Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने राशन वितरण, पोयम गायन, अन्नप्राशन, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां कराई

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के ब्लॉको में विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण, पोयम गायन, अन्नप्राशन, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां, पोषाहार वितरण एवं गोद भराई का कार्य किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सुबह के समय प्रार्थना में पी०टी० अभ्यास एवं ०३ से ०६ वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को रंगों का ज्ञान, आकृति का ज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम कराया गया तथा बच्चों को कहानियों एवं चित्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धक कविताएं सुनाई गई एवं गोद भराई का कार्य में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराया गया।

आंगनवाड़ी केन्द्रों की पोषण वाटिका में आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा पौधों की निराई की गई। जिससे बच्चों में उपरोक्त कार्य द्वारा मानसिक एवं शारिरीक विकास कार्य कराया जा सके।

विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कोविड-१९ के विषय में बच्चों को जानकारी दी गयी, एवं बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करायी गयी एवं कोविड-१९ से बचाव हेतु बच्चों को हाथों की समय-समय पर साफ करने हेतु शिक्षित किया गया।

 

महिला आंनगबाडी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकरदिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. की जिलाध्यक्ष श्रीमति कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची कार्यकत्रियो ने विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।

सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सौपा। इस दौरान अध्यक्षा प्रतिभा त्यागी,संगीता राजपूत, फुलमेश शर्मा, कविता, राखी, रीता, रविता चौधरी,रीतू चौधरी, नीता चौधरी, सुधा त्यागी,गीता शुक्ला, जिला संरक्षक अजब सिह आदि ने संगठन हित मे विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =