Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:  युवक की मौत के मामले मे गिरफ्तारी की मांग को किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)युवक की मौत के मामले मे हत्यारोपियां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनो ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर कार्यवाही की मांग की।शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर दक्षिणी खालापार निवासी भारतीय किसान यूनियन अखंड के जिलाध्यक्ष चौ.शाहिद आलम ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो के साथ कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी संजीव सुमन के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि विगत 26 मई 2023 को दोपहर के समय मौहल्ला निवासी दो-तीन युवक उसके बेटे को घर से यह कह कर ले गए कि उनके साथी ठेकेदार को पांच गाडी भैसो से भरवानी हैं और गाडी के साथ बाहर जाने वाले को 20 हजार रूपये और रास्ते मे खाने का खर्च भी मिलेगा।
और 5-6 दिन मे वापिस घर आ जाएगा। प्रार्थी का बेटा उपरोक्त के साथ मंसूरपुर चला गया और ठेकेदार  से मिल तयबंदी कर ट्रक मे भैसो को भर मुरादाबाद, दूसरे ड्राइवर निवासी शाहपुर तथा उक्त चार पांच युवक अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। आरोप है कि 30 मई को फोन आया कि वह एक ट्रक ड्राइवर है तथा मउ से बोल रहा हूं। आपके बेटे की मौत हो गई है।
यह सुनते ही प्रार्थी रोता-बिलखता अपने परिजनो के साथ मंसूरपुर ठेकेदार के पास पहुंचा जो जानकारी नही दे रहा था। और कह रहा था कि उसका बेटा उसका बेटा उनकी गाडी के साथ नही गया है। प्रार्थी मौ.शाहिद आलम को पता चला कि उसके बेटे की डेडबॉडी महाराष्ट्र पुलिस के कब्जे मे है। जिसके चलते वह अपने बेटे का शव लेने पहुंच गया। जहां उसने कार्यवाही की मांग की।
आरोप है कि उक्त क्षेत्रिय पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि यह सब उनके अधिकार मे नही है। पोस्ट मार्टम करा दिया है। आप अपने बेटे की डेडबॉडी अपने साथ ले जाये। मृतक आसिफ के पिता मौ.शाहिद आलम ने उक्त पूरे मामले की जांच कराते हुए आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =