समाचार (Muzaffarnagar News)
26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर ली बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उन्होने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाध्नगर पंचायत, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरिक्षक गणतंत्र दिवस को पूरी भव्यता के साथ मनाये। लाईटिंग की व्यवस्था इस बार २१ जनवरी से २६ जनवरी तक सभी कार्यालयों एवं चोक चौराहों पर सुनिश्चित की जाएगी। ई०ओ० नगर पालिकाध्नगर पंचायत सभी मुख्य चौराहों पर महा पुरूषों की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं दीये जलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। सभी शैक्षिक संस्थान में प्रातः ८ः३० बजें प्रभात फेरी प्रारम्भ की जाएगी तथा स्टेडियम में दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रातः ९ बजें शहर के चोक- चौराहों पर लगें वीर शहिदों एवं स्वतंत्रता सैनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं ९ः३० बजे पुलिस लाईन में ध्वजारोहण होगा तथा पुलिस की सलामी ली जाएगी। १० बजें सभी शैक्षिक संस्थानों में ध्वजा रोहण किया जाएगा एवं ११ बजे जिला कारागार में महिला बंदियों, किशोंर बन्दी एवं रोगी बन्दीयों को फल वितरण किया जाएगा। ११ बजे जिला अस्पताल में मरिजों को फल वितरण किया जाएगा तथा १२ बजे दोपहर सम्मिलित मार्च पास्ट जिसमें पुलिस बैंड, स्कूल बैंड, एन०सी०सी०, होम गार्ड, स्काउट, गर्ल्स गाइड तथा स्कूलो के छात्र -छात्राएं भाग लेंगें। १ः३० बजे कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया जाएगा एवं ३ः३० बजें आम सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर पालिका परिषद मैदान में आयोजित होंगे जिसमें देश भक्ति से औत-प्रौत गीत गाये जाएंगें। उन्होने कहां कि सर्दी एवं शीत लहर के चलते रैली में आने वाले बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए उन्हे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। रैली में प्लास्टिक झंडों का उपयोग न किया जाए। इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक गण उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू शक्ति संगठन की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। विश्व हिंदू शक्ति संगठन की एक बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश कार्यालय मुजफ्फरनगर जिले में किया गया बैठक संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर के नेतृत्व में की गई बैठक में संगठन के कार्यों पर विचार विमर्श किया गया साथ ही ५०० वर्षों बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा २२ जनवरी को होने जा रही है जिसमें कार सेवकों एवं राम भक्तो के बलिदान से प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल मंदिर बन पाया है जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की द्वारा २२ जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जायगी इसी कड़ी में विश्व हिंदू शक्ति संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में २२ जनवरी को विश्व हिंदू शक्ति संगठन के कार्यालय पर दीपक उत्सव मनाया जाएगा जिसमें भविष्यवाणी स्तुति श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके मिठाई वितरण की जाएगी साथ ही आतिशबाजी की जाएगी इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंघल जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार अजय कुमार राम तोमर विजय कुमार राहुल कुमार कपिल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
शीतलहर से बिलबिलाएं लोग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। उत्तर भारत मे छाए घने कोहरे के कारण जनपद का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग भी इससे चिन्तित है। बताया जाता है कि प्रदूषण के प्रकोप के कारण शहर की वायु एक्यूआई 340 ंपर पहुंच गई है। घने कोहरे तथा वायु प्रदूषण से मौसम विभाग के साथ-साथ आमजन भी चिन्तित नजर आ रहा है। प्रकृति प्रेमियो का मानना है कि वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण तथा दिन प्रतिदिन बढती आबादी के कारण बाग आदि के कटान से वायु प्रदूषण की समस्या आदि से वातावरण प्रभावित हो रहा है। शीतलहर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। ठंडी हवा चल रही है और वातावरण में बनी ठंडक से निकलना भी दुर्भर हो रहा है।
ठंड का मौसम लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। जनवरी में पहली बार खुले स्कूलों में बच्चों को स्कूल जाना पडा। समय परिवर्तन के बावजूद छात्र-छात्राओं को राहत नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। शीत लहर ने काम पर जाने वालों की मुश्किलों में बढ़ोतरी कर दी। ठंडी हवा में ही लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ा। शीतलहर से राहत न मिल पाने के कारण दिक्कतें जस की तस रही। ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही। बावजूद दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों की मुश्किलें जरूर कम हो रही हैं। धूप न निकलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अलाव जलाकर गर्मी हासिल की। छोटे बच्चे घरों में ही दुबके रहे।
मंत्री कपिलदेव ने किया लाभार्थियों से संवाद
मीरापुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पंचायत क्षेत्र में ष्विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल संग भाजपाईयों, क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को सुना। मंत्री कपिल देव ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जन हितैषी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, विकसित भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।
दीवार स्लोगन अभियान का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त दीवार लेखन कार्यक्रम के अन्तर्गत रेलवे रोड शिव जी मूर्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीवार पर एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन लिख कर संजीव बालियान (सांसद मुजफ्फरनगर, केंद्रीय राज्य मंत्री), सुधीर सैनी (जिलाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर) ने प्रचार अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर प्रवीण ठकराल (मंडल अध्यक्ष, खतौली), सुरेश आर्य, श्याम रहेजा (जिला महामंत्री, युवा मोर्चा), रविकान्त प्रधान, सुंदर धारीवाल, हबीब रहमान, अमित त्यागी, ऋषभ जैन, गुरुदत्त अरोड़ा आदि सभी पार्टी के पदाधिकारीगण व सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
महिला का शव मिला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। सडक किनारे महिला का शव पडा देख दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के व्यस्ततम मिनाक्षी चौक के समीप एक महिला का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि उक्त महिला पिछले कुछ समय से मिनाक्षीं चौक व उसके आसपास के क्षेत्र में भीख मांगकर अपनी गुजर-बसर करती थी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर इकाई के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने वित्त मंत्री भारत सरकार को एक ज्ञापन भेजते हुए आयकर छूट की सीमा को बढ़ाया जाये। जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में अजय सिंघल ने कहा है कि बढ़ती महंगाई के दौर में आयकर की सीमा को बढ़ाकर दस लाख कराया जाये। जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारी से जो माल खरीदा जाता है तो क्रेता की जिम्मेदारी विक्रेता के रिटर्न भरने की या टैक्स भरने की नहीं होनी चाहिए। नगद लेनदेन की पुरानी दस हजार की सीमा के पचास हजार रूपये किया जाये। गलत सूचना देने वाले को दंडित किया जाये। औद्योगिक विद्युत दरे पूरे देश में एक समान की जाये। राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा सम्पूर्ण धनराशि की गारंटी या प्राईवेट बैंक में जमा धनराशि की सीमित गांरटी का केई मतलब नहीं है। व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। सभी मामलों में स्कूटनी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवहारित होनी चाहिए सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया। इस दौरान प्रवीन खेडा नगर महामंत्री, दिनेश बंसल, बाबूराम मलिक, सुलक्खन सिंह, अजय गुप्ता, अमित गर्ग, अनिल नामदेव, नितिन जैन, मनोज गुप्ता, पंकज अपवेजा, हर्षवर्धन बंसल, संजय मित्तल, अशोक कंसल, अशोक छाबडा, संजीव गोयल, शलभ गर्ग, विकास अग्रवाल, दीपक गोयल, कशिश गोयल, शोभित गुप्ता, रूपम शुक्ला, शोभित सिंघल, रोशनी विश्वकर्मा, नीरज गौतम, अनिल तायल, घनश्याम पालीवाल, आशीष सिंघल, संजय सिंघल, विजय वर्मा, हिमांशु कौशिक, नवीन गोयल, संजय शर्मा, पंकज ग्रोवर, कृष्ण स्वरूप, मनीष तायल, रामपाल सैन, हीरालाल सनपेरिया आदि मौजूद रहे।
नहीं लगा किसान का सुराग
भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दो दिन पहले टै्रक्टर व बग्गी सहित गंगनहर मे डूबे किसान का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। पुलिस ने गंगनहर से किसान का टै्रक्टर व बुग्गी निकाल ली है। पुलिस तथा गोताखोर गंगनहर मे डूबे युवक की तलाश मे लगी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निरगाजनी निवासी किसान अगम पंवार मंगलवार को हादसे के तहत अपने टै्रक्टर व बुग्गी सहित गंगनहर मे डूब गया था। इस हादसे से किसान के परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने ग्रामीणो संग थाने पर जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी से पुलिस मे हडकम्प मच गया। विगत मंगलवार से ही पुलिस गंगनहर मे डूबे युवक की तलाश मे लगी रही। परन्तु अभी तक पुलिस को नहर मे डूबा उक्त युवक अभी बरामद नही हो सका है। बताया जाता है कि निरगाजनी निवासी लापता किसान की टै्रक्टर-बुग्गी पुलिस ने बेलडा गंगनहर से बरामद कर ली है। वहीं दूसरी और भोपा पुलिस टीम पूरी मशक्कत के साथ गंगनहर मे डूबे युवक अगम पंवार की तलाश मे जुट गई है। सीओ भोपा के निर्देशन मे चल रहे सर्च अभियान के तहत पुलिस विभिन्न प्रयासो के साथ इस कार्य मे जुटी है।
पुलिस ने शातिर वांरटी दबोचा
शाहपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने ०१ वारन्टी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वारन्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल निर्देशन मे थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०१ वारण्टी सुभाष पुत्र प्रेम निवासी ग्राम काकडा थाना शाहपुर जिला मु०नगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम उ०नि० पंकज कुमार शर्मा, है०का० सुभाषचन्द, का० अंकित कुमार शामिल रहे।
किसान दिवस पर सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) किसान दिवस के अवसर पर अधिकारियो ने किसान संगठन से जुडे पदाधिकारियो की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनकर उनमे से अधिकांश समस्याओ का निस्तारण कराया व शेष रही समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कचहरी परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में किसान दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक मे विभिन्न किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारियो ने किसानो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का समाधान कराया। इस दौरान कृषि विभाग, सिंचाई विभाग आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
पीडित पिता-पुत्र ने लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी मौहम्मद ईनाम पुत्र शकील अहमद ने आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते कुछ दबंगो ने उसके मकान की चार दीवारी व दुकानो को तहस-नहस कर दिया तथा 5500 रूपये भी छील लिए।
रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पीडित मौ.ईनाम व उसके पिता शकील अहमद ने वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि उसने गांव मे स्थित अपने खेत की चार दीवारी करके मकान व दुकाने बना रखी हैं। गांव निवासी जान मौहम्मद पुत्र रोजू से उसकी रंजिश चल रही है। उन्होने बताया कि 14 जनवरी 2024 को रात्रि करीब 9 बजे जब वह अपने मकान मे लेटे हुए थे तो गांव के ही कुछ लोगो ने उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट कर उन्हे घर से भगा दिया तथा लगभग 9 फीट उंची चार दीवारी व चार दुकानो को तहस नहस कर दिया व जैकेट मे रखे 5500 रूपये निकाल कर ले गए। तथा जाते हुए मकान मे आग लगा दी। जिससे सामान जलकर राख हो गया। इस घटना मे उसका करीब 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है। जब इस सम्बन्ध मे पुलिस से शिकायत की तो आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नही कि बाद मे मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई। तब भी पुलिस ने कार्यवाही नही की तथा उससे दुर्रव्यवहार किया।
पिता पुत्र ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी रतनपुरी थाने मे रिर्पोट दर्ज की जाए तथा आरोपितो के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।
अधिक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना के संबंध में अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम अर्पणा यादव को सौंपा। इस दौरान सिविल बार एसांसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्तागण मौजूद रहे।
जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि हम सभी आपके ध्यान मे उत्तर प्रदेश राज्य मे न्याय प्रशासन से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण मामला लाने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय पीठ की स्थापना, जो इस क्षेत्र के निवासियो और राज्य मे न्याय के कुशल ओर प्रभावी वितरण के लिए अत्यंत महत्वूपर्ण है। ज्ञापन मे अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश लगभग 23 करोड की आबादी वाला भारत का सबसे भारत का सबसे बडा राज्य है। उच्च न्यायालय राज्य से सूदूर पूर्वी कोने प्रयागराज में स्थित है, जिसकी एक पीठ 13 जिलो के लिए लखनऊ मे स्थित है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों/लोगो को इलाहाबाद उच्च न्यायालय जाने के लिए 500 से 700 किलोमीटर की दूरी तय करनी पडती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे इलाहाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ के लिए संघर्ष 1950 से चल रहा है। जब दिवंगत मुख्यमंत्री डा.संपूर्णानंद ने वर्ष 1955 मे केंद्र सरकार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे एक स्थायी पीठ बनाने की सिफारिश की थी। लगातार राज्य सरकारो ने पश्चिमी यूपी मे हाई कोर्ट बेंच के लिए निर्मा बार-बार सिफारिश की है। ज्ञापन मे विनम्रता पूर्वक विचार करने की बात करते हुए मांग की है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे इलाहाबद उच्च न्यालय की पीठ की दिशा मे आवश्यक कदम उठाए। इस दौरान जिला व सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर से जुडे पदाधिकारी तथा अधिवक्तागण मौजूद रहे।
मैडिकल स्टोरों की हुई जांच
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कोडिन युक्त औषधीय के अवैध व्यापार में शामिल औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल सहारनपुर द्वारा जनपद के ११ औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों के कोडिन युक्त औषधि बेचने की अनुमति निरस्त की गई। अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जनपद के कुछ मेडिकल स्टोर व एजेंसियां कोडिन युक्त औषधीयो का अवैध व्यापार कर रही है। जिसके उपरांत अधोहस्ताक्षरी द्वारा कोडिन युक्त औषधीय के अवैध व्यापार में शामिल औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच उपरांत सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल सहारनपुर द्वारा जनपद के ११ औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों के कोडिन युक्त औषधि बेचने की अनुमति निरस्त की गई। जिनका विवरण निम्नवत है-आदित् फार्मा, दुकान नंबर -९६, प्रथम तल, जिला परिषद मार्केट, मुजफ्फरनगर, एन.के. फार्मा, दुकान नंबर ११, १२, रोहिल्ला मार्केट, पचेंडा रोड, न्यू मंडी मुजफ्फरनगर, कार्तिक फार्मास्यूटिकल्स, दुकान नंबर ६५ बी, अगरवाल मार्केट, मुजफ्फरनगर, शंकर मेडिकोज, दुकान नंबर ४५, प्रेमपुरी, गांधी पार्क, मुजफ्फरनगर, क्वालिटी मेडिसिन, दुकान नंबर ३३, जिला परिषद मार्केट, मुजफ्फरनगर, कुमार ब्रदर्स, दुकान नंबर ५८, भूतल, जिला परिषद मार्केट, मुजफ्फरनगर, हरिओम मेडिकल एजेंसी, दुकान नंबर ५, ग्राउंड फ्लोर, टी स्क्वायर कंपलेक्स, आर्य समाज रोड, मुजफ्फरनगर, मार्स मेडिकल एजेंसी, दुकान नंबर ३६, जिला परिषद मार्केट, मुजफ्फरनगर, आशीष मेडिकोज, दुकान नंबर ७८, भूतल, जिला परिषद मार्केट, मुजफ्फरनगर, मेडिको डिस्ट्रीब्यूटर, दुकान नंबर ६१, बी.एस.ए. कंपाउंड, जिला परिषद मार्केट, मुजफ्फरनगर।जांच अभी जारी है, जांच उपरांत कुछ और मेडिकल एजेंसी और स्टोरों की अनुमति निरस्त की जाएगी।
25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बुढ़ाना पुलिस ने देर रात में एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना आनन्ददेव मिश्र के नेतृत्व में बुढाना पुलिस की बडकता रोड पर बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी फायरिंग में १ बदमाश गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार किया। बदमाश के कब्जे से १ तमंचा, २ जिन्दा व १ खोखा कारतूस ३२ बोर, १ अपाचे मोटरसाईकिल बरामद किए गए। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त थाना बुढाना पर दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने २५ हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।थाना बुढाना पुलिस टीम बडकता रोड पर पर चेंकिग कर रहा थी। चेकिंग के दौरान ०१ मोटरसाईकिल पर सवार ०२ व्यक्तियो को चेकिंग हेतु रौका गया तो मोटरसाईकिल सवार नही रुके और बडकता रोड पर ग्राम बडकता की ओर भागने लगे। जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची। थाना बुढ़ाना पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुसकर जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम तरुण पुत्र हर्षवर्धन निवासी काशीराम कॉलोनी कस्बा व थाना बड़ौत, बागपत बताया है। गिरफ्तार तरुण ने अपने साथियों दीपक, चांद उर्फ छोटू, गोलू उर्फ हर्षित के साथ मिलकर गाजियाबाद से १ होण्डा अमेज कार लूटी थी। थानाक्षेत्र बुढ़ाना में एक व्यक्ति को सवारी के रूप में बैठाकर उसका मोबाइल तथा नगदी लूटने की घटना की गई थी । अभियुक्तों दीपक व चांद उर्फ छोटू थाना बुढ़ाना पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। अभियुक्त तरुण व गोलू, लूट की घटना एवं पुलिस मुठभेड़ में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने २५-२५ हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था।
पीएम की गारंटी की गाड़ी पहुंच रही है जन-जन के द्वार
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पुरकाजी ब्लॉक के रेता नंगला ग्राम पंचायत में लाभार्थियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराधा चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने संबोधित किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को मंडल अध्य्क्ष अंकुर त्यागी, मनोज चौधरी, राकेश आडवाणी, ग्राम प्रधान विकास कुमार, रहतू प्रधान, जोगेंद्र सिंह, गजे सिंह, ऋषिपाल सिंह,कंवरपाल सिंह ओर नोडल अधिकारी विकास तोमर उपस्थित रहे।
यूपी में किसानों को योगी सरकार का तोहफा नामंजूरः नरेश टिकैत
मुजफ्फरनगर/सिसौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने यूपी सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में २० रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को नाकाफी बताते हुए गन्ना मूल्य ४५० कुंतल किए जाने की मांग की है।
इसके पहले, गन्ना मूल्य को लेकर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले २०२१ में भी २५ रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। वर्तमान में सामान्य गन्ने का मूल्य ३४० रुपये प्रति क्विंटल और अगेती प्रजापति के गन्ने का मूल्य ३५० रुपये प्रति क्विंटल है।
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस बार भी चुनावी वर्ष है और लगभग ४ वर्ष बाद गन्ने के दाम में मामूली बढ़ोतरी की गई है जिसको लेकर किसान संतुष्ट नहीं है ।सरकार गन्ने के दाम के लिए पुन विचार कर गन्ने का दाम ४५० रुपए प्रति कुंतल करने का कार्य करें
किसानों के लिए गन्ने के भाव में हुई मूल्य वृद्धि पर्याप्त नहींः चौधरी शक्ति सिंह
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के भाव में की गई २० प्रति कुंतल की वृद्धि किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है यह फैसला बहुत ही निराशाजनक है किसानो द्वारा गन्ने को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रहे आंदोलन के बावजूद भी सरकार द्वारा की गई २० कुंतल की वृद्धि किसानों को छलने वाली बात है जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में ३८६ रुपए कुंतल व पंजाब में ३९२ रुपए कुंतल गन्ने का भाव घोषित किया गया है ऐसे में यूपी सरकार द्वारा अगेती प्रजाति का ३५० से ३७० रुपए कर देना और अन्य प्रजातियों के लिए भी पिछले भाव से २० रूपये बढ़ाना किसानों के साथ अन्याय है यदि बाजार की बात करें तो हर वस्तु के मूल्य दर चरम पर है लेकिन जब किसान की फसल के मूल्य की बात आती है तो सरकार देर से और अपर्याप्त फसल मूल्य वृद्धि की घोषणा करती है है उत्तर प्रदेश सरकार को चहिए कि पुनः त्वरित विचार करते हुए किसानों के पक्ष में गन्ना मूल्य की पर्याप्त वृद्धि करते हुए उचित गन्ना मूल्य की घोषणा करें अन्यथा किसान अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को मजबूर होगा।
सरकार द्वारा बढ़ाया गया गन्ना मूल्य नाकाफीः धर्मेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सरकार द्वारा बढ़ाए गए गन्ना मूल्य को न कही बताया धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि पिछले साल भी गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं हुई थी इस बार कम से कम हरियाणा और पंजाब जितना गन्ने का भाव तो होना चाहिए था ।
धर्मेंद्र मलिक ने कहा गन्ने से बनने वाले सभी उत्पाद भी महंगे हो रहे हैं और चीनी का भाव भी २५ परसेंट से अधिक बड़ा है इसलिए गन्ने का भाव हरियाणा पंजाब के बराबर होना चाहिए
20 रूपये गन्ना मूल्य मे वृद्धि पर्याप्त नहींः सुमित मलिक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)समाजसेवी सुमित मलिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसान के गन्ने के रेट में २० की वृद्धि की है जो बहुत कम है क्योंकि कई वर्षों से गन्ने का मूल्य की वृद्धि नहीं हुई थी दो अन्य राज्यों के बराबर कम से कम रेट निर्धारित करना था क्योंकि किसान की पैदावार कम हो रही है और खर्च के साधन अधिक बढ़ रहे हैं फर्टिलाइजर बहुत ज्यादा महंगे हो चुके हैं जिससे किसान की लागत बहुत बढ़ चुकी है लेकिन गन्ने का मूल्य बहुत कम है मजदूर की मजदूरी बढ़ रही है किसान की लागत बढ़ रही है इसलिए गन्ने के मूल्य की वृद्धि भी अधिक होनी चाहिए थी किसान बहुत आहत है सरकार को पुन विचार मंथन कर गन्ने के मूल्य में वृद्धि करने की आवश्यकता है सरकार को किसान के हित में निर्णय लेना चाहिए लेकिन २० की जो सरकार के द्वारा वृद्धि की गयी है वह कम है ओर उसे बढाना चाहिए।
यूपी सरकार ने गन्ना किसानों के साथ किया मजाकः हरिओम त्यागी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)-गांव खाई खेड़ी के पूर्व प्रधान और भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव हरिओम त्यागी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गई २० रुपए की बढ़ोतरी को गन्ना किसानों के साथ मजाक बताया उन्होंने कहा सभी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन गन्ना किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। २० गाने का भाव बढ़ाना कोई औचित्य की बात नहीं है सरकार को चाहिए की गन्ने का भाव ४५० रुपए प्रति कुंतल होना चाहिए गन्ना किसान विरोधी उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले तीन सालों में ं२० गाने का भाव बढ़ाया है जो की दुर्भाग्यपूर्ण।
गन्ने का भाव 20 रुपये बढ़ाया, लेकिन किसानों को ज्यादा आस थीः अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) योगी सरकार ने पेराई सत्र २०२३-२४ के लिए प्रदेश के समस्त चीनी मिलों के द्वारा क्रय किये जाने वाले गन्ना का राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) २० रूपये बढाया है और इसप्रकार अगौतो प्रजाति का गन्ना ३५० रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर ३७० रुपए हो गया है, लेकिन किसानों को ज्यादा थी। किसान व् उद्योग हित में यह फैसला ठीक है। हम इसका स्वागत करते हैं।
यूपी की योगी सरकार ने गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ने के प्रति हेक्टेयर उत्पादन, चीनी परता और सभी चीनी मिलों के संचालन के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। राज्य की अधिकांश चीनी मिलें समय से भुगतान कर रही है। इससे पहले चीनी मिलों द्वारा समय से गन्ना मूल्य का भुगतान न होना किसानों के धरना प्रदर्शन की मुख्य वजह रहती थी। योगी सरकार ने भुगतान के साथ ही सरकार ने सबसे ज्यादा जोर पुरानी मिलों के आधुनिकीकरण और नई मिलों की स्थापना पर दिया है। बसपा और सपा शासन काल में वर्ष २००७ से २०१७ के दौरान बंद होने वाली २९ मिलों के मद्देजर नई मिलों को खोलना और पुरानी मिलों का आधुनिकीकरण किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम रहा है। योगी सरकार से पहले प्रदेश में ४५ लाख गन्ना किसान थे, लेकिन आज ६० लाख गन्ना किसान हैं। इससे चीनी मिलें व् किसान दोनों मजबूत हुए हैं।
गांव के तालाब से हटवाया अवैध अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान अवैध कब्जाधारियों,भू माफियाओं एवं तालाब पोखरो पर हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है जिसके चलते हैं प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की जद्दो जहद में जुट गए है। मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत गांव बागोवाली में एसडीएम सदर परमानंद झा ने तहसील की टीम एवं भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर तालाब पर हुए कब्जे एंव अतिक्रमण को बुलडोजरों की सहायता से हटवाया है। यहां पहुंचे एसडीएम सदर परमानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए शासन की मनसा अंनुरूप जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान अवैध कब्जाधारियों ,भू माफियाओं एवं सरकारी जमीनों के साथ ही तालाब पोखरों पर किए गए अवैध निर्माण ,कब्जों और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। आज नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली में अभियान के अंतर्गत तालाब की साफ सफाई के साथ ही अतिक्रमण को भी हटवाया गया है।।


