उत्तर प्रदेश

Amethi में घर में घुस कर शादीशुदा महिला से रेप

Amethi में महिला से बलात्कार और ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. गांव के ही एक युवक ने घर में घुस कर शादीशुदा महिला के साथ रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. आरोपी वीडियो के दम पर लगातार ब्लैकमेल कर पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था. पीड़िता के बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बीते दो जून की है. पीड़िता का पति गांव से बाहर गया था. यह जान कर आरोपी युवक महिला के घर पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा. जब विवाहिता ने विरोध किया तो युवक ने जातिसूचक गाली देते हुए अश्लील वीडियो बना रखने की बात कहते हुए उसे वायरल करने की धमकी दी.

वीडियो का डर दिखा कर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद, वो लगातार ब्लैकमेल कर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. जब आरोपी ने फोटो और वीडियो डिलीट नहीं किया तो पीड़िता ने अपने  पति और परिजनों से यह बात कही.

मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़िता ने Amethi मोहनगंज कोतवाली में शिकायत की. इस बीच, शनिवार को पीड़िता के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा. महिला अपराध से मामला जुड़ा होने के बावजूद पुलिस प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने के बजाय इसे दबाने का प्रयास कर रही है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 11 =