समाचार (Muzaffarnagar News)
तिरंगा यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वहीं समाप्त हुई। इस यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल थे, जिन पर हजारों किसान उपस्थित थे। यात्रा का मार्ग महावीर चौक से सुजडू चुंगी, विकास भवन, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक, और प्रकाश चौक होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें किसान नेता देशभक्ति के गानों पर नृत्य करते नजर आए। इस यात्रा को च्च्अगस्त क्रांतिज्ज् का नाम दिया गया, जिसे किसान क्रांति भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसी दिन १९४२ में भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया गया था।
राकेश टिकैत ने इस अवसर पर मांग की कि इस दिन को क्रांति दिवस् के रूप में घोषित किया जाए और किसानों की मांगों, जैसे एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट, भूमि अधिग्रहण बिल, बिजली सुधार, और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि १३ अगस्त तक पूरे देश में इस तरह के मार्च निकाले जाएंगे, हालांकि कई स्थानों पर सरकार द्वारा इन यात्राओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉग स्कवॉड, एएस चेक टीम के साथ चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्कवॉड, एएस चेक टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। आगामी स्वतंत्रा दिवस पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्कवॉड, एएस चौक टीम व जनपदीय पुलिस द्वारा कचहरी परिसर, रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड पर सघन चौकिंग अभियान चलाया गया तथा सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग की गयी एवं अनावश्यक खडेध्घूम रहे लोगों से पूछताछ की गयी। इसके साथ ही मौजूद लोगों से कोई भी संदिग्ध वस्तुध्व्यक्ति दिखने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील भी की गयी।
विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिक्षको से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,जनपद मुजफ्फरनगर के बैनर तले महावीर चौक स्थित डीआईओएस कार्यालय परिसर में एकत्रित शिक्षकों ने धरना देने के साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित 23 सूत्रिय एक ज्ञापन सौंपा।
उ.प्र.मा.शिक्षक संघ जनपद-मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन के नेतृत्व मे महावीर चौक के समीप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एकत्रित संघ से जुडे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पदाधिकारियों ने धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित 23 सूत्रिय एक मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि प्रदेश के शिक्षक अपनी मॉगो यथा पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयो मे कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य े लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि को लेकर विगत कई वर्षो से आन्दोलित है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में अपनी मांगो के समर्थन में अनेक बार धरना, प्रदर्शन के साथ-साथ ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगे आपको प्रेषित कर चुके हैं। किन्तु प्रदेश सरकार की और से मांगो के निराकरण के सम्बन्ध मे कोई संज्ञान अथवा कार्यवाही न किये जाने से प्रदेश का शिक्षक समुदाय अन्यन्त क्षुब्ध एवं आहत हैं। आज दिनांक 09 अगस्त 2024 को जनपद के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष शान्तिपूर्ण धरना देकर अपनी मॉगे दोहराते हुए यह ज्ञापन आपको प्रेषित कर रहे है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओ के निराकरण की मांग की। धरने का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन ने किया। धरने की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने की तथा संचालन जिला मंत्री अरूण कुमार ने किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा, शिक्षिका श्रीमति सारिका जैन, उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, शिक्षक नेता बालेन्द्र सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता चौ.राजेन्द्र भारसी आदि शिक्षक नेता एवं संघ से जुडे शिक्षकगण मौजूद रहे।
चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अनिल कुमार तथा जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस अवसर पर एडीएम(एफ) गजेन्द्र सिंह जिला विकास अधिकारी मत्स्य नाथ द्वेदी,जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी, राजकीय इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर से अनिल कुमार,एम एम इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर से डॉ अनिल सैनी ने बाल चित्रकारों द्वारा बनाई गई कला कृतियां की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में के के इन्टर कॉलेज बघरा मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता अशोक कुमार, डी ए वी इंटर कालेज के कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी तथा अशोक कुमार ने लाइव पेंटिंग का डेमोस्ट्रेशन दिया। , डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्र तेजस, मो० तालिब, तरुण राजकीय इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर के विशु, जैद, निशांत उत्सव ने कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया एस डी कन्या इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर झांसी की रानी की चित्रकला प्रवक्ता डॉक्टर ऋतु चावला तथा राधिका पाण्डेय आयुषी प्रजापति, जाहन्वी यादव,निहारिका नामदेव,लविष्का,आंचल साहू,कनक सैनी,अनुष्का, नन्दनी एस डी मैनेजमेंट से स्वीटी महली, भव्या शर्मा, कार्तिक,ईशा,मानसी नामदेव,श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर से प्राची शर्मा ने अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई, कार्यक्रम का संचालन शैली रंजन विशेष उपस्थिति आशीष द्वेदी,डॉक्टर ,तथा विकास शर्मा, द्वारा सभी चित्रकारों का आभार प्रकट किया।
आबकारी मंत्री का जन्म दिवस व्यापारियों ने धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) व्यापारियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ ही स्वस्थ और यशस्वी जीवन के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की तथा मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय शामली रोड पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के आबकारी व मद्य विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल, जिला युवा उपाध्यक्ष भूपेंद्र गोयल द्वारा केक काटने के साथ ही मिष्ठान वितरित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस उत्तर प्रदेश के हर जिले में संगठन के पदाधिकारियों एव व्यापारियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया है। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी व पवन वर्मा ने कहा कि प्रदेश भर के व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के जन्मदिवस पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जन्म दिवस समारोह में संगठन के नगर उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंघल, सुशील सिंघल, पंकज जैन, अनिल सिंघल, हरिओम शर्मा, अभिलक्ष मित्तल, सुनील वर्मा, राकेश जैन, राहुल गोयल, कार्तिक गोयल, संदीप पुंडीर, गौरव जैन, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल, अध्यक्ष एसडी मार्किट दुर्गा मंदिर इकाई विक्की अरोरा सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मामूली विवाद में भिडे
मुजफ्फरनगर। आपसी विवाद मे कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पडताल मे जुट गई।
सूत्रो के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अस्पताल चौराहे पर युवको के दो गु्रुपो मे मारपीट हो गई। चर्चा रही कि गाजावाली पुलिया निवासी युवकों ने कुछ युवकों के साथ मारपीट कर दी। झगडे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।
जीएसटी टीम के छापे से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने पार्टिकल बोर्ड बनाने वाली एक कंपनी में जांच कर बड़ी चोरी पकड़ी है। लेखापुस्तकों में बड़ा अंतर मिलने, फर्जी आइटीसी क्लेम, इवे बिलों में खेल कर डेढ़ करोड़ से अधिक की चोरी सामने आई है। अधिकारियों ने जुर्माने की ८१ लाख रुपये की धनराशि जमा करा ली है। स्टेट जीएसटी विभाग की एसआइबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला के निर्देश पर भोपा रोड स्थित श्रीसर्व सप्तम डिकोर प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी हुई। मुख्यालय से प्राप्त इनपुट के आधार पर डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा के नेतृत्व में हुई जांच में सामने आया कि फर्म में कैपिटल गुड्स की आईटीसी अवेल की हुई मिली, लेखापुस्तकों में दर्ज स्टाक और जांच में मौके पर पाए गए स्टाक में बड़ा अंतर मिला।
ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि लेमिनेट के पाए गए स्टाक शार्ट मिले, जिससे प्रमाणित हुआ कि लेमिनेट का उपयोग करते हुए माल बनाकर खाते के बाहर लगभग १.५० करोड़ से भी अधिक माल की बिक्री करते हुए कर चोरी की गई है। इसके अलावा कंपनी में भारी मात्रा में ईवे बिल कैंसिल करने का संतोषजनक कारण नहीं प्रस्तुत कर सके। ईवे बिल कैंसिल करने की आड़ में खघतो के बाहर बिक्री की जा रही है। जांच के दौरान मिली सभी अनियमितताओं को व्यापारी को अवगत कराया गया और फिलहाल मौके पर ८१ लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में जमा कराई गई है। इस मामले की टीम आगे भी जांच करेगी।
शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। शिक्षको से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,जनपद मुजफ्फरनगर के बैनर तले महावीर चौक स्थित डीआईओएस कार्यालय परिसर में एकत्रित शिक्षकों ने धरना देने के साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित 23 सूत्रिय एक ज्ञापन सौंपा।
उ.प्र.मा.शिक्षक संघ जनपद-मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन के नेतृत्व मे महावीर चौक के समीप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एकत्रित संघ से जुडे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पदाधिकारियों ने धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित 23 सूत्रिय एक मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि प्रदेश के शिक्षक अपनी मॉगो यथा पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयो मे कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य े लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि को लेकर विगत कई वर्षो से आन्दोलित है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में अपनी मांगो के समर्थन में अनेक बार धरना, प्रदर्शन के साथ-साथ ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगे आपको प्रेषित कर चुके हैं। किन्तु प्रदेश सरकार की और से मांगो के निराकरण के सम्बन्ध मे कोई संज्ञान अथवा कार्यवाही न किये जाने से प्रदेश का शिक्षक समुदाय अन्यन्त क्षुब्ध एवं आहत हैं। आज दिनांक 09 अगस्त 2024 को जनपद के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष शान्तिपूर्ण धरना देकर अपनी मॉगे दोहराते हुए यह ज्ञापन आपको प्रेषित कर रहे है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओ के निराकरण की मांग की। धरने का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन ने किया। धरने की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने की तथा संचालन जिला मंत्री अरूण कुमार ने किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा, शिक्षिका श्रीमति सारिका जैन, उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, शिक्षक नेता बालेन्द्र सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता चौ.राजेन्द्र भारसी आदि शिक्षक नेता एवं संघ से जुडे शिक्षकगण मौजूद रहे।
रुचि पूर्ण शिक्षा पर जोर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में उपचारात्मक शिक्षण मॉड्यूल एवं शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालय से आए हुए विज्ञान एवं गणित के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संदर्भ दाता विपिन शेरावत अंकित कुमार, शुभम कुमार एवं प्रहलाद सिंह द्वारा अनुभवत्मक शिक्षण के बारे में बताया गया कि बच्चों को रुचि पूर्ण शिक्षा किस प्रकार प्रदान किया जाए जिससे बच्चों में कौशल विकास नेतृत्व की क्षमता का विकास किस प्रकार किया जाए। कार्यशाला में संदीप कुमार कौशिक एकता छवि मदन गोपाल, देवेंद्र कुमार, मोहम्मद रिजवान, अरुण कुमार, उमाकांत, कपिल, बबीता, धर्मेंद्र कुमार, मनीषा, परविंद्र सिंह तोमर, हाकम सिंह, गीता देवी, नवीन कुमार, अजय त्यागी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभा किया।
हर घर तिरंगा अभियान के सफल व भव्य बनाने के लिए
मुजफ्फरनगर। हर घर तिरंगा झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए सबने शाखा परिषद परिवार से अपने अपने पड़ोस में प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा ११अगस्त से १६अगस्त तक फहराया जाना चाहिए व केसरिया रंग ध्वज में उपर की तरफ सफेद बीच में व हरा रंग ध्वज के नीचे की तरफ होना चाहिए ईस पर चर्चा हुई व संजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमें बहुत बहुत मेहनत एवं शहादत से मिला है अतः ईसकी देखभाल व ध्वजारोहण बहुत देख कर करना चाहिए यह हमारे लिए बहुत गौरवशाली पल है शाखा सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पश्चात् हमें राष्ट्रीय ध्वज को संभाल कर रखना चाहिए ना कि लगा हुआ छोड़ना चाहिए हर्षवर्धन जैन मनीष गर्ग विनीत गुप्ता सुखवीर सिंह अशोक सिंघल ने कहा कि जो कागज व छोटे प्लास्टिक से बने हुए ध्वज सड़क पर नहीं फैंकने चाहिए इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम जरुर होना चाहिए फिर सबने ईस हर घर तिरंगा अभियान को सफल व भव्य बनाने का संकल्प लिया १० अगस्त को भारत विकास परिषद् मैन शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्य भी किया जाएगा सभी सदस्यों से अनुरोध कल वृक्षारोपण कार्य में अपनी उपस्थिति होनी चाहिए आज इसमें चर्चा में उपस्थित रहे कांति राठी पुरषोत्तम सिंघल आर के सैनी दीपक गर्ग अंजलि गर्ग राजकुमार गुप्ता विरेन्द्र कुमार मनीष गर्ग विनीत गुप्ता शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन शाखा सचिव नवनीत गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल महिला संयोजिका अंजलि गर्ग आदि उपस्थित रहे सबने चाय की चुस्की के पश्चात् भारत माता की जय व वंदे मातरम का उदघोष करते रहे।
लम्बित विवेचनाओं का हो निष्पक्ष निस्तारणः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लेते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा खतौली पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी अधिकारीगण को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली उमेश रोरिया सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सावन महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर में सावन महोत्सव मनाया गया यह क्लब शहर का सबसे पुराना क्लब है. इसका एक अपना ही महत्व है। इस क्लब में आज सभी क्लब मेंबर ने बहुत आनंद लिया। इसमें सभी क्लब के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में पहुँचे और पारंपरिक तौर से तीज का त्योहार मनाया गया ।इसमें सभी महिलाओं ने मिलकर झूला झूला ,तम्बोला खेला और सभी ने मिलकर नृत्य का भरपूर आनंद लिया । सभी महिलाओं ने मिलकर रैम्प वॉक का आनंद लिया ,सभी सबसे सुंदर तीज क्वीन के लिए । सभी महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के सरप्राइज भी रखे गए। सारे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मंजू प्रभाकर और विभा जी ने किया । इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट डॉक्टर रिंकू एस गोयल ने सभी का स्वागत किया और सभी को अगले वर्ष का विजन बताया और सभी मेंबर्स को आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। सेक्रेटरी टीना गुप्ता ने सभी सरप्राइज का कोऑर्डिनेशन बहुत अच्छे से किया और सब को आश्वासन दिया कि आगे के कार्यक्रम भी इसी तरह से बहुत अच्छे से आयोजित किए जाएंगे ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संतोष शर्मा जी (पी डी सी )और डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल, पी डी सी जी रहे। इस कार्यक्रम में एक सेल्फी फ्रेम कंपटीशन का आयोजन किया गया। सेल्फी फ्रेम कॉन्टेस्ट अंशुल स्वरूप जी और दीप्ति शर्मा जी ने संचालित किया । सीमा दास जी ने सभी महिलाओं के लिए घेवर सजावट की प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी महिलाओं ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत सुंदर सुंदर घेवर की सजावट करकर उनको प्रस्तुत किया। जैसे तीज के त्योहार में सब तरफ हरियाली और खघ्ुशी का महौल होता है ।वैसे ही सभी महिलाओं के चेहरों पर उस हरियाली तीज की खघ्ुशी दिखाई दी। कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं ने मिलकर ष्ठछ्व पर स्रह्म् शिल्पी जैन, स्रह्म् मंजू प्रभाकर, नंदिनी मिनोचा जी, संतोष शर्मा जी, दीप्ति शर्मा, श्रीमती कुमुद जी, दिव्या , रेनू और सब महिला ने डान्स किया और भरपूर आनंद लिया।
शहीद स्मारक पर पौधारोपण किया
मुजफ्फरनगर । वन प्रभाग के अधिकारियों एवम कर्मचारियो ने नुमाइश मैदान में स्थित शहीद स्मारक पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के अवसर पर पौधा रोपण किया गया। कटहल, नीम,जामुन, अमरूद, सहजन आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सोनकर, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास कुमार ,जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार, अमित कुमार ,हर्षित शर्मा , अनीता रानी, कुमारी साक्षी, राहुल शर्मा ,दीपक कुमार, एवम स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित रहे।
जज्बा बाइक रैली ने भरा सब में जज्बा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देश – विदेश में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी जज्बा दौड़ -१० ने बाइक रैली के माध्यम से सभी में नया जज्बा भर दिया है। गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी से शुरू होकर जज्बा-१० बाइक रैली भारत माता की जय-जयकार करते हुये रेशू एडवरटाइजिंग पर शहीदो के प्रति सम्मान उत्सव में परिवर्तित हो गई। जज्बा दौड़-१० का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अमित पटपटिया, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, आर्ट ऑफ लिविंग सोनिया लूथरा आदि ने केसरिया झण्डी दिखाकर किया। जिसे नगर के नई मंडी, जानसठ रोड, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, पुरानी घास मंडी, अंसारी रोड, मालवीय चौक, टाउन हॉल के सामने से, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक आदि मुख्य मार्गो से निकाली गई। जगह – जगह लोगो ने बाइक रैली के जाबांजो का स्वागत करते हुये ११ अगस्त की प्रातः ०६ः०० बजे गवर्नमेंट कॉलेज मैदान से शुरू होने वाली जज्बा दौड़-१० को अपना समर्थन दिया। जिससे हर संस्थान, हर वर्ग, हर महिला, हर पुरूष स्वयं को जोड़कर स्वतंत्रता सैनानियो की याद में दौड़ते हुए पसीना निकालना चाहते है। बाइक रैली के आगे यातायात पुलिस मुस्तैदी ट्रैफिक का संचालन करती रही।
पुलिस प्रशासन ने कसी कमर -जज्बा दौड़-१० को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सफल दौड़ बनाने के लिए पालिका, पुलिस प्रशासन आदि ने हर स्तर से कमर कस ली है। क्योकि जज्बा दौड़-९ के शुभारंभ पर गेट न० २ से छात्राओ की दौड़ शुरू करते हुए कुछ छात्र गिर गये थे। जिन्हे तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान, प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी अरविन्द बंगारी मल्लप्पा, तत्कालीन पुलिस अध्यक्ष संजीव सुमन, सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया एवं समर्पित युवा टीम ने बहुत ही सहजता से एक बड़ी घटना होने से बचा ली। इस बार ११ अगस्त को जज्बा दौड़-१० में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए समर्पित युवा टीम ने जिलाधिकारी अरविन्द बंगारी मल्लप्पा, एसएसपी अभिषेक सिंह, यातायात पुलिस अध्यक्ष कुलदीप आदि से विस्तृत चर्चा कर ली है। इस सम्बन्ध में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान, प्रदेश मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी पुलिस प्रशासन को अर्लट रहने के लिए कहा है। बाइक रैली महावीर चौक से रेशू विहार चौक तक अनेक प्रकार के देशभक्ति के गीत – संगीत में परिवर्तित हो गई। सभी प्रमुख अखबारो में फुल पेज का विज्ञापन देश के हर नागरिक में जज्बा दौड़-१० की जागृति पैदा करने के लिए प्रकाशित हुए। सोशल मीडिया पर भी प्रदेश मंत्री कपिल देव अग्रवाल का वक्तव्य व समर्पित युवा समिति द्वारा बनाई गई वीडियो प्रसारित की जा रही है। जिसे देश के कुशल संगीतज्ञों ने बनाया है।
आज की जज्बा दौड़ में हितेश आनंद, अजय अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हिमांशु शर्मा, कार्तिक, कपिल बंसल, राजकुमार ग्रोवर, अचिन मक्कड़, राखी ग्रोवर, पारुल कुमार, अंशु भाटिया, शालिनी आनंद, मनी पटपटिया, सिमरन शर्मा, अतुल कौशिक, जोगेन्द्र हुडडा, मनीष भारती आदि ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया।
बांग्लादेश में हमलों के विरोध में किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बांग्लादेश में सत्ता पलट के बाद कट्टरपंथी ताकतों के द्वारा हिंदू समुदाय की निर्मम हत्याओं वह धार्मिक स्थलों में आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचकर भारत के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी की प्रतिनिधि को सौंपा गया।
शिवसेना के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष शरद कपूर के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर इकट्ठे हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा बांग्लादेश में सरकार के तख्तापलट होते ही हिंदुओं को बड़े पैमाने पर हैवानियत पूर्वक मारा जा रहा है व हिन्दू और हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को आग के हवाले किया जा रहा है लेकिन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा अब तक बांग्लादेश में हो रही है हैवानियत के खिलाफ कोई भी बयान जारी नहीं किया गया, और तों और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व महिलाओ के साथ हो रही हैवानियत पर पर प्रधानमंत्री पूरी तरह चुप्पी साधे हुऐ है।
शिवसेना भारत सरकार से मांग करती है तत्काल बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की जाए और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्यवाही भी की जाए प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूनम अग्रवाल, संजीव वर्मा, अनुज चौधरी, मंगतराम, नरेंद्र ठाकुर, पुष्पेंद्र सैनी, योगेंद्र सैनी, भुवन मिश्रा, अर्जुन गोस्वामी, प्रभात रावत, जंगी वाल्मीकि, नीटू भारद्वाज, नरेश सैनी, सुनील प्रजापति, राखी प्रजापति, सुनीता, सविता, रीना, कमलेश, रविंद्र सैनी, राकेश धीमान, नरेंद्र शर्मा, बबलू ठाकुर, दीपक सैनी, मिंटू सैनी, सत्येंद्र कुमार, सुनील सैनी, राकेश कुमार, प्रदीप जैन, अजय सैनी, राजकुमार खटीक, संजय गुप्ता, दिनेश, नितिन कुमार, अजय कुमार, सहेन्दर कश्यप, प्रविंदर सैनी, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हर घर तिरंगा अभियान काशुभारंभ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान की वृहद रूप से शुरूआत करते हुए शहर की सड़कों पर उतरकर व्यापारियों और आम जनमानस को तिरंगा वितरित करते हुए उनको राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल शिव चौक पहुंची नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए सभासदों और पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आम लोगों को तिरंगा वितरित किया। उन्होंने शिव चौक और भगत सिंह रोड के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनको तिरंगा वितरित करते हुए हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। इसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के तहत शहरी क्षेत्र में हर घर तिरंगा फहराने के लिए पालिका परिवार ने भी अपनी तैयारी की है। लोगों को तिरंगा वितरित करने के लिए आज शिव चौक से हमने इस वृहद अभियान का शुरू किया है। हर वार्ड में हम सभासदों के माध्यम से हर शहरी के घर तक तिरंगा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शिव चौक पहुंचने के बाद तिरंगा अभियान को शुरू करते हुए वहां से गुजरते नागरिकों को तिरंगा ध्वज प्रदान किया तो वहीं ई रिक्शाओं और अन्य वाहनों पर सभासदों के साथ मिलकर अपने हाथों से तिरंगा ध्वज बांधे। इसके बाद वो भगत सिंह रोड और शिव चौक पर शिव मार्किट के व्यापारियों और दुकानदारों, ठेले वालों तक भी तिरंगा लेकर पहुंची और उनको तिरंगा ध्वज वितरित करते हुए अपने अपने घरों पर १३ से १५ अगस्त तक फहराने की अपील के साथ ही यह संदेश भी दिया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे आन, बान और शान का प्रतीक है। इसको १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बाद पूरे सम्मान के साथ झंडा संहिता के अनुसार उतारकर अपने पास सुरक्षित रखें। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ सभासद रितु त्यागी, ममता बालियान, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बिजेन्द्र पाल, अन्नू कुरैशी, शौकत अंसारी, शहजाद चीकू, विजय कुमार चिंटू, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, अब्दुल सत्तार, योगेश मित्तल, देवेश कौशिक, अमित पाल, मोहित मलिक, प्रशांत कुमार, हनी पाल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, सभासद पति नदीम खां, हसीब राना, शोभित गुप्ता, राहुल पंवार, प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, टीएस नरेश शिवालिया, एई जलकल सुनील कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार, चीफ योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमरजीत सिंह, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार, लिपिक गोपी चन्द वर्मा, प्रवीण कुमार, गगन महेन्द्रा, कैलाश नारायण, विकास कुमार, फिरोज खां, संजीव सिंघल, विकास शर्मा, बीसी दीपक कुमार, शोभित कुमार, मनीष, अरविन्द मित्तल, अनुचर राजकुमार, इकबाल, जहीर, राजेश्वर आदि मौजूद रहे।
वृक्ष जीवन का अभिन्न अंगः डा.वीरपाल निर्वाल
भोपा। वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पौधारोपण से एक और जहां वातावरण हरा भरा रहता है। वहीं पौधारोपण से पर्यावरण भी शुद्ध तथा है तथा पर्यावरण में संतुलन बना रहता है। अतः हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि प्रकृति के संतुलन एवं पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ स्थित कारगिल स्मृति पार्क में एक पेड मॉ के नाम नामक कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीर पाल निर्वाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किये। इस दौरान जिंप अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल के साथ जिला पंचायत के अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वर्ल्ड विजन में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना था। प्रार्थना सभा की शुरुआत में छात्रों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और तिरंगे की शान में विभिन्न देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा-११की छात्रा लाक्षा द्वारा हर घर तिरंगा विषय पर सुंदर विचार प्रस्तुत किए गए । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने कहा कि यह अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है और इससे हर नागरिक के दिल में राष्ट्रीयता की भावना का संचार होता है। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों ने तिरंगे के सम्मान में खड़े होकर शपथ ली कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
बांग्लादेश में हो रहे हिंदूओं पर अत्याचार के खिलाफ किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कचहरी परिसर मे एकत्रित मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
पडौसी देश बांग्लादेश मे पिछले कई दिनो से चल रही अराजकता के बीच हिन्दुओ पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए भारी भीड के साथ कचहरी परिसर मे पहुंच मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी और कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे क्रान्तिसेना कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध व्यक्त किया। इस दौरान कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रृद्धालुओं की डल्लू देवता पर उमडी भीड
मुजफ्फरनगर। नागपंचमी के अवसर पर शामली रोड स्थित अति प्राचीन डल्लू देवता मंदिर सहित विभिन्न मंदिरो मे पहुंचे श्रृद्धालुओ ने नाग देवता की पूजा अर्चना की तथा नाग देवता की प्रतिमा पर कच्चा दूध अर्पित किया। नागपंचमी पर्व पर सुबह से ही शामली रोड स्थित डल्लू देवता मंदिर मे पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर मे दिन निकलने के साथ ही पूजा अर्चना करने वालो की भीड बढती चली गई। धर्माचार्यो के अनुसार नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने का विशेष प्रावधान है। धार्मिक परम्पराओ मे भी इसका विशेष महत्व है।
हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया
बुढ़ाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में हर घर तिरंगा अभियान २०२४ के अंतर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। शासनादेश अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व हर घर तिरंगा अभियान २०२४ के अंतर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी दी गई, तथा अध्यापकों और बच्चों के द्वारा रैली भी निकलवाई गई है, रैली के दौरान ष्काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीद, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह आदि अमर रहेष् वीर शहीदों का बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान जैसे गगन भेदी नारे लगाए गए।
तथा स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी अभियान के अंतर्गत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध भयंकर युद्ध छेड़ने की इच्छा से हथियार खरीदने के लिए ब्रिटिश सरकार का ही खजाना लूटने की एक ऐतिहासिक घटना थी जो ०९ अगस्त १९२५ को घटी, जिसको आज १०० वर्ष पूरे हो गए हैं। हिंदुस्तान रिपब्लिक ऐसोसिएशन के केवल १० सदस्यों ने इस पूरी घटना को एन्जाम दिया था।
क्रांतिकारियों द्वारा चलाए जा रहे स्वतंत्रता के आंदोलन को गति देने के लिए धन की तत्काल व्यवस्था की जरूरत के लिए शाहजहांपुर में हुई बैठक के दौरान राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटने की योजना बनाई थी इसीलिए उत्तर मेंप्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन की १०० वीं वर्षगांठ पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन कराया गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा ग्राम पंचायत हुसैनपुर कला में खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में ९ अगस्त १९२५ को काकोरी ट्रेन कांड में शहीद क्रांतिकारियों की याद में एक विशाल रैली निकाली गई।
सांड ने मारी टक्कर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सांड की टक्कर से एक वृद्ध की दुखद मौत हो गई है। शहर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, जिसमें एक गरीब आदमी सांड का शिकार बना और उसे सांड ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मौहल्ला महमूदनगर की गली नंबर ३ निवासी शफीक अंसारी को बीती देर शाम में सांड ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आसपास के लोगों ने उन्हें फौरन ही जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था, मगर उनकी तबीयत में सुधार न देख जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सुबह उन्हें मेरठ के लिए रैफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। इस दुखद घटना की जानकारी देते हुए उनके परिजन गुफरान ने बताया कि गमगीन माहौल में कच्ची सड़क पर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
दुर्गन्ध से ग्रामीण हुए हलकान
भोपा। गांव नगला बुजुर्ग निवासी ग्रामीण ने दबंगों द्वारा घनी आबादी के बीच लगाए गए गोबर के ढेर से परेशान होकर गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका के चलते खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर गोबर का ढेर हटवाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीण को जल्द ही मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग निवासी साजिद ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर के ठीक सामने अपनी कूड़े के ढेर लगा रखे हैं पीड़ित ने बताया कि पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।पीड़ित का आरोप है कि जब वह आरोपियों को यह गोबर का ढेर उठाने के लिए कहता है तो आरोपी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं तथा कूड़े का ढेर उठाने से साफ मना कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की दबंगता के चलते उसका परिवार परिवार और मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। पीड़ित ने खंड विकास अधिकारी को अपनी समस्या बताते हुए गोबर का ढेर हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार खंड विकास अधिकारी ने जल्दी मामले की जांच कर कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
मंत्री बने दादा, बधाईयों का तांता
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के यहां पोती होने से जनपद मे हर्ष की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक दलो से जुडे राजनीतिज्ञो सहित कई गणमान्य लोगों ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को अपनी शुभकामनाए दी।
मिली जानकारी के अनुसार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की पुत्रवधु ने आज सुबह जानसठ रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल मे बेटी को जन्म दिया है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के दादा बनने पर विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, सामाजिक संगठनो तथा व्यापार मण्डल एवं धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, मीडियाकर्मियो ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बधाई दी तथा नवजात बच्ची को अपनी शुभाषीश दी हैं।
शराब पीने का विरोध करने पर मारपीट
मोरना। शराब पीने का विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित के परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए ,एक व्यक्ति को मारपीट घायल कर दिया पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा निवासी सन्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति रास्ते में बैठकर शराब पीता है और रास्ते से आने जाने वालों के साथ गाली गलौज करता है मंगलवार की शाम आरोपी घर के सामने गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित व पीड़ित की मां व बहन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी उसके बाद आरोपी ने छत से पथराव कर दिया जिसमें पीड़ित उसकी मां व बहन घायल हो गए पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
केले की खेती से मुनाफा कमा रहे किसान
छपार। सहफसली खेती से किसान दोगुना मुनाफा कमा रहे हैं। कासमपुर गांव में गन्ने के साथ किसानों ने केले की खेती की तरफ रूख किया है। इस गांव के किसानों ने गन्ने के साथ केला उगाया गया है। खेतों में ईख के साथ लहलाते पेड़ लोगों को लुभाते हैं। इस बार छह किसानों ने इस तरह का प्रयोग किया है। राजिस्टर सिंह ने १२ बीघा, साजिद ने ६ बीघा, कामिल ने ६ बीघा, न्यामत ने ५ बीघा फसल बोई है।
छात्रों ने दिखाया दम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ८२ उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नवीन पाराशर के मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में एनसीसी सीनियर डिवीजनध् सीनियर विंग के प्रथम वर्ष हेतु नामांकन प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा ११ के छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया। एनसीसी में चयन हेतु छात्र-छात्राओं ने शारीरिक नापतोल, दौड़, पुशअप, सिटअप एवं लिखित परीक्षा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पूर्व, सर्वप्रथम डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया की गई। विद्यालय के कुल ३४ छात्र-छात्राओं ने चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।
छात्रों को बताया गया कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैनिक शिक्षा प्रदान करना या छात्रों को भविष्य के सैनिक बनाना ही नहीं है, बल्कि उनमें उत्तम अनुशासन की भावना के साथ अच्छे नागरिक के गुणों का विकास करना भी है। इस उद्देश्य को लेकर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएं नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए।


