Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- तरसपाल सिंह मलिक को किसान संदेश अभियान का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल सिंह मलिक को किसान संदेश अभियान का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए रालोद नेता तरसपाल मलिक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे तथा गांव दर गांव जाकर रालोद की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।इस अवसर पर बोलते हुए तरसपाल मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक भी गन्ना मूल्य घोषित ना किए जाने से किसानो मे रोष है। जबकि कुछ मिलों पर तो गत वर्ष का भी गन्ना भुगतान बकाया है। तरसपाल मलिक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो वादे चुनाव के दौरान किए गए थे। उनमें से कोई भी वादा सरकार ने अभी तक पूरा किया है।

ना तो किसानो की आय दोगुनी हुई है और ना ही किसानो का उत्पीडन रूका है। किसान जहां एक और गन्ना मूल्य घोषित ना होने से परेशान है, वहीं दूसरी और आवारा पशुओं ने किसानो का जीना दुर्भर कर दिया है। खेत मे किसानो की खडी फसलों का आवारा पशु नुकसान कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में जब भी अधिकारियों को अवगत कराया जाता है तो कोई अधिकारी इस और ध्यान नही देते।

प्रेसवार्ता मे बताया कि प्रदेश की जनता मंहगाई बेरोजगारी से परेशान है। परन्तु सरकार इस और ध्यान ना देकर वास्तविक मुददो से जनता का ध्यान भटका रही है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार व मीरापुर विधायक चन्दन चौहान द्वारा पुरकाजी क्षेत्र में प्रस्तावित काउ सेंचुरी के बारे में बताया कि उनकी पार्टी व किसान काउ सेंचुरी के विरोध मे नही हैं। परन्तु कुछ किसानो के पटटे निरस्त कर व कुछ भूमिधर किसानो की जमीन एक्वायर कर काउ सेंचुरी बनाए जाने का विरोध है। उन्होने कहा कि जो सरकारी जमीन पडी है

उस पर ही काउ सेंचुरी बनाई जानी चाहिए। यदि किसानो की जमीन पर काउ सेंचुरी बनाई जाती है तो किसानो के सामने विकट समस्या होगी। उन्होने जानकारी दी कि रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से इस सम्बन्ध मे मिला व उन्हे पूरी स्थिती की जानकारी दी गई है। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध मे वे सडक से लेकर विधानसभा तक किसानो की आवाज उठायेंगे। किसानो का किसी भी प्रकार से उत्पीडन बर्दाश्त नही होगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान रालोद नेता तरसपाल मलिक, पूर्व योगराज सिंह, कलम गौतम, अनिल विधायक, पूर्व चैयरमैन कृष्णपाल राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, अजित राठी, विकास कादियान, विधायक चन्दन चौहान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, संजय राठी आदि अनेको पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 17 =