News
खबरें अब तक...

समाचार

कृषि कानूनों का विरोधः फिर से मजबूत होगा किसान आंदोलन, बनाया नया प्लान, ये रहेगा फॉर्मूला
मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाई गई है। टोल प्लाजा पर शुरू हुए धरने के बाद अब गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। एक ब्लाक से एक ट्रैक्टर और 10 किसानों को एक सप्ताह तक बॉर्डर पर बुलाया जाएगा। तीन दिन बाद किसानों की संख्या गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचनी शुरू हो जाएगी। 
पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के किसान पिछले छह महीने से दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। चुनाव, कोरोना संक्रमण और गेहूं व गन्ना कटाई के चलते पिछले तीन महीने से किसानों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जहां किसान टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठ गए हैं, वहीं रविवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने संगठन की मंडलीय समीक्षा बैठक गाजीपुर बॉर्डर पर ही ली। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर चल रहे धरने के साथ ही अब बॉर्डर पर भी किसानों की संख्या बढ़ानी जरूरी है। किसानों का फसल का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। उन्होंने प्रत्येक जिले के प्रत्येक ब्लाक से एक ट्रैक्टर और उसमें 10 किसानों का फॉर्मूला तय किया है। जिस जनपद में जितने ब्लाक है, उतने ही ट्रैक्टर और उनमें 10-10 किसान बॉर्डर पहुंचेंगे। एक बार पहुंचे किसान यहां पर सात दिन रहेंगे। इसके बाद दूसरा जत्था इनकी जगह लेगा। इसी तरह किसान गाजीपुर बॉर्डर आते-जाते रहेंगे। 
इससे किसान अपनी फसल की देखभाल भी करते रहेंगे और आंदोलन का हिस्सा भी बनते रहेंगे। समीक्षा बैठक में मेरठ मंडल उपाध्यक्ष रवींद्र दौरालिया, गजेंद्र दबथुआ, जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, जिला प्रवक्ता बबलू जिटौली, राजकुमार करनावल, जवाहर सिंह जिटौली और सत्यवीर जंगेठी मौजूद रहे।

 

 

करंट लगने से विद्युतकर्मी की दर्दनाक मौत, हंगामा1 Min 18 |
चरथावल। विद्युत लाइन मे करंट आने से विद्युतकर्मी की मौत से क्षुब्ध ग्रामीणो ने जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शव को ट्रांसफार्मर से उतरने ने नही दिया। ग्रामीणो द्वारा विरोध एवं हंगामा बढने की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप सिह,शहर कोतवाल योगेश शर्मा,एसओ तितावी राधेश्याम यादव भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सदर,सीओ सिटी कुलदीप सिह,इंस्पैक्टर कोतवाली योगेश शर्मा,एसओ चरथावल महेन्द्र पाल सिह आदि मय फोर्स के मौके पर मौजूद रहे। बताया जाता है कि ग्रामीण 50 लाख रूपये मुआवजे की मांग कर रहे है। इस हादसे से ग्रामीणो मे रोष बना हुआ है। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान भी अन्य पदाधिकारियो के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन व विद्युत विभाग ने 15 लाख रूपये मुआवजे का आश्वासन दिया है। समाचार लिखे जाने तक इस सम्बन्ध मे समझौते के प्रयास चलते रहे। हालाकि प्रशासन ने परिवार के सदस्य को संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिया। परन्तु ग्रामीण इस पर राजी नही हुए। समाचार लिखे जाने तक समझौते के प्रयास चलते रहे।

 

 

सैनिटाइजेशन अभियान चलाया4 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के निम्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया है जिसमें पुलिस चौकी रुड़की चुंगी, छपार थाना, पुलिस चौकी रामपुर चौराहा, पुलिस चौकी बागोवाली, रामपुरी कॉलोनी, ग्राम महरायपुर, ग्राम भैसानी, ग्राम सिम्भालकी, ग्राम महलकी, मोहल्ला शिवपुरी, ग्राम नन्हेड़ा, ग्राम भंडूर, ग्राम बरुकी, ग्राम दहा खेड़ी, ग्राम कुरथल, ग्राम हबीबपुर, ग्राम सराय, ग्राम रायपुर अटेरना, ग्राम उकावली, ग्राम बड़कता, ग्राम नगला, ग्राम वैली, शिव कॉलोनी कांधला रोड, भारद्वाज हॉस्पिटल बुढ़ाना, ग्राम कुतुबपुर, ग्राम महलजना, उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०२ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील जानसठ व तहसील बुढ़ाना से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

 

 

शवदाह करने के लिए लकड़ी की ट्राली लकड़ी दान दी6 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के इस दौर में जिसको जिस तरह से हो पा रहा है वो लोगों की मदद कर रहे हैं भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा कोरोना काल के कठिन समय में नदियों में मिल रहे शवों एवं शवदाह करने के लिए लकड़ी खरीदने में अक्षम व लावारिस शवदाह के लिए एक ट्राली लकड़ी शहर बैकुंठ धाम पर एक ट्राली लकड़ी दान दी गई। इसका उपयोग कोरोना मरीजों, जरुरतमंद व लावारिस शवों की अंत्येष्टि में किया जाएगा। प्रा० उपाध्यक्ष एवं शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल व अध्यक्ष सुनील गर्ग द्वारा बताया गया कि इस महाविनाशकारी आपदा के समय में शाखा पूर्व में भी प्रशासन की मदद करते रहे हैं और आगे भी शाखा इस प्रकार के कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अचिन कंसल जी ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में शाखा द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सम्राट शाखा प्रान्त की अग्रणी शाखाओं में से हैं जो लगातार इस प्रकार के कार्य करती रहती है इस प्रकार के कार्य से और शाखाओं को भी इस प्रकार के कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस कार्यक्रम के चौयरमेन डॉ वी.डी.भारद्वाज व विनय शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा उन्होंने सभी से अपील की इस समय में जो जिस तरह से जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं उन्हें अवश्य करनी चाहिए।इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोग विजय सिंघल जी का रहा इस अवसर पर अशोक गोयल व संजीव संगल जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

पुलिस ने चार शातिर दबौचे, 20 लाख से अधिक का माल बरामद7 Min 16 |
बुढ़ाना। बुढ़ाना सीओ के पर्यवेक्षण में बुढ़ाना कोतवाल के द्वारा गठित टीम ने एक गुड वर्क कर डाला। जिसमें पुलिस टीम को उच्च अधिकारियों की भी शाबाशी मिली है। पुलिस ने इस गुड वर्क में जहां ४ बदमाशों को गिरफ्तार किया है वहीं लाखों रुपए की कीमत के टावर के सैंकड़ों बैंट्रे व सेल के अलावा बिना नंबर की एक कार भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना सीओ विनय गौतम के पर्यवेक्षण में बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल के द्वारा एक टीम गठित की गई। टीम का कमांडर बुढ़ाना कोतवाली के होनहार वरिष्ठ उप निरीक्षक लेखराज सिंह को बनाया गया। इस टीम में बायवाला पुलिस चौकी प्रभारी संजय यादव, हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल कुलवन्त, कांस्टेबल सैनी कुमार, कांस्टेबल हिमांशु, कांस्टेबल हरिशंकर और कांस्टेबल गवेन्द्र सिह रहे। जिन्होंने एक सूचना के आधार पर आज सोमवार को दिन निकलने से पहले ही अर्धरात्रि में गश्त के दौरान कुछ लोगों को बडकता गांव के कुरथल तिराहे पर एक कार के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। शायद वे लोग कुछ प्लान कर रहे थे। पुलिस ने सभी को एक मुठभेड़ के दौरान घेरकर पकड़ लिया। इनमें से दो लोग अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि ४ लोगों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे मोबाइल टावर के बैटरो और सैलों की चोरी करते हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद के अलावा जनपद मेरठ, जनपद गाजियाबाद और आसपास के अन्य जनपदो में मोबाइल टावर के बैट्रे और सैलो की चोरी की काफी घटनाएं की हैं। इन सभी चारों गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम जावेद उर्फ नावेद पुत्र इलियास निवासी लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, शोएब उर्फ अन्डा पुत्र नाजिम निवासी गली नंबर ०७ मजीदनगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ, फैजान पुत्र महमूद निवासी नई कालौनी मजीदनगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ और साजिद पुत्र साबिर निवासी मौहल्ला सफीपर पट्टी कस्बा बुढाना जिला मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने इनके पास से ०२ तमंचे ०३ खोखा, ०३ जिन्दा कारतूस, ०१ मस्कट, ०१ चाकू, ०१ सैन्ट्रो कार रंग सफेद बिना नम्बर की, मोबाइल टावर की १४६ बैटरियां, सेल और ०४ बैटरे बरामद किए। पकड़े गए बदमाशों ने अपने फरार साथियों के नाम नाजिम उर्फ डोन पुत्र नसीरुद्दीन निवासी दांतल जटौली थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ और गुलफाम पुत्र शमीम निवासी ग्राम बड़कता बुढाना बताया। पुलिस के अनुसार उक्त बदमाशों के खिलाफ कोतवाली बुढ़ाना के अलावा खतौली और सरधना थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत कर बताया कि यह अंतराज्यीय गिरोह है। बरामद माल की कीमत २० लाख रुपए से भी अधिक की है। पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा। दोनों फरार बदमाशों की तलाश में टीम गठित की गई है। जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

देवी अहिल्याबाई होलकर जी जयंती मनाई8 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। देवी अहिल्याबाई होलकर जी की २९६ वी जयंती पर आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
आज अहिल्याबाई चौक पर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर जाकर उनकी २९६ वी जयंती के अवसर पर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद किया किया। इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा ऐसे महापुरुष सदियों में पैदा होते हैं। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा हम अपनी पीढ़ियों के नाम भूल जाते हैं मगर महापुरुषों के नाम हम नहीं भूलते मैं ऐसी वीरांगना को शत शत नमन करती हूं। इस अवसर पर अंजू अग्रवाल, सभासद पूनम शर्मा, अरविंद धनगर, आबिद अली व हनी पाल के अतिरिक्त पंडित सतीश शर्मा कैलाश चंद्र पाल एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

 

रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना लगातार जारी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना टोल प्लाजा वह छपार थाना के छपार टोल प्लाजा पर लगातार १ हफ्ते से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आव्हान पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है यह धरना प्रदर्शन तीनों कृषि बिलो को वापसी करने वह पेट्रोल डीजल के रेट घटाने और बिजली के बिल माफ करने के लिए किया जा रहा है वही धरना प्रदर्शन कर रहे टोल प्लाजा पर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली ओर राकेश टिकैत जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए यह धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से सभी टोल प्लाजाओ पर चल रहा है टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है वई धरना कर रहे किसानों को कहना है कि जब तक तीनों बिल वापस नहीं होते तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा
वही भाई जब रुहाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को लेकर रुहाना टोल प्लाजा मैनेजर सरदार देवेन्द्र सिंह से बात की गई तो टोल मैनेजर सरदार देवेंद्र सिंह ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया उन्होंने कहा मैं भी किसान का बेटा हूं धरना शांतिपूर्वक चल रहा है।

 

पुलिस ने तीन वाहन चोर दबौचे
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा दौरान संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के ०३ वाहन चोर अभियुक्तों को बाद पुलिस कार्यवाही के ग्राम कुटेसरा नहर पुल क्वे पास से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में शाहरुख पुत्र नसीम निवासी ग्राम नानू थाना सरधना जनपद मेरठ, चांद पुत्र शमीम निवासी संजयनगर थाना राजनगर जनपद गाजियाबाद, विकास पुत्र तेजपाल निवासी राधना थाना सरधना जनपद मेरठ बताया जिनके कब्जे से ०१ चोरी की मोटर साईकिल, ०१ तमंचा मय ०२ ज़िंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद की। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बाद पूछताछ बताया कि बरामद मोटर साईकिल ३ दिन पूर्व ही हमारे द्वारा जनपद गाजियाबाद से चोरी की गयी है।

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

 

राज्यमंत्री साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों पर भडके11 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल दिन निकलते ही कई वार्डा में पहुंचे और वार्डा का औचक निरीक्षण किया और साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया वहीं मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगरपालिका द्वारा क्षेत्रों में की जा रही साफ सफाई व्यवस्था सैनिटाइज आदि कई चीजों का निरीक्षण किया नालियों में जमी गंदगी देखकर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भड़क उठे और नगरपालिका अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि तुरंत जो भी अवैध दूध की डेरिया है और नालियों में गोबर बहा रही है उन पर कार्रवाई करें जिससे बरसात में सड़कों व नालियों में गंदा पानी ना जमा हो पाए वही मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मोहल्ले वासियों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना वही कई दुकानदारों से पूछा कि पुलिस परेशान तो नहीं कर रही है मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सफाई कर्मियों से भी उनका हालचाल जाना और कहा कि कोई भी किसी तरह की भी दिक्कत हो तुरंत आवास पर आकर मिलें और अपनी समस्या बताएं तुरंत उसका निवारण होगा निरीक्षण करने में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह बीजेपी सभासद सहित नगरपालिका ईओ हेमराज सिंह मौजूद रहे।

एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में जेटीसी ट्रेनिंग हेतु आ रहे अभ्यर्थियों हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं जिसमें आरक्षी बैरिकों, स्नानघर, भोजनालय, बारबर शॉप, केंटीन, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक को सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए, जिससे ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार कोई समस्या न हो सके तथा इसके साथ-साथ यह भी निर्देशित किया कि दौराने ट्रेनिंग के सभी अभ्यर्थियों से कोविड-१९ की गाइडलाइन का पूर्णतः पालन कराया जाना भी सुनिश्चित करे।

 

सडक हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत13 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। खतौली इलाके में ट्रैक्टर के बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार मेरठ निवासी युवक सूरज कई दिन पूर्व ट्रैक्टर द्वारा रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी निवासी अपने बहनोई टिंकू पुत्र महावीर के यहाँ आया था। बताया गया कि रविवार दोपहर बाद वापस लौटते समय गांव मुजाहिदपुर के राजबाहे की पुलिया के पास ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से सूरज गम्भीर घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से घायल सूरज को निकालकर रतनपुरी पुलिस को सूचना दी। बताया गया पुलिस के मौके पर आने से पहले गम्भीर घायल सूरज ने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा सूरज की अचानक मौत होने की ख़बर देने से परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में रोते पीटते परिजन मौके पर आ गये। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 

 

कोरोना के इस आपातकाल में निशुल्क टीकाकरण (वैक्सीन) का आयोजन किया गया14 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान मे परिषदीय प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र,2 चुंगी नंबर दो रामलीला टिल्ला पर निशुल्क वैक्सीन टीकाकरण कैम्प आयोजित किया गया। टीकाकरण शिविर का उदघाटन मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा.महावीर सिह फौजदार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम मे पहुंचने पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी,राजू सैनी आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस एक दिवसीय टीकारण शिविर में सैकडो लोगो ने टीकाकरण कराया। सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियो राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी, ययित नर्सिगानंद सरस्वती,पहल सिह, मनोज सैनी,देव शर्मा, मनोचा खण्डेलवाल के प्रयास की सराहना करते हुए हौसला अफजाई की। इस दौरान सी.एम.ओ.डा.महावीर सिह फौजदार,ए.सी.एम.ओ.डा.एस.के.अग्रवाल,डा.गीतांजली वर्मा आदि चिकित्साधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

चोरी के वाहनों सहित दो गिरफ्तार16 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही के शामली वहलना बाईपास काली नदी के पुल के पास से ०२ अन्तर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल, स्कूटी, बुलेट व अवैध शस्त्र बरामद किये गए है पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने राजू उर्फ राजकुमार पुत्र बैनी नि० ग्राम आक्खेपुर थाना इंचौली जिला मेरठ हाल पता- ३१/३२ ्य ब्लाक जहांगीरपुरी दिल्ली-३३, करन सिंह पुत्र किशन लाल नि० गाव बहादरपुर थाना परतापुर जिला मेरठ बताया जिनके कब्जे से ०१बुलेट मोटर साईकिल बिना नम्बर, ०१ एक्टीवा स्कूटर, ०२ मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर बिना नम्बर, ०१ मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर, ०१ तमंचामय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार उपरोक्त ०१ शातिर किस्म का डकैत/गैंगेस्टर/चोर प्रवृति का अपराधी है, जिसके विरुद्ध संगीन धाराओं के करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है ढ्ढ अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार उपरोक्तने बाद पूछताछ बताया कि दिल्ली व दिल्ली के आस पास के जनपदों से वाहन चोरी करके लाता है।

 

 

कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा अभियुक्त शान मोहम्मद पुत्र उम्र मोहम्मद निवासी ग्राम मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज दुधाखेड़ी सोन्टा रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 12 लीटर अप मिश्रित शराब, यूरिया व बाल्टी,मंगा, कीप आदि बरामद किये गये। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र नवाब निवासी ग्राम इसोपुर तिल थाना कांधला जिला शामली को गैर प्रांत की शराब के साथ गन्ना यार्ड के पास शाहपुर तिराहा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 7 लीटर गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद की गयी।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्त आसिक पुत्र रशीद निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर को बुढाना रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खॉन द्वारा अभियुक्त फरमान पुत्र फरीद निवासी ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर को ग्राम सिखेडा को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। द्वारा अभियुक्त प्रवेश पुत्र सूरजवीर सिंह निवासी ग्राम शाहपुर बटावली थाना बहसूमा जनपद मेरठ को ग्राम नगंला खेपड गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। वहीं थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा अभियुक्त रामसिंह उर्फ काके पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम हासमपुर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर को जमालपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया गया है।

 

सडक हादसे मे टै्रक्टर सवार युवक की मौत
रतनपुरी। सडक हादसे मे टै्रक्टर सवार युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणा मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर मे अनियंत्रित टै्रक्टर के राहवाहे मे पलट जाने से एक व्यति की मौत हो गई। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी एक युवक पिछले काफी समय से क्षेत्र के गांव भूपखेडी मे अपने बहनोई के घर रह कर खेतीबाडी का काम देख रहा था। कि आज सुबह के वक्त जब वह किसी काम से टै्रक्टर द्वारा मीरापुर जा रहा था कि इसी बीच अचानक तेजगति के कारण उसके टै्रक्ट का संतुलन बिगड गया। इस हादसे मे टै्रक्टर राजवाहे मे गिर जाने से युवक अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से शव को राजवाहे से बाहर निकलवा कर शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान अर्जुन हाल निवासी भूपखेडी के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा, 200 मुर्गी के बच्चों की मौत
बुढ़ाना। पानीपत से मेरठ जा रहा मुर्गियों से भरा एक ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें मौके पर ही लगभग २०० मुर्गियों की मौत हो गई जबकि हैल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक आज सोमवार की अल सुबह पानीपत में स्थित किसी मुर्गी फार्म से लगभग दो हजार मुर्गियां लेकर मेरठ जनपद के मौहल्ला इस्लामाबाद के लिए चला था। जब वह बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली और फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेडा के बीच लगभग सुबह ०७ बजे आया तो तेज गति से आ रहे उक्त ट्रक का अगला टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे पहले चालक ट्रक को संभालता तब तक देर हो चुकी थी। तब ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर लगभग २०० मुर्गियां मर गयी जबकि कांच का पुल मेरठ निवासी हैल्पर दिलशाद का पैर टूट गया तो वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इस दौरान घबराहट में ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक के बीचोबीच सड़क पर पलटने से दोनों साइड में लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर बुढ़ाना पुलिस चौकी व फुगाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन को मौके पर मंगाकर ट्रक को सड़क से हटवाकर घायल हैल्पर को सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया।

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त रोहित पुत्र मोहनलाल निवासी दक्षिणी रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को सहारनपुर अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सलमान पुत्र यूसुफ निवासी ग्राम पिनना थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम पिनना बाईपास शामली रोड से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विक्रान्त कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त बलराज पुत्र वासू निवासी ग्राम वाजिदपुर कवाली थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर को पायल सिनेमा कस्बा जानसठ से गिरफ्तार किया गया है।

 

कई जुआरी अभियुक्त दबोचे
मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 धीरेंद्र पाल सिंह द्वारा अभियुक्तगण कविंदर पुत्र हरवीर निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपारा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर, रविंद्र पुत्र हरबीर निवासी उपरोक्त, विजेंदर पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम फुलौत थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर, नरेंद्र पुत्र पाले राम निवासी उपरोक्त को ग्राम हुसैनपुर बोपारा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 2200 रुपए वे दो मोबाइल फोन बरामद किये गये।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा अभियुक्तों संजीव पुत्र चमनलाल, नसीम पुत्र सगीर, गुफरान पुत्र सरीफ, छोटेलाल पुत्र रघुवीर, अरशद पुत्र इकबाल निवासीगण ग्राम साझंक थाना शहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम साझंक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 पत्ते ताश व 3680 रूपए नकद बरामद किए गए।

 

घर मे घुसकर लाखो की चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी इलाके के ग्राम अलमासपुर में बदमाशों ने घर मे घुसकर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
अलमासपुर निवासी ब्रिजेश ७ दिन से अपने परिवार सहित भाई की शादी में कमहेड़ा गया हुआ था। सवेरे लौटा तो घर अंदर से लॉक पाया। जाकर देखा गया तो ८० हज़ार की नकदी, जेवर व लाखो का सामान गायब मिला। पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

 

ग्रामीण क्षेत्रो में सैनिटाइज़ अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, क्राइम ब्रांच कार्यालय, ग्राम दूल्हडा,ग्राम मुंडवर, ग्राम भोरा खुर्द, ग्राम कपूरगढ़, ग्राम हडोली, ग्राम मुबारिकपुर, ग्राम भोकरहेड़ी, ग्राम जोली, ग्राम वजीराबाद, ग्राम मोरना, ग्राम ककराला, ग्राम भोपा, ग्राम रेता नंगला, ग्राम कुतुबपुर, ग्राम छपरा, रेलवे स्टेशन रोडवेज बस अड्डा एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानों (जनपद मुजफ्फरनगर) को सैनिटाइज़ किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य नगर व देहात क्षेत्र,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है ।

 

कोविड गाईडलाइंस का पालन करने की अपील
मुजफ्फरनगर। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा रात्रि में अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कस्बा, बाज़ार व आबादी वाले स्थानों पर गश्त करते हुए लगातार सघन चैकिंग की जा रही है। साथ ही साथ लोगो से बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले एवं कोविड गाईडलाइंस का पालन करने हेतु अपील की गयी।

 

सघन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार जनपद में लागू लॉकडाउन के अनुपालनार्थ जनपद में सभी अधिकारीगण/कर्म० गणों द्वारा अपने-२ थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों से आते- जाते व्यक्तियों को रूकवा कर उनके आने-जाने का कारण पूछते हुए सख्त चेकिंग की जा रही है तथा सभी को हिदायत दी जा रही है कि बिना मेडिकल इमरजेंसी या महत्वपूर्ण कार्य के अलावा अनावशयक बाहर न घूमें तथा कोरोना वायरस के दृष्टिगत जारी गाइड लाइन का पूर्णतः पालन करें अन्यथा आपके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। हमारा सुरक्षा का प्रयास ही बचाव का रास्ता है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 17 =