तक योग को निःशुल्क पहुंचाना है ।उसी कड़ी में आज गाँव बरवाला में दूसरे योग केंद्र की स्थापना की गई ।जिसका केंद्र प्रमुख योगेश कुमार को नियुक्त कर संस्थान का बैनर निःशुल्क भेंट किया गया ।इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, यशपाल बरवाला, रामफल कश्यप, नन्दकिशोर ,केंद्र प्रमुख अनंगपाल, सोमपाल, बॉबी,रविकांत स्वामी, वासु चौधरी व काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया ।

 

एकता की मिसाल पेश
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी से फलोदा मैन हाइवे मार्ग पर जितेंद्र राठी और आदिल फरीदी के साझे में आज एक कोल्हू का उद्घाटन किया गया। जिसमें एक ही छत के नीचे पहले कुरान पढा गया और फिर उसी जगह हवन पूजन किया गया। नफरत के इस दौर में हिन्दू मुस्लिम एकता की बेहतरीन मिसाल आज पुरकाजी में कायम हुई है, यही है असली भारत जहां हिन्दू मुस्लिम भाईचारा सबसे ऊपर है, ऐसे भाईचारे को हम दिल से दुआ देते हैं।

 

धूमधाम से मनाया गया हलोईन पर्व
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल में आज हलोईन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। हैलोवीन एक त्यौहार है, जो ३१ अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। हैलोवीन मूलतः सेल्टिक लोगो का त्यौहार था  हैलोवीन गतिविधियों में शामिल हैं चाल या उपचार भूत पर्यटन  होलिका पोशाक पार्टियों दौरा प्रेतबाधित घरों और लकड़ी की खोदाई छलावा आयरिश आप्रवासी उत्तरी अमेरिका के लिए उन्नीसवीं शताब्दी में परम्परा के संस्करणों किया, हैलोवीन पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। यह सामानयतः आयरलैंड गणराज्य आयरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, प्युर्तोरिको, इंग्लैंड में मनाया जाता है। स्कूल की डायरेक्टर ने बच्चो को बताया हैलोवीन एक त्यौहार है, जो ३१ अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। स्कूल की सब शिक्षिकाओं ने और बच्चो ने खूब मजा किया।

 

मनाया दीपावली उत्सव10 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग जानसठ रोड पर स्थित न्यू होराइजन स्कूल में आज प्राइमरी विंग में दिवाली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के सभी बच्चों ने भाग लिया।इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे पारंपरिक वेशभूषा पहन कर आए जिसमें सभी बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। जिनमें निखिल पाल(राम ) यश (लक्ष्मण) शाश्वत (भरत) अर्णव (शत्रुघ्न) यागिनी (सीता) दीया सौदाई (लक्ष्मी) प्रिंस (गणेश जी) दक्ष लांबा (हनुमान )की वेशभूषा पहन कर आए वे सभी इस वेशभूषा में बहुत ही सुंदर लग रहे थे मानो स्वयं भगवान धरती पर प्रकट हो गए हो। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई जिसमें वर्णिका ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा लक्ष्मी- गणेश जी का पूजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हे शुभारंभ हे शुभारंभ मंगल बेला आई, हैप्पी दिवाली ,ओ माय फ्रेंड गणेशा आदि गाने पर डांस की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। राम दरबार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल जी ने दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया और कहा कि अपने घरों को चाइनीस सामान की जगह दीए से सजाएं तथा दीपावली को प्रदूषण रहित मनाने की अपील की । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गरिमा कौशिक, दीप्ति शर्मा, वर्षा, मानसी, प्रीति, पायल व अक्षिता का पूर्ण सहयोग रहा।

 

प्रतियोगिता का हुअ आयोजन
जानसठ।डीएम वार रूम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी जानसठ डॉ० सविता डबराल द्वारां ब्लॉक जानसठ के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता एवं दीपावली त्योहार के आगमन से पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों के द्वारा बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया एवं इस अवसर पर अभिभावकों को १८ वर्ष से ऊपर के युवाओं को वोट बनवाने एवं मतदान की महत्ता को समझाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० सविता डबराल द्वारा इस आयोजन पर सभी विद्यालयों के अध्यापकों और छात्र छात्राओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उत्साहवर्धन किया गया।

 

छात्राओं को कैरी बैग किये वितरित
बुढ़ाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढाना में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।जनजागरूकता कार्यक्रम मे हेल्पलाइन प्रश्नोत्तरी मे सफल २४ छात्राओं को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के कैरी बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य डॉ अरुणा त्यागी प्रमेश रानी अर्चना चौधरी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित

मुजफ्फरनगर। शिवसेना द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शहर कोतवाली में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता के दौरान भारत के कई हिस्सों में होने वाले विभाजन को रोकने वाले अखंड भारत शिल्पकार थे उन्होंने बताया कि यदि सरदार पटेल सभी रियासतों को भारत में विलय ना कराते तो आज भारत के कई हिस्सों में बंटा देश होता राष्ट्र उनके इस अतुलनीय योगदान का सदैव ऋणी रहेगा इसलिए ही शिवसेना द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से विशाल डाहरिया,विनय,डॉ कपिल,अरविंद कुमार,परदेसी,विक्की कश्यप,विवेक कश्यप,कृष्णा कश्यप,मोहित कुमार,रविंद्र आदि उपस्थित रहे ।

 

सभी कार्यकर्ता एकजुट हो सपा कश्यप महासम्मेलन के लिए -विशंभर निषाद
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं से मीटिंग के दौरान ११ नवंबर को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप महासम्मेलन मे आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।
सपा राज्यसभा सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व विधायक अनिल कुमार व अन्य नेताओं से कश्यप महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा करते हुए कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर सपा के कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं।
विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि कश्यप सहित अन्य पिछड़ी जातियों व दलित समाज का भाजपा ने केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है तथा उनको सम्मान व अधिकार देने के नाम पर धोखा दिया गया है इसलिए कश्यप जाति हो या अन्य जातियां मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के साथ हैं, तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने में अहम योगदान देंगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने सभी सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से ११ नवंबर के कश्यप महासम्मेलन की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार पर दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह नफरत की राजनीति में जनता के अहम मुद्दों को दबाना चाहती है जनता के हित में सपा पदाधिकारी अहम मुद्दों पर जनता को जागृत करने व संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।
बुढाना में ११ नवंबर के सपा कश्यप महासम्मेलन की तैयारी को लेकर सपा राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सपा नेताओं व सपा पदाधिकारियो के साथ मिलकर कई ग्रामों में मीटिंग लेते हुए ११ नवंबर को भारी संख्या में कश्यप महासम्मेलन में पहुंचने का जनता से आह्वान किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से विधायक पटना बिहार अनिल कुमार साहनी, सपा नेता विनय पाल पूर्व प्रमुख,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,युवा सपा नेता विक्रांत सिंह एडवोकेट,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा,सपा नेता रामनिवास पाल,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,हरेंद्र पाल,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राज्य कार्यकरिणी सदस्य सुमित पँवार बारी,युवा सपा नेता आशीष त्यागी,सपा ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध बालियान,राजबल राणा एडवोकेट,वीरेंद्र तेजियांन, सचिन पाल,रणवीर सिंह गुर्जर सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोरोना काल में अहम योगदान निभाने वाली सैंकड़ों आँगनबड़ी और बी एल ओ को किया गया सम्मानित
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ,यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवालKapil Dev |
मुजफ्फरनगर। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती ,और सौ करोड़ वैक्सिनेशन के कार्य पर यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने विधान सभा क्षेत्र की सैंकड़ों आंगनबाड़ी और बी०एल०ओं को कोरोना काल में अहम योगदान देने के उपलक्ष में आज शहर के भोपा रोड पर स्थित एक बैंकट हाल में सम्मानित किया है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,कूकड़ा ब्लाक की बी डी ओ, भाजपा नेता कुश पुरी, सरदार सुखदर्शन सिंह बेददी ,कँवर पाल वर्मा, राजेश पराशर , डॉक्टर गीतांजली वर्मा, सहित दर्जनों भाजपा नेता एंव पदाधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग एंव प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समस्त आंगनवाड़ी बीएलओ जो विधानसभा १४ सदर के रूप में नामित हैं उन सभी को उनके द्वारा कोविड-१९ जैसी भयानक महामारी में भी अपनी जान जोखिम में डालकर शासन स्तर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए टीकाकरण में सहयोग,कोरोना से बचाव के उपाय का प्रचार प्रसार, डोर टू डोर राशन वितरण आदि कार्य किया है । जिन्हें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए आज सम्मानित किया यहां कपिल देव अग्रवाल ने बताया की आज महान पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती और देश भर में सौ करोड़ वैक्सिनेशन के कार्य के सफलता के उपलक्ष में यह कार्यक्रम किया गया है जिसमे समस्त बी एल ओ और आँगन बड़ी कार्यकत्रियो को समान्नित किया गया है।।

 

भुलाया नहीं जा सकता सरदार पटेल के योगदान को : अपर जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवसज्ज् के रूप में मनाया गया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखण्डता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है।सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर सभी कर्मियोयं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस लोगो को यह सदेश देता है की सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकी देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सकें। अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतावाली नगर पर नियुक्त व0उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त आसिफ जिया पुत्र शफीक निवासी योगेन्द्रपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतावाली नगर पर जनता के व्यक्ति द्वारा अभियुक्त जैक उर्फ मोनू पुत्र जाहिद निवासी मदीना थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को बेगमपुल रोहाना से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारावांरटी अभियुक्तों शहजाद पुत्र अजीम, फरा उर्फ फराह, तानिया पुत्रीगण शहजाद निवासीगण मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनोद कुमार राघव द्वारा वांछित अभियुक्त नईम पुत्र समयदीन निवासी ग्राम दतियाना थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 बृजेश कुमार शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुलशेर पुत्र अनीश नाई निवासी ग्राम जडौदा थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

गांजा सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अवेध नशीले पदार्थ तस्करों के खिलाफ एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों पर जनपद पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते नशीले पदार्थ सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्तों .सौरभ, राहुल पुत्रगण करण निवासी मण्डावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को सोरम गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 950 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

भाकियू के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन में चल रही गहमागहमी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भंग की गई भाकियू की सभी जनपदीय इकाइयों के नए गठन के लिए हाल ही में मनोनीत किए गए जनपद मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष नीरज पहलवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला अध्यक्ष के इस्तीफा दे देने के बाद भाकियू में अब एक बार फिर से गहमागहमी शुरू हो गई है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के हाल ही में जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए नीरज पहलवान ने अपना इस्तीफा देते हुए सभी को बुरी तरह से चौंका दिया है। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में नीरज पहलवान ने कहा है कि मेरे ऊपर संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। जिसके लिए मैं संगठन का ह््रदय से ऋणी रहूंगा। प्रदेशाध्यक्ष को भेजे गये त्याग पत्र में उन्होंने बताया है कि मैं बालियान गोत्र से हूं और मेरे आदर्श चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और उनके परिवार के लोग हैं, जो मेरे ख्वाब चौधरी भी हैं। मैं नहीं चाहता हूं कि मेरे जिला अध्यक्ष बनने से कोई टिकैत परिवार या मेरे खाप चौधरी के साथ किसी भी तरह का कोई सवाल जवाब करें। मेरी पूरी निष्ठा भारतीय किसान यूनियन और टिकैत परिवार से है और आगे भी हमेशा बनी रहेगी। मैं संगठन का कार्य पहले की तरह पूरे मनोयोग के साथ करता रहूंगा। नीरज पहलवान ने अपने स्थान पर जनपद मुजफ्फरनगर में भाकियू के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी अन्य को सौंपने की मांग करते हुए अपना इस्तीफा स्वीकार किए जाने का आग्रह किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 1 =