Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Morna News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप

मोरना –मुजफ्फरनगर। (Morna News)। विवाहिता की मौत के बाद पहुंचे मायका पक्ष ने हत्या का आरोप ससुरालपक्ष पर लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है व आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गाँव वजीराबाद में विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी। वहीं छपार थाना क्षेत्र के गाँव पेरई निवासी बबलू ने थाना भोपा पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री अंजलि 24 वर्ष की शादी वजीराबाद में शुभम कुमार से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था। किन्तु ससुरालजन दान दहेज से खुश नहीं थे।
पति शुभम, ससुर आनन्द कुमार व सास सुमन देवी मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आये दिन अंजलि को ताने देकर परेशान करते रहते थे व कम दहेज लाने के लिये उसका मानसिक उत्पीड़न व मारपीट करते रहते थे। समाज के व्यक्तियों ने अक्सर समझाकर घर बसाने का प्रयास किया। ससुरालजनों से परेशान होकर मायके आ गयी थी। बुधवार को समाज के गणमान्य व्यक्तियों के कहने पर अंजली को ससुराल भेज दिया गया।
गुरुवार की सुबह अंजलि की हत्या हो जाने की सूचना मिली। जब मायकावाले वजीराबाद पहुंचे तो अंजलि को मृत अवस्था में पाया। दहेज के लालच में अंजलि की हत्या कर दी गयी।
सूचना पर पहुंचे सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा तहरीर के आधार पर पति ससुर व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका पीछे 18 माह की बालिका अस्मिता को छोड गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + seven =