News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जुआरी दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नकदी सहित जुआरी को गिरफ्तार किया। थाना नई ण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह के अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र श्रीपाल नि0 ग्राम शेरनगर थाना नईमण्डी मु0नगर को अभियुक्त के मसकन ग्राम शेरनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सट्टा , गत्ता ,बाल पैन ,दो अदद मोबाईल फोन व1040 नगदी रूपये ,बाल पैन बरामद हुए।

 

कई को अलग अलग मामलों में दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई के गरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण पदम पुत्र जवाहर सिंह निवासी ग्राम मोघपुर थाना सिखेडा, जवाहर पुत्र रामभज सिंह निवासी उपरोक्त को भटोडा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर 01 तमंचा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर (आलाकत्ल) तथा 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रामसमझ राना द्वारा वारण्टी अभियुक्त शाहनवाज पुत्र अलाउदी निवासी खामपुर थाना छपार को गिरफ्तार किया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 जागेंद्र सिंह ढिल्लों द्वारा अभियुक्त असलम पुत्र मेहराजुद्दीन निवासी ग्राम बेहडा सादात थाना ककरौली मुजफ्फरनगर को खोकनी रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। वहीं थाना रामराज पर तैनात व0उ0नि0 वीरनारायन सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ सोनी पुत्र नाथीराम, संजीव पुत्र योगेन्द्र नि0 गण हुसैनपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को नहर पुल रामराज से गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त मौन्नित्याज पुत्र इकबाल निवासी ग्राम सीमली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को बरवाला गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

ट्यूबवैलों से चोरी
चरथावल। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है आये दिन ट्यूबवैलों से चोरी हो रही है और चोर पुलिस की पकड से बाहर है। ग्राम रोनी हरजीपुर में चोर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे है। एक ही रात्रि में दीवार तोड़कर दो किसानों की ट्यूबवैलों से चोरी कर फिर एक बार चोर अपने मकसद में कामयाब हो गये है। वहीं किसानोंं का आरोप है कि इस ओर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। किसानों का कहना है कि शीघ्र ही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगना चाहिए साथ ही चोरों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

 

कोविड हैल्प डेस्क बनेगी स्कूलों मेंCorona
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नोएडा तथा गाजियाबाद के कुछ स्कूलों में बच्चों के संक्रमित पाए जाने पर जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने सभी बोर्ड के विद्यालयों को पत्र लिखकर कोविड-१९ संक्रमण के प्रति अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सभी विद्यालयों में कोविड-१९ हेल्प डेस्क स्थापित करने के आदेश जारी किये हैं। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने जिले के सभी विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। बताया कि गाजियाबाद तथा नोएडा में अनेकों छात्र कोविड-१९ से ग्रस्त पाए गए। इसलिए अपने जनपद में भी सभी स्कूलों में संक्रमण के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। कोविड-१९ प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालय अभिभावकों को वाट्स ग्रुप तथा अन्य माध्यम से सूचित करें कि अगर किसी बच्चे को बुखार, खांसी, जुकाम, कोविड संक्रमण के अन्य लक्षण जैसे की उल्टी, पेट दर्द, दस्त, सिरदर्द एवं थकान आदि है तो अभिभावक उसको जल्द से जल्द चिकित्सक को दिखाएं व स्वस्थ्य होने तक स्कूल न भेजें। सभी विद्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करें। यदि किसी भी विद्यालय में बच्चों की कोविड जांच की आवश्यकता लगती है तो तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र की सहायता से कोविड जांच कराया जाना सुनिश्चित करें।

समाचार (Muzaffarnagar News)

युवक को मारी गोलीMuzaffarnagar News
तितावी। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम किसी मामूली बात को लेकर एक युवक ने दूसरे समुदाय के युवक को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और मोके से फरार हो गया,मामला दो समुदायों से जुड़ा होने और युवक को गोली मारने की घटना से जहां इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया , आनन फानन में स्थानीय पुलिस से लेकर जिले स्तर तक की भारी फोर्स मोके पर जा पहुंची, जहां पुलिस ने आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। हालात को देखते हुए आलाधिकारियों के द्वारा गांव में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
मामला तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर का है। जहाँ शनिवार देर शाम एक १५ साल का युवक अबुजर पुत्र मेहरबान गांव में ही एक परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था,वहीं पर उसका हम उम्र गोली उर्फ प्रशांत पुत्र प्रदीप भी कुछ सामान ले रहा था,उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई,।
मामला इतना बढ़ गया कि प्रशांत उर्फ गोली अपने घर गया और वहां से अवैध तमंचा उठाकर ले आया,और इससे पहले कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही प्रशांत ने अबुजर को सीने से सटाकर गोली मार दी,गोली लगते ही अबजुर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया,घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गोली उर्फ प्रशांत मौके से फरार हो गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तुरंत घायल अबुजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में जहाँ घायल युवक अबुजर के परिजनों ने गांव के ही दो युवक गोली उर्फ प्रशांत और आशु पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। तो वही इस मामले में आलाधिकारी भी मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दम भर रहे है।।

पीआरवी ने सहायता करायी उपलब्धMuzaffarnagar News
खतौली। (Muzaffarnagar News)डायल ११२ लगातार कर रही है सराहनीय कार्य जहां देर रात्रि तक भी तुंरत पहुंचकर मदद कराने का सिलसिला जारी है। नेशनल हाइवे ५८ पर वीरान रास्ते में आधी रात को खराब हुई अंकित नामक युवक की कार तो सूचना पाकर ततकाल ७ मिनट में पहुंची ११२ पुलिस, रात में ही कार मेकेनिक को बुलाकर कराई कार ठीक। जनपद में डायल ११२ सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को साकार कर रही है।जनपद मुजफ्फरनगर की बात करें तो कई जिंदगियां व रात में वीरान जगहों पर डायल ११२ की टीम ने लोगो की मदद की है। हादसे में घायलों की जान बचाना हो या फिर किसी बिछड़े को मिलाना हो। या कही वीरान रास्तो में किसी के की कार आदि खराब हो जाना,हर कदम पर डायल ११२ की टीम अग्रणी है। ऐसा ही एक और मामला शनिवार की मध्य रात्रि सुनने को मिला।यहां एनएच ५८ राजमार्ग नंगली गाव के पास एक कार खराब होने से परेशान कार सवार घबराए युवक अंकित ने डायल ११२ को सूचना दे दी जहाँ ततकाल डायल ११२ पर तैनात एसआई कमल सिंह,चालक हेड कांस्टेबल वीरेंद्र,कांस्टेबल मधु बाला व एलसी मंजू मात्र ७ मिंट में पहूँचे ओर कार को मौके पर ही मेकेनिक बुलवाकर रात में ही ठीक कराकर आगे रवाना कर दिया।जिसके बाद अंकित में जनपद पुलिस का धन्यवाद किया।

 

योग शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय हल्का नंबर दो रामलीला टिल्ला जनपद मुजफ्फरनगर में एक निशुल्क योग साधना केंद्र का उद्घाटन जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने किया। सर्वप्रथम जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। उन्होंने हाथ और पैरों वह जोड़ों के दर्द को दूर करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं कराई। तत्पश्चात योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अनुलोम विलोम कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम कराएं ।
इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान एक अनूठी संस्था है जो देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग को घर-घर तक निशुल्क पहुंचाने का पुण्य कार्य कर रही है। योग ही एक ऐसी विधा है जिससे समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। योग से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक ,बौद्धिक और अध्यात्मिक विकास होता है। जब व्यक्ति शरीर और मन से स्वस्थ होता है तो वह समाज के लिए हितकारी होता है। मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति स्वयं के लिए भी नुकसानदायक होता है और समाज के लिए भी नुकसानदायक होता है।
जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने कहा कि यह योग केंद्र बहुत से लोगों को स्वास्थ्य लाभ देगा। भारतीय योग संस्थान का लक्ष्य गृहस्थ सन्यासी तैयार करना है। हम परिवार में इस प्रकार रहे कि जैसे यह विश्व ही एक कुटुंब के समान है। सब सुखी हों सब निरोग हो यही भारतीय योग संस्थान का एकमात्र उद्देश्य है। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य व जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने श्री लक्ष्मण सिंह को संस्थान का बैनर निशुल्क भेंट कर उन्हें केंद्र प्रमुख नियुक्त किया। इस अवसर पर काफी संख्या में नव युवकों, युवतियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रुप से प्रवीण कुमार, विपिन कुमार, मुकेश कुमार ,नरेश कुमार ,मनीष कुमार ,आयुष्मान ,नीलम राठी, ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल के केंद्र प्रमुख नीरज बंसल आदि का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण और शांति पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

मैडल जीतकर किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पंजाब की पटियाला यूनिवर्सिटी में २८ से ३१ मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूशू चौम्पियनशिप में श्रृष्टि गोयल ने सिल्वर मैडल जीतकर मुजफ्फरनगर का नाम रौशन किया है। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सलाहकार सुभाष चौधरी ने श्रृष्टि गोयल को बधाई देते हुए कहा है कि खेल युवाओं के दिमाग व शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता है। खेल गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों की उपलब्धियों में बढ़ोत्तरी होती है।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने यूनिवर्सिटी वूशू चौम्पियनशिप में पदक जितने वाली श्रृष्टि गोयल को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के जीवन में खेल बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता है लेकिन,ये उनकी गतिशीलता और अनुभव पर अधिक निर्भर करता है। खेल से हम सीख सकते है कि हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से कैसे लड़ना चाहिए। हम श्रृष्टि गोयल के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

 

मंत्री कपिलदेव ने किया सौन्दर्यकरण द्वार का लोकार्पणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने नई मडी क्षेत्र की पुरातन शिक्षण संस्था दीपचन्द्र ग्रेन चौम्बर इण्टर कॉलिज के मुख्य द्वार को सौदर्यकरण के बाद प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद रहे स्व० श्री जितेन्द्र कुमार संगल की स्मृति में विद्यालय को समर्पित किया। राज्यमंत्री ने लोकापर्ण करते हुए स्वशश्री जितेन्द्र कुमार संगल के उदयोग व शिक्षा के क्षेत्र में किये गए योगदान को अनुकरणीय बतते हुए दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय प्रबंधक श्री विनोद कुमार संगल एंव प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने दीपचन्द्र ग्रेन चौम्बर इंटर कॉलिज और ग्रेन चौम्बर पब्लिक स्कूल के विकास में पूर्व प्रबंधक के योगदान की सराहना करते हुए अविस्मरणीय बताया । जी०सी० पब्लिक स्कूल के निर्देशक श्री एम०के० गुप्ता जी और प्रधानाचार्य श्री आजादवीर जी ने पब्लिक स्कूल की स्थापना और प्रगति के लिए पूर्व प्रबंधक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, उपप्रबन्धक डा० अशोक अग्रवाल और प्रबन्ध समिति के श्री मनोहरलाल कालरा, श्री शिशिर संगल आदि के साथ ही इंटर कॉलिज व पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।

 

गर्मी से नागरिक हलकानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को लू के साथ उमस भी रही। पिछले कई दिनों से लू और उमस ने परेशान किया हुआ है। सोमवार सुबह आसमान साफ था और धूप काफी तेज थी। तभी तो लोग सुबह ही चेहरे और सिर को सूती कपड़े से ढके दिखाई दिए। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। शीतलपेय जैसे गन्ने का रस, शिकंजी आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। क्योंकिथोड़ी-थोड़ी देर में ही गला सूख रहा है। वहीं, अधिक तापमान से गेहूं, सब्जियों और गन्ने की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे किसान चितित हैं। उधर वरिष्ठ चिकित्सक का कहना है कि सेहत के प्रति सजग रहें और तरल पदार्थो का अधिक से अधिक सेवन करें। हालांकि बर्फयुक्त पेय पदार्थो से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें। साथ ही योग-व्यायाम भी नियमित करते रहें। गर्मी के सितम पर बिजली कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। सोमवार को शहर में सुबह से शाम तक बार-बार बिजली गुल होती रही। लगातार कई घंटे भी कुछ क्षेत्रों में कटौती हुई। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। क्योंकि फ्रीज, कूलर, पंखें और एसी आदि का प्रयोग हो रहा है। लेकिन बिजली कटौती ने लोगों को हलकान किए रखा। सुबह से ही आपूर्ति में समस्या आने लगी थी। हालांकि बिजली कटौती थोडी देर के लिए ही होती है लेकिन तेज गर्मी के कारण लोगों को थौडी देर कटौती होने पर भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

पूर्व प्रधान की चाकू से गोदकर की हत्या

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फुगाना थाना क्षेत्र के गांव पारासौली बस स्टैंड के पास शिव मंदिर प्रांगण में पूजा के लिए पहुंचे तीन बार के पूर्व प्रधान कालूराम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। नाराज परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुढाना-कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।
क्षेत्र के गांव नीम खेड़ी के पूर्व प्रधान कालूराम उर्फ कल्लू कश्यप ने परासोली बस स्टैंड के सामने स्थित शिव मंदिर के समीप बांस-बल्लियों की दुकान की हुई है। कालूराम प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद पहले मंदिर में पूजा के लिए जाते हैं। उसके बाद ही वह घर के लिए निकलते हैं। प्रतिदिन की भांति शनिवार देर रात ६० वर्षीय पूर्व प्रधान कालूराम दुकान के बराबर में स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए गए थे। शनिवार देर रात करीब ११ बजे लोगों ने मंदिर प्रांगण में चाकुओं से गुदा कालूराम का शव देखा तो हंगामा मच गया। जानकारी मिलने पर कलीराम के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के स्वजन ने कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन हत्या से आक्रोशित लोगों ने बुढाना-कांधला मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वजन ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी शव को मौके से उठने नहीं दिया जाएगा।
फुगाना थाना क्षेत्र के चौकी पारासोली के सामने स्थित मंदिर प्रांगण में चाकुओं से गोदकर पूर्व प्रधान की नृशंस हत्या किये जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। सारे घटनाक्रम में पारासौली चौकी प्रभारी शैलेन्द्र की लापरवाही मानते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले की विस्तृत जांच सौंपी है।

 

३ शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने ४ चोरियों का खुलासा करते हुए ३ शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से बाइक, तमंचा व २ चाकू बरामद किए गए है। पकडे गए चोरों ने १५ दिन पहले ४ दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आज पुलिस ने इस चोरों को गिरफ्तार कर लिया और चारों दुकानों में हुई चोरी का लाखों रुपयों का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

 

तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में लगातार अपराधों पर रोकथाम को अभियान चलाया हुआ है इसी के चलते चौकी प्रभारी किदवई नगर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र इरफान निवासी ताहिरा मस्जिद के पास मैदान दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर को मय एक तमंचा ३१५ बोर एक जिंदा कारतूस को क्राउन प्लाजा अलमारी फैक्ट्री तबल शाह रोड कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया ।

 

पुरस्कार वितरण के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा द्वारा 22वें निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन आज आध्यात्मिक स्थल समालखा ग्राउंड में हुआ; जिसका शुभारम्भ दिनांक 19 मार्च, 2022 को हुआ था। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों से 115 टीमों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिनमें से मुख्यतः 48 टीमें चयनित हुई और सभी ने खेलों के माध्यम द्वारा महत्वपूर्ण अनुभवों एवं शिक्षाओं को ग्रहण किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए मीडिया सहायक सुशील कुमार ‘अंश‘ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अपनी युवा ऊर्जा के साथ-साथ अनुशासन, मर्यादा एवं सहनशीलता का सुंदर परिचय दर्शाया जिसकी वर्तमान समय में अति आवश्यकता है। आज जहां हर मनुष्य एक दूसरे को केवल पीड़ा ही पहुंचा रहा है और उसके अहित में ही लगा हुआ है; ऐसे समय में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की दी गयी सिखलाइयों से प्रेरणा लेते हुए प्रेम एवं मिलवर्तन का ऐसा अद्भुत उदाहरण इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा प्र्रदर्शित किया गया, जो निश्चित रूप में सराहनीय है। सभी खिलाड़ियों में किसी प्रकार की कोई प्रतिस्पर्धा, द्वेष एवं एक दूसरे को हतोत्साहित करने की भावना नहीं दिखी अपितु उनमें केवल आपसी सौहार्द्र एवं अमन ही देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन होने वाले मैच में उत्तम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब देकर भी सम्मानित किया गया।
स्थानीय संयोजक हरीश कुमार ने बताया कि सभी युवाओं के लिए प्रतिदिन सायं, सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा, जिसका उद्देश्य उन्हें शारिरिक रूप में स्वस्थ रखने के साथ-साथ आध्यात्मिक जागृति एवं मानसिक शांति प्रदान करना था। क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल चरण में मुम्बई-1, अमृतसर, रोहतक एवं मोहाली; चार राज्यों की टीमें चयनित हुई। आज दिनांक 16 अप्रैल को अंतिम चरण (फाइनल राउण्ड) की प्रतियोगिता मुम्बई-1 और अमृतसर के बीच हुई; जिसमें से मुम्बई-1 टीम ने विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द सीरिज़’ का खिताब अरूण यादव (मुम्बई-1 टीम) के खिलाड़ी को मिला। भ्रातृभाव अथवा जीवन के श्रेष्ठ गुणों का आभास इस क्रिकेट टूर्नामेंट के मैदान में देखा गया। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण (प्राईज डिस्ट्रीब्यूसन) कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका सीधा प्रसारण जूम ऐप के माध्यम द्वारा किया गया जिसमें संपूर्ण भारत से भाग लेने वाली सभी टीमों के अतिरिक्त, रजिस्टर टीमों के (कुल 115 टीमें) सभी मैनेजर एवं कैप्टन को इस जूम लिंक के माध्यम से जोड़कर कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिंदर सुखीजा, विनोद वोहरा (मेम्बर इंचार्ज, विदेश विभाग, सेवादल एवं ब्रांच प्रशासन दिल्ली एवं एन सी आर) जोगिन्दर मनचंदा (मेम्बर इंचार्ज, वित्त विभाग), नरेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष, केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड समिति) एवं ओ पी निरंकारी (मुख्य संचालक, सेवादल) द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

 

चोरी का किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शाहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव व उनकी टीम एस आई वीरेंद्र कुमार ने एक और बेहतर कारनामे को अंजाम देते हुए मात्र ४८ घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए चोरी हुए ट्यूबवेलों का सामान तो बरामद किया ही साथ ही अवैध असलाह भी बरामद किया हैं। साथ ही करीब १.५ लाख रुपये कीमत के विघुत उपकरण भी बरामद किये है।
उल्लेखनीय हैं कि शाहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव जहाँ भी रहते हैं अपराधियों में दहशत का माहौल बनाकर रखते है साथ ही अपराधियों में इनकी तेज कार्यप्रणाली जगजाहिर रहती हैं इसी लिए कोई अपराधी अगर अपराध को अंजाम देकर लंबे समय तक इनकी नजरों से बच नही पाता और आखिर कुछ समय मे ही धरा जाता हैं और जेल की रोटी खाता हैं।
विदित हो कि शाहपुर थानाक्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा टयूबवेल चोरी की घटनाओं को कारित किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था और इस घटना को खोलने में थानाध्यक्ष शाहपुर राधेश्याम यादव व उनकी टीम के एस आई वीरेंद्र कुमार बड़ी ततपरता व तल्लीनता के साथ लग गये और कम समय ही घटना का खुलासा करते हुए शातिर चोरो को गिरफ्तार कर ही लिया।
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग का ४८ घण्टे के अंदर सफल अनावरण करते हुए ०४ चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गये अभियुक्तों के नाम इमरान पुत्र शराफत निवासी ग्राम सुजडू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर व आशिफ पुत्र मतीन निवासी उपरोक्त व मौसीन पुत्र सरवर निवासी ग्राम भैंसी थाना खतौली मुजफ्फरनगर व सीटू पुत्र राजेन्द्र निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से २० लोहे की पत्ती, ०४ मास्टर टयूबवैल सम्बन्धित ०५ कटआउट, ०१ सरिया, ०५ टुकडे बिजली केबिल, ०२ स्टार्टर कवर, ०२ चौन्जर, ०५ टूटे स्टार्टर, ०२ पत्ती स्टार्टर, ६१ नट बोल्ट, जला हुआ तांबे का तार लगभग ०३ किलोग्राम, ०२ प्लास, ०१ चाबी, ०१ पाना, ०२ पेचकस बरामद किया हैं तो वही पकड़े गये सभी विघुत उपकरण उपरोक्त चोरी के अभियोग से सम्बन्धित है इसके अलावा पकड़े गये अभियुक्तों से शाहपुर पुलिस ने ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व ०३ छुरी नाजायज भी बरामद की हैं।
शाहपुर पुलिस की माने तो गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उपरोक्त पर विघुत उपकरण चोरी, गैंगस्टर अधि० जैसी धाराओं में जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है। शाहपुर थाना पुलिस की एक टीम वर्क भावना के चलते आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और इस सराहनीय गुड वर्क पर उच्चाधिकारियों ने शाबाशी भी दी हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =