समाचार (Muzaffarnagar News)
भाजपा के चुनावी कार्यालय का हुआ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भाजपा के चुनाव कार्यालय के उदघाटन के साथ ही जनपद मे लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया। चुनाव कार्यालय के खुलने के साथ जहां एकाएक राजानैतिक सरगर्मियां बढ गई वहीं दूसरी और सर्दी के बावजूद राजनीतिक माहौल गर्मा गया।
शहर के महावीर चौक के समीप स्वरूप स्कवायर मार्किट में भाजपा ने अपने लगी स्थल पर चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। चुना कार्यालय के उदघाटन अवसर पर पधारे दीपांशु जी महाराज ने विधिवत से उदघाटन किया। हवन-पूजन के साथ कार्यालय की शुरूआत हुई। इस अवसर पर पधारे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं संघ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर पूरी एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारी मे जुट जाने का आहवान किया। कार्यक्रम मे पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर सैनी, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, भाजपा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान की धर्मपत्नि श्रीमति सुनीता बालियान, वरिष्ठ नेता डा.सुभाषचन्द शर्मा, लोकसभा प्रभारी नीरज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,पालिकाध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप, विजय सैनी, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल आदि ने बैठक को सम्बोधित करते हुए चुनाव कार्यालय के उदघाटन अवसर पर बधाई देने के साथ सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियो हेतु बूथ स्तर कर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर सभी मण्डलो के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित जिला शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय गर्ग, संजय अग्रवाल, पूर्व सभासद विकास गुप्ता, श्रीमति गीता जैन, अमित चौधरी, कपिल कुमार, श्रीमोहन तायल, हरीश अहलावत, रमेश खुराना,भाजपा नेता एवं जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य तरूण गोयल, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, भाजपा नेता शरद शर्मा, डा.पुरूषोत्तम गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामनाथ सिंह पुण्डीर, पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ, भाजपा नेता हरीश राठी,विशाल गर्ग, सरिता शर्मा, श्रीमति रेणू गर्ग, एकता गुप्ता,सुनील दर्शन आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चौ. चरण सिंह को जनपद जाट महासभा ने की भारत रत्न देने की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर भारत के राष्ट्रपति को सम्बोधित एक पत्र जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान मसीहा चौ. चरण सिंह ने सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जीया। आजादी के दीवाने चरण सिंह ने गाजियाबाद की सीमा में बहने वाली हिंडन नदी पर नमक बनाया। जिसके फलस्वरूप उन्हे अंग्रेज सरकार ने छह माह की जेल की सजा दी। चौ. चरण सिहं आजादी की लड़ाई के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी संकल्पित थे। दृढ इच्छा शक्ति के धनी चौ. चरण सिंह ने प्रदेश के 27 हजार पटवारियें के त्याग पत्र को स्वीकार कर लेखपाल पद पर नई भर्ती की तथा किसानों के पटवारी आतंक से मुक्ति दिलाई। उन्होंने गरीब किसानों के हक में सस्ती खाद, बीज आदि के संबंध के लिए अनेक कृषि संस्थानों की स्थापना की। वित्त मंत्री तथा उपप्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने मंडल आयोग, अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। उन्होंने ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की स्थापना की। जिससे किसानों के लाभ पहुंचा। ऐसी सादगी के प्रतिमूर्ति किसान पुत्र चौ. चरण सिंह की ईमानदारी ने उनके भीतर निर्भिकता के जन्म दिया तथा उन्होंने किसान मसीहा के रूप में अपने आप को प्रतिस्थापित किया। किसानों की भलाई के लिए जीवन पर्यन्त कार्य करने वाले ऐसे किसान पुत्र को भारत रत्न दिया जाये। इस दौरान जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान, महासचिव संतोष कुमार, हरेंद्र सिंह सिरोही, अनिल चौधरी मुन्नू, देशपाल सिंह, युद्धवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, हरपाल सिंह, नूर हसन, पवन कुमार वर्मा, भोपाल सिंह, रणधीर सिंह, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, देवेंद्र तोमर, ओमपाल सिंह सहित काफी संख्या में जाट महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला कारागार का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में महोदय द्वारा जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
मासिक बैठक का हुआ अयोजन
बुढ़ाना। कंपोजिट विद्यालय रायपुर अटेरना में न्याय पंचायत हुसैनपुर कला की संकुल शिक्षक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। शासन के आदेशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय रायपुर अटेरना में न्याय पंचायत हुसैनपुर कला की संकुल शिक्षक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्याय पंचायत हुसैनपुर कला के ६७ अध्यापकों में से ५६ अध्यापक उपस्थित रहे।
स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली रैली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में शासन के आदेशानुसार प्रधानाचार्य कुशुमलता जी के निर्देशन में श्रीमती सविता रानी ,सविता देवी , शशी शर्मा ,सुदेश कुमारी,रजनी ,सरिता देवी आदि शिक्षिकाओ के सहयोग से विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर व स्लोगन आदि लेकर रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने मतदान करने संबंधी नारा जैसे वोट डालने जाना हैं, अपना फर्ज निभाना हैं लगाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।
समाजवादी पार्टी की पूरे जिले में पीडीए सभाए जारी
अखिलेश यादव का सभी सैक्टर में सभाओ से पहुंचा रहे संदेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान व सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित वरिष्ठ नेताओं की रणनीति में समस्त विधानसभाओं में पीडीए यात्रा जारी है।
मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर २ काशीराम कालौनी व ग्राम शेरनगर में आयोजित पीडीए पखवाड़ा सभा को समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बोबी व अन्य वक्ताओं ने सम्बोधन में भाजपा सरकार में लगातार जातिगत व धार्मिक भेदभाव तथा आरक्षण को कमजोर करने का जिम्मेदार बताते हुए संविधान व देश को बचाने के लिए पीडीए के लोगो से जागरूकता का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अविनाश कपिल सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट,फरमान अली,विभोर त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काटका व पिमोडा में आयोजित पीडीए सभाओ को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, सपा जिला सचिव हाजी इमरान सिद्दीकी, पंकज सैनी,सपा नेता इरशाद गुर्जर, ने कहा कि पीडीए समुदाय को जाति जनगणना, आरक्षण की मजबूती के लिए खड़े होने का आह्वान करते हुए भाजपा द्वारा अपने सरकारी तंत्र के संरक्षण में जनता के मूल मुद्दों को दबाने के लिए धार्मिक मुद्दों को उछालने की साजिश से जागरूक करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पीडीए के लिए सन्देश वितरित किया।
खतौली विधानसभा के ही ग्राम गढ़ी में सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी द्वारा पीडीए सभा के माध्यम से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पत्र बांटा गया।
पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी में सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी,सपा नेता टीटू पाल रमन ने पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक समुदाय से भाजपा की आपसी भाईचारे को तोड़ने तथा इस आड़ में वोट हड़पने की साजिश से जागरूक रहने की अपील की गई।
विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देशभक्ति में कुछ ही खुशनसीब होते हैं, वह कभी मरते नहीं जो शहीद होते हैं। पी.आर.पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक विशेष सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अध्यापक गणों द्वारा महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस सभा में छात्रों ने गांधी जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर आधारित भाषण दिया। छात्रों ने गांधी जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को महसूस कराया। हिंदी अध्यापिका अनीता शर्मा ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अनुसरण करने की प्रतिबद्धता जताई।सभा में छात्रों ने गांधी जी की अहिंसा, सत्य, आत्मनिर्भरता, और समाज सेवा के सिद्धांतों पर गहरा विचार किया और उनके द्वारा चलाई गई आंदोलनों की महत्वपूर्णता पर चर्चा की। सभा में छात्रों ने गांधी जी के उदार मनोबल और साहस की मिसालों का जिक्र करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अद्भुत सभा के माध्यम से हमने गांधी जी की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प किया। यह सभा हमें एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित करती रहेगी ताकि हम भी गांधी जी के आदर्शों के साथ जीने का प्रयास कर सकें। २ मिनट का मौन रखते हुए शहीद स्वतंत्रता सेनानियो और सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज के इस कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, आंचल गुप्ता आदि के सहयोग से किया गया।
छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। श्री राम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के एम०एससी० होम साइंस फूड एंड न्यूट्रिशन की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने श्री राम गर्ल्स कॉलेज के परीक्षा फल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। एम०एससी० (होम साइंस) फूड एंड न्यूट्रिशन के द्वितीय सेमेस्टर में ज्योति सिरोही ने ७२.८ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। गुलिस्ता ने ६९.८ प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान और जैनब ने ६९.६ प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया।वही एम०एससी०(होम साइंस) फूड एंड न्यूट्रिशन के चतुर्थ सेमेस्टर में महरीन फात्मा ने ८३ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। रिया त्यागी ने ८२,५ प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान और हुदा फातिमा ने ७८,१ प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों और परिजनों को दिया। एम०एससी गृह विज्ञान की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की थी, महाविद्यालय में उपलब्ध तमाम शैक्षिक सुविधाओं तथा शिक्षको के मार्गदर्शन से छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के निदेशक डाँ अशोक कुमार एवं श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ० प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीं।
इस अवसर पर श्री राम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ० श्वेता राठी, ने छात्राओं की सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक तथा कलात्मक वातावरण छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए आवष्यक होता है।
इस अवसर पर श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ० श्वेता राठी, प्रवक्ता, रूबी पोसवाल, ईशा अरोरा, सोफिया अन्सारी, अलीना सिद्दीकी, काजल मावी, आयशा गौर और ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।
शोकसभा में दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बिल्डर दिनेश राठी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारी तथा समाज के गणमान्य लोगो ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि जानसठ रोड स्थित गोकुल सिटी के स्वामी एवं बिल्डर दिनेश राठी का बीते दिन जयपुर से लौटते वक्त सडक हादसे मे निधन हो गया था। इस दुखद समाचार से जनपद मे शोक की लहर दौड गई थी। आज गोकुल सिटी में स्व.दिनेश राठी की श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे राजनीतिज्ञो, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकरियों, उद्यमियो तथा गणमान्य लोगो ने स्व.दिनेश राठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डा.वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, हरीश राठी, हरीश अहलावत, अमित चौधरी-वसुन्धरा रेजीडेन्सी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विकास कार्यो को लेकर विकास भवन में बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता आयोजित बैठक मे विकास कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक मे जनपद मे विकास कार्यो को लेकर आहूत बैठक में जनपद मे हो रहे विकास कार्यो की वस्तुस्थिती की जानकारी लेने के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बैठक के दौरान अधिनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यो मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए तथा आच्छादित कार्य समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, एसडीएम सदर परमानंद झा, अधिशासी अधिकारी निर्माण, कर अधिक्षक नगर पालिका सहित कई विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
रामलला दर्शन के लिए अेरवाना
मुजफ्फरनगर। विगत 22 जनवरी को अयोध्या धाम मे हुए श्रीराम लला की मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही देश-प्रदेश मे लोगों के बीच दर्शनो को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। देशभर से करोडो श्रृद्धालु अयोध्या दर्शनो के लिए पहुंच चुके हैं, तथा लोगों के अयोध्या दर्शनो के लिए जाने का सिलसिला जारी है।
इसी संदर्भ मे आज गांधी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता बस द्वारा अयोध्या धाम दर्शनो के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धूमधाम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव
बुढ़ाना। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में विद्यालय के समस्त स्टाफ ,विद्यार्थियों व अभिभावक की उपस्थिति में वार्षिकोत्सव मनाया गया। शासनादेश अनुसार शासन के आदेशानुसार आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव जी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में विद्यालय के समस्त स्टाफ ,विद्यार्थियों व अभिभावक की उपस्थिति में वार्षिकोत्सव मनाया गया।इस उत्सव पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्रामों की प्रस्तुति की गई व अध्यापकों द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। अभिभावकों को निपुण भारत मिशन के विषय में भी बताया गया ।इस उत्सव पर निपुण छात्रों ने भी अपनी निपुणता का प्रदर्शन किया। इस प्रकार से सफलतापूर्वक उत्सव का समापन हुआ।
मतदाता जागरूकता रैली आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)बरला इंटर कॉलेज, बरला में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार बरला इंटर कॉलेज, बरला में छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु, मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता का संदेश दिया। छात्रों ने उत्साह पूर्वक हमारा वोट लोकतंत्र के लिए, वोट फॉर इंडिया, वोट हमारा अधिकार है, आदि नारे लगाते हुए। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
रैली निकालने के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोगों को रोक कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए वोट की महत्ता को बताया और उन लोगों से भी यह आग्रह किया वह भी लोगों को जागरूक करें।
इस कार्यक्रम के संयोजक मनोज सिंह, अमित कुमार, राजकुमार, नरेंद्र कुमार, राम नारायण आदि अध्यापक रहे।
दर्द का बड़ा कारणः यूरिक एसिड बढ़ना व कैल्शियम की कमी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आजकल के खराब खान-पान और दिनचर्या के कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में हाथ-पैर और जोड़ों में दर्द आम हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यूरिक एसिड बढ़ना और कैल्शियम का कम होना है।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय की ओपीडी में अधिक संख्या में दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कम उम्र के युवाओं की संख्या भी अधिक है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ लोगों में पोस्ट फीवर की वजह से यह दर्द होता है तो अधिकांश में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से भी यह दर्द होता है। फिजिशियन डॉ. उमंग सिंघल का कहना है कि जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है और कैल्शियम कम हो जाता है तो दर्द होने लगता है। इसके अलावा विटामिन की कमी होती है। युवाओं में देखा गया है कि उन्हें घर के खाने से ज्यादा बाहर का खाना पसंद होता है। वह फास्टफूड और जंक फूड का सेवन अधिक करते हैं, इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन नहीं मिल पाती है। पानी कम पीने की वजह से भी यूरिक एसिड बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में रोजाना १५० से अधिक मरीज दर्द की शिकायत लेकर पहुंचते है। उन्होंने दवा देने के साथ-साथ सही खान-पान की सलाह दी जाती है। इसी के साथ योग करने से भी काफी आराम मिलता है।


