News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चोरी का किया खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने मात्र 16 घन्टे के भीतर चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चारी हुए जेवरात व नकदी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के कुशल निर्देशन मे तथा सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे एवं नई मन्डी कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार सैनी के कुशल नेतृत्व मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने 8 सितम्बर 2022 को दर्ज किए गए मुकदमे जिसमे 50-50 नोट की दो गडडी और 20-20 नोट की तीन गडडी, एक ब्रास्लेट, एक अंगूठी,तीन जोडी टोप्स,एक गले का पेण्डल चोरी हुआ था। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 16 मे एक नफर अभियुक्त शुभम वर्मा पुत्र संजीव सोनी निवासी कृष्णापुरी,थाना कोतवाली नगर को मय चोरी गए सामान एक ब्रास्लेट/चेन हाथ का,एक अदद बच्चे की अंगूठी, महिला के 3 जोडी टोप्स व गले का एक अदद पैण्डल पीली धातु व नकद 7000 रूपये -एक गडडी 50-50 के नोट की व एक गडडी 20-20 के नोट के साथ सैनी बैंकट हाल के करीब से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर तपन जयंत, है.का.रोहित तेवतिया, है.का.सोविन्द्र सिह, का.मनेन्द्र, का.अंकित कुमार शामिल रहे।

श्रीकांत त्यागी प्रकरणः त्यागी समाज का धरना प्रदर्शन
जिले के दो टोल पर टोल बूथ कराये फ्री, दी चेतावनीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दो टोल बूथों पर त्यागी समाज का जबरदस्त धरना प्रदर्शन टोल कराए फ्री श्रीकांत त्यागी प्रकरण में मुजफ्फरनगर के त्यागी समाज में काफी दिनों से पनप रहा है आक्रोश जिसके चलते आज त्यागी समाज द्वारा मुजफ्फरनगर सहारनपुर टोल प्लाजा के साथ ही नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित छपार टोल पर भी किया गया जोरदार प्रदर्शन जिले में दोनों ही टोल पर त्यागी समाज के लोगों द्वारा जहां एक तरफ टोल फ्री करा दिया गया तो वहीं जमकर नारेबाजी भी की गई यहां भाजपा मुर्दाबाद के नारे सहित योगी मोदी हाय हाय के नारे भी लगाए गए करीब २ से ३ घंटे धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देकर त्यागी समाज ने टोल खाली की है। त्यागी समाज के धरना प्रदर्शन में भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह रोहाना टोल पर तो वहीं सीओ सदर एवं एसडीएम सदर ज्ञापन लेने पहुंचे।

 

 

तहसील बुढ़ाना सभागार में कृषि सहायको की ली बैठक
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील बुढ़ाना सभागार में सभी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं कृषि विभाग के कृषि सहायकों की बैठक ली गई। तहसील बुढ़ाना सभागार में सभी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं कृषि विभाग के कृषि सहायकों की बैठक ली गई बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषकों के प्रभावी रूप से सत्यापन संबंधी दिशा निर्देश उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार द्वारा सभी राजस्व निरीक्षक लेखपाल एवं कृषि सहायकों को दिए गएद्य सभी को निर्देशित किया गया की ससमय सभी किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाना है इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाएद्य

 

हाईटैक शौचालय का उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा स्टेडियम में एक हाईटेक शौचालय का उद्घाटन किया इस शौचालय के बनने से सुबह शाम प्रैक्टिस पर आने वाले बच्चों को बहुत सुविधा होगी और जल्द ही स्टेडियम में अग्निवीर कैंप लगेगा उसमें भी इस शौचालय के बन जाने से दूरदराज से आने वाले बच्चों को सुविधा होगी इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा जैसा कि हमने अपने इलेक्शन के समय कहा था विकास किया है विकास करेंगे मैं तो अपने उसी सिद्धांतों को आगे बढ़ाती हुई चल रही हूं और सभी वार्डों में समान रूप से कार्य करा रही हूं क्योंकि पूरा शहर मेरा परिवार है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के पद चिन्हों पर चलने की कोशिश कर रही हूं और यह मेरा कर्तव्य भी है क्योंकि शहर की जनता ने बड़े ही भरोसे के साथ मुझे इस कुर्सी पर बिठाया था और मैं हमेशा उनके भरोसे पर खरी उतरने की कोशिश करूंगी इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद श्री पवन कुमार ्रश्व श्री अखंड प्रताप सिंह छ्वद्ग श्री कपिल कुमार इंस्पेक्टर श्री अमरजीत लिपिक श्री अशोक धींगरा श्री प्रवीण कुमार श्री राजीव बालियान प्रियेश कुमार, रजत कुमार एसके बिट्टू एवं पालिका से संबंधित एवं स्टेडियम से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

भक्ति की बही बयान, भजन गायकों ने बांधा शमाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रात्रि के समय द्वारिकापुरी मोड के समीप भोपा रोड पर श्री श्याम वंदना महोत्सव में भक्ति की बयार बही, जिसमें बाहर से आये प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से भक्तिं को निहाल किये रखा, वहीं इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्री श्याम का गुणगाण किया।
मिली जानकारी के अनुसार ३२२ साउथ भोपा रोड, निकट द्वारिकापुरी मोड पर श्रीराम गु्रप ऑफ इंडिस्ट्रीज के स्वामी विशु तायल के प्रतिष्ठान पर श्री श्याम वंदना महोत्सव की जबरदस्त धूम रही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशु तायल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भजन गायिका अंजलि द्विवेदी नाथ नगरी बरेली, विशाल शैली पटियाला पंजाब और साक्षी अग्रवाल जयपुर राजस्थान से पधारे, जिन्होंने श्री श्याम के भजनों से वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर श्रद्धालू श्री श्याम की भक्ति में जमकर झूमे। भक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि श्री श्याम की भक्ति से मन को शांति मिलती है। इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज के स्वामी विशु तायल, के.पी. चौधरी, नवीन कश्यप, अचिन सागर गर्ग, मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जयभगवान बंसल, रिंकू बंसल, हर्षित, अभिषेक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामाMuzaffarnagar News
नवजात की मौत का है मामला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक हास्पिटल में २ दिन के नवजात की मौत हो गई। स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों से मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। चिकित्सकों का कहना है कि नवजात बिल्कुल ठीक था। देर रात दूध पिलाने के बाद उसकी मौत हुई।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क निवासी नितीश अरोरा ने प्रसव के लिए पत्नी को अनुलोक हास्पिटल में भर्ती कराया था। दो दिन पहले आपरेशन के बाद नितीश की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को हास्पिटल में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ डा. कार्तिक को दिखाया गया था। शुक्रवार सुबह करीब ४ बजे अचानक बच्चे की सांस रुक गई। इस बात की जानकारी अस्पताल के चिकित्सकों को दी गई। चेकअप उपरांत चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। सुबह स्वजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ से भी मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाया। स्वजन ने नवजात के शव को दफ्ना दिया।

 

मुठभेड में शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में देर रात रात्रि चेकिंग के दौरान शाहपुर पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने २ शातिर चोर मोतीराम व मोनू को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल दोनों शातिर चोरों के खिलाफ लूट और चोरी के १६ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकल, दो तमंचे व छह कारतूस सहित किसानों की ट्यूबवैलों से चोरी करने का उपकरण बरामद किया।
दरअसल मामला शाहपुर थाना इलाके के हरसौली के जंगलों का है, जहां मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में शाहपुर पुलिस ने मोतीराम और मोनू निवासी हरियाणा व शामली को पैर में गोली लगने के बाद घायल होने पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने घायल शातिर चोर-लुटेरों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे व छह कारतूस सहित किसानों की ट्यूबवैलों पर चोरी करने के उपकरणों को भी बरामद किया। आपको बता दें दोनों शातिर चोर लुटेरे अभियुक्त उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किसानों की ट्यूबवैलों को रात्रि में अपना निशाना बनाते थे और चोरी की घटना को अंजाम देकर ये चोर किसानों की ट्यूबवैलों पर चोरी करते थे। पुलिस ने जिन दोनों शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ लूट और चोरी के १६ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीडित छात्र से मिलने पहुंचा रालोद प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल चौधरी भूपेन्द्र सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में हाल-चाल जानने पहुँचा भौकरहेडी गॉव निवासी पीडित छात्र सुहेल के पास। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल प्रतिनिधि मंडल भूपेन्द्र चौधरी (राष्ट्रीय प्रवक्ता), अनिल कुमार(विधायक), योगराज सिंह(पूर्व मंत्री), राव वारिस(पूर्व विधायक), नूरसलीम राणा(पूर्व विधायक), प्रभात तोमर(जिला अध्यक्ष) आदि मौजूद रहे।

सदस्यता की ग्रहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिव चौक स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर हिंदू महासभा की हिंदूवादी नीति एवं कुशल कार्य को देखते हुए मीरापुर निवासी शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष विनोद अपने साथियों सहित पहुंचे। राष्ट्रीय प्रभारी डॉ योगेंद्र शर्मा व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कश्यप ने विनोद वत्स, योगेंद्र कुमार ,ओम सिंह आदि को भगवा पगड़ी व पुष्प माला पहनाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला महासचिव बसंत कश्यप,कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी, जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार, परवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

रैली निकाल किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला के समस्त अध्यापक गणों एवं विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जन जागरूकता हेतु पोषण रैली २०२२ को जन आंदोलन के रूप में निकाला गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला के समस्त अध्यापक गणों एवं विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जन जागरूकता हेतु पोषण रैली २०२२ को जन आंदोलन के रूप में निकाला गया, एवं समस्त ग्रामीण वासियों को सही पोषण के महत्व को बताया गया। सूचना आपकी सेवा में प्रेषित है।

 

शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर दवा व्यापारी एसोसिएशन की एक शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के सैकड़ों मेडिकल स्टोर स्वामी अन्य दवा व्यवसाई मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे औषधि निरीक्षक पवन शाक्य भी मौजूद रहे जिसमें दवा व्यापारियों ने वर्तमान के समय में दवाइयों की ऑनलाइन ट्रेडिंग पर चिंता जाहिर की कहा कि वर्तमान की स्थिति में छोटे दवा व्यापारियों के लिए दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री में खरीदारी मुसीबत का कारण बन रही है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में दवा व्यापारियों की हालत बेहद खराब हो जाएगी उन्होंने औषधि निरीक्षक से इस मामले पर रोक लगाने की मांग की मुजफ्फरनगर दवा व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र निर्वाल ने कहा कि दवाओं की ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में वे संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस में उन्हें सफलता भी मिलेगी इसके लिए वे स्वास्थ्य मंत्री से भी मिल चुके हैं । कार्यशाला में कोरोना कॉल के दौरान दवा व्यापारियों के सहयोग और बलिदान पर भी चर्चा हुई जिसमें बताया गया कि कोरोना काल दौरान दवा व्यवसायियों ने अपने परिवार की जान की परवाह किए बिना दिन रात लोगों की सेवा की है मगर सरकार उनके बलिदान को भूल रही है । वही कार्यशाला में पहुंचे औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने दवा व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि अगर वह उनका सहयोग करेंगे तो वह खुद भी दवा व्यापारियों की हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे उन्होंने दवा व्यापारियों से कहा कि इस समय मुजफ्फरनगर में अग्निवीर की भर्ती शुरू हो रही है जिसमें शासन स्तर पर निर्देश है कि इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोई भी दवा विक्रेता किसी भी युवक या व्यक्ति को नशीली या स्टेमिना बढ़ाने की दवाइयां या इंजेक्शन बगैर डॉक्टर के लिखे नहीं देंगे क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवा स्टेमिना बढ़ाने के लिए इस तरह की दवाइयों का गलत तरीके से उपयोग करते हैं जिसका उनके स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। वही दवा व्यापारियों ने औषधि निरीक्षक को भरोसा दिलाया कि कोई भी दवा व्यापारी बगैर डॉक्टर के पर्चे के इस तरह की दवाइयां कतई नहीं देगा और दवा व्यापारी हर तरह से प्रशासन के आदेशों का पालन करेगा और प्रशासन के सहयोग के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष रविंद्र निर्वाल, महामंत्री अक्षय मित्तल, कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा, अनिल सिंघल, पुष्पेंद्र मलिक, आत्माराम अरोरा, संजीव वर्मा, मनोज गोयल, आशीष बिंदल, राकेश सिंघल, तरुण सिवाच देवेश शर्मा, सत्य प्रिय चौधरी, लखन भारद्वाज , अंकित, रामवीर , ओम दत्त आर्य , अमित वत्स, सुनील चौधरी, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज की छड़ी की शोभायात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ बुढाना पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई,शोभायात्रा में श्री जाहरवीर गोगाजी महामंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर फलकुमार पँवार, चमन लाल पँवार, विनोद कुमार धनगर, रविन्द्र सैनी,धीरेंद्र प्रताप सिंह,रामपाल रुहेला,कुलदीप वर्मा, विनोद विश्वकर्मा, मदनलाल शर्मा,नवीन गोयल,सोनू पँवार, गौरव पँवार, मनव्वर त्यागी,भारत कश्यप, नीरज उपाध्यक्ष,रमेश चंद धनगर,सन्नी पँवार, रवेंद्र सिंह इंस्पेक्टर बुढाना , सुरेंद्र कुमारसिंह इंस्पेक्टर व पुलिस टीम ने शोभायात्रा का नेतृत्व नगर परिक्रमा के दौरान किया।शोभायात्रा में कस्बे से सैकड़ों महिलाएं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

चरथावल में गोगा म्हाडी मेले का शुभारम्भ
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल के रोहाना मार्ग स्थित गोगा माह्डी पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी लगने वाले मेले का भावी नगर पंचायत चरथावल के उम्मीदवार गौरव त्यागी ने फीता काटकर किया उद्धघाटन। गोगा महाडी मंदिर पर हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। इस मौके पर चरथावल कस्बे के जिम्मेदार व्यक्ति भी गोगा महाडी पर मोजूद रहे। कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन कुबेरदत त्यागी ,विजेंद्र त्यागी, सुमित त्यागी, गौरव त्यागी, रमेश त्यागी, राजन त्यागी चौपाल वाले नितिन त्यागी ,पप्पू त्यागी, नीरज त्यागी, वरुण, बँटी त्यागी, रूपेश त्यागी, सोनू त्यागी,व विशाल त्यागी आदि गणमान्य लोग मोजूद रहे।

 

जीर्णोद्धार पर यज्ञ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्वकर्मा धर्मशाला मंदिर समिति (रजि.) इंदिरा कालोनी, मुजफ्फरनगर द्वारा धर्मशाला के जीर्णोद्धार के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यज्ञ के पुरोहित श्री सत्य व्रत आर्य जी रहे तथा श्री सत्य प्रकाश धीमान व श्री सतीश धीमान जी सपत्नीक यजमान रहे। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण हुआ तथा प्रोग्राम के बाद समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह व मंत्री नरेंद्र श्रृंगी तथा नरेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया प्रोग्राम में बड़ी संख्या में मोहल्ले वासियों व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा धर्मशाला में किए गए काम की प्रशंसा की प्रोग्राम में मुख्य रूप से सत व्रत आर्य जी, समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी, मंत्री नरेंद्र श्रृंगी जी, नरेश कुमार विश्वकर्मा जी, कालूराम धीमान जी, अमर सिंह धीमान, महेंद्र दत्त धीमान, जनार्दन विश्वकर्मा, राजेश धीमान, सतीश धीमान, रमेश चंद धीमान, श्याम लाल धीमान, अरविंद धीमान, शिव कुमार धीमान, ब्रजभूषण धीमान, रमेश चंद धीमान, सुनील धीमान, चंद्र दत्त धीमान, अनुज धीमान, जयप्रकाश धीमान, बिट्टू धीमान, यश धीमान, गौरव धीमान, महेंद्र कुमार धीमान, अर्जुन धीमान, अनिल धीमान, बृजेश धीमान, रामपाल जी मान, मोहित धीमान, सूरज दत्त धीमान, सचिन धीमान, सुभाष धीमान, अंकित धीमान, सत्य प्रकाश धीमान, कपिल धीमान, ए०के० विश्वकर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए

 

आज से शुरू होंगे श्राद्ध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्राद्ध दस सितंबर से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में कई बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पंडित राज भारद्वाज ने बताया कि हिंदू धर्म में श्राद्ध या पितृपक्ष की काफी महत्ता है। पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक पूरे १६ दिन तक श्राद्ध होते है। ऐसे में लोगों को नियमित रूप से पितरों का ध्यान करना करना चाहिए। किसी भी तरह का मांस मदिरा का प्रयोग ना करें। पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण करें। मंदिर में या किसी गरीब को दूध, फल, मिष्ठान का दान करें।
पंडित शास्त्री ललिता प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि श्राद्ध से जुड़ी कई ऐसी बातें है जो बहुत कम लोग जानते हैं। कई बार विधि पूर्वक श्राद्ध ना करने से पितृ श्राप भी दे देते है। उन्होंने कहा कि श्राद्धकर्म में गाय का घी, दूध या दही काम में लेना चाहिए। यह ध्यान रखें कि गाय को बच्चा हुए दस दिन से अधिक हो चुके हैं। दस दिन के अंदर बछड़े को जन्म देने वाली गाय के दूध का उपयोग श्राद्ध कर्म में नहीं करना चाहिए। श्राद्ध में चांदी के बर्तन का उपयोग व दान पुण्यदायक होता है। पितरों के लिए चांदी के बर्तन में सिर्फ पानी ही दिए जाए तो वह अक्षय तृप्तिकारक होता है। श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन करवाते समय परोसने के बर्तन दोनों हाथों से पकड़कर लाने चाहिए। श्राद्ध में जौ, कांगनी, मटर सरसों का उपयोग श्रेष्ठ रहता है। दूसरे की भूमि पर श्राद्ध नहीं करना चाहिए। वन, पर्वत, पुण्यतीर्थ एवं मंदिर दूसरे की भूमि नहीं माने जाते है।

 

शातिर गिरफ्तार
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा एक अभि० गिरफ्तार किया गया। अभि० शिव कुमार पुत्र सुखपाल निवासी खुशावली थाना सरधना जनपद मेरठ सम्बन्धित को सफेदा रोड पर शाहपुर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 13 =