समाचार (Muzaffarnagar News)
खालापार पुलिस ने वांरटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खालापार पुलिस द्वारा ०१ वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए ०१ वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज गया । अभियुक्त आसू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र जीफा उर्फ जरीफ नि० नूर मस्जिद के पास , दरोगा की कोठी खालापार थाना खालापार जिला मु०नगर। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रामवीर सिंह (चौकी प्रभारी खालापार), है०का० मनोज कुमार शामिल रहे।
गौकश को मुठभेड में दबोचा
शाहपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से गौकशी के उपकरण, ०१ रास गौवंश एवं अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद में गौतस्करी/गौकशी की घटनाओं को रोकने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस की ग्राम मंधेडा के जंगल में बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से, गौकशी के उपकरण, ०१ रास गौवंश एवं अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उल्लेखनीय हैकि थाना शाहपुर पुलिस को मुखविर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम मंधेडा के जंगल में रजवाहे के पटरी के पास ०१ गौवंश को गौकशी करने के उद्देश्य से बांध रखा है । सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। अभियुक्तगण द्वारा अचानक पुलिस टीम से खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें ०१ बदमाश घायल हो गया तथा ०१ बदमाश जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी पुलिस टीम द्वारा कांम्बिग की जा रही है। घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
१. इमरान उर्फ लाला पुत्र अमीर अहमद निवासी सूजडू थाना खालापार है। फरार अभियुक्त मन्साद पुत्र साबिर उर्फ काला निवासी सूजडू थाना खालापार है। पकडे गये शातिरों के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, गौकशी के उपकरण- छुरी, दाव, रस्सी, बोरा, आदि, ०१ राश गौवंश बरामद किये। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. गजेन्द्र सिंह, अजय त्यागी, यूटी धीरेंद्र प्रताप, है. कां. दिनेश कुमार, का. विनय कुमार, पवन शर्म, का. रतिक थाना शाहपुर शामिल रहे।
फरियादियां की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों/ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों/थाना परिसर पर जनसुनवाई का आयोजन करते हुए जनता की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है ।
सड़के बनी तालाब, बारिश में कई दुपहिया वाहन हुए बंद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। पिछले कई दिनो से उमसभरी गर्मी का दंश झेल रहे जनपदवासियों को आज दोपहर उस समय राहत मिल गई कि जब अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस झमाझम बारिश से गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिल गए। बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया। जलभराव होने की वजह से कई जगह आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पडा। जलभराव में अनेक दुपहिया वाहन भी बंद हो गये जिन्हे नागरिक खींचते हुए दिखाई दिये। वहीं दूसरी और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। झमाझम बारिश से लोगों ने जबरदस्त राहत महसूस की। शहरवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनो से हो रही बेतहाशा गर्मी के बीच हुई बारिश से वाकई मे बहुत राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि इस भीष्ण गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान थे जो चिलचिलाती धूप तथा गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर घूमते रहते थे। कई जगह पर देखने को मिला कि बारिश के दौरान सडक पर आवारा घूमने वाला गौवंश भी आनन्द से बारिश मे भीगता नजर आया। आज हुई इस बारिश से सभी ने राहत महसूस की। दोपहर मे कई घन्टे हुई शानदार बारिश।
ऐ सैयदा के लाल तेरी शहादत पर आज आसमां भी रोया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद सल. के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलै. और उनके ७२ जांनिसार साथियों की लश्करे यजीद द्वारा कर्बला में हुई शहादत के गम के साथ बुधवार को यौमे आशूरा के दिन शहर के साथ साथ जनपद भर में मोहर्रम का पर्व मनाया गया। दसवीं मोहर्रम पर शिया सोगवारों ने ताजियादारी के साथ मातमी जुलूस निकाले और हजरत इमाम हुसैन की अपने नाना के दीन और इंसानियत को बचाने के लिए दी गई कुर्बानी के साथ ही शहीद ए कर्बला पर हुई जुल्म ज्यादती को याद कर जमकर आंसू बहाए। यौमे आशूरा के मौके पर शहर में मजलिसों का सिलसिला बुधवार को सवेरे ही शुरू हो गया था। इमाम बारगाहों में जगह-जगह जिक्र-ए-हुसैन किया। इस दौरान अजादारों की आंखें नम हो गईं। इमाम बारगाहों में मजलिसों का ऐहतेमाम हुआ, जिनमें इमाम हुसैन अलै. और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद किया गया। बड़ी मजलिस मोती महल इमाम बारगाह में हुई, इससे पहले सवेरे साढ़े सात बजे रोजा ए आशूरा के आमाल नदी स्थित कर्बला पर मौलाना फसीह हैदर जैदी ने अंजाम दिये। मजलिस में मौलाना ने तकरीर में कहा कि इमाम हुसैन अलै. ने अपने नाना के दीन की खातिर अपने ७२ जांनिसारों के साथ कर्बला में जालिम यजीद के लश्कर का मुकाबला करते हुए शहादत दी। इंसानियत को बचाने के लिए वो कुर्बान हो गये, सिर कटने तक सच का साथ दिया। मौलाना ने कहा कि आज इमाम हुसैन और उनके ७२ सहाबियों की कुर्बानी की याद में आसमां भी रो रहा है। यजीद का नामलेवा आज कोई नहीं, लेकिन सच पर कुर्बान होने वाले इमाम हुसैन का परचम कर्बला के दिन से आज तक लहरा रहा है और यौमे कयामा तक लहराता रहेगा। उन्होंने नौजवानों को नसीहत दी कि दीन की सीढ़ी को मजबूती से पकड़कर रखों, क्योंकि यही सीढ़ी दुनिया और आखिरत तक कामयाबी की ओर ले जायेगी।
इमाम बारगाहों पर अजादारों ने जंजीरों और छुरियों का मातम किया, जिसमें कई अजादार लहूलुहान हो गए। फाका रखते हुए शिया सोगवारों ने नोहाख्वानी और मातम कर शहीद-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की। बीच-बीच में नार-ए-तकबीर, नारा ए रिसालत और या हुसैन या हुसैन के नारों की सदाएं गूंज रही थीं। इस मौके पर बड़े-बड़े ताजिए बनाकर जुलूस ए जुलजुना में लाये गये। यौमे आशूरा पर लोगों ने रोजे रखने के साथ ही नफिल नमाजें अदा की। घरों में न्याज फातिहा की। जगह-जगह सबील लगाए गए। नोहाख्वानी व सीनाजनी करते हुए शिया सोगवारों ने नवासाए रसूल हजरत इमाम हुसैन की याद में आंसू बहाए। दवसीं मोहर्रम का जुलूस ताजियादारी के साथ मोती महल से शुरू हुआ। जो नगर में कदीमी रास्तों से होकर गुजरा, जिसमें हजारों सोगवारों ने शिरकत कर शोहदाए करबला को सीनाजनी और नोहख्वानी करते हुए खिराज-ए-अकीदत पेश की। शहर में इमाम बारगाह अबुपुरा, नदीवाला, खादरवाला, गढीगोरवान, नियाजुपुरा, मिमलाना रोड़, लद्दावाला, मल्हुपुरा, कटेहरा सैयादान, पंचदरा सादात होते हुए जुलूस आगे बढ़े और सर्राफा बाजार चौक पर सभी जुलूस मोती महल वाले जुलूस से मिल गये। जुलूसों में ताजिये, अलम और जुलजुना बरामद हुए। यहां से हनुमान चौक पहुंचकर जुलूस में शिया सोगवार जंजीरों तथा कमा का मातम करते व नोहाख्वानी की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में मोहर्रम का जुलूस आगे बढ़ा। काली नदी कर्बला पहुंचकर शिया सोगवारों ने ताजिये दफन कर फाका शिकनी की। शाम के बाद इमाम बारगाह यादगारे हुसैनी में शामे गरीबा की मजलिस बरपा हुई। इमाम बारगाह मोती महल से मशाल जुलूस हाय सकीना, हाय प्यास की गमजदा सदाओं के साथ गढी गोरवान पहुंचा। जुलूस में मंजर अब्बास जैदी उर्फ जुबी, कैसर हुसैन, नुसरत हुसैन, हसन नवाज, हसन जैदी, रौनक जैदी उर्फ राजू भाई, लारेब जैदी, मौहम्मद अली, शादाब जैदी सहित सैंकड़ों अजादार शामिल रहे।
पूर्व मंत्री ने काऊ सेंचूरी में किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पहुंचे काउ सेंचुरी जहां पर डा. संजीव बालियान ने वृक्षारोपण किया। एनडीडीबी और सुगर मिल मंसूरपुर व खाईखेड़ी के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान कोऊ सेंचुरी का किया निरीक्षण कोऊ सेंचुरी में बायोगैस प्लांट जल्द बनाकर होगा तैयार पूर्व मंत्री संजीव बालियान का ड्रीम प्रोजेक्ट है कोऊ सेंचुरी ५००० आवारा गोवंशीय पशुओं का आसरा है कोऊ सेंचुरी समाजसेवी कुशपुरी, विपुल भटनागर, जिला पंचायत सदस्य रजत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठी, डीएमएम शुगर मंसूरपुर के वीपी सुधीर कुमार व एचआर रविन्द्र शर्मा सहित अनेक लोग भी रहे मौजूद।
भाजपा नेता ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से की शिष्टाचार भेट
मुजफ्फरनगर । भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री सुशील त्यागी ने पुरकाजी विधायक कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जी से लखनऊ कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास के लिये चर्चा की।
भाजपा नेता ने लखनऊ कार्यालय नवीन भवन में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से शिष्टाचार भेंट की।उसके बाद क्षेत्र के विकास के लिये चर्चा की।उन्हें क्षेत्र के दर्जनो गांवों में जल निगम द्वारा स्वच्छ पानी के लिये टँकी का निमार्ण के कारण गांव की सड़को की मरमत नही हो रही है।और रोहाना में कन्या डिग्री के बनवाने पुलिस चौकी को थाना कोतवाली देहात के नाम से और मुजफरनगर से कल्लरपुर कचोली तक रोडवेज चलवाने के लिये अवगत कराया।
नाली का चैनल लगा
मुजफ्फरनगर। वार्ड नंबर ५४ में जो काम पिछले दस सालो से नहीं हुवा वो काम अब होने लगा है। जी हा आपको बता दे की वार्ड के सभासद पूरी जिजान से लगे है अपने वार्ड वासियों के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। पूर्व कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हुआ। वार्ड ५४ के सभासद मोहम्मद शहजाद के पास वार्ड के कुछ जिम्मेदार लोग पहुंचे जिन्होंने कहा कि हमारी इस गली की नली का चैनल टूटा हुआ है। जो पिछले दस सालों से अब तक नहीं लगा है। जिस पर वार्ड के सभासद ने तुरंत ही संज्ञान लेते हुए नगर पालिका को लेटर लिखा और वार्ड के जिम्मेदार लोगों ने कहा कि यह चौनल जरूर लगना है। पिछले दस सालों से यहां पर बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। आने जाने वाले लोगों को इस टूटे हुए चौनल से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चे और बूढ़े गिरकर चोटीले भी हो जाते हैं। साथी मोहल्ले वासियों ने कहा कि जब यहां से छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं तो उन्हें यह नाली पार करने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है कई बच्चे तो नाली में भी गिर चुके हैं। जिस पर वार्ड सभासद मोहम्मद शहजाद ने मोहल्ले वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि कुछ दिन इंतजार करिए आपका यह चौनल नगर पालिका द्वारा लगवा दिया जाएगा। जिसके बाद आज वह घड़ी आ गई। मोहम्मद शहजाद ने अपने वादे को पूरा करते हुए आज चैनल को लगवाया। चौनल लगने से मोहल्ले वासी बहुत खुश नजर आए और वार्ड के सभासद मोहम्मद शहजाद का आभार व्यक्त किया। और शहजाद को कहा कि हमें ऐसे वार्ड सभासद की जरूरत है। जो हमारे लिए दिन रात मेहनत करता है और हमारे लिए आधी रात को भी तैयार है। साथ ही यह भी कहा की हम आगे भी अपने वार्ड के सभासद के रूप में मोहम्मद शहजाद को ही चुनेंगे।
लगाई शरबत की छबील
भोपा। गंगनहर कांवड मार्ग पर शिया समुदाय द्वारा शरबत की छबील लगाई गयी। राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। क्षेत्र के गाँव बेलडा मे मुहर्रम माह की ९ वीं तिथि को गंगनहर कांवड मार्ग पर शिया समुदाय द्वारा हजरत इमाम हुसैन के बेटे अली असगर जो छरू माह की अल्पआयु में शहीद कर दिये गये थे। उनकी याद मे शरबत की छबील लगाई गई। गुजरने वाले राहगीरों को प्रेम भाव से शरबत पिलाया गया। इस दौरान गुलाम अब्बास, इरम अली जैदी, आजम अली, नियाज मेहंदी, हुसैन मियाँ, नफसर अली, अली खुमेनी, जमाल जैदी, तौहीद, जैनुल, सामिर, वसीम राजा, आयान हसन, मुहम्मद, मुन्तजिर जैदी, मिनहाल जैदी,तुषार जैदी, अहमद, रमीज राजा, मिसक, जमन जैदी आदि ने शरबत वितरण करने मे भाग लिया ।
पैदल गश्त की
मुजफ्फररनगर। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अनावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिवसीय शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। प्रादेशिक मुख्यालय महानगर, लखनऊ और जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी के निर्देशन में सहारनपुर मंडल में उ.प्र.भारत स्काउट और गाइड का पहला बिगनर कोर्स दीपचंद ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में हुआ ।एक दिवसीय शिविर का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त डॉ. श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला ने किया । इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा और लीडर ट्रेनर जिला आयुक्त एडल्ट्स रिसोर्स संतोष वर्मा ने ने विभिन्न विद्यालय से आए ४० से अधिक शिक्षकों को स्काउटिंग- गाइडिंग के संबंध में गहन जानकारी उपलब्ध कराई ताकि विद्यालयों में स्काउटिंग कार्यक्रम प्रभावी ढंग से शुरू किया जा सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला आयुक्त श्री विजय कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए एक बेहतर सामाजिक व्यवस्था के लिए छात्र जीवन में स्काउटिंग को अनिवार्य बताया। इस अवसर पर जिला आयुक्त श्रीमती मीरा शर्मा, जिला सचिव श्री अनिल कौशिक डीओसी भारत भूषण अरोड़ा और श्रीमती प्रभा दहिया आदि ने बिगनर कोर्स के सफल आयोजन में योगदान किया !
बिजली के तारों पर गिरा पेड़, हादसा टला
मुजफ्फरनगर में तेज बरसात और हवा के बीच जिला अधिकारी कार्यालय पर एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के बीच डीएम कार्यालय परिसर में स्थित एक पेड़ अचानक बीच से टूटकर नीचे जमीन पर गिर गया। इस बीच में पढ़ने वाले विद्युत तार भी टूट कर जमीन पर गिर गए। गनीमत रही की बुधवार को अवकाश के चलते कार्यालय परिसर खाली रहा।
जनसेवा से मिलता है आत्मिक सुखःमितवा भंवर
भोपा। अपने सेवा कार्यो से क्षेत्र मे पहचान रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता मितवा भंवर को पार्टी हाईकमान ने जिम्मेदारी सौपते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला महासचिव बनाया है। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ता मितवा भंवर को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि मितवा भंवर पार्टी व संगठन हित मे काम करते हुए क्षेत्र मे पाटी्र को मजबूती प्रदान करेंगे।
सफाई नायक का वेतन रोका
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे के कलेक्ट्रेट निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सबसे ज्यादा नगरपालिका परिषद् की फजीहत हुई। इसको लेकर जिला प्रशासन को नाराजगी का सामना करना पड़ा तो प्रशासन के अफसरों ने भी पालिका प्रशासन पेंच कस दिए। इसका असर पालिका में भी नजर आया। नाराज हुई पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लापरवाही बरतने के लिए नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया तो वहीं ड्यूटी पर लगाये गये चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर का वेतन काटने और सफाई नायक के वेतन पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही तीनों से लापरवाही बरतने को लेकर जवाब भी तलब किया गया है।
राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, इसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट था। कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद से लेकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी तक अपनी टीम के साथ उनका स्वागत करने को मुस्तैद थे। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट में साफ सफाई के अभाव को लेकर शिकायत की और सवाल उठाये। खुद राजस्व परिषद् अध्यक्ष ने भी सफाई का अभाव मिलने पर नगरपालिका के द्वारा जिम्मेदारी नहीं निभाने की बात भी कही थी ओर शौचालय की दर्दुशा देखकर उसको तुड़वाकर नया बनवाने के निर्देश दिये थे। इसको लेकर प्रशासन को उनकी नाराजगी जा सामना भी करना पड़ा। अब उनके जाने के बाद पालिका में इस नाराजगी पर हलचल मची नजर आई है। पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कड़ी नाराजगी के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पर ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। ईओ ने नोटिस में कहा कि जिलाधिकारी की ओर से राजस्व परिषद् के अध्यक्ष के निरीक्षण को देखते हुए १६ जुलाई की सुबह पांच बजे से ही कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई कार्य प्रारम्भ करने के सख्त निर्देश प्राप्त हुए थे, जिनके अनुपालन के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल की जिम्मेदारी तय की गई थी, लेकिन मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे तक भी न तो वो खुद उपस्थित हुए और न ही उनकी टीम ही वहां पर पहुंची। इसकी जानकारी मिले पर वो स्वयं ही कलेक्ट्रेट पहुंची और चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर व सफाई नायक को बुलाकर सफाई कार्य कराया गया। ईओ ने आरोप लगाया कि हमेशा ही किसी सभी जनप्रतिनिधि या शासन-प्रशासन के अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा लापरवाही भरा ऐसा ही आचरण पेश किया जाता रहा है। पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, जबकि पूरे नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने का दायित्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी का ही है। उनकी लापरवाही के कारण ईओ होने के कारण उनको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर अकुशल कार्यशैली अपनाते हुए पालिका की छवि धूमिल करने के आरोप लगाते हुए ईओ ने कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। इसी प्रकार चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार को भी ईओ ने नोटिस जारी करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश को कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई कराये जाने के लिए मंगलवार साढ़े छह बजे पहुंचने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन वो अनुपस्थित रहे। न तो वहां सफाई नायक था और न ही सफाई कर्मचारी लगाये गये थे। वो पहुंची और फोन किया तो योगेश कुमार वहां बिना सफाई कर्मियों के ही पहुंच गये। बाद में मुख्य मार्ग पर लगाये गये कर्मचारियों को बुलाकर ही योगेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में सफाई कार्य कराया। ईओ ने आरोप लगाया कि उनके पास न तो कलेक्ट्रेट भ्रमण के कार्यक्रम को देखते हुए सफाई कार्य के लिए कोई कार्ययोजना थी और न ही उनका सफाई नायक व कर्मियों पर कोई नियंत्रण प्रतीत हुआ। अव्यवस्था होने पर उन्होंने चीफ के खिलाफ कड़ी नाराजगी प्रकट की तो वहीं सम्बंधित वार्ड संख्या १० के सफाई नायक जीवन कुमार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके वेतन आहरण पर ही रोक लगा दी है। नायक को भेजे गये नोटिस में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि कलेक्ट्रेट में शासन के कार्यक्रम के दौरान वो सफाई ड्यूटी से खुद तो गायब मिले ही, उनके कर्मचारी भी नदारद थे। जबकि एक दिन पहले ही फोन पर दिशा निर्देश दे दिये गये थे। ईओ ने इस बात पर भी कड़ी नाराजगी जताई कि नायक के द्वारा देखे जा रहे मुख्य मार्गों पर भी गन्दगी का अम्बार पाया गया। उन्होंने दो दिन में इस लापरवाही पर लिखित स्पष्टीकरण देने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन पर रोक लगा दी है। पालिका की छवि धूमिल करने पर नायक को उनके मूल पद सफाई कर्मचारी के कार्य में लगाने और जवाब नहीं देने पर उन्होंने नायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
मंत्री अनिल और कपिल को सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं आने और उत्तराखंड सहित देश के सात राज्यों की १३ विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के मुकाबले एनडीए को मिली करारी शिकस्त ने भाजपा के लिए संगठन से सरकार तक चिंतन और मंथन का दौर गहरा कर दिया है। इसी को लेकर अब उत्तर प्रदेश की १० विधानसभा सीटों पर प्रस्तावित उपचुनाव में भाजपा ने एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने और पार्टी के प्रदर्शन को सुधारने के लिए फुल प्रूफ प्लान बनाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में नेतृत्व परिवर्तन और संगठन से सरकार तक बड़े बदलाव की गंभीर चर्चाओं के बीच उपचुनाव के लिए सरकार के मंत्रियों की पूरी फौज को फील्ड में उतारने का निर्णय लिया है। एक सीट पर उपचुनाव के लिए तीन मंत्रियों को लगाया गया है। इनमें एक कैबिनेट मंत्री के साथ दो राज्यमंत्री विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए जनता के बीच रहेंगे। मीरापुर विधानसभा सीट की जिम्मेदारी काबीना मंत्री अनिल कुमार को मिली है तो वहीं गाजियाबाद सीट पर होने वाले चुनाव के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल को उतारा गया है। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना प्रस्तावित है, यहां पर जिन दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया जाना है, उनमें अलीगढ़ जिले की खैर, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, कानपुर नगर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, गाजियाबाद की गाजियाबाद सदर, मिर्जापुर की मझवां, मुरादाबाद की कुंदरकी और मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट शामिल हैं। इन दस सीटों के राजनीतिक परिणाम की बात करें तो २०२२ के विधानसभा में इनमें से समाजवादी पार्टी ने सबसे अधिक पांच सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा ने इनमें से तीन सीटें जीतीं थीं। राष्ट्रीय लोक दल और निषाद पार्टी के एक-एक उम्मीदवार इन सीटों पर विजयी हुए थे। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कई विधायक सांसद निर्वाचित हुए थे। इनमें से पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत नौ विधायक शामिल हैं। सांसद बनने के बाद इन विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, कानपुर नगर की सीसामऊ सीट २०२२ में यहां से जीते सपा के इरफान सोलंकी को अयोग्य करार दिए जाने से रिक्त हो गई है।
यूपी में १० विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को बैठक हुई, जिसमें सरकार व संगठन के लोग शामिल हुए। बैठक में एक सीट की जिम्मेदारी तीन मंत्रियों को दी गई हैं। बैठक के बाद बाहर निकले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन और सरकार के इस प्लान की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए बताया कि प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर सीएम योगी के साथ चर्चा हुई और सभी की जिम्मेदारी तय की गई। मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार के साथ जिले प्रभारी और ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक को लगाया गया है। राष्ट्रीय लोक दल के चंदन चौहान मीरापुर सीट से विधायक थे। चंदन ने इस लोकसभा चुनाव में बिजनौर सीट से अपनी किस्मत आजमाई और सफल भी हुए। चंदन चौहान के विधायक पद से इस्तीफे की वजह से मीरापुर में उपचुनाव होना है। गत विधानसभा चुनाव में रालोद के चंदन चौहान ने भाजपा उम्मीदवार प्रशांत चौधरी को हराया था। उस चुनाव में रालोद सपा के साथ गठबंधन में लड़ी थी। लोकसभा चुनाव से पहले रालोद ने भाजपा से हाथ मिलाया और चंदन को एनडीए प्रत्याशी के रूप में बिजनौर लोकसभा से टिकट मिला था। वो सांसद बने तो सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर जातिगत समीकरण को देखते हुए संगठन और सरकार ने दलित, गुर्जर और जाट मंत्रियों को उतारने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही गाजियाबाद सदर पर होने वाली सीट के लिए इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री व साबिहाबाद के विधायक सुनील शर्मा के साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं कोशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह को लगाया गया है। भाजपा विधायक अतुल गर्ग इस लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद बने हैं। २०२२ में गर्ग गाजियाबाद विधानसभा सीट से जीते थे। उनके सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के अतुल गर्ग ने सपा उम्मीदवार विशाल वर्मा को हराया था। यहां पर भी भाजपा ने जातिगत समीकरण को देखते हुए मंत्रियों को फील्ड में उतारने का निर्णय लिया है। वैश्य और ब्राह्मण के साथ क्षत्रिय समाज के वोट बैंक को साधने की जिम्मेदारी मंत्रियों को मिली है। इसके अलावा २० जुलाई को देशभर में मनाये जाने वाले वृक्षारोपण अभियान में यूपी के सभी ७५ जिलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को प्रभारी बनाकर उतारा है। इसके साथ ही कुछ जिलों में अफसरों को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। २० जुलाई को यूपी में एक ही दिन सभी प्रभारी मंत्री और नोडल अधिकारी वृक्षारोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए प्रेरक संदेश देने का काम करेंगे। काबीना मंत्री अनिल कुमार को जनपद मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण अभियान का प्रभारी बनाया गया है, तो वहीं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल कानपुर नगर के प्रभारी बनाये गये है। दोनों मंत्रियों को २० जुलाई को अपने आवंटित जनपद में वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
सीएम योगी से मिले पूर्व सांसद राजपाल सैनी, मीरापुर पर हुई चर्चा
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के साथ मीरापुर सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर तथा अन्य राजनीतिक और संगठनात्मक मामलों को लेकर चर्चा की।
सीएम योगी ने मीरापुर उपचुनाव के लिए काम करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी और परविन्दर पाल भी मौजूद रहे। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। रालोद से गठबंधन होने के कारण यह सीट रालोद कोटे में चली गई थी। उपचुनाव के बाद पूर्व सांसद राजपाल सैनी को भी पार्टी और सरकार ने क्षेत्र में पार्टी की जीत के लिए काम करने की जिम्मेदारी दी है।
आज रहेगी विद्युत सप्लाई बंद
मुजफ्फरनगर। सभी सम्मानित उपभोगताओं को सूचित किया जाता है कि कल १८ जुलाई को ३३/११ के वी महावीर चौक उपकेंद्र पर मेंटिंनेंस का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण सप्लाई समय ०७ः०० से ०९ः३० तक बंद रहेगी। महावीर चौक उपकेंद्र से निर्गत – महावीर चौक फीडर, आर्य समाज रोड फीडर, सर्कुलर रोड फीडर, प्रकाश चौक फीडर, रेलवे रोड फीडर, और फक्कर शाह चौक फीडर बंद रहेंगे। जिसकी जानकारी सभी उपभोताओ को व्हाट्सप्प ग्रुप, व् नेवसपेपर के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है। अत कृपा कर धैर्य बनाये रखे और दिए हुए समय की प्रतिक्षा करे।
होटलों का नाम बदलना हुआ शुरू
मुजफ्फरनगर। बघरा योग आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज की मुहिम रंग ला रही है। जिसके चलते रूडकी रोड स्थित संगम होटल का नाम अब सलीम शुद्ध भोजनालय हो गया है।
विदित हो कि यशवीर महाराज पिछले काफी समय से मांग करते आ रहे थे कि रूडकी व मेरठ रोड पर दूसरे समुदाये के लोगों द्वारा अपने होटलो के नाम देवी देवताओं के नाम से रख रखे हैं। उक्त अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व मे कई बार यशवीर महाराज द्वारा इस दिशा मे किये गए प्रयासो एवं समय समय पर सौपे गए ज्ञापन का नतीजा रहा कि अब संगम होटल का नाम सलीम शुद्ध भोजनालय हो गया है।
स्ट्रीट लाईट ना बन जाए हादसे का सबब
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला आर्यपुरी बच्चा जेल के पास किसी भी समय हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बच्चा जेल के समीप पोल पर लगी हाई मास्ट लाइटें हिल रही हैं। जो कभी भी गिर सकती हैं। अतः विद्युत विभाग को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। ताकि समय रहते हादसे से बचा जा सके।
व्यापारी नेता संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मन्डी व्यापार संघ ने खाध तेलों पर युजर चार्ज सम्पात करने के लिए सीएम योगी का जताया आभार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कल उनके सरकारी आवास पर राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की १७०वीं बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। मण्डी शुल्क को न्यूनतम करने के बाद भी राजस्व संग्रह में व्यापारीयो का मण्डियों मे योगदान अच्छा है। मण्डी समिति में खाद्य तेलों पर यूजर चार्ज लिए जाने की व्यवस्था है। व्यापारियों के हित में इसे समाप्त किया जाना चाहिए। यदि कोई व्यापारी वर्ष भर में मण्डी की दुकान से जितने मूल्य के खाद्य तेलों का व्यापार करे, न्यूनतम उतने ही मूल्य के कृषि उत्पाद, जिन पर मण्डी शुल्क या यूजर चार्ज लिया जाता है, का भी व्यापार करे तो उनसे खाद्य तेल पर यूजर चार्ज न लिया जाए। व्यापारी नेता संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मन्डी व्यापार संघ ने खाध तेलों पर युजर चार्ज सम्पात करने के लिए हृदय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से एक विशेष मांग की मंडी समिति के प्रतिष्ठानों का स्वामित्व भी व्यापारियों को होना चाहिए


