समाचार (Muzaffarnagar News)
सडक दुर्घटना में मामा भांजे की मौत से कोहराम
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे बाईक सवार मामा-भान्जे की मौत हो गई। सडक हादसे की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम गेट के सामने अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से बाईक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बीती रात हुए इस हादसे पर उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि उपचार से पूर्व ही इन दोनो की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतको के सम्बन्ध मे ली गई जानकारी के अनुसार इन दोनो की शिनाख्त अंकित राठी पुत्र मुकेश राठी निवासी लुहसाना, नीटू तोमर पुत्र सतपाल निवासी बिनौली बताया।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिह द्वारा अभियुक्त नवेद पुत्र इकबाल निवासी न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को कब्रस्तान तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा अभियुक्त महराजुद्दीन पुत्र अहसान निवासी मौ0 सरायुतुलसीराम थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को मडकरीमपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा अभियुक्त आकाष पुत्र संतराम निवासी दायमपुरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मुन्ना पुत्र हफीज निवासी इस्लामाबाद भूड थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त व0उ0नि0 सत्यनारायण दहीया द्वारा वांछित अभियुक्त चन्द्रवीर पुत्र रूडा निवासी बेहडा थ्रू थाना भोपा को भोपा नहरपुल से गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब सहित दबोचा
भोपा। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 रेषमपाल सिंह द्वारा अभियुक्त समुन्दर पुत्र बलवीर निवासी बेलडा थाना भोपा को गंगनहर सडक पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया।
न्यूजपेपर डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन उत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंसारी रोड स्थित भौरों के मंदिर में न्यूजपेपर डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रमुख समाचार पत्रों के मुख्य वितरक देवेंद्र खरबंदा, अनमोल व प्रमोद आदि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में शामिल एजेंटों व हाकरों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गीत, कविता गजल और चुटकुलों के साथ सभी ने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश गर्ग ने तथा संचालन केपी सिंह ने किया। होली मिलन कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि संगठन की अगली बैठक २९ मार्च दिन मंगलवार को साईं ४ः०० बजे गांधी पार्क में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में धार्मिक यात्रा के टूर, कमीशन व पंपलेट आदि विषयों के साथ संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी। होली मिलन समारोह में प्रवीण सैनी, राजेश सैनी, के पी सिंह, रमेश गुप्ता, राकेश शर्मा, मनीष गर्ग, सुरेश ग्रोवर, अंकुर, अनिल, अशोक, अरविंद मित्तल, सुधीर कुमार, मास्टर सुशील कुमार शर्मा, डॉक्टर संजय अग्रवाल, कन्हैया, अरविंद पाल, प्रमोद कुमार, अनिल मित्तल, इंद्रसेन गर्ग, बबलू, गांधी, सुरेंद्र जैन, दुलारा, संजय शर्मा, अंकित बाबू, अनमोल, अशोक हनुमान चौक आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस सफल आयोजन हेतु कोषाध्यक्ष प्रवीण सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विभिन्न विकास खण्डों में साफ सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सम्भलहेड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव कमल दास द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत सम्भलहेड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।इसके अलावा खंड विकास अधिकारी पुरकाजी के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी में होली के अवसर पर साफ-सफाई के कार्य कराये जा रहे है। खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी श्री रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी ग्राम पंचायत केलनपुर एवं बसेडा में होली के अवसर पर साफ-सफाई के कार्य कराये जा रहे है। मौके पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।
विद्युत विभाग ने चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मोहल्ला जामिया नगर सूजडू अंबा विहार सहित कई जगह पर विद्युत विभाग ने चलाया ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान कुछ बड़े बकाया उपभोक्ताओं के विद्युत विभाग ने बिजली के मीटर भी उतारे सूजडू बिजली घर के पदाधिकारी वे कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया बड़े बकायेदारों के बिजली के बिल नहीं जमा होने के कारण ५ बड़े उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन जिसमें आफताब जमीयानगर बकाया २३०००, श्रीमती अफरोज पत्नी नजाकत अंबा बिहार बकाया ३६५५१, इरशाद जहांगीर पट्टी सुजड़ू बकाया ८८५७३, इकबाल अहमद मोहल्ला दिन मोहम्मद बकाया २३७७३, मोहम्मद अहमद जहांगीर पट्टी बकाया २२००० के नाम शामिल है।
धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वूमेन पावर का होली मिलन फूलों की वर्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि सचमुच में महिला हितों के लिए कार्य कर रहा है वूमेन पावर। सभी अतिथियों द्वारा संगठन की अध्यक्ष सरिता पराशर एवं संयोजक एस के बिट्टू के की भूरी भूरी प्रशंसा की गई आज मीनाक्षी चौक स्थित पुराने बर्फ खाने में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जिन लोगों को सम्मानित किया गया है उसमें पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, एस डी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती चंचल सक्सेना, ब्यूटी पार्लर श्रीमती रूबी, डॉक्टर तरणी तनेजा, दिल्ली वूमेन पावर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती वैष्णवी सभासद श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती रोजी सिंह, श्रीमती रानी वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, समाजसेवी श्री देवराज पवार, पंकज जिंदल गुरुजी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सरिता पराशर, संयोजक एसके बिट्टू, श्रीमती सविता टंक, श्रीमती काव्या, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती प्रीति भारद्वाज, श्रीमती कविता, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती गीता ठाकुर, श्रीमती पिंकी चौधरी, एसएम म्यूजिकल इवेंट्स ए अहमद एस शारिक उस्ताद एम ए हाशमी एस मलिक एम सागर एवं सैकड़ों की संख्या में शहर के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।
समीक्षा हेतु गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर की अध्यक्षता में शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा हेतु सभी ए०आर०पी० एवं संकुल प्रभारियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी सदर अजय कुमार की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों में चल रही शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा हेतु सभी ए०आर०पी० एवं संकुल प्रभारियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे खंड शिक्षा अधिकारी सदर द्वारा सभी को दिशा-निर्देश दिए गये।
योग क्रियाएं तथा योगाभ्यास कराया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर में संचालित हेल्थ वैलनेस सेंटर में प्रतिदिन चयनित योग प्रशिक्षकों के द्वारा लोगों को नियमित रूप से योगिक क्रियाएं तथा योगाभ्यास कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित हेल्थ वैलनेस सेंटर में प्रतिदिन चयनित योग प्रशिक्षकों के द्वारा लोगों को नियमित रूप से योगिक क्रियाएं तथा योगाभ्यास कराया जा रहा है साथ ही साथ जनपद में पंचकर्म की सुविधा भी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेल नगर तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मोहम्मदपुर राय सिंह में जनहित में काफी लंबे समय से व्याधियों से ग्रसित जैसे कि जोड़ों के दर्द सिर दर्द तथा कमर में दर्द आदि रोगों का इलाज प्रशिक्षित चिकित्सक के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रभात तोमर मुजफ्फरनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर पर आज सामाजिक परिवर्तन के जन्मदाता मान्यवर स्व.कांशीराम जी की ८८ वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी जयंती के अवसर व एकत्र रालोद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीओ ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला जिसमें विचार रखते हुये रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा बहुजन समाज को जागरूक बनाने के लिए सामाजिक परिवर्तन मूवमेन्ट को नई दिशा और ऊर्जा देने वाले मान्यवर कांशीराम जी का सम्पूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और संघर्ष की एक अनूठी मिसाल था । उन्होंने कहा कि बहुजन नायक ने अपना सम्पूर्ण जीवन सदियों से अन्याय, शोषण तथा गैरबराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था ङोल रहे दलितों, पिछड़ों सहित समाज के समस्त गरीब व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। मान्यवर कांशीराम जी महान विचारक थे, जिन्होंने दलित चेतना के साथ-साथ सर्वसमाज के सर्वांगीण विकास को भी एक नया आयाम दिया। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के निधन के बाद कमजोर हो रहे बहुजन समाज मूवमेन्ट को अपनी मंजिल तक पहुँचाने के लिए कांशीराम ने अपना सब कुछ दाँव पर लगा दिया। उन्होंने कहा कि स्व. कांशीराम जी के सपने को साकार करने के लिए सभी का संकल्पबद्घ होना ही बहुजन नायक के प्रति सच्ची श्रद्घाँजलि होगी। आज रालोद कार्यलय श्रद्धांजलि सभा में रालोद निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, कमल गौतम,माधोराम शास्त्री, रमेश काकड़ा, युधिष्ठिर पहलवान,राजकुमार राजोरिया, सतबीर वर्मा, विकुल राठी आदि रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
चेयरमैन ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर को गंदगी मुक्त करने के लिए सफाई अभियान शुरू हुआ है। मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के दिन शुरू हुए विशेष सफाई अभियान की पहली पाली में पर्यवेक्षण को निकली पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सफाई में जुटे कर्मियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मंगलवार सुबह विशेष सफाई अभियान की शुरुआत सूजड़ु चुंगी से की गई। अभियान के तहत पहली टीम को सूजड़ु चुंगी से डीएम आवास तक डिवाइडर के दोनों और सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिवाइडर के दानों और सफाइ में जुटी दोनों टीमों में १०-१० सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही चेयरपर्सन मौके पर पहुंची और उन्होंने सफाई में जुटे पालिका कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। पालिका सफाई कर्मचारियों ने तन्मयता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ ड्यूटी करने का आश्वासन पालिका चेयरपर्सन को दिया। नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी के दिन प्रारंभ किये गए विशेष सफाई अभियान में पालिका आउटसोर्सिंग के १५१ तथा पालिका के ६८ सफाई कर्मचारियों सहित १८ नाला गैंग में शामिल कर्मचारी लिये गए हैं। शहर में डिवाइडर के दोनों और कराई जा रही सफाई के लिए रोबोट मशीन का भ्ज्ञी प्रयोग हो रहा है। मैनुअली सफाई कार्य भी जोरो पर चल रहा है। सफाई के लिए १० टीमें लगाई गई। शुभारंभ सूजड़ु चुंगी से हुआ।
शहर को पूर्ण स्वच्छ व सुंदर बनाना उद्देश्य
नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शहर को पूर्ण स्वच्छ व सुंदर बनाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने जनता के लोगों से भी सफाई अभियान में सहयोग की अपील की। चेयरपर्सन ने कहा कि उनका अनुरोध है कि नागरिक सड़कों पर कूड़ा न डालें। उन्होंने कहा कि सभी लोग कूड़ेदान में ही कूड़ा डालें। उन्होंने कहा कि वह सबका साथ, सबका विकास के नारे को लेकर आगे चल रही हैं। कहा कि कोई भी कर्मी या व्यक्ति एवं पद छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी के काम महत्वपूर्ण हैं। इंसान का काम ही उसे बड़ा या छोटा बनाता है। स्टेनो गोपाल त्यागी, एसके बिटटू शामिल रहे।
समाचार (Muzaffarnagar News)
पुलिस ने अभियान चलाकर जिला बदर पकड़ा
भोपा।(Muzaffarnagar News) थाना भोपा पुलिस द्वारा कासमपुरा मोड, ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में शातिर ने हाजी शान मौहम्मद उर्फ जानू पुत्र याकूब निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा बताया। अभियुक्त द्वारा थाना क्षेत्र भोपा में जिलाबदर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं कार सरकार में वाधा उत्पन्न की गयी थी जिसमें अभियुक्त हाजी शान मौहम्मद उर्फ जानू वांछित चल रहा था।
एडीजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बडा खाना किया सर्व
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रिजर्व पुलिस लाइंस में एडीजी मेरठ जोन व एसएसपी अभिषेक यादव ने अपने हाथों से अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को खाना सर्व कर बड़े खाने की परंपरा को निभाया। उसके बाद उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठकर खाना भी खाया। जिला जज सहित एसपी सिटी, एसपी देहात आदि पुलिस अधिकारी बड़े खाने की परंपरा में शामिल हुए।
पुलिस विभाग में वर्षो से बड़े खाने की परंपरा चली आ रही है। परंपरा के तहत पुलिस विभाग का प्रत्येक छोटा बड़ा अफसर साथ बैठकर खाना खाता और खिलवाता है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल सोमवार रात रिजर्व पुलिस लाइंस पहुंचे। पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों के लिए परंपरागत बड़े खाने का आयोजन किया गया था। विशेष अतिथि के तौर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चवन प्रकाश मौजूद थे। सर्वप्रथम एडीजे राजीव सभरवाल व एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने हाथों से खाना सर्व कर बड़े खाने की पुलिस परंपरा को निभाया। इसके पश्चात अधिनस्थों ने एडीजी, एसएसपी व जिला जज को अपने हाथों से खाना सर्व किया। तीनों आला धिकारियों ने अन्य पुलिस कमियों के साथ बैठकर खाना खाया। एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि पुलिस विभाग की इस परंपरा का निर्वहन वर्षो से किया जा रहा है। यह परंपरा इस बात की याद दिलाती है कि कार्य के सापेक्ष प्रत्येक पुलिस कर्मी निष्ठा समान होती है। कोई भी पुलिस कर्मी पद में बड़ा हो या छोटा लेकिन उसका कार्य समान रूप से महत्वपूर्ण होता है।
मुख्यमंत्री को बुके देकर दी बधाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह चुनाव सम्पन्न होने के बाद लखनऊ पहुंचे और उन्होंने यूपी में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए मिली प्रचंड जीत के लिए सीएम योगी को बधाई दी।
डीएम चंद्रभूषण सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे, उन्होंने वहां पर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी एलवाई सुहास भी उनके साथ मौजूद रहे। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने योगी आदित्यनाथ को बुके भेंट करते हुए दूसरे कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी लंबी चर्चा चली।
स्मार्ट फोन का एसडी कालेज ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज ने किया वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बी०सी०ए०/बी०एस०सी० (सी०एस०)ध्बी०एफ०ए० एवं बी०जे०एम०सी० विभाग के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उददेश्य डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं सरहानीय कदम है। जिससे उनका उज्जवल भविष्य हो सके।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी व प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता एवं प्राचार्या बबली तोमर ने सम्बोधन करते हये कहा कि शिक्षा को आगे बढाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा के अनसार जोकि शिक्षा क्षेत्र का विकास करने के लिये प्रगतिशील है, बी०सी०ए०ध्बी०एस०सी० (सी०एस०)/बी०एफ०ए० एवं बी०जे०एम०सी० विभाग के छात्रध्छात्राओं को एक-एक मुफ्त स्मार्ट फोन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ उन्होने बताया कि छात्र/छात्राओं के पास स्मार्ट फोन होने से आई०टी० क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन व नई टैक्नोलोजी का लाभ छात्र/छात्राओं को सतत् रूप से मिल सकेगा। विद्यार्थी कॉलेज में प्रैक्टिकल के साथ-साथ अपने घर पर स्मार्ट फोन पर प्रैक्टिकल कार्य को आसानी से कर सकेगें।
कार्यक्रम वितरण मे प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी, विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व श्री राजीव पाल सिंह द्वारा बी०सी०ए०/बी०एस०सी० (सी०एस०)/बी०एफ०ए० एवं बी०जे०एम०सी० विभाग के पात्र १४८ छात्र/छात्राओ को स्मार्ट फोन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी मि० प्रशान्त गुप्ता के सौजन्य से वितरित किये गयें। जिस दौरान नोडल अधिकारी मि० प्रशान्त गुप्ता ने बताया कि सभी स्मार्ट फोन छात्रों के नाम से रजिर्स्टड है, जिसे किसी भी अन्य व्यक्ति को बेचा नही जा सकता है। विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व श्री राजीव कुमार पाल ने कहा कि छात्र/छात्राओं को स्वयं को निरन्तर अपडेट करना चाहिये और आई० टी० के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले सभी एडवांस सोफ्टवेयर व टैक्नोलोजी को सिखना चाहिये ताकि हम आने वाली जनरेशन को बेहतर बना सके तथा जिससे सॉफ्टवेयर को बड़ी सुगमता से तैयार किया जा सकता है।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में एम०बी०ए०/एम०सी०ए० एवं बी०बी०ए०/बी०सी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस०) व बी०टी०सी० विभाग से श्रीमति रितू मित्तल, डा० संगीता गुप्ता, डा० विभूति शर्मा, चन्दना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मोहित गोयल, नवनीत चौहान, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, मौ० अन्जर, प्राची संगल, सोनिका, पूर्वी संगल, हिमांशु गोयल, अनुज काकरान, प्रशान्त तोमर, पारूल कुमार, अंकुर अग्रवाल, आशीष कुमार, श्वेता, शशांक भारद्वाज, राजीव कुमार, वरूण कुमार, संगीता कौशिक, अजय, संदीप गर्ग, विनिता चौधरी, रश्मि कौशिक, सतीश व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ तथा बी०सी०ए०/बी०एस०सी० (सी०एस०)/बी०एफ०ए० एवं बी०जे०एम०सी० के सभी छात्रध्छात्रायें उपस्थित रहें।
कन्या इंटर कालेज में पुण्यतिथि पर किया नमन
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में संस्था संस्थापक स्व०डॉ०राजपाल गुप्ता जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर के संस्थापक डॉ० राजपाल गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर आज संस्था में एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया।तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धा जंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को फलाहार वितरित किया गया। संस्था प्रबन्धक अरविन्द गुप्ता अध्यक्ष अजय भार्गव अनिल गुप्ता रोहताश कर्णवाल एडवोकेट प्रधानाचार्या उषा अस्थाना सहित समस्त स्टाफ व राज एकेडमी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
होली कार्यक्रम में लोकगीत व ढोलक की थाप पर थिरकीं महिलाएं
खतौली।(Muzaffarnagar News) दिगंबर जैन महिला महासमिति ने होली के उपलक्ष्य में वात्सल्य समारोह आयोजित किया। महिलाएं रंग-बिरंगी वेशभूषा में आई। लोकगीतों व ढोलक की थाप पर जमकर थिरकीं। अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। खतौली की राजाराम मंडी में गीता जैन के आवास पर णमोकार महामंत्र व महासमिति प्रार्थना पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद धार्मिक तंबोला में धार्मिक और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न-मंच कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संयोजक डा. ज्योति जैन ने कहा कि होली सामाजिक समरसता व प्रेम का प्रतीक है और राग-द्वेष भूलकर परस्पर मैत्री भाव बढ़ाने का संदेश देती है। त्योहार पर हर्बल रंगों को प्रयोग किया जाए। पर्व संस्कृति के पोषक हैं। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संभागीय पदाधिकारियों को उपहार भेंट किए गए। संभाग संरक्षक राजकुमार जैन ने होली का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारा के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम में निर्मल, ललिता, राजबाला, नमिता, रीतिका, सरिता, सीमा, मीनाक्षी, अलका, रजनी, पिकी, गीता, रेणु, शोभा, प्रवक्ता अजय, विनोद, नीरज, दीपक व मनोज आदि मौजूद रहे। अंत में वात्सल्य भोज का आयोजित हुआ।
विश्व हिंदू संगठन ने जीत पर दी बधाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू संगठन द्वारा प्रदेश कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आज के कार्यक्रम को भगवा दिवस के रूप मे मनाया गया। जिसमें योगी आदित्यनाथ को दोबारा पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री बनने पर आज विश्व हिंदू शक्ति संगठन प्रदेश कार्यालय पर भगवा होली मनाई गई साथ ही सभी कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर सभी को शुभकामनाए दी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने बताया कि जब से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश मे राम राज्य है। अर्थात अपराधियो पर शिकंजा कस गया है तथा साथ ही प्रदेश का समग्र विकास हुआ है। सभी जिलो का विकास हुआ है। साथ ही गरीबों को मुफ्त अनाज एवं मुफ्त इलाज साथ ही अन्य योजनाओ का भी लाभ मिला है। बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर, गोपाल सिंघल जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी पंकज प्रजापति,रवि धीमान युवा मोर्चा,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रवि धीमान, आकाश गुप्ता, अजय गर्ग,रामअवतार, अजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वांछित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के सम्बन्ध में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम के द्वारा अपराधी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक भोपा प्रभारी निरीक्षक पंकज राय के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कासमपुरा मोड, थाना भोपा मु०नगर से थाना पर पंजीकृत मुकदमे में वाँछित अभियुक्त हाजी शान मौहम्मद उर्फ जानू पुत्र याकूब नि० सीकरी थाना भोपा मु०नगर को २० घण्टे के अन्दर त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतू माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में शातिर ने हाजी शान मौहम्मद उर्फ जानू पुत्र याकूब नि० सीकरी थाना भोपा मु०नगर बताया। शातिर के पकडने वाली पुलिस टीम में पंकज राय प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा मु०नगर, व०उ०नि० सत्यनारायण दहिया, उ०नि० संदीप कुमार, है०का० रघुराज, का० अंकित मावी, का० ललित मौरल, का० नरेन्द्र नागर शामिल रहे।
दिखाया दमखम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शारदेन स्कूल में २७वां क्रीड़ा दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने खेलों के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही बच्चों की प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन की सराहना की। कहा सहयोग की भावना से खेलना चाहिए। इससे प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न होती है। खेलों से छात्रों का चरित्र ऊंचा उठता है। खेल अनुशासन, संगठन, आज्ञा पालन, आत्मविश्वास सीखते हैं। टेडी बियर रेस में ट्रीजल, युग, अनन्या ने बाजी मारी। साइकिल रेस में अयांश प्रथम, हिबा द्वितीय एवं आरजू तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही रेस में अब्राहिम, निशिता, हमाद, इशरा, विवान, वैदिक, शिविका, जेनब खान ने बाजी मारी। इनके सथ ही नित्या, ऐश्वर्य, आदया, अफीफा, अनिका बंसल, नव्या गर्ग, इनाया, जरीन, अकबर, अनंत जैन, मर्सी, हुजैफा, गौरीशा, अलीजा, इब्राहिम, वैदिक, वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने विजेताओं को सम्मानित किया और कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चे आजकल मैदान में खेल कम और इंटरनेट पर ज्यादा खेलना पसंद करते हैं, जो सही नहीं है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रंगो व हर्षोल्लास के त्यौहार होली के मददेनजर विभिन्न संस्थाओ/संगठनो द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे आज नगर के मौहल्ला दक्षिणी सिविल लाइन स्थित जिला महिला हितकारी परिषद में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दोरान नाच-गाने,चुटकुले गीत-कहानी आदि प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीरा शर्मा, अध्यक्ष अंजू सरीन, शिक्षिका अलका के अलावा अतिथियो मे सुश्री अनुराधा वर्मा,नीरा,चन्द्रमुखी, पूनम मार्शल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रा कविता, सताक्षी, सृष्टी,नेहा, मिताक्षी, मेहंदी,पारूल, अरशी आदि छात्राओ ने कार्यक्रमो मे प्रतिभाग किया।
वी.के.सिह बने रामराज थाना प्रभारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के उददेश्य से चुनाव सैल प्रभारी विनोद कुमार सिंह को थाना रतनपुरी का प्रभारी बनाया है।
एटीएस ने मुजफ्फरनगर से उठाए दो युवक, इनामुलहक से कराई मुलाकात, पूठताछ में नहीं मिला कोई सबूत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) यूपी एटीएस की टीम ने देवबंद में रहने वाले एक युवक को जिहाद से संबंधित वीडियो प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके मुजफ्फरनगर निवासी दो साथियों को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया। हालांकि दोनों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर दोनों को मुचलका पाबंद कर छोड़ दिया गया है।
वर्तमान में एटीएस को देवबंद में रहने वाले किसी व्यक्ति द्वारा देश विरोधी विचार धाराओं का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार-प्रसार करने की सूचना मिली थी।
इनामुलहक उर्फ इनाम इम्तियाज पुत्र इम्तियाज मियां निवासी पटना, थाना गया, जनपद गिरडीह झारखंड जो वर्तमान में देवबंद में रह रहा था। वह एटीएस की सहारनपुर की फिल्ड यूनिट के बाद हत्थे चढ़ा था। उसके साथी के रूप में मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो युवक मोहम्मद फुरकान अली व नबील खान भी प्रकाश में आए।
सूत्र बताते हैं कि रविवार को एटीएस की टीम गुपचुप तरीके से शहर में पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। दोनों से इनामुलहक की मुलाकात कराई गई। दोनों पक्षों को सामने बैठाकर जांच पड़ताल व पूछताछ की गई तो मुजफ्फरनगर निवासी दोनों युवकों की गतिविधि सही पाई गई। उनके खिलाफ फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया।
इसके बाद एटीएस ने शहर कोतवाली में दोनों के खिलाफ स्थानीय पुलिस की मदद से आईपीसी की धारा 108 के तहत मुचलका पाबंद की कार्रवाई कराई है। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। एक युवक देवबंद में रहकर काम करता है तो दूसरा शहर में शिव चौक के पास एक दुकान पर नौकरी करता है।



