News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शहर से लेकर देहात तक शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीडMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भोले के भक्त उमड़ पड़े। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत श्रावण माह के पहले सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शहर से लेकर देहात तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
सावन के पहले सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भक्त उमड़ पड़े। सुबह स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शिवालयों में लंबी-लंबी कतारों में लग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय है। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। श्रावण मास के शुरू होते ही शिवालयों को बंधनवारों, तोरणद्वारों आदि से भव्य रूप से सजाया गया है।
सावन के पहले सोमवार को सुबह से मन्दिरों में भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। शहर के शिव चौक स्थित शिव मूर्ति और गांधी कालौनी के अनंतेश्वर महादेव मंदिर तथा प्राचीन भौरों का मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी। मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन का पहला सोमवार होने के कारण भगवान शिव की भक्ति की अटूट आस्था शहर से गांव तक दिखाई दी।
शहर-देहात के इन मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
सावन का महीना होने के चलते इस समय शहर में हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वालों की कतार लगी है। अपने गंतव्य की और बढ़ते श्रद्धालु कांवड़िया मार्ग में पड़ने वाले शिवालयों में भी भोले बाबा के चरणों में शीष नवा रहे हैं। शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाले शिवचौक स्थित शिव मंदिर, अनंतेश्वर महादेव मंदिर गांधी कालोनी, श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर, नवीन मंडी स्थित शिव मंदिर, नई मंडी स्थित शिव मंदिर, द्वारिकापुरी स्थित शिव मंदिर, पंचमुखी स्थित शिव मंदिर, दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित शिव मंदिर और न्यू एसडी कॉलेज स्थित शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जिंप अध्यक्ष ने किया भ्रमण
शुकतीर्थ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने आज शुकतीर्थ में गंगा घाट पर गंगा नदी के पुल में अवरोध बनी जलकुंभी का निरीक्षण किया । डा. निर्वाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर अवरोध बनी जलकुंभी को तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए ।जिला पंचायत अध्यक्ष ने जल की गुणवत्ता का भी संज्ञान लिया ।इसके बाद डा. निर्वाल ने उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर ग्राम सिताबपुरी में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के कार्य का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति के साथ साथ कांवड़ यात्रियों एवं अन्य लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग को यथा शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए ।उन्होंने सोलानी की बाढ़ से होने वाली फसल हानि का भी अवलोकन किया और ग्राम प्रधान व किसानों से वार्ता की ।इस अवसर पर भा.ज.पा.नेता महेंद्र सिंह चौहान , विधान सभा सह संयोजक रामकुमार शर्मा , मण्डल अध्यक्ष ड़ा वीरपाल सहरावत , सहकारिता प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र ककरौली , ग्राम प्रधान योगेश चौहान, महिपाल सिंह राठी , देवेंद्र आर्य, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे
कांवड मार्ग का एसपी सिटी ने निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर  द्वारा कावंड़ कंट्रोल रूम एवं कांवड मार्ग का किया गया निरीक्षण तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
कांवड़ यात्रा २०२३ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पडे इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, सत्यनारायण प्रजापत द्वारा शिव चौक पर बने कांवड़ कंट्रोल रुम, कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कांवड कन्ट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करें तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराये। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशू गौरव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर किस्म के अभियुक्त की की मय चोरी गयी मो०सा० सहित गिरफ्तार किया। वादी रोहताश पुत्र कृष्णकुमार निवासी ग्राम गंगादासपुर जट थाना देवबंद ,सहारनपुर के द्वारा ग्राम मलीरा से अपनी मो०सा०-एचएफ डीलक्सको अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने से सम्बंध में दिये गये मामला दर्ज कराया था । घटना के सफल अनावरण हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व  पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित की गयी थाना को०नगर, मु०नगर पुलिस टीम के द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चौकिंग के दौरान एक शातिर किस्म के अभियुक्त-अमित उर्फ मिथुन पुत्र धीरजपाल निवासी ग्राम मलीरा थाना को०नगर मु०नगर को ग्राम मलीरा के पास गोगा माढी वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। अभि० के कब्जे से चोरी गयी मो०सा० बरामद की गयी । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।  गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० शैलेन्द्र सिरोही, है०का० मनोज कुमार, का० मुनेन्द्र कुमार शामिल रहे। 
कावड़ सेवा शिविर का हुआ शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के ३७ वें कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हनुमान मंदिर निकट शिव चौक पर हुआद्य शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ विभाग सुभाष चोहान जी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास पवार नवीन गुड मंडी अध्यक्ष संजय मिश्रा  युवा भाजपा नेता निधीश राज गर्ग समन्वय स्तंभ अध्यक्ष अमित गुप्ता सरदार जसबीर जोली जी महाशक्ति सिद्धपीठ शुक्र ताल से चंद्रमा ब्रहमचारी जी डॉ प्रखर गोयल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माला एवं मोमेंट देकर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। शिविर में अतिथियों ने अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के हिंदू वीरो का होसला अफजाई करते हुए कहा कि अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के हिंदू वीरो के द्वारा निरंतर ३७ वर्षों से शिविर लगाया जा रहा है जिसमें २४ घंटे शिव भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था निरंतर चलती रहती है अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के इस कावड़ सेवा शिविर में श्रीजी नर्सिंग होम के द्वारा शिव भक्तों की सेवा के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया है जिसमें जल लेकर आने वाले सभी शिव भक्तों के लिए दवाई की व्यवस्था रहती है आज के शुभारंभ कार्यक्रम में सरवन मोगा रवि शर्मा रोहित शर्मा रमन शर्मा सुखवीर सिंह डॉ संजीव शर्मा जिलाध्यक्ष पंकज त्यागी हेमंत ग्रोवर पंकज ठाकुर सुनील सिंगल संदीप कोशिक आशुतोष खन्ना अमन सिंगल विपिन त्यागी मुकेश वर्मा शिवम अरोरा गुरमीत सिंह हरेंद्र कुमार संत सोलंकी सतीश मलिक तेजस प्रताप युवराज सिंह दिव्या प्रताप सोलंकी सतीश पायल पंकज तनेजा सुधीर त्यागी रवि कुमार आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे। 
मोटापा भी एक तरह का रोगः राज सिंह पुण्डीर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अस्वस्थता जीवन में अभिशाप है। किसी भी रोगी के लिए अपना कर्तव्य कार्य तो निभाना दूर की बात है अपना जीवन यापन करना भी कठिन हो जाता है। मोटापा एक तरह का रोग है जिससे शरीर की सारी प्रणालियां बिगड़ जाती हैं । उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में एक बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि मोटापा मनुष्य के लिए एक अभिशाप है । हमारे खानपान की गलत आदतें तथा पाचन प्रणाली का बिगड़ना मोटापे के यें मुख्य दो कारण है। भारतीय योग संस्थान पूरे भारतवर्ष में इस  वर्ष मोटापा रोग निवारण शिविर लगा रहा है। इसी कड़ी में १२ जुलाई २०२३ से ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में प्रातः ५ः०० बजे से ६ः३० बजे तक मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में मोटापा रोग निवारक आसन, प्राणायाम के अलावा मोटापा रोगी का भोजन आदि विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा । 
        इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि मोटापा रोग के कारण शरीर में अनेक घातक रोग जैसे मधुमेह, हृदय रोग ,कमर दर्द ,घुटनों का दर्द, जोड़ों का दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, स्वास रोग आदि होने का खतरा बना रहता है। इस रोग से बचने का एकमात्र साधन योगाभ्यास है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, यज्ञदत्त आर्य, डॉक्टर रामवीर सिंह, वीर सिंह, आचार्य रामकिशन सुमन, कविन्द्र बालियान ,रविंदर धीमान , तुष्यभूषण शर्मा,राकेश गोयल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में भाग लेने वालों के रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किए गए हैं ।
अपर जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर में कावंड़ यात्रा २०२३ की व्यवस्थाओं को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार पहुंचे खतौली। उपजिलाधिकारी खतौली सुबोध कुमार के साथ मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा जनपद में कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उददेश्य से  कावंड़ यात्रा २०२३ की व्यवस्थाओं को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री  गजेन्द्र कुमार पहुंचे खतौली ग् कांवड यात्रा से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश । मुजफ्फरनगर वासियो से की अपील किसी भी तरह कि परेशानियों मे कंट्रोल रूम पर दे सूचना  प्रसासनिक अधिकारी सड़को पर मौजूद है कावंड यात्रा सकुशल चल रही है किसी भी समस्या से निपटने को प्रसासनिक अधिकारी २४ घंटे मौजूद है अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेन्द्र कुमार ने जनपदवासियो से अपील की है कोई भी भ्रामक  खबर फैलाने से पहले पुस्टि कर ले ।  
कांवडियों को किया प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंघल द्वारा सावन के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों को केले प्रसाद का वितरण किया गया,इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनील तायल,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल, अभिलक्ष मित्तल,वाकुल चौधरी मित्तल,सतीश मित्तल,मुकेश गुप्ता,शिवकुमार सिंघल द्वारा नगर से गुजर रहे कावड़ियों को पूर्ण श्रद्धा के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। 
आकर्षण का केंद्र बनी तिरंगा कांवड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जैसे जैसे शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने लगाा है वैसे वैसे नगर में शिवभक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हेाने लगा है। अब बड़ी और सुंदर कांवडों का दौर शुरू हो चुका है जिन्हे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भी भीड उमडनी शुरू हो गयी है। आज रोहतक के शिवभक्त सोमवार को सुबह तिरंगा कांवड़ लेकर शिवचौक पहुंचे तो इसे देखने की होड़ लगी रही। 
चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व गौरव स्वरूप ने किया कांवड़ शिविरों का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रुड़की रोड पर कम्बल कारखाने के पास आनन्दपुरी में रुड़की रोड के व्यापारियों द्वारा आयोजित विशाल कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भाजपा नेता कुलदीप गोयल जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती बबली धीमान, श्रीमती लक्ष्मी धीमान, भाजपा नेता श्री जगदीश पांचाल, जगपाल पांचाल,देशपाल पांचाल,सभासद अमित पाल, सभासद रविकांत शर्मा सरदार सुलक्खन सिंह, जैन साहब पाइप वाले, तेजपाल पांचाल, वेद प्रकाश धीमान, रमेश धीमान, नरेश धीमान, डॉ. गोपाल, पूर्व सभासद अरविन्द धनगर, अश्विनी पांचाल, सोमनाथ सैनी, हिमांशु गोयल, जनार्दन विश्वकर्मा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, नीरज सीधवान, संजय चौधरी परेई वाले, सत्यपाल सिंह सिंगर, नीरज शर्मा एडवोकेट, कार्तिक धीमान, सुनील विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश धीमान, विशाल धीमान सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
नुमाइश कैम्प, मेरठ रोड़ पर विशाल कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरव स्वरूप जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं शिविर में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद श्री सतीश कुकरेजा जी,  श्रीमती प्रीति कुकरेजा जी,  श्री प्रवीण खेड़ा जी,  श्री विनोद खेड़ा, शलभ गुप्ता एडवोकेट सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
रक्तदान शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बीते  वर्ष सपा नेता राकेश शर्मा के रिश्तेदारों की पुण्य तिथि पर  कैमीस्टस एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की और से कोर्ट रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था से जुडे पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगे इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा.पंकज जैन का सपा नेता राकेश शर्मा, बिटटु प्रधान, कैमीस्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा.पंकज जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि सेवा कार्यो से आत्मिक सुख मिलता है। रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य है। उन्होने कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से ना जाने किस व्यक्ति की जान बच जाए। अतः समय-समय पर आयोजित रक्तदान शिविर मे सभी को बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए।    विदित हो कि बीते वर्ष शहर के अंकित विहार निवासी सपा नेता राकेश शर्मा के रिश्तेदार दीपक शर्मा, राजीव शर्मा, आदित्य कुमार की हादसे मे मौत हो गई थी। इन तीनो की पुण्यतिथि पर आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
कांवडियों का किया स्वागत
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गंग नहर कांवड़ सेवा शिविर पर उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी पवन अग्रवाल, व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश आर्य, विस्तारक वरदान विनय, अमन ठाकुर, राकेश प्रजापति, ललित अग्रवाल, अनुज पालीवाल व अन्य सम्मानित नागरिकों ने शिवभक्त कावड़ियों पर फूल बरसा कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया…
शिविरों का किया निरीक्षण
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उपजिलाधिकारी बुढाना के द्वारा कावंड यात्रा २०२३ के दौरान लगे शिविरो का निरीक्षण किया गया।   उपजिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार के द्वारा कावंड यात्रा २०२३ के तहत मुख्य मार्गो पर लगे सभी शिविरो का निरीक्षण किया गया। सभी शिविरो पर उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये गये  कि वे इस कांवड यात्रा को पूर्णतयः प्लास्टिक फ्री बनाने की ओर कदम उठाये। 
  निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित अधिकारीगण के द्वारा बताया गया कि शिविरो मे कांवडियो के लिये चिकित्सा सुविधा पूर्णतः सुचारू रूप से चल रही है। किसी भी भक्त को अगर कोई चिकित्सा जैसे कृ चोट लगना, बुखार, दर्द आदि की चिकित्सा सुविधा हर समय उपलब्ध करायी जा रही है।   उपजिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियो को किसी भी कौताई न बरतने के  व सभी भक्तो को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये।
पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गौ संरक्षण केन्द्र बुडीनाकलां का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पशु चिकित्साधिकारी डॉ० हर्षवर्धन लालूखेडी द्वारा गौ संरक्षण केन्द्र बुडीनाकलां का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार  पशु चिकित्साधिकारी डॉ० हर्षवर्धन लालूखेडी द्वारा गौ संरक्षण केन्द्र बुडीनाकलां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय  ०१ गोवंश  बीमार मिला जिनका उपचार किया गया । बाकी सभी  स्वस्थ मिलें। केयरटेकर को नियमित रूप से साफ सफाई हेतु निर्देशित किया ,हरा चारे , पानी की उचित व्यवस्था के लिऐ निर्देशित किया।  बारिश के मौसम के चलते सभी गौवंश को शैड के नीचे सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
वात्सल्य करुणा उदारता संवेदना जिसके अंदर है  वही धनवानः श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज      Muzaffarnagar News         
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पूज्य गुरुदेव पुष्पदंत महाराज ने संबोधित करते हुए कहा आप सब के भीतर बैठे परमात्मा को बारंबार प्रणाम !!!एक कहानी के माध्यम से गुरुदेव में कहा कि एक सम्राट था जो बहुत विपत्ति में था तभी एक धनवान  सेठ ने उसे अपना सारा धन उसको सहयोग के लिए दिया    कुछ समय बाद धनवान को दिवाला निकालना पड़ा उसका सारा धन समाप्त हो गया । घर में खाने को भी मोहताज हो गया । एक दिन पत्नी ने कहा कि आप की स्थिति गंभीर हो गई है सम्राट से जाकर उनके चरणों में अपनी स्थिति के बारे में बताओ ।धनवान ने कहा कि जिसको हमने दिया है उसको भी मालूम होना चाहिए कि हम विपत्ति में हैं  मेर दीवाला निकल गया है लोग इनकम टैक्स से बचने के लिए कहते हैं दिवाला शब्द का अर्थ क्या है दौलत गई मकान बिक गया इज्जत भी गई वह होता है दीवाला  धनवान बोला दोनों हाथों से दिया है अब हाथ पिलाकर मांग लूं यह नहीं हो सकता है। पत्नी की आंखों से आंसू टपक रहे थे आंसू को देखकर उसने कहा ठीक है मैं सम्राट के पास जाता हूं । सम्राट के पास गया  सम्राट ने पूछा आज कैसे आये।
 कैसे शब्द से चौक गया, घबरा गया सोचा नहीं था मेरा अपमान होगा । कैसे शब्द  का प्रयोग उसको बहुत चुब रहा था ।  धनवान सम्राट से बोला मेरा दीवाला निकल गया है घर में खाने के लिए एक भी दाना नहीं है । सम्राट ने सेवक को कहा एक बकरी दे दो,  बकरी की विशेषता है जितनी बार चाहे उतनी ही बार दूध देती है 
और कहा जब – जब पैसा ना हो दूध निकल लिया करो और बेचकर पैसा ले लिया करो । बकरी को लेकर घर पहुंचा ।
 ३ दिन ही हुए थे बकरी मर गई वह दोबारा सम्राट के पास गया मैं क्या करूं बकरी मर गई है ।
सम्राट ने सेवक को कहा भैंस दे दो भैस का दूध निकाल लिया करो और पैसे कमा लिया करो ।३० दिन बाद वह भैंस भी मर गई धनवान फिर से सम्राट के पास गया और बोला भैंस भी मर गई है सम्राट ने सेवक को कहा एक गाय दे दो धनवान गाय लेकर चला गया, बड़ा आनंदित था 
कुछ महिनों के बाद गाय भी बीमार होकर मर गई मैं बड़ा दुखी था एक बार और सम्राट के पास गया बोला गाय भी मर गई है सम्राट ने कहा तुम्हारा परम अच्छा नहीं चल रहा है तुम मेरे पास ही रह जाओ और मेरे राज्य को संभालो उसने कहा मैं यह नहीं कर सकता सम्राट ने धनवान की हनुमान को गले लगा लिया और बोला तुमने बुरे वक्त में मेरा साथ दिया था आज मैं तुम्हें अपना राज्य शॉप रहा हूं मैं बूढ़ा हो गया हूं अब तुम ही इस राज्य को संभालो इसका तात्पर्य यह है कि अगर आप बुरे वक्त में किसी का भला करोगे तो आपका भी भला ही होगा
 मंच संचालन रविंद्र जैन व पुनीत जैन द्वारा किया गया एवं सभी गुरु भक्तों ने मिलकर गुरुदेव की आरती की आज के कार्यक्रम में मुख्यतः वर्षा योग समिति के सभी कर्मठ कार्यकर्ता एवं श्री पुष्पदन्त सागर युवा मंडल ने अपना सहयोग प्रदान किया एवं राजन जैन, प्रवीण जैन हुंडई,अविनाश जैन,गुणपाल जैन,नरेंद्र जैन,कमल जैन, डा.सुनील जैन,श्रीमती पूनम जैन,आरती जैन,संजय जैन, प्रवीण जैन(चीनू),सुनील जैन (टिकरी),रोहित जैन (अप्पू), मुकेश जैन, प्रदीप जैन,अमित जैन, नितिन जैन,अनुज जैन, विवेक जैन, आदि का सहयोग रहा ।
नागराज महादेव मंदिर मंे कंावड शिविर का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवभक्तों की सेवा के लिए रामपुर चौराहा स्थित श्री नागराज महादेव मंदिर में कंावड सेवा शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री बालाजी हीरो के स्वामी चौे.सुखपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौ.सुखपाल सिंह ने पूजा अर्चना के उपरान्त अपने सम्बोधन मे कहा कि शिवभक्तों की सेवा सच्ची सेवा है। श्रावण माह में हरिद्वार से गंगाजल लाकर विभिन्न मंदिरो मे जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की सेवा करने वाले इस कंावड सेवा शिविर मे भोजन,फल, चाय-दूध एवं चिकित्सा की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुख्य अतिथि चौ.सुखपाल ंिसह ने 21 कन्याओं को भोजन कराकर उन्हे दक्षिणा भी दी। शिविर में मंडी समिति के अध्यक्ष ठा.राजकुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह प्रधान, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, ठा.बबलू, चौधरी राजकुमार, प्रदीप त्यागी आदि का पूर्ण सहयोग रहा। 
साथी कावंड़ियों से बिछड़े बाल कांवड़िया को थाना तितावी पुलिस द्वारा किया परिजनों को सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का किया धन्यवाद।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एक बाल कांवडिया उम्र करीब ९ वर्ष अपने साथी कावंड़ियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस अपने घर पानीपत जाते समय कस्बा बघरा में शाम के वक्त अपने साथियो से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही थाना तितावी पुलिस द्वारा बाल कांवडियां से दुलारपूर्वक जानकारी की गयी। बाल कावंड़िया ने अपना पता संजय चौक, आईबीएम हॉस्पिटल के पास राजपूत कालौनी, पानीपत, हरियाणा बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना व थानाध्यक्ष तितावी के नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा ०१ टीम गठित कर बाल कांवडिया को पानीपत जाकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाल कांवड़िया के परिजनों तथा स्थानीय निवासियों द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि सराहना की गयी।
गऊ सेवा सेवा कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद के ६१वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में संस्कारित एवं सेवा कार्य पखवाड़ा के अंतर्गत द्वितीय कार्यक्रम गऊ सेवा कार्यक्रम, गौशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में प्रातः ८ः०० बजे आयोजित किया गया। जिसमें सो प्रथम सभी सदस्यों ने गऊ माता की पूजा तिलक लगाकर व आरती कर की गऊ माता को चारा,आटे की लोई, गुड़ और चने की दाल व केले खिला कर धर्म लाभ लिया। यह धार्मिक एवं सामाजिक सेवा की दृष्टि से बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  शिशु कांत गर्ग राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सदस्य,  अनुराग सिंघल प्रांतीय संगठन मंत्री,  जगदीश पालीवाल प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी गोसेवा, अमित तायल प्रांतीय प्रकट प्रभारी प्रतिभा सम्मान रहे। कार्यक्रम में संस्कृति सप्ताह के संयोजक विनोद अग्रवाल, ओशड़ीश शर्मा प्रांतीय संयोजक नशा मुक्ति अभियान व संजय मिश्रा जी का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम संयोजक अजय गर्ग, डॉक्टर रितु, ओशडीशशर्मा, श्री अशोक सिंघल, पुरुषोत्तम दास सिंघल, हेमंत कुमार बिश्नोई रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षवर्धन जैन शाखा संरक्षक तथा प्रांतीय सचिव सेवा व अशोक सिंघल प्रांतीय चेयरमैन सर्व शिक्षा अभियान का सहयोग मिला। शाखा अध्यक्ष मनीष गर्ग,डॉश दीपक गर्ग, विजेंद्र डॉशरश्मि विनायक, नवनीत कुमार गुप्ता राजकुमार गुप्ता, नीरज सिंघल, बृजमोहन शर्मा, डॉश बृजेश आत्रेय, आरशकेश सैनी, सुभाष वर्मा आदि पूर्ण सहयोग रहा।
एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्राओं ने विदेश में लहराया परचम 
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बी०कॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ओमश्री त्यागी व हंशिका ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमाण्डु, नेपाल में २५ जून से २७ जून, २०२३ तक आयोजित हुई तीसरी अन्तर्राष्ट्रीय माउण्ट एवरेस्ट संगीत एवं नृत्य खेल प्रतिस्पर्धा-२०२३ में भाग लेकर भारत व महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। 
ओमश्री त्यागी एवं हंशिका ने नृत्य सोलो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करके महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। 
महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने उनके इस प्रदर्शन पर दोनो छात्राओं को अनेक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सभी छात्रध्छात्राओं को इसी प्रकार परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। 
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल ने कॉमर्स संकाय की छात्राओं की इस उपलब्धी पर हर्ष व्यक्त किया और दोनो छात्राओं को इस प्रकार भविष्य में और प्रयास करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही बताया कि महाविद्यालय सभी छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहता हैं। जिससे ये छात्र भविष्य में देश का और समाज का मान बढा सकें। 
इन दोनों छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धी का श्रेय अपने अध्यापकों एवं माता को दिया।
बारिश से हुआ नुकसान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पिछले दो तीन दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवतीर्ल गंाव कूकडा के मौहल्ला खली मे भारी बारिश के चलते एक व्यक्ति का मकान ढह गया।  इस हादसे मे एक बच्ची व उसकी मंा दब गई। जिन्हे मौहल्लावासियों ने बामुश्किल बाहर निकाला। इस हादसे पर पडौसियों सहित दर्जनो  ग्रामीण मौैके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने मदद करते हुए मलबे के नीचे दबी  मंा बेटी  को सकुशल बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोेेई हताहत नही हुआ। 
गोदाम में चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने भोपा रोड स्थित  एल्यूमीनियम के गोदाम से कई बोरे चोरी कर लिए। गोदाम स्वामी की सूचना पर मौैके पर पहंुची पुलिस ने नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की जंाच पडताल शुरू की। 
जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन पर जिलाध्यक्ष चौधरी देवीसिंह सिंभालका की अध्यक्षता एवं बृजबीर सिंह एडवोकेट के संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें अठारह सितम्बर को वर्मा जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष होने वाले कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर विचार किया गया तथा आगामी दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया पूर्व की भांति श्री सोमांश प्रकाश पूर्व विधायक मुख्य संरक्षक तथा चौधरी देवीसिंह अध्यक्ष एवं उमादत्त शर्मा को पुनः संयोजक बनाया गया इसके अतिरिक्त १४संरक्षक एवं ३१लोगो की कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया तथा २३जौलाई को आगामी बैठक का समय तय किया गया हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चे तथा समाज में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित करने हेतु रूपरेखा तैयार की गयी गत वर्षो की भांति वीरेन्द्र वर्मा के विचारों पर आधारित एक स्मारिका एवं वीरेन्द्र वर्मा जी के फोटो के साथ नये वर्ष का कलैन्डर भी सम्मान समारोह में वितरित किया जाएगा। बैठक मे चौ० देवी सिंह, पं०उमादत शर्मा, बृजबीर सिंह एडवोकेट, जगदीश अरोरा, मास्टर भीम सिंह, यशपाल विश्वबंधु, उपेन्द्र कौशिक, सतबीर सिंह मैनेजर, विनोद जैन, सुदेश मलिक, बीरसैन भभीसा उपस्थित रहे।
मदिरा बार के लिए अकेजनल लाइसेंस अनिवार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशो अनुपालन मे सभी जनपदवासियो को सूचित किया जाता है कि विभिन्न प्रकार के समारोहो, यथा शादी विवाह एंव पार्टी आदि के आयोजन स्थल क्लब, सोसाईटी क्लब, रिजार्ट, फार्म हाउस,् मैरिज हॉलग् कम्यूनिटी सेन्टर होटल व रेस्टोरेन्ट पर मदिरा उपभोग करने पर अकेजनल बार अनुज्ञापन ( एफ०एल० ११) प्राप्त करना अनिवार्य है।उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग नियमावली २०२० यथासंशोधित के बिन्दु संख्या ०३ मे समारोह हेतु अकेजनल बार लाइसेंस निर्गत किये जाने का प्रावधान है। संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम १९१० की धारा ६३ मे प्राविधानित है कि जो कोई व्यक्ति इस अधिनियम या बनाये गये किसी नियम या किये गये किसी आदेश का उल्लघंन करके अवैध रूप से आयातित किसी मात्रा मे मादक वस्तु का परिवहन करेगा या अपने कब्जे मे रखेगाग् उसे ऐसे कारावास से, जो ०६ माह से कम नही होगा और जो ०५ वर्ष तक हो सकता है, और जुर्माना से जो धारा ३० के अधीन उत्पाद शुल्क या प्रतिफल शुल्क की धनराशि जो, यदि किसी मादक वस्तु के संबध मे इस अधिनियम और बनाये गये नियमो और दिये गये आदेशो के अनुसार या प्राप्त लाइसेंस के अनुसार कार्यवाही की गयी  होती तो दण्ड किसी प्रकार कम नही होगा।      अस्थाई अकेजनल बार लाइसेंस ( एफ०एल०कृ११) प्राप्त किये जाने संबधी जानकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारीग् मुजफ्फरनगर बन्धित शराब गोदाम निकट पुलिस लाईनग्  मुजफ्फरनगर से प्राप्त की जा सकती है।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 19 =