समाचार (Muzaffarnagar News)
क्रीडा प्रतियोगिता में लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डीएवी इंटर कॉलेज मे तहसील स्तरीय एथलेटिक्स शैक्षिक बालक बालिका क्रीडा प्रतियोगिता २०२२ का विधिवत शुभारंभ गजेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर, बृजेश कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, सुनील कुमार शर्मा प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज एवं प्रधानाचार्य श्रीमती कुसुम लता आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं प्रमोद कुमार एनएफसी प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी ने किया और प्रतियोगिता का संचालन वाकर हुसैन और अक्षय कुमार ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ ८०० मीटर की सीनियर बालिकाओं की दौड़ को जिला विद्यालय निरीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें ८०० मीटर में आयुषी प्रथम खुशी दूसरा भारती तृतीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर बालकों में साबिर प्रथम तोहिद दूसरा आकाश तीसरा स्थान प्राप्त किया २०० मीटर सीनियर में वैभव पंकज तोमर और आकाश क्रमशः पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया जूनियर बालक ८०० मीटर की प्रतियोगिता में उवेश अर्जुन मोहीन ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया १०० मीटर जूनियर बालक में वासिक मोहम्मद नजाकत मोहम्मद जीशान क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक २०० मीटर में अजहर समीर मोनू चौधरी ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। १०० मीटर सब जूनियर बालक ने वंश शर्मा समीर मलिक मोहम्मद फरदीन ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया और इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में डॉ राहुल कुशवाहा, गया प्रसाद प्रजापति, दीपक बालियान, राजीव शर्मा, अमित कुमार, विपिन कुमार, नीरज कुमार, विनुज कुमार, विनीत, मुकेश कुमार, वरुण, राहुल, प्रवेश कुमार, हंस कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, रोहित केसले, समीर चौधरी, श्रीमती शशि, प्रभा, रचना रावत, बबीता राणा, प्रियंका शर्मा, प्रीति शर्मा, सुमन, मोनिका, शिव कुमार, अजय कुमार, नरेश सैनी, राजकुमार, जयवर्धन, विकास शर्मा, वैभव आज का विशेष सहयोग रहा। पहले दिन का प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी सत्य काम तोमर सभी अतिथियों का हृदय की असीम गहराइयों से स्वागत किया और कल दूसरे दिन की प्रतियोगिता सुबह ९ः०० बजे शुरू होगी।
दो बाइकों सहित शातिरों को किया गिरफ्तार
शाहपुरं मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी एवं लूट की ०२ घटनाओं का सफल अनावरण किया जहां ०२ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी की गयी ०१ मोटरसाइकिल व लूटी गयी ०१ मोटरसाइकिल सहित अवैध शस्त्र बरामद। शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०२ शातिर वाहन चोरध्लुटेरे अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए थानाक्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी एवं लूट की ०२ घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी ०१ मोटरसाइकिल, लूटी गयी ०१ मोटरसाइकिल सहित ०१ मसकट मय ०१ जिंदा कारतू १२ बोर व ०१ नाजायाज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे एवं अकेले मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से घात लगाकर मोटरसाइकिल छीन कर भाग जाते थे तथा कुछ समय के लिए नोएडा में जाकर छिप जाते थे। अभियुक्तगण चोरीध्लूटी गयी मोटरसाइकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तगण द्वारा २३ अक्टूबर को कमला देवी इण्टर कॉलेज के पास से ०१ मोटरसाइकिल कवार व्यक्ति से उसकी मोटरसाइकिल छीनी गयी थी तथा २५ अक्टूबर को पशु पैठ मैदान कस्बा शाहपुर से ०१ मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना कारित की गयी थी । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो घटनाओं के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्तगण रामविलास पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम हड़ौली थाना भौराकलां, सन्नी पुत्र सहेन्द्र निवासी ग्राम कुटबी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे। जिनके कब्जे से ०१ हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, ०१ हीरो होण्डा सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल, ०१ मसकट मय ०१ जिंदा कारतूस १२ बरो, ०१ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० विजयपाल सिंह, का० मोहित कुमार, का० नरौत्तम, का० सचिन कुमार, का० विजय कुमार, का० प्रेम सिंह थाना शाहपुर शामिल रहे।
विभिन्न स्थानों में चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों समेत संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात क नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
देवोत्थानी एकादश्ी 20 को, 24 से शुरू होगा शादियों का शुभ मुहूर्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। १० जुलाई को हरि शयनी एकादशी से बंद चल रही शादियां एक बार फिर शुरू होंगी। २० नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के साथ ही सहालग शुरू हो जाएगी, लेकिन शादियों का मुहूर्त २४ नवंबर से शुरू होगा। इसे लेकर बाजार में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि देवताओं के जागने के बाद ही शादियां होंगी। २० तक शुक्रास्त के चलते शादियां नहीं होंगी। २४ से शुरुआत होगी। ऐसा शायद ही कोई इलाका बचेगा जहां बैंड बाजे की धुन पर बराती थिरकते नजर न आएं।
शहर के होटल व रेस्टोरेंट, शादी घरों की बुकिंग फुल हो चुकी है। सहालग के लिए शहर के छोटे बैंड वालों के पास दो से पांच और बड़े बैंड वालों के पास छह से आठ बुकिंग है। बैंड मास्टर ने बताया कि अनेकों छोटे बड़े बैंड वाले हैं। सभी के पास बुकिंग है। दो साल के कोरोना काल के बाद बुकिंग में तेजी आएगी।
होटल रेस्टोरेंट की बुकिंग फुलः शहर के करीब सभी रेस्टोरेंट व होटल में बुकिंग हुई है।
एक टेंट वाले के पास चार से पांच बुकिंगः ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर शादियों की धूम होगी। एक डेकोरेटर्स ने बताया कि सभी टेंट हाउस के पास कई बुकिंग है। फूल के कारोबारी कल्लू ने बताया कि सजावट के लिए बुकिंग मिल गईं हैं। शादी के वाहन के साथ ही मंडप सजाने वालों के चेहरे भी खिल उठे हैं। इस बार पूरे शहर में शादियों की धूम है।
खास मुहूर्त पर शादी करने का चलनः आचार्य ने बताया कि शुक्रास्त की मान्यता के चलते लोगों ने शादियां नहीं कीं। शुभ कार्य भी नहीं हुए। सात जन्मों तक रिश्तों को जोड़ने की शादी की मान्यता होने और सुख वैवाहिक जीवन के लिए लोग अच्छे दिनों में ही शादियों का प्लान बनाते हैं। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि शादियों का शुभ मुहूर्त है। शुभ लग्न होने के कारण शादियों की धूम होगी।
क्षेत्र का किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विद्यालय की डांस टीचर विषा चौधरी ने हरिद्वार जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए मुम्बई में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आगे वह दिसंबर माह के पहले सप्ताह में नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डांस प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत व एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों बधाईयाँ दीं।
वारंटी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चौकी प्रभारी बहलना उप निरीक्षक कौशल गुप्ता द्वारा वारंटी अभियुक्त जाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जहांगीर पट्टी ग्राम सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्तगण को जहांगीर पट्टी ग्राम सुजडू के पास से गिरफ्तार किया गया ।
किसानों की समस्याओं को सुना
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जेपी दिवाकर मोरना परिषद द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की गयी, एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित किसानों की समस्या का निस्तारण मौके पर फील्ड स्टॉफ से कराया गया।
मिशन शक्ति जागरुकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों, कोचिंग सेन्टरों, गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/ बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओंध्बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
ईरान के पहलवान ने जीती कुश्ती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पचौंडा कलां गांव में हुए विशाल दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहले दिन ईरान के पहलवान ने पंजाब के पहलवान को हराकर तीन लाख रुपये की कुश्ती जीती। जनता इंटर कॉलेज पचौंडा स्थित कृषि फार्म मैदान पर दंगल का उद्घाटन भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने फीटा काटकर और पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। पहले दिन तीन लाख रुपये के इनाम की सबसे बड़ी कुश्ती ईरान के ओदी पहलवान ने जीती। ओदी पहलवान ने भारत केसरी भोला पहलवान पंजाब को कडेघ् मुकाबले में हराया। रेफरी मांगेराम पहलवान, यूसूफ पहलवान, जितेंद्र कोच व युधिष्ठिर पहलवान रहे। संचालन नकुल चौधरी ने किया। आयोजक अर्जुन पहलवान ने बताया कि २९ अक्तूबर को प्रवेश पहलवान बहादुरगढ हरियाणा व बिनिया मोमीन पहलवान जम्मू कश्मीर के बीच सबसे बड़ी पांच लाख की कुश्ती होगी। इसके अलावा आसपास के जिलों के अखाड़ों के पहलवान भी जोर आजमाइश करेंगे। दंगल के आयोजक अर्जुन पहलवान ने पगड़ी पहनाकर मुख्य अतिथि प्रिंस चौधरी का स्वागत किया। दंगल में कई अन्य बडेघ् इनाम की कुश्ती भी हुई। दंगल में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, बिजेंद्र मुखिया, बृजपाल सिंह बढेडी, चौधरी धर्मवीर सिंह, जयवीर सिंह, गुलबहार, शहजाद, दुष्यंत चौधरी, संस्कार चौधरी, सुहैल, विष्णु आदि मौजूद रहे।
पशु चिकित्सकों ने किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, लंपी स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकार चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गईः- ग्राम सफीपुर विकास खंड बुढ़ाना में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा सूकर पालकों को संचारी रोगों से बचाव सम्बन्धी जानकारी दी गई, एवं पेट के कीडो की दवाई दी गयी। ग्राम सौजनी ब्लॉक जानसठ में डॉ राजीव कुमार त्यागी के द्वारा एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कृमि नाशक दवाइयां तथा लम्पी रोग से ग्रसित गोवंश को औषधि उपलब्ध कराई गई तथा कैंप में १० पशुपालकों के केसीसी फार्म भी भरवाए गए। ग्राम सोंटा ब्लॉक खतौली में डॉ लक्षमण सिंह द्वारा एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कृमि नाशक दवाइयां तथा लम्पी रोग से ग्रसित गोवंश को औषधि उपलब्ध कराई गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार डॉ मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा कान्हा गौशाला नगर पंचायत बुढ़ाना पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया। एक गाय बीमार पाई गई जिसका उपचार किया गया है। अन्य सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। डॉ हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा ग्राम बहेड़ी एवं रोहाना खुर्द में शूकर पालकों को संचारी रोग नियंत्रण के बारे में जागरूक किया गया। नगर पंचायत भोकेरहेड़ी मैं संचारी रोग जागरूकता अभियान के तहत सुकरपालको को संचारी रोग से बचाव हेतु जानकारी दी गई। डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रयस्थल नगरपंचायत जानसठ मे सभी गोवंश ओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया !सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। कैटल शेड की साफ सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश केयर टेकर्स को दिए गए, एवं हरा चारा भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गया। नगर पंचायत जानसठ के वार्ड नंबर २ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा शूकर पाल को को जे.ई.ध्ए.ई.एस. बीमारी के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी जौला, बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल फतेहपुरखेरी में सभी गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे ०१ नया गौवंश अस्वस्थ पाया गया, जिनका इलाज किया गया। डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रोहाना कला में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया स सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल पर हरा चारा भूसा स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला सइसी क्रम में डॉक्टर हर्षवर्धन के निर्देशानुसार श्री अनिल कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल रामपुर तिराहा में निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए तथा हरा चारा व स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र जानसठ में लंपी बीमारी से ग्रसित पशुओं का उपचार किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के निर्देशानुसार कसोली गोशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ अमरदीप सिंह के द्वारा ग्राम कसियारा में बहुद्देशिय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कान्हा गोशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया। अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल फतेहपुरखेरी पर गौवंशों के हरे चारे की उपलब्धता हेतु कुल २० बीघे बोई गई जई।
जेसीबी मशीन का छात्र गुड्डू ने मॉडल किया तैयार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दीपचंद्र ग्रेन चैंम्बर इण्टर कॉलेज के कक्षा आठवीं के छात्र गुड्डू ने स्वयं की प्रेरणा से कुछ वेस्ट मैटिरियल और मात्र २० रूपये की लागत से जेसीबी मशीन का माडल तैयार किया है। माडल का प्रदर्शन देखकर प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बालकों को ऐसे कार्य करने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिससे छात्र जिला, मण्डल स्तर और प्रांतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें । प्रधानाचार्य ने बताया कि ग्राम कूकड़ा निवासी यह छात्र निम्न आय वर्ग से संबंध रखता है जिसके पिता बिजली का छोटा-मोटा काम करते हैं। यह मॉडल उसने खुद तैयार किया है
पुलिस को मिली सफलताः हत्या का किया खुलासा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या का खुलासा किया जहां ०२ हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल, आलाकत्ल ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस व ०१ नाजायज चाकू बरामद किया। शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली एवं प्र०नि० संजीव कुमार थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त), आलाकत्ल ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर व ०१ नाजायाज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण २८ अक्टूबर को ग्राम प्रधान फहीमपुर खुर्द द्वारा थाना खतौली पुलिस को सूचना दी गयी कि ग्राम सिखेड़ा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। खतौली पुलिस तथा फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की शिनाख्त जनपद मेरठ निवासी बन्टी के रूप में हुई तथा मृतक के भाई द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा ०२ नामजद अभियुक्तों सतीश गुर्जर व हेमसिंह के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो नामजद अभियुक्तो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त सतीश गुर्जर ने बताया कि मृतक बन्टी हमारे गाँव एवं जाति का था तथा गाँव में उसके सामने कोई नहीं बोलता था। मृतक बन्टी ने गाँव में लोगों के सामने मेरे साथ कहासुनी कर अपमानित किया था। इसी कारण से अभियुक्त सतीश गुर्जर मृतक बन्टी से रंजिश रखने लगा था। अभियुक्त सतीश गुर्जर द्वारा अपने साथी हेमसिंह के साथ मिलकर योजना बनाई तथा २७ अक्टूबर सुबह अभियुक्त सतीश गुर्जर, मृतक बन्टी को अपनी मोटरसाइकिल से शराब पिलाने के बहाने ग्राम फहीमपुर स्थित अपने जीजा के ईंट भट्टा पर आया। ईंट भट्टा अभियुक्त हेमसिंह की जमीन पर लगा है। जहाँ से तीनों भट्टा के पास बने ट्यूबवैल पर शराब पीने चले गए तथा नशा होने पर अभियुक्तगण सतीश गुर्जर व हेमसिंह द्वारा गोली मारकर बन्टी की हत्या कर दी गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण सतीश गुर्जर पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम खेड़की जदीद थाना मवाना, जनपद मेरठ, हेमसिंह पुत्र स्व० ज्ञानेन्द्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम फहीमपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर(आलाकत्ल), ०१ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक धर्मवीर सिंह, व०उ०नि० अतहर खाँ, का० राहुल नागर, का० मोहित कुमार, का० सुधीर कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
कानून का राज योगी सरकार में कायमः दिनेश शर्मा
खतौली। सन्त समागम का मुख्य उददेश्य सन्त समाज द्वारा समाज मे सदभावना, जात-पात के बंधन से उपर उठ सनातन धर्म की रक्षा करना एवं समाज की कुरीतियों को दूर करना है। ताकि देश व समाज को नई दिशा व दशा मिल सके।
खतौली क्षेत्र के गंाव शाहपुर मे आयोजित सन्त समागम कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। पूर्व डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि सन्त समागम के माध्यम से सन्त समाज ने यह निर्णय लिया है कि सन्त समाज समाज हित में गांव-गंाव जाकर लोगों मे सदभावना बनाने का कार्य करेगा। ताकि समाज मे सभी लोग सदभाव व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए। डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग चुनाव के दौरान किसी और विचारधारा से कार्य करते हैं तथा चुनाव पश्चात उनकी विचारधारा मे बदलाव आ जाता है। ये लोग धर्म के विपरीत कार्य तथा व्यवहार करने का प्रयास करते हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश मे कानून का राज है। योगी जी के नेतृत्व मे प्रदेश चहंुमुखी विकास हो रहा है। किसी प्रकार की कहीं कोई अराजकता नही है। सरकार अराजक तत्वों से निपटने मे सक्षम है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पर पर श्री खडगे की ताजपेशी के सम्बन्ध में किए गए सवाल का जवाब देते हुए डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि नया अध्यक्ष बनाए जाने पर भी कांग्रेस पर कोई विशेष प्रभाव नही पडेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली को सब भली प्रकार जानते हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी मे फर्क है। पूर्व सीएम श्री शर्मा के आगमन से पूर्व जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां समय से पूर्ण कर ली गई थी। कार्यक्रम मे पहंुचने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


