News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्राMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति मुजफ्फरनगर द्वारा रविवार को हवन पूजन के उपरान्त भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा सनातन धर्म सभाभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सवेरे यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में सपा नेता राकेश शर्मा एवं उनकी पत्नी लवली शर्मा के अलावा नीरज शर्मा एडवोकेट, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा एवं कार्यक्रम के आयोजक नरेश शर्मा ने सपत्नीक यजमान के रूप में शामिल होकर आहूति दी। हवन के पश्चात कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री सुनील भराला, विजय शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री विनीत कात्यान, अरविंद राज शर्मा, भाजपा नेता गौरव स्वरूपराजीव गर्ग, कुशपुरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुधीर खटीक, सभासद राजीव शर्मा, आदि ने भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पित किये। संजय मिश्रा ने डा. संजीव बालियान, कपिलदेव अग्रवाल, विजय शुक्ला, अरविंद भारद्वाज, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, नवनीत शर्मा, लोकेश भारद्वाज आदि को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उपरान्त टाउनहाल परिसर से भगवान परशुराम विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में विभिन्न बैण्डों के अलावा एक से एक बढ़कर सुंदर झाकियां शामिल रही। शोभायात्रा टाउनहाल से शुरू होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक से होते हुए मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, झांसी की रानी चौक से होते हुए वापस टाउनहाल परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया तथा इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र अग्रवाल रत्नदीप ज्वैलर्स, होतीलाल शर्मा, विनय शर्मा, संजय मिश्रा, अंशुल शर्मा टोनी, ब्रहमप्रकाश शर्मा, डा. संजीव शर्मा, श्रीमती पूजा बेदी, अन्नू शर्मा समाजसेवी, कमलेश भारद्वाज, डा. सुभाष शर्मा, सभासद विकल्प जैन, अमित भारद्वाज, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन, सभासद रजत धीमान, अक्षय शर्मा जिला पंचायत स्टेनो, नरेंद्र शर्मा प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, सुरेंद्र शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, पूर्व प्रधानाचार्य जनार्धन कौशिक, प्रधानाचार्य विजय शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पं. विष्णु शर्मा बिरालसी, आरपी शुक्ला शामली, मास्टर विनोद शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, रवि शर्मा, डा. शैलेंद्र गौतम, पं. सतीश कौशिक, सुबोध शर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, संदीप कौशिक, डा. प्रवीन शर्मा, नितिन शर्मा मास्टर जी, राजेश पाराशर, मूलचंद शर्मा, सुभाष गौतम, अमित शर्मा, श्रीमती नीरज गौतम, योगेश शर्मा, सुखवीर सिंह शर्मा, अनीस गौतम, सतीश शर्मा करवाडा, रवि शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के संयोजक पं. नरेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

गर्मी से नागरिक हुए परेशानMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी से हाल बेहाल होने लगा आलम यह हो चुका है कि दोपहरी में निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को भी सुबह से भीषण गर्मी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान भी बढ़ता चला गया। ऐसे में खेतीबाड़ी व अन्य दैनिक कार्य करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का असर फसलों पर भी खूब देखा जा रहा है। उधर, बर्फ के कारोबार में बूम आया है।
प्रसिद्ध चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी व इससे होने वाली बीमारियों से से बचने के लिए लोगों को इस मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसके अलावा घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। अगर ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। बच्चों को भी इस गर्मी से बचा कर रखने की जरूरत है। घर से बाहर निकलते समय सूती कपड़े का प्रयोग करें व हो सके तो गीला कपड़ा सिर पर रखें। अगर संभव न हो तो छाते का प्रयोग करें। फ्रिज के ठंडे पानी व कोल्ड ड्रिक से परहेज रखना चाहिए। घड़े का पानी, नींबू पानी अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। वातानुकूलित कमरे से अगर बाहर निकले तब भी एहतियात बरतने की जरूरत है।
सुबह नौ बजे से पहले ही गर्म हवाएं चलने लगी। ११ बजे तक लू प्रचंड रूप ले रही है। लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया। लू से बचने के लिए लोग घर पर रहना ही पसंद कर रहे हैं। सारा दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। विशेषज्ञों के मुताबिक न केवल मनुष्य बल्कि पशुओं पर भी गर्मी का प्रतिकूल असर देखा जा रहा है। पशु हीट स्ट्रोक की चपेट में आने लगे हैं और दूध उत्पादन भी घटकर करीब आधा रह गया है। ऐसे में पशुओं की ओर ध्यान देना भी जरूरी है। पशुओं के कमरे में हवा का विशेष प्रबंध करें और समय-समय पर पानी पिलाते रहें। जनपद में दिनों दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह नौ बजे ही सूरज के तल्ख तेवरों से गर्मी का अहसास होने लगता है। हालत यह है कि घरों में कूलर-पंखे से भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर १२ बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सूरज की तपन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। आलम यह है कि सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक गर्मी से जीना दुश्वार हो रहा है। दस बजे के बाद लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बिना मुंह ढके बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। रविवार को गर्मी के चलते हाईवे समेत शहर के कई मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर राहगीर तक नजर नहीं आए। सड़कें सूनी पड़ी रहीं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में शरीर से निकलने वाले पसीने से पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में बीमार होने का अधिक खतरा रहा है। इससे बचाव करें। गर्मी में बाहर निकलने पर शरीर से पसीना निकल जाता है। इससे पानी की कमी हो जाती है। इसको पूरा करने के लिए अधिक पानी पिएं। नीबू पानी और ग्लूकोज का सेवन करें। शरीर को पूरी तरह से ढककर ही बाहर निकलें।

 

ग्रीन लैंड स्कूल में योग शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में यम नियम विषय पर योग चर्चा आयोजित की गई।
सर्वप्रथम भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई। योग साधना के उपरांत जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने यम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यम ५ होते हैं अहिंसा सत्य अस्तेय ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह। मन वचन और कर्म से बिना कारण किसी को तंग व परेशान न करना अहिंसा है। जैसा आंखों से देखा कानों से सुना उसका वैसा ही वर्णन करना सत्य है। सत्य और अहिंसा मानव का परम धर्म है। अस्तेय अर्थात चोरी न करना। ब्रह्मचर्य अर्थात अपनी इंद्रियों को संयम में रखना। इसी प्रकार आवश्यकता से अधिक धन संग्रह ने करना अपरिग्रह कहलाता है।
भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने नियम के बारे में विस्तार से बताया। नियम भी ५ होते हैं शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान।शौच का मतलब शुद्धि अथवा पवित्रता से है। मन वचन और कर्म से पवित्र रहना शौच कहलाता है। अर्थात चित्त के मलो को दूर करना, ईर्ष्या ,द्वेष ,लोभ, मोह, क्रोध ,राग आदि मलो का तथा इनके कारणों का परित्याग करना आंतरिक शुद्धि है। सांसारिक यात्रा के लिए परिश्रम से प्राप्त होने वाले जीवन निर्वाह के आवश्यक साधनों से अधिक की इच्छा न करना ही संतोष कहलाता है। संतोष का पालन करने से जो सुख प्राप्त होता है वह सर्वाधिक श्रेष्ठ होता है। तप का अर्थ है द्वन्द्वों को सहन करना। सर्दी -गर्मी, मान- सम्मान, हानि- लाभ इन सभी द्वन्द्वों को सहन करते हुए योग के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना तप कहलाता है। योग के मार्ग में सबसे बाधक अज्ञान होता है। यह अज्ञान ही समस्त क्लेशों का मूल कारण है जिसकी निवृत्ति ज्ञान से ही होती हैघ्। स्वाध्याय का मतलब अच्छे आर्ष ग्रंथों का अध्ययन करना तथा आत्मचिंतन करना है। व्यक्ति की प्रवृत्ति है कि वह सदैव दूसरों के अवगुण ढूंढने का प्रयास करता है कभी अपने अंदर झांक कर नहीं देखता। अपने आप को जानना ही योग है। ईश्वर प्रणिधान से अभिप्राय है ईश्वर के सत्य स्वरूप ,सर्व व्यापक, सर्वांतर्यामी, अजर ,अमर, नित्य ,पवित्र, सर्वशक्तिमानऔर सृष्टिकर्ता की सत्ता को मानना । यह मानना कि कोई शक्ति हमें हर समय देख सुन और जान रही है जो हमारे द्वारा किए गए कर्मों का सही-सही फल हमें अवश्य देती है। जब तक एक साधक यम नियम का ठीक प्रकार से अनुसंधान नहीं करता तब तक उसका योग सफल नहीं होता। इस अवसर पर रविंदर धीमान कविंदर अरुण शर्मा एडवोकेट अशोक शर्मा एडवोकेट अशोक मित्तल डॉक्टर रामवीर बालियान आचार्य रामकिशन सुमन सत्यवती शर्मा बेबी सैनी अपर्णा मलिक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

अवैध मादक पदार्थ सहित किया गिरफ्तारMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना तितावी पुलिस द्वारा ०१ शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ४० किलोग्राम डोडा चूर्ण व इलैक्ट्रानिक तोल कांटा बरामद किया। जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री देववृत वाजपेई तथा थानाध्यक्ष तितावी श्री कर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस द्वारा ०१ शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को अमृतसरिया पंजाबी ढाबा लालूखेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ४० किलोग्राम डोडा चूर्ण व ०१ इलैक्ट्रानिक तोल काटा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बंध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हरपाल सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी तिमवाला थाना खलपिया जिला अमृतसर, पंजाब हाल पता अमृसरिया ढाबा लालूखेडी थाना तितावी शामिल रहे। जिसके कब्जे से ४० किलोग्राम डोडा चूर्ण, ०१ इलैक्ट्रानिक तोल काटा बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व०उ०नि० प्रवीन शर्मा , उ०नि० ओमेन्द्र सिंह, का० गौरव चौधरी थाना तितावी शामिल रहे।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला विद्यिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे कचहरी स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से जुडे वर्षो से लम्बित चले आ रहे वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने लोक अदालत का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश के साथ सभी एडीजे व समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रविवार के दिन कचहरी स्थित न्यायालय परिसर मे स्थित जनपद न्यायालय सभागार मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बैंको एवं विभिन्न विभागों से जुडे तथा विगत कई वर्षो से लम्बित चले आ रहे वादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इस दौरान कृषि लोन, मोटर व्हीकल एक्ट से सम्बन्धित मामलो, विभिन्न विभागों एवं बैंको से जारी लोन आदि को वन टाइम सैटलमेन्ट के माध्यम से निस्तारित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मुख्यतः समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चैक बाउंस से सम्बन्धित धारा 138 एन.आई.एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, वैवाहिक/पारिवारिक वाद/भूमि अयाप्ति वाद, सेवा निवृत्ति के परिलाभो सम्बन्धी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद आदि मामले निस्तारित किए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारम्भ अवसर पर जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवित कर विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद निस्तारण में मुजफ्फरनगर को 55 वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचाने वाले जिला जज चवन प्रकाश ने अपने सभी न्यायिक अधिकारियों का धन्यवाद अदा किया।
इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम जय सिह पुण्डीर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शरद चन्द, संजय साथी सहित बडी संख्या मे न्यायिक अधिकारी एवं वादकारी उपस्थित रहे।

 

स्वर्णिम अक्षरों में देश के इतिहास में महाराणा प्रताप का बलिदान अंकित हैः कुंवर बृजेश सिंहMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती किरण फार्म में मनाई गई इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप को देश का महान योद्धा बताया तथा इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है . सत्येंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी क्षेत्र भाजपा ने कहा महाराणा प्रताप ने अपना जीवन राष्ट्र के लिए न्योछावर किया हम सब इनके ऋणी हैं, सुखविंदर सोम ने कहा महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान के कारण राजपूत समाज बहुत ही गौरवान्वित है उनके त्याग को देश कभी नहीं भूलेगा. राजपूत सभा के संस्थापक ठाकुर अशोक सिंह ने अतिथियों व समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में राजपूत समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा एचजेएस भानु प्रताप सिंह व् अमेरिका में वैज्ञानिक आशीष कुमार सिंह डॉक्टर अनिल सिंह ने अच्छे कैरियर के लिए छात्रों को गाइड किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिंह ने की संचालन भूपेंद्र सिंह एवं चरणपाल सिंह तोमर ने किया .कार्यक्रम की व्यवस्था अमित पुंडीर दिनेश पुंडीर नीरज सिंह ने संभाली। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा अतिथियों का स्वागत सुभाष चौहान महेंद्र सिंह सोम डॉक्टर राजपाल सिंह, रणबीर सिंह खतौली, एडवोकेट दिलबाग सिंह, दिवाकर सिंह, नसीब सिंह पुंडीर ने किया। कार्यक्रम को महेश चौहान रामफल सिंह एडवोकेट डॉक्टर हरपाल सिंह सोमपाल सिंह चेयरमैन सुनील प्रधान मनोज चेयरमैन अक्षय पुंडीर प्रमुख राहुल ठाकुर रामनाथ जिला पंचायत विकास आर्य राजेश चौहान जयप्रकाश राणा मुकेश आर्य नरेंद्र मुखिया कुंवर पाल सिंह सतपाल सिंह सुभाष प्रधान अजीत सिंह शैलेंद्र राणा अग्रीस राणा मोनी बिरालसी दुष्यंत सिंह खतौली रणबहादुर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में राजवीर सिंह जादौन प्रदुमन सिंह राणा संदीप सिंह पुंडीर योगेश सिंह सुल्तान सिंह संदीप पुंडीर सतपाल सिंह एडवोकेट तरसपाल एडवोकेट अजय पुंडीर एडवोकेट कुलदीप सिंह एडवोकेट रामभुल सिंह रोनी वाले मुकुटराज सिंह चंद्रपाल सिंह एडवोकेट राजन सिंह भूपेंद्र मोनू वीरेंद्र सिंह धर्मपाल सिंह मनवीर सिंह जयप्रकाश सिंह सुखवीर सिंह विनोद प्रधान मनोज श्रीपाल सिंह सम्राट सिंह पिंटू अंकित सिंह निरंजन सिंह राहुल कुशवाह राणा तोप सिंह व हजारों लोगों ने भाग लिया।

 

शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तितावी पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार किया। तितावी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। तितावी थाना प्रभारी के नेतृत्व मेंं एसएसआई प्रवीण शर्मा ने अवैध शराब तस्कर पर कसा शिकंजा। मुखबिर की सूचना पर तितावी पुलिस ने अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया। अवैध शराब तस्कर के के कब्जे से हरियाणा मार्का संतरा की ६ बोतल बरामद बरामद की। तितावी पुलिस ने अवैध शराब तस्कर गुरजंत सिंह पुत्र दीपसिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

चोरी के माल सहित किया गिरफ्तारMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना फुगाना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०१ चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फुगाना देववृत वाजपेई एवं थानाध्यक्ष फुगाना जोगिन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ चोर अभियुक्त को मेरठ करनाल हाईवे फुगाना पुल से खरड वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०२ चैन पीली धातु, ०२ पाजेब सफेद धातु, ०१ लॉकेट पीली धातु, ०१ चुकटी सफेद धातु, ०१ सिक्का सफेद धातु को बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १९ मई को वादी अमित शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी ग्राम खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना फुगाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि मेरे घर पर काम करने वाले लडके अतुल उर्फ छोटू द्वारा रात्रि में वादी के घर में रखी सन्दूक से सोने व चांदी के आभूषण व ४०००ध्-रूपये चोरी कर लिए हैं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना फुगाना पुलिस द्वारा मु०अ०सं० ४८/२३ धारा ३८० भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष फुगाना द्वारा टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा अभियुक्त को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अतुल उर्फ छोटू पुत्र चन्द्रशेखर सिंह निवासी ग्राम जईपुर जिला कौशाम्बी। जिसके कब्जे से ०२ चैन पीली धातु, ०२ पाजेब सफेद धातु, ०१ लॉकेट पीली धातु, ०१ चुकटी सफेद धातु, ०१ सिक्का सफेद धातु बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मोहित कुमार, का० ८७३ वीरेन्द्र सिंह थाना फुगाना शामिल रहे।

 

गौरव स्वरूप का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा आज नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पत्नी गौरव स्वरूप जी को समिति का स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनाएं देते हुए विशाल गोयल,कमल सिंगल, सौरभ गर्ग,गौरव बंसल,अशोक गुप्ता, विनीत गर्ग, अमित रावत

 

महाराणा प्रताप जयंती आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में राजपूत महासभा ने महाराणा प्रताप जयंती समारोह का किया आयोजन। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। ठाकुर समाज ने पगड़ी पहनाकर किया मंत्री को सम्मानित। महाराणा प्रताप के चित्र पर मंत्री सहित ठाकुर समाज के लोगो ने कि पुष्पांजलि अर्पित। कार्यक्रम में हजारो की संख्या में ठाकुर समाज के सभ्रांत महिला पुरुष मौजूद रहे।

 

12वां दायित्व बोध ग्रहण सम्पन्नMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद अमेटी द्वारा १२ वा दायित्व बोध ग्रहण समारोह कूकड़ा चौक स्थित मधुर मिलन बैंकट हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सचिव शरत चंद्रा, प्रांतीय अध्यक्ष श्री आर के सिंह,विशिष्ट अतिथि प्रांतीय वित्त सचिव श्री शशिकांत मित्तल,सम्मानित अतिथि जिला समन्वयक राजकुमार अग्रवाल,वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल उपस्तिथ रहे। क्षेत्रीय सचिव श्री शरत चंद्रा जी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदन को संबोधित किया।उन्होंने कहा की आज के समय में हमें संगठित रहते हुए अपने समाज को जोड़ना चाहिए तथा एक दूसरे का सहयोग करते हुए समर्पित भावना से समाज की सेवा करनी चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष आर के सिंह ने अमेटी शाखा को सुंदर आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।उन्होंने कहा की भारत विकास परिषद आज समाज के निम्न वर्गीय,असहाय लोगो की सेवा के लिए सदेव तत्पर रहता है।उन्होंने आह्वान किया की हस्तिनापुर प्रांत की सभी शाखा विकास परिषद के मूल मंत्रो का अनुसरण करते हुए समाज के बीच उपस्थित रहे। प्रांतीय उपाध्यक्ष संदीप जैन द्वारा अमेटी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिलक्ष मित्तल,सचिव मितिन मित्तल,कोषाध्यक्ष मनोज गोयल,महिला संयोजिका श्रीमती शिप्रा गोयल तथा नव सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। अध्यक्ष अभिलक्ष मित्तल ने सदन को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा कहा की टीम २०२३-२४ भारत विकास परिषद के पांच सूत्रों को आधार बना कर संपर्क,सहयोग,संस्कार,सेवा,समर्पण की भावना से सभी प्रकल्पो को पूर्ण करेगी।उन्होंने कहा की आज के समय में समाज को एकजुट कर परिवार में उत्पन्न हो रही कुरीतियों को दूर करने की सख्त जरूरत है। सचिव मितिन मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की टीम २०२३-२४ पूरी लगन के साथ काम करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन अतिन संगल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अमित तायल, सी ए अतुल अग्रवाल शलभ गर्ग, अकुल अग्रवाल, अंशुल जैन, नवनीत मित्तल, गौरव गर्ग, विभोर गुप्ता, सचिन सिंघल, अंशुल गोयल, राहुल गोयल, नितिन गोयल, नितिन गुप्ता, मनोज गोयल, उमंग गोयल, अनुज गर्ग, रोबिन गर्ग, उदय गर्ग, निकुंज गर्ग, मयंक संगल, नमन गर्ग, सुनील गुप्ता, संवित जैन, सौरभ मित्तल, विदित अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, हेमंत मित्तल, आदित्य जैन, अंकित बंसल, कमल सिंघल, सौरभ अग्रवाल, सौरभ गर्ग, अजय संगल, मोहित सिंघल, विकास जैन जीवन संगिनी संग उपस्थित रहे।

 

पदोन्नति मिलने पर हर्ष की लहर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल थाने की कुटेसरा पुलिस चौकी पर तैनात सचिन कुमार,अजीत सिंह व अलावलपुर चौकी पर तैनात सिपाही श्रीपाल सिंह को पदोन्नति मिल गयी अब वह सिपाही से दिवान बन गए। पदोन्नति मिलने पर सिपाहियों में हर्ष की लहर है। वही चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने थाने पर तीनों सिपाहियों को फीती लगाकर पदोन्नति दी। इस अवसर पर इंस्पेक्टर चन्द्रसेन, एसएसआई रेशमपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ ने मिठाई खिलाकर पदोन्नति दी।

 

मुजफ्फरनगर के आर्थोपेडिक सर्जन को चैंपियन ऑफ-द-चैंपियंस का खिताबMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के आर्थोपेडिक सर्जन दानिश खान ने अपने अचूक निशानों से चौंपियन आफ दी चैंपियंस की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सटीक निशाने लगाते हुए उन्होंने स्कीट शूटिंग चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है। जनपद के लोग निशानेबाज डॉ दानिश खान की सफलता पर गदगद है।
मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ दानिश खान ने निशानेबाजी में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर जनपद को गौरवान्वित कराया है। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में १७ से २२ मई तक आयोजित हो रही ग्रैंड फ्री शूटिंग चौंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए डॉ. दानिश खान ने यह उपलब्धि हासिल की है। बताया कि उन्होंने स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए फाइनल राउंड में २० में से १८ अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
दानिश खान के मुताबिक उन्हें विभिन्न कैटेगरी में आयोजित हुई शूटिंग प्रतियोगिताओं के विजेता निशानेबाजों में से अंतिम तौर सटीक निशाने लगाने पर चैंपियन ऑफ द चौंपियंस के खिताब से भी नवाजा गया। बताया कि गत वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल तो हासिल कर लिया था लेकिन कुछ अंकों से पीछड़ने के कारण च्चौंपियन ऑफ द चौंपियंसज् की ट्रॉफी से उन्हें वंचित रहना पड़ा था। बताया कि गुरुजनों के आशीर्वाद और जनपद वासियों की दुआओं के चलते उन्होंने इस बार यह उपलब्धि हासिल की।
डॉ दानिश खान ने बताया कि ग्रैंड फ्री शूटिंग चैंपियनशिप में लगातार उनका यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले पटियाला और दिल्ली में आयोजित हुई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भी वह स्कीट शूटिंग में वह गोल्ड जीत चुके हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =