Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चुनावी सरगर्मियां पकडने लगी जोर, आखिरी दिन भी कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सपा,कांग्रेस तथा आजाद समाजपार्टी कांशीराम सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने कचहरी स्थित न्यायालय मे रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत हो अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज नामांकन के अन्तिम दिन सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर तथा प्रस्तावकों के साथ कचहरी पहुंच कर शहर विधानसभा सीट प्रत्याशी के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान सपा प्रत्याशी सौरभ स्वरूप के साथ सपा नेता शलभ गुप्ता, वसी अंसारी एड. आदि मौजूद रहे। पुरकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने अपने प्रस्तावकांं के साथ पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम मे बुढाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र कश्यप ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

पुरकाजी विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी कांशीराम की प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्रीमति उमा किरण ने अपने प्रस्तावक तथा पार्टी नेताओ के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। आजाद समाज पार्टी के लिए सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रवेज आलम ने कचहरी पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस पार्टी की और से शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.सुबोध शर्मा अपने प्रस्तावको के साथ कचहरी पहुंचे तथा नामांकन पत्र दाखिल किया। बुढाना विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी अनीस ने नामांकन पत्र जमा किया।

बुढाना विधानसभा सीट से अरविन्द कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। खतौली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गौरव कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

चुनावी सरगर्मियां पकडने लगी जोर

मुजफ्फरनगर। (Regional News)  विधानसभा चुनाव 2022 के मददेनजर एक और जहां जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं,वहीं दूसरी और मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। एक और जहां विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियो द्वारा कचहरी स्थित विभिन्न न्यायालयो मे अपनी-अपनी विधानसभा के अनुसार रिटर्निग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत हो नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी और अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे प्रत्याशी कहीं जनसेवा तो कहीं स्थानीय निवासी होने का दावा कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनावी समर मे अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी पुराने ताल्लुकात तो कहीं भाई भतीजा बन मतदाताओं के बीच पहुंच कर मतदाताओ को रिझाने एवं मतदाताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास किया जा रहा है। मतदाताओ की खामोशी से प्रत्याशियो मे बैचेनी है।

पार्टी प्रत्याशी अपने दल की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता के बीच जाने का प्रयास कर रहे हैं। धीरे-धीरे चुनाव अब रफ्तार पकडने लगा है। नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है। पदाधिकारियो के निर्दशन मे बैठकों का दौर जारी है। चुनावी बैठक मे जीत के रणनीति तैयार करने के साथ मतदाताओं की चुनाव/प्रत्याशी को लेकर क्या राय है।

यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। राजनीति के जानकारो का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने तथा नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद स्थिती स्पष्ट हो जाएगी। क्यांकि नाम वापसी के पश्चात सिर्फ वो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान मे रह जाएंगे।

जिनको चुनाव लडना है। राजनैतिक सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं। चाय,पान की दुकान हो या गांव देहात की चौपाल/बाजार सब जगह चुनावो की चर्चा है। चुनाव को लेकर युवा वर्ग उत्साहित नजर आ रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + seven =