समाचार (Muzaffarnagar News)
शातिरों को चोरी के बैटरे व अन्य कीमती सामान सहित दबोचा
दर्जनों दुकानों में दिया चोरी की घटना को अंजाम, बैटरे, इर्न्वटर कार व अन्य सामान बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी पुलिस ने विभिन्न जनपदों में चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी के 27 बैटरे, एक कार व अन्य सामान बरामद किया है। पकडे गये आरोपियों का एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। नई मंडी थाने में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 27/28 जुलाई की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने भोपा रोड पर एक बैटरों की दुकान का शटर उखाडकर बैटरे व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया थ। नई मंडी पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत थी। एसपी सिटी ने बताया कि नई मंडी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पचैंडा बाईपास स्थित ओवरब्रिज के नीचे से दो बदमाशों सरफराज उर्फ मोनू पुत्र इस्लाम निवासी पुट्ठीदरवाजा थाना किला परीक्षितगढ जनपद मेरठ व राजीव पुत्र रामसिंह गुर्जर निवासी मवाना बस स्टेंड थाना जिला परीक्षितगढ जनपद मेरठ को एक कार व चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया। पकडे गये अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने साथी दीपांशु त्यागी पुत्र कपिल त्यागी निवासी मौहल्ला राजा दरवाजा थाना किला परीक्षितगढ जनपद मेरठ के साथ मिलकर विगत 27/28 जुलाई की रात्रि भोपा रोड पर बैटरों की दुकान में चोरी की थी। पकडे गये आरोपियों ने बताया कि वे तीनों दिन में कार में घूमकर रैकी करते है और रात्रि में शटर उखाडकर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते है। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों की निशानदेही पर चोरी किये गये 27 बैटरे, एक इर्न्वटर व अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि इनमे सौलह बैटरे भोपा रोड से चोरी किये गये थे अन्य बैटरे चरथावल, खतौली और मेरठ के मैडिकल थाना क्षेत्र से चोरी किये गये थे। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों को जेल भेज दिया है और फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० राघवेन्द्र सिंह चौहान, उ०नि० रामवीर सिंह, उ०नि0अनिल तोमर, है.कां.सुशील चौधरी, है. कां.सोबेन्द्र सिंह, है. कां. ब्रहमप्रकाश, कां. प्रशांत कुमार, कां. शिवम यादव, कां. धीरेंद्र सिंह, कां. राहुल कुमार, कां. पंकज कुमार, कां. सौरभ, कां. मुनेंद्र, होमकार्ड रामनिवास शामिल रहे।
पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के गांव मलिकपुरा में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी ने ९ वर्ष पहले गांव में भीड़ का शिकार बने ममेरे भाईयों सचिन तथा गौरव की श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव मलिकपुरा में शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां भाजपा नेताओं तथा आसपास के लोगों ने दिवंग की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
२७ अगस्त २०१३ को जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल में शाहनवाज की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने मलिकपुरा निवासी ममेरे भाईयों सचिन तथा गौरव की निर्दयता से पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद २८ अगस्त को दोनों भाईयों के अंतिम संस्कार से लौटती भीड़ ने गांव वासियों पर हमला बोल दिया था। पुलिस ने किसी तरह लोगों को बचाया था। घटना के बाद जनपद में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था।
रविवार को सचिन तथा गौरव की पुण्यतिथि पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, खतौली विधायक विक्रम सैनी सहित कई भाजपा नेता कवाल से सटे गांव मलिकपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने २८ अगस्त २०१३ को जान गंवाने वाले मलिकपुरा निवासी ममेरे भाईयों सचिन तथा गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित की। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने दोनों दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
धूमधाम के साथ होगा श्रीगणपति जन्मोत्सव का आयोजन
विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होगे आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भरतीया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार के तत्वाधान मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणपति का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। श्री गणपति जन्मोत्सव आगामी 31 अगस्त से 08 सितम्बर 2022 तक चलेगा। नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान श्री गणपतिधाम मन्दिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल ने आयोजित प्रेसवार्ता मे अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणपति जन्मोत्सव की तैयारियों को पूरा उत्साह है। समाजसेवी भीमसैन कंसल ने बताया कि श्रीगणपति महोत्सव मे भगवान श्री गणपति जी का नयनभिराम स्वर्ण श्रंगार, 56 भोग व भगवान गणपति जी का रजत पालना इस उत्सव का विशेष आकर्षण होंगे। इस अवसर पर मन्दिर को मनमोहक लाईट,फूलों के साथ सजाया जा रहा है।
जिसके अर्न्तगत दिनांक 31 अगस्त दिन बुधवार को प्रातः 9 बजे विशाल शोभायात्रा मन्दिर प्रागण से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल होते हुए राजवाहा रोड से नई मन्डी बडे डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मन्डी,पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड होते हुए चौडी गली से गौशाला रोड से होकर वापिस मन्दिर पर पहुंच कर सम्पन्न होगी। भगवान श्री गणपति जी स्वर्ण रथ पर स्वर्ण में भक्तों के कष्टो को ेहरने के लिए स्वयं चलकर आयेंगे और भक्तों के निवास और प्रतिष्ठानो को मंगलमय करेंगे। इस अवसर पर श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार द्वारा शोभायात्रा के मार्ग को तोरणद्वारों व झण्डो द्वारा सजाया जा रहा है।
शोभा यात्रा मे खाटू श्याम जी का विशाल रथ, 12 झांकियां, 5 बैण्ड,ढोल ताशे, 2 रथ,2 आतिशबाजी, 4 डी.जे.कम आवाज वाले,2 टैम्पू यात्रा के मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होने बताया कि श्री गणपति शोभायात्रा मे विशेष आकर्षण के रूप मे मा काली माता नौ स्वरूपों सहित अखाडा व नगर मे प्रथमम बार 12 फुट के हनुमान जी की भव्य झांकी निकाली जायेगी।
बधाई उत्सव 1 सितम्बर सायं 6 बजे मंदिर प्रागण मे मनाया जायेगा। 31 अगस्त से 8 सितम्बर तक दैनिक पूजा अर्चना प्रातः 7 बजे विद्वान आचार्यो द्वारा की जायेगी व प्रतिदिन सायं 7 बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जायेगा।
समाजसेवी भीमसैन कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव 9 सितम्बर को भगवान श्री गणपति जी के विर्सजन इस भावना के साथ-गणपति बप्पा मोरिया,मंगल मूर्ती मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ, पतित पावनी मां गंगा के तट खतौली में भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा।
प्रेसवार्ता के दौरान समाजसेवी भीमसैन कंसल,अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जे.पी.,कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, रजत राठी, नीरज गोयल, शशांक राणा, अमित गुप्ता, अग्रिम सिंघल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, कुलदीप शर्मा सहित श्री गणपतिधाम परिवार के समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बढती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा आज शहर में विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई, बाद में कचहरी गेट स्थित भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने माल्यार्पण किया और इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील राणा ने कहा की आज पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से टूट चुका है लेकिन सरकार के कान पर कोई जूं नहीं रेंग रही है , आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा बेरोजगारी पर लगाम न लगाने एवं महंगाई पर नियंत्रण न कर पाने के विरोध में देशभर में जगह जगह प्रदर्शन कर रही है, आज के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका स्वयं यात्रा में मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं जोश बढ़ाते रहें उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की देशभर में बढ़ती लोकप्रियता से सरकार घबरा गई है और पार्टी के बड़े नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो सकेगी और आम आदमी पार्टी देश में अपना वर्चस्व बड़ी तेजी के साथ बढाएगी!!इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ मौजूद रहे,पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर आशा जताई की आम आदमी पार्टी इसी प्रकार गंभीर मुद्दों को उठाकर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखती रहेगी! आज के इस कार्यक्रम से आम आदमी पार्टी ने अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई तथा कार्यकर्ताओं का जोश एवं उत्साह देखने लायक था!
29 को होगा मेले का आयोजन, उमडेगा भक्तों का सैलाब
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आस्था की प्रतीक दूधली ऐतिहासिक जारवीर गोगा म्हाड़ी पर लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। कोरोना की बंदिश के कारण पिछले दो साल मेला नहीं सजने से श्रद्घालुओं को मायूस होना पड़ा था। इस बाद २९ अगस्त को लगने वाले मेले में हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली से गोगा के भक्तों के आने की उम्मीद है। घरों में उत्सव सा नजारा है। मिठाई और पकवान तैयार किए जा रहे है। दूधली में अतिथि देवो भव की भावना में हर घर में रहती हैं। दूधली गांव में स्थित जाहरवीर गोगा माढ़ी की मान्यता राजस्थान के बागड़ के बाद मानी जाती हैं। करीब पांच सौ साल से ज्यादा बात पुरानी है। बुजुर्ग शेर सिंह राणा पुंडीर बताते है दूधली के मजरे मरूवा आलमगीरपुर के एक किसान भक्त की मन्नत पूरी होने के बाद घर में जन्मे बछेरे को पैदल बागड़ (राजस्थान) में जाहरवीर को अर्पित करने पहुंच गया। बताते है जाहरवीर को खुद प्रकट होने पर ही उसने बछेरा भेंट करने का संकल्प लिया था। मान्यता है कि भक्ति से प्रसन्न होकर जाहरवीर ने खुद प्रकट होकर बछेरा लिया और भक्त किसान को गांव में माढ़ी बनाने को पांच ईंट प्रदान की।
सुबह छह बजे होगा शुभारंभ-ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने बताया सोमवार को सुबह छह बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सरधना के पूर्व एमएलए ठा. सगीत सोम, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर एवं भाजपा जिला महामंत्री सुषमा पुंड़ीर शुभारंभ करेंगे। मेले प्रांगण में झूले और दुकानें सज गई हैं। मेला कमेटी से जुड़े युवा कुलदीप राणा, विक्की, गौरव, अमित पुंडीर, बिशन, दीपक, सुनील, गजेंद्र, नरेंद्र सैनी आदि व्यवस्था बनाने में रहेंगे। मेले में इस बार भीड़ ज्यादा रहेगी।
पीएसी,१५ उन निरीक्षक सहित भारी पुलिस फोर्स रहेगी तैनात-प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया मेले का पुराना अतीत देखने के बाद इस बार मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। एक प्लाटून पीएसी, १५ उप निरीक्षक, २० महिला आरक्षी समेत ९० आरक्षी तैनात रहेंगे।
नशे के सौदागर को शाहपुर पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की पुलिस टीम द्वारा नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल। उ०नि० सत्यवीर सिह थाना शाहपुर जनपद मु०नगर ने अभियुक्त ’शाहनवाज उर्फ मण्डा पुत्र लियाकत निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जिला मु०नगर को दौराने चौकिग ग्राम तावली लछेडा तिराहा के पास कुल १५०० ग्राम डोडा पाउडर बरामद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार टीम में उ०नि० सत्यवीर सिह, का० पवन कुमार, का० नितेश कुमार, का० प्रवीन कुमार, उ०नि० मोहित कुमार मौजूद रहे।
कार्यवाही की मांग की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अखिल भारत हिन्दू महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल शामली रोड पर टेलर नरेन्द्र सैनी से मिला। उल्लेखनीय है कि टेलर मास्टर नरेन्द्र सैनी को पत्र के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई। हिन्दू महासभा के पदाधिकारियो ने नरेन्द्र सैनी के प्रतिष्ठान पहुंच कर उनका साहस बढाया और बीते दिन कुछ अज्ञात लोगां द्वारा रूडकी रोड पर एक व्यापारी की आजीविका को कुछ लोगों द्वारा खत्म करने का प्रयास किया गया। जिसकी हिन्दू महासभा कडे शब्दो मे निन्दा करती है। प्रतिनिधिमडल ने प्रशासन से मांग की है कि व्यापारी की आजीविका को पक्की दुकान बनाई जाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राणा के आदेश पर पंडित रामानुज दूबे व पंडित चमनलाल के निर्देश पर सुरेन्द्र मित्तल, भूमन शर्मा, सचिन शर्मा, चिराग त्यागी, नवीन अरोरा आदि मौजूद रहे।
अवैध शराब सहित दबोचा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत चरथावल प्र०नि० राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उ०नि० वरुण कुमार तेवतिया द्वारा फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर चौकिंग के दौरान एक अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र मंगता निवासी ग्राम पावटी खुर्द थाना चरथावल जिला मु० नगर को २० लीटर अवैध शराब के साथ पावटी-कुटेसरा रजवाहे के पुल के पास से गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया हैं।
भाकियू राजनैतिक की सलारपुर में हुई बैठक सम्पन्न
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सलारपुर में भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक की पंचायत हुई पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की हक की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। इस दौरान देवेंद्र कुमार को ब्लाक महासचिव घोषित किया गया एवं सलारपुर गांव का अध्यक्ष नूर खान राव को बनाया गया।
भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि हम गांव गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने का कार्य कर रहे हैं। और गांव स्तर पर ही संगठन को खड़ा किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन ही किसानों के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के सम्मान के साथ कहीं पर भी कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने यूनियन के ब्लाक महासचिव पद पर देवेंद्र कुमार की घोषणा की गई साथ ही सलारपुर गांव का अध्यक्ष नूर खान राव को घोषित किया गया। दौरान दोनों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा टोपी पहना कर सदस्यता दिलाई गई। पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, अध्यक्ष नीरज पहलवान, जिला अध्यक्ष अंकित चौधरी, आदि का ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पंचायत के समापन के अवसर पर ग्राम प्रधान राजू धीमान ने सभी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि किसान की समस्याओं का निदान होना सर्वोपरि है। कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह की अध्यक्षता इशरत जैदी भट्टे वालों ने की। मुख्य रूप से ग्राम प्रधान राजू धीमान, मनोज धीमान, महक सिंह कश्यप, ओमपाल प्रजापति, मनोज पाल, शकील राव, हाजी यामीन राव, मांगता अंसारी सहित गांव से किसान मौजूद रहे।
भाकियू तोमर ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन (तोमर) कि एक सभा संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर कि गयी जहां सभा मे मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता से किसानों कि समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा किसानों का शौषण किया जा रहा बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम नहीं हो रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा जल्द ही बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा सभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने युवा शक्ति को बढ़ावा दिया और विशु को युवा गांव अध्यक्ष व चंदशेखर को युवा गांव उपाध्यक्ष व उदित त्यागी को युवा गांव सचिव नियुक्त किया गया इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी पवन त्यागी शहजाद प्रधान अयूब विनीत, छोटू रितिक रोहीत मोहीत चंद्र कान्त शिवा आदि लोग रहै ।।
योग साधना शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में बदलते मौसम में पित्त के कारण होने वाले रोग और उनके निदान पर योग चर्चा की गई। इस अवसर पर योग संस्थान के जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने बताया कि आज कल मौसम परिवर्तन के समय पित्त की प्रधानता होने के कारण अनेक घातक बीमारियां पनपने लगती है। यदि व्यक्ति अपना आहार और सात्विक ले तथा नियमित योगाभ्यास करें तो निश्चित रूप से मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। जिला प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि वात ,पित्त और कफ ये तीन धातुएं होती है। यदि यह तीनों धातुएं सम अवस्था में रहती है तो व्यक्ति स्वस्थ रहता है लेकिन यदि उनमें से एक धातु भी कुपित हो जाती है तो वह रोग का कारण बनती है। यह समय मौसम परिवर्तन का चल रहा है ऐसे समय में शरीर में पित्त का प्रकोप बढ़ जाता है। पित्त की वृद्धि से शरीर में फोड़े ,फुंसी ,पेट में जलन ,गैस ,अफारा, ज्वर आदि अनेक रोग उत्पन्न हो जाते हैं। पित्त को समाप्त करने का सर्वोत्तम उपाय यौगिक उपचार कुंजल क्रिया है कुंजल क्रिया से आमाशय में उपस्थित पित आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है जबकि पित्त को समाप्त करने के लिए ली जाने वाली दवाएं पित्त को शरीर के अंदर रोकने का काम करती है जिसके कारण पेप्टिक अल्सर, आंतो का अल्सर तथा कैंसर जैसे घातक रोग उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में अधिक मिर्च मसाले ,तला हुआ भोजन तथा अन्य पित्त वर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। नियमित रूप से योगाभ्यास करने और शुद्ध, सात्विक ,सुपाच्य आहार का सेवन करने से हम मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले रोगों से बच सकते हैं। कुछ रोग जैसे उल्टी, दस्त तथा जुकाम तीव्र रोग होते हैं जो हमारे दुश्मन नही दोस्त होते हैं क्योंकि जब हमारे शरीर के अंदर विजातीय तत्व अधिक मात्रा में इकट्ठा हो जाते हैं तब प्राकृतिक रूप से हमारा शरीर उन विजातीय तत्वों को बाहर निकालने का प्रयास करता है परंतु हम एलोपैथिक दवाई के माध्यम से उन विजातीय तत्वों को शरीर के अंदर ही रोक देते हैं जिसके कारण बाद में वह घातक रोग जैसे दमा, कैंसर, हृदय रोग आदि का कारण बनते हैं। इसलिए हमें शरीर के अंदर होने वाले थोड़े बहुत दर्द को सहन करके उसके कारण का पता लगाना चाहिए। योगाभ्यास के द्वारा रोग के कारण को दूर करके घातक रोगों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर यशपाल सिंह ,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ,डॉक्टर आशीष मिश्रा, डॉक्टर अक्षय कुमार ,रविंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, हर्षवर्धन सिंह, हिमान्शु, प्रफुल्ल कुमार ,सुमन देवी, स्नेहा शर्मा, श्रुति आदि काफी संख्या में साधक और साधिकाएं उपस्थित रही।
एकल आरोग्य प्रकल्प व टिकौला शुगर की बैठक आयोजित
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एकल अभियान आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता व समिति पदाधिकारी व टिकौला शुगर मिल्स लिमिटेड के डायरेक्टर अमित स्वरूप , राघव स्वरूप निरंकार स्वरूप ब विपिन कुमार आदि के साथ बैठक संपन्न हुई। जिसमें आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इण्डिया से हिमाचल से आरोग्य प्रकल्प प्रमुख मोनिका बरवाल ,राजस्थान संभाग आरोग्य प्रकल्प प्रमुख मनोज कुमार शर्मा, संच समिति अध्यक्ष मंगल सिंह, समिति सदस्य मनोज रस्तोगी आदि बैठक में उपस्थित रहे। संच मीरापुर क्षेत्र के ३० गांव मैं आरोग्य प्रकल्प के विभिन्न आयामों के माध्यम से ग्रामीणों के बेहतर जीवन के लिए जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, मातृ एवं शिशु कल्याण ग्रामीण स्तर तक की सुलभ चिकित्सा हेतु प्रयत्न ग्राम संगठन सामाजिक समरसता एवं स्वस्थ समाज का निर्माण के लिए इस क्षेत्र में आरोग्य सेविकाओं के द्वारा कार्य करने के वारे मे चर्चा हुई। जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ होगा। टिकोला शुगर मिल लिमिटेड के डायरेक्टरों एवं पदाधिकारियों ने एकल आरोग्य प्रकल्प के पदाधिकारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया है।
भाविप की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर आयोजित की गई। बैठक मे ललित कुमार जी को भारत का चीफ जस्टिस बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेव विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि चीफ जस्टिस महोदय से देश की जनता उम्मीद करती है कि समस्त प्रशासन,अधिकारियो, कर्मचारियो, सैनिको,मजदूरो,राजनेताओ किसानो, महिलाओं, पत्रकां समस्त देश के समस्त विभागो मे चीफ जस्टिस महोदय न्याय दिलाकर देश को सत्याग्रह व सत्यपथ गामी बनायेंगे। बैठक मे किशन लाल कश्यप, रमेश, राजकुमार, प्रदीप, उत्तरेजा, अजय बाठला, रजत, कार्तिक, अंजु, चन्द्रभान, घसीटू आदि मौजूद रहे।
कई क्षेत्र अधिकारियों के तबादले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया गया साथ ही कुछ क्षेत्र अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। क्षेत्राधिकारी कावड़ सेल यतींद्र सिंह नागर को सीओ सदर बनाया गया है हेमंत कुमार को सीओ क्राइम और लाइन बनाया गया है। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी मीरापुर थाना प्रभारी बनाए गए
सीडीओ ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने विकास खंड सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एव पोषण दिवस सत्र का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा विकास खंड सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एव पोषण दिवस सत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण में सत्र पर कई खामियां पायी गयी एएनएम का आरसीएच का रिकॉर्ड नहीं पाया गया इसके साथ ही आशा का टीकाकरण का रिकॉर्ड भी अधूरा पाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का रिकॉर्ड भी अधूरा पाया गया जिसे अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश सीडीओ द्वारा दिए गए। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि टीकाकरण से कोई भी बच्चे व महिलाएं छूटने न पाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीडीओ ने कहा टीकाकरण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसी स्थिति में पूरी ईमानदारी के साथ टीकाकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने एएनएम व आशा को इस सन्दर्भ में आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान यूनिसेफ से डीएमसी तरन्नुम और बीएमसी संदीप पुण्डीर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


