News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

साइबर हेल्प सेन्टर ने कराये रूपये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साइबर हैल्प सैन्टर का लगातार सराहनीय कार्य जारी है। साइबर ठगों द्वारा लगातार रूपये वापस कराये जा रहे है। आमीर कुमार पुत्र सत्तार निवासी कस्वा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजते हुए ३५,०००- रुपये की धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ३५,०००- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। इसके अलावा योगेश कुमार पुत्र जगमेर सिंह निवासी गहरवाड़ा रहमतपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजते हुए उनसे १०,०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि १०,०००- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

अलग अलग मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग क्षेत्रों से कई को अलग अलग मामलों में थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त भूरा उर्फ मौ0 इसरार पुत्र अफसर निवासी दरोगा की कोठी किदवई नगर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार शर्मा द्वारा विद्युत अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त ओमवीर पुत्र हरकेश निवासी बढेडी थाना छपार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौध द्वारा आई0टी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त साकिब पुत्र अब्दुल कादिर निवासी कुटेसरा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील मिश्रा द्वारा वांछित अभियुक्त श्रीपाल पुत्र ईशम सिंह निवासी दूधली थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त राकिब उर्फ गुड्डू पुत्र जाहिद निवासी रूडकली ताला अबी थाना भोपा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा अभियुक्तों सूरज पुत्र प्रकाश, सोनी पुत्र ओमपाल निवासीगण अलीपुर खुर्द थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम सैदपुर खुर्द से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से पैन, गत्ता पर्चा सट्टा व 1130 रूपये नगद बरामद किये गये।

कई को अवैध शस्त्र सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 वीरपाल सिंह द्वारा अभियुक्तों इकरामुद्दीन पुत्र साहबुद्दीन निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर, अशद अली पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गगसौना थाना फलावदा जनपद मेरठ को जंगल ग्राम मौहम्मदपुर माफी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमन्चा मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त फिरोज पुत्र आबिद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को बझेडी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया।इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त मौ0 गुलशेर पुत्र सहादत निवासीसरवट हाल निवासी लाल कोठी मौ0 हाजीपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को गॉड ग्रेस स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

चला सघन चैकिंग तलाशी अभियान
पुलिस ने वाहनो को रूकवा कर ली तलाशी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मतगणना को लेकर ना सिर्फ कूकडा नवीन मन्डी स्थल व उसके आसपास बल्कि शहर के विभिन्न चौराहो,मुख्य बाजारों तथा भीडभाड वाले क्षेत्रो मे पुलिस ने पैदल गश्त की तथा चैकिंग अभियान भी चलाया। पुलिस ने इस दौरान वाहनो को रोककर उनकी तलाशी भी ली। पुलिस ने वाहनो के कागजात चैक किए तथा कई वाहनो के ई-चालान भी काटे।

नतीजो को लेकर रही बेचैनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मतगणना का समय बढने के साथ प्रत्याशी समर्थको मे नतीजों को लेकर बेचैनी बनी रही। प्रत्याशी समर्थक एक दूसरे से सम्पर्क कर चुनावी रूझान की की जानकारी लेने मे मश्गूल रहे। अंतिम क्षण तक प्रत्याशी एवं उनके समर्थको मे चुनावी नतीजों की जानकारी हासिल करने को उत्सुकता बनी रही।

 

समर्थको का लगा रहा जमावडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर हो रही मतगणना को लेकर पार्टी प्रत्याशियो मे ही नही बल्कि उनके समर्थको मे भी वोटो की गिनती को लेकर उत्सुकता बनी रही। मन्डी परिसर से दूर बैरिकेटिंग के परे खडे समर्थक दोपहर बाद तक इसी पशोपेश मे लगे रहे कि चुनाव के नतीजे क्या होंगे तथा चुनावी रूझान कैसे हैं। उनके प्रत्याशी की क्या स्थिती है। कौन कितने वोट से आगे चल रहा है तथा कौन कितने वोट से पीछे है। कौन किसे लीड कर रहा है तथा अभी तक कुल कितने राउण्ड हो चुके है। इस सब पर निगाह जमाये रहे।

चाक-चौबन्द रही व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर आज हुई मतगणना को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए। मतगणना स्थल तथा उसके आसपास जानसठ स्टैण्ड से लेकर विश्वकर्मा चौक तथा बालाजी रोड व कूकडा ब्लॉक,अलमासपुर चौराहा,गांधीनगर आदि विभिन्न स्थानो भारी मात्रा मे पुलिस-पीएसी बल तथा अर्धसैनिक बलो के जवान तैनात रहे। जगह-जगह बैरिकेटिंग,मैटल डिटेक्टर से चैकिंग तथा पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एलआईयू टीम,इंटेलिजेन्स एवं डॉग स्क्वायर की मदद से चैकिंग अभियान भी चलाया गया। डीएम-एसएसपी सहित विभिन्न अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते नजर आए।

 

पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह से अलर्टNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा कूकडा नवीन मन्डी स्थल सहित विभिन्न स्थानो पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई थी। मतगणना को लेकर टै्रफिक व्यवस्था के मददेनजर आज कई स्थानो पर रूट डाइवर्ट रहा। पुलिस द्वारा जगह-जगह चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया तथ कई पाइन्टस पर सीसीटीवी कैमरो की भी व्यवस्था रही। मतगणना के दौरान डीएम चन्द्रभूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव मतगणना कार्य सम्बन्धी व्यवस्थाओ का जायजा लेते रहे। दोनो अधिकारियो ने विभिन्न चबूतरों पर हो रही मतगणना की व्यवस्था को देखा तथा नवीन मन्डी स्थल परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना कार्य से जुडी अन्य व्यवस्थाओ को परखा। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पन्त ने मय फोर्स के मतगणना स्थल पर भ्रमण किया।

 

कपिल, विक्रम सैनी, पंकज, चंदन, राजपाल बालियान व अनिल ने जीत हासिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी नतीजों मे जनपद की दो विधानसभा सीटों सदर व खतौली पर भाजपा ने बडी जीत हासिल की है। वहीं दूसरी चार विधानसभा सीटों बुढाना, पुरकाजी,मीरापुर एवं चरथावल मे गठबंधन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
प्रदेश मे आए चुनावी सर्वो के बाद भाजपा व गठबंधन दोनो ही दल 6 की 6 सीटों पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। जनपद का चुनावी परिणाम इसके विपरीत एकदम चौकाने वाला रहा। जिससे राजनैतिक विश्लेषक भी हैरान है। जहां शहरी सीट पर योगी सरकार मे मंत्री स्वतन्त्र प्रभार रहे कपिलदेव अग्रवाल ने गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी को करीब 18 हजार मतों से शिकस्त दी है। वहीं खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के विक्रम सैनी ने पूर्व पूर्व सांसद एवं मन्त्री रहे राजपाल सैनी को करीब 15 हजार से भी अधिक वोटों से शिकस्त दी है। जहां तक चरथावल विधानसभा का प्रश्न है वहां कडे मुकाबले के बीच गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक ने पूर्व मंत्री स्व.विजय कश्यप की पत्नि सपना कश्यप को करीब 5419 वोट शिकस्त दी है। इस मुकाबले की दिलचस्प बात यह रही कि करीब आधी से अधिक मतगणना के दौरान सपना कश्यप बढत बनाए रही। लेकिन अन्तिम दौर की मतगणना मे वे पिछडती चली गई। जिसका परिणाम यह रहा कि पूर्व विधायक एवं गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक ने जीत दर्ज की। इसी संदर्भ मे जनपद की मीरापुर सीट पर पूर्व सांसद एवं विधायक स्व..संजय सिह चौहान के सुपुत्र चन्दन सिह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी प्रशान्त चौधरी को करीब 25 हजार वोटो से पराजित कर परिवार की राजनैतिक परंपरा को आगे बढाया। इस विधानसभा मे भी दोनो प्रत्याशियो के बीच कांटे की टक्कर रही। जहां चन्दन ने जीत का स्वात चखा वहीं सूत्रो की मानें तो भाजपा प्रत्याशी प्रशान्त चौधरी को बाहरी प्रत्याशी होने का खामियाजा भुगतना पडा। पुरकाजी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अनिल कुमार ने भाजपा प्रत्याशी प्रमोद उंटवाल को 6748 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की। जनपद की बुढाना विधासभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान व भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक के बीच दिलचस्प मुकाबला रहा। कई दौर की मतगणना के पश्चात गठबंधन प्रत्याशी राजपाल सिंह बालियान ने उमेश मलिक को शिकस्त दे जीत दर्ज की।

 

आंगनबाडी कार्यकत्रियों को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  बाल विकास परियोजना द्वारा मोरना परियोजना में समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को एन०डी०डी० का प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना द्वारा मोरना परियोजना में समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को एन०डी०डी० का प्रशिक्षण दिया गया, तथा अल्बेंडाजोल की गोली का भी वितरण कार्यकत्रियों को किया गया, तथा प्रशिक्षण में एल्बेंडाजोल प्रोग्राम के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

राकेश टिकैत की कोको को भाजपा का हाउ खा गयाः संजीव बालियानNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने आज कहा कि भाजपा की वोट लेने के लिए आई कोको को तो भाजपा का हाउ खा गया है। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी से भाजपा बड़ी जीत दर्ज की। इस बार भी २०१७ की भांति ही बड़ा जनादेश भाजपा के पक्ष में आ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व को यूपी की जनता ने स्वीकार किया है। भाजपा की यह जीत योगी आदित्यनाथ के काम की जीत है। बता दें कि १० फरवरी को मतदान के दौरान भाकियू के राकेश टिकैत ने कहा था कि यहां से भाजपा की वोट को कोको ले गयी है। कोको का बयान काफी चर्चाओं में रहा था।

 

 

महिलाओं के सम्मान हेतु आयोजनNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं महिला सुरक्षा सेल में महिलाओं के प्रति सम्मान हेतु गो पर्पल सोशल मीडिया कैंपेन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं महिला सुरक्षा सेल में गो पर्पल सोशल मीडिया कैंपेन का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने व लैंगिक समानता में अपनी भागीदारी देने के उद्देश्य हेतु पर्पल/बैंगनी कपड़े/कैप/आर्मि्रस्ट बैंड लगाकर महिला कल्याण विभाग की ओर से मोहम्मद मुश्फेकीन, डॉ राजीव कुमार सदस्य, बाल कल्याण समिति, श्रीमती शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती नीना त्यागी, बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती रेणु सिंह जिला समन्वयक, श्रीमती पारुल त्यागी, रजनी भास्कर, मो. आरिफ, सचिन कुमार, पूरण सिंह, नाथीराम व संजय कुमार व महिला सुरक्षा सेल की पुलिस टीम शामिल/उपस्थित हुए।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 5 =