News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस ने किया डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वालो को गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा समाज विरोधी क्रियाकलाप करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध की गई कठोर कार्यवाही। थाना खतौली पुलिस द्वारा डा० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले ०२ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौडा व सरिया बरामद किया। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रविशंकर एवं थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा ०२ अभियुक्तों को खतौली से मडकरीमपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ हथौडा व ०२ सरिया बरामद की गयी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २९ की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम मुबारिक तिगाई थाना खतौली में डा० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को जाली तोडकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए नई प्रतिमा स्थापित कराई गई एवं घटना को गम्भीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रविशंकर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई एवं सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज के आधार पर प्रतिमा खण्डित करने वाले व्यक्तियों की पहचान की गई तथा घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण मुकुल राणा उर्फ कमाण्डो पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम मडकरीमपुर थाना खतौली, विकास पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम मडकरीमपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ हथौडा (घटना में प्रयुक्त), ०२ सरिया (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मशकूर अली थाना खतौली, है०का० सन्नी अत्री थाना खतौली, का० वीर सिंह, शिव प्रसाद थाना खतौली शामिल रहे। भविष्य में यदि किसी भी व्यक्ति/अराजक तत्व द्वारा समाज विरोधी क्रियाकलाप अथवा अन्य किसी भी माध्यम से सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयत्न किया जाता है तो मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा एसे अराजक तत्व के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
डीएम-एसएसपी के निर्देशन में पोलिंग पार्टियां हुई रवानाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 4 मई 2023 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच कूकडा नवीन मण्डी स्थल से पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य की और रवाना हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन मे पोलिंग पार्टियो को रवाना किया गया। जिसके चलते आज दिनभर कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। मतदान कार्मिक अपनी डयूटी क्षेत्र मे रवानगी हेतु चुनाव सामग्री प्राप्त करते नजर आए। बुधवार को नवीन मंडी स्थल से निकाय चुनाव कराने के लिए ६९८ पोलिंग पार्टी रवाना हो गई। बुधवार शाम तक पोलिंग पार्टी फोर्स के साथ बूथों पर पहुंच जाएंगी। गुरुवार को सुबह ७ बजे से मतदान शुरू होगा। जिले के १० निकायों में ८९ मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। जिले भर में ६४७६०६ मतदाताओं को मताधिकार प्राप्घ्त है। २१० मतदान केंद्र और ६९८ मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद को २० जोन और ५४ सेक्टर में बांटा गया है। सभी बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुबह १० बजे से पोलिंग पार्टी रवाना होनी शुरू हो गई थीं। शाम पांच बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंच जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी को बूथों पर ही रात्रि विश्राम के निर्देश दिए हैं। ४ मई को प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे।
मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। वैसे तो शाम छह बजे तक मतदान संपन्न कराना है लेकिन विशेष परिस्थिति में यदि किसी मतदान केंद्र पर वोटरों की निर्धारित समय के बाद भी लाइन लगी रही तो लाइन में लगे सभी वोटरों का मतदान संपन्न कराया जाएगा।
डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी कर ली गई है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
मतदान के लिए की गई व्यवस्था-कुल वार्ड- १९५, मतदान केंद्र-२१०, मतदेय स्थल-६९८, मतदानकर्मी-३०७२, पिंक मतदान केंद्र-१०, संवेदनशील केंद्र-८९, यहां होगा मतदान-नगर पालिका मुजफ्फरनगर, नगर पालिका खतौली, नगर पंचायत जानसठ, नगर पंचायत मीरापुर, नगर पंचायत बुढ़ाना, नगर पंचायत चरथावल, नगर पंचायत सिसौली, नगर पंचायत शाहपुर, नगर पंचायत पुरकाजी, नगर पंचायत भोकरहेड़ी।

 

अपने स्वयं के विवेक से वोट करेगा जैन समाजः गौरव जैन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जैन एकता मंच ‘युवा शाखा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्वेताम्बर समाज के वरिष्ठ गौरव जैन ने कहा कि एस एस जैन समाज का किसी को खुला समर्थन नही है व जैन समाज एक विवेकशील समाज है अतः स्वयं के विवेक से वोट करेगा,चूंकि जैन सन्तो का राजनीति से कोई मतलब वास्ता नही होता है अतः जैन समाज का कोई भी स्वयं भू ठेकेदार किसी भी प्रकार जैन समाज का व जैन सन्तो के प्रवचन का राजनीतिकरण करता है तो जैन समाज उसका पुरजोर विरोध करेगा जैन सन्तो का दरबार सभी के लिये खुला है कोई भी आकर आशीर्वाद व धर्म लाभ ले सकता है
आज जैन समाज में पंथवाद की बात करने वाले वाले जैन समाज के हितैषी नही हो सकते जैन धर्म के सभी पन्थ के लोग आज एकजुट है व साथ खड़े है व समाज में पंथवाद समाप्त प्रायः हो चुका है जैन समाज में जिन स्वयंम भू मठाधीशो की कुर्सी आज खतरे में है वो पन्थ की बात कर समाज को तोड़ना चाहते है लेकिन ऐसा नही होने दिया जायेगा ऐसे मठाधीशो को विरोध का सामना करना पड़ेगा
आज समस्त जैन समाज एकजुट है व शिखरजी आंदोलन में जिन्हें सांप सूंघ गया था आज वो अपने बिलो से बाहर आकर समाज को भ्रमित कर रहे है लेकिन वह लोग नही जानते कि जैन समाज उसकी बात करेगा जो जैन की बात करेगा व शिखरजी को बचाने के लिये लोकतंत्र में वोट की चोट भी एक माध्यम है जिसका निकाय चुनाव में भरपूर प्रयोग किया जायेगा।

 

चेकिंग के दौरान किये गिरफ्तार
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने चेकिंग के दौरान भोकरहेडी-छछरौली मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को दो तमंचे व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बतायाकि उप निरीक्षक मोहित कुमार की टीम बीते रविवार की देर रात्रि में मोरना-भोकरहेडी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी कि छछरौली की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही बाइक को वापिस मोड़ने लगे। पुलिस ने बाइक का पीछा कर दोनों युवको को पकड़ लिया तथा तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक एक तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कन्हैया गांव बहुपुरा व अर्जुन गांव छछरौली बताए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल नगर पंचायत चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट,चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखते हुए मतदान केंद्र से २०० मीटर की दूरी भी कराई निर्धारित।

 

प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गंगा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में भारतीय उपाध्याय समाज की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से मा. बिजेंद्र उपाध्याय मोरना को जिलाध्यक्ष व सुमित उपाध्याय बचनसिंह कालोनी को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रान्तीय महामंत्री रामकुमार उपाध्याय ने कहा कि समाज में दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, नशा खोरी आदि सामाजिक कुरीतियां फैली हुई है, जिनके चलते बहुत सारे परिवार बर्बाद हो गए है। बैठक में भारतीय उपाध्याय समाज के प्रान्तीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय समाज में शिक्षा का अभाव है जिसके चलते उपाध्याय समाज पिछड़ रहा है इसलिए हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से मा. बिजेंद्र उपाध्याय मोरना को जिलाध्यक्ष व सुमित उपाध्याय बचनसिंह कालोनी को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। जिन्हें प्रान्तीय अध्यक्ष एवं प्रान्तीय महामंत्री ने मनोनीत पत्र दिए। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष मांगेराम उपाध्याय, मा. दयानन्द उपाध्याय, अमित उपाध्याय, एमपी सिंह उपाध्याय, किरण पाल उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, रमेश चन्द उपाध्याय आदि उपाध्याय समाज के लोग मौजूद रहे।

 

गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कान्हा गौशाला बुढाना का नियमित भ्रमण टीम बुढाना द्वारा किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार कान्हा गौशाला बुढाना का नियमित भ्रमण टीम बुढाना द्वारा किया गया। गौवंश को बैलेंस राशन देने हेतु निर्देशित किया गया। हरे चारे व भूसे की उचित व्यवस्था मिली।गोबर के लट्ठों का निर्माण किया जा रहा है,जिनका उपयोग विभिन्न क्रियाकलापों में किया जा सकता है। वहीं डॉ सत्येन्द्र कुमार प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर द्वारा कांजी हाउस कमालपुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार डॉ सत्येन्द्र कुमार प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर द्वारा कांजी हाउस कमालपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पंकज बालियान पशुधन प्रसार अधिकारी एवम सूरजप्रकाश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शाहपुर व केयर टेकर अंकुर सैनी उपस्थित मिले । सभी पशु स्वस्थ मिले एक बीमार गोवंश का उपचार किया गया । साफ सफाई और पानी भूसा चारे आदि की व्यवस्था उचित मिली।हरा चारा भूसे के साथ मिलाकर खिलाने के निर्देश दिए गए।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवीन मंडी स्थित पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप द्वारा नगर निकाय सामान्य निर्वाचन २०२३ के दृष्टिगत नवीन मंडी स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी समय पर की जाए जिससे पोलिंग पार्टी मतदान स्थल पर ससमय पहुंचकर अपनी तैयारियां पूर्ण कर ले।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह एवं एस०डी०एम० जानसठ अभिषेक कुमार व तहसीलदार जानसठ के द्वारा नगर निकाय सामान्य निर्वाचन २०२३ के दृष्टिगत जानसठ स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एव सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा गया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी समय पर की जाए, जिससे पोलिंग पार्टी मतदान स्थल पर ससमय पहुंचकर अपनी तैयारियां पूर्ण कर ले साथ ही किसी भी प्रकार की शिथिलता न करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अपने से संबंधित मतदान स्थलों पर भर्मण कर पोलिंग पार्टी के सुरक्षित पहुचने के सूचना नियंत्रण कक्ष को भी उपलब्ध कराएं।

 

चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना सिविल लाइन पुलिस ने महावीर चौक पर रोडवेज बस में एक यात्री के बैग से चार लाख चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ३९ हजार रुपये और दस किलो से ज्यादा डोडा चूर्ण बरामद किया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने महावीर चौक के पास पुल के नीचे से मोहम्मद शहजाद उर्फ बबलू निवासी मूल गांव बौन्दरा, थाना किठौर और मुकीद आलम निवासी इस्तफाक नगर, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया। उनके पास से ३९ हजार रुपये और १० किलो ९०० ग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि१५ अप्रैल को बिजनौर से रोडवेज बस में आ रहे एक व्यक्ति का बैग काटकर उसमें रखे चार लाख रुपये चोरी किए थे। उनसे बरामद ३९ हजार रुपये उसी रकम से बचे हुए हैं। अपने चार साथियों की मदद से योजना बनाकर यह रुपये चोरी किए थे। जो डोडा चूर्ण उनसे बरामद हुआ हैं, उसे उनके गिरोह के सदस्य घूम घूम कर ट्रक चालकों को बेचते हैं।
सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार लाख चोरी होने का मुकदमा मोहम्मद जाहिद निवासी गांव हरसुवाडा, नजीबाबाद बिजनौर ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया था। आरोपियों का चालान कर दिया गया। गिरोह के अन्य चार सदस्यों की भी तलाश की जा रही हैं।

 

अब हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अब हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला, जिस दिये मे जान होगी वो दिया जल जायेगा। 4 मई को होने वाले नगरपालिका चुनाव के लिए जनसम्पर्क अभियान थम चुका है। डोर टू डोर कन्वेसिंग मे खासतौर पर चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन सभी प्रत्याशियो ने अपने समर्थको के साथ जमकर प्रचार किया। पिछले करीब एक पखवाडे से चल रहे जनसम्पर्क अभियान के कारण शहर मे चुनावी माहौल बना रहा। निकाय चुनाव मे अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने दिनरात एक कर चुनाव प्रचार हेतु पूरी मशक्कत की। अब क्यूंकि चुनाव प्रचार थम चुका है। इसके साथ ही पिछले कई दिनो से हो रहा चुनावी शोरगुल भी शान्त हो चुका है। अब प्रत्याशी/समर्थक छोटी छोटी बैठक कर चुनाव मे किस प्रकार जीत हासिल की जा सकती है। इस पर गहन विचार एवं चुनावी रणनीति तय करने मे मश्गूल हैं। इस चुनाव मे किस प्रत्याशी की जीत होगी तथा किस प्रत्याशी को हार का सामना करना पडेगा यह तो मतगणना के बाद ही तय हो पायेगा। परन्तु इस समय चुनाव के मददेनजर ठण्डे मौसम मे भी पूरी तरह सियासी पारा चढा हुआ है। चुनाव मे क्या होगा। मतदाताओं का चुनाव अथवा प्रत्याशी के चयन को लेकर क्या रूख होगा। यह तो वक्त ही बतायेगा। राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनाव की दृष्टि से अब वेट एण्ड वॉच की स्थिती बन चुकी है। प्रत्याशी एवं उनके समर्थक अपने लगभग सारे प्रयास कर चुके हैं। अब सब कुछ सम्मानित मतदाताआें के हाथ मे है कि वो इस चुनाव मे क्या करते हैं। किस प्रत्याशी के समर्थन मे मतदान करते हैं। तथा मतगणना के पश्चात चुनावी परिणाम क्या होंगे। इस सब के लिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। मतदान एवं ज्यादा से ज्यादा मतगणना के पश्चात चुनावी माहौल खुद ब खुद समाप्त हो जाएगा। परन्तु चुनाव को लेकर आपसी वैमनस्य को बढावा देना अथवा खुद पार्टी बनना उचित नही है। ऐसी परिस्थती से बचना चाहिए। चुनाव को सिर्फ चुनाव तक ही सीमित रखना चाहिए। इसे अपने नीति सम्बन्धो तक प्रभावी नही होने देना चाहिए। जनहित मे कुछ ऐसा विचार ही श्रेष्ठ होगा।

 

स्ट्रांग रुम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन-२०२३ के दृष्टिगत कूकडा मंडी मे बनाये गये स्ट्रांग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेटिंग सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दियें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी सदर परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

गाय को नाले से बाहर निकाला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड मुजफ्फरनगर में नाले में गिरी गाय को नगर पालिका से सामंजस्य बना कर गाय को बाहर निकाला गया । मेरठ रोड पर नाले में गिरी गाय को नगर पालिका से सामंजस्य बना कर गाय को बाहर निकाला गया। बाहर निकालकर गाय की चिकित्सक द्वारा जांच की गई जांच मे कोई गंभीर चोट नही पाये जाने की पुष्टि की गयी कुछ जगह पर हल्की चोट थी जिसका उपचार किया गया। उक्त स्थल पर डा सुधीर कुमार पशु चिकित्सा अधिकारीग् डा अतुल कुमार चिकित्सा अधिकारी नगर पालिका, सचिन कुमार कर्मचारी नगर पालिका एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।

 

विवाद मे हुई मारपीट
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गाडी पीछे करने के विवाद मे मारपीट की नौबत आ गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के वक्त भोपा क्षेत्र में सडक पर रोडवेज बस चालक व कार सवार व्यक्तियों की कंडक्टर और चालक ने एक अन्य के साथ मिलकर चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान अच्छा खासा हंगामा खडा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड को तितर-बितर किया। आरोपी गण मौके से फरार हो गए।

 

मकान की छत गिरने से बाल-बाल बचा परिवार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास खंड चरथावल के गांव बाढ़ में बारिश के चलते एक गरीब किसान के मकान की छत गिर गई। छत गिरने से किसान के बच्चे बिलख उठे। किसान की पत्नी ने गांव प्रधान से सहायता की गुहार लगाई है। बारिश से किसानों की गेहूं की फसल कटने के बावजूद खेतों में भीग गयी। गांव बाढ़ के निवासी मदन की पत्नी और बच्चे घर पर सो रहे थे। तभी बारिश से मकान की छत गिर गई। पत्नी संतोष ने कहा कि गनीमत थी जब हादसा हुआ उस समय हम लोग थोड़ी दूरी पर थे। छत गिरने के बाद उनका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गांव वालों ने मदद का आश्वासन दिया है। संतोष ने ग्राम प्रधान से घर पर छत डलवाने की गुहार लगाई है।

रोबोट व जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद द्वारा नई मंडी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। नगरपालिका परिषद को नई मंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के संबंध में प्राप्त हुई शिकायत का निस्तारण करते हुये संचारी रोग नियंत्रण के तहत उक्त स्थल मे सफाई का कार्य एवं जलभराव निकासी का कार्य रोबोट और जेसीबी के माध्यम से किया गया अधिशासी अधिकारी हेमराज एवं मुख्य सफाई निरीक्षक नरेश कुमार जी सफाई निरीक्षक पलक्षा नैनवाल और साथ ही डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी समस्त सफाई कर्मचारियों सहित मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − three =