समाचार (Muzaffarnagar News)
नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन

तितावी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र तितावी में नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी का फीता काटकर उद्धाटन किया गया। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थानाक्षेत्र तितावी में नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी का फीता काटकर उद्धाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी थाना तितावी से दूर स्थित ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले लोगों की सुविधा हेतु बनाया गया है। नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा अन्य जनपदों से आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दष्टि रखते हुए चेकिंग की जाएगी। जिससे आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढेगा, साथ ही किसी भी फरियादीध्पीडित की समस्या पर तत्काल कार्यवाही भी की जा सकेगी। नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही, उत्पन्न समस्याओं में तत्काल पुलिस की सेवा आम जनता को मिल सकेगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी लालूखेड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में घूमकर लोगों से संवाद करें जिससे कि क्षेत्र में भयमुक्त माहौल पैदा हो। चौकी में २४’७ पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे तथा हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल एवं फरियादियों/पीडितों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार, एसडीएम सदर परमानन्द झा, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर, थानाध्यक्ष तितावी जोगिन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एसएसपी ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
तितावी।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना तितावी पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित । समाधान दिवस के पश्चात थाना तितावी का निरीक्षण किया गया।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना तितावी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र नागर सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अभिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समाधान दिवस के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तितावी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, बंदीग्रह, बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया । एसएसपी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर/शातिर अपराधियों की निगरानी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तितावी पर उपस्थित पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
लकड़ी कटर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भोपा थाना क्षेत्र में एक महिला की उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई जब महिला लकड़ी कटर मशीन की चपेट में आ गई एकाएक हुए इस दर्दनाक हादसे से जहां मोके पर अफरातफरी का माहौल बन गया तो वहीं सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी करते आगे की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है बताया जा रहा है की महिला तीन चार साल से यहाँ काम कर रही थी मृतका के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे है उधर पुलिस का कहना है की अभी शव कब्जे में नही लिया गया है परिजनों द्वारा अगर तहरीर दी जायेगी तो कार्यवाही करेंगे। बता दें जनपद भर में चल रहीं है अवैध आरा मशीने व् कटर मशीन हो रहा बड़े पैमाने पर राजस्व नुकसान जा रही है जान मॉल भी। भोपा थाना क्षेत्र के मु० नगर मार्ग में कटर मशीन की चपेट में आने से भोपा निवासी सीता पत्नी कृष्णपाल की हो गई मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। उधर सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी।
गौशाला का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० वैभव आर्य, पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर तथा राजीव कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा अस्थाई गौशाला रायपुर अटेरना का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता के दिशा निर्देशन में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० वैभव आर्य, पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर तथा राजीव कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा अस्थाई गौशाला रायपुर अटेरना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंशो हेतु हरे चारे , पानी , तथा साफ सफाई की उचित व्यवस्था पाई गई, ठंड से बचाव के लिए तिरपाल लगाए हैं। केयर टेकर को ससमय गौशाला में उपस्थित होकर कार्यभार सम्भालने हेतु कहा गया।
शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन पर चलाये जा रहें अपराधियों व वारंटियों व वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान में थाना सिविल लाईन प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में कच्चीसडक चौकी प्रभारी अमरेश कुमार व उनकी टीम मुखबिर की सूचना पर बामनहेड़ी बिजली घर के पास से एक शातिर दिलशाद अहमद पत्र मोमिन निवासी मौहल्ला शाहविलायत थाना भवन जनपद शामली को मय ०३ अदद चाकू नाजायज व ०२ अदद तलवार नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभि० के नाम दिलशाद अहमद पत्र मोमिन निवासी मौहल्ला साहविलायत थाना भवन जनपद शामली हैं।अभियुक्तों के कब्जे से ०३ अदद चाकू नाजायज व ०२ अदद तलवार भी बरामद की हैं।पकड़े गये अभियुक्त को थाना सिविल लाइन पुलिस ने जेल भेज दिया हैं।
समाधान दिवस हुआ आयोजित
ककरौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना ककरौली पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित । समाधान दिवस के पश्चात थाना ककरौली का निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना ककरौली पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
इसके अतिरिक्त एसएसपी द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जानसठ महेशचन्द्र गौतम सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अभिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समाधान दिवस के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ककरौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, बंदीग्रह, बैरक आदि का निरीक्षण कर अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया । महोदय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर/शातिर अपराधियों की निगरानी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानाक्षेत्र ककरौली के ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट तथा भोजनालय का लोकार्पण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना ककरौली पर नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट तथा भोजनालय का किया गया लोकार्पण । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा थाना ककरौली परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट तथा भोजनालय का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। पुलिसकर्मियों पर कानून व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित रखने के लिए कार्य का अत्यधिक दबाव रहता है। पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से थाना सिखेडा परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भोजन के भोजनालय का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित बैडमिंटर कोर्ट पर बैडमिंटन भी खेला गया।
राममंदिर किया भेंट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। व्यापारियो की आवाज व्यापार मंडल ने मनाया गौरव स्वरूप का जन्म दिवस पर किया राम मंदिर भेंट। जिलाध्यक्ष एवं संस्थापक शलभ गुप्ता के नेतृत्व मै आज व्यापारियों मे वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के आवास पर जाकर उन्हे उनके ५६ वे जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी भगवान श्री राम का मंदिर भेट कर उनके उज्जवल भविष्य एवं लम्बी उम्र की कामना की। बधाई देने वालो मै मुख्य रूप से शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा, हिमांशु गोयल,लवी गोयल,कृष्णपाल ठेकेदार,विजय बाटा, अमित शील,सनी बिरला आदि व्यापारीगण मौजूद रहे!
75वां गणतंत्र दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में ७५ वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, झंडारोहण चीनी मिल उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम द्वारा किया गया तथा अपने संबोधन में चीनी मिल उपाध्यक्ष द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई व भविष्य में भी अपने कार्य में निरंतरता रखते हुए निरंतर नए आयाम हासिल करने के सभी श्रमिकों से अपील की गई, मिल कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय एवं चीनी मिल द्वारा संचालित संपूर्णा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भरपूर सराहना की, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए तथा संपूर्णा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के पिछले बैच के प्रशिक्षुओ को प्रमाण पत्र वितरित किये गये, कार्यक्रम का संचालन आशीष देव त्यागी द्वारा किया गया इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, तकनीकी प्रमुख प्रवीण शर्मा, प्रक्रिया हेड सरबजीत सैनी, फाइनेंस हेड पंकज अग्रवाल, केन हेड उत्तम वर्मा, सुधीर तोमर तथा श्रमिक यूनियन प्रतिनिधि सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, घनश्याम सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी जिसमें ब्रजराज यादव, करण सिंह, शिवकुमार पुंडीर, गजेंद्र सिंह, अबुल हसन, रविंद्र चौहान, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, एवं काफी संख्या में श्रमिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रमोद त्यागी को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी को वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच द्वारा सम्मानित किया गया वीरेन्द्र वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी देवी सिंह सिंभालका तथा संचालन प्रमुख समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा ने किया सभी वक्ताओं ने प्रमोद त्यागी को एक कमर्ठ ईमानदार राजनेता बताया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की मंच की ओर से शाल पटका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है। कि मैंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं पूर्व गवर्नर श्री वीरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में काम किया है तथा सदैव ही दोनों महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलकर समाज की सेवा करने का काम किया है इससे पूर्व पार्क में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा देश के सभी महान स्वतंत्रता सेनानी यो को याद किया गया इस अवसर पर प्रमुख राजनीतिज्ञ आनन्द प्रकाश त्यागी, मंच के महामंत्री बृजबीर सिंह एडवोकेट, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं सुभाषचन्द्र शर्मा,जगदीश अरोरा, हाजी सरफराज, सुदेश मालिक, नानू मिया, यशपाल सिंह विश्ववंधु, सुन्दर पाल सिंह, मनोज राठी, संजीव मलिक, विक्रांत मलिक शंशाक शर्मा, विनोद कुश, शिवम त्रिपाठी, सत्यबीर सिंह, उदेयन पंवार, रविन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
स्मार्टफोन का किया वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर मैं स्वामी विवेकानंद युवा शक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन का वितरण वहद स्तर पर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज में दीघ्प प्रज्वलित करके किया गया जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा ने व जीआईसी कॉलेज की प्रीति चौधरी नोडल अधिकारी की उपस्थिति में किया गया इसके साथ-साथ कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सिंह एवं कालेज प्रबंधन समिति के अरुण खंडेलवाल ने कॉलेज के छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया तथा साथ ही साथ यह भी अवगत कराया गया कि इस टेक्नोलॉजी के समय में मोबाइल के उपयोग के बारे में अवगत कराया गया अंत में कार्यक्रम समापन के उपरांत डॉक्टर अरविंद कुमार ने छात्र छात्रों का उत्साह वर्धन किया
वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)महामंत्री वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनग र्शलभ गुप्ता एड.द्वारा बताया गया की हर वर्ष की भाँती द्व4 वर्ष भी राजवंश सभा मुझफ्फरनगर द्वारा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम ५ गायत्री मंत्र का जाप कोया फिर सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग ओर महिला अध्यक्ष शुभ्रा गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से धवजरोहन किया गया उसके उपरांत सभा के महामंत्री शलभ गुप्ता द्वारा राष्ट्रगान कराया गया। कार्येकर्म को सबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने अमर बलिदानियो ओर शहीदो की कुर्बानियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को देश के प्रति अपनी एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्येकर्म मै आकाश गुप्ता द्वारा वन्दे मातरम का गीत गया । कार्येक्रम को शलभ गुप्ता,अनिता राजवंशी,शुभ्रा गुप्ता,गुंजन गर्ग,बिंदिया मित्तल,राजकुमार गोयल,विपिन गुप्ता ,कुलदीप गुप्ता,बीना कुमार,प्रशांत कुमार,विजय गर्ग,अरुण गुप्ता,अजय गर्ग,अमित मोहन मित्तल,आकाश गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। सेकड़ो की संख्या मै राजवंश बंधु मौजूद रहे।
दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज-नई मंडी, मुजफ्फरनगर में ७५ वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से बनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एन०सी०सी० और स्काउटस ने शानदार मार्च पास्ट किया।
विद्यालय के श्री प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने प्रातः१०ः०० बजे तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एन०सी०सी० अधिकारी श्री वाजिद अली के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया और जर्मन ड्रिल करते हुए कई आकर्षक आकृतियां बनाई।
इससे पूर्व प्रातः ८ः३० बजे विद्यालय के छात्रों ने श्री राहुल राणा- पीटीआई एवं अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और पूर्व प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद शर्मा विद्यावती प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। मंच संचालन श्री सुभाष चंद्र और श्रीमती अरुणा रानी-प्रवक्ता ने किया।
भारत माता चौंक पर व्यापारी सुरक्षा फोर्म द्वाराहुआ ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। व्यापारी सुरक्षा फोर्म द्वारा नगर में एकमात्र भारत माता चौक प्रेमपुरी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुशील कुमार सिलो ने ध्वजारोहण किया।जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू ने कार्यक्रम का संचालन किया व्यापारी सुरक्षा फोर्म भारत माता चौक इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रविंद्र तालियांन ने नई कमेटी की घोषणा कर जिला अध्यक्ष के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित कराये। बाद में क्षेत्र के लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये और मौके पर उपस्थित युवाओं ने गीत गजल देशभक्ति के तराने प्रस्तुत किये जिला अध्यक्ष विस्वदीप गोयल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि संगठन उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेगा इससे पूर्व शाखा अध्यक्ष रविंद्र तालियांन ने अपनी टीम के साथ आमंत्रित अतिथियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने संविधान सम्मत कार्य करने की शपथ ली इस आयोजन में सर्वश्री प्रियांशु गोयल, मनोज गुप्ता, सलोनी कश्यप, विकास पाल, अजय शर्मा, सतीश सिंघल, सचिन शर्मा, पुष्पेंद्र गौतम, अभय गर्ग, नीरज गर्ग, शुभम गर्ग, गौरव जैन, वरुण, संदीप पवार, रवि धीमन, सविता कश्यप, शुभम संगल, अरुण रस्तोगी, डॉक्टर संजय अग्रवाल, अनिल जैन, दीपक शर्मा, दिनेश वर्मा, नीरज गोयल, करण वर्मा, विपुल मास्टर, प्रवीण मास्टर, अर्जुन, राजपाल कश्यप, मास्टर जगपाल सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अभिनव मिसाल- गणतंत्र दिवस के दिन करवाया नेत्रदान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति के रक्तदान के बाद नेत्रदान के प्रति समाज को जागरूक करने के प्रयासों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है , २०२३ में तीन महादानियों के नेत्रदान के बाद २०२४ के शुरुआती महीने में ही समर्पित युवा समिति की प्रेरणा से हुआ नेत्रदान गांधी कॉलोनी निवासी श्रीमती चंद्रकांता का आकस्मिक निधन हो गया परिवार में चर्चा हुई कि माता जी की परम इच्छा नेत्रदान करने की थी तो उनके पुत्र मनोज गुलाटी, राजीव गुलाटी तथा पुत्री वंदना तनेजा दिव्या बब्बर ने सर्वसम्मति से माता जी के नेत्रदान करने का निर्णय लिया और समर्पित युवा समिति के अमित पटपटिया से संपर्क किया बात होते ही समर्पित युवा समिति की टीम संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में नेत्रदान के पुण्य कार्य को संपन्न करने के प्रयास में लग गई तुरंत मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में संपर्क किया गया जहां से कुशल एवं अनुभवी डाक्टर एवं उनकी टीम ने समय से पहुंच कर देर रात्रि नेत्रदान संपन्न करवाया। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ जतिन कम्बोज के अनुसार दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं व अतिशीघ्र २ सुपात्र व्यक्तियों को प्रत्यारोपित कर दिए जायेंगे।
संजीव अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष समर्पित युवा समिति के माध्यम से तीन महादानियों ने अपने परलोक गमन के बाद नेत्रदान किए थे इस वर्ष पहले ही महीने में समर्पित युवा समिति के माध्यम से नेत्रदान हुआ है। अमित पटपटिया ने बताया की समर्पित युवा समिति रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है मृत्यु के ६ घंटे के भीतर नेत्रदान कराया जा सकता है सभी को गुलाटी परिवार से प्रेरणा लेकर इस प्रकार के पुण्य कार्य को करना चाहिए हितेश आनंद ने कहा कि समिति शीघ्र ही नेत्रदान पंजीकरण शिविर लगाएगी और समाज को जागरूक कर भविष्य के लिए नेत्रदाता तैयार करेगी।
जुआरियों के नकदी सहित किया गिरफ्तार

खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खतौली पुलिस द्वारा ०८ जुआरियों को जुआ खेलते हुए किए गए गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल ०१,३६,५००/- रुपये नगद, ०६ मोबाइल फोन तथा ०१ गाडी बरामद । जनपद मुजफ्फरनगर में जुए/सट्टे पर नियंत्रण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिहं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा २६ जनवरी की रात्रि में ०८ जुआरी अभियुक्तगणों को जुला खेलते हुए अभियुक्त राजू उर्फ सोनी के मसकन से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से ०१,३६,५०० रुपये नगद, ०६ मोबाईल तथा ०१ गाड़ी बरामद की गयी है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण राजू उर्फ सोनी पुत्र मूलचन्द निवासी गीतापुरी थाना खतौली, विकास गोयल पुत्र व्रिकम सैन निवासी मौ० जमुना विहार, अर्जून पुत्र रमेश निवासी मौ० बाल्मिकि वस्ती के पास ज्वालापुर थाना हरिद्वार जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड), अशोक पुत्र जमूना प्रसाद निवासी राजघाट होली मौहल्ला कनखल हरिद्वार (उत्तराखण्ड), मोहित त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी निवासी हरिनगर वेस्ट मोतीनगर दिल्ली, कादिर पुत्र रफीक बेग निवासी जहागीराबाद कस्बा बुलन्दशहर, दानिश पुत्र चॉद निवासी शहजादा बाग इन्द्रलोक दिल्ली, शमशाद पुत्र बफई अहमद निवासी फेस १ प्लाट १ शहजादा बाग इन्द्रलोक दिल्ली प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण राजू उर्फ सोनी व विकास नें बताया कि अभियुक्त विकास बाहर से लोगो को जुआ खेलने के लिए बुलाता है तथा राजु उर्फ सोनी बाहर से आये लोगों के साथ जुआ खेलता है । अभियुक्तगण रोजू उर्प सोनू व विकास उपरोक्त चालबाजी करके लोगो के रुपये जीत लेते है । जीते हुए रुपयों में से राजू उर्फ सोनी का हिस्सा ७० प्रतिशत होता है तथा विकास गोयल का हिस्सा ३० प्रतिशत होता है । जिसके कब्जे से कुल ०१,३६,५०० रुपये नगद, ५२ ताश के पत्ते, ०१ गाडी एक्सेन्ट, ०६ मोबाइल फोन बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० मुकेश कुमार, .उ०नि० कौशल गुप्ता, दुजेन्द्र सिह, है०का० सौरभ कुमार, का० अजीत सिहं, योगेश कुमार, योगेश कुमार, मनवीर सिहं, गौरव कुमार थाना खतौली शामिल रहे।
जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की विकास भवन सभागार में बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संमपन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विकास भवन सभाकक्ष, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-२०१३ के अन्तर्गत निर्धारित व्यवस्था के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आहूत हुयी। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा बैठक का संचालन करते हुए मा० सदस्य एवं नामित सदस्यो को विभागीय विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-२०१३ के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र हेतु ७९.५६ तथा शहरी क्षेत्र हेतु ६४.४३ प्रतिशत आबादी को आच्छादित करने का प्राविधान है, जो पूर्ण है। समय-समय पर प्रचलित राशन कार्डों का सत्यापन कराया जाता रहता है, जिनमें से अपात्रों को निकालकर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र परिवारो को सम्मिलित करने की कार्यवाही की जाती रहती है। इस सम्बन्ध में मा० अध्यक्षध्जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के अन्तर्गत राशन कार्ड आवेदनो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाये। मा० अध्यक्षा, नगर पालिका परिषद्, मुजफ्फरनगर श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा अपेक्षा की गयी कि वितरण को गुणवत्तापरक तथा शत् प्रतिशत प्रभावी बनाना सुनिश्चित कराया जाये। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी अवगत कराया कि कतिपय पात्र परिवार उनसे राशन कार्ड बनवाने हेतु अनुरोध करते है। जिला पूर्ति अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा वितरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि वर्तमान में सिंगल स्टेज व्यवस्था से परिवहन ठेकेदारों के माध्यम से शत् प्रतिशत खाद्यान्न उचित दर दुकानों पर पहुँचाया जा रहा है, जिसका सत्यापन ग्राम पंचायत अधिकारीध्सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक से होने के उपरान्त ई-पॉस मशीन के माध्यम से अंगूठा लगाकर वितरण होता है, जिसका प्रतिशत ९९.९९ है। वर्तमान में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को ०२ किग्रा० गेहूँ व ०३ किग्रा० चावल प्रति यूनिट तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को १४ किग्रा० गेहूँ तथा २१ किग्रा० चावल प्रति कार्ड निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। प्रत्येक तीन माह में मात्र अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी वितरित करायी जाती है। कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो को ९९७ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत राशन कार्ड जारी कर आच्छादित किया गया है। स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत ५० उचित दर दुकानें आवंटित हुयी है तथा जनपद की कुल ८४४ दुकानों में से २७५ उचित दर दुकानें महिलाओं को आवंटित है। उचित दर दुकानों की आर्थिक व्यवहार्यता बढाने के लिए उन्हें पीएमवाणी, जनसुविधा केन्द्र आदि कार्य करने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत २५३२ पात्र परिवारो को मौके पर राशन कार्ड निर्गत कराये गये है तथा उज्ज्वला योजना के ११७४४ परिवारो को उज्जवला योजना से लाभान्वित कराया गया। मा० सदस्य श्री होतीलाल शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि कतिपय सबल परिवार उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है, जिसपर जिला पूर्ति अधिकारी महोदय द्वारा सत्यापन से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पात्र परिवारो को लाभान्वित कराने हेतु हम कटिबद्ध है, इस क्रम में राशन कार्डों का सघन सत्यापन अपेक्षित है। मा० सदस्य, श्री राजीव कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि निराश्रितध्विधवा महिलाओ, जिन्हें राशन कार्ड जारी नहीं है, को राशन कार्ड जारी कराये जाए। जिसपर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पात्रताध्शर्तों से अवगत कराते हुए आवेदन उपरान्त राशन कार्ड जारी करने हेतु आशान्वित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जानकारी की गयी कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी को कितना-कितना खाद्यान्न कितने मूल्य पर दिया जाता है जिसपर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पुनः अवगत कराया गया कि वर्तमान में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को ०२ किग्रा० गेहूँ व ०३ किग्रा० चावल प्रति यूनिट तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को १४ किग्रा० गेहूँ तथा २१ किग्रा० चावल प्रति कार्ड निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजना उचित दर दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन (ई-कांटा) लिंक ई-पॉस मशीन के माध्यम से उचित दर विक्रेताओ द्वारा वितरण किया जायेगा। इस हेतु तहसीलवार व्यवस्थाध्तैयारी की समीक्षा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार तहसीलवार हो चुकी है। उक्त प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन (ई-कांटा) लिंक ई-पॉस मशीन माह फरवरी, २०२४ में प्राप्त होकर माह मार्च, २०२४ में उक्त से वितरण सम्भावित है। उक्त योजना का जिलाधिकारी महोदय द्वारा वृहद प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया तथा उक्त के लाभ जनसामान्य तक पहुँचाने के निर्देश भी दिये। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अन्त में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता एवं अपात्रता के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी सिटी ने सुनी समस्याएं
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना पुरकाजी पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना पुरकाजी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजु कुमार साव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अभिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दी गुड खाण्डसारी ने मनाया गणतंत्र दिवस
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)दी गुड,खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के कार्यालय प्रांगण मे गणतन्त्र दिवस का कार्यक्रम पूर्ण निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण करके एवं राष्ट्रगान के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्यामसिंह सैनी ने किया। देश की आन-बान और शान पर मरमिट कर देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले और देश की सीमाओ की रक्षा करते हुए अपनपे प्राणो की आहुति देने वाले अमर शहीदो को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष संजय मित्तल, श्यामसिंह सैनी, जितेन्द्र कुच्छल, राजेन्द्र सिंघल, संजय मिश्रा, महेश चौहान व सुनील तायल द्वारा ओजपूर्ण सम्बोधन किये गए। देश की एकता व अखण्डता के लिए प्रतिज्ञा की गयी। एसोसिएशन के मंत्री श्यामसिंह सैनी द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेने वालो के प्रति आभार प्रकट किया गया एवं टीम भावना से काम करने पर एसोसिएशन की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। अमर शहीदों को श्रृद्धांजलि एवं प्रसाद वितरण के उपरान्त कार्यक्रम का समापन किया गया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में एसोसिएशन के व्यापारी सदस्यों, पदाधिकारियों, दी नई मन्डी गौशाला, खाद्यान्न व्यापार संघ, व्यौपार कर्मचारी संघ, ब्रोकर एसोसिएशन एवं पल्लेदार एसोसिएशन एवं विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियो आदि ने अपना पूर्ण सहयोग देते हुए इस पर्व को हर्षोल्लास एवं निष्ठा पूर्वक मनाया गया। इस समारोह मे कृष्णचन्द मूंधडा, हरिशंकर तायल, सुरेन्द्र बंसल, राजेश गोयल, सुरेश चन्द, संजीव गोयल, निरंजन कुमार, पंकज जिन्दल आदि मौजूद रहे।
भारतीय विकास पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक काली नदी के पास मैहल्ला गउशाला नया बॅस शमशान घाट के समीप आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता अतरसिंह कश्यप ने की तथा संचालन सतबीर सिंह श्रीराम नर्सरी वालो ने की। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने काली नदी पर पुल बनवाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। बैठक मे राधेश्याम, चन्द्रभान, विनोद, गौरव, जहीर, खालिक, रामसिंह, पप्पी सैनी, बुद्धू, राजेश, मंजु, शिवांशु, लक्ष्य, ब्रज, मनीष, अशंक आदि मौजूद रहे।
शादी अनुदान के लिए 31 मार्च तक करे आवेदनः शक्ति सरन श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर। शक्ति सरन श्रीवास्तव पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोडकर) के अन्तर्गत विभागध् शासन द्वारा वर्ष २०२३-२४ से पर्याप्त मात्रा में धनांवटन उपलब्ध है। योजना के अन्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वे आवेदक पात्र होगें जिनकी शहरी क्षेत्र में कुल वार्षिक आय ५६,४६०/-रू० व ग्रामीण क्षेत्र में कुल वार्षिक आय रू० ४६,०८०/- प्रतिवर्ष तक हो जिन आवेदको की पुत्रियों का विवाह दिनांक ३१.०३.२०२४ तक है वे तत्काल पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर ीजजचरूध्ध्ेंकपंदनकंदण्नचेकबण्हवअण्पद पर आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करते समय अग्रलिखित अभिलेखों की आवश्यकता होगी। (आवेदक एवं उसकी पुत्री का अपडेट आधार कार्ड, तहसील द्वारा जारी आवेदक का आय एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार लिंक बैंक खाता, शादी कार्ड) अतः योजनान्तर्गत उपरोक्त अर्हता रखने वाले आवेदक तत्काल आनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करे। ताकि उनको ससमय लाभान्वित कराया जा सके। अन्य किसी माध्यम से आवेदन करने की कोई व्यवस्था नही है।
सप्ताहिक भव्य गीता पाठ व भजन भाव 28 को
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से सप्ताहिक भव्य गीता पाठ व भजन भाव २८ जनवरी दिन रविवार को शाम ६ः३० से ७ः३० बजे तक श्री नीरज गर्ग जी के सौजन्य से संकीर्तन भवन नई मंडी मुजफ्फर नगर में अयोजित किया जायेगा।
ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में छाया मातम
छपार/मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर -रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया तथा सवार युवती को भी मामूली चोटें आई हैं।वहीं ट्रक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना छपार क्षेत्र के गांव सिसौना व रामपुर तिराहे के मध्य मोती रेस्टोरेंट के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।बाइक पर दो युवक व एक युवती सवार थे।एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में बसेड़ा मार्ग निवासी कपिल पुत्र दीपचंद २३ वर्ष अपनी बाइक द्वारा पड़ोस के ही युवक श्रीकांत पुत्र स्व.रणजीत १९ वर्ष के सँग थाना छपार क्षेत्र के किसी गांव में गये थे।लौटते समय इन दोनों के अलावा बाइक पर एक युवती भी सवार थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार बहुत तेजी में थे तथा रॉन्ग साइड बाइक चला रहे थे की उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गयी। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि युवक गलत साइड से जा रहे थे की अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिसमे दो युवकों की मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।पुलिस जांच में जुटी है ।ट्रक की जानकारी कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
कीमती सामान चोरी किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)घर का ताला तोडकर अज्ञात चोरों ने घर में रखी नकदी व सोनू चांदी के गहने चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीडित ने पुलिस से शीघ्र मामले के खुलासे की मांग की है। जानकारी के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव हडौली निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र हरिसिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वहपरिवार सहित घर से बाहर गया था, इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोडकर घर में रखी २० हजार की नकदी व सोने-चांदी के गहने तथा एक स्टेबलाइजर, मिक्सी आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में बढौत्तरी हुई है, जिससे लगता है कि चोरों के हौंसले बुलंद हो गये। आये दिन चोरी की घटनाएं बढती जा रही है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान खडे हो रहे है।


