News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

टीकाकरण अभियान चलाया, साफ सफाई के निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, लंपी स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना अन्तर्गत चूजों का वितरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गईः- डॉ हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रामपुर तिराहा मे भ्रमणध्निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय हरा चारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध था चिकित्सा आदि का कार्य किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर के दिशा निर्देशन में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया तथा बीमार बछड़े का उपचार किया गया। गौवंश आश्रय स्थल पर साफ सफाई ठीक नहीं पाई गई जिसके लिए केयरटेकर को सही से साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।इस समय पशुओं को घ्केवल सूखा भूसा खिलाया जा रहा है जिसके कारण अधिकतर पशु कमजोर एवं कुपोषित हैं जिसके लिए ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को हरा चारा खिलाने हेतु निर्देशित किया गया। गांव बाखरनगर मे पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा की टीम ने एल०एस०डी० का टीकाकरण किया व अस्थाई गौशाला का भ्रमण किया ओर बीमार पशु का इलाज किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कसोली गोशाला की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया। डॉ सुनंदा पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी पावर्टी द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र बधाई कला में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई, निरीक्षण के समय गोवंश आश्रय स्थल पर हरा चारा ,भूसा स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला साफ सफाई करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए सतत्पश्चात गांव देहचंद में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर लंपी बीमारी से बचाव हेतु उपाय बताए गए तथा बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कान्हा गोशाला की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया। रविन्द्र कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा प्रवीण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ कान्हा गौशाला सिसौली का निरीक्षण कर बारिश से जल भराव की स्थिति को देखा, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, चारे और पानी की व्यवस्था देखी गई।

 

क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रान्ति सेना द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत नरा व जडौदा मसूरंपुर क्षैत्र के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय पर ललित मोहन शर्मा की उपस्थिति मे संगठन में शामिल हुए युवाओं को मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी, जिलाध्यक्ष आनन्दं प्रकाश गोयल ने पटका पहनाकर क्रान्ति सेना की सदस्यता दिलाई। क्रान्ति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जी ने कहा कि क्रान्ति सेना की हिन्दूत्व वादी नितियो एवं आमजन मुद्दों पर कार्य करने से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में हिन्दू युवा क्रान्ति सेना मे शामिल हो रहे हैं। मडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी एवं जिलाध्यक्ष आनन्दं प्रकाश गोयल ने कहा कि हमें जातपात छोड़कर छोटे छोटे विवादो को भूलकर केवल ओर केवल हिन्दूत्व की बात करनी चाहिये। क्रान्ति सेना के सभी कार्यकर्ताओं को हिन्दू त्योहारों के चलते यह भी हम हिन्दूओ को ध्यान रखना होगा की हम अपने आसपास देखें की हमारा कोई हिन्दू परिवार आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण त्योहार को मनाने से वंचित ना हो जाये। हम सब हिन्दू वीरों को मिलकर उस गरीब हिन्दू परिवार की मदद करें ताकि उसका परिवार उसके बच्चे त्योहारों को खुशी खुशी मना सकें। कार्यक्रम मे जितेन्द्र गोस्वामी, मंगतराम, राजेन्द्र तायल, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अमित मित्तल, शुभमं गुप्ता, मोनू बसलं, गोरव माहेश्वरी, ने क्रान्ति सेना मे शामिल होने वाले नरा निवासी अतुल शर्मा जी के नेतृत्व मे मनोज गुप्ता, अभिषेक, अभिषेक सैनी , राधे सैनी , रोहित सैनी , वशं सैनी , चिंटू सैनी , अनुज सैनी , रामगोपाल , शुभम, अनिकेत सैनी , वशं , दिपांशु राजपूत , संदीप , पवन सैनी , अमित सैनी , नितिश सैनी , सन्नी सैनी , सभी क्रान्तिकारी साथियो का क्रान्ति सेना मे शामिल होने पर हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया।

 

समाजसेवी मनीष चौधरी ने जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । संस्कार माता-पिता देते हैं, शिक्षा स्कूल से मिलती है, जबकि अपने स्वास्थ्य का ध्यान हमें खुद ही रखना पडता है, इसलिए स्वास्थ्य को चुस्त एवं दुरूस्त रखने के लिये योग ही सबसे अच्छा माध्यम है। हमें दुर्व्यसनों से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य का अच्छी तरह ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास कर सकता है।
उक्त बातें प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन की ओर से होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। च्एक कदम मानवता की ओरज् शीर्षक से आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेविल योगासन चौम्पियनशिप अवार्ड सेरेमनी २०२२ में आज जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले ३१ समाजसेवियों को सम्मानित किया, जिनमें जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, के.पी. तोमर और नवीन कश्यप आदि भी शामिल रहे। उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन देवराज, प्रेसिडेंट डा. प्रवेन्द्र दहिया एवं सेक्रेट्री जनरल अनिल शास्त्री ने भी प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा किये जा रहे कार्यो की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बच्चों का उत्साह बढाते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि आज के बच्चे और युवा पीढी योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार माता-पिता देते हैं, शिक्षा हमें स्कूल से मिलती है, जबकि हमें अपने स्वास्थ्य का खुद ही रखना पडता है। यदि हम अपने शरीर को चुस्त एवं दुरूस्त रखते हैं, तो हम कामयाबी की सीढियों को आसानी से चढ पायेंगे।

 

पितरों का तर्पण कर किया विदाMuzaffarnagar News
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पितृ विर्सजनि अमावस्या के अवसर पर सैकडो श्रृद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्री भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ पहुंच कर पितरों को तर्पण करके विदा किया तथा गंगा मे स्नान-दान के पश्चात विभिन्न मंदिरो के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया।
पितृ विसर्जनि अमावस के मौके पर आज सुबह से ही पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ में गंगा स्नान एवं दानधर्म के लिए श्रृद्धालु भारी संख्या मे पहुंचने शुरू हो गए। जनपद सहित आसपास के जनपद से भी सैंकडो की संख्या मे श्रृद्धालू टै्रक्टर-टाली एवं अन्य वाहनो मे सवार होकर शुक्रताल पहुंचे। जहां उन्होने घाट पर गंगा स्नान किया तथा पित्तरों का तर्पण कर श्रृद्धाभाव पूर्वक उन्हे विदा किया । शुकतीर्थ पहुंचे श्रृद्धालुओं ने पौराणिक शुकदेव मंदिर,वट वृक्ष,श्री शुकदेव मंदिर, श्री हनुमत धाम, गणेश धाम,श्री दुर्गाधाम एवं शिव धाम आदि विभिन्न मंदिरो के दर्शन कर दान पुण्य किया। ंयात्रियों ने विभिन्न आश्रमों मे पहुंच कर साधु-सन्यासियों का आर्शीवाद लियां ं

 

मलबे में दबकर लवारे की मौत, ३ पशु घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी क्षेत्र के गांव बागोवाली मे आज सुबह तेज बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर एक लवारे की मौत हो गई। वहीं, तीन पशु और घायल हो गए। ग्राम बागोवाली के लेखपाल बाल किशोर ने बताया कि गांव मे रहने वाले मुर्तजा पुत्र जमील पशुपालन करके गुजर बसर करते हैं। उन्होंने १ गाय और २ भैंसें रखने के लिए कमरा बना रखा था। बारिश की वजह से रविवार सुबह ९ बजे कमरे की छत गिर गई थी। छत के मलबे में दबकर कमरे में बंधे पशु घायल हो गए। इनमें से एक लवारे की मौत हो गई जबकि २ भैंस व एक गाय घायल हो गई। सूचना पर बागोवाली चौकी इंचार्ज व ग्राम प्रधानपति सैय्यद रोशन मौके पर पहुंचे।

 

दो दिन बाद दौड़े युवाः जोश व उत्साह बरकरारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते सेना की अग्निवीर भर्ती स्थगित कर दी गई थी। रविवार को दो दिनों की रुकावट के बाद भर्ती प्रारंभ हुई। भर्ती स्थल चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पर गाजियाबाद की लोनी तहसील तथा बिजनौर के युवाओं ने दौड़ लगाई।
उत्साह के साथ दौड़े अग्निवीर अभ्यर्थी
सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जनपद मे २० सितंबर से प्रक्रिया आरंभ हुई थी। पहले दिन जनपद गौतमबुद्ध नगर के युवाओं ने भर्ती में भाग लिया था। उसके उपरांत हापुड़ तथा फिर रामपुर के युवाओं ने किस्मत आजमाई। लेकिन तीसरे दिन बारिश के चलते शामली और चौथे दिन गाजियाबाद की कई तहसीलों के युवाओं को बारिश के चलते मायूस होकर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैदान में बारिश का पानी भरने और कीचड़ के चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं हो सकी। दोनों जनपद से जुड़े युवाओं की भर्ती स्थगित कर शामली के अभ्यर्थियों को ११ तथा गाजियाबाद की तहसीलों के अभ्यर्थियों को १२ अक्टूबर के दिन आने को कहा गया। रविवार को गाजियाबाद के लोनी तहसील तथा बिजनौर के चांदपुर तथा नजीबाबाद तहसीलों के अभ्यर्थियों का फिजीकल शुरू हुआ।
आर्मी और नगर पालिका ने की मशक्कत
भारी बारिश के चलते भर्ती स्थल चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं नुमाइश मैदान में पानी भर गया था। कीचड़ के चलते अभ्यर्थी दौड़ नहीं पा रहे थे। सेना के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कर्मियों की मदद से मैदान से पानी निकालने की काफी मशक्कत की। दो दिनों तक चली मशक्कत के बाद मैदान इस लायक हो सका वहां पर अग्निवीर भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थियों की फिजीकल परीक्षा ली जा सके। रविवार को अभ्यर्थियों की परीक्षा मैदान पर शुरू हुई।
बिजनौर, धामपुर और नगीना तहसील अभ्यर्थियों की भर्ती कल
सोमवार को बिजनौर, धामपुर तथा नगीना तहसील के अभ्यर्थियों का नंबर है। सेना की और से जारी शेड्यूल के आधार पर २६ सितंबर को बिजनौर सदर तहसील के साथ ही धामपुर और नगीना तहसील के अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बुलाया गया है।

जागरूकता अभियान चलाया
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी व उनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर १०९० ,१०७६, १८१, ११२ ,१०९८, १९३० के बारे में जागरूक किया और पंपलेट वितरित किए।

 

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्व.कामरेड एस.के.जैन की पुण्यतिथि पर कस्बा स्थित के.के.जैन महाविद्यालय मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बैंक यूनियन से जुडे पदाधिकायियों एवं साथी बैंककर्मियो के अलावा कई गणमान्य लोगो ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर स्व.एस.के.जैन के पुत्र एवं बैंक यूनियन नेता राजीव जैन,संजय जैन,कामरेड आर.पी.शर्मा,रविन्द्र सिंह,का.मुकेश भार्गव, मंत्री अशोक शर्मा, डी.एस.चावला,बी.के.सूर्यवंशी,विजय गुप्ता केनरा बैंक आदि के अलावा जैन समाज के गणमान्य लोग एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

निराश्रितों को कराया भोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यूपी बैंक एम्पलाईज यूनियन यूपीबीयू एवं एआईबीईए के नेता तथा खतौली नगरपालिका के प्रथम नगर पालिकाध्यक्ष रहे स्व.कामरेड सुरेन्द्र कुमार जैन-एस.के.जैन की पुण्यतिथि पर आज बैंक यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा रेलवे परिसर स्थित माल गोदाम के चबूतरे पर चलने वाले महाकाल लंगर सेवा मे निराश्रितों को भोजन की सेवा दी। इस दौरान कामरेड स्व.एस.के.जैन के पुत्र बैंक यूनियन लीडर राजीव जैन,उनके अनुज संजय जैन, बैंक यूनियन नेता आर.पी.शर्मा,मंत्री अशोक शर्मा,मुकेश भार्गव,रविन्द्र सिंह ,बी.के.सूर्यवंशी आदि बैंक यूनियन से जुडे नेतागण एवं साथी बैंककर्मी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कामरेड स्व.एस.के.जैन का बैंक यूनियन के शानदार नेता थे। उन्होने जीवनपर्यन बैंककर्मियो के हितों की रक्षा के लिए होने वाले आन्दोलनो मे बढचढ कर हिस्सा लिया तथा बैंककर्मियो के हित मे अनेकों कार्य किए। जिनकी बैंकर्स आज भी सराहना करते हैं तथा स्व.एस.के.जैन द्वारा कराये गए कार्यो के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

 

काली नदी का जलस्तर बढा, खेतों में पहुंचा पानी, सब्जी की फसल हुई नष्टMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कई दिन से हो रही मूसलाधार बारिश का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ना शुरू हो गया है। शहर से सटकर गुजर रही काली नदी बारिश के पानी के चलते चढ़ गई। जिससे किनारे के दोनों छोर पर दूर तक बोई गई सब्जी किसानों की लाखों की फसल जलमग्न हो गई। काली नदी के आसपास बाई गई लाखों की फसल को नुकसान बताया जा रहा है। जबकि रिहायशी बस्तियों में भी पानी पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है।
मूली, शलजम और गोभी की फसल नष्ट-काली नदी तट पर स्थित भूमि में सब्जी की खेती करने वाले किसान अरजीत कुमार ने बताया कि बारिश का पानी काली नदी में चढ़ रहा है। काली नदी के दोनों तट पर स्थित सैंकड़ो भूमि को पानी ने अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी नदी किनारे स्थित अपनी भूमि में मूली, शलजम तथा गोभी आदि की फसल बोई हुई थी। बताया कि फसल तैयार थी, लेकिन पानी के चलते नष्ट हो गई।
बताया कि काली नदी का पानी चढ़ने से उनके खेतों में खड़ी सब्जी की फसल नष्ट हो गई। बताया कि आसपास के सब्जी किसानों के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते नदी किनारे के सब्जी किसान बर्बाद हो गए।
काली नदी तट पर स्थित भूमि पर सब्जी की खेती कर आजीविका कमाने वाले किसानों के सपने बारिश ने चकनाचूर कर दिये हैं। बारिश के चलते किसान अरजीत कुमार ने बताया कि उसकी लाखों की फसल नष्ट हो गई। अरजीत ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की उम्मीद जताई है। कहा कि उन सहित काली नदी के आसपास सब्जी की खेती करने वाले दर्जनों किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचा। कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन मुआवजा देकर उनकी आर्थिक सहायता करे।

 

पुष्पाजंलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपाईयो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी की मन की बात कार्यक्रम में व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंति पर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवन शैली की चर्चा की। इस दौरान नगर के बूथ नम्बर 114 के अध्यक्ष विशाल बंसल, नगर मंत्री अखिलेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अनुज पचीसिया, राहुल आदि मौजूद रहे।

 

बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरी
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पिछले तीन दिन से रूक रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण एक और जहां लोग अपने घरो मे कैद होने को मजबूर हो गए हैं। वहीं दूसरी और बारिश के कारण लोगों के रोजगार पर भी फर्क पड रहा है।भोपा क्षेत्र मे हो रही लगातार बारिश के कारण सनत कुमार प्रजापति नामक व्यक्ति के कच्चे मकान की छत गिर गयी। इस हादसे मे परिवार बाल बाल बच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण मदद मे जुटे।

रक्तदान शिविर का मंत्री संजीव बालियान ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने आज गौरव हॉस्पिटल कस्बा शाहपुर पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम व रक्तदान शिविर शुभारम्भ किया! इस दौरान जिलापंचायत सदस्य विजय चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी,डा. गौरव सैनी जी, परमेश चेयरमैन , कपिल सैनी , नंदकिशोर सैनी, मनोज सिंगल , चतरसैन , उमेश मित्तल व सम्मानित प्रधानगण, कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।

 

नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा वह जगतबंधु सेवा ट्रस्ट द्वारा जे एम डी दांतों के अस्पताल तीर्थ कॉलोनी में निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने फीता काटकर विशाल शिविर का शुभारंभ किया इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है की जे एम डी दांतो के अस्पताल के मालिक राहुल दक्ष द्वारा जो निःशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगवाया गया है। वह सराहनीय कार्य है राहुल दक्ष पहले के द्वारा खतौली में गरीब असहाय लोगों के लिए परोपकारी कार्य किए जाते रहे हैं। वही मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात प्रजापति वह मोर्चा नेता सुमित प्रजापति द्वारा बताया गया है कि नोएडा आई केयर आई हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच शिविर में करीब ३०० नेत्र मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई।

 

पोषाहार का वितरण किया
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोजना अधिकारी, चरथावल के नेतृत्व में जनपद के ब्लॉको में विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण, पोयम गायन, अन्नप्राशन, टीकाकरण, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां, पोषाहार वितरण का कार्य किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी, चरथावल के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सुबह के समय प्रार्थना में पी०टी० अभ्यास एवं ०३ से ०६ वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को रंगों का ज्ञान, आकृति का ज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम कराया गया तथा बच्चों को कहानियों एवं चित्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धक कविताएं सुनाई गई, जिससे बच्चों में उपरोक्त कार्य द्वारा मानसिक एवं शारिरीक विकास कार्य कराया जा सके।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =