News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वामन अवतार लीला के मंचन सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालुMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म सभाभवन में आयोजित श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा समिति के तत्वाधान में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में तीसरे दिन ध्रुव चरित्र, भक्त प्रहलाद व बामन अवतार प्रसंग सुनाया गया। वहीं कथा में पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों के समक्ष मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन भी प्रस्तुत किया। कथा में मुख्य अतिथि अशोक बाठला, वरिष्ठ संगठन मंत्री पवन सिंघल प्रदेश संगठन मंत्री सतनाम िंसह हंसपाल, नगर महामंत्री व यजमान शशिराज गर्ग, राजीव वर्मा, देवेंद्र कुमार, अरविंद गर्ग मौजूद रहे। कथाव्यास परम पूजनीय श्रद्धेय युवासंत श्री प्रमोद सुधाकर जी महाराज रंगमहल धाम हरिद्वार ने कहा कि वामन अवतार भगवान विष्णु का पाचवा अवतार है । भगवान की लीला अनंत है और उसी में से एक वामन अवतार है । इसके विषय में श्रीमद्भगवदपुराण में एक कथा है। वामन अवतार कथानुसार देव और दैत्यों के युद्ध में दैत्य पराजित होने लगते हैं । पराजित दैत्य मृत एवं आहतों को लेकर अस्ताचल चले जाते हैं और दूसरी ओर दैत्यराज बलि इंद्र के वज्र से मृत हो जाते हैं तब दैत्यगुरु शुक्राचार्य अपनी मृत संजीवनी विद्या से बलि और दूसरे दैत्य को भी जीवित एवं स्वस्थ कर देते हैं। राजा बलि के लिए शुक्राचार्यजी एक यज्ञ का आयोजन करते हैं तथ अग्नि से दिव्य रथ, बाण, अभेद्य कवच पाते हैं इससे असुरों की शक्ति में वृद्धि हो जाती है और असुर सेना अमरावती पर आक्रमण करने लगती है ।
इंद्र को राजा बलि की इच्छा का ज्ञान होता है कि राजा बलि इस सौ यज्ञ पूरे करने के बाद स्वर्ग को प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे, तब इंद्र भगवान विष्णु की शरण में जाते हैं । भगवान विष्णु उनकी सहायता करने का आश्वासन देते हैं और भगवान विष्णु वामन रुप में माता अदिति के गर्भ से उत्पन्न होने का वचन देते हैं । दैत्यराज बलि द्वारा देवों के पराभव के बाद कश्यपजी के कहने से माता अदिति पयोव्रत का अनुष्ठान करती हैं जो पुत्र प्राप्ति के लिए किया जाता है । तब भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन माता अदिति के गर्भ से प्रकट हो अवतार लेते हैं तथा ब्रह्मचारी ब्राह्मण का रूप धारण करते हैं ।
महर्षि कश्यप ऋषियों के साथ उनका उपनयन संस्कार करते हैं वामन बटुक को महर्षि पुलह ने यज्ञोपवीत, अगस्त्य ने मृगचर्म, मरीचि ने पलाश दण्ड, आंगिरस ने वस्त्र, सूर्य ने छत्र, भृगु ने खड़ाऊं, गुरु देव जनेऊ तथा कमण्डलु, अदिति ने कोपीन, सरस्वती ने रुद्राक्ष माला तथा कुबेर ने भिक्षा पात्र प्रदान किए । तत्पश्चात भगवान वामन पिता से आज्ञा लेकर बलि के पास जाते हैं । उस समय राजा बलि नर्मदा के उत्तर-तट पर अंतिम यज्ञ कर रहे होते हैं ।
वामन अवतारी श्रीहरि, राजा बलि के यहां भिक्षा मांगने पहुंच जाते हैं । ब्राह्मण बने श्रीविष्णु भिक्षा में तीन पग भूमि मांगते हैं । राजा बलि दैत्यगुरु शुक्राचार्य के मना करने पर भी अपने वचन पर अडिग रहते हुए, श्रीविष्णु को तीन पग भूमि दान में देने का वचन कर देते हैं । वामन रुप में भगवान एक पग में स्वर्गादि उर्ध्व लोकों को ओर दूसरे पग में पृथ्वी को नाप लेते हैं । अब तीसरा पग रखने को कोई स्थान नहीं रह जाता है । बलि के सामने संकट उत्पन्न हो गया । घ्से मे राजा बलि यदि अपना वचन नहीं निभाए तो अधर्म होगा । इसिलिए बलि अपना सिर भगवान के आगे कर देता है और कहता है तीसरा पग आप मेरे सिर पर रख दीजिए । वामन भगवान ने ठीक वैसा ही करते हैं और बलि को पटल लोक में रहने का आदेश करते हैं । बलि सहर्ष भवदाज्ञा को शिरोधार्य करता है । बलि के द्वारा वचनपालन करने पर, भगवान श्रीविष्णु अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और दैत्यराज बलि को व र्मांगने को कहते हैं । इसके बदले में बलि रात-दिन भगवान को अपने सामने रहने का वचन मांग लेता है, श्रीविष्णु को अपना वचन का पालन करते हुए, पातललोक में राजा बलि का द्वारपाल बनना स्वीकार करते हैं ।। कार्यक्रम में मुख्य पदाधिकारी पवन गोयल, अजय गुप्ता, संदीप मित्तल, अजय गोयल, आनंद गुप्ता, अमित गोयल, नवीन मि त्तल, देवेंद्र मूर्ति, रजत गोयल, अभिषेक, संदीप मित्तल, रीता गोयल, रूचि मित्तल, ममता आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में तुषार शर्मा का नाम शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले आर्टिस्ट तुषार शर्मा के हिस्से में एक और कामयाबी आई है। चौथी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मीट में तुषार के राम मंदिर के मॉडल को छह देशों की बुक ऑफ रिकॉर्ड में सराहा गया।
नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मीट का आयोजन किया गया। पेपर आर्टिस्ट तुषार शर्मा के रिकॉर्ड को छह देशों की बुक ऑफ रिकॉर्ड में चुना गया। गांधी कॉलोनी वर्मा पार्क गली नंबर ९ के रहने वाले तुषार शर्मा ने अभी तक राम मंदिर, गांधीजी का चरखा, स्वर्ण मंदिर, इंडिया गेट का मॉडल, क्रिसमस ट्री और अन्य कई छायाचित्र बनाए हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की वर्ल्ड मीट में चीफ गेस्ट गायक हंसराज हंस मुख्य अतिथि थे। स्टॉल पर होनहार का मॉडल देखकर उन्होंने उत्साह वर्धन किया और प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया।

भंडारे का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा रॉड स्थित दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर प्रांगण भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे सैकड़ो लोगो ने प्रशाद ग्रहण करके धर्म लाभ उठाया भंडारे का आयोजन सोमपाल प्रजापति द्वारा किया गया जिसमे समाज के गणमान्य लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर के धर्म लाभ उठाया भंडारे में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता संजीव संगम प्रजापति डॉक्टर सोहन पाल सिंह प्रजापति बीजेपी नेता विजयपाल प्रजापति अशोक प्रजापति फतेह सिंह प्रजापति विमला देवी शिवांश कुमार शिवानी आ रही है अंकित कुमार रामपाल रूपचंद और देवेंद्र कुमार मनोज कुमार सारिका दीपक राहुल घनश्याम आदि लोगों ने भंडारे में पहुंचकर धर्म लाभ उठाया ।

डीएम ने रैली को हरि झंडी दिखाकर किया रवानाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय पोषण माह के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा प्रचार प्रसार के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने रैली निकाली। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। समग्र पोषण अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर व्यापक योजना शुरू की गई थी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गोंड ने बताया कि २०१८ से राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर माह में मनाया जाता है। जिसमें बच्चों को पोषित भोजन देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में डीएम कार्यालय से एक रैली रवाना की गई। इस रैली के माध्यम से सरकार ने स्वस्थ्य बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए भी लोगों को जागररू करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि अब तक कुपोषित बच्चों पर ही ध्यान दिया जा रहा था। लेकिन सरकार अब उन बच्चों पर भी ध्यान दे रही है जो स्वस्थ्य हैं। ऐसे बच्चों पर नजर रख उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर के महीने में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले पोषण अभियान का उद्देश्य मिशन मोड में कुपोषण की चुनौती का समाधान करना भी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बच्चों को पोषित भोजन देने के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।अच्छे पोषण और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश हर नुक्कड़ तथा घर तक पहुंचाने के लिए इस माह कई गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। महिला और बाल विकास विभाग के अनुसार इस अभियान में गहन जागरूकता और शिक्षा गतिविधियों में संवेदनशीलता, आउटरीच प्रोग्राम, पहचान अभियान, शिविर और मेले शामिल किये गए हैं। जिनमें गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, छह साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों पर, लड़कियों, स्वस्थ भारत (स्वस्थ भारत) की दृष्टि को साकार करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी और डीपीओ राजेश कुमार के निर्देशन कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची आंगनबाडी कार्यकत्रियो ने डीएम कार्यालय पर बहुत सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाई। इस दौरान डीबीओ मंजू सिंह,संगीता कौशिक,रोशनी, पिंकी चौधरी आदि आंगनबाडी कार्यकत्री डीएम कार्यालय पर मौजूद रही।

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति सेना ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन के नाम सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से अवगत कराया गया कि बढ़ती महंगाई के कारण जनता बुरी तरह परेशान है, वैसे तो लगभग हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत के खाद्य पदार्थों, पैट्रोलियम एवं घरेलू गैस की कीमतों में कई गुना की मूल्य वृद्धि ने जनता के सामने पेट भरने का संकट उत्पन्न कर दिया है। खाद्य पदार्थ, पैट्रोलियम और घरेलू गैस की कीमतों में जिस तरह केंद्र सरकार ने बेतहाशा रूप से मूल्य वृद्धि की है इससे सरकार का जनविरोधी चेहरा सामने आ गया है।
जहाँ आम जनता महंगाई का सामना कर रही है. वहीं बेरोजगारो की बढ़ती फौज पिछले सारे रिकार्ड तोड रही है। रोजगार के अवसर सीमित हो जाने के कारण पढे लिखे नौजवानों की डिग्रियां रही कागजों की तरह हो गई है। पढ़ाई पर लाखों खर्च करने और बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल करने के बावजूद पढे लिखे नौजवान निजी कम्पनियों में ८-१० हजार के वेतन पर १२-१२ घण्टे की नौकरियां कर रहे है। सरकार का प्रतिवर्ष २ करोड बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा भी लेमनचूस की साबित हुआ है।
महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है। अतः क्रान्ति सेवी ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे करती आम जनता की जरूरत में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थो सेट्रोलियम पदार्थों एवं घरेलू गैस की कीमतों में कटौती करे उनका मूल्य निर्धारित किया जाये। बेरोजगारों को रोजना सावध कराने की जिम्मेदारी सरकार की है, या तो बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये, अन्यथा उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाये। सरकारी विभागो में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभागों के सभी आफिसों में कैमरे लगाये जायें व जनता का शोषण न हो सके। इस दौरान अमित अग्रवाल, आनन्द प्रकाश गोयल, मनोज सैनी, शरद कपूर, ललित मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने तालाब को अवमुक्त कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाप्रशासन के नाम सौंपा गया। जिसमें उन्होंने ग्राम कैल्लनपुर, जिला मुजफ्फरनगर के तालाब को अवमुक्त कराना की मांग की। उन्होंने मांग की कि ग्राम कैल्लनपुर, परगना पुरछपार, तहसील सदर, जिला मुजफ्फरनगर के तालाब पर कुछ दबंग लोगो ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिस कारण तालाब की साफ सफाई भी सही से नहीं हो पाती है और जिस कारण गाँव गली में जल भराव की समस्या हो रही है और सभी ग्रामवासी परेशान है। प्रार्थी ने जब उक्त समस्या के विरुद्ध यू० पी० जनसुनवाई पर शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि ग्राम कल्लनपुर के उक्त तालाब को कब्जा मुक्त कराकर साफ कराया जाये। इस दौरान बलवीरी, मोहिनी, पूजा शर्मा, सुनीता आदि मौजूद रहे।

कृषक मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ना समिति रोहाना कला में कृषक मेले का आयोजन किया गया। गन्ना समिति रोहाना कला में कृषक मेले का आयोजन किया गया मेला ११ सितंबर से २५ सितंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें कृषक बंधु को प्राथमिक कैलेंडर बांटने के बाद यदि कोई त्रुटि कैलेंडर में पाई जाती है जैसे कृषक का नाम अकाउंट नंबर क्षेत्रफल प्रजाति तो अंतिम अवसर के रूप में मेले में आपत्ति ली जा रही है तथा प्रत्येक ग्राम पर्यवेक्षक अपने सर्किल से संबंधित शिकायत दर्ज कर रहे हैं जिसमें परीक्षण उपरांत आवश्यक संशोधन किए जाएंगे कृषक से यह भी कहा जा रहा है कि इसके बाद संशोधन का कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा। मेले में कृषकों द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है।
उक्त के दौरान सचिव प्रभारी रोहाना कला एसपी सिंह उपस्थित रहे।

विकास कार्ये पर की चर्चा, दिये आवश्यक दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर के विकास पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कल (सोमवार) अपने आवास पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना अधिकारी सतीश गौतम, अधिशासी अधिकारी हेमराज पाल व एसडीएम सदर परमानंद झा के साथ बैठक कर नगरीय क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों व जनहित से जुड़े विषयों को लेकर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को शहर के विकास को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों में अधिकारी स्वयं भ्रमण कर जर्जर सड़कों मार्गों का निरक्षण कर लिस्ट बनाकर उनका पुनरू निर्माण कराए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करें। शहर में जहां भी स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं, उन सभी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी लाइट को दुरुस्त करने के साथ उन्हें एलईडी लाइट से बदलने की प्रक्रिया को शुरू किया जाए। इससे लोगों को बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था मिलेगी और बिजली की खपत भी कम होगी। मंत्री कपिल देव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में वर्षों से इकट्ठा कूड़ा को शहर से बाहर हटाने को कहा है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए नागरिकों को जागरूक करने और इधर-उधर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि सफाई कार्य को बेहतर बनाने में वे अपना सहयोग दें। मंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाला व्यक्ति जब नए शहर में जाता है तो साफ-सफाई देखता है जब जिले की नाली साफ होती है तो जिले का चेहरा भी साफ होता हैं एक महीने के बाद हमारे त्योहार शुरू हो जाएंगे इस बार की दिवाली एक नए वातावरण में मनाई जाए ऐसी मेरी इच्छा है गंदगी शब्द को इस बार दूर करना है, यह प्रण लें। दशहरे के बाद गंदगी के रावण को जला देना है। मंत्री कपिल देव ने बताया कि भाजपा सरकार में देश के उत्थान के लिए जितना काम हो रहा है, उतना पिछली सरकारों में नहीं कराया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ निरंतर कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं।

 

सुपोषण मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में सुपोषण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं को सब्जियों, मौसमी फलों एवं दालों के महत्व की जानकारी विस्तृत रूप से नोडल शिक्षक राकेश बंसल द्वारा दी गई।

 

े लूट की झूठी खबर से हडकम्प
रामराज।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिनदहाडे बैंक कर्मी से लूट की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे ेजुट गई। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग मे मश्गूल स्थानीय पुलिस मे आज दोपहर बैंक कर्मचारी से लूट के प्रयास की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। चर्चा रही कि बाईक सवार तीन बदमाशो ने बैंककर्मी को आतंकित कर उससे लूट का प्रयास किया। चर्चा रही कि बाईक सवार बदमाशो ने गांव स्याली से कलेक्शन कर वापिस लौट रहे बन्धन बैंक के कर्मचारी से लूट का प्रयास किया। बैंककर्मी ने खेतो मे भागकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव एवं सीओ जानसठ शकील अहमद,इंस्पैक्टर जानसठ मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच पडताल मे जुट गए।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी की छापेमारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में अवैध रूप से मानको के विपरीत संचालित किये जा रहे क्लीनिक और नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा की मौत के कई मामले घटित होने के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग अब सांस लेने के मूड में नही हैं। सोमवार के बाद आज मंगलवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्यवाही का दौर जारी रखते हुए ताबड़तोड़ छापे मारे।
शहर के मौहल्ला मल्हूपुरा में डा. रमन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ फर्जी चिकित्सकों की दुकानों को बंद कराने के लिए छापामार कार्यवाही की। कुछ क्लीनिक पर मामला सही पाया गया तो अधिकांश झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकानों का ताला बंद कर भाग निकले। ऐसे में फर्जी चिकित्सकों की इन दुकानों को बंद कराने के लिए स्वासथ्य विभाग की टीम ने सील लगा दी है। वहीं इस अच्छे कार्य के लिए सीएमओ डा. महावीर सिंह को सम्मानित करने की बात कुछ पेशेवर चिकित्सकों ने की है। जबकि अवैध क्लीनिक चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि जनपद में भोपा और मीरापुर में अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सकों के कारण जच्चा और बच्चा की मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को लेकर अनेक सवाल उठने लगे थे। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने इन झोलाछाप और फर्जी चिकित्सकों की दुकानों को बंद कराने के लिए छापामार कार्यवाही की। पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में पूरे जनपद में निजी चिकित्सालय एवं पैथोलाजी लैब आदि में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में निजी अस्पतालों मे विभिन्न टीमे बनाकर चेकिंग कराई गई। इस दौरान शहर के नगरीय क्षेत्र में उनके द्वारा निजी चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण किया गया जहां पर रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल, सेवा डायग्नोस्टिक सेंटर, आस्था हास्पिटल, जेयू हास्पिटल, एपेक्स हास्पिटल को सील कर दिया गया था।
स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन की कार्यवाही में जनपद में कुल ४१ हास्पिटल सील किए तथा ४० से अधिक हास्पिटलों को नोटिस दिया गया। खतौली ब्लाक में २ हास्पिटल और सात क्लिनिको को सील किया गया, मोरना ब्लाक में चार क्लीनिक २ पैथोलाजी लैब सहित ६ हास्पिटल को सील किया गया चरथावल ब्लाक में एक हास्पिटल सील किया गया तथा ४ हास्पिटल को नोटिस प्रदान किए गए बुढाना ब्लाक में तीन लैब एवं तीन क्लीनिक सील किए गए, बघरा ब्लाक में तीन क्लीनिक सील किए गए तथा १५ को नोटिस दिए गए, शाहपुर ब्लाक में ७ को नोटिस दिए गए, पुरकाजी ब्लाक में एक हास्पिटल सील किया गया तथा ५ को नोटिस दिए गए, जानसठ ब्लाक में ४ हास्पिटल सील किए गए तथा ६ को नोटिस दिया गया, सदर ब्लाक में ५ हास्पिटल सील किए गए जबकि शहरी क्षेत्र में कुल ६ हास्पिटल सील किए गए। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को भी विभिन्न टीमों को छापामार कार्यवाही पर लगाया गया। आज भी अनेक फर्जी क्लीनिक और हॉस्पिटल मिले हैं, कुछ को टीमों ने मौके पर ही सील किया है, जबकि कुछ को नोटिस देकर जरूरी दस्तावेज मांगे गये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा महावीर सिंह फौजदार ने जनपद में अवैध रूप से चला रहे निजी चिकित्सालय, लैब, जच्चा बच्चा केंद्र, अल्ट्रासाउंड सेंटर आदि को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि समस्त चिकित्सालय नियमानुसार एवं सही तरीके से संचालन करें अन्यथा सख्त विधिक कार्रवाई उनके विरु( निश्चित रूप से कराई जाएगी।

 

टीमे गठित,चलेगा बिजली चोरी के खिलाफ अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पावर कारपोरेशन बिजली चोरी पकडने के लिए बडे स्तर पर checking अभियान चलाने जा रहा है। जिसमें ओवरलोड ट्रांसफार्मर को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग के द्वारा टीम का गठन किया जाएगा। एक्सईएन के निर्देशन में सभी टीम छापेमार कार्रवाई करेंगी। टीम में एसडीओ से लेकर जेई, लाइनमैन आदि कर्मचारी शामिल रहेगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी पकडने के लिए विभाग बडे स्तर पर अभियान चलाने जा रहा है। जिस उपभोक्ता के यहां पर बिजली चोरी पकडी जाएगी उसके खिलाफ कडी कार्यवाही के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। शासन ने पावर कारपोरेशन को ओवरलोड कम करने के निर्देश दिए है। इस अभियान में ओवरलोड ट्रांसफार्मर को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद उक्त क्षेत्र में बिजली चौकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस तरह से विभागी टीम बिजली चोरी पकडेगी। इस अभियान में बडे बकायेदारों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। बिल जमा न करने पर उनके बिजली कनेक्शन भी काटे जा सकते है। फिलहाल पावर कारपोरेशन के अधिकारी इस अभियान को चलाने के लिए कार्य योजना बना रहे है।

 

शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन एवं जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश द्वारा जनपद में स्थित विदेशी मदिरा एवं बीयर गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आबकारी आयुक्त द्वारा विदेशी शराब के ब्रांडो की उपलब्धता की सघनता से जांच कराई गई, थोक गोदामों पर विदेशी शराब के काफी ब्रांड की उपलब्धता पाई गई, जिस पर संयुक्त आबकारी आयुक्त द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। संयुक्त आबकारी आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि उत्तराखंड राज्य के सीमावर्ती गांव में एवं जनपद के अन्य गांव सरनावली, फुगाना, शुक्रताल, बीजोपुर एवं दादूपुर आदि में सघन चेकिंग एवं दबिश कार्यवाही की गई तथा इस क्षेत्र में पड़ने वाली आबकारी दुकानों की भी सघन चेकिंग की गई।

 

सफाईकर्मियो की समस्याओ का समाधान हो
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मितवा भंवर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की सभी नगर निकाय सफाई मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। जिसमें केवल एक कर्मचारी है जो अपना सफाई का कार्य बडी मेहनत और ईमानदारी से कर रहा है। आरोप लगाया कि इसके बावजूद भी सफाई मजदूर पीडित आज भी पीडित व शोसित है। सफाई मजदूर का जितना शोषण नगर निकाय कर रही है वो किसी भी विभाग मे बदला नही है। मितवा भंवर ने कहा कि यदि नगर निकायो ने अपना रवैया नही बदला तो यूनियन बडा आन्दोलन करेगी। जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बैठक मे संगठन से जुडे पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 19 =