News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

श्री राम मंदिर निमंत्रण देते हुए निकाली यात्रा
मुजफ्फरनगर । नगर विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव संग भाजपाईयों ने शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देते हुए मंत्री जी द्वारा भजन गाकर सभी रामभक्तों को निमंत्रण देकर दीपावली उत्सव की तरह मनाया जाएगा। २२ जनवरी को अयोध्या में भव्य-दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर देश भर में उत्साह है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो ने अयोध्या मंदिर के स्वरूप और भगवान राम जी और हनुमान जी के रथ के साथ कच्ची सड़क और फ्रेंड्स कॉलोनी और होते हुए रुड़की रोड पर भजनों के साथ भव्य यात्रा निकाली मंत्री कपिल देव ने कहा कि हम सब देशवासी इस दिन को दीपोत्सव के रूप में दिवाली की तरह मनाएंगे। यह पल हमें ५०० वर्षों के बाद बहुत से कारसेवकों के बलिदान और उनकी तपस्या के बाद हमारे जीवन में हमको मिल रहा है ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है दीपावली जैसा पर्व इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा, जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्री राम चंद्र जी की पुनः वापसी हो रही है।पूर्व विधायक अशोक कंसल जी, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल जी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, जिला मंत्री रेणु गर्ग, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, कमल शर्मा मीडिया प्रभारी आदि के नेतृत्व में भव्य निमंत्रण यात्रा निकाली गई कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। सभी जनपदवासी अपने घरों, दुकानों, बाजारों को सजाकर दीपक जलाएंगे। आज हम सब का सपना सच होने जा रहा है। इस पर्व को हम दिवाली के जैसे, बल्कि उससे भी बढ़कर मनाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्य्क्ष विजय शुक्ला जी, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा, सभासद कुसुमलता पाल, सीमा गोस्वामी, हनी पाल, रजत धीमान, रविकांत शर्मा जी, अमित पाल, बृजेश, राजकुमार सिद्धार्थ, अजय सागर, सागर बाल्मीकि, डॉ प्रदीप, शिवकुमार धीमान, नंदकिशोर, अमित सिडाना, अमन तोमर, देवेंद्र पाल, लक्ष्मी धीमान, सुधा शर्मा, अंजना शर्मा सैकडों भाजपा कार्यकर्ता और भारी उत्साह के साथ बच्चे मौजूद रहे।

 

नई मंडी पुलिस ने 5 अर्न्तराज्यीय शातिर चोर किये गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने सडक किनारे खडे माल-वाहक वाहनो से सामान चोरी करने अर्न्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तर करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस लाइन के सभाकक्ष मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान– थाना नई मंडी पुलिस द्वारा सड़क खड़े किनारे माल-वाहक वाहनों से सामान चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, ०५ शातिर चोर अभियुक्तगण किये गए गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया लगभग १६ लाख रुपये कीमत का सामान, व कैंटर गाडी बरामद की। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रूपाली राव व प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सड़क किनारे खड़े माल- वाहक वाहनो से सामान चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर ०५ शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से सड़क किनारे खड़े माल-वाहक वाहनों से चोरी किया गया ९९ पेटी पतंजली च्यवनप्राश व, ९ पेटी पतंजलि हनी (अनुमानित कीमत ५ लाख), ८ डब्बे कैप्सूल ( कीमत करीब ११ लाख रूपये), ५१००/- रूपये नगद, एक कैन्टर गाड़ी एचआर ६३बी ५५९३ बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मंण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २८ दिसम्बर २०२३ को वादी श्री धर्मेन्द्र सिंह पुत्र मोमराज सिंह ने थाना नई मण्डी पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में संगम होटल पर खड़े उनके कंटेनर से पतंजली च्यवनप्राश के १४१ बॉक्स चोरी कर लिये गये हैं इसके अतिरिक्त दिनांक ०४ जनवरी २०२४ को एक और सड़क किनारे खड़े वाहन से १० दवाई के बॉक्स चोरी की घटना कारित की गई थी। उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किये गये, तथा उपरोक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०५ अभियुक्तगण को दौराने पुलिस चैकिंग संगम होटल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार/वांछित अभियुक्तगण भगवान दास पुत्र भरतू उर्फ भरत सिंह निवासी ग्राम दहीसरा थाना कुंडली तहसील राई, केशव पुत्र रामकरन निवासी ग्राम दहीसरा थाना कुंडली तहसील राई, रोहित पुत्र सतपाल निवासी ग्राम दहीसरा थाना कुंडली तहसील राइ, प्रवेज पुत्र शौकीन निवासी खिरवा थाना सरधना जनपद मेरठ, दीपक पुत्र टीटू निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया। जबकि विजय शर्मा पुत्र नामालूम निवासी सागरपुर दिल्ली (वांछित) है। जिनके कब्जे से ९९ पेटी प्रत्येक पेटी में १२ डिब्बे १ किलोग्राम पतंजली स्पेशल च्यवनप्राश कुल ११८८ डिब्बे (अनुमानित कीमत ५ लाख), ९ पेटी पंतजली प्रत्येक पेटी में ४८ शीशी हनी कुल ४३२ शीशी, ८ डिब्बे कैप्सूल (अनुमानित कीमत ११ लाख), ५१००/- रूपये नकद, एक केन्टर गाडी नं० घ्क्र६३क्च ५५९३(घटना में प्रयुक्त) है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक संगठित अन्तर्राज्यीय गिरोह है जो रात्रि में सड़क किनारे खड़े माल-वाहक वाहनो से सामान चोरी की घटना कारित करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगण चोरी किये गये सामान को कैंटर (बरामद) में भरकर ले जाते हैं तथा अपने साथी विजय शर्मा (वांछित) की सहायता से अलग-अलग राज्यों व जनपदों मे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उ०नि० जय प्रकाश भास्कर, रविन्द्र सिंह, है०का० सुशील कुमार, सुमित त्यागी, इरफान अली, का० कुलदीप कुमार, है०का० जयवीर सिंह, संजीव कुमार, का० विकास कुमार, रिन्कू कुमार, चन्द्रभान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर है। गिरफ्तार/वांछित अभियुक्तगण का एक संगठित अन्तर्राज्यीय गिरोह है जिनके विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

विकसित भारत यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के ग्राम रहकडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जिसका भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़ाना विधानसभा के पूर्व विधायक उमेश मलिक एवँ भाजपा नेता जोगिंदर वर्मा ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की लाभकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया ।इस दौरान क्षेत्र के नजर सिंह गुर्जर ,रविन्द्र बेनीवाल ,सुभाष करनवाल , संत राम बंजारा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारासम्मानित किये जाने पर दी बधाई
मुजफ्फरनगर। राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा राजवंश सभा के वरिष्ठ सदस्य राहुल गोयल की पुत्री कुमारी वृंदा को आई.आई.एम. सी. ( सूचना एवंम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अधीन) में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सभा के पदाधिकारियो द्वारा सम्मानित किया गया। राजवंश सभा के महामंत्री शलभ गुप्ता एड. ने जानकारी दी कि राजवंश सभा के सदस्य राहुल गोयल जी की पुत्री के द्वारा राजवंश सभा का नाम आज पूरे देश मै रोशन किया है आज उन्होंने राजवंश सभा को स्वर्ण पदक प्राप्त कर जो गौरव प्रदान किया है अतिप्रशंसनीय है इसी पल को सुनहरा बनाने के लिए आज राजवंश सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग के नेतृत्व मै सभी सदस्यो ने उनके आवास पर जाकर कुमारी वृंदा को राम मंदिर भेट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग,शलभ गुप्ता एड.,कुलदीप गुप्ता,अश्वनी सिंघल,आर. के . गोयल,प्रशांत कुमार एड.,योगेश गुप्ता,शुभ्रा गुप्ता महिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे!

चलाया स्वच्छता अभियान
पुरकाजी। पीएम मोदी के आह्वान पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज पुरकाजी विधानसभा के ग्राम खाई खेड़ी में प्राचीन शिव मंदिर में आज पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनुराधा चौधरी की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कमल त्यागी, हरिओम त्यागी पूर्व प्रधान खाई खेड़ी, मनोज त्यागी, संदीप त्यागी , मोनू पाल, अनुराग पाल, राहुल त्यागी, भोला त्यागी, अखिल शर्मा, रिंकू शर्मा एवं मंदिर के पंडित धर्मवीर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नई मण्डी द्वारा थाना क्षेत्र सिखेड़ा स्थित मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव द्वारा थानाक्षेत्र सिखेड़ा स्थित मतदान केन्द्रों दाह खेड़ी, बेहड़ा अस्सा, भिक्की, निराना, खेड़ी वीरान आदि का निरीक्षण किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा सम्बन्धित स्कूल के प्राधानाचार्य, बीएलओ एवं अन्य अधिकारीगण से वार्ता कर चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा अधिनस्थों को सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सिखेड़ा श्री मिथुन दीक्षित सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

क्रांति सेना द्वारा निकाली यात्रा
मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज वाहन रैली निकालकर अयोध्या में बन रहे राम भगवान राम मंदिर निर्माण पर खुशी व्यक्त की, कार्यक्रम में सैकड़ो मोटरसाइकिल स्कूटर फोर व्हीलर के अलावा डी जे युक्त वाहन
शामिल रहे क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष शरद कपूर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने किया इस अवसर पर क्रांति सेना कार्यालय पर एकत्र सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहाँ कि आज पुरा देश राम मय है,मंदिर निर्माण की खुशी प्रत्येक हिंदू के दिलो में है जो आज सड़को पर दिखाई दे रही है, हजारो कार्यकर्ताओं के बलिदान ने करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार कर दिया है, जो मदिर निर्माण के रूप मे सामने आया है, इसके बाद सभी कार्यकर्ता भगवान राम के जय कारें लगाते हुए जुलूस के रूप में महावीर चौक जानसठ रोड अलमाँसपुर चौक, कुकड़ा चौक पटेल नगर गौशाला भोपा रोड भोपा पुल मालवीय चौक अंसारी रोड नोवेल्टी चौक शिव चौक कोर्ट रोड होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पर पहुचे , जहां क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने राम मंदिर आंदोलन मे जेल गए पार्टी के दो दर्जेन कार्यकर्ताओं को और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्ति सेना,मनोज सैनी प्रदेष महासचिव,डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष,शरद कपूर मण्डल अध्यक्ष,चौधरी शक्ति सिंह मण्डल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना,पूनम अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा,पूनम चौधरी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा,मुकेश त्यागी जिलाध्यक्ष शिवसेना,देवेंद्र चौहान, आलोक अग्रवाल ,अंजू त्यागी ,नेहा गोयल संजीव वर्मा,अनुज चौधरी राजेश कश्यप, लोकेश सैनी ,नरेंद्र ठाकुर जितेंद्र गोस्वामी ,भुवन मिश्रा ,ललित रोहिला ,उज्ज्वल पंडित, आशीष मिश्रा मोहनलाल मोनी बसंत कश्यप सूरजमल हरेंद्र शर्मा शंकी शर्मा, योगेंद्र बिहारी सुरेश सैनी दीपू पंडित प्रदीप कोरी शैलेंद्र विश्वकर्मा दीपक धीमन हेमंत शर्मा अर्जुन मलिक सुरेश प्रजापति राखी चौधरी कंचन बाटला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे.

तुलसी पार्क पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था प्रबुद्ध मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त नगर की हृदय स्थली शिवचौक के समीप सामाजिक संस्था प्रबुद्ध मंच के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पालिकाध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप, डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ ने पूजा अर्चना की।

बिल्डर का हादसे में निधन
मुजफ्फरनगर। बिल्डर दिनेश राठी की जयपुर से लौटते वक्त सडक हादसे मे मौत हो गई। इस खबर से शहर मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित गोकुल सिटी के स्वामी बिल्डर दिनेश राठी अपनी फोच्यूर गाडी से जयपुर किसी काम से गए हुए थे। कि जयपुर से लौटते वक्त सडक हादसे मे उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद समाचार शहर मे पहुंचा तो शहरवासियो के बीच शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, कारोबारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

मार्ग का हुआ शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बघरा तक जाने वाले मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से क्षेत्र की जनता को लाभ होगा। तितावी क्षेत्र में विकसित भारत के कार्यक्रम में भी भाग लिया।
बघरा से अमीननगर, खुसरोपुर होते हुए चरथावल थाने तक जाने वाले मार्ग का चौडीकरण और निर्माण होगा। इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने शिलान्यास किया। ७.६ किमी तक के इस मार्ग पर १३.९२ करोड़ का खर्च आएगा। यह मार्ग अब से पहले तीन मीटर चौड़ा था अब इसे बढ़ाकर ५.५० मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, गौरव पंवार, देवव्रत त्यागी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

न्यू लाइफ लाइन हास्पिटल चेरिटेबल सोसायटी ने किया निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल चेरिटेबल सोसायटी की ओर से आज एकदिवसीय निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन मॉडल टाउन कॉलोनी पुलिस चौकी के गेट के सामने गली में किया गया, जिसमें बच्चों के डॉ. अबरार, डॉ. नाजिश, आनंद हॉस्पिटल से डॉ. अब्दुल खालिद और महिलाओं के लिए डॉ. तबस्सुम द्वारा फ्री चेकअप व फ्री दवाइयां दी गई। साथ ही एचबी शुगर व पेशाब की जांच फ्री की गई और अन्य जांच पर ६० प्रतिशत की छूट दी गई। इस निशुल्क कैंप काआयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा किया गया। निशुल्क चिकित्सा कैंप का उदघाटन प्रमुख समाजसेवी व सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी, मौलाना खालिक संस्थापक मदरसा चिरागया, दीपक मित्तल अध्यक्ष हनुमंत मंडल भाजपा व फैजुररहमान सेक्टर ८ प्रभारी भाजपा, भारत लोक सेवक पार्टी के अध्यक्ष केपी चौधरी ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज का यह कैंप मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से यहां लगाया गया है, जिसमें फैजुर्रहमान, डा. अबरार इलाही, डा. नाजिश आदि मुख्य रूप से महिलाओं व बच्चों की जांच कर उपचार कर रहे हैं, जो बेहद सराहनीय कार्य है। यह कैंप ऐसी जगह लगाया गया है, जहां पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस तरह के कैंप अन्य स्थानों पर भी लगाये जाने चाहिए, ताकि लोगों को इस तरह की सुविधा मिल सके। इस कैंप में डॉ. अबरार ईलाही, डॉ. नाजिश फारूकी, डॉ. अब्दुल खालिद, डॉ. तबस्सुम व माइक्रो पैथोलॉजी लैब से विक्की कुमार ने अपना सहयोग प्रदान किया। कैंप में २८० मरीज पहुंचे, जिनकी चिकित्सकों ने जांच कर उपचार किया। निशुल्क चिकित्सा कैंप के आयोजन में शमशीदा बेगम (ट्रस्ट अध्यक्ष), डॉ. तबस्सुम (सचिव), डॉ. बिलाल, रिजवान खान, सना राव, सना अंसारी, सुरखाब, अन्हा, आयशा रशिदा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

22 जनवरी को भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी के सचिव श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी २२ जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर द्वारिका सिटी में भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रातः १२ः०० बजे से द्वारिका सिटी के मुख्य गेट पर १०० किलो हलवे का प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर ३ः०० बजे से मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन कार्यक्रम, दीपोउत्सव कार्यक्रम व आतिशबाजी का आयोजन किया गया है आप सभी से अनुरोध है कृपया सभी कार्यक्रमों में समय से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाएं तथा कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु अपना अमूल्य समय व सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। इसके अतिरिक्त सभी द्वारिका सिटी निवासी अपने-अपने घरों से ११ दीपक अवश्य ही लेकर मंदिर प्रांगण में दीप श्रृंखला में सहभागिता करें।

 

छात्र-छात्राआें को किया गया सम्मानित
खतौली। शिक्षालाभ शिक्षा का एक आधुनिक दृष्टिकोण संस्था द्वारा होली चौक के कार्यालय पर श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज खतौली के उन तीन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने १५ दिन लगातार अपने दादा या दादीजी के प्रातः और शाम को दोनों समय चरण स्पर्श किये।शिक्षालाभ के निदेशक एवं रसायन प्रवक्ता राजकुमार जैन ने अपनी कक्षा के ७० छात्रों को यह लक्ष्य दिया था कि जो १५ दिन लगातार अपने घर मे रहने वाले बुजुर्ग सिनियर सिटीजन अर्थात दादा दादी या नाना नानी के चरण स्पर्श करके दोनों समय सेल्फी भेजेंगे सबसे आश्चर्यजनक बात यह सामने आई कि अधिकांश परिवार अपने बुजुर्गों के साथ ही नही रहते हैं जिससे वे छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ही नही ले पाए।और कुछ छात्र यह प्रक्रिया निजी कारणों से लगातार १५ दिन पूर्ण नही कर पाए।मात्र तीन विद्यार्थी ही यह लक्ष्य पूर्ण कर पाए।राजकुमार जैन प्रवक्ता ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने पूरे दिन सच बोलने वाले छात्रों को सम्मानित किया था। हम सभी अपनी संस्कृति और संस्कार को जीवंत रखे उसके लिए छात्रो को प्रोत्साहित किया जाता है क्योंकि आधुनिकता की इस दौड़ में घर के बुजुर्ग अपेक्षित न हो और भारत के पारिवारिक संस्कार पूर्व की भांति बने रहें इस प्रतियोगिता में नितिन कुमार पुत्र श्री रविंद्र चौहान, उज्ज्वल सैनी पुत्र श्री राकेश सैनी और इरफान पुत्र फरमान त्यागी  को गर्म चादर देकर सम्मानित किया गया छात्रों ने बताया कि उक्त पुरस्कार पाकर हमारे दादा दादी बहुत खुश होंगे।

 

लायंस क्लब उन्नति ने किया राम नाम की माला व हनुमान चालीसा पाठ
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति के मीडिया चेयरमैन अनिल कंसल बताया कि लायन अध्यक्ष रेनू गुप्ता जी की अध्यक्षता मे सालासर जी के मन्दिर मे जयश्री राम दीपो से बना कर राम नाम का पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ और की राम जी की हनुमान जी की आरती की और भगवान जी को भोग लगाया व उसके बाद भंडारा किया जिसमें डिस्ट्रिक के अधिकारी लायन सीए अजय अग्रवाल, लायन रीना अग्रवाल, जोन चेयरमैन लायन अतुल ऐरन लायन तनुजा ऐरन,लायन अनिल कंसल, लायनेड सुनीता कंसल,लायन आलोक गुप्ता, सचिव लायन ममता अग्रवाल,लायन सीए मनीष बंसल, लायन प्रतिभा बंसल,लायन पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन रूमा अग्रवाल,लायन मुकुल गोयल, लायनेड नीतू गोयल, लायन आदित्य भरतिया लायनेड अनुश्री भरतिया,लायन महेश जिन्दल, लायन राकेश गर्ग, लायनेड वन्दना गर्ग, लायन राजीव माहेश्वरी, लायनेड हेमलता माहेश्वरी, लायन राहुल माहेश्वरी, लायन निखिल मित्तल, लायन शालू मित्तल, लायन अमित गर्ग आदि सभी ने रामचन्द्र जी एवम हनुमान जी का गुणगान किया और सभी आगंतुकों को भी प्रसाद स्वरूप भंडारे का भोजन कराया और अंत में पुनः सभी ने भगवान राम जी का जयकारा लगा कर मन्दिर को गुंजायमान किया।

विवाद में महिला घायल
चरथावल। देर रात हुए आपसी विवाद मे एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी मे बीती रात कुछ लोगो के बीच आपसी विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस मामले मे एक महिला चोटिल हो गई। आपसी झगडे की सूचना मिलने पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर उक्त मामले की जांच पडताल शुरू की।

संकीर्तन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एटूजेड कालोनी में मंदिर प्रागंण में भाजपा महिला मोर्चा ने संकीर्तन का आयोजन किया। भाजपा क्षेत्रीय महिला मोर्चा पश्चिम की डाक्टर श्वेता कौशिक की मौजूदगी में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या मे ंएकत्रित पार्टी कार्यकत्रियों एवं श्रद्धालु महिलाओं ने श्रीराम लला के भजन कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली और प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा उनके चरणों में अर्पित की। इस धार्मिक कार्यक्रम में एटूजेड कालोनी की महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता कर धर्मलाभ उठाया।

 

जांच शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर युवा इकाई द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सदर बाजार स्थित हिंद सुपर स्पेशलिटी मेडिकेयर सेंटर पर लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हमारे नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर जांच शिविर का विधिवत शुभारंभ किया, इस अवसर पर नगर युवा अध्यक्ष डॉ पुनीत सिंघल द्वारा बताया गया कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर में जॉली ग्रांट हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर अनंत कुमार ,पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच की गई एवं उनका उपचार बताया गया इस अवसर पर श्री गौरव स्वरूप जी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी को शुभकामना दी और बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य व्यापारियों द्वारा किए जाते रहने चाहिए जिससे समाज का भला हो एवं जो महंगे उपचार हैं वह आम जनमानस तथा गरीबों को सर्व सुलभ हो सके एवं गरीबों का उपचार हो सके…. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय मित्तल जी ने सभी को आश्वासन दिया हमारा व्यापार मंडल सदैव ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है तथा व्यापारियों की आवाज को बुलंद करता रहता है और व्यापारी की किसी भी समस्याओं का निराकरण तुरंत करने में सक्षम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर युवा अध्यक्ष डॉ पुनीत सिंघल नगर, युवा महामंत्री नितिन जैन एवं शिविर संयोजक सचिन सिंघल ,जिला अध्यक्ष महेश चौहान, नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा , नगर महामंत्री नीरज बंसल नगर प्रभारी अंशुमन अग्रवाल ,अमित राय जैन, मनोज शर्मा एवं,सुरेंद्रनाथ मित्तल, संभव जैन, निकेत गोयल ,नीरज शर्मा भाजपा नेता, शोभित गुप्ता सभासद, कीमती लाल जैन, अमित गर्ग ,अभिषेक अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता आदि सैकड़ो व्यापारियों उपस्थित रहे

हिंदुस्तान के भाईचारे को तोड़ने वाले हार जाएंगे-जावेद आब्दी
मुजफ्फरनगर। आज भी देश मे हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करने की जद्दोजहद करने वाले हिन्दू समाज के नेताओं की तादाद सबसे ज्यादा है देश की एकता मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करने वाले हमेशा हार का मुह देखेंगे क्योंकि साम्प्रदायिक सौहार्द व भाईचारा हिंदुस्तान की जनता के खून में है इसको कोई खत्म नही कर सकता। यह विचार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सपा सरकार में मंत्री रहे मौलाना जावेद आब्दी ने कहे। सपा नेता मौलाना जावेद आब्दी मुजफ्फरनगर के ग्राम बिलासपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक निष्ठा सबकी अलग अलग हो सकती है यह निजी मामला है लेकिन धर्म का राजनीतिकरण वोटो के लिए करना देश के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है। देश की विकास की गाथा का मूल मंत्र सिर्फ आपसी एकता भाईचारा है इसको मजबूत करने के लिए सभी को कोशिश करनी होगी। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर मौलाना जावेद आब्दी का सरधना सपा विधायक अतुल प्रधान पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुफ्ती जुल्फिकार, सपा नेता शाह रजा नकवी सपा नेता साजिद हसन,सपा नेता मोहम्मद मेहंदी,राशिद जैदी आदि ने स्वागत किया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =