News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर में सपा ने लवली शर्मा और बुढ़ाना में उमा त्यागी को प्रत्याशी किया घोषित, 5 पर रालोद, एक पर आसपा लड़ेगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले की दो नगरपालिका और आठ नगर पंचायतों में 4 पर समाजवादी पार्टी 5 पर राष्ट्रीय लोक दल और एक पर आजाद समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने अपनी 2 सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मुजफ्फरनगर की सदर नगरपालिका और खतौली नगर पालिका समेत आठ नगर पंचायतों शाहपुर, बुढ़ाना, चरथावल, जानसठ, मीरापुर, भोकरहेड़ी, पुरकाजी और सिसौली में 5 पर राष्ट्रीय लोक दल, 4 पर समाजवादी पार्टी और एक पर आजाद समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने अपनी मुजफ्फरनगर नगर पालिका सीट और बुढ़ाना नगर पंचायत सीट के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा की पत्नी लवली शर्मा को पार्टी ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। बुढ़ाना सीट से पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी के छोटे भाई सुबोध त्यागी की पत्नी उमा त्यागी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने इन दोनों को सिंबल भी अलॉट कर दिए हैं। चरथावल और मीरापुर सीट भी सपा के खाते में रहेगी। इनके अलावा खतौली, शाहपुर, जानसठ, पुरकाजी और सिसौली सीट पर राष्ट्रीय लोकदल अपने प्रत्याशी घोषित करेंगी। जिसके लिए पार्टी में बैठक चल रही है।भोकरहेड़ी की सीट आजाद समाज पार्टी को दे दी गई है जहां से आसपा के प्रत्याशी की घोषणा भी आज शाम तक कर दी जाएगी।

ट्रेन की चपेट मे गौवंश की मौत
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बीती देर रात हादसे के तहत ट्रेन की चपेट मे आकर पांच गायो की मौत हो गई। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत गौवंश को रेलवे ट्रेक से उठवाया। इस हादसे पर ग्रामीणो ने दुख व्यक्त किया है।

 

विद्यालय में चोरी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय मे चोरी कर ली। आज सुबह विद्यालय मे चोरी की सूचना पर आसपास के ग्रामीणो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्कूल मे चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की जांच-पडताल शुरू की।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने प्राथमिक विद्यालय के ताले तोडकर स्कूल से एलईडी लेजिम चाक किट व खेल खिलौने आदि चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामले की जांच पडताल शुरू की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल शुरू की।

 

सफाई अभियान संचारी रोग की रोकथाम को चलाया
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण एवम नगर को सुंदर, स्वच्छ बनाने के लिए चलाए गए अभियान के अंर्तगत प्रतिदिन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी/ प्रशासक अरुण कुमार के निर्देशन में अधिशाषी अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा के आदेशानुसार डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में निकाले जाने वाली शोभायात्रा एवम रमजान माह जुम्मे की नमाज से पूर्व नगर के मुख्य मार्गो पर विशेष सफाई अभियान चलाकर कली चुना डलवाया गया।

 

सरल कन्या विवाह का भारत विकास परिषद समृद्धि मुजफ्फरनगर कराया गया आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद समृद्धि मुजफ्फरनगर द्वारा हस्तिनापुर प्रान्त के मुख्य कार्यक्रम मे शामिल सरल कन्या विवाह का आयोजन भोपा रोड स्तिथ ग्रैंड प्लाजा मॉल में किया गया। विवाह अंजली संग कप्तान का हुआ। कन्या को दैनिक आवश्यकता का सभी सामान जैसा डबल बेड, अलमारी ड्रेसिंग टेबल के साथ , सभी बर्तन , सभी प्रकार के कपड़े, और अनेक उपहार शाखा द्वारा दिए गए।
सबसे पहले बारात का स्वागत जलपान से किया गया। वर बधू की वरमाला के पश्चात सभी के भोजन की व्यवस्था शाखा द्वारा कि गई। उसके पश्चात वर वधु के फेरे हुए।
इस अवसर पर श्री तरुण शर्मा जी ( क्षेत्रीय अध्यक्ष एन सी आर-१), अनुराग दुबलिश ( क्षेत्रीय महासचिव) डॉ आर के सिंह (प्रान्तीय अध्यक्ष) ने उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जिला सह समन्वयक अतिन संगल व प्रांतीय चेयरमैन प्रतिभा सम्मान अमित तायल का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम चैयरमैन शाखा संरक्षक संदीप जैन एवं वरिष्ठ सदस्य अजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम में शाखा मार्गदर्शक नवीन सिंघल व श्रीमती नीरा सिंघल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार जी द्वारा कहा आगे भी अगर किसी कन्या को आवश्यकता हुई तो शाखा सदैव तत्पर रहेगी। सभी आगंतुकों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। लगभग ४० शाखा सदस्यों द्वारा सपरिवार आकर काफी उत्साह से वर वधु को आशीर्वाद दिया एव उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान डॉ प्रवेश कुमार (अध्यक्ष), सी ए मनीष बंसल( सचिव), विवेक मित्तल(कोषाध्यक्ष), डॉ पारुल जैन(महिला संयोजिका) मौजूद रहे।

 

कालेज में किया पौधारोपण
रामराज। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  बंसत कन्या इंटर कॉलेज रामराज/मुजफ्फरनगर मे प्रधानाचार्या व अन्य अध्यापिकाओ द्वारा विद्घ्यालय मे पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में बंसत कन्या इंटर कॉलेज रामराज/मुजफ्फरनगर मे प्रधानाचार्या व अन्य अध्यापिकाओ द्वारा विद्घ्यालय मे पौधारोपण किया गया। बच्चो को पोधारोपण के फायदो के बारे मे बताया गया। पौधे हमारे जीवन मे किस प्रकार उपयोगी होते है इन सबकी की विस्तृत जानकारी बच्चो को प्रधानाचार्या द्वारा दी गई।

 

संचारी रोग की रोकथाम को कार्यक्रम आयोजित
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कुंद कुंद जैन इंटर कालेज, खतौली में संचारी रोगों से रोकथाम हेतु लोकगीत प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेजग् खतौली मे संचारी रोगो से रोकथाम हेतु लोकगीत प्रोग्राम का आयोजन किया गया तथा बाद मे अध्यापको द्वारा इस संचारी रोग से अपने आप को व अपने आसकृपास वालो को कैसे बचाया जा सकता है इस पर विचार किया गया। सभी विधार्थियो को बचाव के सारे उपाय बताए गए व अपने क्षेत्रवासियो को भी इस बीमारी से जागरूक करने को कहा।

 

पुलिस लाइन में पौधारोपण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से आज ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा पहले पुलिस लाइन में एसएसपी संजीव सुमन के हाथों से ५ पौधों का वृक्षारोपण कराया गया। उसके बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा जानसठ रोड पर स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल आशादीप स्कूल में जाकर पांच वृक्ष रोपित किए। स्वर्गीय एसएस दास साहब की आज १२ वीं पुण्यतिथि है, जिस के उपलक्ष में ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट संदीप दास, होतीलाल शर्मा, सुभाष चंद गुप्ता, लोकेश चंद्र, विष्णु स्वरूप, शिवकांत, अजय, विवेक, जगदीश पालीवाल और आशादीप स्कूल से नरेश गुप्ता, आरके गोयल आदि मौजूद रहे!!

 

दमकल विभाग की गाडियों को हरी झण्डी दिखाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अर्न्तगत आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दमकल विभाग की गाडियों को पुलिस लाईन से हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना। सम्पूर्ण भारतवर्ष में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम तथा अग्निशमन सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक १४ अप्रैल से २० अप्रैल तक च्अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताहज् मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस लाईन से दमकल विभाग की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दमकल कर्मीयों द्वारा इस दौरान आमजन को आग की घटनाओं से बचने के लिए जागरूक करते हुए लोगों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानी बरतने के संबंध में जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के तहत आग लगने की स्थिति में रोकथाम की व्यवस्था, सुरक्षित एवं पर्याप्त पलायन मार्ग की व्यवस्था, दमकल विभागध्सहाता को घटनास्थल तक पहुंचनें के लिए पर्याप्त मार्ग की व्यवस्था, आगजनी की स्थिति में जीवित रहने के उपाय, उद्योगों में अग्नि सुरक्षा एवं सावधानियां, बहुमंजिले भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था तथा उपयोग की विधि, पटाखों/आतिशबाजी से सावधानी, फायर एक्सटिंग्यूशर का इस्तेमाल आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों/कॉलेजों में निबन्ध, चित्रकला, व्याख्यान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारीयों के साथ पुलिस लाईन स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा एसएस दास चौरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप दास व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

सर्विस क्लब में स्वीमिंग पुल 16 सेहोगा शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पिछले कई दिनों से गर्मी की बढ़ती तपिश को देखते हुए सर्विसेज क्लब में स्विमिंग पुल का उद्घाटन 16 अप्रैल की सांय को होने जा रहा है। सर्विसेज क्लब के उपाध्यक्ष डा. मनोज काबरा ने बताया कि स्वीमिंग पुल में सर्विस क्लब के सदस्य और उनके परिवार शामिल हो सकते है। उन्होंने स्वीमिंग पुल के लिए एक निर्देशिता भी जारी की है। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे अपने परिजनों की उपस्थिति में स्वीमिंग पुल में स्नान कर सकते है। इस सत्र का स्वीमिंग पुल शुल्क 2500 रूपये प्रति व्यक्ति तथा 7 हजार रूपये प्रति परिवार निर्धारित किया गया है। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और सायं 5 बजे से 8 बजे तक स्वीमिंग पुल सभी वर्गो के लिए खुला रहेगा।

 

जुआरियो को दबोचा पकड़ा
बु़ढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढ़ाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से नकदी सहित जुआरियों को दबोचा। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 श्री संजय कुमार मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त सूरज पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 सटटा पर्चा, 01 गत्ता, 01 पैन मय 1370/ रूपये को बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त नितिन पुत्र राकेश निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना बुढाना को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 सटटा पर्चा, 01 गत्ता, 01 पैन मय 1950/ रूपये को बरामद किया गया। वहीं इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त नौशाद पुत्र अफलातून निवासी मौ0 भटवाडा थाना बुढाना को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 सटटा पर्चा, 01 गत्ता, 01 पैन मय 1830/ रूपये को बरामद किया गया।

 

बाईक फिसलने से घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी युवक सलमान शाह पुत्र उस्मान शाह बाईक द्वारा शामली जाते वक्त बघरा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे किसी अन्य वाहन चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिवारजनो को हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

 

ग्रामीण की मौत
फुगाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे ग्रामीण की मौत से परिवारजनो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खरड निवासी करीब 42 वर्षीय किरणपाल की सडक हादसे मे मौत हो गई। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से शव की शिनाख्त कर परिजनो को इससे अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तथा पडौसी ग्रामीण तुरंत की घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

विभिन्न स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अलग अलग मामलों में विभिन्न स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सर्वेश शर्मा द्वारा अभियुक्त गुलशान पुत्र रियाज निवासी ईदगाह रोड कुंगर पट्टी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को सिमली गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 नवीन कुमार गौतम द्वारा वांछित अभियुक्तगण आयुष पुत्र प्रवेश निवासी कुरलकी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, रोहित उर्फ कल्ला पुत्र अनंगपाल निवासी कुटबी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर को चांदपुर सौरम रोड से गिरफ्तार किया।इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण सुभम पुत्र बॉबी, सोबित पुत्र प्रमोद निवासीगण ग्राम बेहडा अस्सा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर को सिखेडा रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम द्वारा अभियुक्त अजमल पुत्र अहसान उर्फ सानू निवासी ग्राम भण्डूरा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर को शीतला माता मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 धर्मेन्द्र श्यौराण द्वारा अभियुक्त हसनैन पुत्र महमूद अली निवासी नुमाईश कैम्प के सामने मेरठ रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को अम्बा बिहार से गिरफ्तार किया। गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

 

ग्रामीण की बाईक चोरी
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज दोपहर के वक्त कोई अज्ञात वाहन चोर एक ग्रामीण की बाईक चोरी कर ले गया। पीडित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। सूत्रों के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र मे आज सुबह के वक्त बाजार मे खरीदारी के लिए आए एक व्यक्ति की बाईक अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।

 

कार्यशाला का 17 से
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय सांस्कृतिक विरासत को देश के युवाओं तक पहुँचाने वाली गैर व्यावसायिक व गैर राजनैतिक संस्था स्पिक मैके (सोसाइटी फॉर दि प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ ) इस बार जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अपनी वर्कशॉप डेमोंसट्रेशन योजना के तहत ओड़िसी नृत्य की एक साथ १० कार्यशाला-प्रस्तुतियों का आयोजन कराने जा रही है। इस कार्यशाला-प्रस्तुति श्रृंखला में प्रसिद्ध नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी बच्चों को ओडिसी के गुर सिखाने के साथ साथ नृत्य की प्रस्तुतियां भी देंगी। नवम्बर २०२२ में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार के विशेष सहयोग से स्पिक मैके ने जनपद के सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में भरतनाट्यम की कार्यशालाओं का सफल आयोजन कराया था जिसे विद्यार्थियों की ओर से बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसी क्रम में सत्र २०२३-२४ का शुभारम्भ विख्यात ओड़िसी नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी द्वारा १७ अप्रैल से २१ अप्रैल तक जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में इन कार्यशालाओं के आयोजन से किया जा रहा है। इस श्रृंखला में ओड़िसी कलाकार प्रत्येक स्कूल में ४५ मिनट बच्चों को ओड़िसी नृत्य की बुनियादी क्रियाएं सिखाएंगी तथा शेष ४५ मिनट में स्वयं प्रस्तुति देंगी। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज नरा जड़ौदा में १७ अप्रैल को प्रातः ०८ः३० बजे कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार द्वारा किया जायेगा। अपरान्ह का कार्यक्रम ११ः३० बजे से महर्षि दयानन्द सरस्वती इ. का. खानूपुर मंसूरपुर में होगा। इसी प्रकार पिकेट इ. का. खतौली व श्री के. के. जैन इ. का. खतौली में १८ अप्रैल , डी. ए. वी. इ. का. जानसठ व सरस्वती इ. का. जानसठ में १९ अप्रैल , आर्य कन्या इ. का. बुढ़ाना व डी. ए. वी. इ. का. बुढाना में २० अप्रैल तथा जय हिन्द इ. का. चरथावल व आर्य कन्या इ. का. चरथावल में २१ अप्रैल को श्रृंखला का समापन होगा। ये सभी कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार तथा इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सहयोग से सम्पन्न हो रहे हैं। डॉ मृदुला मित्तल स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं के साथ इस श्रृंखला का संयोजन कर रही हैं ।

 

अध्यक्ष पद हेतु पर्चे खरीदे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय निकाय के चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ राजनैतिक सरगर्मी बढ गई है। नगरपालिका अध्यक्ष पद एवं सभासद पद के लिए कई दावेदार हैं। सम्भावित प्रत्याशियों द्वारा कलेक्टै्रट पहुंच कर नामांकन पत्र खरीदे जा रहे हैं। नगर पालिकाध्यक्ष पद हेतु आज दोपहर तक चार सम्भावित प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से पालिकाध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल की पुत्रवधु वंशिका अग्रवाल पत्नि अभिषेक अग्रवाल, कांग्रेस नेता कमल मित्तल ने अपनी पत्नि पूनम रानी, गीता पत्नि प्रदीप कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की पत्नि सुनीता शुक्ला ने पालिकाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र खरीदा।

 

निकाय चुनावः कडे सुरक्षा प्रबन्ध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते नामांकन प्रक्रिया के मददेनजर कचहरी परिसर मे कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं। चुनाव को लेकर विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत,सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, इंस्पैक्टर सिविल लाईन बबलू कुमार एवं इंस्पैक्टर महिला थाना श्रीमति रेनू सक्सैना आदि पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियो ने नामांकन स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अवैध शराब सहित पकड़ा
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा अभियुक्त शौकीन उर्फ सुक्का पुत्र फिरदोष निवासी ग्राम सांझक थाना शाहपुर को ग्राम किनोनी भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 26 फ्रूटी तोहफा देशी मार्का शराब बरामद की गयी।

फरार 2 वारंटी दबोचे
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में बिरालसी चौकी प्रभारी जय सिंह नागर ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दुधली से दहेज अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के फरार वारंटियों राजू पुत्र रामपाल व रविन्द्र पुत्र रामपाल निवासी ग्राम दुधली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने पकड़े गए दोनों वारंटियों को जेल भेज दिया है।

 

दिन निकलते ही अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिन निकलते ही अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी। जहां सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में मौके पर पहुंची थाना नई मंडी पुलिस पुलिस ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड की घटना।।

 

हादसे में स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की मौत
निर्माणाधीन मकान के जाल से गिरने से हुआ हादसाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह अपने निर्माणाधीन मकान में देख रेख के लिए गए थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान का जाल गिर गया और विपिन त्यागी इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर के भोपा रोड स्थित निर्माणाधीन मकान के जाल से गिर जाने के कारण गंभीर घायल हुए स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी (५८) की मौत हो गई। रेलवे कर्मियों और परिवार में गम का माहौल है।
मूल रूप से जिले के सोंहजनी तगान गांव निवासी विपिन त्यागी शहर के भोपा रोड पर रह रहे थे। निर्माणाधीन मकान की छत पर गए थे, इस दौरान उनकी कॉल आ गई। मोबाइल पर बात करने के दौरान वह जाल से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर घायल होने के कारण परिजन मेरठ लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों के बीच गम का माहौल बन गया। शहर के गणमान्य लोगों ने भी दुख जताया है। विपिन त्यागी सरल स्वभाग के व्यक्ति थे।
२०१७ से थे स्टेशन अधीक्षक
विपिन त्यागी साल २०१७ से स्टेशन अधीक्षक थे। उनका बेटा अभिषेक नोएडा में नौकरी करता है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी और माता के साथ वह भोपा रोड पर रह रहे थे। बड़े भाई अरविंद त्यागी रेलवे में डायरेक्टर और छोटे भाई हापुड़ में पुलिस में तैनात है।

 

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।
इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना इकाई, एएस चेक टीम व डॉग स्कवॉड द्वारा जनपदीय पुलिस के साथ कचहरी परिसरध्नगर निकाय चुनाव नामांकन स्थल में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान परिसर में उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए संदिग्धों की चेकिंग गयी तथा परिसर में खड़ें वाहनों को चेक किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील लोगों से की गयी। पुलिस द्वारा चलायी गयी चैकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा।

 

आईपीएल रोहाना के पेराई सत्र का 17 अप्रैल को होगा समापनः कुलदीप सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आईपीएल रोहाना चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक कुलदीप सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से क्षेत्र के गन्ना किसानों को अवगत कराया है कि चीनी मिल द्वारा बहुत अधिक मात्रा में इन्डेन्ट जारी करने के उपरांत भी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना बहुत कम मात्रा में मिल रहा है। जिससे मिल में नो केन की स्थिती बनी हुई है। इससे प्रतीत होता है कि दिनांक 17.04.2023 तक मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना समाप्त हो जायेगा। अतः सभी कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17.04.2023 तक वे अपना आपूर्ति योग्य समस्त गन्ना आपूर्ति कर दें। यदि उपरोक्त समय में मिल को पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना नही मिलता है तो ऐसी दशा में लि का पेराई सत्र 2022-23 दिनांक 17.04.2023 के उपरांत अन्तिम रूप से बंद कर दिया जायेगा।

 

मुजफ्फरनगर में सपा से लवली शर्मा एवं बुढ़ाना से उमा त्यागी होगी प्रत्याशी!
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  नगर निकाय चुनाव के चलते राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के अनुसार समाजवादी पार्टी ने अपनी मुजफ्फरनगर नगर पालिका सीट और बुढ़ाना नगर पंचायत सीट के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा की पत्नी लवली शर्मा को पार्टी ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। बुढ़ाना सीट से पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी के छोटे भाई सुबोध त्यागी की पत्नी उमा त्यागी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चरथावल और मीरापुर सीट भी सपा के खाते में रहेगी।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =