News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रामपुर तिराहा कांडः पीएसी के दो सिपाहियों पर दोष सिद्ध, 18 मार्च को आएगा फैसलाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे महिला और पुरूष आंदोलनकारियों को तीस साल पहले जिले के रामपुर तिराहे पर रोका गया। इसके बाद हुए संघर्ष में बरसी गोलियां खाकर सात आंदोलनकारी शहीद हो गये। कई महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप लगे। महिलाओं से दुष्कर्म के ऐसे ही एक मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी दो पीएसी के दो रिटायर्ड जवानों को दोषी कराकर दिया। आज अदालत ने दोनों पीएसी के जवानों को गैंगरेप, लूट और छेड़छाड़ के आरोपों पर दोषी करार देते हुए सजा के लिए १८ मार्च का दिन मुकर्रर किया है।
बता दें कि दो अक्टूबर १९९४ को रात के समय दिल्ली जाते समय राज्य आंदोलनकारियों के साथ हुए कथित अत्याचार का गवाह रामपुर तिराहा बना। यहां आंदोलनकारियों का शहीद स्मारक भी है। आज रामपुर तिराहा कांड से जुड़े मामलों के एक केस में आखिरकार तीन दशक बाद फैसले की घड़ी आई। शुक्रवार को सीबीआई बनाम मिलाप सिंह मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-७ के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने फैसला सुनाया। इस मामले में अदालत पांच मार्च को सुनवाई पूरी कर चुकी थी।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र कुमार और उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि रामपुर तिराहा कांड से जुड़े मिलाप सिंह केस में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने १५ मार्च को फैसला सुनाने का दिन तय किया था। फैसले का दिन होने के कारण शुक्रवार को सवेरे से ही न्यायिक परिसर में पूरी गहमागहमी का आलम था। इस फैसले को सुनने के लिए पीड़ितों और आरोपियों के साथ ही भारी संख्या में लोग और मीडिया कर्मी भी कोर्ट परिसर पहुंचे थे। इसको देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किये गये थे। डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि इस केस में पीएसी के सिपाही मिलाप सिंह और वीरेंद्र प्रताप पर रामपुर तिराहा कांड के दौरान आंदोलनकारी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा चल रहा था। २५ जनवरी १९९५ को सीबीआई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर, १९९४ को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। बताया गया कि पीएसी गाजियाबाद में सिपाही मिलाप सिंह मूल रूप से जनपद एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के होर्ची गांव का निवासी है तो दूसरा आरोपी सिपाही वीरेंद्र प्रताप मूल रूप सिद्धार्थनगर के गांव गौरी का निवासी है।

 

फोर्स के साथ डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैगमार्चMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों ,होली, रमजान सीएए एवं लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश भर के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में भी पुलिस अलर्ट मोर्ड पर है जुम्मे की नमाज को लेकर भी पुलिस प्रशासन सुबह से ही अपनी पैनी नजर और जिले भर में चौकसी बरत रही है । यहां जुम्मे की नमाज को लेकर भी दिन निकलते ही जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक कुमार सिंह द्वारा ४५ वाहनों में सवार अर्धसैनिक बलों एंव भारी फोर्स को साथ लेकर नगर क्षेत्र में निकाल रहे हैं फ्लैग मार्च नगर के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील चौक चौराहों सहित धार्मिक स्थलों के पास भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार जिले भर में भी तमाम थाना क्षेत्र में पैदल गस्त, फ्लैग मार्च एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गस्त लगातार जारी है। यहां जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए आगामी त्यौहार ,होली, रमजान सीएए एवं लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन बड़ी मुस्तेदी और अलर्ट के साथ सड़कों पर है किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों शरारती तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है यदि कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी। उधर नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालने के सवाल पर एसएसपी अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां जिला मजिस्ट्रेट के साथ कई गजेटेड अफसरों को लेकर एवं भारी पुलिस फोर्स पैरामिलिट्री फोर्स के साथ कई वाहनों में नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। फ्लैग मार्च निकालने का उद्देश्य आगामी त्यौहार लोकसभा चुनाव सीएए सहित आम जनता में आत्मविश्वास कायम रखना उनकी सुरक्षा चौकसी को लेकर यह विश्वास जताना है की पुलिस हर समय २४ घंटे आपकी सुरक्षा में तैनात है। किसी भी अप्रिय घटना असामाजिक तत्व, सोशल नेटवर्क आदि पर हमारी पैनी नजर है यदि कोई व्यक्ति असामाजिक तत्व आगामी त्यौहार ,लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

चेयरपर्सन ने सात वार्डों में किया लोकार्पणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने आचार संहिता लगने से पहले शुक्रवार को एक बार फिर से शहरवासियों को विकास की बड़ी सौगात देने का काम किया है। उन्होंने शहर के सात वार्डों में करीब ८० लाख रुपये की लागत से कराये गये सात विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया। इस दौरान कई क्षेत्रों में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी का लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य कराने के लिए आभार भी जताया। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के सात वार्डों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने शहर के वार्ड-३ खालापार में लिंक गलियों में सीसी सड़क निर्माण कार्य को जनता को समर्पित किया। वार्ड-५ कूकड़ा में ई रिक्शा कारखाने के पास सड़क का उद्घाटन हुआ। वार्ड-१९ मौहल्ला कृष्णापुरी में काली चरण के मकान से सीताराम तक सीसी सड़क, वार्ड-४१ आदर्श कालोनी में प्रदीप कुमार के मकान के पास सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड-४२ दक्षिणी सिविल लाइन में रंधावा गैराज के पास सीसी सड़क निर्माण, वार्ड-५० दक्षिणी खालापार में गुड्डू के मकान के पास सीसी सड़क व नाली निर्माण तथा वार्ड-५३ खालापार किदवईनगर में रहीमिया मस्जिद के पास पुलिया और सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इस दौरान कई स्थानों पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का स्थानीय नागरिकों और सभासदों ने स्वागत करते हुए सबका साथ, सबका विकास की उनकी नीति की सराहना करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमने पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिना भेदभाव जनकल्याण की नीति पर काम किया है। शहर में आवश्यकता को प्राथमिकता दी गई है। पूरे शहर में विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता करने और शहर को सुन्दर बनाने के पालिका के प्रयासों के साथ जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि वो अपने घरों का कूड़ा यहां वहां न फैंककर डोर टू डोर पहुंच रही गाड़ियों को दें।
अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि पालिका चेयरपर्सन द्वारा राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब ८० लाख रुपये की लागत से कराई गये विकास कार्यों के पूर्ण होने पर इनको जनता को समर्पित किया। लोकार्पण के दौरान सभासद नौशाद खां, शिवम मुन्ना, अन्नू कुरैशी, प्रशांत कुमार, हिमांशु कौशिक, अनुज कुमार, योगेश मित्तल, सभासदपति हसीब राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यशाला हुई आयोजित
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विकासखंड शाहपुर में विभागीय निर्देशों के अन्तर्गत ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विकासखंड शाहपुर में विभागीय निर्देशों के अन्तर्गत ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, निपुण भारत मिशन और विद्यालय संचालन, छात्र उपस्थिति बढ़ाने में सभी की भूमिका के संबंध में चर्चा की गई। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहपुर की छात्राओं, प्राथमिक विद्यालय काकड़ा-३की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर शुभम् शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख शाहपुर, अध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर, खंड विकास अधिकारी शाहपुर , खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर संजय भारती सहित विद्यालयों से प्रधान अध्यापक, एसएमसी के अध्यक्ष और विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

 

त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद मु० नगर में स्थित जानसठ रोड पर लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,में राष्ट्रीय कला मंच तथा राज्य ललित कला एकेडमी , मेरठ प्रांत, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहयोग से एक त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के कोने कोने से विभिन्न क्षेत्रों के अनेक कलाकार आए हुए हैं यहां ललित कला के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मूर्ति कला, रंगोली, चित्रकला, सांस्कृतिक कलाओं आदि में इन कलाकारों द्वारा विद्यालय में ही कृतियों का सृजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन बाराबंकी से आए कलाकार ३ष्ठ स्कैच आर्टिस्ट सुमित वर्मा द्वारा ६ हजार स्क्वायर फीट में चूने तथा भट्टे की राख से भगवान श्री राम का पोर्ट्रेट तैयार किया गया जिसकी छवि देखते ही बनती है।
यहां चित्र कला सम्बंधी अनेक कलाकार लखनऊ , बनारस, मिर्जापुर, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि विभिन्न क्षेत्रों से पधारे हुए हैं जिनके द्वारा कैनवास पर रंगों द्वारा अद्भुत कृतियाँ उकेरी जा रही हैं । यहां हिसार, हरियाणा, आगरा, मुजफ्फरनगर के मूर्ति कलाकार अद्भुत मूर्तियों का निर्माण भी कर रहे हैं तो वहीं रंगोली, हैंडीक्राफ्ट भी तैयार किए जा रहे हैं । यहां कालेज अध्यापिका डा० वंदना शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन में विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

 

स्वीप से संबंधित डिजिटल ऐप एवं वेबसाइट की जानकारी प्रदान की।Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता साक्षरता हेतु स्कूल कॉलेज में गठित इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब्स की सदर विधानसभा की कार्यशाला पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में अयोजित की गयी। आज की वर्कशॉप में २६ विद्यालयों के १०४सदस्यों ने प्रतिभाग किया।विद्यालय के स्वीप प्रभारी भूपेंद्र आर्य ने वर्कशॉप के प्रयोजन से संबंधित जानकारी प्रदान की।सविता सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों की मतदाता साक्षरता में भूमिका पर व डॉक्टर कंचन प्रभा ने स्वीप से संबंधित समुचित अभिलेखीकरण पर प्रकाश डाला। डॉ विकास शर्मा ने स्वीप से संबंधित डिजिटल ऐप एवं वेबसाइट की जानकारी प्रदान की।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने श्वरुष्ट से संबंधित संदर्शिकाओं में उल्लेखित विभिन्न गतिविधियों को समुचित तरीके से लोकतंत्र कक्ष में आयोजितकरने पर बल दिया। प्रवक्ता ममता रानी एवम अनिल कुमार ने स्वीप फेयर आयोजन की पूर्व तैयारी पर सदन में अपने विचार रखे। आज की वर्कशॉप का संचालन कर रही स्वीप जिला समन्वयक सुचित्रा सैनी ने कम वोटिंग प्रतिशत वाले चिह्नित पोलिंग बूथ पर मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक सक्रियता के साथ चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र कुमार त्यागी जी ने ईएलसी से संबंधित मुख्य जानकारी देते हुए मतदाता साक्षरता क्लब की सदस्यों अधिकारी विधानसभा स्तर पर नामित सहायक निर्वाचन अधिकारी,जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी एवम वर्कशॉप के समस्त प्रतिभागियों को निर्वाचन आयोग की मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज की वर्कशॉप में स्वीप वॉल पर चुनाव से संबंधित विभिन्न चित्रों को प्रदर्शित किया गया तथा वाल ऑफ डेमोक्रेसी पर सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर किए।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सोहनपाल, नेहा गोयल,नमिता सिंह, अनिल सैनी सुनीता सहगल व तनवीर आदि ने भाग लिया।

 

मां बेटी का शव फांसी पर लटकता मिला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पॉश कालोनी मे मॉ बेटी की मौत की खबर से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते कालोनीवासियों सहित आसपास से भी कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के दीप चन्द कालोनी करीब 35 वर्षीय माला पत्नि गौरव ने अपनी सौतेली बेटी करीब 7 वर्षीय किवी उर्फ काव्या की गला दबाकर हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया तथा खुद भी फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। बताया जाता है कि गौरव की पत्नि की खुछ समय पहले मौत हो चुकी है। तथा उसने माला नामक युवती से विवाह कर लिया था। उसकी बेटी काव्या भी उसके साथ रहती थी। गौरव नई मन्डी की दीपचन्द कालोनी मे किराये पर रहता था। गौरव ककरौली के गांव बुआपुर का निवासी था। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनो से इन दोनो पति-पत्नि के बीच विवाद चल रहा था। कई दिन से गौरव घर से बाहर था। घर पर उसकी पत्नि व बेटी अकेली थी। शुक्रवार की सुबह दोनो के शव फांसी पर लटके मिले। इस हादसे की जानकारी जब कालोनीवासियो ने पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलने के कुछ ही समय मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर मॉ-बेटी के शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि रात ये दोनो मां बेटी घर मे अकेली थी। पति से विवाद के चलते महिला ने इतना बडा कदम उठाया है। परिजनो को घटना के सम्बन्ध मे सूचना दे दी गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे। आसपास की कालोनी मे भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

 

एसपी ग्रामीण, एसडीएम , सीओ के नेतृत्व में जबरदस्त फ्लैग मार्चMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा निर्वाचन २०२४ आगामी त्योहारों के साथ-साथ सीएएर् और जुम्मे की नमाज को लेकर ग्रामीण इलाकों में एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में बुढ़ाना कस्बे में एसडीएम मोनालिसा जौहरी व बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने पैरामिलिट्री फोर्स व बुढाना पुलिस के साथ बुढ़ाना कस्बे में किया पैदल फ्लैग मार्च फलैग मार्च के दौरान आमजन को विश्वास दिलाने का प्रयास करते हुए असामाजिक तत्वो को दी गयी चेतावनी। आगामी लोकसभा चुनाव २०२४, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के सम्बन्ध में एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में बुढ़ाना कस्बे में उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी व बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने पैरामिलिट्री फोर्स व बुढाना पुलिस के साथ बुढ़ाना कस्बे में किया पैदल फ्लैग मार्च, बुढ़ाना इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा व कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह भी रहे फोर्स के साथ मौजूद। इसी क्रम में महोदय द्वारा कस्बा बुढाना के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी। सभी व्यक्तियों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में वितारपूर्वक बताया गया कि जिन लोगों को यह आशंका है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) नागरिता छीनने वाला कानून है। उनको बताया गया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लोगों को नागरिकता देने वाला कानून है न कि लोगों की नागरिकता को छीनने वाला कानून है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट नहीं करनी है और न ही शेयर करनी हैं। इस कानून को लेकर लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है। पवित्र रमजान माह, होली के पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाना है। सभी की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखना है। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना की सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को दे। उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अपील की गयी कि आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ के दृष्टिगत सभी व्यक्ति अपने-अपने बूथ पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी से सम्पर्क कर यह चौक कर ले कि उनका व उनके परिवार के किसी भी सदस्य का वोट वोटर लिस्ट में जुडने से तो नही रह गया है। यदि किसी व्यक्ति का नाम छूट गया है तो उसे शीघ्र ही मतदाता सूची में अपना नाम जुडवा ले एवं अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे तथा ऐसे युवक एवं युवतियां जिनकी आयु १८ वर्ष पूर्ण हो चुकी उनको भी अपना वोट बनवाने हेतु सूचित करे दें।

 

पेटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में पेन्टिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मतदान के महत्त्व को चित्रकारी के द्वारा समाज के समक्ष उकेरा । छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर व पेंटिंग अत्यंत मनमोहक और सजीव – सी प्रतीत हुई । अपनी कलाकृति के द्वारा विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता का संदेश दिया और सभी को आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके । विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा गुप्ता ने छात्रों के प्रयास की सराहना की और पोस्टर एवं पेन्टिंग का अवलोकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि वोट करने से लोकतंत्र को मजबूती प्रदान होती है इसलिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए ।

 

व्यापारी नेताओं का किया स्वागत,सम्मान
मुजफ्फरनगर। सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले तेजस फाउंडेशन के प्रथम फिजियोथैरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर के शुभारंभ अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक व वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक राकेश त्यागी, दीपक मित्तल सर्राफ, शलभ गुप्ता,हरिओम शर्मा को संस्था के पदाधिकारीयो द्वारा सम्मानित किया गया

 

स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में मुख्य अतिथि युवा आईएएस रामेश्वर सबनाड के सम्मुख विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का वह भव्य आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष-२०२३-२४ में जिला खेल कार्यालय, मुजफफरनगर द्वारा जिला स्तरीय ओपेन सीनियर महिलाध्पुरुष एथलेटिक्स एवं सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम, मुजफ्फरनगर के खेल मैदान पर कराया गया। इन सभी खेल प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर जनपद के संयुक्त जिला मजिस्ट्रेट युवा आईएएस श्री रामेश्वर सबन्ना रहे इन सभी खेल प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरुस्कार वितरण भी श्री रामेश्वर सबनाड ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आई.ए. एस), मुजफ्फरनगर के कर कमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा आईएएस संयुक्त जिला मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर सबनाड ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन किया जाना बेहद जरूरी है ताकि हमारे देश के युवाओं खिलाड़ियों का बेहतर स्वास्थ्य बना रहे और उनका चारित्रिक और नैतिक विकास भी हो सके इस अवसर पर श्री रामेश्वर सबनाड ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाइयां दी एवं जिला खेल अधिकारी श्री लक्ष्यराज त्यागी एवं चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर के पूरे स्टाफ का आभार भी व्यक्त किया सीनियर महिलाध्पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता में १५७ खिलाडियो एवं सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता में ७३ खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त प्रतियोगिताओ के अतिरिक्त जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के माध्यम से जनपद मुजफ्फरनगर के उभरते हुए २० उदीयमान खिलाडियों को प्रोत्साहन के रूप में इक्यूपमेंट, ड्रेस, खेल किट एवं पोषक आहार वितरित किये गये। जिसका विवरण निम्नप्रकार से हैरू-
.अश्मित बालियान, कार्तिक, जतिन पांचाल, उत्कर्ष राठी. अर्पित.जेबा प्रवीन. महिमा. हर्षित कुमार. प्रियांशु . गोपाल रोयल
. आयुष कुमार . रिषभ सिंह . सानवी वर्मा. मनीष कुमार.आरती नेहा. सिमरन चौधरी. आयशा प्रवीन. प्रियांशु चौहान.खुशबू शर्मा उपरोक्त प्रतियोगिताओ के परिणामनिम्नप्रकार से हैरू-
महिला एथलेटिक्स क० इवेन्ट प्रथमद्वितीय तृतीय इवेन्ट प्रथम द्वितीय तृतीय १०० मी० अविका बालियान,हिना ,आयुषी ,अविका
तरूषी ,तरूषी गोला फेक लाइबा ,पायल, सना,२०० मी डिसकस थ्रो हिना लाइबा सुबनाम ४०० मी० अविका बालियान अंशिका चौधरी मधु जैवलिन थ्रो सुबनाम राधिका साक्षी ८०० मी० अंशिका चौधरी १५०० मी० काजल
काजल साक्षी सीमा ३००० मी० ४०० मी० हर्डिलस अंशिका अंशिका राधिका सीमा सना जिया काजल , लॉग जम्प सालनी हिना पायल पुरूष एथलेटिक्स क० इवेन्ट प्रथम
द्वितीय तृतीय क० इवेन्ट प्रथम द्वितीय तृतीय नहीं नहीं १०० मी० हर्ष आकाश आकाश मौ० हसन मौ० हसन गोला फेक डिसकस थ्रो आर्यन रितिक रितिक आर्यन
रविश २०० मी० हर्ष अनुज ४०० मी ८०० मी १५०० मी० जितेन्द्र लॉग जम्प प्रिंस मौ० आवेश अभिनव आकाश माईकल जैवलिन थ्रो रितिक प्रियांशु जितेन्द्र मणिक जितेन्द्र अमन ३००० मी० ४०० मी० हर्डिलस वंश कुमार अर्पण लोहान,प्रिंस वंश कुमार प्रशान्त अर्जन रितिक प्रियांशु,पुरूष कुश्ती
क० भार वर्ग प्रथम नहीं ५७ कि०ग्रा० नैतिक पवन क० भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय द्वितीय तृतीय जतिन व शिवा ७९ किग्रा शिवा बालियान मन्नवर हसन गौरव व चिन्कू ८६ कि०ग्रा० मोईन चौधरी ९२ कि०ग्रा० सुहैल सैफी ९७ किग्रा चिराग बालियान हेमंत पारस तोमर गौरव दिपांशु व मुकुल आर्दश व प्रशांत मुकुल व अक्षित
बालियान ६१ कि०ग्रा० गोपाल ओम ६५ कि०ग्रा० नईम ०३ ०४ ७० कि०ग्रा० जुबेर चौधरी अक्षय ७४ कि०ग्रा० पियुष,दिव व लक्ष्य,विवके व दिपेश ललित कुमार
अग्रिम सैनी,विशाल बालियान,व राजन,शुभ व रवि,१२५ कि०ग्रामौ० आजम लक्ष्य आयुष और रघु उपरोक्त प्रतियोगिताओं में निर्णायको की भूमिका श्री विकास सैनी, अंशकालिक एथलेटिक्स प्रशिक्षक, श्री शिवम, श्री अंकित, श्री अजय कुमार, कु० किरन गौतम, श्रीमती रेनू रानी, श्री प्रित त्यागी, श्री गुड्डू,श्री प्रदीप कुमार, श्री अमरदीप, श्री जितेन्द्र, श्री अमित, श्री रविन्द्र एवं श्री राजन के द्वारा निभाई गयी। इस अवसर पर श्री रामपाल सिंह, सहसचिव जिला कबड्डी ओलम्पिक संघ, मु०नगर, श्री कुशलपाल सिंह, उपाध्यक्ष किकेट संघ, मु०नगर, श्री मनोज पुण्डीर, सचिव जिला क्रिकेट संघ, मु०नगर, सैयद मुजम्मिल हुसैन सचिव जिला वालीबाल संघ, श्री पवन कुमार, सचिव जिला शूटिंगबाल संघ, मु०नगर, श्री मनोज कुमार, सचिव जिला कराटठे संघ, श्री जावेद कमर, सचिव जिला फुटबाल संघ, श्री अजय जैमनी, सचिव जिला हॉकी संघ, श्री रोहित कैश्ले, सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ, श्री मनीष कुमार, सचिव जिला शूटिग संघ, श्री अमीर आलम, सचिव जिला वुशू संघ,
श्री अरूण टंडन, सचिव जिला त्वाइक्वाडो संघ, श्री यशपाल सिंह, श्री कार्तिक बालियान, श्री निखिल, श्री शिवम, श्री राजेश कुमार, सुश्री भावना मलिक, श्री तिलकराम, आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त प्रतियोगिताओ में आये गणमान्य नागरिक ध् खेल प्रमियो एवं पत्रकार बन्धुओ का आभार व्यक्त ध् संचालन श्री लक्ष्यराज त्यागी, कीडाधिकारी द्वारा किया गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि आईएएस श्री रामेश्वर सबनाड का जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी के कुशल मार्गदर्शन में समस्त खिलाड़ियों एवं आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं अंत में उनका हार्दिक आभार भी जताया गया

 

टीकाकरण के लिए टीम रवाना
मुजफ्फरनगर। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विकासखण्ड मोरना क्षेत्र से पशुओं में चौथा चरण एफ एम डी टीकाकरण अभियान में पशुपालकों के द्वार पर निशुल्क टीकाकरण हेतु विभिन्न गांव के लिए टीमे रवाना की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर नीरज कुमार डा हरेन्द कुमार डा रविदीप सिंह डा सुनील कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में राजकीय पशु चिकित्सालय मोरना विकासखंड मोरना से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओं में चौथा चरण एफ एम डी टीकाकरण अभियान में पशुपालकों के द्वार पर निशुल्क टीकाकरण हेतु विभिन्न गांव के लिए टीमे रवाना की गई।

 

धर्मगुरूओं के साथ त्यौहारों को लेकर ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों एवं लोकसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु अपर जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग कर सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। आगामी त्यौहारों (होली, रमजान आदि ) एवं लोकसभा निर्वाचन को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिह एव पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा इसलामिया मदरसा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा आगामी पर्व/त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी संभ्रांत लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने, प्रलोभन अथवा डराध्धमका कर वोट देने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी तथा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं चुनाव में गड़बड़ी करने वालों, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। साथ ही महोदय द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया गया कि इस एक्ट के माध्यम से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नही जायेगी यह एक्ट भारत में पाकिस्तान, अफगानिस्तान एव बंगलादेश से आये, धार्मिक रूप से प्रताडित वहां के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने के सम्बन्ध में है। कानून के सम्बन्ध में किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक खबर पर ध्यान ना दे। मीटिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री सन्त प्रसाद उपाध्याय सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीध् कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

माखन चोरी प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। तुलसी मानस मंदिर, सत्संग भवन शामली रोड मुजफ्फरनगर में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के पांचवें दिन की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के भजनों से हुई ।श्री वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। श्रीमद्भागवत कथा में चरथावल विधायक श्री पंकज मलिक,सपा, कांग्रेस गठबंधन के वरिष्ठ नेता श्री कमल मित्तल ने श्रीमद्भागवत व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने विधायक पंकज मलिक एवं कमल मित्तल को आशीर्वाद दिया। कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं ५६ प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, अतरू हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बहुत विवाद के बाद श्री कृष्ण की यह बात मानी गई और व्रज में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे। कथा में राधे राधे परिवार के अनुज चौधरी, दिनेश बंसल, सुशील शर्मा,तेजबीर, उपेन्द्र, दिपेंद्र मलिक आदि ने सभी श्रद्धालुओ का कथा में पधारने के लिए धन्यवाद किया।

 

शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरकारी शिक्षकों व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाल जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन। नगर के महावीर चौक से सैकड़ो से ज्यादा शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर हाथों में थाली व चम्मच ले,नगर के मुख्य चौराहों से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यलय पहुँच जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय प्रधान मंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा गया,ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की है कि एनपीएस को समाप्त कर देश के सभी सरकारी शिक्षक व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की जाए,दिनांक 1,1,2024 को बाढ़ नियुक्त सभा मास इंफामशन द्वारा लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की जा रही है,नई पेंशन योजना में इन कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा नही है,पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाए,इसी के साथ साथ बताया कि सरकारी शिक्षक या कर्मचारी आजीवन देश की सेवा करता है,परंतु सेवनिर्वात्त पर आर्थिक संकटों से जूझता है,जबकि एक विधायक व सांसद पांच वर्ष जनसेवा करने के पश्चात आजीवन पेंशन प्राप्त करता है।इसलिए हमारी भी यही विनती है कि हमारी ओर भी ध्यान दिया जाए,व पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।

 

क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। उच्च स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में एसपी सिंह सचिव रोहाना कला द्वारा औचक रूप से त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद के क्रय केंद्र अलावलपुर का निरीक्षण किया गया। उच्च स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में एसपी सिंह सचिव रोहना कला द्वारा औचक रूप से त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद के क्रय केंद्र अलावलपुर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय कृषक आत्मा राम की गन्ने से भरी बुग्गी तौल की गई थी जिसका वजन २४.६० कु० प्राप्त हुआ था कृषक गण की उपस्थिति में इसी दशा में मानक बांट के समतुल्य बांट रखकर जांच करने पर वजन सही प्राप्त हुआ। केंद्र पर ई आर पी द्वारा तैनात लिपिक द्वारा तौल कार्य किया जा रहा है।

 

क्रांति सेना की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड स्थित तुलसी पार्क में क्रांति सेना कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने भगवा पटका पहनकर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी का किया स्वागत। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा हम सबको मिलकर संगठन को और मजबूत करते हुए हिंदुत्व की लड़ाई मजबूती से लड़नी है। इस दौरान आशीष शर्मा मोनू चौधरी रविंद्र सैनी गौरव गर्ग प्रदीप करी विशाल सिंह दीपक वर्मा राजू कुमार राजकुमार सैनी डॉक्टर प्रवीण प्रजापति कुणाल गर्ग रविंद्र शर्मा अनिल शर्मा राहुल पाल अर्जुन पाल विशाल पाल आदि मौजूद रहे।

 

जिंप अध्यक्ष ने किया सीसी मार्ग का शिलान्यास
पुरकाजी। ग्राम तुगलक पर में नव निर्मित काऊ सेंचुरी तक प्रस्तावित सी सी मार्ग का शिलान्यास और नव निर्मित पुलिया का जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने लोकार्पण आज फीता काटकर किया और उपस्थित किसानों को संबोधित किया ।इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजकों द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया । जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी ,भा.ज.पा.नेता कुशपुरी ,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

 

विजयी घोषित होने पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आज आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति,विष्णु विहार जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में दिव्यांग बच्चों के स्कूल आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में आम सभा का आयोजन दिन में ११ बजे किया गया। बैठक की सूचना पूर्व में आमजनों एवं सदस्यों को दी गई थी। बैठक का प्रारम्भ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष इंजी.लोकेश चन्द्रा जी द्वारा की गई। संस्थान के मंत्री इंजी.राजेन्द्र कुमार गोयल द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसका समस्त सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। संस्थान की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल ३१ मार्च २०२४ को पूर्ण होने के कारण संस्थान के वर्तमान अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश सिंघल द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया एवं वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया। चुनाव अधिकारी श्री ब्रज भूषण गुप्ता जी द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को ३१ मार्च २०२४ को कार्यवाहक कार्यकारिणी के रूप में कार्य करने के आदेश दिए तथा इस दौरान कोई भी नीतिगत फैसले लेने पर रोक लगाई। नए अध्यक्ष पद के लिए इंजी.पी.के.गुप्ता द्वारा इंजी.लोकेश चन्द्रा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका श्री श्याम लाल बंसल द्वारा अनुमोदन किया गया। मंत्री पद के लिए इंजी. राजेन्द्र कुमार गोयल के नाम का प्रस्ताव श्री अरविंद संगल द्वारा रखा गया जिसका अनुमोदन इंजी. बी.आर.शर्मा द्वारा किया गया। इन दोनों पदों हेतु किसी अन्य का नाम न आने के कारण चुनाव अधिकारी द्वारा श्री लोकेश चन्द्रा जी को संस्थान के नए अध्यक्ष एवं श्री राजेन्द्र कुमार गोयल को नए मंत्री के पद पर विजयी घोषित करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई एवं यह भी निर्देश दिए कि यह दोनों नए पदाधिकारी बाद में अन्य पदों पर सदस्यों को नामित करें। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष एवं मंत्री को बधाई दी। आज की आम सभा
में श्री लोकेश चन्द्रा,आर.के.गोयल,बी.बी.गुप्ता,श्याम लाल बंसल,,होती लाल शर्मा,राजीव कृष्ण अग्रवाल,पी.के.गुप्ता,यू.सी.वर्मा,बी.आर. शर्मा, रामबीर सिंह, उमेश चंद कुलश्रेष्ठ,अरविंद संगल, अनुज कुमार .नरेश कुमार गुप्ता एवं ब्रज मोहन शर्मा प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री ब्रज मोहन शर्मा द्वारा किया गया। सभा के अंत मे राष्ट्र गान गाया गया। अंत मे जलपान के साथ आम सभा का समापन किया गया।
सभा के आयोजन में वर्तमान प्रभारी मंत्री नरेश कुमार गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

 

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय कैंप का शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर पुंडीर जी ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर अपनी कार्यस्थल पर पहुंचने के लिए किया ढ्ढ इस कैंप का शुभारम्भ महाविद्यालय की तीन इकाइयों के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने अपने कार्य स्थल पंचवटी धर्मशाला आदर्श कॉलोनी में पहुंचकर किया । सर्वप्रथम सभी बच्चों ने आसपास की साफ सफाई की और जन चेतन को साफ सफाई की प्रति जागरूक किया । इसके पश्चात आज के मुख्य अतिथि वार्ड ४१ आदर्श कॉलोनी के सभासद हिमांशु कौशिक जी ने शिविर में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया । शिविर में हिमांशु कौशिक जी ने बताया कि यह कार्य तो निश्चित ही उनके कार्य से मिलता-जुलता है। इसलिए वह सातों दिन आप सभी के साथ है एवं प्रतिदिन कैंप में विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहेंगे और यदि उनको किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो वह उसका तुरंत निदान करेंगे ढ्ढ उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इस देश की नींव है ढ्ढ अगर इस देश का युवा साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरुक है तो प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छ भारत का सपना भी जल्द ही साकार होते हुए नजर आएगा ढ्ढ इसके पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं और स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय पर विचार रखें । ततपश्चात सभी ने स्वयं के द्वारा बनाया गया खाना खाया, जिसमें आज विद्यार्थियों ने छोले चावल बनाए ढ्ढ खान-पान के पश्चात विद्यार्थियों ने दोबारा शिविर को चालू किया । इसमें विद्यार्थियों ने आसपास के वातावरण को शुद्ध करने के लिए वृक्षारोपण हेतु गड्ढे किए जिसमें स्वयंसेवक – सेविकाओं द्वारा अंतिम दिन में वृक्षारोपण किया जाएगा । इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजय अरोड़ा जी ने आज के मुख्य अतिथि सभासद हिमांशु कौशिक जी को पुष्प देकर उनका धन्यवाद अर्पित किया ढ्ढ इसके पश्चात कार्यक्रम के दूसरे कार्यक्रम अधिकारी विजेंद्र सिंह ने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व से अवगत कराया। उसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बबीता गुप्ता ने सभी को सातों दिन के कार्यक्रम रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया की कैंप के माध्यम से आप सभी को सफाई के प्रति जागरूक कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यक्रम अधिकारियों ने सभी का धन्यवाद किया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया । आज के शिविर को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर गौरव यादव, डॉक्टर अंशुल शर्मा, डॉक्टर नितिन, डॉक्टर ममता शयाम, डॉक्टर सविता, रिया वर्मा, विशाखा शर्मा, प्रियंका, राहुल मिश्रा उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =