Muzaffarnagar News: मार्च के महीने में ही गर्मी ने दिखाया रंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मार्च का माह आधे से अधिक बीत चुका है और जैसे जैसे मार्च का माह बीत रहा है गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच रही है मार्च माह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है इसी के साथ गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने में बहुत ही कम समय लगायेगी।
आगामी दिनों में भीषण गर्मी की मार पडने वाली है। गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। पारा ३५ डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिससे बीमारी फैलने की आशंका प्रबल होने लगी है। सब्जी वाली फसलों की बुवाई का उचित समय है। सब्जी उत्पादक किसान फसलों की बुवाई कर सकते हैं।
होली के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी बढ़ रही है। बढ़ती गर्मी में लोग हलकान होने लगे हैं। होली से पहले तापमान ३१-३२ डिग्री सेल्सियस पर था, जो होली के बाद ३५ डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया है। घर, दुकान, प्रतिष्ठान व दफ्तरों में पंखे, कूलर व एसी चलने शुरू हो गए हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। बिना पंखे के रात्रि में मच्छर सोने नहीं देते। मच्छर बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी मंडराने के आसार हैं। स्वामी कल्याणदेव कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के अध्यक्ष डा. अनिल कटियार ने बताया कि अगले दो-तीन दिन मौसम साफ व शुष्क रहने तथा गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
उन्होंने किसानों से गेहूं फसल में हल्की सिचाई करने, हवा चलने पर सिचाई नहीं करने तथा खीरा, ककड़ी, लौकी, तोरई, बैंगन, अरबी, भिडी, पेठा आदि सब्जी वाली फसलों की बुवाई करने की सलाह दी।
सोमवार को अधिकतम तापमान ३५.४ तथा न्यूनतम तापमान १७.० डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान ३५ डिग्री तथा न्यूनतम तापमान १६ डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है इसके लिए समय रहते नगरपालिका प्रशासन को फोगिंग करानी चाहिए ताकि नगरवासियों को मच्छरों से निजात मिल सके।

