Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वैश्य सभा के कावड़ चिकित्सा शिविर का समापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ११ जोलाइ से शिव रात्रि के पावन अवसर पर ४ दिनों तक संचालित कावड़ चिकित्सा शिविर का आज भव्य समापन हो गया। शिविर भोले भक्तों की श्रद्धा, लगन और मेहनत के साथ चिकित्सा सेवा की गई। कई हजार कावडियों ने इन सेवाओं का भरपूर लाभ प्राप्त किया।
मुजफ्फर नगर मेडिकल कॉलेज, स्वरूप परिवार, आयुषी अग्रवाल, व सीनियर डॉक्टर्स की टीम प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भरपूर दवाईयों की सेवाओं से चलता रहा शिविर, समय समय शहर के गणमान्य नागरिकों ने आकर उत्साह वर्धन किया। मीडिया जगत ने भी भरपूर कवरेज दी। आज प्रसिद्ध उद्योग पति सौरभ स्वरूप बंटी, विकास स्वरूप, कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री, अशोक कंसल पूर्व विधायक, भीम सैन कंसल, अशोक अग्रवाल, अनुराधा वर्मा, अलका शर्मा, रूपम शुक्ला, सुभाष मित्तल, पवन बंसल, राकेश कंसल, योगेश सिंघल,सुनील तायल, सुरेश गोयल आदि अतिथियों की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।
महिका गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, योगेश मित्तल, नवनीत गुप्ता, सीमा जैन, अचिंत मित्तल सभासदों सहित शिविर में सहयोगी सभी संस्थाओं और व्यक्तियों का सम्मान वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, महामंत्री अजय कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरुप द्वारा किया गया। सभा के दिनेश बंसल, अचिन कंसल, संजीव गोयल, नरेश संगल, संजय गुप्ता, रजत गोयल, सौरभ मित्तल, अजय गर्ग, शोभित सिंघल,शोभित गुप्ता, शिव कुमार संगल, अभिलक्ष मित्तल, मुकुंद सिंघल का सराहनीय योगदान रहा। सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल और महामंत्री द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 6 =