News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कमल की आकृति बना लिखा फिर एक बार मोदी सरकार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)यूपी के जनपद मु० नगर में स्थित अपने आवास के समीप उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लेखन कार्यक्रम के तहत दीवार पर कमल के फूल को अंकित किया और लिखा एक बार फिर से मोदी सरकार!
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा की ये केवल भाजपा का रुशद्दश नहीं, बल्कि जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी में बढ़ते विश्वास का प्रतीक भी है। और हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार फिर से बढ़त बनाते हुए आएगी मोदी सरकार।।

 

मांगों को लेकर कचहरी में मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति ने दिया धरनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित हो धरना-प्रर्दशन कर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष राकेश डागर एवं महामंत्री शमशाद अली के नेतृत्व मे आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर मे एकत्रित भटटा मालिको ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि मुजफ्फरनगर के ईट भटटो पर लेबर द्वारा किये जा रहे शोषण व ईट भटटा स्वामियो के खिलाफ झूठी शिकायते करके ईट भटटा मालिको को नाजायज परेशान किया जा रहा है आरोप है कि और अनेको ईट भटटे मालिको के खिलाफ झूठी शिकायत की जा रही है। जिससे की श्रम विभाग व प्रशासन बिना भटटा स्वामी को सूचना दिये व बिना जांच किए एकतरफा कार्यवाही करनी शुरू कर देते हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि अब तक जनपद मुजफ्फरनगर में किसी भी भी भटटे पर कोई कार्य पथेर आदि का प्रारम्भ नही हुआ है। कुछ लेबर घर बैठे बन्धक बनाने का आरोप लगा देती हैं। कुछ लोगो ने कुछ ईट भटटे वालो से इंधन व बीमारी के नाम पर जो अग्रिम पैसे बैंक खाते द्वारा लिए गए हैं, उन पैसो को हडपा जा सके और इसी के साथ भटटा मालिक पर बेबुनियाद केस आदि भी लगा दिए जाते हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त तथ्यो को संज्ञान में लेते हुए व पूर्ण जॉच करके लेबर द्वारा झूठी शिकायते की जा रही हैं। उन लेबर की फोन लोकेशन की जॉच कराकर उसे जॉच मे सममलित किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें। इस दौरान अध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री शमशाद अली, जिला प्रवक्ता परमजीत लाटियान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार आदि भटटा स्वामी मौजूद रहे।

 

बाल्मीकि क्रांति दल ने समस्याओं से कराया अगवतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वाल्मीकि क्रान्ति दल के संस्थापक दीपक गम्भीर के नेतृत्व मे कचहरी परिसर मे पहुंचे संगठन से जुडे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौपा।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि तहसील जानसठ के द्वारा हिन्दू जुलाहा पिछडा वर्ग जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र जारी करने के विरोध स्वरूप धरना देने की अनुमति प्रदान की जाए।
उपर्युक्त विषय के सन्दर्भ मे श्री वाल्मीकि क्रान्तिदल मुजफ्फरनगर एवं दलित संगठनो की और से निवेदन है कि तहसील जानसठ द्वारा हिन्दू जुलाहा पिछडा वर्ग जाति के लोगो का अधिकार व हक छीनने का आरोप लगाया। इस सम्बन्ध मे आपसे पूर्व मे भी ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया था। फिर भी प्रमाण पत्र जारी कर दिये गये है। जिसके विरोध स्वरूप अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जारी आदेशे के विरूद्ध तहसील जानसठ में जारी किये गये प्रमाण-पत्रों के निरस्त होने तक तहसील प्रागण मे धरना करेंगे। जिसकी अनुमति श्रीमान जी द्वारा किये जान जरूरी है। यदि एक सप्ताह के अन्दर जारी किये गये प्रमाण-पत्र निरस्त न किये गये तो वे तहसील प्रागण जानसठ मे 01 फरवरी 2024 को विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान संस्थापक दीपक गम्भीर, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सुधाकर आदि मौजूद रहे।

 

सपाईयों ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी विचारधारा के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री स्वय कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती समाजवादी पार्टी द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित समाजवादी चिंतक व जननायक स्वरूकर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी द्वारा अपने सम्बोधन में कर्पूरी ठाकुर को समाजवादी विचारधारा का वाहक बताते हुए पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों को एकजुट करके उनके राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला नायक तथा गरीब वंचितों की मजबूत आवाज बताकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेताओं कार्यकर्ताओ द्वारा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा विधानसभा अध्यक्ष सदर अविनाश कपिल,सपा जिला सचिव फिरोज अख्तर,सपा नेता राशिद जैदी,दुर्गेश पाल,तरुण सौदे एडवोकेट,हुसैन राणा,यामीन मंसूरी, मनोज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सड़क सुरक्षा कार्यशाला हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत डीएवी इन्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का किया गया आयोज। स्कूली छात्रों को जागरुक करते हुए यातायात नियमों के पालन की दिलाई गयी शपथ। जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से दिनांक १५ जनवरी से १४ फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अजय कुमार मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा सम्बंधी जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा कार्यशाला के दौरान अधिकारीगण द्वारा स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। सभी छात्रों से जीवन में अनुशासन बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी। तत्पश्चात सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गयी। इस दौरान यातायात उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह मय टीम, परिवहन अधिकारीगण, डीएवी इन्टर कॉलेज के अध्यापकगण/स्टॉफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

 

एडीएम प्रशासन का होगा आज सम्मान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मतदाता सूची पुनरीक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा। लखनऊ में आयोजित २५ जनवरी को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार ५ जनवरी तक के जारी आंकड़े में जनपद में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

 

प्राथमिक विद्यालय में मतदान के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला मे समस्त स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ग्रामीण वासियों के द्वारा मतदाता शपथ ली गई। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला मे खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में समस्त स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ग्रामीण वासियों के द्वारा मतदाता शपथ ली गई व अध्यापकों द्वारा ग्रामीण वासियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

 

सीएमओ ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

मतदान करने की एडीएम प्रशासन व नगर मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में मतदाता दिवस के उपलक्ष में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप द्वारा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निर्भीक ईमानदारी से मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। उक्त के दौरान उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा सहित अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

यागमण्डल विधान का भक्तिमय धर्मनगरी खतौली में हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) धर्म नगरी खतौली के बडा बाजार स्थित शान्तिनाथ जैन मंदिर में परम पूज्य अनुपम सागर तथा समत्व सागर महाराज के मंगल सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत यागमण्डल विधान का श्रद्धमयी भक्ति के साथ आयोजन किया गया। भक्तगण पीत व केसरिया वस्त्रों में सुशोभित थे। जैन समाज के लोगों में आयोजन के प्रति भक्ति देखी जा रही है। मागलिक क्रियाएं अशोक भैया जी टीकमगढ़ ने पवित्र मंत्रो के साथ कराई ।आज की पावन सभा में मुनिश्री अनुपम सागर तथा समत्व सागर ने अपनी पीयूष वाणी में बताया धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने से हृदय में पवित्र भावनाओं तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वीतराग विज्ञान ही कल्याण का सच्चा मार्ग है। नई पीढ़ी को हमें धर्म संस्कार से जोड़ने के लिए प्रयास करने होंगे। जीवन में बड़ों के प्रति सम्मान भाव ग्रहण करना चाहिए। जहां धार्मिक आस्था होती है।वही आत्म शांति का वातावरण होता है। इसके साथ ही हमें प्रतिदिन जिन दर्शन अभिषेक पूजन तथा स्वाध्याय का संकल्प लेना चाहिए। आत्मिक कल्याण के लिए मोह तथा राग द्धेष से दूर रहना होगा। समारोह के लिए मुख्य मंगल कलश की स्थापना का का सौभाग्य राजन जैन प्रीतुल जैन को प्राप्त हुआ। भक्ति संगीत के साथ सभी भक्तों ने भक्ति नृत्य कआए। महाआरती का कार्यक्रम हुआ। आचार्य विद्यासागर के चित्र अनावरण का पुण्य पुण्यार्जन प्रदीप जैन पोथी ने किया। समारोह की मंगल प्ररेणा सुभुषणमती माताजी से प्राप्त हुई।आज के मांगलिक अनुष्ठान में विभा डा. ज्योति भावना वर्षा पिंकी करुणा मीनू प्रीति दादरी अंजू नंगली सुजाता नीलम अंजलि ममता उमा सैफी रितु शिल्पी नीलिशा उर्वशी दीपाली सर्वेश मुस्कान निधि अलका अनीता बबीता मंजू पूनम छवि उर्मिला गीता नमिता सुधा बल्लू सर्राफ सुशील मंडी अजय प्रवक्ता राजकुमार प्रवक्ता निशा एकता पप्पन संजय ऋषभ शुभम गिनी शैली सविता दीपक भैंसी प्रमोद बिजली अतुल सर्राफ संजय दादरी सुशील सिल्लो प्रदीप मोहित स्वतंत्र दीपक भैंसी प्रमोद बिजली संजय दादरी प्रदीप मोहित स्वतंत्र मनीष मुखिया मनीष रेडियो राहुल नितिन विवेक प्रवक्ता नीरज बंटी संदीप सोनू दीपू किराना कलपेंदर जगदीश भाटिया राकेश अंबर अरुण औषधि सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।प्रशांत जैन जबलपुर ने मनोहारी भक्ति भजन संध्या प्रस्तुत की।

 

चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, कैश वैन, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को किया गया चेक, संदिग्धों से की गयी पूछताछ। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानाध्चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, कैश वैन, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।

 

मानव श्रृंखला बनाकर चलाया जन जागरूकता अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शारदेन विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला एवम सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत अनेक रचनात्मक गतिविधिया कराई गई 7 इन गतिविधियों में मुख्य रूप से स्लोगन राइटिंग, भाषण,लघु नाटिका, देशभक्ति गीत आदि ने उपस्थित सभी अध्यापकगण व विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी श्रृंखला में विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म भी दिखाई गई। विद्यार्थियों के द्वारा एक मानव श्रृंखला बनायी गई जो विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय में आयी जिसका स्वागत विद्यालय में उपस्थित अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थियों ने ताली बजाकर किया ।इस मानव श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतनजी ने सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में समझाते हुए कहा कि हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का यथावत पालन करना चाहिए जिससे हम अपने साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी दुर्घटना से बचा सकें। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी के विचार विश्वव्यापी थे। वे समग्र मानव समाज को उदार बनाने के लिए प्रत्येक जाति को विकसित बनाना चाहते थे। उनका स्पष्ट मानना था कि जो जाति उन्नति करना नहीं चाहती, विश्व रंगमंच पर विशिष्टता पाना नहीं चाहती, उसे जीवित रहने का कोई अधिकार नहीं। नेताजी की आशा के अनुरूप इस जरा जीर्ण होते देश का यौवन लौटाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आज दृढ़ संकल्प लेना होगा।आज युवा वर्ग में विचारों की कमी नहीं है। लेकिन इस विचार जगत में क्रांति के लिए एक ऐसे आदर्श को सामने रखना ही होगा, जो विद्युत की भांति हमारी शक्ति, आदर्श और कार्ययोजना को मूर्तरूप दे सकें। नेताजी ने युवाओं में स्वाधीनता का अर्थ केवल राष्ट्रीय बंधन से मुक्ति नहीं माना बल्कि उन्होंने उन्हें आर्थिक समानता, जाति, भेद, सामाजिक अविचार का निराकरण, सांप्रदायिक संकीर्णता त्यागने का मंत्र भी दिया।

 

खतौली में हुआ कार सेवक का सम्मान
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे खतौली के पक्का बाग निवासी मदन लाल रहेजा को मोहल्ला शिवपुरी में आयोजित ९३ वे श्री सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरांत सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि मोहल्ला शिवपुरी में अप्रैल २०२२ से प्रत्येक मंगलवार की शाम सुन्दरकाण्ड के पाठ अनावरत किए जा रहे। राम मंदिर आन्दोल से जुड़े मदन लाल चड्ढा १०८ सुन्दरकाण्ड की इस माला में निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। सुन्दरकाण्ड पाठ की ९३ वीं माला के शुभ अवसर पर १९९२ के राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहकर विशिष्ठ योगदान देने पर श्री रहेजा को शॉल उढ़ाकर आयोजकों ने सम्मानित किया। राम मंदिर आंदोलन के समय की कई यादें उपस्थित जन समूह को बताई गई। कार सेवक को सम्मानित करने वालों में कुलदीप तोमर, सुनील पयाल, संजीव कुमार शर्मा, अतुल कुमार , पंकज कुमार गोरियांन, गुलशन गोयल, शुभम धीमान, सत्य प्रकाश गुप्ता, अशोक शर्मा, प्रभात कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

पति पत्नि के बीच बढा आपसी विवाद
गांव मे पहुंची पुलिस जांच मे जुटी
शाहपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पति-पत्नि के बीच हुए आपसी विवाद मे विवाद बढ जाने पर पति द्वारा अपनी पत्नि व उसकी मौसी के उपर ज्वलन्तशील पदार्थ डालने की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत मे लेते हुए मामले की जांच-पडताल शुरू की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दुल्हैरा मे पति-पत्नि के बीच हुए आपसी विवाद मे मामला बढ जाने पर आरोप है कि उक्त महिला के पति ने अपनी पत्नि एवं उनकी मौसी के उपर ज्वलन्तशील पदार्थ डाल दिया। इस मामले की जानकारी ग्रामीणो द्वारा जब पुलिस को दी गई तो सूचना मिलने पर तुरंत ही हरकत मे आई पुलिस गांव दुल्हैरा पहुंची। पुलिस द्वारा आनन-फानन मे उक्त महिलाओ को उपचार के लिए सीएचसी शाहपुर भिजवाया गया। चर्चा रही की पुलिस ने उक्त मामले मे आरोपी पति को हिरासत मे ले लिया।

 

भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाटला ने किया आह्वान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सम्मेलन मेरठ स्थित आईएमए हाल बच्चा पार्क पर आहूत किया गया । आयोजन में अन्य जिलों से आए पदाधिकारी सहित मुजफ्फरनगर से क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाटला, जिला संयोजक पवन सिंघल, जिला सहसंयोजक संजय वर्मा व किरत पाल ने शिरकत की । मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सहसंयोजक डॉ. मनोज सिवाच ने संगठन के प्रमुख बिंदुओं पर अपने विचार रखें । उन्होंने प्रत्येक मंडल, विधानसभा एवं जिला स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन करने का आह्वान किया । साथ ही प्रत्येक मंडल से नमो एप इंस्टॉल करवाने का निवेदन किया ।उन्होंने संगठन में बूथवाइज नियुक्ति करने की घोषणा की । उन्होंने प्रधानमंत्री जी की १८८ योजनाओं व मुख्यमंत्री जी की ६७ योजनाओं को घर-घर पहुंचने का आह्वान किया । क्षेत्रीय संयोजक पश्चिम अशोक बाटला ने कहा कि सभी जिलों एवं महानगरों में संगठन १५ फरवरी तक सशक्त हो जाएगा । आज पूरा भारत राममई हो गया है और भारत को शिक्षित राष्ट्र के रूप में देखना चाहता है । ऐसे में हम संगठन के और अधिक प्रयास से माननीय मोदी जी को पुनः और अधिक सीटो से प्रधानमंत्री बना कर इन योजनाओं को आगे बढ़ाना है । आज रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा, उन्नति सभी कार्य इस सरकार की योजनाओं द्वारा ही संभव है । कार्यक्रम में क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉक्टर तनु राज सिरोही, क्षेत्रीय सहसंयोजक विकास शुक्ला एवं अनेकों वरिष्ठ पदाधिकारी ने अपना मार्गदर्शन दिया ।

 

शराब की 26 को बंद रहेगी दुकाने
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गणतंत्र दिवस (२६ जनवरी) के अवसर पर आबकारी अनुज्ञापनों को पूर्ण दिवस बन्द रखे जाने का प्राविधान है।उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम १९१० की धारा ४० के अधीन उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की संख्या और स्थिति नियमावली, १९६८ के नियम-१३ (ख) एवं आबकारी नीति वर्ष २०२३-२४ में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत निर्गत अनुज्ञापनों की निबन्धन एवं शर्तों में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (२६ जनवरी) के अवसर पर आबकारी अनुज्ञापनों को पूर्ण दिवस बन्द रखे जाने का प्राविधान है। अतः जनपद मुजफ्फरनगर की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर के थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन, मॉडल शॉप, भांग की दुकानों, एफ०एल०-६ध्७ बार अनुज्ञापन तथा डिनेचर्ड स्प्रिट के थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन एफ०एल०-१६/१७, मिथाईल अल्कोहल के एम०ए०-२ व एम०ए०-४ थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन दिनांक २६-०१-२०२४ को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्ण दिवस बन्द रखी जायेंगी। इस बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार के प्रतिफल/अभिकर में छूट आदि देय नहीं होगी।

 

25 से प्रयोगात्मक परीक्षा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। २५ जनवरी से होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए १३३ विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसके लिए जिले को नौ सेक्टर में बांटा जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं २५ जनवरी से एक फरवरी तक होनी हैं। इसके लिए परिषद की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जिले में १३३ केंद्रों पर इंटरमीडिएट के करीब ४० हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा हर ब्लॉक पर नोडल अधिकारी भी बनाया जाएगा। सभी केंद्रों पर घूमकर परीक्षा का निरीक्षण किया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी डॉ. सोहन पाल रहेंगे। कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर नजर रखी जाएगी।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + sixteen =