Lucknow News: बदले गए कई जिलों के एसपी, 11 IPS अफसरों के तबादले
Lucknow News: Yogi Government ने रविवार को 11 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. गृह विभाग की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार अनिल कुमार सिंह को डीआईजी पीएसी लखनऊ बनाया गया है. बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट, श्लोक कुमार को एसएसपी बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जबकि आलोक प्रियदर्शी को एसपी रायबरेली, अजीत कुमार सिन्हा को एसपी अंबेडकर नगर, तेज स्वरूप सिंह को एसपी कानपुर आउटर का जिम्मा दिया गया है.
तेज स्वरूप सिंह पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर.श्रीपति मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ.संकल्प शर्मा पुलिस अधीक्षक देवरिया.शुभम पटेल पुलिस अधीक्षक हमीरपुर.अशोक कुमार राय पुलिस अधीक्षक संबंध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ. कमलेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बने pic.twitter.com/yIYGoO4Ep3
— News & Features Network (@mzn_news) May 29, 2022
देवरिया के एसपी रहे श्रीपत मिश्रा को डीआईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ, संकल्प शर्मा को एसपी देवरिया, शुभम पटेल को एसपी हमीरपुर, कमलेश दीक्षित को एसपी मैनपुरी और मैनपुरी के एसपी रहे अशोक कुमार राय को एसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है.

