समाचार
पालिका चेयरमैन का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। वार्ड नंबर १३ मैं हो रहे विकास कार्यों से खुश होकर गाजा वाली पुलिया के निवासियों द्वारा पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल का अभिनंदन समारोह रखा गया सभी वार्ड वासियों द्वारापालिका अध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की गई और पालिका अध्यक्ष को आने वाले समय में और ऊंचे पद पर बिठाने की सभी वार्ड वासियों द्वारा शपथ ली गई पालिका अध्यक्ष द्वारा देवी अहिल्या बाई चौक के सौंदर्य करण को लेकर मंच से बोले गए सभी वक्ता द्वारा पालिका अध्यक्ष की प्रशंसा की है इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा इन विपरीत परिस्थितियों में काम करने में दिक्कत तो आती है मगर और ज्यादा मेहनत से कार्य करने का उत्साह भी बढ़ता है मैंने मन में ठान रखा है जब तक पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पेयजल व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था एवं शहर गली मोहल्ले की एक एक गली नहीं बनवा दूंगी मैं आराम से नहीं बैठूंगी आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा शहर के जितने भी प्रमुख चौराहे हैं उन सभी का सुंदरीकरण किया जा रहा है और भविष्य में जो भी चौराहे हैं उन सभी का भी सुंदरीकरण किया जाएगा इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद अरविंद धनगर सरदार सतनाम सिंह हंसपाल संदीप मित्तल विनोद धीमान ईश्वर धीमान पप्पू पाल रमेश वेद सत्यपाल सिंह डॉक्टर अनीस स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं वार्ड के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
स्व. अरूण जेटली की स्मृति में किया पौधारोपण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी जानसठ रोड स्थित भरतीया कालोनी में अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राहुल गोयल व भरतीया कालोनी वासियों के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरूण जेटली की स्मृति में पौधारोपण किया गया। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की स्मृति में पौधारोपण कियां इस अवसर पर वार्ड सभासद विकास गुप्ता, योगेंद्र गर्ग एडवोकेट, राहुल गोयल, सुभाषचंद शर्मा, राधेश्याम गर्ग, विशाल गर्ग, सुनील शमा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध
मुज़फ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द में आज सुबह छापेमारी करने गई बिजली विभाग की विजिलेंस टीम तथा भाकियू नेताओं के बीच हुई बहस के चलते विरोध बढ़ता देख विजिलेंस टीम वापस लौट गयी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह रोहाना खुर्द गांव में पुलिस के साथ पहुंची विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। सूत्रो कमे अनुसार टीम ने कुछ घरों की बिजली भी काट दी। उधर जैसे ही छापेमारी की सूचना भाकियू नेताओं को मिली तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से छापेमारी कर रही विजिलेंस टीम का जमकर विरोध किया। इस दौरान दोनों टीम व ग्रामीणों के बीच बहस हुई। जिसके चलते टीम मौके से वापस लौट गयी।
मासूम की मौत से शोक
मुजफ्फरनगर। नवजात बच्ची को लावारिस अवस्था में पडा देख अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के उपचार हेतु जिला अस्पताल में
भर्ती कराया जहां मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र में गांव मथुरा जाने वाले मार्ग पर आज सुबह राहगीरों को झाड़ियों में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। नवजात बच्ची को झाड़ियों में पड़ा देख लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची के उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गयी। इस दुखद हादसे से ग्रामीणों में शोक छाया हुआ है ग्रामीणों ने इस घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर पुलिस इस मामले की छानबीन व कार्यवाही में जुट गयी है।
रालोद की बैठक सम्पन्न
बुढ़ाना। बुढ़ाना विधानसभा के शाहपुर में राष्ट्रीय लोकदल मुजफ्फरनगर के युवा प्रदेश महासचिव गज्जू पठान और रालोद छात्र सभा जिला अध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व में रालोद सदस्यता अभियान को गति देते हुए सैकड़ों युवाओं को रालोद की सदस्यता दिलाई रालोद से सदस्यता अभियान में बोलते हुए युवा प्रदेश महासचिव गज्जू पठान ने कहा वर्तमान में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज युवा रोजगार के लिए भटक रहे है जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है और युवा ग्रेजुएशन करने के बाद भी कोई नौकरी नहीं कर पा रहा है। रालोद छात्र सभा जिला अध्यक्ष पराग चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों की अनदेखी की जा रही है। आज सदस्यता कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से जयवीर ठाकरान अंकित सहरावत, अश्विनी चौधरी, नसीम राणा, आकाश राठी, नितिन सहरावत, साजिद, विपुल तोमर , शुभम तोमर शुभम राठी मुन्ना, विजय त्यागी, रोहित , खालिद, विकाश त्यागी, आशु, अकरम आदि सैकड़ो युवा उपस्थित रहे ।।
बुजुर्ग माताओं के साथ मनाया जन्माष्टमी पर्व
मुजफ्फरनगर। शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने जन्मष्टमी के अवसर पर वृद्धाश्रम में वृद्ध माताओ की जरूरत का सामान भेट कर फल व् मिठाईया खिलाकर खुसिया मनाई व् खूब आशीर्वाद बटोरा इन वृद्ध माताओ की नजरे हर त्यौहार पर अपने परिवार की आस लगाए बैठी रहती है इन माताओ के बिना मेरी सारी खुसिया अधूरी है भगवान मुझे इतनी हिम्मत दे की में भी बेसहाराओं का सहारा बन सकू उपस्थित पूनम शर्मा पूनम सैनी साक्षी सैनी स्वीटी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बारिश से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। आज दोपहर हुई अचानक बारिश से एक और जहां शहर का कुछ हिस्सा जल मग्न हो गया। वहीं दूसरी और गर्मी व उमस से परेशान नागरिको ने राहत की सांस ली। नन्हे मुन्ने बच्चो ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।
पिछले तीन चार दिनो से हो रही भीष्ण गर्मी व उमस से एक और जहां लोग बेहाल थे। वहीं दूसरी और आज दोपहर हुई बारिश से नगर के शिव चौक,रामपुरी, जनकपुरी सहित विभिन्न स्थानो पर जल भराव हो गया। अचानक आई तेज बारिश का नन्हे मुन्ने बच्चो ने पूरा आनन्द लिया। बारिश के कारण कई वाहन चलते-चलते बन्द हो गए। जिन्हे बामुश्किल पानी से निकाला गया।
ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान मे ध्वज वंदन कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आदर्श कालोनी लिंक रोड स्थित भावना पैलेस मे आज प्रातः जिला कांग्रेस सेवा दल की और से मासिक ध्वज वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जिला कांग्रेस सेवा दल की और से भावना पैलेस मे ध्वज वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंची पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अंतू अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस मे समाज के हर वर्ग का हित समाहित है। कांग्रेस के कार्यकाल मे अनेक विकास कार्य हुए है। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के जगदीश अरोरा ने की तथा संचालन सेवा दल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने किया। विचार गोष्ठी को वरिष्ठ नेता बी.बी.गर्ग? अशोक अग्रवाल, हर्ष त्यागी आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री विनोद रानी चौहान, राजेश शर्मा,कस्तूर सिह स्नेही, गीता बाल्मिकी,रजत सिंघल, शादाब, अतुल, कययूम, प्रदीप राणा जानसठ को सेवादल युवा अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दो सड़क दुर्घटनाओं तीन युवक घायल
मुजफ्फरनगर। कस्बे में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दीपक पुत्र ऋषिपाल और टोनू पुत्र पोपी निवासी मोहल्ला मिश्रान किसी काम से बाइक से मुजफ्फरनगर गए थे। वहां से वह एक रिश्तेदार को साथ लेकर रात में घर वापस लौट रहे थे तभी गांव कवाल में पुलिस चौकी के सामने एक ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे दीपक व टोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की तहरीर नहीं आई है। दूसरी घटना भी कोतवाली के सामने हुई। जिसमें एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार बाल-बाल बच गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों दुर्घटनाएं कोतवाली व चौकी के सामने लगे बैरियर के कारण हुई है। पुलिस ने अपराधियों की रोकथाम के लिए सभी चौकी व थानों के सामने बैरियर तो लगा दिए, लेकिन वहां पर पुलिस कभी तैनात नहीं रहती है, जिसके कारण यह दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई पात्र नहीं मिला
मुजफ्फरनगर। करीब 30 लाख की आबादी वाले जिले के ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई पात्र नहीं मिला। शासन से इस बार मात्र एक आवास निर्माण के लिए लक्ष्य मिला, लेकिन उसे भी सरेंडर कर दिया गया।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कच्चे आवास वालों को मकान निर्माण के लिए एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। पात्रों का चयन 2011 की सामाजिक आर्थिक गणना के आधार पर किया जाता है। सर्वे के आधार पर 2388 पात्रों के नाम पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। इन सबका दोबारा सर्वे किया गया तो मात्र 183 परिवार ही मानकों पर खरे उतर पाए। इनमें से बीते तीन वर्षों में 182 मकानों का निर्माण हो गया। इसलिए शासन ने बचे हुए एक आवास का लक्ष्य जारी किया था, लेकिन प्रशासन ने उसे भी अपात्र घोषित कर दिया और जारी किया गया लक्ष्य सरेंडर कर दिया। अधिकारियों का दावा है कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कोई पात्र परिवार नहीं बचा है।
गांवों में पहुंचते ही खुल जाती है दावों की पोल
मुजफ्फरनगर। जिले में आवास योजना का पात्र नहीं होने के दावों की पोल गांवों में पहुंचते ही खुल जाती है। गांवों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके आवास कच्चे और जर्जर हैं, लेकिन उनके मकान नहीं बन सके। बघरा के मोहल्ला मन्नीवाला निवासी राजेश पुत्र लाल सिंह का मकान जर्जर है। ग्राम अमीरनगर निवासी कौशल्या, भोपा निवासी राजेश पत्नी बलेसर, जयविंदर पुत्र भंवर सिंह तथा मिंटू पुत्र श्याम सिंह लगातार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन उनके आवास नहीं बन पा रहे। ग्राम तिस्सा निवासी जगपाल और रोहताश का मकान कुछ दिन पहले ही बारिश में धराशायी हो गया। मोरकुक्का निवासी नीरज के मकान की छत गिर गई। जुलाई माह में गांव सिखेड़ा निवासी गुलशन का जर्जर मकान गिरने से उसके तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।
अलग से दो आवासों की मांग
मुजफ्फरनगर। जिले के अधिकारियों ने अलग से दो आवासों के निर्माण की मांग की है। पात्रता सूची में कोई पात्र नहीं होने पर लक्ष्य सरेंडर कर दिया लेकिन अल्पसंख्यक वर्ग के दो पात्र परिवार जिले में हैं। इसलिए उनके आवास के लिए अलग से बजट मांगा गया है।
बीते तीन वर्षों में बने आवास
वर्ष आवास निर्माण
2016-17 163
2017-18 17
2018-19 02
कुल 182
परियोजना अधिकारी डीआरडीए जयसिंह यादव का कहना है कि 2011 की सर्वे सूची में शामिल व्यक्तियों के ही आवास बन सकते हैं। इस सूची में कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं बचा। अल्पसंख्यक वर्ग के दो व्यक्तियों के लिए अलग से बजट की मांग की गई है।
पात्रता के प्रमुख मानक …
– सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 में नाम हो।
– ऐसा परिवार जो आवास विहीन हो।
– एक कमरा कच्चा जिसकी छत और दीवारें दोनों कच्ची हो।
– भूमिहीन जिसकी आय का मुख्य स्त्रोत मजदूरी हो।
– परिवार जिसमें दिव्यांग सदस्य हो तथा अन्य कोई वयस्क न हो।
– सिर पर मैला ढोने वाला परिवार हो आदि।
भजन संध्या आयोजित
मुजफ्फरनगर। ग्रीन स्ट्रीट कालोनी एटूजेड के श्री राधामाधव मंदिर में श्री कृष्ण जनमाष्टमी का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें ग्रीन स्टेट कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया है इस आयोजन में श्री झूलेलाल सेवा मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जी के भजनो पर आनंदित होकर सभी भक्तगण झूमने लगे । लड्डू गोपाल जी की सौंदर्य प्रतियोगिता हुई जिसमें कॉलोनी के काफ़ी श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जिनको मंदिर कमेटी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गर्ग जी सचिव अमृतपाल डागर एवं कोषाध्यक्ष विकास कोहली तथा अन्य कमेटी सदस्य जिनमें मनोज मालिक ,अमित चौधरी ,प्रमोद सिंगल ,अमित वर्मा ,डॉक्टर ओमबीर सिंह आदि सभी सदस्यों ने सहयोग किया रात्रि चंद्र उदय के बाद राधा माधव मंदिर के पुरोहित ने विशेष आरती की गयी । इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान जग मोहन वर्मा ,अनिल कुमार शर्मा, रोशन लाल गोयल ,दिनेश गर्ग व विशाल कुमार शर्मा ,माँगें राम शर्मा ,देविंदर कुमार शर्मा
