News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चोरी की दो घटनाओं का बुढ़ाना पुलिस ने किया खुलासा
बुढ़ाना। जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द देव मिश्रा थाना बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मोबाईल टावर से बैट्री चोरी तथा एक अन्य भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर मंदवाड़ा रोड पर बडे कूडाघर के पीछे से ०५ शातिर अभियुक्तगण को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जेध्निशांदेही से अवैध शस्त्र, एक पिकअप गाडी, एक आई-१० कार, दो बैट्रे व ५१००ध्- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ३० मई को वादी विकास राणा निवासी घरौंडा करनाल हरियाणा द्वारा ग्राम टांडा माजरा में स्थित इण्डस टावर से अज्ञात चोरो द्वारा दो बैटरे चोरी करने के सम्बन्ध में थाना बुढाना पर लिखित तहरीर दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु०अ०सं० २०९/२०२४ धारा ४५७/३८० भादवि पंजीकृत किया गया तथा वादी सुभाषचन्द पुत्र भुल्लन कश्यप निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के घेर से एक भैंस व एक कटिया को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करके पिकअप गाडी में ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु०अ०सं० २११/२०२४ धारा ३८० भादवि पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त दोनों घटनाओं का शीघ्र व सफल अनावरण करने हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोगोंध्घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०५ शातिर अभियुक्तगण को  मुखबिर की सूचना पर मंदवाड़ा रोड पर बडे कूडाघर के पीछे से डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।
 गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जेध्निशांदेही से अवैध शस्त्र, एक पिकअप गाडी, एक आई १० कार, दो बैट्रे व ५१००/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोगों में धारा ४११ भादवि की वृद्धि की गयी तथा आज की घटना के सम्बन्ध में मु०अ०सं०- २१३/२०२४ धारा ३९८,४०१ भादवि तथा ३/४/२५ आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण सुऐब पुत्र इस्लाम निवासी मदीना मस्जिद के पास ३० फुटा रोड थाना लोनी जिला गाजियाबाद, फरमान पुत्र नसीम निवासी ग्राम हुसैनपुर कलां थाना बुढाना,  रहमान पुत्र महताब निवासी ग्राम हुसैनपुर कलां थाना बुढाना, वाजिद पुत्र महबूब निवासी ग्राम हुसैनपुर कलां थाना बुढाना,  मोमीन उर्फ गुप्ता पुत्र यासीन निवासी मान सिंह नगर थाना गोकुलपुरी मुस्तफाबाद, दिल्ली। जिसके कब्जे से ०१ अवैध तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०४ अवैध चाकू, ०१ पिकअप गाडी नम्बर यूपी १२ एटी ६७६०, ०१ आई १० कार न० यूपी १२ यू ०७८८, ०२ बैट्रे, ५१००/- रूपये नगद  बरामद किये। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह है तथा हमारे द्वारा मिलकर चोरीध्लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है एवं लूटध्चोरी की घटना में मिले धन को आपस में बांटकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा टांडा माजरा ग्राम में मोबाईल टावर से बैटरे चोरी करने की घटना कारित की गयी थी तथा उसके बाद हमने ग्राम बडौदा में एक व्यक्ति के घर से भैंस तथा कटिया चोरी करने की घटना की गयी जिन्हे हम वहां से इसी पिकअप में लादकर ले गये थे। हमने ग्राम बड़ौदा से चोरी भैंस तथा कटिया को रसूलपुर दभेड़ी के पशु पैठ बाजार में किसी व्यापारी को २५,०००/- रूपये में बेच दिया था। हमारे पास से बरामद ५१००/- रुपये उन्ही भैंस तथा कटिया को बेचकर अर्जित किये गये रुपयों में से हैं शेष रुपये हमने खाने-पीने में खर्च कर दिये हैं। आज हम मोबाईल टावर से चोरी किये गये बैटरों के बेचने और लूट/डकैती की घटना को कारित करने के उद्देश्य से इक्ठ्ठे हुए थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।  गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा, उ०नि० संदीप चौधरी, सुधीर कुमार, सुरेंद्र राव, संदीप कुमार, है. कां. निवेश कुमार, सुनील कुमार, सोनू सिरोही, देवेंद्र कुमार, का. मोहित चौधरी, अंकित कुमार थाना बुढ़ाना शामिल रहे। 
गर्मी के कारण जानवर भी परेशान
मुजफ्फरनगर। हीट वेव के चलते जनजीवन थम सा गया है। दिन प्रतिदिन बढती गर्मी,लू तथा बदन को चिपचिपाने वाली गर्मी से हर कोई बेहाल है। गर्मी का आलम यह है कि सडकों पर सन्नाटा पसरा पडा है। दोपहर के वक्त शहर के सभी बाजार, चौराहे सूने-सूने पडे हैं। 
  प्रचण्ड गर्मी के बावजूद विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए जनसेवा के लिए आगे आ रही हैं। शहर मे जगह-जगह ठण्डे पानी एवं मीठे शर्बत की छबील लगाई जा रही है। जनसेवा की भावना से ओतप्रोत ये सभी लोग चिलचिलाती धूप के बावजूद जनसेवा मे जुटे हैं। कई जगह तो गर्मी से बचने के लिए भूखे-प्यासे घूम रहे जानवरों के लिए भी इन सामाजिक संस्थाओ द्वारा हरे चारे एवं पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। 
  रिकार्ड तोड गर्मी से ना सिर्फ इंसान बल्कि निरीह प्राणी भी त्रस्त हैं। शहर मे एक दो जगह देखने को मिला की चिलचिलाती धूप से बचने एवं गर्मी से परेशान बन्दर पीने के पानी की तलाश मे इधर-उधर भटकते नजर आए। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संस्था शहीद भगत सिंह एकता  मंच की और से निःशुल्क जल सेवा की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल सेवा की जा रही है। पिछले कई वर्षो से जनहित मे की जा रही यह सेवा देश के कई राज्यो मे मानवता के प्रति एक सुखद संदेश दे रही है। क्योंकि दिल्ली-मुम्बई, अमृतसर, लुधियाना, मेरठ, सहारनपुर, शाहदरा आदि विभिन्न स्थानो को आने-जाने वाले यात्री अपनी चर्चाओ मे रेलवे स्टेशन पर की जा रही जलसेवा को याद रखते हैं। अर्थात मुजफ्फरनगर की जलसेवा मानवता के प्रति सुखद संदेश दे रही है। 
निर्माणाधीन थाना खालापार का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा निर्माणाधीन थाना खालापार का किया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा निर्माणाधीन थाना खालापार का निरीक्षण किया गया। एसपी सिटी द्वारा थाने में प्रयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की बारिकी से जांच की तथा निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ अविलंब पूरा करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।  इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में संदिग्ध लोगों ओर आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर रखने, शिकायतकर्ता की शिकायत का प्राथमिकता से हल करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर श्री सुमति नाथ जी के महान जीवन से सर्वसमाज को प्रेरणा लेनी चाहिएः मंत्री कपिल देव 
मुजफ्फरनगर। आज (शनिवार) मुजफ्फरनगर के मोहल्ला अबुपूरा में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक समिति के तत्वधान में १२५ वर्षीय प्राचीन तीर्थ स्थल श्री सुमति नाथ जिनालय के प्रतिष्ठा की ३६वीं वर्षगांठ पर आयोजित ध्वजारोहण एवं भव्य वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव (उछाव) कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, बुलेटिन सम्पादक अंकुर दुआ व नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि भारतीय समाज में सर्वाधिक शिक्षा और समृद्धि जैन समाज में है। किसी दूसरे समुदाय को भी शिकायत करने के बजाए उनसे प्रेरणा लेने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूज्य तीर्थंकरों ने समाज को न केवल कुरीतियों से बाहर निकलने का मार्ग प्रशस्त किया बल्कि समाज को एक नया, सरल और सहज स्वरुप प्रदान किया। उन्होंने और उनके बाद के तीर्थंकरों ने प्रेम, क्षमा, दया, करुणा और अहिंसा जैसे मूल्यों को पुनः स्थापित किया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि हमारा देश ऋषियों, संतो और मुनियों की परंपरा वाला देश है। शताब्दियों तक मिलने वाली चुनौतियों के बावजूद भारत की मुनि परंपरा अटूट रही है। हमारा जैन समाज इसका जीता जागता प्रमाण है। इस अवसर पर महेंद्र कुमार जैन, संजय गर्ग, रोहित तायल, दीपक मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, सचिन जैन, गौरव जैन, नरेश जैन, राजेश जैन, अनिल कुमार जैन, राहुल जैन, नवनीत जैन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एकादशी पर होगा गीता पाठ
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से  अपरा एकादशी पर भव्य गीता पाठ व भजन भाव ०२ जून  दिन  रविवार  को शाम ७ः१५ से ८ः१५  बजे तक श्री कृष्णा नन्द जी  के सौजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मे  मुजफ्फर नगर में आयोजित किया जायेगा । 
अतिक्रमण हटाने की  मांग
मुजफ्फरनगर। किसान नेता सुमित मलिक ने जिला प्रशासन को लिखे पत्र में शहर मे कई स्थानो पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए इस दिशा मे कार्यवाही की मांग की है। 
    किसान नेता सुमित मलिक ने जिला प्रशासन के नाम लिखे पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि शहर मे अवैध यूनिपोल तथा शिवचौक के मध्य से हनुमान चौक, शामली अडडा, काली नदी तक तथा शिवचौक से मीनाक्षी चौक होते हुए कंपनी बाग तक तथा शिव चौक से सरकारी अस्पताल, रामपुर तिराहे तक तथा शिवचौक से बालाजी मंदिर भोपा रोड तक भारी मात्रा मे अवैध तरीके से फल,सब्जी अन्य सामान के रेहडा स्वामियों द्वारा अतिक्रमण का हिस्सा बने हुए हैं जो हर दुकानदार के सामने खडे रहते हैं। दुकानदार अपना स्वार्थ साधने के लिए उक्त रेहडे वालो को अपनी दुकान के सामने खडा करते हैं। स्वयं अपनी दुकान के बाहर चार-पांच फीट का अतिक्रमण कर रखा है। अभी तक नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण को नही हटाया गया है। अतः शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एवं जनहित मे जिला प्रशासन को इस दिशा मे गंभीरता बरतते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाना चाहिए। 
योग अपने आप को जानना हीः सुरेंद्र पाल सिंह आर्य
मुजफ्फरनगर। अपने आप को जानना ही योग है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी  सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि नियम का पालन करने से व्यक्ति का अपना स्वयं का लाभ होता है। नियम का चौथा भाग स्वाध्याय के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वाध्याय का अर्थ क्या है अपना खुद का अध्ययन करना अर्थात अपने आप को जानना। मानव परवर्ती है कि वह सदैव दूसरों के अवगुण ढूंढता रहता है तथा अपने अवगुण ढूंढने का प्रयास नहीं करता। जब व्यक्ति स्वाध्याय करता है अर्थात अपने अंदर झांककर देखता है तो उसे अपनी बुराई और अच्छाई सब कुछ दिखाई देता है। जब व्यक्ति को अपने अंदर बुराई दिखती है तो वह उस बुराई को छोडने की कोशिश करता है और वह एक नेक इंसान बन जाता है। दूसरे अर्थों में स्वाध्याय का अर्थ है, आर्ष ग्रंथों यथा वेद, उपनिषदों का अध्ययन करना। स्वाध्याय करने वाला व्यक्ति कभी भी किसी का अहित नहीं कर सकता अर्थात  स्वाध्याय करने वाला व्यक्ति सदैव परोपकार ,परहित ,समाज सेवा, राष्ट्र सेवा आदि यज्ञीय कार्य ही करता है। इस अवसर पर प्रतिदिन काफी संख्या में नगर क्षेत्र तथा ग्रामीण अंचल से बच्चे शिविर में आकर स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी आदतों में परिवर्तन करके एक सुंदर जीवन जीने की कला सीख रहे हैं। सभी बच्चे प्रातः काल उठकर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करके उषा पान करने के बाद दैनिक कार्यों से निवृत होकर स्नान आदि करके प्रतिदिन योग साधना में दिन प्रतिदिन उन्नति कर रहे हैं । योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने इस अवसर पर उन अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया जो अपने बच्चों को प्रतिदिन निशुल्क चरित्र निर्माण योग शिविर में भेज रहे हैं।
चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद में हर महीने की पहली तारीख को आयोजित होने वाला सामूहिक राष्ट्रगान इस बार अलग तरीके से किया गया है, जिसमें हर बार किसी चौराहे पर होने वाला सामूहिक राष्ट्रगान होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जड़ौदा में हुआ, जो चिकित्सकों को समर्पित किया, यहां पर चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों, मरीजों, ग्रामीणों व टीचर्स ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई है। इससे पूर्व होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर व नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक फैजूररहमान, सचिन करानिया जिला पंचायत सदस्य, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, डॉ. संयम चौपडा, डॉ. हार्दिक, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रीची, डॉ. करण, डॉ. योगेन्द्र सिंह प्रजापति व डॉ. राजकुमार प्रजापति द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सभी डॉक्टर्स ने २६७ मरीजों की निःशुल्क शुगर जांच व परामर्श करते हुए दवाई लिखकर परामर्श दिया और रोगियों को निःशुल्क दवाईयां वितरित की गयी। जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के निःशुल्क शिविर लगने से गांव के ग्रामीणवासियों को जांच कराने में आसानी होती है और वे अपने गांव में लगने वाले शिविर में जाकर जांच कराकर दवाई निःशुल्क प्राप्त कर करते हैं, यह भी एक सच्ची सेवा का अवसर होता है। सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपनी संस्था के सौजन्य से सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है, वह अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए भी सभी मरीजों की अच्छी तरह जांच और देखभाल करते है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अन्त में सभी डॉक्टर्स व मरीजों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान को गाते हुए इसे देश के युवा, डॉक्टर्स व शहीद सैनिकों को समर्पित किया। चिकित्सा शिविर में मैडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हार्दिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संयम चौपडा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. करन, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका चौधरी, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीची और आँख रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहें। अन्त में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा सभी डॉक्टर्स व अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर व पटका पहनाकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आजाद सिंह, नितिन बालियान, अमित धीमान, अजीत सिंह, सतकुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान की प्रशंसा की और आम जनमानस में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को बधाई दी।
ब्लड कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। कस्बे के भारत हॉस्पिटल में भारतीय चैरिटेबल ब्लड बैंक के द्वारा ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की शुरुआत सुबह ९ः०० बजे से हुई। जिसमें कस्बे व क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डॉक्टर रिशिपाल के पूरे परिवार ने रक्तदान किया। समाजसेवी निशांत कंबोज ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निशांत काम्बोज ने बताया कि रक्तदान के द्वारा हम किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए जिससे जिन लोगों को रक्त की आवश्यकता होती है उनका जीवन बचाया जा सके। कस्बे के ही युवा समाजसेवी डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि उन्होंने २५वीं बार रक्तदान किया है उन्हें ऐसा करने पर आदमी है प्रशंसा होती है। समाजसेवी अश्वनी कुमार शुभम धर्मेंद्र आदि ने रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई। डॉ अमित निर्मल, आदिल, अरीब, आकाश, अंकित, साहिल ब्लड बैंक टीम ने सहयोग किया। मेहताब राव, डॉक्टर सम्राट, मारुफ, अनुज गोयल एडवोकेट, सहित कई दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया।
गौ आश्रय स्थल में स्वास्थ्य परीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल रोहाना खुर्द में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ जितेंद्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल रोहाना खुर्द में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे दो बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई अन्य सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। निरीक्षण के समय केयरटेकर उपस्थित मिले। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई।  हरा चारा, स्वच्छ पेयजल, व भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।
नये खंभे लगवाये
खतौली। पालिका प्रशासन के प्रयास  से शहर के रेलवे रोड  और पंजाबी कालोनी मे विद्युत विभाग की और से नई लाइन और नए खंबे लगाए गए। पुराने लोहे के बिजली खंबे  से लाईट उतरवा कर सीमेन्ट के खम्बे तथा नई लाईटे लगाई गई। वार्ड सभासद विकास कौशिक के प्रयास से कस्बे के रेलवे रोड और पंजाबी कॉलोनी मे विद्युत विभाग द्वारा लाईन और खंबे लगवाये जा रहे हैं।
  
मोबाइल पर कनेक्शन काटने की बात करें तो धोखा समझें
मुजफ्फरनगर। लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी और ठग तरह-तरह का जाल बिछाने का काम कर रहे हैं। अब भीषण गर्मी में बिल अपडेट नहीं होने के कारण विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी भरे मैसेज भेजकर लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत विभाग के एक्सईएन ने उपभोक्ताओं को ऐसे फर्जी मैसेज को अनदेखा करने को कहा है।
विद्युत वितरण निगम खंड प्रथम टॉउनहाल के एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि उनको शिकायत मिली है कि कुछ लोग उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर विद्युत बिल अपडेट नहीं होने के कारण बकाएदार बताते हुए विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी भरे मैसेज भेज रहे हैं।
इसके साथ ही इन संदेशों में एक मोबाइल नंबर भी दिया जा रहा है, जिस पर बात करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। ऐसे ही एक मैसेज के बारे में उन्होंने बताया कि एक उपभोक्ता को मोबाइल नंबर एक विद्युत अधिकारी का बताते हुए कहा गया है कि उनको पिछले माह का विद्युत बिल अपडेट नहीं हुआ है, जिस कारण रात साढ़े नौ बजे उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। परेशानी से बचने के लिए दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात करने के लिए कहा गया है।
एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि ऐसे सभी मैसेज झूठे व गलत हैं, क्योंकि विद्युत विभाग इस तरह के कोई मैसेज नहीं भेजते। उन्होंने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन नहीं करने और धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी गई है।
बाईक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 
 जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी साजिद पुत्र मीरहसन अपने चचेरे भाई असलम के साथ बाईक द्वारा बुढाना मोड पर किसी काम से जा रहा था कि इसी बीच वह कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को हादसे से अवगत कराया। 
 हादसे में चोटिल 
मंसूरपुर। अपने गांव से रिश्तेदारी मे जा रही बुजुर्ग महिला मिल मन्सूरपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गई। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया।   मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी करीब 70 वर्षीय वीरमती आज सुबह के वक्त अपने घर से मिल मन्सूरपुर बाजार मे किसी काम से जा रही थी कि इसी बीच उक्त वृद्धा फाटक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गई। बताया जाता है कि उक्त हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के दुकानदारो ने घायल महिला को उपचार के लिए मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा पडौसी मैडिकल कॉलेज पहुंचे।
अधिवक्ताओं को जेल की बात पुस्तक भेंट की
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ और सम्मानित अधिवक्ताओं को लेखक नादिर राणा ने अपनी पुस्तक मुजफ्फरनगर जेल की बात भेंट की, विदित हो कि  लेखक नादिर राणा ने इस पुस्तक में मुजफ्फरनगर जेल के पुराने इतिहास से लेकर वर्तमान ओर भविष्य की  संभावनाओं पर बहुत कुछ विस्तृत जानकारी के साथ लिखा है, साथ ही जेल में लंबा समय काटकर बाहर निकले बंदियों के विचारों को भी शामिल किया गया है, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात को बेबाकी के साथ रखा है, जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा  के प्रयोग, बदलाव और परिवर्तन पर भी स्पष्ट ढंग से लिखने का सार्थक प्रयास लेखक ने बखूबी किया है, जेल के पूर्व अधिकारियों के साथ ही न्यायिक विभाग के सम्मानित और माननीय न्यायधीश गण के विचारों ने भी पुस्तक के महत्व को एक नया आयाम देने की कोशिश है। मुजफ्फरनगर  जेल में पिछले कुछ वर्षों में महान संत और धर्म गुरुओं के आगमन के साथ ही उनके विचारों का बंदियों पर कैसा प्रभाव रहा, इस पर भी प्रकाश डाला गया है, विस्तृत जानकारी के लिए एक बार मुजफ्फरनगर जेल की बात पुस्तक को जरूर पढ़ें!
 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), आर्यपुरी, मुजफ्फरनगर में ’एक  युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत संस्था  मे निरुद्ध किशोरों को तम्बाकू के सेवन से होने वाली हानियों/बीमारियों के प्रति किया गया जागरूक। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) तम्बाकू मुक्त परिसर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में बाल सरंक्षण/किशोरों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य/विकास हेतु जिला बाल सरंक्षण अधिकारी संजय कुमार एवम बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया कार्यशाला/जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार द्वारा किशोरों को तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने हेतु दिलवाई गई शपथ । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के इस अवसर पर हम यह शपथ लेते हैं कि जीवन में हम कभी भी किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी तम्बाकू उ त्पादों एवं किसी भी नशे का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। उक्त कार्यशाला में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी हेमलता, वरिष्ठ सहायक कैलाश,तारिक सहायक सह प्रविष्टि प्रचालक, संजय कुमार आउटरीच कार्यकर्ता तथा संस्था प्रभारी मोहित कुमार के  मार्गदर्शन में राजकीय संप्रेक्षण गृह स्टाफ प्रदीप कुमार, नीरज, विपिन तथा सुरजीत एवम किशोरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
चारधाम में हुआ अद्भुत विकास, मुजफ्फरनगर के गुड का लगा भोगः सत्यप्रकाश रेशु
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु ने २३ मई से ३० मई, २०२४ तक चार धाम की यात्रा की। अपनी चार धाम की यात्रा के दौरान उन्होंने प्रत्येक जनपदवासी की ओर से मुजफ्फरनगर का गुड-शक्कर चारों धामों में पूजन के बाद बद्रीनाथ धाम के मुख्य व्यवस्थापक अनिल ध्यानी को बद्री नारायण भगवान के भोग के लिये दिया। अनिल ध्यानी ने बद्री नारायण का भोग प्रत्येक मुजफ्फरनगर वासी की ओर से लगाने हेतु गुड-शक्कर को सहर्ष स्वीकार किया।  सत्यप्रकाश रेशु गंगौत्री, यमनौत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ एवं श्रीनगर स्थित गंगा की धारा में नवनिर्मित गंगा मंदिर समितियों के अध्यक्षों से मिले। सभी को धाम के विकास के लिये चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। वर्ष २०१३ की त्रासदी के बाद चार धाम में सडक, सफाई, बिजली, सुरक्षा, रहन-सहन, खान-पान और यातायात आदि सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में काफी नवीनता आई है। जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधाएं मिल रही है और तीर्थ यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। सत्यप्रकाश रेशु ने मुजफ्फरनगर के अनेकों नागरिकों के सहयोग से यमनौत्री धाम के उपाध्यक्ष पंडित राज स्वरूप, गंगौत्री धाम के सचिव सुरेश सेमवाल, केदारनाथ धाम के मुख्य व्यवस्थापक रमेश तिवारी, बद्रीनाथ धाम के व्यवस्थापक अनिल ध्यानी तथा गंगा के बीच स्थित श्रीनगर के नवनिर्मित गंगा मंदिर के मुख्य महंत लक्ष्मी प्रसाद पांडेय के साथ तीर्थों के विकास पर गहनता से चर्चा की। सत्यप्रकाश रेशु ने गरीब एवं अशिक्षित श्रद्धालुओं के साथ ही ऐसे श्रद्धालुओं, जिनकी कोई सिफारिष नहीं होती, उनको भी चार धाम की यात्रा सुलभता के साथ कराने का सुझाव दिया। जिसे सभी ने गम्भीरता से लिया। इसके अलावा सत्यप्रकाश रेशु ने उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ, आंध्र प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देष और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन कराने का भी प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में श्रद्धालुओं के ठहरने, स्नान, शौच, भोजन आदि को भी प्राथमिकता देने की बात रखी।   अपनी चार धाम की यात्रा के दौरान सत्यप्रकाश रेशु ने जब पूरे भारत के यात्रियों की भीड, लम्बी-लम्बी लाईनें, रजिस्ट्रेशन व्यवस्था आदि पर चारों धामों के व्यवस्थापकों से खुलकर चर्चा की तो सभी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास विजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही सत्यप्रकाश रेशु के विजन को भी शासन-प्रशासन के साथ होने वाली अगली बैठक में रखने के लिये कहा। क्योंकि नर एवं नारायण का मिलन ही चार धाम की यात्रा है, जो गरीब की कुटिया से होकर भगवान के दर पर पूरी होती है।
मुजफ्फरनगर। भारत भर के साथ ही प्रदेश और जनपद मुजफ्फरनगर में आसमानी आफत के चलते जहां भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है तो वही लोग इससे बचाव के भी तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। कहीं लोग अपने शरीर को सूती कपड़ों से ढक कर चल रहे हैं तो कहीं छाता लगाकर चल रहे है तो कहीं मीठे शरबत आदि के प्याऊ लगाकर भी आम जनता को हीट वेव से बचाने हेतु शिविर लगाकर मीठे शर्बत का वितरण कर सेवार्थ में लगे हैं। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के अहलियाबाई चौक पर हीट वेव से बचाव व् यातायात जागरूकता शिविर लगाया गया जहां स्स्क्क  अभिषेक सिंह एंव पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में हीट वेव एवं हीट स्ट्रोक से बचाव की जानकारी डॉक्टर आलोक कुमार द्वारा आम जन को दी गई तो वहीं ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने सहित यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह व टीएस आई तरुण कुमार आदि पुलिस कर्मियों द्वारा आम जन मानस को मीठे शर्बत का वितरण किया गया। उधर पुलिस का यह सराहनीय कार्य देख आम जनमानस भी पुलिस की भूरी भूरी प्रशन्सा करते दिखाई दिए।।
गौ सेवा के लिए हरे चारे की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर शाखा मेन द्वारा जयेष्ठ मासे कृष्ण पक्षे अष्टमी तिथि  को कुकडा मंडी में स्थित गौशाला में गौ सेवा का कार्य किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्य अपने घर से आटे की लोई बनाकर लाए थे शाखा की ओर से हरा चारा और गुड की व्यवस्था की गई थी। 
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रियांक गुप्ता, अकुल अग्रवाल व श्रीमती रोशनी पांचाल रही, कार्यक्रम के संयोजक श्री विनीत गुप्ता जी, श्री आशुतोष अग्रवाल जी, श्री विनय गर्ग व श्रीमती सुनीता शर्मा जी रही। 
शाखा के संरक्षक  हर्षवर्धन के नेतृत्व में  आर के सैनी, मनीष गर्ग, विपिन कुमार, डॉ दीपक कुमार गर्ग, अशोक सिंघल, शिवम गर्ग, सुभाष वर्मा, रामकिशोर मित्तल, सुखबीर सिंह, बृजमोहन शर्मा, डॉ बृजेश आत्रेय, विनोद अग्रवाल, अनिल कुमार शर्मा एवं श्रीमती अंजू गुप्ता उपस्थिति रही। 
अंत में शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा सचिव नवनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल एवं महिला संयोजिका डॉ अंजलि गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =