बुढ़ाना में बदहाली पर आँसू बहा रहा डाकघर……
मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढाना में बड़ा बाजार स्थित बडा डाक खाना अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा हैं। घण्टे भर की बारिश से पानी छत से टपकते ही कर्मचारी बारिश में भीगने को हुए मजबूर हो गए।
डाकखाने के अंदर रखे कम्प्यूटर सिस्टम पानी मे भीग जाने से काम हुआ ठप हो गया। आम नागरिग भी परेशान हैं कि जर्जर हुई सैकड़ो साल पुरानी अंग्रेजो के जमाने मे डाँट की बनी बिल्डिंग का अब तक पुनः निर्माण नही हुआ हैं।
दीवार में पड़ रही दरारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशों की अधिकारियों के द्वारा अवेहलना की जा रही हैं। क्या अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं।

