समाचार (Muzaffarnagar News)
वाहन चोर गिरफ्तार
जानसठ। (Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त को जानसठ- खतौली रोड, ग्राम बसाईच जाने वाले रास्ते से घायलध्गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि पुत्र राजेन्द्र निवासी गली नं०-४ शास्त्री कोठी थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, २. ०१ काले व ग्रे रंग की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रवि शातिर किस्म का वाहन चोर अभियुक्त है, जिसपर जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानो पर लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
संस्था के कार्यो से प्रभावित होकर सेकड़ो महिलाओ ने ग्रहण की सदस्यता
मुज्जफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की एक बैठक रेखा राठी व् ललिता बहनजी के नेतृत्व में गांव चांदपुर में सम्प्पन हुई जिसमे सेकड़ो महिलाओ ने सदस्य्ता ग्रहण की साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्टीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की संस्था के कार्यो से सभी बहने बहुत प्रभावित है और संस्था के साथ मिलकर सामाजिक कार्य करना चाहती है सभी बहनो ने संस्था के कार्यो की खूब खूब प्रसंसा की कार्यक्रम में उपस्तिथ मंगलेश प्रजापति रीना कश्यप रेखा राठी ललिता जी ममता शर्मा रीता सरिता नीलम अनीता पवित्र पिरयंका कमलेश सुमन कृष्णा नेहा व् सेकड़ो महिलाये उपस्तिथ रही
कार्य कारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चुनाव अधिकारी जे. के. जैन द्वारा टैक्सेसन बार ऐसोसिएसन मुजफ्फरनगर की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध रूप से चुनाव सम्पन्न कराया गया। कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सिल्वर स्पून रैस्टोरेन्ट विश्वकर्मा चौक मुजफ्फरनगर पर विधि पूर्वक सम्पन्न हुआ है। जिसमे आशीष अग्रवाल अध्यश्र प्रदीप कुमार शर्मा उपाध्यक्ष राजीव तायल महासचिव रिजवान अहमद सचिव व समीर सकसैना वित सचिव तथा निम्न कार्य कारिणी सदस्यों राज कुमार गुप्ता, नीरज गर्ग, दिव्या मित्तल, अभिषेक कुमार, और गौरव मित्तल, आदि शपथ लेकर अपने पदो पर सुशोभित हुए। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश भोज राज अरोरा, संदीप गर्ग, श्री मशकूर अहमद आदि उपस्थित रहे तथा सभी ने नई कार्य कारिणी
पुण्यतिथि पर किया नमन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की ३५ वीं पुण्यतिथि पर गांव पचेंडा विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा चौधरी चरण सिंह मूर्ति पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह,प्रबंधक अजय रॉयल,मनोनीत सदस्य केडी वर्मा, संजीव कुमार सरपंच व हरेंद्र सिंह सदस्य,ब्रह्मपाल सिंह, जसवीर सिंह प्रबंध समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी सदस्यगण तथा कॉलेज स्टाफ सहित उपस्थित रहे।।
योग शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर का आज समापन हो गया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन रहे।
सर्वप्रथम ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने योग साधना शुरू कराई। उन्होंने पेट को कम करने वाली क्रियाएं तथा सूर्य नमस्कार आसन कराया। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने हस्तोत्तानासन कटिचक्रासन पादहस्तासन तथा नावासन कराए। क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने कमर चक्रासन वज्रासन उष्ट्रासन व शशक आसन कराए । क्षेत्रीय प्रधान राज मोहन गुप्ता ने सर्प आसन मर्कटासन और पादचक्रासन कराएं। शवासन सिंहासन और हंसी आचार्य राम किशन सुमन ने कराई। प्राणायाम कपालभाति अग्निसार प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन ने कराई। मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन ने बताया कि पेट रोग हमारे गलत खानपान और निष्क्रिय जीवन की देन है । उन्होंने बताया फास्ट फूड, जंक फूड ,अधिक तला, भुना ,वसीय भोजन हमारे पेट रोग के मुख्य कारण है। अपने आहार को ठीक करने के बाद यदि हम नियमित योगाभ्यास करेंगे तभी हमारा मोटापा और पेट के रोग ठीक होंगे। भारतीय योग संस्थान एक ऐसी अंगूठी संस्था है जो देश विदेश में निशुल्क योगाभ्यास के द्वारा लोगों की पीड़ा हरने का कार्य कर रही है।
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि पेट रोग को ठीक करने में ध्यान और निष्काम कर्म बहुत लाभकारी हैं। नियमित ध्यान का अभ्यास करने से हमारी मुख्य ग्रंथियां पीनियलऔर पिट्यूटरी दोनों तनाव रहित होकर शरीर को स्वस्थ रखने वाले हार्मोन स्रावित करती है जिसके कारण अन्य सभी ग्रंथियां जैसे पैंक्रियास ग्रंथि लीवर थाइमस ग्रंथि आदि सभी ग्रंथियां शरीर के अंदर उचित हार्मोन स्रावित करती है। लिवर हमारे शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि है जो शरीर में अनेक प्रकार के पाचक रस छोड़कर हमारे भोजन को पचाने में मदद करती है। उन्होंने बताया की पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर में आए लोगों का आज विचार लिए गए जिनमें से अधिकतर लोगों ने पेट रोग में आराम होने की बात कही। उक्त पेट रोग निवारण शिविर में लगभग ६० लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पेट रोग निवारण शिविर को सफल बनाने में केंद्र प्रमुख श्री लक्ष्मण सिंह वीर सिंह शंकर हर्षवर्धन आचार्य सुमन जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर राजीव रघुवंशी राजमोहन और विपिन शर्मा सुमन देवी आदि का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण और शांति पाठ के साथ शिविर का समापन किया गया।
पुण्यतिथि पर किया गया शांति पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की ३५ वीं पुण्यतिथि पर वीरेंद्र वर्मा पार्क गांधी कॉलोनी में हवन एवं शांति पाठ के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर जाट महासभा के पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रमुख समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त ईमानदार वह चरित्रवान नेता बताते हुए कहा कि आज के समय में उनके सिद्धांतों का अनुसरण करना नितांत आवश्यक है इस अवसर पर चौधरी देवी सिंह बलबीर सिंह गजेंद्र राणा रामपाल वर्मा युद्धवीर सिंह जगदीश बालियान सोए सोम पाल सिंह प्रधान संजीव सिंह राममेहर सिंह वीरसेन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)किसानो के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारियो ने किसान एव मजदूरों की आवाज बुलन्द करने वाले स्व.चौधरी चरण सिह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने टाउन हॉल प्रागण स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा नगरपालिका परागण स्थित उनकी मूर्ति पर माला अर्पण किया और उन्हें याद किया पालिका अध्यक्ष ने कहा चौधरी चरण सिंह बहुत ही सरल स्वभाव थे हमेशा किसानों और आम आदमियों के बीच में रहना उन्हें पसंद था अनेकों ऐसे उदाहरण हैं जब उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए वह वह कार्य किए हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं जिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उनका नाता रहा है मैं वहां की निवासी हूं इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ सभासद राहुल पवार, अमित बॉबी,र् मनीश कुमार, पवन चौधरी, अवनीश कुमार, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।
व्यापारी सुरक्षा फोरम ने की गौ सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा वट अमावस्या, सोमवती अमावस्या के उपलक्ष मे एक बैठक शहर गउशाला नदी रोड पर आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता जिलायध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने की तथा संचालन मनोज गुप्ता क्राकरी वालो ने किया। व्यापारियों ने अमावस्या पर्व के उपलक्ष मे गौशाला मे मौजूद गौमाताओं व नन्दी की चरण पूजा कर उन्हे भूसा व चारा खिलाया। और संगठन की और से 3100 रूपये गौशाला शहर को प्रदान किए। बैठक मे जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम के सदस्य व्यापारिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियो मे भी बढचढ कर भाग लेते हैं। उन्होने वट अमावस्या व सोमवती अमावस्या की महत्ता और गौसेवा पर भी प्रकाश डाला। बैठक मे उपस्थित लोगो मे सभासद अमित गोयल बोबी,राहुल पंवार,संजय मित्तल, कपिल सिन्धी,सुशील शिव कुमार त्यागी, मानवाधिकार संरक्षण से अनिल जैन, राजीव गर्ग, संजय गोयल, डा.संजय अग्रवाल, पवन मित्तल सहित अनेको व्यापारी मौजूद रहे। शहर गउशाला के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
अजगर को गले में डालकर घूमा युवक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर में एक युवक का वीडियो सामने आया है। इसमें वह १२ फीट के अजगर को गले में डालकर घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो शनिवार को भोपा थाना क्षेत्र का है। यहां गंगनहर पटरी के पास झाड़ियों के पास अजगर रेंग रहा था।
अजगर को देखकर आसपास के लोग सहम गए। वहां से दूर हट गए। कुछ मजमा लगाकर दूर से अजगर को देखने लगे। तभी गांव का ही एक फौजी नाम का युवक वहां आया। उसने तुरंत झाड़ियों में रेंग रहे अजगर को हाथ से पकड़ लिया। अजगर रेंगकर वहां से जाने लगा तो युवक ने उसको उठाकर गले में डाल दिया।
अजगर को अपने गले में डालता युवक। लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माना।
अजगर से युवक को खेलते देखकर वहां हल्ला मच गया। गांव के लोग चिल्लाने लगे कि अजगर को छोड़ दो, वरना वह गले को कस लेगा। लेकिन, युवक फौजी को कोई असर नहीं पड़ा। वह बेफिक्र होकर अजगर को हाथ में लेकर आगे बढ़ गया। करीब १० मिनट तक वह अजगर से खेलता रहा। उसके बाद उसे गंगनहर में छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन, काफी देर तक कोई अधिकारी नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि फौजी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसलिए, वह अजगर से डरा नहीं।
महिलाओं के कानों से कुंडल खींचे
मीरापुर।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरेड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने आतंक मचा दिया। चोरों ने घर में सो रही दो महिलाओं के कानो कुंडल व दो युवकों के मोबाइल चोरी कर लिये। घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी सुनील पुत्र बल्लम सिंह ने बताया कि रात में चोरों ने उसके घर की दीवार फांदकर बरामदे में सो रही उसकी पत्नी सुनीता के एक कान से कुंडल निकाल लिया। जैसे ही चोर ने दूसरा कुंडल निकालने की कोशिश की तो महिला की आंख खुल गई। शोर मचाने पर सुनीता के कान से दूसरा कुंडल खींच चोर दीवार कूदकर फरार हो गया। इसके बाद चोरों ने गांव के अमित पुत्र राजसिंह के मकान में घुसकर यहां से उसकी पत्नी पिंकी के कानों के कुंडल चोरी कर लिए ओर फरार हो गये।
गांव सिकरेडा में ही तीसरी घटना दिल्ली पौड़ी राजमार्ग के किनारे स्थित दीपक पुत्र राजबीर के घर में हुई। यहां पर चोर दीपक के घर में घुसकर उसका मोबाइल चोरी कर ले गए। इसके बाद गांव शिवपुरी से चोरों ने ग्रामीण कमल के घर में घुसकर उसका मोबाइल चोरी कर लिया। रात में ही गांव में जाग हो गई तथा ग्रामीण चोरों की तलाश करने में जुट गए मगर चोर जंगल की ओर भाग गए। एक साथ दो गांवो के चार मकानों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
जीव जंतुओं की सेवा की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ओम योगा केंद्र गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर नगर द्वारा चलाई जा रही मंगल सेवा कार्यक्रम मुजफ्फरनगर से शुक्रताल भारी मात्र मे केला, चना, गुड़, आटा, तरबूज, मुरुमुरा, बिस्कुट ले जा कर वाहा पर बंदर, गाय, कुत्ते, मछली, कौआ, चींटी को भोजन करवाया जिसमे ओम योगा केंद्र गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर के साधक एवं जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर का भरपुर सहयोग रहता है इस सेवा मे जिस भी व्यक्ति का जिस भी प्रकार का सहयोग रहता है हम आपका आभार व्यक्त करते है जो मनुष्य पशु पक्षी, जीव जंतु, प्राणी आदि निस्वार्थ भाव से सेवा करता है भगवान भी उनकी मदद करते हैं। अंत में इतना ही कहना चाहेंगे -सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यंतु, मा कश्चिद दुरूखभागभवेत।।
सर्वखाप महापंचायत का हुआ आयोजन
शाहपुर। (Muzaffarnagar News)पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के गांव काकडा मे आज सर्वखाप महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खापों से जुडे खाप चौधरी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे पधारे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रैली स्थल पर मौजूद लोगो का कहना है कि गांव काकडा मे आयोजित महापंचायत मे उमडी भारी भीड ने टिकैत बंधुओ को संजीवनी देने का काम किया है। बताया जाता है कि महापंचायत मे पहुंचे हरियाणा के विधायक अमरजीत सिह ने 21 लाख रूपये से भरा बैग मंच से सौंपा। गठवाला खाप से 7 थाम्बेदार महापंचायत मे पहुंचे। बैठक मे सर्व खाप महामंत्री चौधरी सुभाष बालियान एवं खाप चौधरियो द्वारा वैश्य समाज चौधरी के रूप मे भाकियू सुप्रीमो एवं बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा.बिजेन्द्र बालियान मुण्डभर,गौरव बालियान, अभिजीत बालियान, ररेशपाल आक्खी, भगत सिंह, फूल सिह, विशाल बालियान आदि मौजूद रहे।
भाकियू चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अहसान त्यागी जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय ग्राम नरा मे भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अहसान त्यागी व संचालन चिकित्सा प्रकोष्ट यूथविंग जिलाध्यक्ष नफीस अहमद ने किया।बैठक मे उपस्थित सभी चिकित्सक काकडा मे आयोजित बैठक मे भाग लेने के लिए रवाना हुए।बैठक मे डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव, डाक्टर सिराज ताजवर,डाक्टर इमरान राव,डाक्टर डाक्टर चन्द्रशेखर,डाक्टर सलमान,शमीम मलिक,डाक्टर कय्यूम सैफी, डाक्टर अकील अहमद,डाक्टर शहजाद राना,अनीस राना,मुनेश कुमार,डाक्टर फरमान अली,संजीव कुमार मित्तल, हाजी अमीर काजिम सहित लगभग सवा सौ चिकित्सको ने भाग लिया।
गांवों खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है देश की विकास का रास्ता : कमल मित्तल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की ३५वी पुण्यतिथि पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने टॉउनहाल स्थित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि जब तक देश का किसान समृध्द नहीं होगा, तब तक देश का विकास असंभव है ।वर्तमान सरकार ने देश को उद्योगपतियों के हाथों बेचने का कार्य किया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था की धुरी अब केंद्र सरकार की जगह देश के कुछ गिने-चुने उद्योगपति हो गए हैं। कमल मित्तल ने कहा कि अभी हाल ही में किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर लंबा आंदोलन चलाया, आंदोलन समाप्ति के समझौते के अनुसार किसानों से एमएसपी को कानून बनाने का वायदा अभी तक केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया है। इस अवसर पर डॉ विजेंद्र बालियान मुण्डभर भी उपस्थित रहे।
अधिवेशन में हुए शामिल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आंध्रा भवन लोधी रोड न्यू दिल्ली मै अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा के अधिवेशन में मुजफ्फरनगर वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने राजेंद्र प्रसाद गर्ग की अध्यक्षता मै और महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में एक बस दिल्ली अधिवेशन मै भाग लेने के लिए रवाना हुई। अधिवेशन मै भाग लेने वालो मै,राजेंद्र प्रसाद गर्ग, शलभ गुप्ता एडवोकेट, अमित गुप्ता एडवोकेट, सुधीर एरन, पंकज राजवंशी,प्रशांत कुमार एडवोकेट, नरेंद्र कुमार ,नरेश चंद गुप्ता एड., कुलदीप गुप्ता,राजकुमार गोयल,राकेश गुप्ता, नवनीत गोयल, योगेश कुमार,सुनील गोयल, बृजमोहन, विपिन गुप्ता, अनिल कुमार ,दीपाली अग्रवाल, वीनू एरन, दीपा गुप्ता, सुशील राजवंशी, सुनीता एरन, बीना कुमार, गुंजन गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, योगेश कुमार , अनीता राजवंशी, प्रभा गुप्ता,राजेंद्र गोयल बैंक वाले,विजय गुप्ता,राकेश कुमार आदि रवाना हुए।
नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खतौली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल-बुआड़ा रोड में अभिभावक एवं अध्यापक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डीडी आर्य ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विपिन पंवार, अनंत शर्मा, अवनीश, रितिका, प्रियंका, निकिता जैन आदि मौजूद रहे। मिल में योग शिविर का आयोजन मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मंसूरपुर स्थित धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चीनी मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने मां सरस्वती की वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कारखाना प्रबंधक रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि योगाचार्य दिनेश डागर ने योग के विषय में बताया कि योग करने से हमारी आंतरिक प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जो शरीर की बाहरी खतरों से रक्षा करती है। जीवन में नियमित योग अपनाने से बीमारियों से बचाव संभव है। योग शिविर में बलधारी सिंह, अजय कुमार गुप्ता, राहुल दूबे, रवींद्र चौहान, आशीष त्यागी, करण सिंह व अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
क्रिकेट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नारी स्वावलंबन के लिए आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता एवं महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार रहे। पीसीए स्पोर्ट्स एकेडमी की महिला कोच प्रीति मेहरा ने प्रतीक चिन्ह भेंट किये। क्रिकेट खिलाड़ी अंजली शर्मा, सुरूर जैदी, आस्था वर्मा, इशिका शर्मा,गरिमा शर्मा एवं नित्या मौजूद रही। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान रही। वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। डॉ रणवीर सिंह द्वारा सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रवेश कुमार द्वारा सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को इंडिया महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया। राकेश कौशल, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बधाई दी। कार्यक्रम में हसन अब्दुल्ला, सरवर आलम, कृष्णा, गौरव ,निकुंज अंकित एवं शाहरीक, शिवम का पूर्ण सहयोग रहा।
शहर में कोई भूखा न सोए लंगर सेवा के दो साल पूरे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रेलवे स्टेशन मंडी साइड में २८ मई २०२० से प्रारंभ हुई महाकाल लंगर सेवा के दो पूर्ण हो गए है, इस उपलक्ष्य में लंगर सेवा में आज उत्सव का आयोजन किया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी, सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ ने लंगर सेवा में भाग लिया। लंगर सेवा में प्रतिदिन लगभग २०० लोग भोजन करते हैं। मुजफ्फरनगर शहर में कोई गरीब भूखा ना सोए यह लंगर सेवा का उद्देश्य है। यह लंगर सेवा शहर जनपद व अन्य स्थानों के दानियों के सहयोग से चल रही है। लंगर सेवा महेश बाटला के माता- पिता की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य पर २०२० में प्रारंभ की गई थी, जो निरंतर चल रही है। महेश बाटला, प्रेम सागर बाटला, मास्टर विजय सिंह, सचिन खुराना, अनिल बजाज, सरदार गुरजीत सिंह, हिमांशु बाटला, श्याम नारंग, भावना, सलोनी, नेहा, जोगेंद्र खुराना, रमिंदर कोर, पुष्पेंद्र जैन, मित्तरसेन, वरुण अरोरा, महात्मा सर्वानंद पुरी, अनिल कुमार आदि का सहयोग होता है।
मेधावी छात्रों को शारदेन स्कूल में किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शारदेन स्कूल में कक्षा पांच से सातवीं तक के छात्रों के लिए आनर्स असेंबली कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सीओ सिटी कुलदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अतुल हसन व आलोक कुमार रहे। प्रधानाचार्या धारा रतन व डायरेक्टर विश्व रतन ने ९० प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्रों को स्टार गोल्ड तथा ८० प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्र -छात्राओं को गोल्ड और ७० प्रतिशत या इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सिल्वर मेडल दिए।
अन्जाना परवीन पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम रहीं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल में थानाभवन मार्ग पर स्थित जयहिंद इंटर कालेज में आयोजित समर कैंप में सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित सुंदर स्लोगन प्रदर्शित करते हुए पोस्टर बनाये। २७ छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अन्जाना परवीन प्रथम स्थान पर रहीं। मिन्हा ने द्वितीय व रीना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गांधी बालिका इंटर कालेज में आयोजित समर कैंप में छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्या अनिता गौतम, विमलेश त्यागी, गीता गर्ग, पिंकी त्यागी, सीमा गुप्ता, विजय लक्ष्मी, कहकशा का सहयोग रहा। वहीं गांधी इंटर कालेज में समर कैम्प में योगा, ड्राइंग, पेंटिंग विज्ञान, फुटबाल, वालीवाल, वाद-विवाद, खो-खो एवं पारंपरिक खेल नैतिक शिक्षा, रंगोली, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम कराए गये।
पालीथिन उत्पादन इकाई पर हो कार्रवाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खतौली उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय संगठन मंत्री व नगराध्यक्ष राजेश जैन, संयुक्त महामंत्री मुकेश तायल, कोषाध्यक्ष भावेश गुप्ता, तहसील अध्यक्ष मदन छाबड़ा, महामंत्री अरविंद वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि छोटे दुकानदारों, फड़ वालों पर कार्रवाई के स्थान पर पालीथिन उत्पादन इकाईयों को बंद कराने की कार्रवाई की जाए। उधर, संगठन ने डीएम को भी पत्र दिया है, जिसमें कहा कि मुख्यालय स्तर पर प्रत्येक माह व्यापारी बंधुओं की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाए। आवास-विकास में चलाया सफाई अभियान मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली स्थित आवास-विकास विहार कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया। कालोनी के लोगों ने तहसील परिसर में हंगामा-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया था, जिसमें कालोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के साथ साफ-सफाई की मांग की गई। एसडीएम ने मामले में आवास-विकास अधिकारियों को निर्देश दिए थे। आवास विकास के सहायक अभियंता अनिल गुप्ता, अवर अभियंता सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी चलवाकर सफाई कराई। इस दौरान आवास-विकास समिति अध्यक्ष सुधीश पुंडीर, नीटू उपाध्याय, अनिरुद्ध सैनी आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला में चिकित्सकों ने नाक की सर्जरी पर रखे विचार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रेलवे रोड स्थित तनेजा हास्पिटल में नाक की प्लास्टिक सर्जरी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। पहले दिन इंदौर से डा. बसेर, दिल्ली से डा. गंभीर, डा. जसबीर तथा डा. क्षितिज पाटिल ने विचार रखे। आयोजक कास्मेटिक सर्जन डा. विवेक तनेजा ने बताया कि कार्यशाला में ४० से अधिक ईएनटी सर्जन ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि तनेजा दंपती ने जिस प्रकार मुजफ्फरनगर को ख्याति दिलाई है, उसको आगे बढ़ाते हुए डा. विवेक तनेजा भी दिल्ली के अतिरिक्त जिलेवासियों की सेवा करेंगे और कास्मेटिक सर्जरी के लिए ख्याति दिलाएंगे। भोपाल से आए डा. नामदेव, शहर के डा. संदीप परमार, अमृतसर के डा. गुरचंद, बरेली के डा. रोहित शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही। संचालन डा. तारिणी तनेजा ने किया। कार्यक्रम में राजेश शर्मा, अंकुर वाधवा, विशाल महेंद्रा, नूपुर गर्ग, धीरज पालीवाल, संजय राठी, मनोज कुमार, राहुल त्यागी व मोहम्मद कामरान आदि उपस्थित रहे।
इशिका शर्मा रही प्रथम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश-मेरठ की ओर से प्रतिभा खोज परीक्षा भागवंती विद्या मंदिर इंटर कालेज-मुजफ्फरनगर में २६ व २७ मई आयोजित की गयी थी, जिसमें १५५ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। चरथावल के दूधली गांव स्थित ठाकुर शादीराम मुखिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में की विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा इशिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तीन वर्ष तक संस्थान की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है।


