News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कपिलदेव ने नीम का पौधा किया रोपित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आज महावीर चौक स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार (व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता) द्वारा एक पेड़ मांँ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत एक नीम का पौध रोपित किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। माननीय मंत्री जी ने समस्त विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री जी आवाहन एक पेड़ माँ के नाम लगाने हेतु प्रेरित किया गया तथा उपस्थित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को एक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने हेतु उत्साहवर्द्धन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मौके पर कन्हैया पटेल (आई०एफ०एस०) प्रभागीय निदेशक, नरेन्द्र बहादुर सिंह ए०डी०एम० (प्रशासन), आदित्य सोनकर क्षेत्रीय वनाधिकारी, विकास कुमार डिप्टी रेंजर, शैलेन्द्र त्यागी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

 

भूजल रैली का हुआ शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर के दिशा निर्देशन में कलक्ट्रेट परिसर से भूजल रैली का आयोजन किया गया जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर एवं राजेश कुमार श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर संदीप कुमार बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर शैलेंद्र त्यागी सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर एवं प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी जानसठ मुजफ्फरनगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया रैली कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगरके परिसर से होते हुए शिव चौक मीनाक्षी चौक से होते हुए विकास भवन मुजफ्फरनगरमे पहुंची वहा पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को आशीष वचनके साथ जल बचाने के उपाय बताएं रैली में मुख्यालय स्थित सभी विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्राओं का सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के द्वारादिलसे आभार व्यक्त किया गया विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिकाएं रचित यादव ,राकेश पाल ,अक्षय कुमार ,संजीव जावला ,राजीव शर्मा ,पूनम रानी, रूबी मिश्रा ,कविता देवी, अविनाश कुमार ,बेसिक प्राथमिक विद्यालय से आए सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं माध्यमिक विद्यालय से भी आऐ शिक्षक शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा जिन विद्यालयो ने प्रतिभाग किया प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा उनके सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई

 

जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल द्वारा कांवड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कावड मार्ग का निरीक्षण किया इस दौरान अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी पवन कुमार गोयल, सुधीर पाल, अवर अभियंता रशीद,स्टेनो अक्षय शर्मा सहित जिला पंचायत सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे

 

एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल च्क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयो/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों/थाना परिसर पर जनसुनवाई का आयोजन करते हुए जनता की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है ।

 

पिता पुत्र कार की टक्कर से घायलMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना इलाके के जानसठ रोड पर खुशहाली बाजार पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात कार सवार ने मारी जोरदार टककर जिससे बाइक सवार पिता चरण सिंह पुत्र सदा राम व नरेन्द्र पुत्र चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। मोके पर स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा घायल पिता पुत्र को खतौली सीएचसी भर्ती कराया जहा से उनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के समय अक्सर सरकारी एम्बुलेंस की प्रक्रिया के बाद देर हो जाती हे ऐसे मे सामाजिक संस्थाओ की एम्बुलेंस तत्काल सक्रिय रहती है जिस कारण खतौली मे इन एम्बुलेंस की भी विशेष भूमिका होती हे। इन्ही मे से एक विश्वकर्मा एम्बुलेंस भी काफी वर्षो से नगर मे सेवा दे रही हे। एम्बुलेंस के संचालक संदीप पांचाल का कहना है कि सबसे पहले घायलो की जान बचाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। बहुत से लावारिस शवों व बेसाहारा घायल लोगो को अस्पतालो में निशुल्क सेवा प्रदान कर चुके है। इनके अलावा खतौली मे लायंस क्लब,मेट्रो एम्बुलेंस,सोनू एम्बुलेंस सर्विस कावड सेवा मे अपना अहम भूमिका निभाते आ रहे है। ऐसे एम्बुलेंस संचालको की हौसला अफजाई व विशेष कार्यक्रमों मे सम्मानित भी किया जाना चाहिए। पूर्व मे भी एसएसपी ने कावड यात्रा मे इन सभी एम्बुलेंस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

 

जल निकासी के लिए सौंपा ज्ञापन
खतौली। आवास विकास कालोनी की जल निकासी के लिए आज आवास विकास कालोनी वासियो ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत किसान मोर्चा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी खतौली को ज्ञापन दिया। ज्ञात हो इस समस्या का समाधान हेतु पूर्व राज्यमंत्री डॉ० संजीव बालियान ने सरकार से एक करोड़ ६६ लाख रुपये मंजूर करवा दिए है, मगर रेलवे विभाग समस्या का समाधान न करते हुए फंड को तीन बार वापिस कर दिया। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि कांवड़ मेले तक अगर कार्य शुरू नही हुआ तो कांवड़ के बाद रेलवे लाइन पर ही बिस्तरा लगाया जाएगा और तब तक रेल लाइन नही छोड़ी जाएगी, जब तक कार्य शुरू व निकम्मे अधिकारियों पर कार्यवाही नही होगी। जिला उपाध्यक्ष सुधीश पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, मण्डल अध्यक्ष संजय चौहान सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।।

 

मैजिक शो का आयोजन
शाहपुर। रोटरी क्लब मु ० नगर सखी द्वारा शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में मैजिक शो का आयोजन हुआ। मैजिक शो में एक से एक करतब दिखाकर छात्र- छात्रों का भरपूर मनोरंजन किया गया । इस खेल में छात्र-छात्राओं ने भी जादू की गतिविधियों में प्रतिभाग किया। सोमवार को शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में में रेडक्रास सोसायटी के द्वारा विद्यालयों में बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जादूगर ने बच्चों को एक से एक बढ़कर करतब दिखाए। जिन्हें देखकर बच्चे हैरत में पड़ गए। बच्चों ने जादूगर के साथ साथ मैजिक भी सीखा। दूसरे बच्चों के सामने करतब करके दिखाया। जादूगर का खेल देखकर वहां मौजूद अध्यापक भी दंग रह गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो ० नीलम गुप्ता ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी के द्वारा समाज कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किये जाते हैं। मेडिकल कैंप, निशुल्क मरीजों को दवाइ्रयां भी वितरित की जाती हैं। क्लब सचिव डॉ रुचि शर्मा ने कहा कि मैजिक शो का आयोजन छात्र- छात्रों के ज्ञानवर्धन व मनोरंजन के लिए किया जाता हैं। जिसमें कई बातें ऐसी पता चलती हैं कि जिसको लोग जादू समझते हैं मगर वह एक वैज्ञानिक ढंग से किया प्रस्तुत किया जाता हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने रोटरी क्लब एवम रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया, कार्यक्रम को सफल बनाने मे रो शिवानी अरोड़ा, शशि सिंघल,अर्चना बंसल, विशाल शर्मा ,वरिष्ठ रो अनिल प्रकाश बंसल, कॉलेज प्रधानाचार्य, कॉलेज अध्यापक मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की प्रसंशा की।

 

नवागंतुक सहायक खाद्य आयुक्त का किया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,जिला युवा महामंत्री गौरव जैन द्वारा नवागंतुक सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरण से मुलाकात करते हुए बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हमारे जिला मुजफ्फरनगर की नवागंतुक सहायक खाद्य आयुक्त अधिकारी जो कि इस पद पर प्रथम महिला अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई हैं इनका आज पदाधिकारीयो द्वारा स्वागत किया गया हैं एवं आगामी महापर्व कावड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य पदार्थों की उच्च गुणवत्ता हेतु विचार विमर्श करते हुए व्यापारियों की ओर से उनको पूर्ण समर्थन की बात कही गई,खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कहां की व्यापारियों व हमारे द्वारा तालमेल बनाकर कार्य करते हुए विशाल कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा

 

तबादला होने पर दी विदाई
छपार। पुरकाजी एसडीओ अजय कुमार का तबादला होने पर शाम को गांव बरला में विधुतकर्मियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओ को फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई एवं नवनियुक्त एसडीओ कपिल मुनि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खुड्डा टीजीटू वसीम अहमद के द्वारा किया गया। इस दौरान क्यूम अंसारी, बरला जेई गौरव पाल, बसेडा जेई जावेद अख्तर, हरिसिंह, इंद्रमणि, सचिन कुमार, ओमकार लाइनमैन आदि मौजूद रहे।

 

जीडी गोयनका में स्वस्थ भोजन पर गतिविधि का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पर्यावरण विज्ञान के विषयों को प्रारंभिक वर्षों में व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से रोचक बनाया जाता है। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने शुक्रवार, १९ जुलाई, २०२४ को स्वस्थ भोजन विषय पर सुदृढ़ीकरण के रूप में अपना स्वयं का सुपरमार्केट स्थापित किया। प्रत्येक बच्चा कुछ किराना सामान, फल घ्घ्और सब्जियां लाया, जिन्हें प्री-प्राइमरी के स्टाफ ने रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित किया। बच्चों को अपने साथियों से किराना, सब्जियां और फल बेचने और खरीदने का मजेदार अनुभव हुआ। वे तौलने के पैमाने का उपयोग करते हुए और सब्जी और फल विक्रेता और खरीदार होने का नाटक करते हुए उत्साहित थे। समृद्ध अनुभव ने छात्रों को न केवल पैसे संभालने में अपनी दक्षता दिखाने का अवसर दिया, बल्कि अपने विपणन कौशल को भी प्रदर्शित करने का अवसर दिया। इसने नियमित आहार में अनाज, मसाले, दालें, फल और सब्जियों के महत्व और खपत के बारे में जागरूकता पैदा की बच्चों ने खाने या पकाने से पहले फलों को धोने के महत्व और ताजे फल खाने के लाभों के बारे में समझा। प्रधानाचार्या ने बताया की इस तरह की गतिविधियों से एक सकारात्मक शिक्षण वातावरण बनता है, जो हमारे छात्रों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है और वे इस गतिविधि को वास्तविक जीवन के अनुभव से जोड़ सकते हैं।

 

हादसो को पुलिया दे रही न्यौता, कई घायल
मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहकडे की पुलिया और मोरना शुगर मिल के पास तंग पुलिया आए दिन दे रही है सड़क हादसों को दावत। भोपा थाना क्षेत्र के रैहेकडा पुलिया की अगर बात करें तो यहां कई लोग अब तक घायल हो चुके है लेकिन अब तक पीडब्ल्यूडी विभाग सहित जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं बात अगर मोरना क्षेत्र की कि जाए तो यहां मोरना शुगर मिल से पहले जो राजवाहे की पुलिया है वह इतनी तंग है कि रात के अंधेरे में किसी को भी यह पुलिया दिखाई नहीं देती और जिसके चलते आए दिन यहां सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है । यहां लोग घायल हो रहे हैं आखिर भोपा रोड पर इन पुलिया और पुलो को कब सुधारा जाएगा। वहीं देर रात्रि भी इस तंग पुलिया के कारण तीन लोग घायल हो गये। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

शपथ ग्रहण समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)स्थानीय मूलचंद रिजॉर्ट के सभागार में लायंस क्लब उन्नति की २०२४- २५ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह ष् नए गवर्नर के पिन के रंगोंष् की थीम के साथ बहुत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सभा की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्षा रेनू गुप्ता जी ने की उपस्थित सभी का धन्यवाद दिया सभा का सुन्दर संचालन लायन रीना अग्रवाल जी व लायन सीए अजय अग्रवाल जी ने संयुक्त रूप से किया और सचिव ममता अग्रवाल ने गतवर्ष की रिपोर्ट सदन के सम्मुख प्रस्तुत की,ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवम डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी सभा मे मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लॉयन अशोक मित्तल पी एमजेएफ पीडीजी लॉयन विनय मित्तल इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी की गरिमामय उपस्थिति में लॉयन सीए मनीष बंसल को अध्यक्ष पद की ,लॉयन अमित मित्तल को सचिव पद की लॉयन अनुज मित्तल को कोषाध्यक्ष पद की व सीए अजय अग्रवाल जी को मेंबरशिप कैमिटी चेयरमैन, सहसचिव पद पर हिमांशु गुप्ता को शपथ दिलाई गई .वही लॉयन अनीता अरोरा (लवली) को वाइस प्रेसिडेंट प्रथम,लॉयन मनीष जैन को वाइस प्रेसिडेंट द्वितीय एवं लॉयन ममता अग्रवाल जी को वाइस प्रेसिडेंट तृतीय की व अनिल कंसल जी को क्लब मीडिया चेयरमैन, टेमर लायन वन्दना मित्तल ,टेल टविस्टर लायन प्रतिभा बंसल,क्लब एलसीआईएफ चेयरमैन लायन महेश जिन्दल,क्लब जीएसटी चेयरपर्सन लायन राहुल माहेश्वरी, डायरेक्टर पद पर लायन आलोक गुप्ता,आदित्य भरतिया, लायन गिरीश अरोरा,प्रवीण गोयल, रूमा अग्रवाल,रोहित सिंगल को शपथ दिलाई गई। रीजन चेयरमैन लायन अतुल ऐरन जी,जोन चेयरमैन लायन नरेश शर्मा जी व डिस्ट्रिक के सभी पदाधिकारियो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की। मुख्य अतिथि एमजेएफ डिस्ट्रिक गवर्नर पीएमजेएफ लायन अशोक मित्तल,पीडीजी पीएमजेएफ लायन विनय मित्तल,पीडीजी पीएमजेएफ लायन पंकज बिजलवान ऑफिसर की भूमिका में एवम पीडीजी लायन संजीवा अग्रवाल समारोह में उपस्थित रहे तथा इसी क्रम में वीडीजी प्रथम एमजेएफ लायन विनय सिसोदिया जी ने क्लब की नई टीम को शपथ दिलाई तथा वीडीजी द्वितीय पीएमजेएफ लायन आदित्य गुप्ता जी ने लायन सदस्य बने ४ नए सदस्यों लायन डॉक्टर प्रवेश कुमार, उद्योगपति लायन शिशिर सिंगल, लायन नितिन गोयल, लायन दिनेश गर्ग,को शपथ दिलाई,सभा में अपने क्लब के,डिस्ट्रिक्ट के बाहर से व अन्य क्लबों से पधारे अनेकों लायन सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।आज के कार्यक्रम की विशेषता रहे ४ बनाए गए नए लायन सदस्य,जिसमें लायन डॉक्टर प्रवेश जी,लायनेड अनु कर्णवाल, लायन शिशिर संगल जी लायनेड रुचि संगल ,लायन नितिन गोयल जी, लायनेड प्रगति गोयल,लायन दिनेश गर्ग जी लायनेड नेहा गर्ग, आदि ने लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति की सदस्यता ग्रहण की व आप सभी को गाजियाबाद से पधारे वाइस गवर्नर दितीय लायन आदित्य गुप्ता जी ने सभी नए सदस्यों को को शपथ दिलाई एवं लायन सदस्य घोषित किया। सभा में मुख्यरूप से लायन अमित गर्ग, शिवांगी गर्ग, लायन निखिल मित्तल, शालू मित्तल, रचना माहेश्वरी, तनुजा एरेन,मोनिका गोयल,पूजा सिंगल, खुशबू गोयल, सचिन गोयल, लायन मुकुल गोयल,लायन डाक्टर विवेक, अनुराधा वर्मा, लायन गिरीश अग्रवाल, लायन राजकुमार जी,लायनेड नीतू गोयल, लायन राजेश मित्तल, अनुराधा मित्तल, रुचि मित्तल,आकाश अग्रवाल, निधि अग्रवाल,लायन दीप अग्रवाल, लायन मुकेश गोयल, लायन अंजु गोयल, लायनेड अर्चना जैन, राजीव माहेश्वरी, हेमलता माहेश्वरी, लायनेड की सुन्दर रंग बिरंगी साड़ियों में छवि देखते ही सभी के मन को मोह रही थी सभी मात्र शक्ति ने प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर भाग लिया, व क्लब के और बाहर से अन्य क्लबों के सभी लायन लायनेड ने प्रोग्राम में पधारकर चार चांद लगाए अन्त मे सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया।

 

उपजिला अधिकारी श्रीमती अपूर्वा यादव से मिले
खतौली। श्री गंग नहर सेवा समिति खतौली के सदस्य ,समिति की अध्यक्ष व उपजिला अधिकारी श्रीमती अपूर्वा यादव से गंग नहर घाट पर हो रही दीवार के विषय में मिले। जैसा कि आपको ज्ञात है कि पूर्व विधायक श्री विक्रम सिंह सैनी के अथक प्रयासों से तत्कालीन जिलाअधिकारी वर्तमान में कमिश्नर श्रीमती सेल्वा कुमारी के निर्देशन में एमडीए विभाग द्वारा घाट का सौंदर्यकरण कराया गया था। १४ जनवरी २०२१ को घाट का भव्य उद्घाटन हुआ था। तब से निरंतर प्रतिदिन शाम के समय मां गंगा की आरती समिति द्वारा की जाती है। लेकिन एक, दो रोज से घाट पर सिंचाई विभाग द्वारा एक दीवार बनाई जा रही है। जिससे आरती में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए का रास्ता मात्र ४ या ५ फुट रह जाएगा व रास्ते व गेट पर ११ हजार लाइन विद्युत का खंबा व पेड़ भी बीच में है। घाट पर होने वाले बड़े आयोजन जैसे (गंगा स्नान ,गणेश विसर्जन व महाआरती) जैसे कार्यक्रम हो पाना कठिन हो जाएगा। ऐसा लगता है कि जैसे सिंचाई विभाग मां गंगा जी की आरती को बाधित करना चाहता है। समिति के अध्यक्ष व उपजिलाअधिकारी ने तुरंत वहां पर चल रहे कार्य को रुकवा दिया है। मुख्य रूप से भावेश गुप्ता,पंकज भटनागर,राजेश जैन,आशीष भारद्वाज,बृजेश राजपूत,अनिल पुंडीर,पंडित प्रवीण तिवारी,अरविंद वर्मा,अंजू चड्ढा,श्याम लाल सैनी,रजनीश गुप्ता,शुभम राजपूत ,प्रभात कुमार आदि शामिल रहे।

 

गंगाजल की कांवडियों के लिए डयूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट के वाहन में भी होगी व्यवस्थाः एसएसपी
कांवड डयूटी में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आपस में समन्वय कर डयूटी पांइट क्षेत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण करेंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराना प्राथमिकता है। श्रद्धालुओ को जनपद की सीमा के अन्तर्गत किसी प्रकार की कठिनाई नही होने दी जायेगी। उन्होने कहा कि कांवड डॅयूटी में लगाये गये प्रशासनिक अधिकारीध् मजिस्ट्रेट अपने से सम्बद्ध पुलिस अधिकारी के साथ अपने आंवटित क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेगे कि उनके रास्ते में कांवडियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उन्हेने कहा कि साफ- सफाई एवं स्वच्छता का भी निरीक्षण कर लें। उन्हेने निर्देश दिये कि यह भी सुनिश्चित किया जाये कि शिविर संचालकों द्वारा कांवडियों की मद्द के लिए लगाये गये शिविर सभी मानक एवं शर्ते पूर्ण करते है यदि कोई कमियां है तो उन्हें चिन्हित करे और पूर्ण करायें। उन्हेने कहा कि सतत् भ्रमणषील रह कर जनपद से गुजरने वाले कांवडियों को कोई असुविधा न होने दे और स्वविवेक से निर्णय लेकर समस्या का त्वरित समाधान कराये। उन्हेने बताया कि यदि उनके स्तर से समस्या के समाधान में कठिनाई है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषक सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह आज जिला पंचायत सभागार में कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कांवड मार्ग पर लगाये गये पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ बैठक कर रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये कि डयूटी में लगाये मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में दिन एवं रात्रि में भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखेगे। उन्हेने कहा कि कार्य के प्रति संवेदनशील रहे और किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उनहोने यह भी निर्देश दिये कि कांवड यात्रा को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने के लिए छोटी छोटी बातों का भी ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि इस बार मजिस्ट्रेट अपने अपने वाहनों में गंगाजल भी साथ रखेगे।
अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में एम्बुलेंस की स्थिति, १०२ध्१०८ कहां पर स्थित है तथा ११२ डॉयल की लोकेशन का भी पता रखे। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्र मे साफ-सफाई के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और जिला पंचायत के ए०एम०ए० का भी नम्बर रखना सुनिश्चित करे।ं पेयजल की समस्या आने पर अधिशासी अभियंता जल निगम से सम्पर्क कराना सुनिश्चित करें। मेडिकल चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी का भी नम्बर अपने पास रखा जाये। उनहोने कहा कि सभी अधिकारी कंट्रोल रूम का नम्बर ०१३१-२४३६९१८, ९४१२२१००८० को अपने मोबाईल में सेव करके रखेगे। अपना सूचना तंत्र मजूबत रखे और अपने उच्चाधिकारियो के संज्ञान में छोटी-से-छोटी जानकारी को भी साझा करें। यदि कही बिजली के तार ढीले है तो उन्हे कसवाने के लिए सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षाध्अधिशासी अभियंता विद्युत के संज्ञान में लाये। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा के लिए एक व्हाटसएप ग्रुप भी बनाया जायेगा ताकि किसी भी घटना की तत्काल जानकारी दी जा सके।
इसके पूर्व अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात ने कांवड यात्रा में लगे समबन्धित विभागो के अधिकारियों के साथ कांवड मार्ग पर किये जा रहे कार्या की समीक्षा करते हुए उन्होने कडे निर्देश दिये कि सम्बन्धि विभाग ०२ दिनों में सभी कार्य पूर्ण करना सुनिश्चत करेगे। उन्होने कडे शब्दों में कहा कि अगर कांवडियो को किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तौ समबन्धित विभाग के अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कडी कार्यवाही की जायेगी। सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्व शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी।
उन्होने निर्देश दिये कि कांवड मार्ग में किसी भी प्रकार की मीट व अण्डों की दुकानें नही खुलनी चाहिये। सभी ढाबों की चेकिंग करें कि निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा कराये। यह भी सुनिष्चित कराया जाये कि सभी खादय पदार्थ मानकों के अनुसार बने और पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाये। चिकित्सा शिविर पर्याप्त मात्रा में लगाये जायेंगे सभी शिविरों में चिकित्सक उपस्थित रहेंगे तथा सभी जीवन रक्षक दवाईयां पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रखी जायेगी। उन्होने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सी०सी० टी०वी कैमरे तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। कि यह भी सुनिष्चित किया जायेगा कि सभी षिविर सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेटध्नगर मजिस्ट्रेट लिखित अनुमति के बिना नही लगेगे। होटलध्ढाबों पर भोजन की चौंकिंग की व्यवस्था नियमित रूप से करायी जायेगी। उन्हेने कहा कि प्रतिदिन होटल ढाबों की चौकिंग और उस पर रेट लिस्ट चस्पा होनी चाहिए। उन्हेने कहा कि इसके लिए भी पर्याप्त सर्तक बरती जाये जिससे कोई दुर्घटना घटित न हे। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देष दिये कि कांवड यात्रा के अवसर पर आवष्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति बनाये रखी जाये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राईम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी, कांवड यात्रा से जुडे विभाग के अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, व डयूटी में लगाये गये पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

सकुशल बरामदगी की मांग
लखनऊ। विवाहिता की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनो ने डीएम कार्यालय पर लगाई कार्यवाही की गुहार। नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित गांव सहावली निवासी ग्रामीणो ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर लापता चल रही महिला की सकुशल बरामदगी की मांग की। महिला ने परिजनो ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री को किये श्रृद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं किसान नेता स्व.चौधरी नारायण सिंह की पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव नसीरपुर फार्म हाउस पर बनी समाधि प्रेरणा स्थल पर पहुंचे गणमान्य लोगों ने सादगी के प्रतीक जननेता स्व.बाबू नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
बिजनौर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद चन्दन चौहान के दादा एवं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.नारायण सिह की पुण्यतिथि पर गांव नसीरपुर स्थित बाबूजी की समाधि प्रेरणास्थल पर पहुंचे विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनो, किसान संगठनो तथा व्यापार मण्डल एवं धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों ने बाबू नारायण सिंह के समाधि पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये।

 

विवाहिता की मौत, प्रर्दशन
खतौली। विवाहिता की मौत से क्षुब्ध परिजनो ने थाने पर हंगामा काटते हुए आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली के मौहल्ला काजियान निवासी रूकैया पत्नि सलीम का विवाह मेरठ निवासी आफताब से हुआ था। जिसकी बीते दिन ससुराल मे मौत हो गई। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत के मामले मे खतौली के मौहल्ला काजियान निवासी परिजनो ने थाने पर पहुंच कर आरोपी ससुरालियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि महिला की मेरठ मे मौत हुई है। तथा परिजनो ने इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर अथवा पोस्ट मार्टम भी नही कराया है।

 

सरकार का फैसला स्वागत योग्य
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी निवासी भाजपा नेता राजेश गोयल ने कांवड यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दुकानदारों को अपनी दुकानके बाहर नाम लिखवाने के लिए कहा गया है।
यह कोई गलत निर्णय नही है। बल्कि सराहनीय है। जिससे शिवभक्तों के खान-पान मे पवित्रता और शुद्धता बनी रहे। उन्होने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस सम्बन्ध मे दिए गए वक्तव्य की वे निन्दा करते हैं। समाजसेवी राजेश गोयल ने सरकार से मांग की है कि सिर्फ कांवड यात्रा मे ही नही बल्कि प्रदेशभर मे यह व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि कांवड मार्ग पर दुकानों के बोर्ड पर दुकान स्वामी एवं कर्मचारियों का नाम तथा खादय सामग्री के रेट की लिस्ट चस्पा करने वाले आदेश का वे जनहित मे स्वागत करते हैं।

 

नेमप्लेट विवादः जुबानी जंग के बीच कांवड़ मार्ग पर ठेले-ढाबे-दुकानों पर लिखे गए नाम, देश भर में गूंजा मुद्दाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों पर प्रमुखता से नाम प्रदर्शित करने की गूंज देशभर में हुई। एक तरफ नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ी और दूसरी तरफ दुकानों के बाहर नाम प्रदर्शित करने का सिलसिला जारी रहा।
कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही गुरुवार को पुरकाजी से बुढ़ाना मोड़ तक अलग-अलग जगह दुकानदारों ने अपने नाम दुकानों के बाहर प्रदर्शित किए। शुक्रवार सुबह से ही दुकान मालिकों द्वारा मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स और खाने-पीने के सामान की दुकानों के बाहर नाम लिखे गए। फल विक्रेताओं ने भी नाम वाले बैनर लटकाए हैं।
मुजफ्फरनगर करीब २४० किमी के अलग-अलग कांवड़ मार्गों पर पुलिस के आदेश का असर यह हुआ है कि कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें या ढाबे दूसरे समुदाय के लोगों को किराए पर दे दी हैं। कारीगरों के नाम भी लिखे गए हैं। अधिकतर लोगों ने अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखा दिया है। पुलिस ने नाम परिवर्तन के लिए शांति समिति की बैठक के दौरान भी आग्रह किया था। पुरकाजी से बुढ़ाना मोड़ तक अलग-अलग जगह दुकानदारों ने अपने नाम दुकानों के बाहर प्रदर्शित किए।
मुजफ्फरनगर में इन मार्गों से गुजरते हैं कांवड़िए
गंगनहर पटरी मार्ग-मंगलौर से भोपा, खतौली, मेरठ।
गंगनहर जौली पुल-जटवाड़ा, कुतुबपुर, मेरठ।
भूराहेड़ी, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, शिव चौक।
सिसौना, बझेड़ी फाटक, केवलपुरी, सरवट, शिव चौक।
शिव चौक से वाया बुढ़ाना मोड़ से शामली।
शिव चौक से शाहपुर, बुढ़ाना, बागपत।
शिव चौक से वहलना, मंसूरपुर, नावला कोठी।
नावला कट, खेड़ी तगान, भूपखेड़ी, मेरठ।
नावला कोठी, रायपुर नंगली, सिकंदरपुर, मेरठ।
नावला कोठी, खतौली, भंगेला, मेरठ।
पानीपत-खटीमा बाईपास, सिसौना, पीनना।
इन्होंने उठाई थी मांग-यशवीर आश्रम बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने अधिकारियों से मिलकर कांवड़ मार्ग की दुकानों के दुकानदारों के नाम प्रदर्शित करने की मांग रखी थी। उन्होंने एसएसपी अभिषेक सिंह से भी मुलाकात की थी।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी विकास भवन में हुई बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया था। पुलिस ने इसके बाद कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था लागू करानी शुरू कर दी थी। एआईएमआईएम के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी की एक्स पर पोस्ट के बाद अन्य लोगों ने भी गुरुवार को मोर्चा संभाल लिया। शुक्रवार को भी सुबह से ही मुद्दा गरमाया रहा।
सभी संचालक लिखें अपना नाम-स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि सभी होटल, ढाबे और खाद्य पदार्थ बेचने वाले सभी संचालक अपना सही नाम लिखें। कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में ऐसे होटल व ढाबे हैं, जिनपर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का नाम है, लेकिन उनके संचालक मुस्लिम धर्म के हैं। अक्सर वीडियो सामने आता है कि कोई व्यक्ति खाने में थूक रहा है। इन सभी से हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट होता है। इसलिए यह मुहिम चलाई गई है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कांवड़ सेल में गोष्ठी में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था, यातायात व रूट डायवर्जन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। साथ ही ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =