समाचार (Muzaffarnagar News)
इंटर व हाईस्कूल का रिजल्ट आते ही खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
शिवम पाल ने इंटर में व हाईस्कूल में अविका कौशिक ने किया जिले का किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट की परीक्षाआें का आज दोपहर परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जनपद के अनेक छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। जिसमें हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट परीक्षा परिणामो की श्रृखला मे क्रमशः इण्टर मीडिएट की परीक्षा मे जानसठ रोड स्थित ला.जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के छात्र शिवम पाल ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के छात्र अमन कुमार ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीएवी इण्टर कॉलेज बुढाना के छात्र संदीप पाल ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। शहर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इण्टर कॉलेज की छात्रा कामिनी चौहान ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ला.जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के छात्र अक्षय कुमार ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। डीएवी इंटर कॉलेज बुढाना के छात्र आकाश ने 91.60 अंक हासिल किए। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र रोहित कुमार ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। नई मन्डी पटेलनगर स्थित भागवन्ती सरस्वती कन्या इण्टर कॉलेज की छात्रा वितिका ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कस्बा शाहपुर स्थित कल्पना चावला मैमोरियल इण्टर कॉलेज की छात्रा आरूषि ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल के घोषित परिणामों में नई मन्डी पटेल नगर स्थित भागवन्ती सरस्वती कन्या इण्टर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा अविका कौशिम ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गोमती कन्या इण्टर कॉलेज जानसठ की छात्रा आयूषी ने 95.36 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। किसान मजूदर इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन जांगिड 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ला.जगदीश प्रसाद के छात्र समीर अली ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सरस्वती विद्या मंदिर जानसठ के छात्र यश सैनी ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर मे मतदाता जागरूकता पर वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर मे मतदाता जागरूकता पर वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या जी के निर्देशानुसार विद्घ्यालय की शिक्षिकाओ के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस वादकृविवाद प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत् रहे। प्रथम स्थान पर पूजा कक्षा १०, द्वितीय स्थान पर खुशबू कक्षा १०, तृतीय स्थान पर शिवानी व स्वीटी कक्षा-१० ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रधानाचार्या के द्वारा सभी को अपने मत के अमूल्य महत्व के बारे मे बताया गया और अपने मत का सही उपयोग करने का संदेश दिया।
जैन कन्या इंटर कालेज में संचारी रोग से बचाव को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर मे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर मे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रतियोगिता मे मतदान से संबधित प्रशनोत्तरी बायोजित की गयी। सभी छात्राओ ने बढ-चढकर प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त सभी को मतदान के महत्व के बारे मे समझाया गया।
प्रभात फेरी निकाली
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी जी के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर दभेडी के समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने गाँव रसूलपुर दभेडी में प्रभात फेरी निकाली। खण्ड शिक्षा अधिकारी जी के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर दभेडी के समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने गाँव रसूलपुर दभेडी में प्रभात फेरी निकाली जिसमे बच्चो को पढाने के लिए जनमानस को जागरूक किया गया। विद्घ्यालय मे चल रही सभी योजनाओ के बारे मे भी समझाया गया। बच्चो द्वारा घर घर विद्या सभी जलाओ, अपने बच्चों को सभी पढाओ नारे लगाकर सभी क्षेत्रवासियो को जागरूक किया गया। इसी क्रम मे संचारी रोग से रोकथाम के लिए संचारी रोगों से रोक थाम है जरूरी, साफ सफाई है जरूरी नारे लगाकर इस रोग से बचने के उपाय भी बताए गये।
मीनाक्षी स्वरूप ने जनसम्पर्क कर मांगे वोट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड ३० गांधीनगर में वोट मांगने के लिए घर घर जाकर आशीर्वाद लिया यहां पर उन्हें भरपूर समर्थन मिला।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के निवास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अन्नू अग्रवाल ने अपने परिवार सहित मीनाक्षी स्वरूप का मिष्ठान खिला कर स्वागत किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल ,मंडल महामंत्री हरीश गोयल, किसान मोर्चे के पदम तोमर अनुज अग्रवाल,नवनीत गुप्ता,सुधा राज शर्मा,अंजली चौधरी,एकता गुप्ता, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न कराना ही प्रशासन का उददेश्य है। एक और जहां निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देशो के चलते जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन मे चुनाव सम्बन्धी सभी व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गई है। वहीं दूसरी और आज दोपहर के वक्त कूकडा नवीन मन्डी स्थल पहुंचे जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ एसडीएम सदर परमानन्द झा,एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव, इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली बिजेन्द्र सिह रावत, कूकडा मन्डी चौकी प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार राघव आदि मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी ने किया धुआधांर प्रचार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के मोहल्ला द्वारकापुरी गांधी कॉलोनी क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विवेक गर्ग का धुआंधार प्रचार प्रसार । मोहल्ला द्वारकापुरी शिवपुरी और गांधी कॉलोनी में विवेक गर्ग का प्रचार प्रसार जोरों पर, घर घर जाकर अपने लिए और पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार मीनाक्षी स्वरूप के लिए मांग रहे हैं वोट
स्थानीय निवासियों का भी भरपूर प्यार और मिल रहा है समर्थन स्थानीय निवासियों का कहना है कि विवेक गर्ग क्षेत्र के पहले भी रह चुके हैं सभासद करा चुके हैं अनेकों विकास कार्य जिन विकास कार्यों में कमी थी उसको पूरा करने की विवेक गर्ग से लगा रहे हैं उम्मीद।नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर १६ मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी के सभासद प्रत्याशी विवेक गर्ग लगातार चुनाव मैदान में सबसे आगे देखे जा रहे हैं क्योंकि लगातार भारतीय जनता पार्टी के निशान कमल के फूल पर लोगों का रुझान भी देखा जा रहा है आपको बता दें कि वहां पर रहने वाले लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेक गर्ग के द्वारा पिछले सभासद रहते हुए पूरे क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कराया गया जिसको लेकर उनके द्वारा विकास की गंगा बहाई गई थी इसलिए ज्यादा से ज्यादा इस बार भी उन्हें ही वोट देकर विजय बनाएंगे आपको बता दें कि मंगलवार को लिंक रोड के मयूर महल पूर्व विधायक अशोक कंसल वाली गली द्वारकापुरी सहित कई गलियों में पहुंचकर उनके द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया गया है जिसमें भारी संख्या में लोगों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दर्ज कर आएंगे आपको बता दें कि लगातार विवेक गर्ग दिन-रात लोगों की सेवा में रहते हैं इसलिए उनकी सेवा भाव को देखते हुए लोगों के द्वारा उन्हें प्यार मिल रहा है और उन्हें जीत दर्ज कराकर नगरपालिका में भेजने का क्षेत्रवासी कार्य करेंगे। विवेक गर्ग के जनसंपर्क में अशोक शर्मा, श्रवण अग्रवाल, अमित सैनी अवतोष शर्मा, अतुल मित्तल, विभांशु, श्रीधर पंडित जी दर्शन जी, अभिषेक मित्तल, हर्ष तायल, शिवम सिंघल, अमित सोनी, राकेश शर्मा, सचिन शर्मा, मनोज जैन, रविंद्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, अनुज तायल, मनीष मित्तल, विनीत गुप्ता, एडवोकेट गोपाल महेश्वरी, भाजपा नेता पवन कुमार, संदीप भारद्वाज, यश भारद्वाज, आदि लोग मौजूद रहे।
कार की चपेट में आने से दो की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/सिखेडा। जिले में थम नहीं रहा तेज रफ्तार का कहर अब स्विफ्ट डिजायर कार और मोपेड की टक्कर में मोपेड सवार दो नवयुवकों की दर्दनाक मौत । दोनों युवकों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है स्विफ्ट कार सवार गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है जिसकी भी पुलिस तलाश में जुटी है। दरअसल पूरा मामला पानीपत – खटीमा राजमार्ग पर स्थित थाना सिखेड़ा अंतर्गत निराना गांव के आसपास का बताया जा रहा है जहां दोपहर निराना निवासी दो नवयुवक अपनी मोपेड से जा कहीं जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से दोनों नव युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के तुरंत बाद कार सवार अपनी कार मौके पर ही छोड़ फरार हो गया । तो वहीं मोके पर आसपास हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी । जहां सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल सहित थाना प्रभारी सिखेड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों घायलों को उठाकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सिखेड़ा ने दोनों युवकों की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त गुलशाद पुत्र अब्बास, व् इमरान पुत्र मुमत्याज दोनों निवासी गांव निराना के रूप की गई है । थाना प्रभारी सिखेड़ा ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं तो वही शिफ्ट कार सवार की भी तलाश में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना निवासी दोनों नव युवकों के गांव में उनकी मौत से कोहराम मच गया है और ग्रामीण मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने उनके घरों पर पहुंच गए हैं जहां मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।।
कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई । कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया । और कार्यकर्ताओं कोत का मंत्र दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने की सम्मेलन के सयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री सूर्यप्रकाश पाल,पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, मिथलेश पाल, डॉक्टर सुभाष शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष देवव्रत त्यागी, वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, जिला संयोजक निकाय चुनाव बिजेंद्र पाल, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मीकि आदि वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
जुआरी नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नकदी सहित जुआरी को थाना छपार पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र अकरम निवासी मौ0 जैन खां थाना छपार, मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पैन, पर्चा सटटा व 1090/रूपये को बरामद किया गया।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार तेवतिया द्वारा वारण्टी अभियुक्त मासूम पुत्र मुन्तियाज निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त बुल्ला पुत्र नासिर निवासी ग्राम किथौडा थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा अभियुक्त शाहिद पुत्र हनीफ निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को सफेदा रोड फलाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त समीर पुत्र अब्दुल बारी निवासी मौ0 बेरियान कस्बा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर को खतौली रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र इस्लाम निवासी मौ0 मंगल कस्बा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर को खतौली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 धर्मेन्द्र श्योराण द्वारा वारण्टी अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र इलियास निवासी माता वाली गली नई आबादी खालापार थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 नरेश सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त बाबू पुत्र वसी निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ को गिरफ्तार किया।
े बाइक सवार चार युवक घायल
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर तेजी से आ रही कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे चार युवक घायल हो गये। गम्भीर हालत में तीन घायलों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी युवक मोहसिन ईद के त्यौहार पर नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा में गया हुआ था। सोमवार को वह फुफेरे भाई सुएब संग वापिस अपने गांव सीकरी लौट रहा था। रास्ते में मिले गांव निवासी अनस और रिहान भी मोटरसाइकिल पर बैठ गए।
एक मोटरसाइकिल पर सवार चारों युवक जैसे ही भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रहकडा पुलिया पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत हो गयी। हादसे में चारों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।
मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना भोपा पुलिस को दी, जिस पर मौके पर पहुंची, पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर पहुंचाया, जहां से गम्भीर हालत के चलते मोहसिन, सुएब व अनस को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में ष्आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, एस०डी० मेडिकल इन्सटीट्यूट, मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर का शुभारम्भ डा० राजीव (प्रभारी रेडक्रास सोसाइटी, मु०नगर), डा० अनिल कुमार (प्रभारी ब्लड बैंक, एस०डी० मैडिकल ) महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डा० संदीप मित्तल, डा० आलोक गुप्ता, समन्व्यक डा० सौरभ जैन, डीन डा० नवनीत वर्मा, व विभागध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल, डा० संजीव तायल, डा० राजीव पाल सिंह, श्रीमति एकता मित्तल द्वारा किया गया ।
डा० राजीव ने सभी को रक्तदान के लिए प्रोत्साहीत किया व रक्तदान के महत्व को बताया एवं रक्तदान करने वालो को हर संभव सहायता देना का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए क्योंकि हमारे रक्तदान से किसी के जीवन की रक्षा हो सकती है।
डा० अनिल कुमार ने कहा कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को ५६ दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है ।
डा० सचिन गोयल ने बताया कि कि रक्तदान महान काम है। शिविर का आयोजन हमारे लिए खुशी व गर्व की बात है। कॉलेज प्रबंधन भविष्य में भी इसी तरह के रक्तदान शिविर के आयोजन करता रहेगा साथ ही उन्होने रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला कि रक्त दान द्वारा एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकता है और इससे हमारे शरीर पर कोई हानिकारक प्रभाव भी नही पडता है ।
डा० संदीप मित्तल ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कितनों की जिंदगी को बचाता है। इस बात का एहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जीता है, उस समय उनके लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं ।
डा० आलोक गुप्ता ने कहा कि रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग करें और लोगों को जीवन दान दें। रक्तदान करने से लीवर से जुड़ी समस्या में राहत मिलती है, रक्तदान से आयरन की मात्रा बैलेंस रहती है, कैंसर का खतरा कम हो जाता है ।
ब्लड डोनेशन कैंप में विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे एम०कॉम, एम०बी०ए०, एम०एस०सी०, बी०कॉम, बी०बी०ए०, बी०एस०सी०, बी०सी०ए०, बी०एस०सी० (गृहविज्ञान), बी०ए०, बी०एस०सी० (माइक्रोबायोलॉजी), बी०एफ०ए०, बी०एस०सी० (कम्प्यूटर साइंस) के छात्र ध् छात्राओं व शिक्षकों ध् शिक्षिकाओं ने रक्तदान किया ।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डा० विभूति, डा० दीपक गर्ग, डा० मानसी अरोरा, श्रीमति पारूल, प्रशान्त गुप्ता, अंकित धामा, कमर रजा, संकेत जैन आदि महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण व कर्मचारियों आदि का योगदान रहा।
गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेन्द्र कुमार द्वारा कांजी हाउस खाइखेड़ा का भ्रमण कर सभी गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्साधिकारी डॉ० हरेन्द्र कुमार द्वारा कांजी हाउस खाइखेड़ा का नियमित भ्रमण करते हुए सभी गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके दौरान सभी गौवंश स्वस्थ पाए गए। गर्मी के चलते गौवंश में बढ़ते बाह्य परजीवी को रोकथाम हेतु कवतंउमबजपद के शॉट लगाए गए। इसके अतिरिक्त परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई तथा प्रचुर मात्रा में हरा चारा व जल उपलब्ध पाया गया। इसी दौरान दोनों गौ सेवक भी मौके पर दैनिक कार्य करते पाए गए।
गठबंधन प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी संदर्भ मे सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नि लवली शर्मा ने जनसम्पर्क अभियान के तहत आज डोर टू डोर कनवेसिंग की। इस दौरान प्रत्याशी लवली शर्मा ने क्षेत्र के कई गली-मौहल्लो मे जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा ने बुजुर्गो का आर्शीवाद लिया। प्रत्याशी लवली शर्मा ने आज डोर टू डोर कनवेसिंग के दौरान गांधी कालोनी,वर्मा पार्क,उत्तरी गांधी कालोनी, सरवट रोड, गांधी वाटिका आदि विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण किया। इस दौरान अनेक समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र शेरपुर समिति का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रबंधक पीसीएफ मुजफ्फरनगर द्वारा पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र शेरपुर समिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी को निर्देशित किया गया कि किसानों से वार्ता कर उनका पंजीकरण करा कर मानक के अनुसार गेहूं क्रय करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।
बुडीनाकला में वृ( गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशों के पालना में ग्राम बुडीना कला में वृद्ध गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशों के पालन में ग्राम बुडीना कला में वृद्ध गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण डॉ० हर्षवर्धन तथा पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा किया गया। सभी गौवंश स्वस्थ अवस्था मे मिले तथा उनके लिए १७० कुंटल भूसा का भंडारण किया जा चुका है। प्राप्त स्थिति के अनुसार गोदाम नं० ०१ पूर्ण रूप से भर गया तथा गोदाम नं० ०२ दो दिनो मे पूर्ण रूप से भर दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा आज दिनॉक २५ अप्रैल २०२३ को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
क्विज प्रतियोगिता आयोजित
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे अध्यापको द्वारा ०२ टीमो का निर्माण किया गया। दोनो टीमो न उत्साहपूर्वक इस क्विज प्रतियोगिता मे भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम टीम की जीत के साथ घोषित किया गया। यह प्रतियोगिता संचारी रोग नोडल प्रभारी राखी जी के नेतृत्व में हुई अन्य अध्यापिकाओ ने भी पूर्ण सहयोग दिया। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप पेन वितरित किये गये।
२ मई से शुरू होंगे मांगलिक कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पंचांग के अनुसार मई में १४, जून में ११, नवंबर में ५ और दिसंबर में ७ विवाह मुहूर्त हैं। २९ जून से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। अधिकमास होने से पांच महीने चातुर्मास रहेगा। इससे देवशयनी एकादशी २९ जून से २३ नवंबर देवउठनी एकादशी तक सावे नहीं हो सकेंगे। देवउठनी एकादशी का अबूझ सावा रहेगा। इसके बाद लग्न मुहूर्त शुरू होंगे। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि गुरू शुक्र २१ मार्च से २९ अप्रैल तक अस्त रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरू अस्त होने के कारण शादी वर्जित मानी गई हैं। १४ अप्रैल को मेष संक्रांति पर सूर्य मेष राशि में आ गया है। इसी के साथ खरमास भी खत्म हो गया है। खरमास के खत्म होते ही शादियां और बाकी मांगलिक काम भी शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार मांगलिक कामों के लिए अप्रैल में मुहूर्त नहीं है। इनकी शुरुआत मई में ही होगी। गुरु अस्त होने की वजह से ऐसा हो रहा है। शादियां नहीं होंगी। २७ जून भड़ली नवमी शादी का अबूझ महुर्त हैं। २९ जून देवशयनी एकादशी से २३ नवंबर देवउठनी एकादशी रहेगा। चातुर्मास में कर्क, सिंह, कन्या, तुला के सूर्य में चार माह शादियां बंद रहेंगी। १६ दिसंबर से १४ जनवरी २०२४ तक धनु के सूर्य खरमास में विवाह बंद रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इनके अलावा अनसूझे मुहूर्त भी हैं। इसमें विवाह करना शुभ एवं कल्याणकारी रहेगा। प्रत्येक वर्ष में स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं। इनमें फुलेरा दौज, देवउठनी एकादशी, वसंत पंचमी, विजया दशमी और अक्षय तृतीया शामिल हैं। इन दिनों में मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। यह दिवस अपने आप में ही सिद्ध मुहूर्त हैं। २७ जून भड़ल्या नवमी और २३ नवंबर देवउठनी एकादशी है। विवाह मुहूर्त निकालना विवाह में होने वाली महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया है। ऐसा माना जाता है कि बिना विवाह मुहूर्त निकाले विवाह किए जाने का असर नकारात्मक हो सकता है। इसीलिए शादी विवाह को शुभ मुहूर्त में ही किया जाना उचित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल में अबूझ मुहूर्त होते हैं। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बने शुभ योग में ही शादी, मुंडन, जनेऊ, ग्रह-प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होते हैं।
१५ मार्च से बंद हुए थे मांगलिक काम
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बीते महीने की १५ मार्च को सूर्य मीन राशि में आ गया था। जिससे खरमास शुरू हो गया था। खरमास के दौरान गुरु की राशि में सूर्य होने से ज्योतिष ग्रंथों में मांगलिक कामों की मनाही होती है। इस कारण शादी, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे कामों के लिए मुहूर्त नहीं थे। खरमास १५ मार्च से १४ अप्रैल तक था। सूर्य के मीन राशि में आने से इसी दरमियान गुरु अस्त हो गया है। इस कारण अप्रैल में मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त नहीं रहेंगे।
२ से २९ अप्रैल तक गुरु अस्त
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक ने बताया कि इसी महीने २ अप्रैल को गुरु मीन राशि में अस्त हो गया है जो कि २९ अप्रैल तक अस्त रहेगा। गुरु के अस्त रहते हुए शादी, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त नहीं होते हैं। इसलिए अब शुभ कामों के लिए मई में ही मुहूर्त रहेंगे। हालांकि अप्रैल में अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त रहेगा। इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहते हैं। लोक परंपराओं के चलते इस दिन कई जगहों पर शादियां होती है।
विवाह शुभ मुहूर्त २०२३
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लघ्ेषकने बताया कि पंचांग के अनुसार मई में १४, जून में ११, नवंबर में ५ और दिसंबर में ७ विवाह मुहूर्त हैं।
मई- ४, ६, ८, ९, १०, ११, १५, १६, २०, २१, २२, २७, २९, ३०
जून- १, ३, ५, ६, ७, ११, १२, २३, २४, २६, २७
नवंबर – २३, २४, २७, २८, २९
दिसंबर- ५, ६, ७ ८, ९, ११, १५
शादी के लिए १० रेखा सावा सबसे मंगलकारी
कुण्डली विश्लेषक ने बताया कि शादी-विवाह को आज भी परिवारों में शुभ मुहूर्त में मंगलकारी मानते हैं। सबसे बेहतर १० रेखा सावा रहता है। विवाह मुहूर्त में मार्च में सबसे कम दो दिन शहनाई बजेंगी। साथ ही बसंत पंचमी, रामनवमी, भड़ल्या नवमी, अक्षय तृतीया सहित कई अबूझ सावे होंगे। मार्च २०२३ में होलाष्टक और अप्रैल में खरमास लगने पर मांगलिक कार्य नहीं होंगे। २९ जून से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। अधिकमास होने से पांच महीने चातुर्मास रहेगा। इससे देवशयनी एकादशी २९ जून से २३ नवंबर देवउठनी एकादशी तक सावे नहीं हो सकेंगे। देवउठनी एकादशी का अबूझ सावा रहेगा। इसके बाद लग्न मुहूर्त शुरू होंगे। ज्योतिष के मुहूर्त चिंतामणी ग्रंथ में रेखीय सावों का जिक्र है। इसमें यह माना जाता है कि १० रेखा सावा में यानी जिसमें एक भी दोष नहीं होते हैं। वो १० रेखा सावा होता है।
ग्रह-नक्षतों की मौजूदगी के अनुसार होता है रेखा का निर्धारण
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक ने बताया कि ग्रह-नक्षत्र वैवाहिक जीवन को प्रभावित करते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की मौजूदगी के अनुसार रेखा का निर्धारण होता है। सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दस रेखाओं का माना जाता है। नौ रेखाओं का सावा भी उत्तम माना है। सात से आठ रेखाओं का मुहूर्त मध्यम मानते हैं। इनमें लता, पात, युति, वेध, जामित्र, पंच बाण, तारा, उपग्रह दोष, कांति साम्य एवं दग्धा तिथि, इन १० तरह के दोषों का विचार के बाद ही विवाह का शुभ मुहूर्त रेखीय के आधार पर निकाला जाता है। जितनी ज्यादा रेखाएं होंगी, मुहूर्त उतना ही शुद्ध होता है। अगर किसी जातक के गुण मिलान भी नहीं हो तो १० रेखा में शुद्ध लगन देकर विवाह को प्राथमिकता प्रदान करते हैं।


