समाचार (Muzaffarnagar News)
जागरूकता अभियान चलाया
चरथावल।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल विकासखण्ड के ग्राम बिरालसी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज २ के तहत सहायक विकास अधिकारी पंचायत सोमदत्त के नेतृत्व में ग्रामवासियों भारत सरकार की टीम द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। चरथावल विकासखंड के ग्राम बिरालसी में ग्राम प्रधान लोकेश पुण्डीर की मौजूदगी में ग्रामवासियों को सहायक विकास अधिकारी पंचायत सोमदत्त के नेतृत्व में भारत सरकार की टीम द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वच्छता कितनी जरूरी है।सभी शौचालय का प्रयोग करें और खुले में शौच न जाये। शौच के बाद हाथ साबुन से अच्छे से धुले,हाथ धोने के तरीके भी बताये गए। तो वहीं स्वच्छता के घटक मानव मल का सुरछित निपटान घर एवं भोजन की स्वच्छता,पेयजल की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, बेकार पानी की उचित निकासी, पर्यावरण स्वच्छता और कूड़े कचरे का उचित निपटान के साथ ही अन्य जानकारी दी गई।
वीर सपूत चन्द्रशेखर आजार को किया नमन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। क्रांति सेना -शिवसेना कार्यालय पर मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रद्धांजलि दी। जिला महासचिव लोकेश सैनी ने का इस भारत देश का यह भी दुर्भाग्य रहा है कि हमेशा अपनों ने ही अपनों को धोखा दिया है चंद्रशेखर आजाद जी के मित्र ने अपने स्वार्थ के चक्कर में अंग्रेजों से मुखबारी कर दी थी, २७ फरवरी १९३१ को अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने पिस्तौल की आखिरी गोली से अपने प्राण ले लिए थे क्योंकि आजाद जी ने कहा था दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे आजाद ही रहे हैं आजाद ही रहेंगे आजाद जी से अंग्रेजों में इतना खोफ था कि मृत्यु के काफी समय बाद भी अंग्रेजों की हिम्मत नहीं हो रही थी चंद्रशेखर आजाद जी के मृत शरीर के पास पहुंचने की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, संजीव वर्मा ,नगर सचिव आशीष शर्मा प्रदीप कोरी रविंद्र सैनी विशाल सिंघल मोनू चौधरी गोपी वर्मा विनोद पाल संजय तोमर राजकुमार सैनी कुणाल गर्ग राजू कुमार सूरज कुमार प्रमोद कुमार आदिध्कार्यालय पर मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रद्धांजलि दी।
मंत्री संजीव बालियान ने किया सड़क का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा खतौली के भटौड़ा गाँव में जनसंपर्क अभियान किया इस दौरान युवाओं की उमड़ी भीड़ ने संजीव बालियान का जोरदार स्वागत कर लोकसभा चुनाव २०२४ का आगाज कर दिया, इस दौरान डॉक्टर संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की चित्तौड़ा झाल गंगनहर से भटौड़ा गाँव तक २ किमी लम्बाई तक की सड़क (कुल लागत ८७ लाख) का शिलान्यास किया।।
मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में सुपर स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभभियान चलाया गया। जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर अरविंद मल्लप्पा बंगारी के दिशा-निर्देश में चलाए जा रहे सुपर स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर की कक्षा ८ की छात्राओं ने आस-पास के लोगों को मतदान साक्षरता के लिए डोर टू डोर जाकर मतदान से संबंधित जानकारियां दी और उन्हें मतदान की प्रक्रिया को समझाया तथा वोट डालने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त स्वामी कल्याण देव बालिका इण्टर कॉलेज भोपा मु०नगर में भी डोर टू डोर मतदाता जागरूकता जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
पुलिस ने शातिर को दबोचा
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुएपुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनातउ०नि० रोहित कुमार, का० राकेश कुमार, का. रोहित राठौर देखरेख शान्ति व्यवस्था व चौकिंग सदिग्ध वाहन/व्यक्ति व तलाश वांछित अपराधी/वारन्टी इलाका थाना क्षेत्र चौकी मोरना से वारण्टी मिन्टू पुत्र जगदीश नि० ग्राम मोरना थाना भोपा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मिन्टू उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
एस.एन.सी.यूनिट का किया दौरा

चरथावल। थाना चरथावल क्षेत्र से १९ फरवरी को लावारिस अवस्था में प्राप्त नवजात बालिका/शिशु के स्वास्थ्य में सुधार। नवजात शिशु की देखरेख एवं संरक्षण हेतु जिला महिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यूनिट का किया गया दौरा। बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार एवम जिला बाल सरंक्षण इकाई से नीना त्यागी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यूनिट का दौरा किया गया। थाना तितावी क्षेत्र से लावारिस अवस्था मे प्राप्त नवजात शिशु जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर राखी देवी द्वारा रात को लगभग १० बजे एस.एन.सी. यूनिट मे भर्ती कराया गया है उक्त नवजात बालिका/शिशु की हालत गंभीर है । डा अनुज राजवंशी द्वारा बताया गया कि नवजात की स्थिति गंभीर है, वजन कम है व इन्फेक्शन है। थाना चरथावल क्षेत्र से लावारिस अवस्था में प्राप्त नवजात बालिकाध् शिशु के स्वास्थ्य में सुधार है। स्टाफ नर्स श्रीमती सीमा व श्रीमती सुरुचि द्वारा बताया गया कि दोनो नवजात बालिकाओं की शिशु की पूर्ण रूप से देखभाल की जा रही है।
चौराहे का नामकरण करने की मांग को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बा्हमण समाज के प्रमुख लोगों ने आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप से मिलकर शहर में किसी चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम जी के नाम पर करने की मांग की इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित प्रदीप शर्मा प्रमुख समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा बा्हमण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा देवेश शर्मा राजेश पराशर राजीव शर्मा सभासद अमित शर्मा सभासद विनोद वत्स विपुल त्यागी अमित शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चरथावल। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देश पर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेविका पूजा के संयोजन में ब्लॉक सदर विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबॉल,कबड्डी,रस्साकशी और खो खो खेल का आयोजन किया गया वॉलीबॉल मैच में प्रथम स्थान चरथावल टीम ने प्राप्त किया वह दूसरा स्थान बधाई कला ने प्राप्त किया वही खो खो महिलाओं में माखियली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दूसरा स्थान मिमलाना की टीम ने प्राप्त किया खो खो मैच में पुरुष की टीम सदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दूसरा स्थान नगला राई की टीम ने प्राप्त किय रस्सा कशी मैच में प्रथम स्थान शेरनगर ने प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान चरथावल की टीम ने प्राप्त किया मुख्य अतिथि आनंद कुमार,अंकित आर्य,सागर,मोहम्मद शाहरुख,महिला मंडल अध्यक्ष मोनिका ने विजेता टीम को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की यूथ क्लब के अध्यक्ष कुमारी मोनिका का विशेष सहयोग रहा ! राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका पूजा ब्लॉक सदर मौजूद रही।
पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली में महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे महिला समन्वय समिति ने डीएम कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा।
आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंची महिला समन्वय समिति की पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मे पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली मे महिलाओ पर हो रहे अत्याचार पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान अर्चना शर्मा, पूनम रानी आदि पदाधिकारी मौजूद रही।
शातिर वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा एक वांरटी अभियुक्त गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर के आदेश के अनुक्रम में वाछित/ वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पर टीम गठित टीम द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त आलोक पुत्र स्व० श्री सन्तराम नि० साकेत कालोनी थाना सि०ला० मु०नगर को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था के चुस्त-दुरूस्त रखने के उददेश्य से कई इंस्पैक्टर व थाना प्रभारियों का स्थानान्तरण किया है।
एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेशानुसार इंस्पैक्टर सुल्तान सिंह को प्रभारी माफिया आर्थिक गतिविधि विश्लेषण सैल से प्रभारी साईबर थाना बनाया गया है। निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी साईबर थाना से स्थानान्तरित कर प्रभारी स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम सैल बनाया गया है। इसी क्रम मे इंस्पैक्टर मुनीश कुमार को इंस्पैक्टर क्राईम थाना छपार से प्रभारी कचहरी सुरक्षा बनाया गया है। निरीक्षक विकास यादव को अपराध शाखा से अरिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना छपार बनाया गया है। सब इंस्पैक्टर रोहित कुमार को चौकी प्रभारी मोरना से प्रभारी चौकी कस्बा छपार बनाया गया है। सब इंस्पैक्टर विपुल कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा छपार से हटाकर मोरना चौकी प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पैक्टर अरूण कुमार को प्रभारी चौकी कुटेसरा थाना चरथावल से प्रभारी चौकी रोहाना थाना कोतवाली बनाया गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा किए गए स्थानान्तरण के क्रम मे रोहाना चौकी प्रभारी अमित कुमार को रोहाना चौकी से हटाकर कुटेसरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
फरियादियों की मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
आचार संहिता के पालन कराने हेतु दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा मे विभिन्न तैयारियां दुरूस्त की जा रही हैं। वहीं दूसरी और लोकसभा चुनाव मे आचार संहिता के अनुपालन हेतु आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता मे आचार संहिता के पालन हेतु गठित टीम को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक मे जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
कला प्रदर्शनी हेतु आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ललित कला विभाग द्वारा तृतीय वार्षिक कला प्रदर्शनी जो महाविद्यालय के आर्ट गैलरी में चल रही । प्रदर्शनी में न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, गोल्डन पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर व एम०एम० इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता, अनिल सैनी के मार्ग दर्शन में कक्षा १०, ११ व १२ के छात्र व छात्राएं देखने पहुंचे। दोनों ही विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा कला प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए अपनी जिज्ञासाओं को शिक्षकों के मार्गदर्शन में दूर किया। एम०एम० इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता, अनिल सैनी द्वारा महाविद्यालय द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा किया यह महाविद्यालय के द्वारा कला को आगे बढाने का यह एक सराहनीय कदम हैं। जिसके द्वारा छात्र/ छात्राओं को कला के क्षेत्र में आगे बढने में मदद मिलेगी।
ललित कला विभाग के प्रवक्ता कुमार वैभव, सुनील कुमार व प्रीति शर्मा ने उपस्थित छात्र व छात्राओं को ड्राईंग पेटिंग, स्केचिंग, कैरीकेचर, शेडिंग आदि से सम्बन्धित उपयोगी जानकारियां दी व उन्हें बताया की उच्च शिक्षा में ललित कला के द्वारा आप अपना कैरियर संवार सकते है व इसके साथ-साथ शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा उन्होनें चित्रकारी के विषय में अनेक महत्वपूर्ण बातों से छात्र व छात्राओं को अवगत कराते हुए चित्रकारिता में नानाप्रकार के नये-नये प्रयोगों से अवगत कराया ।
कॉलेज प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी छात्र व छात्राओं का हार्दिक अभिनंदन कर धन्यवाद दिया एवं उन्हे उनकी रूचि पूर्ण कार्य कर भविष्य में अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के शुभकामनाएं दी ।
विभागाध्यक्ष एवं अन्य शिक्षकों डा० आशिष गर्ग, श्री डालचन्द, श्रीमति अर्चना, दानिया अंसारी, अंजली, प्रीति शर्मा, शिवांगी पाण्डेय, प्राची गर्ग व कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।
जिला सचिव की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी गठन समय से अनेक पदों पर रहकर समाजवादी पार्टी की सेवा कर रहे ग्राम सिसौना निवासी सपा नेता अनिल नागर को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी का जिला सचिव मनोनीत करते हुए सपा कार्यालय पर उनको मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता अरशद मलिक सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगीता डांगर महिला थाना प्रभारी बनी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह ने महिला थाना श्रीमति सीता सिंह का गैरजनपद मे स्थानान्तरण हो जाने के कारण उन्हे कार्यमुक्त करते हुए उप निरीक्षक श्रीमति संगीता डांगर प्रभारी महिला आयोग बाल सुरक्षा संगठन को महिला थाना प्रभारी श्रीमति सीता सिंह के स्थान पर महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
बरामदगी की लगाई गुहार
शाहपुर। कई दिन से लापता चल रही युवती की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणो ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की बात रखी। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निवासी एक युवती बीते दिन कहीं लापता हो गई। नाबालिग युवती के परिजनो ने थाने पहुंच कर उक्त युवती को सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
फीता काटकर किया शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)इण्डियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां द्वारा बीज बदलाव हेतु एक मोटरसाईकिल रैली निकाली गयी जिसका शुभारम्भ उप गन्ना आयुक्त, सहारनपुर ओमप्रकाश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रधान प्रबन्धक कुलदीप सिंह व विभागाध्यक्ष (गन्ना) यतेन्द्र पंवार द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली निकालने का उद्देश्य कृषकों को सीओ-०२३८ की बुवाई न करके उसके स्थान पर नई प्रजातियों जैसे-सीओ-०११८, सीओएस-१३२३५, सीओएलके-१४२०१ तथा सीओ-१५०२३ की बुवाई करने के लिए जागरूक करना है। रैली का नेतृत्व विनोद कुमार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, रोहाना कलां, शशिप्रकाश सचिव प्रभारी रोहाना कलां, द्वारा किया गया। रैली में कुलदीप पुण्डीर, विक्रान्त चौधरी, अविनाश त्यागी, लक्ष्मण सिंह, कपिलदेव चौधरी एवं अन्य सैंकडो कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली शुभारम्भ के समय सविन्द्र कुमार अतिरिक्त प्रबन्धक (गन्ना), मुख्य अभियन्ता रामबीर सिंह लल्लर, मुख्य रसायनज्ञ पंकज बालियान, विभागाध्यक्ष (लेखा) तरूण कुमार गोड़, लैब ईन्चार्ज कुबेरदत्त शर्मा व आई.टी ईन्चार्ज रजत चौधरी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
डूडा विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी पात्र/अपात्र आवेदको की अन्तरिम सूची 29 फरवरी तक होगी प्रदर्शित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने बताया कि प्रधानमन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत भोपा रोड, बाईपास क्रासिंग, मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन २२४ भवनो ंहेतु वर्ष २०१९-२० में आवेदन आमन्त्रित किये गये थे। विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर में प्राप्त कुल ४८१ आवेदन पत्रों को प्राधिकरण द्वारा पात्रता/अपात्रता की जांच हेतु डूडा विभागको प्रेषित किया गया था। उक्त कुल ४८१ आवेदन पत्रों पर डूडा विभाग द्वारा पात्रता/अपात्रता की जांच के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है। डूडा विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी पात्र/अपात्र आवेदको की अन्तरिम सूची को निम्न स्थलों पर दिनांक २९.०२.२०२४ तक प्रदर्शित किया जा रहा है-
१-कार्यालय विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर,
२-जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), विकास भवन, मुजफ्फरनगर
३-अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कलैक्ट्रेट, मुजफ्फरनगर
उक्त स्थलों पर प्रदर्शित सूची में उल्लिखित पात्र/अपात्र आवेदको को यदि प्रदर्शित सूची में कोई आपत्ति है तो इस सम्बन्ध में अपनी लिखित आपत्ति कोआवश्यक अभिलेखो (आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र) एवं अन्य साक्ष्यों के साथ दिनांक २९.०२.२०२४ को सांय ५.०० बजे तक उपलब्ध बॉक्स में डाल सकतेहै।
उक्त अवधि के उपरान्त किसी भी आपत्ति/सुझाव पर कोई विचार नहीं किया जायेगा तथा प्रदर्शित लिस्ट के अनुसार पात्र आवेदको के मध्य नियमानुसर आवंटन(ड्रा) की प्रक्रिया अपनाई जायेगी।
नील घोडा मिलने से हडकम्प
पुरकाजी। जंगल से कस्बे मे घुसा नील घोड़ा के एक मकान मे घुस जाने से मोहल्ले मे हड़कंप मच गया बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा जनता के सहयोग से उक्त नील घोड़े को पकड़ा जा सका
बीती शाम करीब पोंने ६ बजे कहीं जंगल की तरफ कस्बे मे घुसा नील घोड़ा कस्बे के मोहल्ला सब्जी मंडी स्थित मिया बाबू अजहर हुसैन के मकांन मे जा घुसा जिससे परिजनों सहित मोहल्ले मे हड़कंप मच गया पहले तो परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने नील घोड़े को भागने का प्रयास किया लेकिन उसके आतंक मचाने के चलते बेबस हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दिये जाने पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर घंटो की बड़ी मशक्कत के बाद उक्त नील घोड़े को काबू में किया जा सका तथा लोगों के सहयोग से उसको एक कैंटर गाड़ी में लादकर कर ले जाया जा सका तब कहीं जाकर परिजनों एवं मोहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली
पेटिंग प्रतियोगिता में जौली की फरहा जहरा रही अव्वल
मोरना। स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज बेहडा सादात में नेहरू युवा केंद्र द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों आई अनेक युवतियों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई। जिसमें गांव जौली की फरहा जहरा की पेंटिंग अव्वल रही। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में दौलतपुर, चौरावाला, मोरना, बेहडा सादात, तेवड़ा, ककरौली आदि गांवों आई अनेक युवतियों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई। निर्णायक मंडल के आधार पर फरहा जहारा जौली प्रथम, खुशी गंदासपुर द्वितीय, अलीशबा खाईखेड़ा तृतीय स्थान पर रही जबकि लक्ष्मी बाई समूह की छात्रा मानसी, खुशी, शालु, निकेता, शिखा, आयशा, वाणी, सौम्या, साक्षी, अंशु व सदफ द्वारा बनाया गया सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसमें छात्राओं ने अपने मोबाइल में सेल्फी ली। टैगोर समूह की छात्रा पायल, काजल, सोनी, महिमा, शिवानी, मोनी, शिल्पी ने आओ मतदान करे विषय पर नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की। समापन पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् ऋषिपाल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रबंधक अमित पंवार ने प्रत्येक मतदान में वोट डालने की शपथ दिलाई। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल, शिक्षिका सुमैय्या, सोनम चौधरी व सुभाष कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।


