News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सड़कों पर उमड़ा डाक कांवडों का सैलाब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में आज सुबह से ही डाक कांवड की धूम रही। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिव चौक की परिक्रमा कर अपने गंतव्य की और बढने वाले शिवभक्तों का रेला थम नही रहा है।
पिछले करीब एक पखवाडे से कॉवड यात्रा को लेकर जिला-पुलिस प्रशासन दिनरात एक कर लगा रहा। प्रसिद्ध कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई थी। कांवड यात्रियों के ठहरने, भोजन, जलपान, चिकित्सा सुविधा आदि व्यवस्थाओं के बीच एक और जहां कांवड यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई। वहीं दूसरी और बीती रात से डाक कॉवड शुरू हो गई। रात से ही डाक कांवडिये के आने का सिलसिला जारी है। जो शिवचौक की परिक्रमा कर तेजी के साथ अपने गंतव्य की और बढ रहे हैं। डाक कांवड मे किसी प्रकार का व्यवधान ना हो, सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच डॉक कावड चल रही है। बाईक, स्कूटी, कार, जीप, डीसीएम आदि विभिन्न वाहनों से शिवभक्त कांवडिये डॉक कॉवड लेकर आ रहे हैं। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा सहित समस्त अधिकारी क्षेत्र मे भ्रमणशील रहते हुए कांवड यात्रा के अंतिम चरण अर्थात डॉक कॉवड की सकुशलता के लिए स्थलीय निरीक्षण कर दिशा-निर्देशित करते नजर आए। इन डॉक कॉवडियो मे हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली व नोएडा आदि के कांवडिये शामिल हैं।

 

एसएसपी ने किया भूराहेडी चेकपौस्अ, रामपुर तिराहा, बागोवाली कट आदि निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकद्वारा भूराहेडी चेकपोस्ट, रामपुर तिराहा, बागोवाली कट आदि कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाइन्ट को किया चेक, अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। कांवड़ यात्रा- 2025 को निर्विघ्न, सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल कांवड मार्ग पर तैनात है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा भूराहेडी चेकपोस्ट, रामपुर तिराहा, बागोवाली कट पर कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। कांवड मार्ग पर सुरक्षा सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं जैसे बैरिकेडिंग, डायवर्जन, बैरियर, रिफलेक्टर आदि का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एवं उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ0 रविशंकर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

रक्तदान एवं ब्लड शुगर जांच शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के, संस्थापक अध्यक्ष , स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी की 17 वी पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण करने के निमित्तार्थ वर्धमान जैन भवन, (निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर) में, रक्तदान एवं ब्लड शुगर जॉच महाशिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार) कपिल देव अग्रवाल एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के मुख्य संपादक अंकुर दुआ , नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल , वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति, गौरव स्वरूप, राकेश बिंदल, अंकुर गर्ग, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मनमोहन जैन, शिव नारायण अग्रवाल के द्वारा, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, व्यापारी हृदय सम्राट स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन जैन, जिलाध्यक्ष रामकुमार तायल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल, नगर महामंत्री सुमित गर्ग, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल एवं मंडी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया । प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री ओमकार अहलावत, कमल किशोर गोयल नई मंडी प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त्त किया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष सरदार तरणजीत सिंह, अलमासपुर इकाई के महामंत्री सुनील सैनी नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल ने सभी रक्त दाताओं के रजिस्ट्रेशन किए । मीडिया को न्यूज मिलने तक, लगभग 70 रक्तदाताओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके थे, और शिविर अभी चल ही रहा था। कार्यक्रम में लोकप्रिय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल का सभी ने अभिनंदन किया और मान्य मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में समाज सेवा के कार्य के लिए संगठन की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए सदैव साथ रहने का वायदा किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से घ्घ् पंकज अग्रवाल, डाक्टर एमके बंसल, नीलकमल पुरी,बीजेपी नेता श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, अंचित मित्तल, जितेंद्र कुच्छल, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जिला महामंत्री बागेश अग्रवाल, अमित गर्ग, सोहनलाल गर्ग, प्रकाश मार्केट के अध्यक्ष हर्ष संगल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, राजीव गुप्ता , जिला युवा महामंत्री मोहित मलिक, सीए अजय अग्रवाल, सीए मनीष बंसल, अमित मित्तल, निखिल मित्तल, प्रगति गोयल, वन्दना मित्तल, प्रतिभा बंसल, दिनेश गर्ग, डॉक्टर कमल गुप्ता, डॉक्टर विवेक,अजय गर्ग,नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल, नगर वरिष्ठ मंत्री सौरभ नरूला, इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर सिंह राठी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, एवं ललित माहेश्वरी,सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मिश्रा,श्री कमल किशोर गोयल जी, विवेक कुच्छल, सपन गर्ग, अमित मित्तल, सोहन लाल गर्ग, नवीन मित्तल, हरीश चौधरी, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता ,मयंक गर्ग,अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, नगर युवा कोषाध्यक्ष हर्ष सिंघल, कुलदीप मित्तल, मनोज सिंघल,राजेश भाटिया, हरिओम त्यागी अजय जैन, ईशु अग्रवाल,संजीव वर्मा, अनुराग सिंघल, राजकुमार गुप्ता, संजय मित्तल, दीपक अग्रवाल,मयंक सिंघल, समकित्त जैन मंडी युवा प्रभारी,अंकुर जैन,विनीत जैन,दीपक भंडारी, सचिन गोयल,अग्रिम सिंघल शिवचरण गर्ग,पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे व सभी ने स्वादिष्ट जलपान का रसावादन किया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की।

 

23 जुलाई प्रातः4ः39 बजे चतुर्दशी प्रारंभः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में एक महाशिवरात्रि (फाल्गुनी कृष्ण चतुर्दशी)और 11 शिवरात्रियां पड़ती हैं, जिन्हें मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। मासिक शिवरात्रि प्रतीक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हर माह में एक बार आती है। इस तरह से 12 शिवरात्रि होती हैं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं श्रावण मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि कहा जाता है। श्रावण का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है और उनकी पूजा के लिए शुभ होता है। इसलिए, श्रावण मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को भी अत्यंत शुभ माना जाता है। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि पंचांग के अनुसार सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 23 जुलाई 2025 बुधवार को सुबह 4ः39 बजे से होगी और यह तिथि अगले दिन 24 जुलाई को रात 2ः28 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार सावन शिवरात्रि का व्रत 23 जुलाई, बुधवार को रखा जाएगा।

 

‘लक्ष्मी नगर’ नाम देने की मुजफ्फरनगर की मांग को लेकर निकली अनोखी डाक कांवड़ यात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा के बीच मंगलवार को एक अनोखी डाक कांवड़ यात्रा ने जनपद मुजफ्फरनगर में विशेष ध्यान आकर्षित किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई इस डाक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव की मांग भी था। हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व में 151 लीटर गंगाजल हरिद्वार से लाकर शिव चौक पर अभिषेक किया गया। खास बात यह रही कि इस डाक कांवड़ यात्रा के दौरान वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ‘मुजफ्फरनगर नहीं, लक्ष्मी नगर’ के पोस्टर और बैनर लगाए और पूरे क्षेत्र में हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के समाजसेवी गुरु गौहर वाल्मीकि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी लंबे समय से मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि ष्मुगलों द्वारा किए गए अत्याचारों की याद दिलाने वाला यह नाम हमारी संस्कृति और अस्मिता के खिलाफ है। अब समय आ गया है कि इस मुगलिया नाम को हटाकर नगर को पवित्र और सांस्कृतिक पहचान दी जाए।” डाक कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल का छिड़काव कर ‘शुद्धिकरण’ का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया गया। संगठन ने मुख्यमंत्री से जल्द नाम परिवर्तन की मांग दोहराई। यह अनूठी पहल धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का संगम बनकर सामने आई है।

 

पौधारोपण कार्य हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत पी ०आर ०पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के डायरेक्टर अनघ सिंघल , शिशु कांत गर्ग एडवोकेट ,विष्णु स्वरूप अग्रवाल ,लक्ष्मी कांत मित्तल ,अश्वनी वर्मा ने अपना कीमती समय शाखा को दिया । संजय मिश्रा व विष्णु स्वरूप अग्रवाल जी ने अपनी ओर से सिंदूर के पौधे का वृक्षारोपण किया उन्होंने बताया की सिंदूर का पौधा हनुमान जी के बल और पराक्रम का प्रतीक है ।कार्यक्रम में सभी पौधे शाखा सदस्य के०पी० राठी जी की ओर से प्रदान कराए गए। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन ,अशोक सिंघल ,अध्यक्ष संजय मिश्रा ,सचिव नवनीत गुप्ता ,कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल महिला संयोजिका डॉ अंजलि गर्ग ,आशु अग्रवाल ,नितिन गर्ग ,मनीष गर्ग ,डॉ दीपक कुमार गर्ग ,विनीत गुप्ता ,ओ डी शर्मा ,अनिल शर्मा ,राजकुमार गुप्ता ,केपी राठी ,प्रीत वर्धन शर्मा ,प्रियंका शर्मा ,नीरज गुप्ता ,बृजभूषण गुप्ता ,बृजेश कुमार गुप्ता ,मनोज शर्मा ,वीरेंद्र अग्रवाल ,सुखबीर सिंह ,विनय गर्ग ,पुरुषोत्तम सिंघल ,आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में जहां एक और केपी राठी जी ने वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया वहीं दूसरी ओर ओडी शर्मा जी ने उनकी सही तरीके से देखभाल करने पर जोर दिया कार्यक्रम के अंत में संजय मिश्रा जी द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया और स्कूल की तरफ से सभी को जलपान कराया गया।

 

वृहद टीकाकरण 25 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में दिनांक 25 जुलाई से फुट एंड माउथ डिजीज का वृहद टीकाकरण अभियान पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में प्रारंभ कराये जाने हेतू आवश्यक निर्देश। 25 जुलाई से फुट एंड माउथ डिजीज का वृहद टीकाकरण अभियान पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में प्रारंभ किया जा रहा है. उक्त अभियान 45 दिन तक चलेगा. जिसमें जनपद के समस्त गोवंशीय एवं भैंस वशीय पशुओं को खुर पका – मुंह पका रोग का टीकाकरण पशुपालक के द्वार पर किया जाएगा. उक्त हेतु अपने गांव में टीकाकरण की तिथि की जानकारी हेतु निकट के पशु चिकित्सालय अथवा पशु सेवा केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है. यह एक वायरस जनित बीमारी है. जिसमें पशु के मुंह एवं खुरो में छाले बनकर जख्म बन जाते हैं और पशु खाने पीने से लाचार होकर बैठ जाता है तथा समय पर चिकित्सा न होने पर पशुओं के पैरों में कीड़े भी पड़ सकते हैं.पशु खाने-पीने में लाचार होने से अंततः भूखा रहने के कारण मृत्यु को भी प्राप्त हो सकता है.अतः सभी पशुपालकों से अपील की जाती है कि वह अपने पशु का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

 

गंगा जल किया गया वितरित
मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की पुण्य बेला में, सम्पूर्ण वातावरण शिवमय हो रहा है और इसी कारण भक्ति की भावना चरम उत्कर्ष पर पहुंची है, ऐसे पावन अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिवरात्रि पर्व अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाने के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश गोयल जी की ओर से धार्मिक परम्परा को जारी रखते हुए मंगलवार को गंगा जल वितरित किया गया। सावन मास की शिवरात्रि पर्व से पूर्व एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर वर्ष एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश गोयल जी की ओर से गंगा जल वितरित किया जाता है। मंगलवार को भी ऐसे ही आयोजन में शिक्षक, शिक्षिका एवं अन्य स्टाफ सदस्यों को गंगा जल उनके धार्मिक आस्था के अनुरूप पूजा-अर्चना हेतु एक विशेष भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार ने इस प्रेमोपहार रूपी भेंट को न केवल धार्मिक बल्कि एक आध्यात्मिक प्रेरणा के रूप में भी ग्रहण किया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक परंपरा का निर्वहन था, बल्कि गंगा जल के सहारे सभी को भारतीय सनातन संस्कृति और भगवान शिव के प्रति आस्था की गहराई से जोड़ने का एक प्रभावशाली माध्यम भी बना।

 

सुबह 4ः40 बजे 23 को होगा शिव जलाभिषेक का अत्यंत शुभ संयोगः पं. विनय शर्मा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास की शिवरात्रि इस बार 23 जुलाई 2025, बुधवार को एक अत्यंत पुण्यकारी और दुर्लभ संयोग लेकर आ रही है। विष्णुलोक संस्था के संचालक और प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित विनय शर्मा के अनुसार, इस दिन प्रातः 4ः40 बजे शिव जलाभिषेक का अत्यंत फलदायी और श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। पंडित विनय शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ सुबह 7ः06 बजे से होगा। इसके साथ ही शिव जलाभिषेक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, किंतु 23 जुलाई की सुबह 4ः40 बजे जब त्रयोदशी समाप्त होकर चतुर्दशी प्रारंभ होगी, तब का संधिकाल अत्यंत प्रभावशाली और हजार गुना फल देने वाला माना गया है। शास्त्रों में उल्लेख है कि त्रयोदशी और चतुर्दशी के संगम पर किया गया शिवलिंग अभिषेक भगवान शिव की विशेष कृपा दिलाता है और समस्त पापों का क्षय करता है। ऐसे में इस शुभ घड़ी में जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। इस दिन श्रद्धालु दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके पश्चात बिल्वपत्र, सफेद आक, धतूरा, कमलगट्टा, नीलकमल आदि अर्पण करें। श्रावण मास की शिवरात्रि पर किया गया पूजन अनंत पुण्यफल प्रदान करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे इस दिन रुद्राक्ष धारण करें, त्रिपुंड लगाएं, और “ऊँ नमः शिवाय”, रुद्राष्टक, शिव चालीसा आदि का जप करें। इससे शिव कृपा सहजता से प्राप्त होती है और जीवन में शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

 

निरीक्षण से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। सहायक आयुक्त (खाद्य)।। तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा कावड़ मार्ग पर कावड़ श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु कावड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया तथा शिविर संचालकों, खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ सफाई संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । शिविर संचालकों, खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ सफाई संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।कावड़ मार्ग पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का निरीक्षण किया गया तथा फूड सेफ्टी कनेक्ट एप तथा रेट लिस्ट चस्पा कराया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य कारोबार कर्ताओं को हाइजीन तथा साफ सफाई व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके अतिरिक्त चारु एंटरप्राइजेज शांति नगर गेट के सामने भोपा रोड मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ १. दालचीनी २.काली मिर्च तथा ३. सौंफ का एक नमूना एशिया ट्रेडिंग कंपनी गोल चक्कर सरवट (विनिर्माता) से 4.लाल मिर्च पाउडर, 5.दालचीनी और 6.सौंफ के कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए तत्पश्चात रिलायंस प्राइवेट लिमिटेड (होलसेल व रिटेल) से 7. सेंधा नमक 8.काला नमक और 9.काली मिर्च के कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए। इसी क्रम मे कस्बा खतौली में एन. एस. स्वीट्स, चौपला से 10.बर्फी 11. बालूशाही, गुलमर्ग स्वीट्स जी. टी.रोड खतौली से 12.बर्फी 13. बूंदी के लडडू, दीप ट्रेडर्स, जैन मंडी से 14. दालचीनी 15. सैंदा नमक, मै० रामूमल प्रमोद अग्रवाल, जैन मंडी से 16.काला नमक 17. लाल मिर्च पाउडर पैक्ड एवं संजीव किराना स्टोर, बिदीवाड़ा से 18. इस प्रकार कुल 18 सर्विलांस नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए।

 

पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
मुजफ्फररनगर। श्री बालाजी दरबार खादर वाला मुजफ्फरनगर बाबा के भक्त युवा नेता पंडित नितिन शर्मा ने आज शिव चौक पर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे शिव भक्त कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप भाजपा नेता गौरव स्वरूप व श्री शिव शक्ति सेवा सत्संग ट्रस्ट के संस्थापक श्री गुरु पंकज जिंदल जी क सानिध्य मैं पुष्प वर्षा कर सभी शिव भक्त कावड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित वत्स, भाजपा नेता कन्हैया शर्मा, समाजसेवी सागर कश्यप, सभासद मनोज वर्मा, रजत वर्मा, पंकज अग्रवाल, गौरव मुंडे, महिला नेता अलका शर्मा, बॉबी पाल सुषमा, सोनिया, सरोज सैकड़ो शिव भक्त मौजूद रहे।

 

पीडीए कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन माह में हरिद्वार से गंगा जल लेकर लाखो शिवभक्त कावड़िया अपने-अपने गंतव्य की और निकले हुए हैं व चारो ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है इसी क्रम में साइकलों से समाजवादी पीडीए कावड़ भी मुजफ्फरनगर से होकर निकली जिसका गंतव्य स्थल शाहपुर शिव मंदिर है साईकल से जनपद में पधारने वाले कावड़ियों पर सपा नेता गौरव जैन के नेतृत्व में शिव चौक पर पुष्पवर्षा,पटका पहना व तिलक कर किया स्वागत सम्मान किया गया व आगे की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो ऐसी शुभकामनाओ सहित अपने गंतव्य के लिये विदा किया कावड़िया भाइयों ने बताया कि उनके साथ पांच सदस्यीय दल जिसमे सपा नेता सतेंद्र पाल, रविन्द्र प्रधान जोगी(प्रदेश उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ),सचिन जाटव,देवेंद्र सिंह,विशाल गर्ग,रविन्द्र पाल हैं ।सपा नेता गौरव जैन ने स्वागत कार्यक्रम के तहत कावड़िया भाइयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कावड़ सामाजिक न्याय,जातिगत न्याय,शांति-सौहार्द व भाईचारे के संदेश के साथ निकली है व भगवान भोलेनाथ 2027 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की भोले भक्तो की कामना को अवश्य पूर्ण करेंगें । साईकल पर कावड़िया के रूप में पधारे सपा नेता सतेंद्र पाल ने बताया कि वह व उनके सभी साथी देश प्रदेश के विकास व सुख शांति की कामना के साथ यह कावड़ लेकर निकले हैं व हमे विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ हमारी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे व उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे और पीडीए समाज के साथ ही समाज के हर वर्ग को न्याय मिलेगा । स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा युवा नेता सागर कश्यप,अश्वनी जैन,सिद्धांत,रिकी,दीपांशु, आशीष,शुभम,अगम आदि मुख्य रूप से रहे ।

 

स्वधा की पूजा करने से पितृ प्रसन्न होकर उनके वंशजों को आशीर्वाद देते है
मुजफ्फरनगर। श्री श्यामाश्याम मंदिर में चल रही शिवपुराण में आज पंडित जगमोहन भारद्वाज जी ने बताया कि एक पुत्री स्वधा जो ज्ञान और बुद्धिमता की प्रतीक थी उसने पितृगण से विवाह करने को कड़ी। तपस्या की पितृगण ने तप से प्रश्न हो स्वधा से विवाह किया। स्वधा की पूजा करने से पितृ प्रसन्न होकर उनके वंशजों को आशीर्वाद देते है पितृगण व स्वधा के मन से उत्पन हुई 3 पुत्री थी जिनमें बड़ी पुत्री मैना राजा हिमाचल की पत्नी बनी और वे आदिशक्ति अवतार पार्वती की माता पार्वती साक्षात् जगदम्बा थी श्री महाराज ने बताया कि जिस व्यक्ति ने श्राद्ध कर्म में दान पुण्य न किया हो ब्राह्मण को भोजन ना कराया हो या तिलांजलि तर्पण न किया हो पिंडदान ना किया हो उसका दोष न लगे तब पितरों की पत्नी का नाम 5 बार स्वधा स्वधा स्वधा स्वधा स्वधा या पितृभ्यः स्वधायिभ्यः स्वधा नमः बोलने से पुण्यफल मिलता है आज कथा में पंकज,शिवानी हरीश गोयल ललित अग्रवाल चौधरी,मुकेश, नोनू,सत्य कुमार दीपक पचौरी नागेश्वर त्यागी,सरला त्यागी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

 

बिस्कुट, कोल्डड्रिक्स व पानी की बोतल शिवभक्तों को की गयी वितरित
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शिवभक्तों के लिए शामली रोड नदी के पुल पर महाकाल जी के आशीर्वाद से चल रहे सेवा शिविर में अन्नदान की फल, पानी की बोतल, कोलड्रिंक, बिस्किट की सेवा की गई क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्तों की सेवा में संस्था की पूरी टीम लगातार सेवा कर रही है आज की सेवा में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंदर शर्मा व बिट्टू भाई का योगदान रहा संस्था के सभी जिलों के पदाधिकारि भोलो की सेवा में लगकर तन मन धन से भूमिका निभा रहे है यह अद्वितीय क्षण शिवभक्तों की अपार श्रद्धा, संयम और तप का साक्षी बना, जहाँ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का उत्साह, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजती हुई वातावरण में एक अलौकिक ऊर्जा का संचार कर रहा था। क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि शिवभक्ति के इस महासागर में सम्मिलित होकर स्वयं को धन्य अनुभव किया। यह दृश्य न केवल भक्ति का प्रतीक था, बल्कि समाज की एकता, सेवा और समर्पण की भावना को भी उजागर कर रहा है। इस दौरान क्रांतिकारी शालू सैनी, राजू सैनी, बीना शर्मा, मंगलेश प्रजापति, रविन्द्र शर्मा, राजबती सैनी एडवोकेट, काजल, साक्षी सैनी, पूनम सैनी, अंजू सैनी, मीनाक्षी सैनी, प्रीति सैनी, साक्षी सैनी, बिट्टू भाई आदि मौजूद रहे।

 

एसएसपी ने निर्धन महिला की समस्या को किया दूर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कांवड़ यात्रा का उल्लास चरम पर है। जगह-जगह शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारियाँ हैं, भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं की सेवा में लगे सैकड़ों हाथ और सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस और प्रशासन की टीम की सतर्कता इस यात्रा का उल्लास, सेवा, समर्पण और आस्था का उत्कर्ष नजारा पेश कर रही है, लेकिन शिव आस्था के उत्साह से जुड़ी इन नजारों के बीच एक दृश्य ऐसा भी देखने को मिला, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। इस एक दृश्य ने साबित कर दिया कि सख्त मिजाज माने जाने वाली खाकी वर्दी के पीछे खड़े इंसान के शरीर में भी एक संवेदनशील हृदय भी धड़कता है, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद जिले का पुलिस कप्तान हो तो चर्चा होना लाजिम भी हो जाता है। कभी-कभी एक छोटी सी करुणा की भावना किसी के जीवन में उजाला भर देती है और जब वह करुणा वर्दी में देखी गई हो तो समाज बदलने की शुरुआत वहीं से होती है। कुछ ऐसा ही नजारा कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों ने देखा। सोमवार की देर रात शहर के हृदल स्थल शिव चौक पर एक दिल जीत लेने वाला यह पल आया, जो लोग याद रखेंगे। एसएसपी संजय वर्मा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कांवड़ मार्ग पर भ्रमण कर रहे थे। पैदल गश्त करते हुए शिव चौक पर जैसे ही वे पहुँचे, उनकी नजर सड़क किनारे खड़ी एक निर्धन महिला पर पड़ी। महिला हाथों में गुब्बारे और खिलौने थामे बड़ी उम्मीद से राहगीरों की ओर देख रही थी। भीड़ और चहल-पहल के बीच पुलिस कप्तान संजय वर्मा ने उस महिला के पास रुक कर बात की। बातचीत के दौरान पता चला कि वह महिला बेहद गरीब है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। रोज सुबह से रात तक वह कांवड़ मेले में अच्छी आमदनी की उम्मीद लेकर शिव चौक और इसके आसपास आकर खिलौने और गुब्बारे बेचती है ताकि दो वक्त की रोटी जुटा सके। एसएसपी संजय वर्मा ने महिला की बात सुनकर उससे एक गुब्बारे का दाम पूछा, फिर एक के बाद एक कई खिलौने खरीद लिए। इनमें हवा भरे हथौड़े भी शामिल थे। एसएसपी संजय वर्मा की मानवीय पहल का क्रम यहीं पर विराम पाने वाला नहीं था, वो यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने साथ आए पुलिसकर्मियों से कहा कि महिला से सारे खिलौने खरीद लिए जाएँ और फिर उन्हें कांवड़ मेला देखने आए छोटे बच्चों में बाँट दिया जाए। महिला को खिलौनों का पूरा मूल्य व्यक्तिगत रूप से दिया गया।एसएसपी ने जब महिला के सारे खिलौने खरीदने की बात अपने अधिनस्थ अफसर से कही तो यह सुनकर महिला की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा और वो बल्लियां उछलने लगी। महिला ने कहा कि मेरे लिए तो एसएसपी साहब भगवान शिव के रूप में आये। रोजी रोटी जुटाने का जो संकट मेरे सिर पर था, वो उन्होंने हर लिया। इस दिन को मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान एसएसपी संजय वर्मा और उनकी टीम का यह पहला उदाहरण नहीं है। पूरी यात्रा के दौरान पुलिस ने जिस तरह मानवीय संवेदना दिखाई है, वह प्रशंसा योग्य है। कहीं घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुँचाया गया, कहीं उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। कई जगह पुलिस ने खुद भंडारे लगवाए। कुछ मामलों में तो पुलिस ने खंडित हो चुकी कांवड़ियों को गंगाजल की नई कांवड़ उपलब्ध करवाई। बिछुडों को मिलाने में पुलिस पूरी तरह से संवेदना से भरी नजर आई। एसएसपी वर्मा सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि एक जागरूक और संवेदनशील समाजसेवी के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने यह दिखा दिया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की निगरानी नहीं करती, बल्कि जरूरतमंदों की मदद में भी सबसे आगे खड़ी हो सकती है। उनका यह कार्य सिर्फ उस महिला की मदद नहीं था, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक संदेश था कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और निर्धन की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है।

 

सामग्री का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। सुजडू चुंगी पर काँवड़ यात्रा के दौरान विश्राम कर रहे काँवड़ियों को केला, पानी एवं अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया गया। यह सेवा श्रीमती बीना शर्मा, मिशन शक्ति समन्वयक के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारियों तथा महिला थाना से श्रीमती संगीता चौधरी द्वारा भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य काँवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान सहयोग प्रदान करना और जन सेवा की भावना को बढ़ावा देना था। श्रीमती बीना शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं, बच्चों व आम नागरिकों की भलाई हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, और यह वितरण कार्यक्रम उसी कड़ी का एक हिस्सा है। जिला प्रशासन एवं मिशन शक्ति की संयुक्त पहल से आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + six =