News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सडक हादसे में तीन की मौत, दर्जनों घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/मंसूरपुर। लगातार सड़क हादसों का क्रम जारी है जहां बीते दिन  रोडी से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। तो वही आज फिर प्रातः तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब डीजे लगी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही तीसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया यहां दर्जन भर लोग भी घायल हुए है जिन्हें मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । मृतक व घायल मेरठ व् मोदीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं सभी लोग अपने ट्रैक्टर ट्राली से डीजे के साथ हरिद्वार जा रहे थे, उधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की प्रात मुजफ्फरनगर  जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है तो वहीं अन्य लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है ट्रक चालक भी इस मामले में घायल हुआ है उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित नावला कट के पास का बताया जा रहा है जहां सोमवार की प्रातः मेरठ मोदीनगर के कुछ लोग डीजे की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर रुड़की हरिद्वार की तरफ जा रहे थे जैसे ही इनका ट्रैक्टर ट्रॉली मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कट के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने इनकी ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी भीषण थी कि जहां मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया इस हादसे में दर्जन भर लोग भी घायल हुए है जिन्हें मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए इस साल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है जिसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की माने तो मुजफ्फरनगर में सोमवार की प्रात है मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कट पर एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें २ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी तो वहीं तीसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतकों में अजय, मोहित व अनमोल है।  घायल विशाल, आकाश, विकास, मानिक, राजन, चिराग, हैप्पी, करन है। इस मामले में ट्रक चालक भी घायल हुआ है ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जो यह ट्रैक्टर ट्रॉली है वह डीजे संचालित करने वाले लोगों की थी यह सभी लोग डीजे का कार्य करते हैं कावड़ यात्रा के दौरान डीजे बुक कर रुड़की की तरफ जा रहे थे यह हादसा हुआ है सभी की संवेदनाएं इनके साथ है ट्रक चालक भी घायल हुआ है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ नावला कोठी के पास की घटना।।
नियमित योग स्वास्थ्य लाभ के लिए जरूरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नियमित योगाभ्यास करने से ही एक साधक को योग का पूरा पूरा लाभ मिलता है। कभी-कभी या बीच-बीच में योगाभ्यास करने से शरीर की लयबद्धता  बिगड़ जाती है जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में साप्ताहिक योग चर्चा में बोलते हुए जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अल्प समय के लिए योगाभ्यास करते हैं या मात्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साप्ताहिक योगाभ्यास करते हैं जिसका उनके शरीर में लाभ के बजाय हानि होने की संभावना अधिक रहती है। किसी भी कार्य को निरंतर लंबे समय तक करने से ही उसमें सिद्धि प्राप्त होती है। नियमित योगाभ्यास से एक साधक के जीवन में सुख ,शांति और समृद्धि आती है।
     सर्वप्रथम संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। उन्होंने ताड़ासन ,तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन ,खग आसन, पद्मासन ,अर्ध चक्रासन, हस्त उत्तानासन, भुजंगासन ,तिर्यक भुजंगासन ,शलभासन ,पाद व्रत आसन, हलासन और शवासन करवाएं । अशोक कुमार मित्तल ने हंसी क्रिया करवाई। अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाई। इस अवसर पर राज सिंह पुंडीर ,रामकिशन सुमन आचार्य, डॉक्टर अक्षय कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
पशुओं का टीकाकरण किया
ककरौली। पशु चिकित्सा अधिकारी ककरौली व उनकी टीम द्वारा ग्राम खाइखेड़ा में पशुपलकों के द्वार पर जाकर निःशुल्क खुर पका मुंह पका बीमारी टीकाकरण कराया गया। भारत सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी काकरौली व उनकी टीम द्वारा ग्राम खाइखेड़ा में पशुपलकों के द्वार पर जाकर निःशुल्क खुरपका मुहपका बीमारी टीकाकरण कराया गया ।साथ ही कांजी हाउस खाइखेड़ा पर नियमित भ्रमण करते हुए सभी गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसके दौरान एक गौवंश अस्वस्थ व कमजोर  पाया गया जिसका उचित उपचार किया गया। बाकी सभी गौवंश का एफएमडी टीकाकरण कराया गया।
 कावंड यात्रा के दृष्टिगत मुख्य स्थानो का निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर  जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा जनपद के मुख्य स्थानो का निरीक्षण किया गया। श्रावण मास के पावन पर्व पर कांवड यात्रा में दूरकृ दराज राज्यो से कावंडियो कावड़ लेकर जाते है तथा जनपद में इस दौरान अनेक कावड़ियों का आगमन होता है जों शिव चौक के रास्ते से होते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करते है।
  उक्त् निरीक्षण के क्रम मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा  रामपुर तिराहा, शिवचौक, भूराहेडी चौक पोस्ट तथा गंग नहर पटरी मार्ग  का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि कावड़ यात्रा में आये हुए कावडियों को किसी भी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पडे इसका विशेष ध्यान सम्बन्धित अधिकरियों द्वारा रखा जाए। बैरीकेडस व सी०सी०टी०वी० आदि को सुचारू रूप से लगाने के निर्देश दिये गये। जनपद में कावड मार्ग में विद्घ्युत आपूर्ति को अधिक समय के लिए बाधित न किया जाए। कावड़ यात्रा में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं खोया-पाया केन्द्रों को दुरूस्त कर व्यावस्था पूर्ण कर ली जाए।  कांवड यात्रा के दौरान जिले मे आने व जाने के लिये मार्गों का उचित प्रबन्धन व रूट प्लान तैयार किया जाए। इसी क्रम मे सभी संबधित विभागो के अधिकारियो को  कावंड यात्रा के शुरू होने से पहले मुख्य सभी मुख्य मार्गो पर कैमरे, पथ प्राकाश, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से तैयार करने के  निर्देश दिये गये।  उक्त निरीक्षण मे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मौजूद रहे।
बेटियों  द्वारा किया वृक्षारोपण
कार्यक्रम अतिथि अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा वृक्षारोपण कर बालिकाओं का किया गया उत्साहवर्धनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर बुढ़ाना मे डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के प्रयासों से तैयार हुआ हरा भरा शक्तिवन अध्यक्ष बाल कल्याण समिति एवम बालिकाओं तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता विद्युत अजय कुमार कैम को  लाइव प्लांट भेंटकर किया गया स्वागत।   वृक्षारोपण मे सहयोग करने पर बालिकाओं  का  किया गया उत्साहवर्धन वन विभाग एवम महिला कल्याण विभाग  द्वारा किया गया  वृक्षारोपण कार्यक्रम  का आयोजन । कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय  परिसर बुढ़ाना में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी,  मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल के निर्देशन में वन महोत्सव के अन्तर्गत शक्तिवन मे पूर्ण उत्साह एवम उमंग के साथ बालिकाओं द्वारा किया गया वृक्षारोपण शक्तिवन मे छायादार एवम फलदार वृक्ष आम,  अमरूद, आडू,  अनार,  नाशपाती,  नींबू आंवला,  सिल्वर ओक व अशोक,  आदि रोपित किए गए। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति,  डॉ राजीव कुमार एवम क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार द्वा गया द्वारा वृक्षारोपण में सहयोग करने पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सिमरन,  तनु,  मोहिनी, चांदनी,  परी,  शगुन, दिया, निकिता,  सबा, महक, मानसी,  खुशी एवम आरती का उत्साहवर्धन किया गया। अधिशासी अभियन्ता द्वारा उपस्थित सभी से वन महोत्सव के अवसर पर एक पौधा लगाने की अपील की गई । जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जनपद मुजफ्फर नगर मे मैत्री रस्तोगी जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा  बाल हित में निरंतर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  वन महोत्सव २०२३ के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम मे क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार,  वन दरोगा अंशीलाल एवं उनकी टीम से नरेंद्र कुमार राजेश द्वारा वन महोत्सव में में उपस्थित सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग महिला कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में  वार्डन रश्मि रानी,  पूनम शर्मा,  मोनिका तोमर, नेहा शर्मा, सविता स्वामी, फरजाना एवम शिवराज सिंह का सहयोग रहा।   
चार्तुमास का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जैन औषधालय मे आयार्य पुष्पदन्त सागर महाराज का चार्तुमास विधि विधान से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे राजन जैन ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया। इसके उपरान्त प्रवीण जैन हुण्डई, अमूल जैन, प्रदीप जैन मैडिकल, प्रवीण जैन चीनू, अनुज जैन, अमित जैन, पुलकित जैन, शानु जैन, अर्पित जैन आदि ने आचार्य श्री की आरती की। आचार्य श्री ने अपने आर्शीवचन में कहा कि चार्तुमास बरसात में होता है। किसी भी जीव को सडक पर चलते कोई कष्ट ना हो इसलिए जैन साधु 4 माह तक एक स्थान पर रहकर अपनी साधना करते है। उन्होने कहा कि जीव हत्या घोर पाप है। जैन धर्म का सन्देश है कि जियो और जीने दो। इसलिए जैन धर्म अहिंसा को सर्वोपरी मानता है। कार्यक्रम का संचालन पुनीत जैन अमीनगर वालों ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या मे दिल्ली, पानीपत, अम्बाला, हरिद्वार, देहरादून से जैन श्रृद्धालुओं ने पहुंच कर मुनि श्री का आर्शीवाद लिया। 
उद्योगपति ने कराया हनुमतधाम में भंडारा
शुक्रताल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हनुमत धाम शुक्रताल में उद्योगपति भीमसेन कंसल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रभु को भोग लगाया गया तथा भंडारे का शुभारम्भ हुआ। भंडारे में भारी संख्या में साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उद्योगपति सतीश गोयल टिहरी स्टील, राकेश बिंदल बिंदल ग्रुप, कुशपुरी, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, गिरीश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रविंद्र चौधरी, अरविंद भारद्वाज आदि भी भंडारे में शामिल रहे। 
सेवा सम्मान व अभिनंदन समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर की और से सेवा निवृत्ति पर इलाहाबाद बैंक नई मन्डी मुख्य शाखा से सेवा निवृत्त आशीष कुमार भटनागर, सहायक महामंत्री ए.बी.एस.ए.यूपी, सहायक महामंत्री, ए.बी.ए.बी.ई.सी.सी. एवं बैंक अधिकारी पी.के.जैन की सेवा निवृत्ति पर संगठन की और से भोपा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में सेवा सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। 
 कार्यक्रम के दौरान साथी बैंककर्मियो एवं बैंक यूनियन के नेताओं द्वारा का.आशीष कुमार भटनागर एवं प्रबन्धक पी.के.जैन को मार्ल्यापण कर, बुके भेंट कर,शॉल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक यूनियन के नेता का.आर.पी.शर्मा, का.अशोक शर्मा, का.मुकेश भार्गव आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए आशीष भटनागर एवं पी.के.जैन की सेवाओं एवं बैंक यूनियन के प्रति समर्पण भाव की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में पधारी मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने अपने विचार रखे। इस दौरान दिल्ली, प्रयागराज एवं लखनउ आदि से पधारे बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम मे अपने विचार प्रकट किए। 
   कार्यक्रम में ए.के.त्यागी, एस.सी.वर्मा, विक्रम सिह, अमित, आशू, नितेश, प्रशान्त गौतम, जी.पी.भाटिया, हरेन्द्र चौधरी, मोहित राणा चीफ मैनेजर, अशोक शर्मा, मन्त्री जी, आर.पी.शर्मा, राजीव जैन, तेजराज, अनिल गोपाल गर्ग, हरीश भाटिया, श्रीमति वन्दना भटनागर,  कूकडा मन्डी के शाखा प्रबन्धक हरिमोहन शर्मा, प्रमोद शर्मा,उप प्रबन्धक श्री राणा,राजकुमार वर्मा आदि बैंक अधिकारी एवं बैंक यूनियन के पदाधिकारी, समाजसेवी मनमोहन जैन मौजूद रहे। का.आशीष भटनागर ने कार्यक्रम मे पधारे सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। 
जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया।  जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार,  द्वारा  अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
पवन कुमार गोयल बने आई.आई.ए. के चेयरमैन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  पवन कुमार गोयल को वर्ष २०२३-२४ के लिए आई०आई०ए० मुजफ्फरनगर चौप्टर के चेयरमैन मनोनित किया गया। निर्वतमान चेयरमैन विपुल भटनागर ने पवन कुमार गोयल को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर के उद्योगो की समस्याओं को आप प्रमुखता से उठाएंगे। निर्वतमान आईआईए राष्ट्रीय विद्युत समिति के सदस्य श्री अश्वनी खण्डेलवाल जी ने भी शुभकामानये दी व कहा कि आई०आई०ए० सदैव उद्योगों के लिये समर्पित रहा है मुजफ्फरनगर के उद्यमियों को आपसे बहुत अपेक्षाएँ रहेगी मुझे उम्मीद है कि आप अपने कार्यकाल में खरा उतरेगे। पूर्व चेयरमैन श्री कुश पुरी ने भी अपनी शुभकामनायें प्रेषित की व कहा कि मिलजुल कर उद्योगो की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। पवन कुमार गोयल ने कहा कि मै अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे मुजफ्फरनगर चौप्टर की जिम्मेदारी सौंपी है मैं उनके नेतृत्व मे मुजफ्फरनगर के समस्त उद्योगों की उन्नति व समस्याओं के निराकरण का पूर्ण प्रयास करूगां। पवन कुमार गोयल ने श्री नीरज केडिया को केन्द्रीय कार्यकरणी सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी व नीरज केडिया ने कहा कि उद्योगों को सुगमता से चलाने के लिये कुछ नियमों में बदलाव की आवश्यकता है यदि उद्योगों को उपयुक्त माहौल मिले तो मुजफ्फरनगर का उद्योग देश मे ही नहीं वरण विदेशों मे भी अपनी साख बनाने में भी सक्षम है। पवन कुमार गोयल ने कहा कि मुजफ्फरनगर के समस्त उद्योगो के सहयोग से व सभी को साथ लेकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करूगां व सभी का आभारी हूँ कि उन्होने मुझमे विश्वास व्यक्त किया।
 गुरू पुर्णिमा का सत्संग भवन मे मना पर्व 
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  शामली रोड स्थित सत्संग भवन में गुरू पुर्णिमा का पर्व पूर्ण विधिविधान एवं धार्मिक मान्यताओ के मनाया गया। प्रातः के समय सत्संग भवन में उपस्थित संत महात्माओं को वस्त्र, मिष्ठान एवं दक्षिणा देकर उनका यथोचित पूजन करके उनका सम्मान किया गया। तत्पश्चात सामुहिक महाआरती सम्पन्न हुई। इसके बाद विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। सत्संग भवन मे समस्त पूजन आदि कार्य पंडित प्रवेश शास्त्री व सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न कराये। इस कार्य में सन्तु पंडित का सहयोग रहा। 
  इस अवसर पर सत्संग भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, सचिव श्यामलाल बंसल दाल वाले, शिवकुमार बाटा वाले, ताराचन्द वर्मा कैशियर, अजय कुमार बिटटू सीमेन्ट वाले, आशूतोष स्वरूप, विजय सिन्धी, सतीश सर्राफ आदि की उपस्थिती सराहनीय रही। भण्डारे में विशाल उपाध्याय का उल्लेखनीय योगदान रहा। 
संचारी रोग नियंत्रण को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज (झांसी की रानी) मुजफ्फरनगर मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस रोग के बारे मे विस्तृत रूप से विद्घ्यार्थियो को जानकारी दी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार एस० डी० कन्या इण्टर कालेज झांसी की रानी  मुजफ्फरनगर मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्या के द्वारा  संचारी रोगों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया और उन्हें समझाया  कि आप सबअपने आस-पास साफ सफाई का ध्यान रखें बरसात का पानी इकट्ठा ना होने दें । शाम के समय फुल आस्तीन के कपड़े पहने और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। प्रधानाचार्य जी के द्वारा छात्राओं तथा सभी स्टाफ एवं कर्मचारी वर्ग को संचारी  रोगों से बचाव के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
गुरू-पूर्णिमा एवं महर्षि व्यास जयन्ती लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हर्षोंल्लासपूर्वक मनायी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में गुरू-पूर्णिमा एवं महर्षि व्यास जयन्ती हर्षोंल्लासपूर्वक मनायी गयी। विद्यालय के छात्र सांसदों ने गुरुजनों को तिलक लगाकर व पटका पहनाकर अपने गुरुजनों के प्रति आदर भाव को व्यक्त किया।
कार्यक्रम शुभारम्भ प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी तथा प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने गुरू के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरू का स्थान माता-पिता एवं ईश्वर से भी बढ़कर है। सच्चा गुरू ही अपने शिष्यों का उद्धार करता है। बिना गुरू के ज्ञान प्राप्ति संभव ही नहीं है। गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करते हैं। बिना गुरू एक अच्छे समाज का निर्माण सम्भव नहीं है। उन्होंने वीर शिवाजी, एकलव्य, रामचन्द्र जी आदि महापुरूषों के उदाहरणों देकर छात्रों को गुरू-भक्ति के विषय में समझाया। उन्होंने छात्रों द्वारा गुरु की आज्ञापालन को ही गुरुओं के प्रति सबसे बड़ा सम्मान बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी ने गुरू की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें जीवन में सफलता एवं उन्नति प्राप्त करने के लिए गुरू अवश्य बनाना चाहिए। सुयोग्य गुरू के मार्गदर्शन द्वारा ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि हमें गुरू के प्रति पूर्णरूप से समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरू की महिमा शास्त्रों में अनेक जगह वर्णित है। उन्होंने बताया कि गुरू और गोविन्द दोनों एक ही है, केवल उनके आकार अलग-अलग है। अंत में उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय छात्र संसद के प्रधानमंत्री शिक्षित कुमार तथा छात्रों ने समस्त गुरुजनों को तिलक लगाकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा गुरुजनों के आनंदमय जीवन की मंगल कामनाएं की। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संचालन उपप्रधानमंत्री वंश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
 बारिश में गिरे मकान को बनवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। नगर पालिका क्षेत्र के लद्धावाला में भारी बारिश के कारण मकान की छत गिरने के मामले में वार्ड ४८ के सभासद शौकत अंसारी ने डीएम से मिलकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की और उसका घर पक्का बनवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड ४८ लद्धावाला में मोहम्मद मुनव्वर पुत्र शब्बीर अहमद का मकान भारी बारिश के कारण ३० जून को भरभरा कर गिर गया था। जिसमें कोई जान का नुकसान तो नहीं हुआ था परंतु गरीब के सर से आशियाना छिन गया था तभी से पीड़ित परिवार सड़क पर आ गया है। मकान गिरने की खबर सुनते ही वार्ड ४८ के सभासद शौकत अंसारी तुरंत पहुंचे थे, जांच हेतु अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। इसी संबंध में सपा नेता शौकत अंसारी ने डीएम कोसौंपा ज्ञापन में बताया कि उक्त पीड़ित परिवार पात्र सूची में आता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ित का मकान पास हुआ था लेकिन ६ महीने पहले ५०००० की एक किश्त आई थी लेकिन फिर नही आई। 
शौकत अंसारी ने डीएम से मांग की है की पीड़ित का मकान बनवाया जाए।
अधिष्ठापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब मेन का अधिष्ठापन समारोह सर्कुलर रोड स्थित रोटरी भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती दीपा खन्ना उपस्थित हुई। उन्होंने रोटरी क्लब की नई टीम में अध्यक्ष मुकेश लाल एडवोकेट एवं सचिव गिरिराज माहेश्वरी को शपथ दिलाई और बाद में उनकी टीम को वर्ष २०२३-२४ के लिए सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी। नई टीम में डॉक्टर रविंद्र कोषाध्यक्ष भरत सिंह (पास्ट प्रेसिडेंट ), डॉक्टर एम०एल०गर्ग (ट्रेनर), सचिव अनिल गर्ग, जिला कम्युनिटी सर्विस डॉक्टर कुलदीप चौहान, वोकेशनल सर्विस कीमती लाल जैन, पी आर ओ हंस वर्मा डॉ विनोद कुशवाहा को नई जिम्मेदारी दी गई। अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती दीपक खन्ना ने रोटरी बंधुओ को बताया कि वे रोटरी की सदस्यता में वृद्धि करें। उन्होंने सुझाव दिया कि वे अपने परिवार की महिलाओं को जो एनी कहलाती हैं उन्हें भी रोटरी क्लब में शामिल करें। इससे सदस्य संख्या बढ़ेगी और कार्य करने में अधिक गतिशीलता आएगी। आगामी वर्ष के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक गुप्ता द्वारा जो सेवा कार्य निश्चित किए गए हैं उन्हें भी क्लब द्वारा पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर डॉ एम एल गर्ग, डॉक्टर रोहित गोयल, डॉक्टर कुलदीप चौहान, प्रभात शर्मा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। गिरिराज माहेश्वरी ने बैठक के उपरांत सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 
 व्यापारी सुरक्षा फोरम प्रतिनिधिमंडल कराया समस्याओं से अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की मासिक बैठक नई मंडी- भारतीय कॉलोनी में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्ष विश्व दीप गोयल (बिट्टू) ने की तथा संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में सनातन धर्म सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर स्वरूप, सचिव दीपक मित्तल नव निर्वाचित सभासद हिमांशु (आदर्श कॉलोनी), विजय कुमार, चिंटू, राहुल पवार का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। बैठक में बोलते हुए विश्व दीप गोयल (बिट्टू) ने कहा कि व्यापारी हितो के लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान सदैव सक्रिय और संघर्षरत है। उन्होंने सनातन धर्म सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सभासदो से व्यापारियों की समस्याएं हल करने में सहयोग करने की अपील की। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव राजकुमार रहेजा ने व्व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही सिटी बोर्ड के अध्यक्ष, जनपद के जिलाधिकारी व दोनों मंत्री गणों से मिलेगा। बैठक में डॉक्टर नितिन जैन, मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले), अमित धीमान, डॉक्टर संजय अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, शिव कुमार त्यागी, मुकुल दुआ, संजय मित्तल (भाजपा), राजीव गर्ग, अमित सिंघल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सागर अरोड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए।
गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कच्ची सड़क इंदिरा कॉलोनी में बुआ के मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर की गई गुरु वंदना उसके पश्चात सभी को किया गया प्रसाद वितरित आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सब ने अपने अपने गुरुओं की पूजा की एवं अपने गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया कहते हैं कि गुरु बिना ज्ञान नहीं इस अवसर पर नीरज शर्मा, श्याम दत्त शर्मा, बबली शर्मा, राजेश शर्मा, राजू, मोनू, अंजू देवी, कौशल्या, ललिता त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा और श्रद्धालु मौजूद रहे
 हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व पर की पूजा अर्चना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भोपा रोड पर स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक पर ज्योतिषविद् स्व० पंडित विष्णु शर्मा जी की विशेष अनुकम्पा से प्रथम जगदगुरु भगवान श्री कृष्ण, वेदों का विस्तार करने वाले वेद व्यास जी, आद्य जगदगुरु शंकराचार्य, ब्रह्मा-विष्णु- महेश की वैदिक मंत्रो के साथ पूजा-अर्चना की गयी। कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित अंकित शर्मा, पंडित अनुपम मिश्रा व पंडित अवधराज शास्त्री, पंडित कमलेश शास्त्री ने संयुक्त वेद मंत्रो व गुरु मंत्रो के साथ नवग्रह व गुरुओं का विधिवत पूजन सम्पन्न कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर श्री विजय शुक्ला जी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमति अंजू अग्रवाल जी व अनेको भक्तों ने ज्योतिषविद् स्व० पंडित विष्णु शर्मा जी को तिलक व माल्यार्पण कर के वस्त्र आदि भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व गुरुओं का विधिवत पूजन सम्पन्न कराया। भाजपा नेता जी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता-पिता से बड़ा गुरु होता हैं गुरु की शिक्षा ही सर्वोपरि हैं। विष्णुलोक परिवार से मेरे पिताजी का बहुत पुराना सम्बंध रहा हैं और आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विष्णुलोक पर मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय शुक्ला जी व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्रीमति अंजू अग्रवाल जी ने इस पावन अवसर पर सभी को बधाइयाँ दी। इस अवसर पर अनेको गणमान्य वरिष्ठ ब्राह्मण नेता पंडित ब्रह्म प्रकाश शर्मा, बले सिंह जी, वरिष्ठ समाज सेवी मनेश गुप्ता, रमेश केस्टो, अनिल विक्की, देवेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, अश्वनी शर्मा, राकेश शर्मा, मोहन लाल शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, पंडित सतीश शर्मा, यश कुमार पालिवाल, हेमंत कुमार आदि गणमान्य भक्तों ने पूजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन ने मनाया गुरूपूर्णिमा दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन की २६वी इंस्टालेशन सेरेमनी, गवर्नर ऑफिसियल विजिट और गुरुपूर्णिमा दिवस को मूलचंद रिसोर्ट मुजफ्फरनगर में मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के साथ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि व् अधिष्ठापन अधिकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० अशोक गुप्ता के साथ मेरठ से सीएजी. रो विवेक गर्ग, डिस्ट्रिक्ट चेयर रो० राम बाबू  और डिस्ट्रिक्ट ऑफिसियल विजिट रो० आदित्य गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में क्लब को डिस्ट्रिक्ट ३१०० में श्रेष्ठ बताया।  क्लब अध्यक्ष रो० प्रगति कुमार  ने क्लब द्वारा जिस तरह पिछले वर्षों में काम किया गया है, इस वर्ष भी उसी तरह काम करेगे। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल रो० सुनील अग्रवाल ने बताया की हम क्लब को इस साल डिस्ट्रिक्ट ३१००  में और ऊंचाइयों पर लाने का प्रयास करेंगे। प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० कुलदीप भरद्वाज , रो० शैलेश कुच्छल और रो० सचिन मित्तल जी रहे। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ६ नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई गयी। क्लब के बोर्ड की घोषणा की गयी एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक गुप्ता जी के द्वारा  बोर्ड को शपथ ग्रहण कराया गया। गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर क्लब के मेम्बरो के माता पिता को सम्मानित किया गया। महिलाओ और बच्चो को मिलाकर कम से कम २०० लोगो ने प्रतिभाग लिया। पूर्व अध्यक्ष रो० अंकित मित्तल ने पिछले साल क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में रो० उमेश कुमार गोयल, रो० आकाश बंसल, रो० विपुल भटनागर, रो० आकाश गर्ग, रो० आर सी मिश्रा, रो० प्रगति कुमार, रो० गौरव गोयल, रो० सुशोभ बिंदल, रो० अरविन्द गर्ग , रो० देवेंदर अरोरा, रो० विनय सिंघल, रो० शैलेन्द्र शर्मा  कोषाध्यक्ष और समस्त रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन परिवार उपस्थित रहा। अंत में सभी ने रात्रिभोज का आनंद लिया और मुख्य अतिथियों को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब सचिव रो० राजकुमार गुप्ता जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब मेन का अधिष्ठापन समारोह आयोजितRotary Club Main
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब मेन का अधिष्ठापन समारोह सर्कुलर रोड स्थित रोटरी भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती दीपा खन्ना उपस्थित हुई। उन्होंने रोटरी क्लब की नई टीम में अध्यक्ष मुकेश लाल एडवोकेट एवं सचिव गिरिराज माहेश्वरी को शपथ दिलाई और बाद में उनकी टीम को वर्ष २०२३-२४ के लिए सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी। नई टीम में डॉक्टर रविंद्र कोषाध्यक्ष भरत सिंह (पास्ट प्रेसिडेंट ), डॉक्टर एम०एल०गर्ग (ट्रेनर), सचिव अनिल गर्ग, जिला कम्युनिटी सर्विस डॉक्टर कुलदीप चौहान, वोकेशनल सर्विस कीमती लाल जैन, पी आर ओ हंस वर्मा डॉ विनोद कुशवाहा को नई जिम्मेदारी दी गई। अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती दीपक खन्ना ने रोटरी बंधुओ को बताया कि वे रोटरी की सदस्यता में वृद्धि करें। उन्होंने सुझाव दिया कि वे अपने परिवार की महिलाओं को जो एनी कहलाती हैं उन्हें भी रोटरी क्लब में शामिल करें। इससे सदस्य संख्या बढ़ेगी और कार्य करने में अधिक गतिशीलता आएगी। आगामी वर्ष के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक गुप्ता द्वारा जो सेवा कार्य निश्चित किए गए हैं उन्हें भी क्लब द्वारा पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर डॉ एम एल गर्ग, डॉक्टर रोहित गोयल, डॉक्टर कुलदीप चौहान, प्रभात शर्मा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। गिरिराज माहेश्वरी ने बैठक के उपरांत सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21235 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =